खूंटी । एसपी ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में जिले में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूँटी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक में अफ़ीम की अवैध खेती पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान संभावित खेती वाले क्षेत्रों की पहचान, नियमित निगरानी, जनजागरूकता तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर रोकथाम के प्रयासों को प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा अफ़ीम की अवैध खेती से संबंधित सूचनाओं पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
