झारखंड के गिरिडीह से जुड़ा महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का इतिहास: रेडियो तरंगों से लेकर पौधों में जीवन की खोज तक की प्रेरणादायक कहानीलेखक: डॉ. दीपक कुमार घोष

झारखंड के गिरिडीह से जुड़ा महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का इतिहास: रेडियो तरंगों से लेकर पौधों में जीवन की खोज तक की प्रेरणादायक कहानीलेखक: डॉ. दीपक कुमार घोष

झारखंड की भूमि से निकला विश्व का महान वैज्ञानिक – जगदीश चंद्र बोस

डॉ दीपक कुमार घोष

खूंटी।भारत ने दुनिया को कई महान वैज्ञानिक दिए हैं, लेकिन उनमें सबसे अलग नाम है आचार्य जगदीश चंद्र बोस का। जिनका प्रारंभिक जीवन के कुछ वर्ष झारखंड के गिरिडीह में बीते। गिरिडीह की शांत, हरी-भरी और प्राकृतिक भूमि ने ही उनके मन में जिज्ञासा और विज्ञान के प्रति लगाव पैदा किया।जगदीश चंद्र बोस जी का बचपन प्रकृति के बीच बीता। गिरिडीह में रहते हुए उन्होंने पेड़-पौधों, पक्षियों, हवा और प्रकाश को बहुत करीब से देखा। यहीं से उनके मन में यह सवाल उठा कि क्या पौधों में भी जीवन है? क्या वे भी सुख-दुख महसूस करते हैं?
यही जिज्ञासा आगे चलकर उन्हें दुनिया का महान वैज्ञानिक बना गई।
जगदीश चंद्र बोस जी ने बेतार तरंगों (Wireless Waves) पर ऐसा प्रयोग किया, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने दिखाया कि बिना तार के भी संदेश एक जगह से दूसरी जगह भेजा जा सकता है। यही प्रयोग आगे चलकर रेडियो के आविष्कार की नींव बना।
इसीलिए उन्हें रेडियो विज्ञान के जनक कहा जाता है। आज घर-घर में बजने वाला रेडियो, मोबाइल, टीवी और बेतार संचार – सबकी जड़ में उन्हीं का शोध है।बोस जी ने एक ऐसे यंत्र का आविष्कार किया, जिससे यह साबित हुआ कि पौधों में भी जीवन है, वे भी सांस लेते हैं, उत्तेजना महसूस करते हैं। दुनिया के वैज्ञानिकों ने पहले उनकी बात नहीं मानी, लेकिन बाद में पूरी दुनिया को उनकी बात माननी पड़ी। यह भारतीय ज्ञान और विज्ञान की बहुत बड़ी जीत थी।
बोस जी ने कभी पैसे और प्रसिद्धि के लिए काम नहीं किया। उन्होंने अपने आविष्कारों का पेटेंट नहीं कराया, ताकि उनका ज्ञान पूरी मानवता के काम आ सके। उनका जीवन सादगी, देशभक्ति और मानव सेवा की मिसाल था।
गिरिडीह की भूमि पर प्रवास करने वाले ऐसे महान वैज्ञानिक के कारण झारखंड का नाम भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। झारखंड के हर बच्चे को यह जानना चाहिए कि इस माटी से एक ऐसा वैज्ञानिक निकला, जिसने दुनिया को रेडियो दिया।आज जरूरत है कि गिरिडीह में जगदीश चंद्र बोस जी के नाम पर विज्ञान संग्रहालय, पुस्तकालय और स्मारक बने, ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।