Author: News Editor

  • अयोध्या में दीपोत्सव: 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, लगाए जाएंगे 25 हजार वालंटियर

    अयोध्या में दीपोत्सव: 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, लगाए जाएंगे 25 हजार वालंटियर

    अयोध्या में दीपोत्सव: 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, लगाए जाएंगे 25 हजार वालंटियर

    लखनऊ
    दीपोत्सव मेले में इस बार सरयू तट पर 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य है। इसकी तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने बैठक की। इसमें सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई। जिलाधिकारी के आवासीय सभागार में आयोजित बैठक में निदेशक पर्यटन/नोडल अधिकारी दीपोत्सव प्रखर मिश्रा व एडीएम सिटी/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल मौजूद रहे। एडीएम ने बैठक में बताया कि नौ नवंबर को गोवस्त द्वादशी, 10 नवंबर को धन त्रयोदशी, 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली दीपोत्सव और 12 नवंबर को दीपोत्सव का पर्व होगा। बताया कि इस दीपोत्सव पर 21 लाख दीयों को प्रज्ज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 25 हजार वालंटियर लगाए जाएंगे।

     

    बैठक में दीपोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित संस्कृति, सूचना, पर्यटन, नगर निगम, परिवहन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा आदि के अफसरों ने अपने विभाग से तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अफसरों को सप्ताह भर में इस पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में दीपोत्सव पर अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्जवलन, चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

     

    एडीएम सलिल पटेल ने बताया कि चौदह कोसी परिक्रमा/अक्षय नवमी 20 नवंबर को प्रात: 02.09 बजे से प्रारंभ होकर 21 नवंबर को रात्रि 11:38 बजे पर समाप्त होगी। पंचकोसी परिक्रमा 22 नवंबर को रात्रि 09.25 बजे से प्रारंभ होकर 23 नवंबर को शाम 07.21 बजे समाप्ति होगा।

    कार्तिक पूर्णिमा स्नान 26 नवंबर को दोपहर 03:11 बजे से प्रारंभ होकर 27 नवंबर दोपहर 02.36 बजे पर समाप्त होगा। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने दीपोत्सव, परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान पुलिस विभाग से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात आदि के संबंध में तैयारियों की जानकारी दी।

    बैठक में सीएमओ डॉ. संजय जैन, उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह, उपनिदेशक पर्यटन, एसपी सिटी, डीपीआरओ, संस्कृति, नगर निगम, परिवहन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • ज्ञानवापी केस: मां श्रृंगार गौरी मूल वाद समेत चार मामलों की सुनवाई आज, राखी सिंह के आवेदन पर आएगा आदेश

    ज्ञानवापी केस: मां श्रृंगार गौरी मूल वाद समेत चार मामलों की सुनवाई आज, राखी सिंह के आवेदन पर आएगा आदेश

    ज्ञानवापी केस: मां श्रृंगार गौरी मूल वाद समेत चार मामलों की सुनवाई आज, राखी सिंह के आवेदन पर आएगा आदेश

    वाराणसी ज्ञानवापी मामले में चार महिला वादिनियों की तरफ से ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे में मिल रहे साक्ष्य को संकलित कर सुरक्षित करने के लिए डीएम को आदेशित किए जाने के आवेदन पर सुनवाई होनी है।

    वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी के चार मामलों की आज सुनवाई होगी। मां श्रृंगार गौरी मूल वाद में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में 13 सितंबर को सुनवाई टल गई थी। वकीलों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के कारण सुनवाई के लिए 21 सितंबर यानी आज की तिथि तय की गई है। कोर्ट में वादिनी राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी सुरक्षित व संरक्षित करने के आवेदन पर आदेश होना है। वहीं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के उस वाद पर आदेश होना है जिसमें ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग और दर्शन-पूजन का अधिकार मांगा गया है।

    इसके अलावा चार महिला वादिनियों की तरफ से ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे में मिल रहे साक्ष्य को संकलित कर सुरक्षित करने के लिए डीएम को आदेशित किए जाने के आवेदन पर सुनवाई होनी है। इसके अलावा अन्य लंबित आवेदनों पर भी सुनवाई होनी है।

    इसी अदालत में शैलेंद्र योगी राज की तरफ से दाखिल उस वाद के स्थानांतरण आवेदन पर सुनवाई होनी है। यह श्रावण अधिमास में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग संबंधी अर्जेंट वाद दाखिल किया गया है।

  • खिचड़ी घोटाला मामला: EOW के निशाने पर एक और शिवसेना-UBT नेता, पांच घंटे तक की गई पूछताछ

    खिचड़ी घोटाला मामला: EOW के निशाने पर एक और शिवसेना-UBT नेता, पांच घंटे तक की गई पूछताछ

    खिचड़ी घोटाला मामला: EOW के निशाने पर एक और शिवसेना-UBT नेता, पांच घंटे तक की गई पूछताछ
    मुंबई अमोल कीर्तिकर से खिचड़ी घोटाला मामला को लेकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं।

    मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को शिव सेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर से 6.39 करोड़ रुपये के खिचड़ी घोटाला मामले पर पूछताछ की। पूर्व लोकसभा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर बुधवार की दोपहर करीब 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट के पास स्थित ईओडब्ल्यू के दफ्तर में प्रस्तुत हुए।
    ईओडब्ल्यू ने उनसे खिचड़ी घोटाला मामला को लेकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को दाल और चावल से बनी खिचड़ी वितरण के दौरान किए गए घोटाले के संबंध में ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की थी। यह कॉन्ट्रैक्ट बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से दिया गया था।

    ईओडब्ल्यू को अमोल कीर्तिकर पर ठेकेदार को खिचड़ी वितरण का ऑर्डर दिलाने में मदद करने का संदेह है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इस मामले में 12,024 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का पता लगाया था, जिसके बाद ही ईओडब्ल्यू ने यह कदम उठाया। पिछले महीने एजेंसी ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सुरज चव्हाण को इस मामले में पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया था।

  • अमेरिका और भारत मिलकर प्रदूषण को करेंगे कम, देश को मिलेंगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बस

    अमेरिका और भारत मिलकर प्रदूषण को करेंगे कम, देश को मिलेंगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बस

    अमेरिका और भारत मिलकर प्रदूषण को करेंगे कम, देश को मिलेंगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बस
    नई दिल्ली

    अमेरिका और भारत के बीच प्रदूषण कम करने को लेकर कई पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में अमेरिका भारत को 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें देगा।

    दुनियाभर में प्रदूषण को कम करने के लिए कई पहल हो रही हैं। इसी क्रम में देश में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ाने के लिए अमेरिका और भारत के बीच क्या बातचीत हुई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    अमेरिकी राजदूत ने कही यह बात
    भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें दुनिया को बदल सकती हैं और एक ऐसा भविष्य दे सकती हैं जहां धरती रहने योग्य होगी। अमेरिकी राजदूत ने भारत में इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती में तेजी लाने विषय पर एक सत्र में भाग लेने के लिए एक भारतीय इलेक्ट्रिक बस में यात्रा भी की।

    बस में यात्रा के बाद अमेरिकी राजदूत ने कहा कि मेरे लिए भारतीय इलेक्ट्रिक बस में बैठना बहुत रोमांचक था। हम जानते हैं कि इलेक्ट्रिक बसें दुनिया को बदल सकती हैं। वे शांत, स्वच्छ हैं, वे हमारे कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में हमारी मदद करती हैं और हमें एक ऐसा भविष्य देती हैं जहां हमारा ग्रह रहने योग्य होगा।

    देश को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
    अमेरिकी राजदूत ने कहा कि संयुक्त राज्य सरकार भारतीय शहरों की सड़कों पर अधिक इलेक्ट्रिक बसें लाने के लिए भारत सरकार में हमारे दोस्तों के साथ काम कर रही है। इसलिए, हमने भारतीय सड़कों पर 10,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की पहल शुरू की है।”

    संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत ने एक सिस्टम लॉन्च किया है जो देश भर के शहरों में 10,000 भारत में निर्मित इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती की सुविधा प्रदान करेगा, जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस की आधिकारिक यात्रा के दौरान पहली बार घोषित संयुक्त दृष्टिकोण को वास्तविकता में लाएगा।

    “हर दिन हम वैश्विक स्तर पर जलवायु संकट का प्रभाव देखते हैं। हमें अभी प्रतिक्रिया देनी चाहिए या अपने ग्रह और अपने लोगों के भविष्य को खतरे में डालना चाहिए। आज घोषित साझेदारी पूरे भारत में 10,000 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े के लिए वित्तपोषण जुटाएगी, जिससे विकल्पों का विस्तार होगा।”

    इस महीने की शुरुआत में जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका भारत में इलेक्ट्रिक गतिशीलता के विस्तार के लिए भुगतान सुरक्षा तंत्र के लिए संयुक्त समर्थन प्रदान करेंगे, जिससे पीएम ई-बस सेवा योजना को बढ़ावा मिलेगा, जिसका लक्ष्य 10,000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का है। जिन शहरों में पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन का अभाव है।

    भारत ने चरणबद्ध तरीके से 2027 तक देश भर में 50,000 नई ई-बसें तैनात करने के लक्ष्य के साथ पिछले साल जून में राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक बस कार्यक्रम (एनईबीपी) शुरू किया था।

  • खरीदनी है छह एयरबैग वाली कार, तो इन छह विकल्पों पर करें विचार, जानें डिटेल

    खरीदनी है छह एयरबैग वाली कार, तो इन छह विकल्पों पर करें विचार, जानें डिटेल

    खरीदनी है छह एयरबैग वाली कार, तो इन छह विकल्पों पर करें विचार, जानें डिटेल
    नई दिल्ली

    वाहन निर्माताओं की ओर से कारों में कई सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाता है। कुछ कंपनियों की कारों में छह एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि 15 लाख रुपये से कम कीमत में किन कारों में छह एयरबैग ऑफर किए जाते हैं।

    ह्यूंदै एक्सटर
    ह्यूंदै की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर एक्सटर को ऑफर किया जाता है। जुलाई 2023 में लॉन्च हुई इस एसयूवी में कंपनी की ओर से छह एयरबैग ऑफर किए जाते हैं। इस एसयूवी में यह फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाता है।
    भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

    ह्यूंदै आई-20
    ह्यूंदै की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर आई-20 को ऑफर किया जाता है। देश में बड़ी संख्या में लोग इस कार को पसंद करते हैं। कंपनी की ओर से हाल में ही इसे अपडेट दिया गया है। जिसके बाद इस कार में भी छह एयरबैग मिलते हैं। कंपनी की ओर से इस कार के सभी वैरिएंट्स में छह एयरबैग दिए जाते हैं।

    जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

    ह्यूंदै वर्ना
    ह्यूंदै की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर वर्ना को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से मार्च 2023 में वर्ना के नए मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस कार में कंपनी की ओर से छह एयरबैग को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाता है। जिस कारण इस कार के किसी भी वैरिएंट को खरीदने पर छह एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी।
    : कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

    मारुति फ्रॉन्क्स
    मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स को भी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए कई फीचर्स को दिया गया है। लेकिन इसमें भी छह एयरबैग की सुरक्षा दी जाती है। इस एसयूवी के टॉप वैरिएंट 1.0 लीटर टर्बो एल्फा ऑटोमैटिक वैरिएंट में यह फीचर दिया जाता है।
    क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

    टोयोटा ग्लैंजा
    आई-20 की तरह ही टोयोटा की ग्लैंजा को भी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार में भी छह एयरबैग को दिया जाता है। कार के जी वैरिएंट में यह सुरक्षा मिलती है। साथ में 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी इस कार में ऑफर किए जाते हैं।
    पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

    महिंद्रा एक्सयूवी 300
    महिंद्रा की ओर से सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर एक्सयूवी 300 को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी कंपनी की ओर से छह एयरबैग की सेफ्टी दी जाती है। एसयूवी के डब्ल्यू8 ऑप्शनल पैक वैरिएंट में यह सेफ्टी फीचर दिया जाता है।
    : अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

  • आज से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार, वज्रपात की भी चेतावनी, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट

    आज से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार, वज्रपात की भी चेतावनी, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट

    आज से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार, वज्रपात की भी चेतावनी, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट

    लखनऊ
    आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश, गरज और बौछारों का मौसम 25 सितंबर तक रहेगा। 22 को कुछ तेज बारिश हो सकती है, हालांकि इसकी रफ्तार मध्यम ही रहेगी। मंगलवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हलकी बरसात हुई।

    पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेक्ष बन गया है। इसके कारण अगले दो दिनों में इसके उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इसके प्रभाव के चलते बुधवार की शाम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश व वज्रपात के आसार हैं।

     

     

    आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश, गरज और बौछारों का मौसम 25 सितंबर तक रहेगा। 22 को कुछ तेज बारिश हो सकती है, हालांकि इसकी रफ्तार मध्यम ही रहेगी। मंगलवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात हुई। लखनऊ में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा, तो चुर्क में 16..8 मिमी और कानपुर नगर में 21..4 मिमी बरसात हुई।

    इन जिलों में बादल-बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट
    बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलि/या, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, राजबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में बारिश तो होगी ही, साथ ही वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

    लखनऊ में बरस गया 14 मिमी से अधिक पानी, आज और कल वज्रपात की भी चेतावनी
    लखनऊ में कभी धूप और कभी छांव का खेल जारी है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहा, दोपहर होते ही अचानक से काले घने बादलों ने डेरा डाला और राजधानी में 14.4 मिमी पानी बरसा। तेज बरसात के बाद फिर धूप खिली और शाम होने के साथ ही काले बादल घिर आए और बूंदाबांदी भी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कभी-कभी स्थानीय कारणों भी बारिश करवा देते हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बुधवार को वज्रपात और बारिश के आसार हैं, ऐसा मौसम 22 सितंबर तक बने रहने के आसार हैं, इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

  • पूरी ट्रेन होगी सीसीटीवी कैमरे से कवर, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या बढ़ेगी

    पूरी ट्रेन होगी सीसीटीवी कैमरे से कवर, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या बढ़ेगी

    पूरी ट्रेन होगी सीसीटीवी कैमरे से कवर, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या बढ़ेगी

    लखनऊ
    अयोध्या की घटना के मद्देनजर यूपी डीजीपी ने पूरी ट्रेन को सीसीटीवी से कवर करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही लखनऊ व महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या बढ़ेगी।
    .
    यूपी डीजीपी विजय कुमार।

    अयोध्या में महिला सिपाही के साथ हुई घटना के मद्देनजर रेल इंजन व सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर एकीकृत सुरक्षा प्रणाली और निर्भया फंड के तहत सीसीटीवी लगेंगे।

     

     

    लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज व गोरखपुर समेत अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या भी बढ़ाई जाएंगी। ये निर्देश डीजीपी विजय कुमार ने दिए। वह पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति (एसएलएससीआर) की नौवीं त्रैमासिक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

    ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: मोदी की हैट्रिक के लिए चुनावी पिच मजबूत करेंगे संघ और भाजपा, जोर दलित और पिछड़ों पर

    ये भी पढ़ें – आम चुनाव 2024: जाति जनगणना के मुद्दे पर निरंतर धार देगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव के लिए तय किए गए मुद्दे

    उन्होंने रेलवे में अपराध की रोकथाम के लिए ठेकेदारी के अधीन कार्य करने वाले अनुबंधित रेलकर्मियों के पुलिस वेरिफिकेशन कराने, अवैध वेंडरों को रोकने और वैध वेंडरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष रूप से सतर्कता बरतने पर भी गोष्ठी में मंथन हुआ। इसके अलावा आतंकवादी व रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने वाली घटनाओं, जाली मुद्रा, मादक व विस्फोटक पदार्थों को लाने-ले जाने, मानव तस्करी आदि रोकने के तरीकों पर चर्चा हुई।

    छोटे स्टेशनों व हॉल्ट पर सीसीटीवी लगाए जाएं। नोडल अधिकारी एडीजी जीआरपी जय नरायन सिंह ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी व रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ, सिविल पुलिस और जीआरपी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    रेलवे के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए बने सिक्योरिटी प्लान का समय-समय पर ऑडिट करने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में आईबी के संयुक्त निदेशक जर्नादन सिंह, एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल, आईजी रेलवे सत्येंद्र कुमार सिंह समेत रेलवे व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।

  • महिला आरक्षण बिल: मायावती बोलीं, इसमें कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे 15-16 साल तक महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा

    महिला आरक्षण बिल: मायावती बोलीं, इसमें कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे 15-16 साल तक महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा

    महिला आरक्षण बिल: मायावती बोलीं, इसमें कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे 15-16 साल तक महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा

    लखनऊ
    बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि विधेयक में कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे महिलाओं को लाभ मिलने में 15-16 साल लग जाएंगे।

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि विधेयक में कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे महिलाओं को लाभ मिलने में 15-16 साल लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधेयक को जनगगणना और परिसीमन को पूरा करने के बाद लागू करने की बात कही गई है। सरकार को ये उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आरक्षण नहीं देना चाहती हैं। यह बिल महिलाओं को प्रलोभन देने और आखों में धूल झोंकने वाला है।

     

    मायावती ने कहा कि अभी तक जनगणना नहीं हुई है और परिसीमन होने में भी कई साल लग जाएंगे। उन्होंने ओबीसी समाज की महिलाओं के लिए आरक्षण में अलग से कोटा तय करने की मांग की है।

    उम्मीद की जा रही थी कि महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा पर पहले जनगणना और फिर लोकसभा व राज्य सभा की विधानसभाओं के लिए परिसीमन कराए का प्रावधान होने से इसमें काफी समय लग सकता है।

  • लोकसभा चुनाव: मोदी की हैट्रिक के लिए चुनावी पिच मजबूत करेंगे संघ और भाजपा, जोर दलित और पिछड़ों पर

    लोकसभा चुनाव: मोदी की हैट्रिक के लिए चुनावी पिच मजबूत करेंगे संघ और भाजपा, जोर दलित और पिछड़ों पर

    लोकसभा चुनाव: मोदी की हैट्रिक के लिए चुनावी पिच मजबूत करेंगे संघ और भाजपा, जोर दलित और पिछड़ों पर

    लखनऊ
    बैठक में दत्तात्रेय होसबाले और अरुण कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा और सरकार संघ के अनुषांगिक संगठनों के साथ समन्वय और संपर्क बढ़ाएं।

    लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा प्रदेश में चुनावी पिच को मजबूत करेंगे। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया को भी चारों ओर से घेरेंगे। संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह सर कार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में भाजपा और योगी सरकार के साथ आयोजित समन्वय बैठक में सामाजिक सरोकार के साथ राष्ट्रवाद के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर भी मंथन हुआ।

     

    देवा रोड स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित समन्वय बैठक में पहले चरण में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। हिन्दू जागरण मंच की ओर से अवैध घुसपैठ और सरकारी जमीनों पर मस्जिद और मजार बनाने की समस्या रखी। वहीं विद्या भारती की ओर से विद्यालयों की मान्यता, विद्यालयों के भूमि आवंटन कराने से जुड़े मुद्दे रखे गए। विहिप हिन्दू परिषद ने धर्मांतरण, लव जेहाद सहित अन्य मुद्दे रखे। लघु उद्योग भारती की ओर से भी उद्यमियों से जुड़े हुए मुद्दे बैठक में रखे गए। बैठक में विपक्षी गठबंधन एनडीए को घेरने की रणनीति पर भी बात हुई। दलित और पिछड़े वर्ग के बीच पकड़ मजबूत करने के लिए भी संघ व भाजपा के संगठन मिलकर काम करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय और प्रांत स्तर के प्रचारक भी मौजूद थे।

    पूरा परिवार एकजुट होकर जुट जाए
    दूसरे चरण में शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ आयोजित समन्वय बैठक में निर्णय लिया गया कि अब आरएसएस, सभी अनुषांगिक संगठन, भाजपा और सरकार पूरी तरह चुनावी तैयारी में जुट जाएं। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो उसका आपसी बातचीत से समाधान करें। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण, प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास सहित राष्ट्रवाद के अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने पर भी मंथन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां बताई।

    अनुशांगिक संगठनों के साथ समन्वय बढ़ाएं सरकार और भाजपा
    बैठक में दत्तात्रेय होसबाले और अरुण कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा और सरकार संघ के अनुषांगिक संगठनों के साथ समन्वय और संपर्क बढ़ाएं। उनसे जमीनी फीडबैक प्राप्त कर व्यवस्था में सुधार करें। साथ ही उन संगठनों से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का समाधान भी करें। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने संघ की ओर से रखी गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।

    विहिप की शौर्य यात्रा को सफल बनाएं
    अयोध्या के राममंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले विहिप की ओर से 30 सिंतबर से 10 अक्तूबर तक शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में तय हुआ कि संघ विहिप की ओर से शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, सभी अनुषांगिक संगठन सफल बनाएंगे।

    महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे
    केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का बिल लोकसभा में पेश कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं का अधिक से अधिक वोट प्राप्त करने में यह बिल गेंच चेंजर साबित हो सकता है। बैठक में सभी अनुषांगिक संगठनों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने पर भी मंथन किया गया। इसके जरिये महिलाओं के बीच संघ और भाजपा का जनाधार भी बढ़ेगा।

  • क्या है कनेक्टेड कार फीचर, सामान्य कारों से किस तरह होता है अलग, जानें डिटेल

    क्या है कनेक्टेड कार फीचर, सामान्य कारों से किस तरह होता है अलग, जानें डिटेल

    क्या है कनेक्टेड कार फीचर, सामान्य कारों से किस तरह होता है अलग, जानें डिटेल

    नई दिल्ली

     

    वाहन निर्माताओं की ओर से लगातार नई तकनीक को कारों में ऑफर किया जाता है। इसी क्रम में कंपनियों की ओर से ऐसी कारों को बाजार में ऑफर किया जाता है, जिसमें कनेक्टिड कार फीचर्स होते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि यह फीचर क्या होता है। यह सामान्य कारों के मुकाबले कैसे अलग होता है।

     

    क्या है तकनीक
    तकनीक के साथ ही मॉर्डन कारें ज्यादा स्मार्ट हो रही हैं। कनेक्टेड कार तकनीक किसी भी कार को एक स्मार्ट डिवाइस में बदल देती है। जिसके बाद तकनीक के कारण कार में उपयोग किए जाने वाले फीचर्स का उपयोग करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।

     

    – EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

    क्या हैं फायदे
    कनेक्टेड कार तकनीक के कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। अगर आपके पास इस तकनीक वाली कार है तो आप अपनी कार को दूर से ही स्टार्ट कर सकते हैं। कार का एसी भी पहले ही ऑन किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर आप कार की सनरूफ को पहले ही खोलना चाहते हैं तो ऐसे ही कई कामों को आसानी से किया जा सकता है।

     

    जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

    बढ़ रही मांग
    एक रिसर्च के मुताबिक देशभर में कनेक्टेड फीचर्स वाली कार की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। साल 2021 तक देश में करीब 35 फीसदी कारों में इस फीचर की मांग थी। जिसके बाद 2022 में यह संख्या बढ़कर 46 फीसदी हुई। अनुमान है कि 2023 में यह संख्या बढ़कर 63 फीसदी हो सकती है।

     

    क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान

    कैसे अलग है
    सामान्य कारों में परपंरागत फीचर्स को ही दिया जाता है। लेकिन कनेक्टेड कार में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा रहा है। यह फीचर्स के साथ ही सेफ्टी में भी काम आते हैं। जिससे कार को चलाना और आसान हो जाता है।