गोविंदा ने पत्नी संग किया बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन, फैंस में सेल्फी के लिए होड़,,,।तस्बीरो में देखे,

बालीवुड में हीरो नंबर वन से प्रसिद्ध गोविंदा सोमवार सुबह वाराणसी पहुंचे।

बाबा विश्वनाथ धाम और माता अन्नपूर्णा के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी मौजूद रहीं।मंदिर में गोविंदा को देख प्रशंसकों में एक झलक पाने और सेल्फी लेने की होड़मच गई

गोविंदा ने पत्नी संग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर बाबा से सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने बाबा के भव्य धाम का भ्रमण किया। इस दौरान वो मंत्रमुग्ध नजर आए।

इसके साथ ही गोविंदा ने माता अन्नपूर्णा मंदिर में मत्था टेका और आरती उतारी। मंदिर के महंत की ओर से उन्हें चुनरी और माता का चित्र भेंट मे मिला। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद बॉलीवुड सितारों को काशी नगरी काफी भा रही है।

बीते कुछ माह में शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती अभिषेक बच्चन से लेकर हंसराज रघुवंशी तक कई बड़े-बड़े स्टार महादेव के दर्शन को आ चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *