ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर दिल्ली के यात्रियों की एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार की देर रात गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गेट के सामने हाईवे पर अचानक एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पीछे से कार ट्राली में घुसते हुए पलट गई और ट्राली भी घूमकर आगे की पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार छह लोगों को बाहर निकलवाया। कार में आगे की तरफ बैठे युवक को गंभीर हालत में तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया गया।

जहां चिकित्सकों ने मोहित सोलंकी (28 वर्ष) पुत्र सतपाल सोलंकी निवासी नसीरपुर नई दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। जिनमें एक की मौत हो गई जबकि पांच बिल्कुल ठीक हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *