Author: News Editor

  • गणेश उत्सव पर पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां, जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद

    गणेश उत्सव पर पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां, जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद

    गणेश उत्सव पर पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां, जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद
    देशभर में 19 सितंबर से गणेश उत्सव 2023 की धूम दिखाई देने लगेगी। इस दौरान जगह-जगह बप्पा की स्थापना की जाएगी और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आम आदमी से लेकर कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अपने घर में बप्पा की स्थापना करते हैं। चारों ओर गणपति बप्पा के जयकारे सुनाई देंगे। लोग बप्पा के आगमन से पहले ही अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और गणपति का भोग लगाते हैं।

    पकवानों की तैयारी तो शुरू हो गई है, लेकिन क्या आपने अपना आउटफिट डिसाइड किया है कि गणपति पूजा के वक्त आपको क्या पहनना है। अगर आप इस गणेश उत्सव पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप कुछ अलग तरीके की स्टाइलिश साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ साड़ियों के लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं ताकि आप भी पूजा के दौरान कमाल की दिख सकें।

    बनारसी साड़ी

    पूजा के लिए इस तरह की साड़ी महिलाओं की प्राथमिकता में आती है। ऐसे में आप गणपति की पूजा के लिए बनारसी साड़ी का चयन कर सकती हैं। ये देखने में काफी रॉयल लगती है। इसके साथ साड़ी के रंग के हिसाब से ही मेकअप करना सही रहता है।

     

     

    सिल्क साड़ी

    नई दुल्हनों के लिए सिल्क की साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये हर किसी के पास होती है। आप बालों में गजरा लगाकर इसे कैरी कर सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।

    रफल साड़ी

    अगर आप कुछ अलग और हटकर पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह की रफल साड़ी आपके लिए सही विकल्प है। इसे हर उम्र महिला कैरी कर सकती है।

    बांधनी साड़ी

    पूजा-पाठ के दौरान चुनरी या फिर बांधनी साड़ी पहनने का कई जगह रिवाज है। ऐसे में आप गणेश उत्सव के लिए इस साड़ी का चयन कर सकती हैं।

    लहंगा साड़ी

    अगर आपको पूजा के दौरान लहंगा पहनने का मन है तो आप साड़ी से ही लहंगा बनाकर पहन सकती हैं। ये देखने में भी खूबसूरत लगता है।

    शिफॉन साड़ी

    इस तरह की सिंपल की शिफॉन की साड़ी स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहनने पर आपको काफी अलग और खूबसूरत लुक देगी।

  • लहंगा साड़ी में कृति सेनन ने दिखाया खूबसूरत अंदाज, कीमत इतनी जितने में हो जाए सालभर की खरीदारी

    लहंगा साड़ी में कृति सेनन ने दिखाया खूबसूरत अंदाज, कीमत इतनी जितने में हो जाए सालभर की खरीदारी

    लहंगा साड़ी में कृति सेनन ने दिखाया खूबसूरत अंदाज, कीमत इतनी जितने में हो जाए सालभर की खरीदारी

    कृति सेनन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो आइवरी लहंगा साड़ी में नजर आ रही हैं।

    कृति सेनन ने अपनी मेहनत के बल पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसका युवा सपना देखते हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोगों को उनका स्टाइल काफी पसंद आता है। कृति आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने किसी इवेंट पर एक खास आइवरी लहंगा साड़ी को स्टाइल किया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

     

     

    अगर आपको भी अभिनेत्री का ये अंदाज पसंद आ रहा है तो आपको ये पता होना बेहद जरूरी है कि एक्ट्रेस की इस लहंगा साड़ी की कीमत कितनी है। दरअसल, इस लहंगे की कीमत इतनी है, जितने में एक आम आदमी सालभर की खरीदारी कर सकता है।

    इन्होंने किया है डिजाइन

    जानकारी के मुताबिक, कृति सेनन हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने आइवरी लहंगा साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने एक गोलाकार नेकलाइन का फुल स्लीव का ब्लाउज पहना था, जो उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। एक्ट्रेस की इस लहंगा साड़ी को रितिका मीरचंदानी ने डिजाइन किया था।

    कैसा रहा मेकअप

    अगर बात करें अभिनेत्री के मेकअप की तो इस लहंगा साड़ी के साथ अभिनेत्री ने डूवी बेस मेकअप रखा है और आई मेकअप को हाइलाइट किया है। हैवी आईमेकअप में उनका अंदाज कमाल का लग रहा है। अपने पूरे मेकअप को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने कोल बेस, न्यूड आईशैडो और मस्कारा इस्तेमाल किया है। न्यूड रंग की लिपस्टिक उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रही है। उन्होंने कानों में बेहद छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने थे।

    जानें इतनी थी कीमत

    ये लहंगा साड़ी देखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही ज्यादा इसकी कीमत है। दरअसल, डिजाइनर रितिका की ऑफिशियल वेबसाइट पर ये लहंगा साड़ी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2,78,000 बताई जा रही है। अभिनेत्री ने इसे अपने अलग स्टाइल से कैरी किया है, जिसकी वजह से इस साड़ी की खूबसूरती और कमाल की लग रही है।

  • बच्चे की डाइट में शामिल करें मखाना टिक्की, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

    बच्चे की डाइट में शामिल करें मखाना टिक्की, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

    बच्चे की डाइट में शामिल करें मखाना टिक्की, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

    नवजात शिशु को 6 महीने के बाद ठोस पदार्थ देना शुरू किया जाता है। लेकिन छह माह बाद तक भी बच्चे के दांत नहीं निकलते हैं। ऐसे में उन्हें ठोस पदार्थ स्मूदी के तौर पर खिलाया जाता है। ऐसे में आप बच्चे को मखाना टिक्की बनाकर खिला सकती हैं।
    नवजात शिशु को 6 महीने के बाद ठोस पदार्थ देना शुरू किया जाता है। लेकिन छह माह बाद तक भी बच्चे के दांत नहीं निकलते हैं। ऐसे में उन्हें ठोस पदार्थ स्मूदी के तौर पर खिलाया जाता है। बता दें कि बच्चे को सब्जियां, फल, और ड्राई फ्रूट्स आदि भी खिलाना चाहिए। मखाना बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मखाने में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बच्चे के स्वास्थ्य और विकास दोनों तरीके से काफी जरूरी होता है।

     

     

    अनहोनी बता कर नहीं आती । अपने परिवार को आज ही वक़्त रहते 1 करोड़ के टर्म इन्शुरन्स से सुरक्षित करे।

    हालांकि लोगों को काफी ज्यादा कंफ्यूजन रहती है कि बच्चों को मखाना कैसे दिए जाएं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चे को आप मखाना कैसे खिला सकती हैं। आप बच्चे को मखाने की टिक्की बनाकर दे सकती हैं। आइए जानते हैं मखाने की टिक्की बनाने की रेसिपी के बारे में…

    सामग्री

    आलू – 1

    गाजर – ¼ कप

    हरी मटर – ¼ कप

    मखाना पाउडर – 1 चम्मच

    पोहा – 2 चम्मच (भिगोकर रखा गया)

    काली मिर्च – एक चुटकी

    जीरा पाउडर – एक चुटकी

    हींग – एक चुटकी

    हल्दी – एक चुटकी

    ऐसे बनाकर करें तैयार

    मखाना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को काटकर उबाल लें।

    अब इन सब्जियों में मखाना पाउडर और भिगोया हुआ पोहा मिलाएं।

    इसके बाद इन सारी चीजों में जीरा पाउडर, हींग, काली मिर्च और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें।

    सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर हाथों से छोटी-छोटी लोई बनाएं और पैन पर घी डालकर सभी टिक्की को सेंक लें।

    जब टिक्की ब्राउन हो जाए तो दही के साथ बच्चे को सर्व कर खिला दें।

    मखाना टिक्की के फायदे

    पोषक तत्वों से भरपूर

    मखाना टिक्की में सभी सब्जियों का इस्तेमाल करने से यह बच्चे की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा मखाना टिक्की में फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। जो बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए काफी जरूरी होती है।

    हेल्दी तरीके से वेट बढ़ाए

    मखाना टिक्की में सब्जियों के इस्तेमाल से बच्चे का पाचन अच्छा रहता है। वहीं मखाना पाउडर बच्चे का हेल्दी तरीके से वेट बढ़ाने में मददगार होता है।

    हड्डियां होंगी मजबूत

    मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीआक्सीडेंट्स पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही बच्चे की सही ग्रोथ और शरीर में एनर्जी भी बनाए रखता है।

  • संघ की समन्वय बैठक 14 से पुणे में: यूपी से शामिल होंगे पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

    संघ की समन्वय बैठक 14 से पुणे में: यूपी से शामिल होंगे पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

    संघ की समन्वय बैठक 14 से पुणे में: यूपी से शामिल होंगे पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

    लखनऊ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 14-16 सितंबर तक पुणे में होने वाली समन्वय बैठक लोकसभा चुनाव को देखते हुए बेहद अहम है। बैठक में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों पर भी मंथन किया जाएगा।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 14-16 सितंबर तक महाराष्ट्र के पुणे में होने जा रही है। इसमें आनुषांगिक संगठनों के कामकाज के विस्तार के साथ ही लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका पर भी मंथन की संभावना है। यूपी से संघ और वैचारिक संगठनों के अखिल भारतीय और क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

     

    यूं तो आरएसएस की समन्वय बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। बीते वर्ष यह बैठक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हुई थी। लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संघ के सर संघचालक मोहनराव भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, अरुण कुमार, डॉ. मनमोहन वैद्य, डॉ. कृष्ण गोपाल, सीआर मुकुंद, रामदत्त शामिल होंगे।

     

    बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी शामिल होंगे। राष्ट्र सेविका समिति, विश्व हिन्दू परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ, संस्कार भारती, संस्कृति भारती, सेवा भारती सहित विभिन्न क्षेत्र के 35 संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनुषांगिक संगठनों संग होगी चर्चा
    जानकार बताते हैं कि बैठक में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देशभर में राममय माहौल बनाने के लिए होने वाले कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा। बैठक में विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में विभिन्न संगठनों की भूमिका पर भी मंथन की संभावना है।

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे
    लखनऊ
    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे। प्रत्येक विकास खंड में विकास की दृष्टि से पिछड़ी दस ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे। प्रत्येक विकास खंड में विकास की दृष्टि से पिछड़ी दस ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राम्य विकास विभाग के खंड विकास अधिकारियों के पहले सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने हर साल 4 सितंबर को खंड विकास अधिकारी सम्मेलन का आयोजन करने की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस बीडीओ को सम्मानित भी किया।

     

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर ब्लॉक से एक -दो खंड विकास अधिकारियों उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। कहा कि ग्राम उत्थान से ही देश का उत्थान संभव है। देश की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि बीडीओ ग्राम प्रधानों के साथ बैठकर कर गांवों के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अपेक्षाकृत विकास कम हुआ है। वहां विभिन्न पैरामीटर्स पर अध्ययन कर ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर विकास कार्य कराएं।

    उन्होंने कहा कि गांव -गरीब के विकास की योजनाएं समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हर महीने विकासखंड कार्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी चस्पा की जाए। बीडीओ शिविर लगाकर दिव्यांगों की मदद करें।

    भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की किसी भी योजना में भ्रष्टाचार या लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।

    जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखें बीडीओ
    ग्राम्य विकास विभाग की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि बीडीओ जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाएं। कार्यक्रम को विभाग के अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार, ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने भी संबोधित किया। पीडीसी संवर्ग की ओर से भी मांग पत्र रखा गया।

  • पीएम मोदी को न्योता देने आज सीएम योगी जाएंगे दिल्ली, अयोध्या के कमिश्नर और डीएम भी रवाना

    पीएम मोदी को न्योता देने आज सीएम योगी जाएंगे दिल्ली, अयोध्या के कमिश्नर और डीएम भी रवाना

    पीएम मोदी को न्योता देने आज सीएम योगी जाएंगे दिल्ली, अयोध्या के कमिश्नर और डीएम भी रवाना

    लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने मंगलवार को दिल्ली जाएंगे।

    श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज है। मंगलवार को दिल्ली में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए की गई तैयारी और विकास परियोजनाओं की समीक्षा होगी। इसमें शामिल होने के लिए अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल व डीएम नितीश कुमार दिल्ली रवाना हो गए हैं। कमिश्नर ने सोमवार की अफसरों के साथ बैठक की।

     

    श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली की बैठक अहम मानी जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब तक की गई तैयारियों के व्योरे के साथ अयोध्या की परियोजनाओं का खाका लेकर अयोध्या के कमिशनर व डीएम भी पहुंच रहे हैं। बहुत संभावना है कि सीएम की मौजूदगी में ही पीएम के समक्ष प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी और विकास कार्यों का खाका प्रस्तुत किया जाए।

    दिल्ली समीक्षा को लेकर सोमवार को देर शाम कमिश्नर ने एडीए में डीएम नितीश कुमार, वीसी विशाल सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ अर्जेंट बैठक की। अयोध्या की बड़ी परियोजनाओं के साथ प्राण प्रतिष्ठा में आने वाली भीड़ को सहेजने को लेकर बनाए गए प्लान पर एक बार फिर चर्चा की गई। इसके पूर्व अफसरों ने पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को लेकर भ्रमण किया। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी और विकास परियोजनाओं की समीक्षा होगी। इसके लिए वह और डीएम दिल्ली जा रहे हैं। इसके आगे की जानकारी दिल्ली में ही होगी।

    तय हो सकती प्राण प्रतिष्ठा की तिथि

    श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। सूत्रों की माने तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी जानकारी पीएमओ को पहले ही दे दी है। बैठक में पीएम को हाथेां हाथ निमंत्रण देने की योजना है। ऐसी भी संभावना है कि मंगलवार की समीक्षा के बाद प्राण प्रतिष्ठा की तारीख सामने आ सकती है। साथ ही अफसरों को नए निर्देश मिल सकते हैं।

  • बीजेपी ने ऐनवक्त पर बदली रणनीति, दारा सिंह की जगह पार्टी की इमेज को भुनाने की कोशिश

    बीजेपी ने ऐनवक्त पर बदली रणनीति, दारा सिंह की जगह पार्टी की इमेज को भुनाने की कोशिश

    बीजेपी ने ऐनवक्त पर बदली रणनीति, दारा सिंह की जगह पार्टी की इमेज को भुनाने की कोशिश

    लखनऊ
    घोसी विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। पार्टी की पूरी कोशिश यह रही है कि यह चुनाव दारा सिंह बनाम सुधाकर सिंह होने के बजाय भाजपा और सपा के बीच लड़ा जाए।

    भाजपा ने घोसी विधानसभा उप चुनाव को दारा सिंह चौहान बनाम सुधाकर सिंह की जगह भाजपा बनाम समाजवादी पार्टी बनाने में पूरी ताकत झोंकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सहित सरकार और संगठन की टीम ने करीब पंद्रह दिनों तक कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के साथ चुनावी राह के अवरोध दूर करने में मशक्कत की।

     

     

     

     

    घोसी उप चुनाव में दारा सिंह को प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी थी। वहीं स्थानीय जनता में भी दारा सिंह के खिलाफ असंतोष था। समाजवादी पार्टी की ओर से इस मुद्दे को प्रचारित भी किया गया। भाजपा ने इस नाराजगी को भांपते हुए चुनाव को दारा सिंह बनाम और सुधाकर सिंह की जगह भाजपा बनाम सपा करने की रणनीति अपनाई। पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा की प्रतिष्ठा की बात रखते हुए उनकी नाराजगी दूर की। वहीं जनता के बीच चुनाव को भाजपा का सपा के खिलाफ चुनाव बताते हुए समर्थन मांगा है।

    उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 2 सितंबर को अपनी रैली में विपक्ष पर निशाना साधा। योगी ने मऊ दंगों का जिक्र करते हुए जनता को साधने का प्रयास किया। कहा कि,घोसी का महत्व वही समझ पाएगा जिसने 2005 के मऊ दंगों को देखा होगा। जब मऊ जल रहा था तब उन्होंने ही दंगाबाजों के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने घोसी में बीते साढ़े छह वर्ष में हुए विकास की याद भी दिलाई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दो बार घोसी का दौरा कर वहां पिछड़े और दलित वर्ग को साधा। उन्होंने चुनावी सभाओं के साथ विश्वकर्मा सम्मेलन भी किया।

    पाठक ने पुरानी दोस्ती का वास्ता देकर बसपा में सेंधमारी की

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करीब अलग-अलग चरण में करीब आठ दिन तक घोसी में डेरा डाला। पाठक को ब्राह्मण वोट बैंक को साधने के साथ बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पाठक ने बसपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क साधकर उन्हें पुरानी दोस्ती का वास्ता देकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। उल्लेखनीय है कि पाठक 2016 में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पाठक ने बड़ी संख्या में बसपा के पूर्व विधायक, सांसद और पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल कराया है।

    चौधरी और धर्मपाल ने गली गली वोट मांगा

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उप चुनाव में ना केवल चुनाव प्रबंधन की कमान संभाली बल्कि गली गली वोट भी मांगा। चौधरी और धर्मपाल ने लगातार घोसी में प्रवास कर गली मोहल्लों में विभिन्न समाजों के साथ छोटी छोटी बैठक की। एक ओर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा दूसरी ओर चुनावी राह के कील कांटे दुरुस्त किए। प्रत्येक गली और गांव तक जातीय आधार पर नेताओं की टीम तैनात की।

  • शिक्षक दिवस: सीएम योगी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले खुद को तकनीकी रूप से अपडेट रखें

    शिक्षक दिवस: सीएम योगी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले खुद को तकनीकी रूप से अपडेट रखें

    शिक्षक दिवस: सीएम योगी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले खुद को तकनीकी रूप से अपडेट रखें

    लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के मौके पर 200 शिक्षकों को टैबलेट देने के साथ ही 94 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। उनकी भूमिका काफी उल्लेखनीय है। यही वजह है कि समाज में शिक्षकों को विशिष्ट स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का एक पक्ष हर क्षेत्र में वर्तमान पीढ़ी के निर्माण और विद्यार्थियों के मार्ग दर्शन कर राष्ट्र निर्माता बनाने का है तो दूसरा पक्ष भी है। ट्रेड यूनियन की तरह जो शिक्षक, शिक्षण कार्य से विरत होकर अधिकारियों के ही चक्कर काटते रहते हैं। उससे भावी पीढ़ी का भविष्य बर्बाद होता है। ट्रेड यूनियन की पद्धति ने काफी नुकसान किया है।

     

    उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों को समाज भी संदेह की निगाह से देखता है। उनका तिरस्कार करता है। हमें इन दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर काम करना होगा। सीएम ने कहा कि दो साल पहले मैंने शिक्षक सम्मान समारोह स्थगित कर दिया था क्योंकि जब सूची सामने आई तो उसमें ऐसे शिक्षकों के नाम थे जो दिन भर भ्रमण करते दिखते थे। वह कभी पढ़ाते नहीं थे। नींव को खोखला करने का काम कर रहे थे। आज उन शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने पठन पाठन के क्षेत्र में कुछ नया किया है। उन्हें सम्मान करके मुझे भी खुशी मिल रही है। सीएम ने कहा कि शिक्षकों के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्र निर्माण की है। आप भी समय के अनुरूप खुद को तैयार करें। यह दौर तकनीकी का है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक दिवस के मौके पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित 94 शिक्षकों को सम्मानित करने और शिक्षकों के लिए 2.09 लाख टैबलेट वितरण का शुभारंभ करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 18,381 स्मार्ट क्लास व 880 आईसीटी लैब का भी उद्धाटन किया।

    मुख्यमंत्री योगी ने पीएम जनधन, पीएम मुद्रा, पीएम स्टैंडअप आदि योजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि दूर की सोचकर आगे बढ़ें। जब पीएम मोदी ने जनधन खाते खोलने शुरू किए तो लोग इसका महत्व नहीं समझते थे लेकिन कोविड काल में और उसके बाद भी हर सरकारी योजना का लाभ सीधे खाते में जा रहा है। आज वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं में बीच के दलाल खत्म हो गए। पूरा का पूरा पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैबलेट, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की सुविधा से अब तकनीकी में कोई आपका मुकाबला नहीं कर पाएगा। हर नई जानकारी से खुद को अपडेट रखें।

    उन्होंने लखनऊ के ही एक स्कूल का उदाहरण देते हुए कहा कि उस स्कूल में विद्यालय भवन में बड़ा पेड़ उगा था। वह तीन बार वहां गए और मुख्य सचिव को भी साथ ले गए। उनके निर्देश के बाद वह पेड़ हटा। बोले, क्या स्कूल का पेड़ हटाने के लिए सीएम और मुख्य सचिव को आना पड़ेगा। शिक्षक खुद इसके लिए संवेदनशील हों। उन्होंने बच्चों से 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचने और प्रधानाचार्य से 30 मिनट पहले स्कूल पहुंचने का आह्वान किया ताकि अन्य व्यवस्था बेहतर कर सकें।

  • दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी व विकास कार्यों की समीक्षा आज, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल

    दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी व विकास कार्यों की समीक्षा आज, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल

    दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी व विकास कार्यों की समीक्षा आज, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल

    लखनऊ
    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी और विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आज दिल्ली में बैठक होगी जिसके लिए अयोध्या के डीएम व कमिश्नर भी पहुंच चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्राण प्रतिष्ठा की तारीख भी तय हो सकती है।

    श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा के लिए की गईं तैयारियों और विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा होगी। इसमें शामिल होने के लिए अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल व डीएम नितीश कुमार दिल्ली रवाना हो गए हैं। कमिश्नर ने सोमवार को अफसरों के साथ बैठक की।

    श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली की बैठक अहम मानी जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है। संभावना है कि सीएम योगी की मौजूदगी में ही पीएम के समक्ष प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी और विकास कार्यों का खाका प्रस्तुत किया जाएगा।

     

    समीक्षा को लेकर सोमवार को देर शाम कमिश्नर ने एडीए में डीएम नितीश कुमार, वीसी विशाल सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ आपात बैठक की। अयोध्या की बड़ी परियोजनाओं के साथ प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले श्रद्धालुओं को सहेजने को लेकर बनाए गए प्लान पर एक बार फिर चर्चा की गई। इसके पूर्व अफसरों ने पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को लेकर भ्रमण किया। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी और विकास परियोजनाओं की समीक्षा होगी। इसके लिए वह और डीएम दिल्ली जा रहे हैं।

    तय हो सकती प्राण प्रतिष्ठा की तिथि
    श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। सूत्रों की माने तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी जानकारी पीएमओ को पहले ही दे दी है। बैठक में प्रधानमंत्री को हाथों-हाथ निमंत्रण देने की भी योजना है। ऐसी भी संभावना है कि मंगलवार की समीक्षा के बाद प्राण प्रतिष्ठा की तारीख सामने आ सकती है। साथ ही अफसरों को नए निर्देश मिल सकते हैं।
    अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

     

     

     

  • भारतीय बाजार में लॉन्च हुई एक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें कितनी है रेंज

    भारतीय बाजार में लॉन्च हुई एक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें कितनी है रेंज

    भारतीय बाजार में लॉन्च हुई एक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें कितनी है रेंज
    नई दिल्ली
    भारतीय बाजार में एक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

    इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक और नई एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लाया गया है। साथ ही हम एसयूवी की रेंज और फीचर्स की जानकारी भी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

     

    लॉन्च हुई एसयूवी
    इलेक्ट्रिक प्रीमियम सेगमेंट में एक और नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। वोल्वो की ओर से सी40 रिचार्ज को प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लाया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही लंबी रेंज को ऑफर किया जा रहा है।

    अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

    कितनी दमदार मोटर और बैटरी
    वोल्वो की ओर से सी40 रिचार्ज में 78 किलोवाट आवर की क्षमता वाली बैटरी को दिया गया है। जिसके साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर को दिया गया है। इस बैटरी से एसयूवी को 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। साथ ही इसे चार्ज करने में आठ घंटे का समय लगता है। वहीं फास्ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगता है। इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 408 बीएचपी और 660 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

    कैसे हैं फीचर्स
    कंपनी की ओर से इस एसयूवी में यूनिक बैटरी सेफ्टी केज, पैनोरमिक सनरूफ, गूगल असिस्टेंट, गूगल प्ले, गूगल मैप, वोल्वो कार एप, हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, 13 स्पीकर्स, एयर फिल्टर, 360 डिग्री कैमरा, एडीएएस, सात एयरबैग, वायरलैस चार्जर, लैदर फ्री इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है।

    क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

    वारंटी और बुकिंग
    कंपनी की ओर से इस एसयूवी पर तीन साल की काम्प्रिहेंसिव वारंटी, तीन साल वोल्वो सर्विस पैकेज, तीन साल की रोड साइड असिस्टेंस, बैटरी पर आठ साल की वारंटी और डिजिटल सर्विस के लिए पांच साल का सब्सक्रिप्शन को दिया जा रहा है। इसके साथ ही इस एसयूवी के लिए बुकिंग को पांच सितंबर से शाम पांच बजे से शुरु कर दिया जाएगा।