Author: cwsadmin

  • वाराणसी : LBS एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से विमान यात्री की मौत, परिजन बोले-समय से मिलता उपचार तो बच सकती थी जान,,,।

    वाराणसी : LBS एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से विमान यात्री की मौत, परिजन बोले-समय से मिलता उपचार तो बच सकती थी जान,,,।

    ।वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आए एक यात्री की मौत हो गई। एयरपोर्ट पर चेक इन के बाद38 वर्षीय युवक कीअचानक तबीयत बिगड़ गई और वे फर्श पर गिर पड़े। नाजुक हालत को देखते यात्री को आननफानन नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी समय से कोई नहीं पहुंचा। अगर एयरपोर्ट पर उपचार मिल जाता तो जान बच सकती थी।

    चेन्नई निवासी यात्री सेंथिलकुम वेल्लीराज (38) परिवार के 8 सदस्यों के साथ दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आए थे। गुरुवार सुबह इंडिगो के कनेक्टिंग फ्लाइट से चेन्नई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। चेक इन काउंटर से बोर्डिंग पास लेने के बाद सेंथिलकुम के सीने में दर्द हुआ और वो गिर पड़े।

    साथ में मौजूद परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के यात्री और एयरलाइं स कर्मी पहुंचे। लोगों ने तत्काल डॉक्टर बुलाने के लिए कहा लेकिन एयरपोर्ट स्थित एमआई रूम में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। यात्री को नजदीकी अस्पताल में ले जाने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर लाया गया।

    जहां एंबुलेंस तो खड़ी थी, लेकिन चालक नहीं थीं। ऐसे में यात्री को एक छोटी कार में लेटाकर समीप के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद सेंथिलकुम को मृत घोषित कर दिया। मृतक और उसके परिवार के सदस्यों को छोड़कर इंडिगो एयरलाइंस कर्मी एयरपोर्ट चले गए। शव लेकर परिवार के सदस्य शहर की ओर चले गए। विमान यात्री को प्राथमिक उपचार न मिलने की चर्चा पूरे दिन एयरपोर्ट पर होती रही। लोग यह चर्चा करते रहे की यदि एयरपोर्ट के एमआई रूम में डॉक्टर होते तो यात्री की जान बचाई जा सकती थी।

    एयरपोर्ट निदेशक अर्यमासान्याल ने बताया कि सुबह एक यात्री को अचानक हार्ट अटैक आया था। उसे तत्काल एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एयरपोर्ट के डॉक्टर भी निजी अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में यात्री को मृत घोषित किया गया। यात्री को इंडिगो एयरलाइंस के कर्मियों ने अपने निजी कार से यात्री को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

  • राज्यपाल ने वाराणसी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए सामग्री किट व टैबलेट,,,।

    राज्यपाल ने वाराणसी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए सामग्री किट व टैबलेट,,,।

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज गुरुवार को आराजीलाइनविकास खंड के हरसोस गांव स्थित नंदघर में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में शामिल हुई।

    इस दौरान राज्यपाल ने आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को सामग्री किट और टैबलेट वितरित किया।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टैबलेट देने का उद्देश्य केंद्रों का डिजिटाइजेशन और बच्चों को परस्पर संवाद (इंटरैक्टिव) के माध्यम से अक्षर, गिनती, कविता, कहानी आदि सिखाना है। ये पद्धति जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-एजुकेशन सिस्टम को और मजबूत करेगी।

    इसके बाद राज्यपाल काशी विद्यापीठ विकास खंड के अलाउद्दीनपुर नंदघर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामग्री किट और टैबलेट वितरित किया।

    इसके पहले, राज्यपाल पटेल के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर प्रशासनिक अफसरों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

    राज्यपाल शाम 04 बजे सर्किट हाउस में गवर्नर बेसिक शिक्षा विभाग की विद्याशक्ति योजना का शुभारंभ करेंगी।

    और 21 टॉपर छात्राओं को चेक देंगी।

    इस दौरान राज्यपाल की मौजूदगी में नगरीय आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति बेहतर करने समेत कई एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।

  • खेसारी लाल यादव की हीरोइन यामिनी सिंह बनीं आईपीएस! ‘अवैध’ कारोबार करने वालों पर बरसेगा कहर,,,।

    खेसारी लाल यादव की हीरोइन यामिनी सिंह बनीं आईपीएस! ‘अवैध’ कारोबार करने वालों पर बरसेगा कहर,,,।

    रानी मुखर्जी के बाद भोजपुरी में ‘मर्दानी’ के किरदार में यामिनी सिंह नजर आ रही हैं। यामिनी की आने वाली फिल्म से उनका खाकी वर्दी में फोटो खूब वायरल हो रहा है।इस फोटो में यामिनी सिंह एक कड़क आईपीएस ऑफिसर की भूमिका में दिख रही हैं, जिस के चर्चे भी खूब हो रहे हैं।

    अवैध’ में आईपीएस ऑफिसर की भूमिका में आएंगी नजर,,,,,,,

    भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह की वायरल हो रही तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म ‘अवैध’ की है। इस फिल्म में वह एक पुलिस वाली के रोल में ‘अवैध’ कारोबार करने वाले लोगों पर कहर बरसाती नजर आएंगी। भोजपुरी फिल्म ‘अवैध’ का निर्माण राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है।इस फिल्म के निर्देशक नीरज – रणधीर और निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव भी नजर आने वाले हैं।

    Published from Blogger Prime Android App

    पहली बार लेडी कॉप की भूमिका में आएंगी नजर,,,,,,,

    ‘अवैध’ फिल्म की शूटिंग जोर शोर से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में चल रही है। फिल्म के वायरल फोटो में यामिनी सिंह के पुलिस के किरदार को महिला सशक्तिकरण की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। यामिनी सिंह ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार को बड़े पर्दे पर निभाए हैं, लेकिन पहली बार लेडी कॉप की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस भूमिका उनका स्वैग भी लाजवाब नजर आ रहा है।

    Published from Blogger Prime Android App

    अपने रोल को लेकर यामिनी ने कही ये बात,,,,,,,

    यामिनी सिंह ने अपने रोल को लेकर कहा कि मैं अच्छे किरदारों की भूखी हूं। मुझे जगह किरदार ऑफर किया गया तो मुझे लगा कि मेरे लिए इसमें बहुत सारी संभावनाएं हैं और मैंने इसे तुरंत एक्सेप्ट कर लिया। अभी हम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाली है। मुझे यह पूरा विश्वास है।

    Published from Blogger Prime Android App

    व्यक्तित्व के धनी है खेसारी लाल यादव,,,,,,,

    यामिनी ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर कहा कि वे अच्छे व्यक्तित्व के धनी है और उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत कुछ सीखने को मिला है। बता दें कि फिल्म ‘अवैध’ की कहानी संवाद और पटकथा प्रवीन चंद्र और अभिषेक चौहान ने मिलकर लिखी है। फिल्म में खेसारी लाल यादव वह यामिनी सिंह के अलावा अपर्णा मल्लिक, देव सिंह, सुबोध सेठ, समर्थ चतुर्वेदी, मनीष आनंद और अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

  • देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, केंद्र सरकार ने दी सजग रहने की सलाह,,,।

    देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, केंद्र सरकार ने दी सजग रहने की सलाह,,,।

    नई दिल्ली : गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विश्व के स्तर पर औसतन रोजाना केस 93,977 है। भारत में भी कोरोनोवायरस के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन खतरा अभी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा है क्योंकि अस्पतालों में मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं ना ही मौत के आंकड़े भारत में ज्यादा है। जिन राज्यों में कोरोनोवायरस बढ़ रहे हैं उन्हें कोविड appropriate बिहेवियर अपनाना चाहिए ।

    कोरोना की महामारी खत्म नहीं हुई ,,,,,,,

    राजेश भूषण ने बताया कि विश्व के स्तर पर औसतन रोजाना केस 93,977 है। अमेरिका से कुल नए मामलों का 19% रिपोर्ट हो रहा है। रूस से 12.9 चीन से 8.3% दक्षिण कोरिया से 7% भारत से कुल ग्लोबल मामलों का औसतन 1% रिपोर्ट हो रहा है। भारत में रोजाना 966 औसत केस दर्ज हो रहे है। अभी भी रोजाना ग्लोबेली 1 लाख के करीब केस हो रहे हैं।देश में फरवरी में रोजाना का औसत 108 केस था। फरवरी में रोजाना 1 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे थे। मार्च में साप्ताहिक मृत्यु की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा मामलों वाले राज्य – महाराष्ट्र, गुजरात केरल, कर्नाटक और वो चार राज्य हैं जहां से सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं।

    कोरोनावायरस के बढ़ते हुए मामलों की वजह,,,,,,,

    Published from Blogger Prime Android App

    देश में इस वक्त Omicron के सब वैरीअंट तेजी के साथ बढ़ रहे हैं । Omicron वेरिएंट के1 हजार से ज्यादा सब वेरिएंट पाए गए हैं। मोटे तौर पर भारत में यही फैले हैं BA 1 BA 2 BA 5 BQ 1 BA 4 BA 2.12.1 XBB BA 2.75 ये सभी ओमिक्रान के ही वेरिएंट हैं। जब कोई वायरस पैंडेमिक से endemic की तरफ बढ़ता है तो उसके वेरिएंट की संख्या बढ़ती हैं। ओमिक्रान के 1000 वेरिएंट में से 100 recombinant version हैं।

    भारत में XBB1. 5 और XBB 1.16 के मामले ज्यादा,,,,,,,

    Published from Blogger Prime Android App

    इस समय XBB1. 5 और XBB 1.16 वो variant of interest हैं जिन पर वैज्ञानिको़ की नजर है।VOI (variant of interest) वो होते हैं जो फैलते तेजी से हैं, लेकिन जानलेवा नहीं होते।

    जनवरी से मार्च तक genome sequencing के हालात जीनोम सीक्वेंसिंग में सबसे ज्यादा XBB 1.16 के 344 केस मिले। ये महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और दिल्ली में मिले हैं। XBB 1.5 के 196 कैस मिले हैं।

    एयरपोर्ट्स पर रेंडम सेंपलिंग,,,,,,,

    Published from Blogger Prime Android App

    एयरपोर्ट्स पर भी 2% रेंडम सेंपलिंग लंबे समय से जारी है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभीRTPCR पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार जल्द अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराएगी जल्द ही mock drill प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में होंगे। ताकि दवाओं, डॉक्टर्स और बेड्स की संख्या सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया।

  • कानपुर,देहात : चीखते रहे गैंगस्टर के घर वाले, लगाते रहे रहम की गुहार, डुग्गी पीटकर पुलिस ने कुर्की का किया एलान,,,।

    कानपुर,देहात : चीखते रहे गैंगस्टर के घर वाले, लगाते रहे रहम की गुहार, डुग्गी पीटकर पुलिस ने कुर्की का किया एलान,,,।

    कानपुर,देहात : चीखते रहे गैंगस्टर के घर वाले, लगाते रहे रहम की गुहार, डुग्गी पीटकर पुलिस ने कुर्की का किया एलान,,,।

    ऐसे में सरकार के आदेश का पालन करने वाली कानपुर देहात पुलिस ने एकगैंगस्टर पर कार्रवाई करते हुए डुग्गी पीटकर और मोहल्ले में माइक से घर कुर्क करने का एलान कर दिया। घर वालों को घर से बाहर निकाल घर को कुर्क कर दिया।

    यह कुर्की कानपुर देहात के अमरोहा के रहने वाले कलीम नाम के एक गैंगस्टर पर की गई। कलीम नाम के इस गैंगस्टर पर करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने गोकशी और तस्करी के माध्यम से कई अवैध संपत्तियां बनाई थी। जिसको लेकर कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस कुर्की की माइक पर घोषणा कर रही थी तो दूसरी तरफ कलीम का परिवार चीख चीख कर कार्रवाई न करने की गुहार लगा रहा था। कलीम का परिवार रो-रोकर लगातार पुलिस से कह रहा था कि हम पर रहम करो, हमें घर से बाहर मत निकालो।

    कलीम के ऊपर 11 मुकदमें दर्ज हैं,,,,,,,

    पुलिस की मानें तो कलीम के जिस घर में कुर्की की कार्रवाईकी गई वह काली कमाई से बनाया गया है, और इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35 लाख आंकी जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी पुलिस के द्वारा कानपुर देहात में पहली कुर्की कीकार्रवाई जिले के अन्य अपराधियों के लिए कितना बड़ा सबक साबित होती है।

    क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय ने बताया कि थाना भोगनीपुर में गोकश कलीम और उसके गैंग के चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया था, इसके क्रम में उसके द्वारा जो अवैध धन संपत्ति अर्जित की गई थी, उसका आंकलन करके रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की गई, उसी के क्रम में आदेश हुआ जिसके संबंध में हमारे द्वारा कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई।मकान की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए है जिसका जब्ती करण किया जा रहा है। कलीम के ऊपर 11 मुकदमें दर्ज हैं।

  • वाराणसी पीएम मोदी का दौरा :: आज फ्लीट रिहर्सल के बाद लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी।

    वाराणसी पीएम मोदी का दौरा :: आज फ्लीट रिहर्सल के बाद लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च के प्रस्तावित दौरे के पहले आज गुरुवार को पुलिस लाइन से कार्यक्रम स्थलों तक फ्लीट रिहर्सल किया गया।

    इसके लिए सुबह करीब 10:30 बजे से पुलिस लाइन से मकबूल आलम रोड होते हुए चौकाघाट, मरी माई तिराहा, सिगरा साजन तिराहा एवं रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए जाने वाले मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था।

    फ्लीट के गुजरने के बाद जब वाहनों को छोड़ा गया, इसके बाद से सिगरा से लेकर चौकाघाट वरुणा पार के कई इलाकों में भीषण जाम लगा हुआ है, जिसमें कई एंबुलेंस भी फंसे हुए थे।

    पीएम की डमी कार के साथ हुआ फ्लीट रिहर्सल,,,,,,,

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च के प्रस्तावित दौरे के पहले आज गुरुवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक फ्लीट रिहर्सल किया गया। एक फ्लीट रिहर्सल बाबत पुर एयरपोर्ट से शहर तक हुआ।

    जबकि दूसरे फ्लीट का रिहर्सल पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सभा स्थल मैदान, इसके बाद यहां से सर्किट हाउस, फिर वापस पुलिस लाइन तक फ्लीट पहुंची।

  • महिला कांग्रेस की सदस्यों ने बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया

    महिला कांग्रेस की सदस्यों ने बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया

    महिला कांग्रेस की सदस्यों ने बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया।

  • नगपूरा और अंजोरा (ख) में शासकीय कॉलेज की मांग को लेकर युवाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    नगपूरा और अंजोरा (ख) में शासकीय कॉलेज की मांग को लेकर युवाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    दुर्ग/निशांत ताम्रकार/ग्राम नगपूरा में शासकीय महाविद्यालय और 30 बिस्तर के शासकीय हस्पताल की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस के नेतृत्व में ग्राम नगपूरा और आस पास के गांव के युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम धर्मेश देशमुख के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धर्मेश देशमुख ने बताया कि ग्राम पंचायत नगपूरा जिले की सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक है। जिसकी जनसंख्या 10000 के लगभग है एवं इसके आसपास बोरई, खुरसुल, दमोदा, अंजोरा, ढाबा, सेवती, खुर्सडिह, टेमरी, पोटीया, हिर्री, रौता, खर्रा व अन्य गांव हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि नगपुरा और अंजोरा (ख) के आस-पास गांवों के छात्र-छात्रों के लिए एक भी शासकीय महाविद्यालय नहीं है। यहां के विद्यार्थी महाविद्यालय की पढ़ाई के लिए क्षेत्र से 20 किलो. दूर दुर्ग जाकर पढ़ते हैं। ऐसे में गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जाना पड़ रहा है। कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दुर्ग आकर पढ़ने की स्थिती में नहीं होते और मजबूरन उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। क्योंकी खराब आर्थिक स्थिती होने के कारण वे दुर्ग शहर में किराया का कमरा लेकर नहीं रह सकते है। और शासकीय महाविद्यालय की दूरी के कारण वह रोजाना आना-जाना भी नहीं कर पाते।

    धर्मेश देशमुख ने बताया की नगपूरा और अंजोरा (ख) में शासकीय महाविद्यालय और शासकीय हास्पीटल की युवाओ की पुरानी और बहू प्रक्षिक्षित मांग है, इसे शीघ्र पूर्ण करने की अत्यंत जरूरत है। कॉलेज की मांग को लेकर पूर्व में भी युवा कांग्रेस के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चला कर ज्ञापन सौंपा गया था। आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के दौरान धर्मेश देशमुख, कमलनारायण देशमुख उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस अहिवारा, खिलेश्वर यादव, , दीपांशु यादव, उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस, दुर्ग ग्रामीण, इलेश गायकवाड़, पंच, ग्राम पंचायत नगपूरा, जितेंद्र साहू, आकाश सेन, गोपी निर्मलकर, अध्यक्ष, आई.टी. सेल युवा कांग्रेस, अहिवारा, उमेश साहू, सुरेंद्र देशमुख, हेंमत साहूअध्यक्ष, आई.टी. सेल युवा कांग्रेस, दुर्ग ग्रामीण, खुमान यादव राकेश साहू नितेश धनकर पुकेश्वर यादव राहुल यादव दिनु यादव और अन्य युवा मौजूद थे।

  • IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बीच संन्यास लेगा भारत का ये खिलाड़ी,, BCCI की वजह से,,,।

    IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बीच संन्यास लेगा भारत का ये खिलाड़ी,, BCCI की वजह से,,,।

    BCCI ने अचानक टीम इंडिया के एक खिलाड़ी का हुक्का-पानी बंद कर दिया है और उसे टीम इंडिया से निकाल बाहर किया है। आने वाले दिनों में अगर इस खिलाड़ी को दोबारा टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पाया तो गुमनामी में ही इस धुरंधर को इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान करना पड़ जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी अचानक इस खिलाड़ी को इग्नोर कर दिया गया।टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का करियर अब खत्म माना जा रहा है।

    BCCI ने अचानक तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का टीम इंडिया से हुक्का-पानी बंद कर दिया है। जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी 20 और वनडे सीरीज में भी हर्षल पटेल को सेलेक्टर्स ने कोई भाव नहीं देते हुए टीम इंडिया में मौका नहीं दिया था। और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी इस खिलाड़ी को नजर अंदाज कर दिया गया। सेलेक्टर्स ने इस बात का संकेत दे दिया कि भारतीय टी 20 और वनडे टीम में हर्षल पटेल मौके के हकदार नहीं हैं। हर्षल पटेल ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 25 टी 20 इंटर नेशनल मैच खेले हैं, जिसमें इस तेज गेंदबाज ने महज 29 विकेट ही झटके हैं

    हर्षल पटेल की बेहद महंगी गेंदबाजी उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाने का प्रबल दावेदार नहीं बनाती है। 32 साल के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के हाथ से अब वक्त भी रेत की तरह धीरे-धीरे फिसल रहा है। अगर इस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया में दोबारा मौका नहीं मिला तो उन्हें गुमनामी में ही इंटरनेशनलक्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान करना पड़ जाएगा। टीम इंडिया के पास अब मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर और शिवम मावी जैसे तेज गेंदबाजों का अच्छा पूल है।

    लेना पड़ सकता है संन्यास ,,,,,,,

    टीम इंडिया के लिए अब मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शिवम मावी और शार्दुल ठाकुर जैसे घातक तेज गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में अब 32 साल के हर्षल पटेल को भविष्य में कोई मौका मिलता नजर नहीं आ रहा है। अगर हर्षल पटेल को एक से दो साल तक और मौका नहीं मिलता है, तो फिर उन्हें मजबूरी में संन्यास लेना पड़ सकता है। हर्षल पटेल ने अपने आखिरी 8 टी 20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 6 विकेट्स ही झटके हैं। वहीं, हर्षल पटेल ने अपने पिछले12टी20इंटरनेशनल मैचों में 5 बार 40 से ज्यादा रन लुटाए हैं। हर्षल पटेल अपनी इसी प्रमुख कमजोरी के कारण अब टीम इंडिया में जगह डिजर्व नहीं करते हैं।