उत्तराखण्ड में यहां छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पेट्रोल ले मोबाइल टावर पर चढ़े छात्र ,मचा हड़कंप। आखिर कहा और क्यों ?

उत्तराखण्ड में यहां छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पेट्रोल ले मोबाइल टावर पर चढ़े छात्र ,मचा हड़कंप। आखिर कहा और क्यों ?

राजधानी दून के DAV ( PG) कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर वहां के कुछ छात्र मोबाइल टावरों पर चढ़ गए। इतना ही नहीं पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर टावर पर चढ़े छात्रों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। छात्रों की इस हरकत से पुलिस प्रशसान में हड़कंप मच गया है।

छात्र अपनी मांगों को लेकर अडे
बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों के पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाने की बहुत कोशिश पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई, लेकिन छात्र नहीं माने। फिलहाल छात्र अपनी मांगों को लेकर अडे हैं। वहीं मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और कालेज प्रबंधन के बीच वार्ता जारी है।
गढ़वाल विवि ने घोषित की तिथि
गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में 17 नवंबर को छात्र संघ चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो आरसी डिमरी ने अधिसूचना जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *