Author: cwsadmin

  • थोड़ी देर में किराए के घर में बिजली विभाग के दफ्तर का होगा भव्य उद्घाटन , फायर ब्रांड विधायक करेंगे , पब्लिक बोली -गजब है तो अधिकारी बोले – इसलिए करना पड़ा ,पढ़िए पूरी खबर

    थोड़ी देर में किराए के घर में बिजली विभाग के दफ्तर का होगा भव्य उद्घाटन , फायर ब्रांड विधायक करेंगे , पब्लिक बोली -गजब है तो अधिकारी बोले – इसलिए करना पड़ा ,पढ़िए पूरी खबर

    सरकार की घोषणाओं को धरातल पर लाने के लिए सरकारी कवायदें तेज हो गई है । इसी क्रम में जिले के तपकरा में आज याने सोमवार को बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का भी उद्घाटन होना है।विगत जून में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कनिष्ठ यंत्री कार्यालय की घोषणा की थी और इसी घोषणा को आज अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

    क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव यूडी मिंज के द्वारा सोमबार को दोपहर साढ़े 3 बजे फीता काटकर कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा ।  लेकिन इन सबों के बीच इस उद्घाटन को लेकर एक और खबर आ रही है ।वो खबर ये है कि बिजली विभाग का यह ऑफिस किराए के घर में शुरू हो रहा है और बिजली विभाग के लोग किराए के घर वाले ऑफिस का ही संसदीय सचिव से फीता कटवाने जा रहे हैं । कुछ ग्रामीण बिजली विभाग के इस तत्परता से खुश भी हैं तो कुछ विभाग के इस तत्परता का मजा लेने से बाज नहीं आ रहे ।

    दरअसल ,मजा लेने वाले  ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय की घोषणा के पूरे 7 महीने हो गए लेकिन 7 महीने में विभाग अपने ही ऑफिस का भवन नहीं बना पाई और आज आनन फानन में किराए के ऑफिस का उद्घाटन किया जा रहा है ।

    हांलाकि कुछ ग्रामीणों को इस बात की खुशी भी है कि बरसात और गर्मी के दिनो मे बिजली की समस्या से जूझने वाले तपकरा और आस पास के कई गांव के लोगो को अब कर्मचारियों की कमी के चलते अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा ।कनिष्ठ यंत्री कार्यालय खुलने से कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी इससे लोगो को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा ।विभाग दफ्तर सरकारी भवन में शुरू करे या प्रायवेट भवन में इससे उनको कोई मतलब नहीं है ।मतलब इस बात से है कि बिजली की समस्या से लोगो को निजात मिल जाए बस।

    लेकिन राजनीति से ताल्लुक रखने वाले ग्रामीण इस उद्घाटन को राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं। इनका कहना है कि किराए के भवन का उद्घाटन और फीता कटाई का नजारा वे पहली बार देखने जा रहे हैं । इनके अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा है कि किराए के ऑफिस का इतने ताम झाम से फीता काटा जा रहा है ।यह राजनीतिक हड़बड़ी है और कुछ नहीं।

    बहरहाल ,ये पब्लिक है और लोकतंत्र में अपनी बात रखने का और सबको अधिकार है लेकिन इन सबसे परे हटकर एक बात यह भी है कि तपकरा क्षेत्र के लोग कई सालों से बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे थे और आज जो हो रहा है वो समस्याओं के निदान की सबसे अहम कड़ी है ।

    इस मामले में बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश लकड़ा ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि शासकीय भवन मिलना था लेकिन बाद में पता नहीं क्या हुआ कि उन्हें सरकारी भवन नहीं मिल पाया लेकिन क्षेत्र की वर्षो पुरानी मांग थी ,लोग काफी वक्त से बिजली जैसी समस्या से जूझ रहे थे इसलिए अस्थाई तौर पर किराए के भवन में दफ्तर की शुरुआत की जा रही है बाद में शासकीय भवन बना लिया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह लोगो को इसका लाभ मिलेगा ।

  • अडानी सोलर ने बड़े आकार का एकल स्फटिक सिलिकॉन पिंड तैयार किया

    अडानी सोलर ने बड़े आकार का एकल स्फटिक सिलिकॉन पिंड तैयार किया

    अडानी समूह की फोटोवोल्टिक विनिर्माण और अनुसंधान इकाई अडानी सोलर ने बुधवार को कहा कि उसने देश में पहले बड़े आकार के मोनोक्रिस्टलाइन सिलिकॉन पिंड का विकास करने में सफलता हासिल की है।
    मोनोक्रिस्टलाइन सिलिकॉन सिंगल क्रिस्टल (एकल स्फटिक) सिलिकॉन पिंड के रूप में जाने जाते हैं जो सौर ऊर्जा परियोजनाओं में प्रयुक्त होने वाली फोटो वोल्टाइक सेल के विनिर्माण में लगती हैं। कंपनी ने 2023 के अंत तक दो गीगावाट (दो हजार मेगावाट) क्षमता के लिए सिलकॉन पिंड और वैफर बनाने का लक्ष्य रखा है। इस क्षमता को 2025 तक 10 गीगावाट तक ले जाने का लक्ष्य है।
    अडानी सोलर की सिलिकॉन इकाई का उद्घाटन अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने समूह के मुंद्रा स्थित परिसर में किया था।
    कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि एकल स्फटिक सिलिकॉन का विनिर्माण देश में ही होने से नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को बल मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि कंपनी द्वारा तैयार मोनोक्रिस्टलाइन सिल्लियां की दक्षता 21 प्रतिशत से 24 प्रतिशत के बीच है।
    बयान में कहा गया है कि ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्म निर्भरता के लक्ष्य की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रगति है। कंपनी ने अपना काम शुरू करने के लगभग सात महीने के रिकॉर्ड समय में इनगट लाइन इंफ्रास्ट्रक्चर के काम में ‘बैकवर्ड इंटीग्रेशन’ यानी बुनियादी चरणों की प्रक्रियाओं के समन्वयकरने वाली अदाणी सोलर भारत की पहली कंपनी है और मोनोक्रिस्टलाइन सिलिकॉन सिल्लियों का उत्पादन करने वाली देश की एकमात्र कंपनी है।
    अडानी सोलर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डॉ. पुनीत गुप्ता ने कहा,“हमने सेल से लेकर मॉड्यूल तक, सौर निर्माण के हर पहलू में उल्लेखनीय तकनीकी प्रगति की है, और हम अपने भविष्य के प्रयासों में अपनी पिछली सफलताओं को दोहराने का इरादा रखते हैं।”
    उन्होंने कहा हम 10 गीगावाट सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग का एक पूरी तरह से एकीकृत और व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करके इस व्यवसाय में त्वरित विकास हासिल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं – एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र जो न केवल लंबवत एकीकृत लेकिन एक ही भूगोल में सभी सहायक इकाइयों को भी होस्ट करता है।
    कंपनी ने कहा है कि अब जबकि कंपनी का प्रारंभिक उत्पादन शुरू हो चुका है, वह 2023 के अंत तक 2 गीगावाट की पिंड और वेफर क्षमता जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। इसे 2025 तक यह 10 गीगावाट तक बढ़ाया जाएगा।

  • विश्व बैंक ने दी यूक्रेन के लिए 61 करोड़ डालर के वित्तीय पैकेज की मंजूरी

    विश्व बैंक ने दी यूक्रेन के लिए 61 करोड़ डालर के वित्तीय पैकेज की मंजूरी

    विश्व बैंक ने यूक्रेन के लिए 61 करोड डालर के नए वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी है।
    विश्व बैंक ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी घोषणा की है।
    मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में विश्व बैंक ने कहा कि 50 करोड़ डालर सार्वजनिक व्यय के लिए प्रशासनिक क्षमता मजबूत (पीस) करने के लिए जुटाए जाएंगे और 11 करोड डालर स्वास्थ्य संवर्धन और जीवन-रक्षक (एचईएएल यूक्रेन) परियोजना के लिए दिए जुटाए जाएंगे।

    विज्ञप्ति में बताया गया है कि पीस परियोजना के लिए 50 करोड़ डालर यूक्रेन की सरकार को परिवारों और बच्चों के लिए खर्च, सार्वजनिक कर्मचारियों के वेतन और उपयोगिता भुगतान को कवर करने में मदद करेगा। इसके अलावा विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि नया वित्तपोषण पैकेज पीस परियोजना के लिए पहले से घोषित कई पैकेजों में योगदान देता है, जिसमें 4.5 अरब डॉलर का वह अनुदान भी शामिल है, जिसे नवंबर में मंजूरी दी गई थी।

    विज्ञप्ति के अनुसार एचईएएल यूक्रेन परियोजना देश की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में सुधार और मजबूती, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं की बढ़ती मांग की पूर्ति करना, अस्पतालों में सेवाओं की डिलीवरी को बहाल एवं मजबूत करना और प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के लिए निर्माण क्षमता में मदद करना चाहती है।

  • दुनियाभर के 50 महानतम कलाकारों की सूची में शामिल हुये शाहरूख खान

    दुनियाभर के 50 महानतम कलाकारों की सूची में शामिल हुये शाहरूख खान

    बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान एम्पायर मैगजीन की लिस्ट में दुनिया भर के 50 महानतम कलाकारों की लिस्ट में शामिल किये गये हैं।

    एम्पायर मैगजीन के अब तक के 50 महानतम कलाकारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत से एकमात्र शाहरुख ऐसे शख्स है, जिसका नाम इसमें शामिल हैं। एम्पायर मैगजीन की लिस्ट में हॉलीवुड के टॉम हैंक्स, डेंजल वाशिंगटन, मर्लिन मुनरो, रॉबर्ट डिनीरो, नेटली पोर्टमैन, हीथ लेजर, टॉम क्रूज, लियोनार्दो डिकैपरियो, सैमुअल एल जैक्सन, निकोलस केज, वियोला डेविस, केट, ब्लेंचेट, मारलोन ब्रांडो, टॉम हार्डी, मेरिल स्ट्रीप, क्रिश्चियन बेल, एंथनी हॉपकिंस, जूलियन मूर, चार्लीज थेरोन, अल पचीनो, पेनेलोप क्रूज, योकिन फीनिक्स, मोरगन फ्रीमैन आदि शामिल हैं।

    मैगजीन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। यह लिस्ट मैगजीन के फरवरी अंक में छपेगी। हालांकि, ऑनलाइन इसे जारी कर दिया गया है। यह लिस्ट पाठकों की वोटिंग के आधार पर तैयार की गयी है। इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि पाठकों से ऐसे अभिनेताओं और सितारों को लेकर वोटिंग करने के लिए कहा गया था, जिन्होंने हमेशा परिणाम दिये हैं, जो गेम चेंजर साबित हुए हैं और जिनके खास टैलेंट को दोहराया नहीं जा सकता है।

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में तेजतर्रार युवा एवं कर्मठ चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के सराहनीय एवं प्रशंसनीय गुड वर्क जीत रहें दिल

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में तेजतर्रार युवा एवं कर्मठ चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के सराहनीय एवं प्रशंसनीय गुड वर्क जीत रहें दिल

    पॉक्सो अधि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त को उपनिरीक्षक नितिन कुमार व उनकी टीम ने किया गिरफ्तार

    तस्लीम बेनकाब

    मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जबसे चरथावल थाने की कमान तेजतर्रार युवा एवं कर्मठ कोतवाल राकेश कुमार शर्मा को सौंपी है तबसे राकेश शर्मा बहुत ही लगन के साथ काम करते हुए अपनी निष्पक्षता से सभी का दिल जीतने में कामयाब हो रहें हैं साथ ही इनकी बेहतरीन कार्यशैली किसी से छुपी नहीं रही है और अपनी सेवाओं से सभी को प्रभावित किया है और दिखाया है कि किस प्रकार कम्युनिटी पुलिस के आधार पर काम किया जाता है और आज भी उच्चाधिकारियों के कुशल मार्ग नेतृत्व में एक और सराहनीय कार्य को अंजाम देते हुए क्षेत्र के लोगो मे कानून का राज स्थापित किया हैं।आज भी पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र सिंह नागर के कुशल नेतृत्व में चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा व उनकी टीम ने एक अभि0गण द्वारा वादी शमशाद पुत्र जब्बार निवासी ग्राम नंगला राई थाना चरथावल जिला मु0 नगर की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2022 धारा 363/366/368/376 भादवि व 5L/6 पॉक्सो अधि0 से संबंधित विगत 09 माह से वांछित चल रहे अभियुक्त अनस पुत्र शहजाद निवासी ग्राम नंगला राई को मुखबिर की सूचना उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा मय हमराही फोर्स के अकबरगढ तिराहे के पास से गिरफ्तारकर कर जेल भेज दिया हैं।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार व हेकां0 सचिन डागर ने इस सफलता को अमलीजामा पहनाया हैं और अभियुक्त को जेल की हवा खिलाई हैं।

  • मोदी कोलकाता में गंगा परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

    मोदी कोलकाता में गंगा परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय गंगा परिषद’ (एनजीसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इस आश्य की घोषणा की।

    सुश्री बनर्जी ने कहा कि उन्हें बैठक का निमंत्रण मिला है और वह परिषद के एक सदस्य-राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में इसमें शामिल होंगी।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद के अध्यक्ष है।

  • शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे : संत जगतगुरु परमहंस आचार्य

    शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे : संत जगतगुरु परमहंस आचार्य

    अयोध्या में संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ विवाद पर उन्होंने कहा कि ‘शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे हैं. अगर हमसे पहले किसी को मिल जाए और कोई सनातनी शेर उनको जिंदा जला दे तो उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा.’

    जगतगुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि तीन खानों को मैंने चिन्हित कर लिया है. पहले शाहरुख खान फिर आमिर खान और उसके बाद सलमान खान इन सब के लिए सजा-ए-मौत मैंने तय कर ली है.

    संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि फिल्म पठान में भगवा का अपमान किया गया है. यह एक सोची-समझी राजनीति के तहत लगातार हिंदुओं की भावना को आहत करने के लिए लोगों ने धंधा बना लिया है. यह फिल्म जिहाद है. यह रणनीति तैयार करके किया जाता है, इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है.

    संत ने आगे कहा कि मैं शाहरुख खान को ढूंढ रहा हूं, जिस दिन मिल गया उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा और जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा. अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह. क्यों तुम्हारी धमनियों में बह रहा है. इसका रंग भी तो भगवा है. भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता.

    संत ने कहा कि भगवान सूर्य का रंग है. अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन-बान शान है, स्वाभिमान का प्रतीक है भगवा. भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    संत ने आगे कहा कि शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है. आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई. मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर फिल्म बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे, पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे. कोई गिन नहीं पाएगा. केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ, इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं.

    उन्होंने कहा कि जो सनातन की आस्था का मजाक बनाएगा, अपमान करेगा, उस पर पलटवार होगा. उसकी सजा-ए-मौत होगी. हमारे प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, भगवान शंकर श्री बजरंगबली हनुमान ने भी राक्षसों का वध किया है और इन जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी अब शुरू करेंगे.

    परमहंस आचार्य के अनुसार, शाहरुख खान को मैं ढूंढ रहा हूं. हमारे बंदे मुंबई में लगे हुए हैं, जिस दिन यह मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा. अगर हमसे पहले किसी हिंदू शेर ने जला दिया उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा. उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा और कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा.

    इसी के साथ संत ने आगे कहा- ‘शाहरुख खान को मैं तो ढूंढ रहा हूं हमारे बंदे मुंबई में लगे हुए हैं जिस दिन यह मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा। अगर हम से पहले किसी हिंदू शेर ने जला दिया उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा। उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा और कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा। शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई।’

    उन्होंने कहा ‘मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे। पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा। केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं।’

    फिल्म पठान के सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। दीपिका पादुकोण के केसरी रंग की बिकिनी पहने पर आपत्ति जताई जा रही है। भगवा रंग के आउटफिट को लेकर राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक विरोध कर रहे हैं।