धर्म का नशा और मानवता का समापन, खतरे में युवा पीढ़ी का भविष्य।

धर्म का नशा और मानवता का समापन, खतरे में युवा पीढ़ी का भविष्य।

हरिओम बाजपेई।
नादान
​पीलीभीत। आज समाज में यह गंभीर चिंता गहराती जा रही है कि धर्म का नशा इतना खतरनाक हो गया है कि उसने धीरे-धीरे मानवता को ही खा लिया है और इंसानियत के समापन की राह तैयार कर दी है, जबकि मजहब कभी आपस में बैर करना नहीं सिखाता। किसी भी धार्मिक ग्रंथ में यह संदेश नहीं है कि मानवता और इंसानियत के साथ बैर रखा जाए, फिर भी आज कई स्वार्थी तत्वों और आस्था के नाम पर व्यापार चलाने वालों के हाथों में धर्म व आस्था एक ऐसे नशे और बाज़ार में बदलते दिख रहे हैं जहाँ संवेदनाएं दम तोड़ रही हैं। भावनाओं, असुरक्षा और विश्वास को भुनाकर मुनाफ़े व प्रभाव का खेल रचा जा रहा है, जिसमें धर्म, आस्था और नशे का घालमेल कर मानवता को ही खत्म करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसका सबसे भयावह असर आने वाली भविष्य की युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है, जो आज बोई जा रही नफ़रत और कट्टरता से परिपूर्ण होकर कल हर तरफ़ ज़हर के रूप में काम करेगी, जिससे आपसी भाईचारा, विवेक और सहिष्णुता के समाप्त होने का ख़तरा पैदा हो गया है। किसी भी समाज की असली पहचान पूजा-स्थलों की भव्यता या शोर से नहीं, बल्कि उस समाज में बची हुई इंसानियत, करुणा और नैतिक चेतना से होती है। जब धर्म का नशा तर्क और संवेदना को मिटाकर मानवता के समापन का कारण बनने लगे, तो हर नागरिक को ठहरकर आत्ममंथन करना होगा ताकि युवा पीढ़ी को नफ़रत और आस्था के व्यापार के बजाय इंसानियत, संवाद और संवेदनशीलता की मजबूत नींव मिल सके।