वाराणसी : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती,,,।

भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना आदर्श पुस्तकालय के पास की है। जहां त्रिलोकी नाथ गुप्ता के घर में शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब खाना बनाते हुए सिलेंडर के पाइप लाइन में रिसाव होने से आग लग गई।

इस दौरान वहां खाना बना रही उषा गुप्ता (50 वर्ष) आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। उनको बचाने में त्रिलोकी नाथ गुप्ता भी मामूली रूप से झुलस गए। घर में आग लगने की जानकारी होते ही अगल-बगल के लोग आग बुझाने के लिए टूट पड़े। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल आग को बुझाया।

मौके पर रास्ता थोड़ा साकरा होने के कारण फायर कर्मियों को पहुंचने में भी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने घायल महिला उषा को कबीर चौरा के बर्न यूनिट में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घर में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई थी। त्रिलोकी नाथ गुप्ता ने बताया कि समय रहते पड़ोसी व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर नहीं पहुंचते तो सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद पूरा घर तहस-नहस हो जाता साथ ही जनहानि भी होती।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *