सृष्टि शुक्ला ने सिविल जज बनने का सपना किया पूरा

सृष्टि शुक्ला ने सिविल जज बनने का सपना किया पूरा

सृष्टि शुक्ला ने सिविल जज बनने का सपना किया पूरा
गाज़ीपुर। समता स्नातकोत्तर महाविद्यालय सादात के प्राचार्य प्रो. अजय शुक्ला की सुपुत्री सृष्टि शुक्ला ने प्रथम प्रयास में ही पीसीएस जे की परीक्षा में 83वीं रैंक हासिल कर सिविल जज बनने का सपना पूर्ण कर लिया है।      प्रयागराज के मूल निवासी प्रो. अजय शुक्ला का परिवार लखनऊ के इंदिरा नगर में रहता है।
  सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देते हुए कहा कि पिता अजय शुक्ला और मां कुसुम शुक्ला के प्रयास और यथोचित मार्गदर्शन से ही उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।
    समता पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय शुक्ला ने संस्थापक पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव को नमन करते हुए बताया कि दृढ़ इच्छा शक्ति से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। शुभेच्छुओं ने प्राचार्य के साथ ही उनकी यशस्वी पुत्री को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *