Author: cwsadmin
-

उत्तराखण्ड में आयोजित हो रही तीसरी जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यसमिति की बैठक
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारे राज्य उत्तराखण्ड में तीसरी जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हो रही है। उत्तराखण्ड ने जी- 20 की दो बैठकों की सफल मेजबानी के साथ पूरी दुनिया को अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और चौमुखी विकास से रूबरू कराया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर आज उत्तराखण्ड नये भारत की तस्वीर बन रहा है। यहां “ऑल वेदर रोड” से पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। हाईवे, एक्सप्रेस वे, फ्लाईओवर, रोपवे और नये पुलों के निर्माण से यातायात सुगम हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ “ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन” पहाड़ों में रेल के सपने को साकार करने जा रही है। टनकपुर- बागेश्वर रेल लाइन पर भी काम जल्द शुरू होने जा रहा है। हर घर बिजली और जल के कनेक्शन देने जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही राज्य की आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हम सब मिलकर उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का प्रण लेते हैं।
-
कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाने की घोषणा : विनियमित कर्मचारी नाराज
-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कल 23 जुन 2023 को घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों का महँगाई भत्ता 4% बढ़ाया जाएगा. अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महँगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त किया जाएगा. मुख्यमंत्री श्री चौहान कल सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के ग्राम गिल्लौर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह समारोह को संबोधित कर रहे थे.
वहीं कई कर्मचारी संगठनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में विगत 30 सालों से स्थाईकर्मचारीयों को स्थाई कर्मचारी का वेतन नहीं दिया जा रहा है, हर बार चुनाव में घोषणा होती है कि दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित और स्थाईकर्मीयों को स्थाईकरण का लाभ दिया जाएगा लेकिन आज दिनांक तक मुख्यमंत्री जी घोषणा करते हुए और उसी समय भूल जाते है कि प्रदेश के कर्मचारियों का घर कैसे चलेगा. बातें तो कई तरहा की होती है, लेकिन लाभ के समय सरकार के पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं होने का बहाना बनाकर कर्मचारियों को मिलने वाली तमाम सुविधा से वंचित किया जा रहा है.
सूत्रों का कहना है कि भोपाल में कई कर्मचारी संगठन एक बड़ा आंदोलन करके सरकार को खुल्ली चुनौति देने के इरादे से पुन मैदान में कुदने वाले है, जिससे शिवराज सरकार की सांसे ऊपर नीचे हो सकती है.
-
केंद्र और राज्य सरकार के डीए में अंतर
इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महंगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त करते हुए राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का हम फैसला कर रहे हैं. उन्होंने सभी को इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है. गौरतलब है कि अभी राज्य के कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर महंगाी भत्ता (डीए) दिया जा रहा है, इसमें 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है. वहीं दूसरी ओर सीएम शिवराज ने सामूहिक रूप शादी के बंधन में बंधे वर-वधुओं को बधाई दी.
-
-
निगम आयुक्त हर्षिकासिंह सख्त : भाजपा पार्षद के पति को नगर निगम की मीटिंग से बाहर निकाला : वीडियो वायरल
-
इंदौर नगर निगम कार्यालय की एक बैठक का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। इस वीडियो में नगर निगम आयुक्त हर्षिकासिंह सख्त तेवर में दिखाई दीं और उन्होंने महिला भाजपा पार्षद की जगह मीटिंग में बैठे उनके पति को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
दरअसल, गुरुवार को यह मामला है। विधानसभा-2 के विधायक और पार्षदों को अपनी बात रखने और उनके क्षेत्रों में हो रहे कामों पर चर्चा के लिए बुलवाया गया था। बैठक शुरू होने से पहले ही विवादों से घिर गई। निगम कमिश्नर सिंह ने इससे पहले 30 मई 2023 को भी हुई एक बैठक में एक पार्षद पति को मीटिंग से बाहर भेज चुकी हैं।
इंदौर की नगर निगम आयुक्त बनी हर्षिका सिंह ने एक बार फिर अपने तेवर साफ कर दिए हैं। बैठक में कमिश्नर सिंह एक वीडियो में यह कहती दिखाई दे रही हैं कि बैठक में सिर्फ पार्षद ही शामिल हो, अगर पार्षद पति आए तो वो उनकी बात नहीं सुनेंगी। दरअसल, गुरुवार को बैठक में वार्ड-30 की मनीषा की जगह उनके पति दुलीचन्द गगोरे पहुंच गए थे। इसी तरह वार्ड-18 की पार्षद सोनाली परमार की जगह उनके पति विजय परमार पहुंचे। साथ ही 2 नम्बर विधानसभा के कार्यकर्ता भी इस बैठक में पहुंच गए।
बैठक में निगम कमिश्नर सब पार्षद से परिचय प्राप्त कर रही थीं कि अचानक से एक सदस्य ने उनका परिचय करवाया कि ये सोनाली विजय परमार हैं। इतना सुनते ही निगम कमिश्नर ने पूछा कि पार्षद कहां है। इस पर पार्षद पति ने जवाब दिया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नही है। इस पर कमिश्नर सिंह ने तुरंत कहा कि आप बैठक में नहीं बैठ सकते हैं। आप पार्षद को बुलाएं। इसके बाद पार्षद पति तुरन्त बैठक से बाहर हो गए। परमार को बाहर जाता देख वार्ड 30 के पार्षद पति दुलीचंद और अन्य कार्यकर्ता भी खुद ही बाहर निकल गए। विधायक रमेश मेंदोला के सामने बाहर दोनों पार्षद पति ने अपनी बात रखी। विधायक ने भी उन्हें कह दिया कि आपको पार्षद को लेकर आना चाहिए था। इतना कह कर वे भी तुरंत बैठक में चले गए।
-
-

वाराणसी नगर निगम का फेसबुक का ऑफिशियल पेज हुआ हैक, हैकरों ने अपलोड किया पोर्न वीडियो,,,।
वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पिछले कुछ घंटों से एडल्ट्स वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक करके ये हरकत की जा रही है। वाराणसी के नगर निगम आयुक्तशिपू गिरी ने बताया कि पेज हैक की जानकारी पुलिस को दे दी है। वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पेज पर इस तरह का कंटेंट देखकर सब हैरान हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पोर्न कंटेंट शेयर होते ही मचा हड़कंपसाइबर हैकरों ने वाराणसी नगर निगम का ऑफिशियल पेज हैक करते हुए पोर्न वीडियो अपलोड कर दिया।जिसके बाद जैसे ही लोगों ने फेसबुक पेज खोला तो उसपर पोर्न विडियो दिखने लगा। जिसके बाद नगर निगम की तरफ से पुलिस को लिखित कंप्लेंट किया गया। फिलहाल सिगरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वही इस पूरे मामले पर जानकारी करने के लिए नगर आयुक्त को फोन किया गया तो हमेशा की तरह नगर आयुक्त का मोबाइल नॉट रिचेबल पर चला गया।





