Author: News Editor
-

जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनलक्ष्मीकांत श्रीवास्तवगाज़ीपुर । हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए शुरू हुई अमृत योजना बिरनो के सरदरपुर गांव में जल निगम की लापरवाही के चलते अपने उद्देश्यों से भटक रही गई है। ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें उखाड़ दी गई, लेकिन सड़कों को समतल नहीं किया गया। न ही ग्रामीणों की समस्या दूर हो सकी है। जिससे ग्रामीण उखड़ी सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है।बिरनो ब्लाॅक क्षेत्र में जल निगम द्वारा अमृत योजना के तहत शुरू हुई पेयजल परियोजना के लिए गांवों के मुख्य मार्ग सहित गलियों की सडकों को उखाड़ कर पाइप लाइन बिछा दी गई। सड़क समतल नही किया गया। वही ग्रामीणों ने मंगल सिंह कुशवाहा पुर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के अगुवाई में सैकड़ो ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन वही ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल जिला अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत के बावजूद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है अगर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर जाकर जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे जिनकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। वही गांव के ही राजेश यादव , गुड्डू यादव, नन्दलाल राजभर , हरेंद्र, शिवकुमार, आनन्द, मुन्ना, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी कलावती जीरा देवी अच्छेलाल यादव मक्खन यादव संतोष कुशवाहा आदि का कहना है कि उखड़ी सडक से जहां आने-जाने वाले राहगीरों का रास्ता चलना दुश्वार है वही गांव की गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने ले आने में काफी परेशानियां झालनी पड़ती है जिससे गर्भवती महिलाओं को चारपाई पर लादकर कइ सौ मीटर ले जाना पड़ता है। जिससे लोग परेशान है। गांव के लोगों ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों को समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक को ध्यान नही दिया गया। इस संबंध में जल निगम के सहायक अभियंता हर्ष पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी है बहुत जल्दी ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जायेगा -

जेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानित
जेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानितकमलेश यादवगाजीपुर/जखनिया: रामाश्रय यादव बिरहा भोजपुरी के सुपरस्टार गायक गाजीपुर उत्तर प्रदेश के निवासी को एसी एसटी के केस में जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम भभुआ संतोष कुमार तिवारी के द्वारा जमानत दे दिया गया।जिसमें अधिवक्ता के रूप में बलिराम सिंह के द्वारा पक्ष प्रस्तुत किया गया।गायक के जमानत के बाद बिरहा कलाकार रामाश्रय यादव ने मां मुंडेश्वरी के दरबार में अपने साथियों के साथ बिहार के सुप्रसिद्ध बिरहा गायक श्री बृजमोहन यादव, राहुल यादव ,उपेंद्र लाल यादव ,कमलेश गाजीपुर, बृजेश यादव ,अजीत गुलशन ,मुकेश ,चंदन विजय कुमार राम, अरुण परवाना ,विक्की , मनीष मनचला ,मनीराम बागी ,अवधेश भारती ,रवि गायक ,भगवान, रामचंद्र पहलवान, करंट रमेश यादव आदि लोगों ने जेल से निकलने के बाद फूल माला से गायक को सम्मानित किया इस संबंध में अधिवक्ता बलिराम यादव ने कहा कि केश के सूचक के द्वारा यूट्यूब पर रामाश्रय यादव को गाली दिया गया और सूचक के द्वारा उल्टे रामाश्रय यादव पर झूठा मुकदमा भी कर दिया गया।जो सरासर गलत है। -

सिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्या
सिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्यागाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव में सिर कूंचकर वृद्ध की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनाथ चौहान पुत्र बेचू चौहान उम्र 70 वर्ष निवासी तिरछी थाना दुल्लहपुर जो अपने घर में दरवाजा खोलकर सो रहे थे। उनकी बच्ची व पत्नी दूसरे मकान पर गये हुए थे। रात में अज्ञात बदमाशों ने उनका सिर कूचकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह, एसपी सिटी, सीओ, एसओ सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के घर वालों का कहना है कि जमीनी विवाद में यह हत्या की गयी है। एसओ दुल्लहपुर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिल गयी है। एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। -

15 तक सड़कों पर कार्य नहीं शुरू हुआ तो मातृभूमि संगठन करेगा प्रदर्शन
15 तक सड़कों पर कार्य नहीं शुरू हुआ तो मातृभूमि संगठन करेगा प्रदर्शनजखनिया।मातृभूमि संगठन जखनिया द्वारा उप जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए कहा है कि अगर 15 सितंबर तक क्षेत्र की सड़कों पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह 16 सितंबर से तहसील परिसर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगीबृहस्पतिवार की दोपहर में मातृभूमि संगठन की एक आवश्यक बैठक जखनिया शिव मंदिर पर हुई जिसमें जखनिया मनिहारी सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही निर्माण की धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कराया जाए साथ ही जखनिया से फद्दूपुर सड़क जिसकी मरम्मत धनराशि आवंटन एवं टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सड़क पर कार्य नहीं शुरू हो सका है वही जखनिया से जाहि रायपुर रोड के चौड़ीकरण हेतु धनराशि आवंटन टेंडर प्रक्रिया होने के साथ कार्य प्रारंभ होने के बावजूद अब तक पूर्ण नहीं किया गया जिससे आवागमन में क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं जखनिया क्षेत्र से चारों तरफ 10 किलोमीटर तक की सभी सडके गड्ढा युक्त हो चुकी है जिससे सड़कों पर चलना दुश्वार हो चुका है बैठक में प्रमुख रूप से नीरज सिंह अश्विनी सिंह मुकेश मौर्य वेद प्रकाश पांडे आरिफ अंसारी गंभीर यादव धर्मेंद्र तिवारी राम जी मिश्रा आशुतोष सिंह आलोक सिंह उपस्थित रहे -

मंडी-मनाली नेशनल हाईवे बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल
शिमला/सुंदरनगर(मंडी)
भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कई जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। मंडी मनाली नेशनल हाईवे 6 मील तथा 9 मील के पास मलबा पत्थर तथा चट्टानें गिरने के कारण बंद है। 6 मील में देर शाम ऑल्टो कार पर पत्थर गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हुई है व परिवार के अन्य लोग गंभीर घायल हैं।
नेशनल हाईवे रात से ही बंद है। मंडी कुल्लू वाया कटौला दो स्थानों कांडी तथा चढ़ी नाला में पत्थर मलबा गिरने से बंद है। पंडोह से गोहर के बीच में गोहर से 5 किलोमीटर टिल्ली नामक स्थान पर भारी मलबा गिरने से यह सड़क भी बंद है।
जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की बस
मंडी क्षेत्र में कल देर शाम से ही लगातार बारिश हो रही है और भी सड़के बंद होने के समाचार आ रहे हैं। चक्कीमोड़ के पास सुबह आठ बजे भूस्खलन होने से बंद हुआ कालका शिमला नेशनल हाईवे 10:15 बजे यातायात के लिए बहाल हो गया है। करीब दो घंटे हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं सुंदरनगर से सुबह 5 बजे शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो की बस डैहर-कांगू सड़क मार्ग पर जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की। हादसे के दौरान बस में 12 यात्री मौजूद थे।
हादसे में चालक-परिचालक सहित सभी यात्रियों को को चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से 5 घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रैफर कर दिया गया है।
बस सुबह 5:00 बजे सुंदरनगर से रवाना हुई थी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया परिवहन निगम की टीम मौके पर रवाना हो गई है।
पॉपुलर का पेड़ गिरा
कुल्लू अस्पताल के पास पॉपुलर का पेड़ गिरा गया। घटना में लोग बाल-बाल बच गए। अस्पताल जाने वाली सड़क से वाहनों को आवाजाही थम गई है।
अस्पताल के आसपास दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। गनीमत रही कि कोई भी चपेट में नहीं आया।गाड़ी पर गिरे पत्थर
मणिकर्ण से करीब 3 किमी पीछे गोज गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से गाड़ी चकनाचूर हो गई। गाड़ी किसी स्थानीय व्यक्ति की बताई जा रही है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं है।
मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी: बारिश के कारण नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पानी और मलबा घुस गया। इस कारण मरीजों को लाने और ले जाने सहित स्टाफ को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पूरा कॉलेज परिसर तालाब बन गया।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच शनिवार दो नेशनलन हाईवे समेत 395 सड़कों पर आवाजाही ठप है। 1184 बिजली ट्रांसफार्मर और 26 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। कालका-शिमला नेशनल हाईवे बार बार भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो रहा है।
जिंदा जला मजदूर
जुब्बल क्षेत्र के गांव बोली नाला में सुरेंद्र सिंह पुत्र बिद्धु राम के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग से दो कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। मकान में सुरेंद्र सिंह का मजदूर अशोक बहादुर (40) निवासी रोमाछाप काठमांडू नेपाल रहता था। आग में जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है।
-

मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन ठप, लगीं वाहनों की लंबी कतारें
सहारनपुर
शिवालिक की पहाड़ियों पर हो रही जोरदार बारिश के चलते शुक्रवार सुबह मोहंड से ऊपर सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। थाना पुलिस ने बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया।
इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई बड़े वाहनों को कलसिया मार्ग से होते हुए वाया हरबर्टपुर तथा बिहारीगढ़ से रोशनाबाद हरिद्वार को होते हुए वाहनों को देहरादून भिजवाया।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहड से ऊपर जोरदार बारिश के चलते नदी मैं पानी आने के कारण पानी ने सड़क का एक हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया जिससे आधी सड़क धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
सूचना मिलते ही मोहंड पुलिस चेक पोस्ट से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बड़े वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया पुलिस ने कुछ वाहनों को बिहारीगढ़ से बाया रोशनाबाद हरिद्वार से देहरादून तथा कुछ वाहनों को कलसिया मार्ग से बाया हरबर्टपुर को देहरादून भिजवाया।
थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया की देर रात से शिवालिक के पहाड़ों में जोरदार बारिश हो रही थी सुबह 6:00 बजे सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिस पर बड़े वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया है। छोटे वाहन निकल रहे हैं। एनएच कंपनी के कर्मचारी आरबीएम व मिट्टी डालकर शीघ्र ही सभी वाहनों का आवागमन सुचारू करा दिया जाएगा।
-

हाईवे जगह-जगह बाधित, मोहंद के पास गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार
उत्तराखंड
बारिश के चलते प्रदेश में कई हिस्सों में भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में देर रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। जिस कारण यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बंद हो गई। डाबरकोट के पास सबसे ज्यादा खराब स्थिति है।
उधर ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी ऊफान पर आई हुई है। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से ढालवाला की कॉलोनी से पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। सात मोड़ से आगे काली मंदिर के पास रोड पर भारी मलबा आ गया है। गंगोत्री हाईवे और बदरीनाथ हाईवे पर भी कई स्थानों पर आया आया हुआ है।
सहारनपुर रोड के पास धंसी सड़क
हरिद्वार में सुबह छह बजे गंगा ने चेतावनी निशान को पार कर दिया। गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। दूसरी तरफ सहारनपुर रोड मोहंद के पास सड़क धंसने से यातायत बाधित हो गया है। यहां एक जगह निर्माणाधीन पुल की दीवार भी गिर गई। जिससे यहां वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई।
रुड़की के राजेंद्र नगर में हाई टेंशन लाइन के तार टूटने से घरों में उपकरण और समान फुंक गए। इस दौरान यहां एक भैंस भी मर गई। -

अल्मोड़ा में चार सड़कें बंद
अल्मोड़ा। जिले में बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के कारण चार सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थमने से 20 गांवों में रहने वाली चार हजार की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है और लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं।
जिले में बारिश के दौरान पैसिया-पिपना, बलमरा-गुदलेख, जैती-नयासंग्रोली, गोलूछीना श्रीखेत-भिटारकोट सड़कें मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हैं। पैसिया-पिपना सड़क को मलबा हटाकर खोल दिया गया लेकिन अन्य सड़कों को खोलने में सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में लोगों को पैदल सफर कर बाजार और अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
-

मलबे में दबा वाहन मिला, पांच शव बरामद, गुजरात के यात्री के रूप में हुई एक की पहचान
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को आए मलबे में दबी कार में पांच लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से पांचों के शव बरामद किए गए हैं। राजमार्ग का 80 मीटर से अधिक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त है। इस कारण दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है।
सुबह छह बजे से ही राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित हिस्से में मलबा सफाई का काम शुरू हो गया था। दोनों तरफ से जेसीबी मशीनों से मलबे के साथ भारी बोल्डरों को तोड़कर साफ किया जा रहा था। शाम पांच बजे मलबा हटाते समय एक वाहन भी दिखाई दिया। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने प्रभावित हिस्से में रेस्क्यू शुरू करते हुए मलबे की सफाई कर वाहन को निकाला। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से पांच शव बरामद किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतकों के पास मिले फोटो पहचान पत्र के आधार उनकी शिनाख्त की गई। मृतकों के नाम जिगर आर मोदी, देसाई महेश, मनीष कुमार, मिंटू कुमार और पारिक दिव्यांश हैं। सभी गुजरात के रहने वाले हैं।
