2024 चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से एक एक बड़ा गठबंधन बनाने की कोशिश की गई है। इसे इंडिया का नाम दिया गया है। तमाम विपक्षी दल जो पहले एक दूसरे पर हमलावर रहते थे, आज की परिस्थिति में एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। इन सब के बीच विपक्ष शासित राज्यों में एक दूसरे के बीच संबंध में भी काफी बढ़ रहे हैं। तभी तो कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक देखने पहुंचे थे। हालांकि, यह बात भी सच है कि दिल्ली कांग्रेस के नेता लगातार मोहल्ला क्लीनिक की आलोचना करते रहते हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडुराव ने शुक्रवार को पंचशील पार्क में स्थित ‘आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक’ का दौरा किया। दिनेश गुंडू राव ने इसके बाद कहा कि मैं स्वयं मोहल्ला क्लिनिक का दौरा करना चाहता था जिससे यह देख सकूं कि यह कैसे काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में भी, हमारे पास इसके (मोहल्ला क्लिनिक) समान नम्मा क्लिनिक है जिसे हाल ही में शुरू किया गया है। हम यहां मॉडल की जांच करने के बाद उनमें बदलाव कर सकते हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और कर्नाटक की सरकारें एक-दूसरे से सीख सकती हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि गुंडुराव के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और कर्नाटक भवन के चिकित्सा अधिकारी कार्तिक भी थे। इसे भी पढ़ें: विपक्ष की ‘मोदी हराओ सनक’ पर जनता का ‘मोदी जिताओ संकल्प’ भारी : मुख्तार अब्बास नकवी राव ने मोहल्ला क्लिनिक मॉडल की प्रशंसा की और कहा कि ‘‘वे सुचारू ढंग से संचालित हो रहे हैं।’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने मोहल्ला क्लिनिक के बारे में बहुत कुछ सुना था और उन्हें देखना चाहता था। मैं जानना चाहता था कि वे (आप सरकार) स्वास्थ्य नीतियों को कैसे लागू करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में स्वास्थ्य हमेशा प्राथमिकता रहा है। हर राज्य में कुछ-ना-कुछ अच्छा है जिसे हम सीख सकते हैं। हमारे यहां इससे मिलता-जुलता कुछ है… हमारे यहां नाम्मा क्लिनिक हैं। हम देखना चाहते थे कि अपने तंत्र को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।’’ भारद्वाज ने कहा कि गुंडुराव ने उन्हें बताया कि कर्नाटक के अस्पताल कितने अच्छे हैं। आप नेता ने कहा, ‘‘हम उनके राज्य का भी दौरा करेंगे। प्रत्येक राज्य को एक-दूसरे से सीखना चाहिए। उनके यहां आने से मैं बहुत खुश हूं।’’
View More Delhi के Mohalla Clinic को देखने पहुंचे कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री – केजरीवाल बोले- सरकारें एक-दूसरे से सीख सकती हैंAuthor: News Editor
लोकतंत्र और न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत हुआ: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2019 मोदी उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की शुक्रवार को सराहना की। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में लिखा कि मैं राहुल गांधी जी के खिलाफ अन्यायपूर्ण मानहानि मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र और न्यायिक प्रणाली में लोगों के विश्वास को मजबूत करता है। उन्हें और वायनाड के लोगों को बधाई। केजरीवाल का बयान शीर्ष अदालत की तीन न्यायाधीशों की पीठ द्वारा 2019 में भाजपा के पूर्णेश मोदी द्वारा दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के कुछ घंटों बाद आया है। ममता का ट्वीट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं राहुल गांधी के सांसदी बहाल होने के बारे में खबर से खुश हूं। उन्होंने कहा कि यह हमारी मातृभूमि के लिए एकजुट होकर लड़ने और जीतने के भारत गठबंधन के संकल्प को और मजबूत करेगा। न्यायपालिका की जीत! मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुभकामनाएं देता हूं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद न्यायपालिका में लोगों का विश्वास बढ़ेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मज़बूत होगा। सत्यमेव जयते। राहुल ने क्या कहा मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती रहेगी। मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी मदद की। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए भी धन्यवाद देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे मन में स्पष्टता है कि मुझे क्या करना है और मेरा काम क्या है। वहीं इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। खड़गे ने कहा कि देखना होगा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता कब बहाल होती है क्योंकि जब अयोग्य घोषित करना था तो सारे काम सिर्फ 24 घंटे में हो गए थे।
View More लोकतंत्र और न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत हुआ: केजरीवालपाकिस्तान की नेशनल असेंबली नौ अगस्त को भंग कर दी जाएगी: शहबाज शरीफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गठबंधन सहयोगियों से कहा कि वह नेशनल असेंबली को उसके कार्यकाल खत्म होने से तीन दिन पहले, नौ अगस्त को भंग करने और आर्थिक बदहाली से जूझ रहे देश में आम चुनाव के लिए तैयारी करने की सिफारिश करेंगे। पाकिस्तानी मीडिया ने शुक्रवार को खबर दी कि प्रधानमंत्री आवास पर सत्तारूढ़ सहयोगियों के लिए आयोजित किए गए रात्रिभोज समारोह में शरीफ ने कहा कि वह राष्ट्रपति को अधिसूचना भेजने की योजना बना रहे हैं और जैसे ही राष्ट्रपति उस पर हस्ताक्षर कर देंगे, नेशनल असेंबली का निचला सदन भंग हो जाएगा। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री शरीफ ने बार-बार कहा कि उनकी सरकार नेशनल असेंबली को भंग कर देगी और चुनाव आयोग संविधान के प्रावधानों के तहत आम चुनावों की घोषणा करेगा। हालांकि, अगर किसी कारण से राष्ट्रपति हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो प्रधानमंत्री की अधिसूचना प्राप्त होने के 48 घंटे के बाद 342 सदस्यीय असेंबली स्वत: भंग हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो 90 दिन के अंदर देश में आम चुनाव कराने होंगे क्योंकि पाकिस्तानी संसद का कार्यकाल खत्म होने का निर्धारित समय 12 अगस्त है। संविधान के प्रावधान के तहत नेशनल असेंबली का कार्यकाल पूरा होने पर 60 दिन में आम चुनाव कराने होते हैं, लेकिन अगर कार्यकाल पूरा होने से पहले ही असेंबली को भंग कर दिया जाए तो यह अवधि 90 दिन तक बढ़ सकती है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री नौ अगस्त को नेशनल असेंबली भंग करने के लिए राष्ट्रपति आरिफ अलवी को अधिसूचना भेजेंगे। रात्रि भोज समारोह में शरीफ ने सहयोगी दलों के नेताओं को बताया कि पार्टी के भीतर विचार-विमर्श को अंतिम रूप दे दिया है और प्रधानमंत्री शुक्रवार को कार्यवाहक ढांचे पर सहयोगियों के साथ अंतिम दौर की चर्चा शुरू करेंगे। शरीफ ने पिछले सप्ताह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में वित्त मंत्री इशाक डार की नियुक्ति की संभावना से इनकार करते हुए कहा था कि आगामी आम चुनावों को पारदर्शी बनाने के लिए अगले महीने अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए एक ‘तटस्थ व्यक्ति’ का चयन किया जाएगा। नीतिगत निर्णय लेने के लिए कार्यवाहक व्यवस्था को सशक्त बनाने वाला एक विधेयक हाल ही में पाकिस्तान की संसद द्वारा पारित किया गया था। शरीफ ने यह भी संकेत दिया है कि तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ (73) अगले कुछ सप्ताह में पाकिस्तान लौट आएंगे। नवाज शरीफ 2019 से लंदन में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो पीएमएल-एन अध्यक्ष प्रधानमंत्री बनेंगे। भोज समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिम प्रधानमंत्री की नियुक्ति की प्रक्रिया में कम से कम तीन दिन लगने की उम्मीद है। कार्यवाहक ढांचे पर सहयोगियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को भी होने की उम्मीद है।
View More पाकिस्तान की नेशनल असेंबली नौ अगस्त को भंग कर दी जाएगी: शहबाज शरीफबारिश नहीं हुई तो शाम तक छोटे वाहनों के लिए बहाल होगा कालका-शिमला फोरलेन
सोलन कालका-शिमला फोरलेन शुक्रवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। शनिवार को बारिश नहीं हुई तो शाम तक छोटे वाहनों के लिए फोरलेन बहाल हो जाएगा। शुक्रवार को वैकल्पिक मार्गों पर जाम लमा रहा। इससे आवाजाही करने वाले लोगों का खर्च ज्यादा हो गया है। शुक्रवार को दूध, ब्रेड समेत अन्य जरूरी सामान की सप्लाई सोलन और शिमला नहीं पहुंची। भारी बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी के पास एक घंटा बाधित रहा। बिलासपुर के बम्म गांव में पशुशाला जमींदोज होने से…
View More बारिश नहीं हुई तो शाम तक छोटे वाहनों के लिए बहाल होगा कालका-शिमला फोरलेनबस 10 मिनट के इन योगासनों से मिलेगी अच्छी और सुकून भरी नींद
नई दिल्ली: नींद न आने की प्रॉब्लम के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें से रात को गरिष्ठ भोजन करना यानि तेल-मसाले युक्त खाना, बेड पर लेटकर मोबाइल का इस्तेमाल आदि, तो सबसे पहले तो इन चीज़ों से किनारा कर लें। मतलब रात को जितना हो सके हल्का भोजन करें, पानी कम पिएं जिससे बार-बार वॉशरूम न जाना पड़े क्योंकि इससे भी नींद में खलल पड़ती है। इसके अलावा ज्यादा नहीं बस 5-10 मिनट का वक्त निकालकर यहां बताए जा रहे योग आसनों को करें। यकीन मानिए काफी हद तक आपकी नींद न आने की समस्या सुलझ जाएगी। आइए जान लेते हैं कौन से योगासन हैं इसमें कारगर। विपरीत करणी मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैरों को एक साथ रखें। लंबी गहरी सांस लेते हुए दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। हवा में पैरों को 15-20 सेकेंड रोककर रखें। सांस छोड़ते हुए पैरों को नीचे लाएं। इसे कम से कम तीन बार जरूर करें। बालासन वज्रासन यानी दोनों पैरों को मोड़ते हुए बैठ जाएं। सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को सामने से नीचे लाते हुए मैट पर टिकाएं। सिर को भी मैट पर रखें। इस स्थिति में आराम से सांस लें औऱ छोड़ें। इसे भी दो से तीन बार करने की कोशिश करें। जानु शीर्षासन दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं। एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर की जांघ के पास रखें। फिर से एक बार दोनों हाथों को सांस भरते हुए ऊपर उठाएं। अब सांस छोड़ते हुए हाथ को नीचे लाना है और सिर को घुटने के जितना पास ले जा सकते हैं ले जाएं। इस स्थिति में अपनी क्षमतानुसार बने रहें। फिर हाथों को ऊपर उठाते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएँ। दूसरे पैर से भी इसका अभ्यास करें। दोनों पैरों से कम से कम दो बार कर लें। आनंद बालासन इस आसन को करने के लिए आराम से पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को मोड़ते हुए ऊपर की ओर ले आएं। अब हाथों से पैर के अंगूठे के पकड़कर खीचें। दाएं हाथ से दाएं पैर को खींचे और बाएं पैर को बाईं ओर। हिप पर अच्छी स्ट्रेचिंग होती है।…
View More बस 10 मिनट के इन योगासनों से मिलेगी अच्छी और सुकून भरी नींदट्राले ने रोकी दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार
फरीदाबाद बल्लभगढ़। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लभगढ़ में शुक्रवार सुबह छह बजे लोहे से लदे ट्राले का टायर फट गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम…
View More ट्राले ने रोकी दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तारदिल्ली को मिलेंगी 35 पार्किंग, मिली अनुमति
नई दिल्ली दिल्ली वालों को जल्द ही नई पार्किंग मिलने वाली हैं। दिल्ली नगर निगम दिल्ली में 35 नई पार्किंग बनाने जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई पार्किंग बनाने के लिए कड़ी शर्तों सहित अनुमति दे दी है। सबसे ज्यादा 16 नई पार्किंग पूर्वी दिल्ली में बनाई जाएंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में पार्किंग की समस्या को हल करने और सड़कों के किनारे अनधिकृत पार्किंग को रोकने के…
View More दिल्ली को मिलेंगी 35 पार्किंग, मिली अनुमतितेल और सीरम बालों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
बालों में तेल का इस्तेमाल कई सालों से किया जाता रहा है। तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऑलिव ऑयल से लेकर नारियल तेल तक आप इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। क्या आप भी अपने बालों में हेयर सीरम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बहुत सारे लोग सीरम और हेयर ऑयल के बीच का फर्क नहीं जानते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको हेयर सीरम और हेयर ऑयल के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं। तेल और सीरम दोनों एक चीज नहीं है। तेल और सीरम दोनों अलग प्रोडक्ट हैं। सिर के स्कैल्प पर तेल का इस्तेमाल किा जाता है। यह आपके बालों को नरिशमेंट का काम करता है। वहीं हेयर सीरम का उपयोग बालों पर किया जाता है। सीरम का इस्तेमाल करने से बाहरी तत्वों जैसे धूल, गर्म हवा और प्रदूषण आदि से बालों को प्रोटेक्ट करते हैं। हेयर सीरम लगाने से होने वाले फायदे हेयर सीरम लगाने से बालों में शाइन आती है। ऐसे में अगर आपके बालों की शाइन खो गई है, तो हेयर सीरम आपको बालों की खोयी हुई चमक वापस लाने में फायदमंद हो सकता है। स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने पर और बालों की अच्छे से देखभाल न करने पर बाल ड्राई हो जाते हैं। इसलिए बालों मुलायम करने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके बाल भी फ्रिजी रहते हैं तो बालों में सीरम अप्लाई करना चाहिए। इससे बालों की फ्रिजीनेस कम होगा। हीट डैमेज से बालों के बचाने के लिए सीरम काम आता है। इसलिए बालों को स्टाइल करने से पहले सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बालों के उलझने पर आप हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीरम अप्लाई करने से बाल कम उलझते हैं। बाजार में आपको बालों से संबंधित अलग-अलग समस्या के लिए सीरम मिल जाएगा। आप अपने हेयर टाइप के हिसाब से सीरम खरीद सकते हैं। बालों में तेल अप्लाई करने के फायदे बालों में तेल लगाने से दोमुहे बालों की समस्या नहीं होती है। इसलिए हेयर केयर रूटीन में आपको तेल जरूर शामिल करना चाहिए। बता दें कि अगर आप रोजाना हेयर ऑयलिंग करती हैं, तो इससे बालों का रंग काला होता है। बालों को काला करने के लिए नारियल तेल के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। तेल बालों की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद होता है। बालों में तेल लगाने से यह बढ़ने लगते हैं। बालों को हेल्दी और स्ट्रांग बनाए रखने के लिए हेयर ऑयलिंग जरूरी मानी जाती है।
View More तेल और सीरम बालों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंदपसीने की वजह से बिगड़ जाता है पूरा लुक, ट्रिक्स को अपनाने से मेल्ट नहीं होगा मेकअप
गर्मियों का मौसम आते ही पसीने और प्रदूषण के कारण हमारे फेस पर झाइंयां, मुंहासे, दाने और टैनिंग की समस्या होने लगती है। लेकिन गर्मियों में मौसम को मेल्ट होने से बचाना भी एक मुश्किल टास्क होता है। मेकअप मेल्ट होने से पूरा फेस बेकार लगने लगता है। जिसके कारण महिलाएं अक्सर दोपहर में बाहर जाने से कतराती हैं। क्योंकि धूप, धूल और पसीने की वजह से मेकअप पैचेस में बदल जाता है। हालांकि गर्मियों में पसीना आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया होता है। लेकिन अगर आप मेकअप के दौरान कुछ आसान टिप्स को फॉलो करती हैं, तो इससे अपने मेकअप को मेल्ट होने से बचा सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान और उपयोगी टिप्स बताने जा रहे हैं। जिससे गर्मियों में मेकअप मेल्ट नहीं होगा। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में… मॉइश्चराइजर करना न भूलें गर्मियों में ज्यादातर लोग अपनी स्किन को मॉइश्चराइज नहीं करते हैं। ऐसे में चेहरे पर पसीना आने लगता है और मेकअप मेल्ट होने की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए जब आप मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो अपनी स्किन को मॉइस्चर करना न भूलें। सही प्राइमर है जरूरी अगर आप भी चाहती हैं कि गर्मियों में आपका मेकअप खऱाब न हो तो इसके लिए सही प्राइमर का इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। क्योंकि सही और अच्छा प्राइमर आपके फेस के मेकअप के ऑयल को बैलेंस करने का काम करता है। इसलिए आप ऑयली स्किन के लिए बनाए गए प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्का फाउंडेशन गर्मियों में हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। अगर आप गर्मियों में हैवी फाउंडेशन अप्लाई करती हैं, तो इससे आपके स्किन की ऑक्सीजन लॉक हो जाती है। जिसके कारण पोर्स में पसीना आने लगता है और मेकअप मेल्ट होने की संभावना भी बढ़ जाती है। मेकअप पाउडर गर्मियों के मौसम में मेकअप पाउडर से सेट करना जरूरी होता है। फाउंडेशन और कंसीलर को सेट करने के लिए आप मार्किट से ट्रांसलूसेंट पाउडर खरीदकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट अगर आप भी गर्मियों में मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में आप गर्मियों में वारट प्रूफ मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि मार्केट में मिलने वाले अधिकतर मेकअप प्रोडक्ट वाटरप्रूफ होते हैं। जो आपके मेकअप को मेल्ट होने से बचाते हैं।
View More पसीने की वजह से बिगड़ जाता है पूरा लुक, ट्रिक्स को अपनाने से मेल्ट नहीं होगा मेकअपबरसात के मौसम ने कर दिया है पेट का हाल बेहाल? आयुर्वेदिक उपाय से मिलेगी राहत
मानसून का मौसम लगभग हर दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दरअसल, इस मौसम में लोगों को ब्लोटिंग जैसी पेट से संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पेट संबंधित समस्याएं मानसून में बेहद आम हो जाती है क्योंकि इस मौसम में लोगों का मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है। मेटाबॉलिज्म के कमजोर होते ही लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। बता दें, मेटाबॉलिज्म हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन के पोषक तत्वों को उर्जा में बदलने का काम करता है। इसलिए इसके कमजोर होने पर हमारे शरीर का सारा कामकाज बाधित हो जाता है। ये सबसे ज्यादा हमारे पेट को प्रभावित करता है। इसलिए लोगों को ब्लोटिंग, पेट में फैलाव, भारीपन की समस्या होने लगती है। अगर आप भी इन सभी समस्याओं से परेशान है तो हम आपके लिए एक आयुर्वेदिक उपाय लेकर आए हैं। इस उपाय की मदद से आपको आसानी से ब्लोटिंग, पेट में फैलाव, भारीपन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्सा भावसार सावलिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक पेय के बारे में बताया है, जो सूजन/पेट में फैलाव/पेट में भारीपन को दूर करने में असरदार है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। इस पेय को बनाने के लिए सबसे पहले 300 मिलीलीटर पानी लें। इसके बाद इसमें 1/4 छोटा चम्मच हींग (घी में भूनी हुई), 1/4 छोटा चम्मच सेंधा नमक और आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं। अब 5 मिनट तक इसे अच्छे तक उबालें। इसके बाद इसे बिना छाने घूंट-घूंट करके पीएं।
View More बरसात के मौसम ने कर दिया है पेट का हाल बेहाल? आयुर्वेदिक उपाय से मिलेगी राहत