Tag: up news
-

लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है एक सेवा: जावेद अख्तर मुन्ना खां
लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है एक सेवा: जावेद अख्तर मुन्ना खांहम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ बनाना है: अताउल अंसारीभदोही। साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक सप्ताह के रविवार की तरह इस रविवार को भी अलसुबह गोपीगंज बड़ी चौराहा से साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा पड़ाव होते हुए जोगिनाका, कठौता चकमान्धाता, धारा विशम्भरपट्टी भगवानपुर, शिखापुर होते हुए चकसहाब पहुंची। वहीं चकसहाब के ग्राम प्रधान जावेद अख्तर उर्फ़ मुन्ना खां ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सभी साइकिल चालकों का ज़ोरदार स्वागत किया तथा स्वयं श्री खां साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हो गए। ग्राम प्रधान श्री खां के सानिध्य में साइकिल यात्रा चकसहाब से पुनः आरम्भ होकर संसारापुर ग्राम का भ्रमण किया। साइकिल यात्रा में हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को सुबह उठने, योग, व्यायाम करने, साइकिल चलाने के फ़ायदे के बारे में जागरूक करते हुए चकसहाब के खेल मैदान में पहुंचे। जहां साइकिल यात्रा का समापन हुआ। ज्ञात हो की गोपीगंज निवासी अताऊल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को पिछले दो वर्ष से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा कई प्रदेश में पहुचकर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताऊल अंसारी के इस पहल की लोगो मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में अताउल अंसारी, विनोद सिंह फ़ौजी, विपिन राय, अजय बिन्द, कृष्णकान्त शुक्ला, इमरोज़ खान, मंजूर आलम, महमूद आलम, फरहान अंसारी, पवन पाल, शिवम् उपाध्याय, मैनू अली, लारैब अख्तर, अदनान फारुकी, मो० नाज़िम, मो० शाम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। -

नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारे
नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारेसोनभद्र। रविवार को सोनभद्र नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर विजयगढ़ टॉकीज के सामने अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई और यात्रा राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से आरंभ हो शीतला मंदिर के में चौक होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से वापस राम जानकी मंदिर पर समाप्त किया गया। यात्रा में सोनभद्र के माटी के लाल सूरज गुप्ता जी का भजन पूरे रास्ते पर बजा। मुख्य रूप से धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, बृजेश जी, महेश जी, अजीत रावत, प्रवीण जी, नरेंद्र कुशवाहा, पंकज कनोडिया, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, मनोज जालान, मनोज सोनकर, पुष्पा सिंह, रुबी गुप्ता, नीतू, गुड़िया वर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, रविंद्र केसरी, लव कुश, श्याम, उमर, सूरज गुप्ता, संतोष सोनी, सुरेंद्र शर्मा, नवल बाजपेई, पंकज, बृजेश पाठक, मनीष वर्मा, महेश केसरी, मनीष अग्रहरि, योगेश सिंह, अनिल कुमार ,सुरेश कुमार, रवि केसरी, आशु, अभिषेक, अमन वर्मा, अमित पांडेय, आशीष शुक्ला, महेश सोनी, रोहित पांडेय, आलोक चौरसिया, चंदन सोनी, सत्यम सोनी, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र, विनोद कुमार, महेश वर्मा, लवकुश प्रजापति, अनूप पांडेय, सुरेंद्र एवं भारी संख्या में राम भक्त भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। -

गुरुग्राम सैक्टर 5 में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी भीड़। लगते रहे जय श्री राम के नारे।
गुरुग्राम सैक्टर 5 में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी भीड़। लगते रहे जय श्री राम के नारे।सतबीर शर्मा। पहल टुडे। आज पूरा गुरुग्राम आज हुआ राममय । गुरुग्राम में जहा भी देखो चारो तरफ जय श्री राम के नारे लग रहे है। क्या महिला क्या बच्चे क्या जवान हर कोई हाथ में श्री राम का झंडा लेकर राम के नारे लगा रहे है आप देख सकते है छोटे छोटे बच्चे आज अन्न पूर्णा रसोई प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर पांच के मंदिर में पहुचें है महिलाओं ने भावभीन हो गई । युवाओं में जोश और जनून है उनका कहना है की हिंदुओ के लिए यह गर्व की बात है हर हिंदी आज खुश है सीए अनिल बंसल का कहना है की यहां पर आज रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है काफी भीड़ उमड़ी है उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं है बंसल ने बताया की श्रीराम की नई मूर्ति 5 साल के बालक स्वरूप में कमल पर विराजित होगी, जिसकी लंबाई 8 फीट है. ये मूर्ति श्यामवर्ण होगी.। नई मूर्ति के साथ पुरानी श्रीराम की मूर्तियों को भी स्थापित किया जाएगा.।राम मंदिर को भारतीय परंपरागत नागर शैली में बनाया गया है. मंदिर में पूर्व दिशा से प्रवेश करने पर 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से आएगा.।राम मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी. तीन मंजिला बने राम मंदिर में प्रथम तल पर गर्भगृह होगा.।मंदिर में 5 मंडप होंगे नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन। मनीष आचार्य का कहना है हम श्री राम सेना की तरफ से कहना चाहते हैं की सभी धर्मो को साथ आकर खुशी के मौके पर आनंदमय होना चाहिए। यह उत्सव पूरे भारत में नही बल्कि पूरे विश्व मनाना चाहिए। -

जिला में 25 जनवरी को मनाया जाएगा 14वां ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ : डीसी
सतबीर शर्मा। पहल टुडे। गुरूग्राम, 21 जनवरी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 जनवरी 2024 को ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर जिला में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला के मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी शपथ ली जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर विभिन्न गतिविधियां जैसे-निबंध, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अपने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता घोषित किया गया है। यह दिन हर साल 25 जनवरी को मतदान केंद्र के स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाना है। साथ ही, इसका उद्देश्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्कूली और कॉलेज छात्रों द्वारा खंड, जिला और राज्य स्तर पर रंगोली बनाने, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं, रैलियां, परेड टुकडिय़ां, नुक्कड़ नाटक आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ का ‘लोगो’ मतदान के महत्व को दर्शाता है, इसलिए इसका उपयोग आधिकारिक स्टेशनरी, वेबसाइट आदि पर भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गतिविधियों की तस्वीरें हैशटैग NVD2024का उपयोग करके अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल या वेबसाइट, जहां भी संभव हो, पर अपलोड की जा सकती हैं।
-

गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोशण एवं गौशाला प्रबन्धन विषयों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोशण एवं गौशाला प्रबन्धन विषयों की समीक्षा बैठक सम्पन्ननोडल अधिकारी ने कॉजी हाउस व वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का किया स्थलीय निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
रायबरेली,
शासन द्वारा गौशाला के नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन उदय भानु त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के साथ बचत भवन सभागार में गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोषण एवं गौशाला प्रबन्धन आदि विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में विशेष सचिव ने तहसीलों एवं विकास खण्डों के अन्तर्गत संचालित अस्थायी/स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण, प्रबन्धन व्यवस्थायें यथा चारा भूसा भण्डारण, हरें चारे एवं दाना मिश्रण की उपलब्धता, संरक्षित गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा एवं मृत गोवंशों के श्वों का नियमानुसार निस्तारण, नामित अधिकारियों द्वारा भ्रमण के सम्बन्ध मे सूचना, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर गोवंश आश्रय स्थल अनुश्रवण समीक्षा समिति की बैठक एवं कार्यवृत्ति पर जानकारी प्राप्त की गयी।विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने ठंड से बचाव एवं अलाव जलाने एवं अस्थायी छप्पर की व्यवस्था कराने, ग्रामीणों से दान के रूप में पुवाल प्राप्त करने, रात्रि निवासित करने वाले रात्रि चौकीदार की उपस्थिति, सिद्धौरतारा विकास खण्ड सरेनी में कब्जा युक्त भूमि को मुक्त कराने हेतु उपजिलाधिकारी लालगंज एवं खण्ड विकास अधिकारी सरेनी को निर्देशित किया गया। गौशाला संचालन हेतु निर्गत शासनादेश में विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने एस0एफ0सी0 पूलिंग धनराशि का विवरण एवं उसके व्यय हेतु निर्देशित किया गया।कान्हा उपवन की स्थापना के साथ वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु प्रशासन को दिए निर्देश विशेष सचिव द्वारा नगर पालिका रायबरेली, नगर पंचायत लालगंज एवं शिवगढ में कान्हा उपवन की स्थापना के साथ तहसील डलमऊ अन्तर्गत वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अनिल कुमार द्वारा गोवंश संरक्षण अभियान अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य 6500 के सापेक्ष 6600 से अधिक गोवंशों का संरक्षण किया गया तथा निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत संरक्षण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी।विशेष सचिव ने कॉजी हाउस गोविन्दपुर बलौली लालगंज तथा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सिद्धौरतारा का भी स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को गौशाला की बेहतर प्रबन्धन व्यवस्थाओं एवं गोवंश सुपुर्दगी योजना अन्तर्गत सुपुर्द किये गये गोवंशों का सत्यापन कर जल्द से जल्द उनको भरण पोषण का मानदेय दिलाने हेतु भी कड़े निर्देश दिये गये।
-

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
महराजगंज रायबरेली।
महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महराजगंज में स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया ।प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी 12 जनवरी 1863 को पिता विश्वनाथ दत्त माता भुवनेश्वरी देवी की कोख से कलकत्ता में कायस्थ परिवार में आपका अवतरण हुआ आपने रामकृष्ण परमहंस जी को गुरु के रूप में स्वीकार किया 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया आपके विचारों में खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है ।शिक्षा का लक्ष्य मनुष्य निर्माण करना है शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बालकों के व्यक्तित्व का संतुलित विकास करते हुए उन्हें संघर्षमय जीवन की बधाओ का सफलतापूर्वक समाधान करना सिखा सके ।
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
ध्यान ध्यान से हम इंद्रियों पर संयम रख करके एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं। उठो जागो और तब तक संघर्ष करो जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए आपने 1897 में रामकृष्ण मिशन तथा 1898 में रामकृष्ण मठ की स्थापना की आपने अल्प आयु में ही अपने उत्कृष्ट विचारों से शिक्षा एवं समस्त मानव कल्याण हेतु बहुउपयोगी विचार दिए जो कि आज भी सार्थक है। हिंदी विभागाध्यक्ष नीरू बाजपेई तथा साइंस अध्यापक जय सिंह तथा आराध्या ने भी अपने सारगर्भित विचार रखें ।
-

दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का स्थापना दिवस मनाया गया
दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का स्थापना दिवस मनाया गयाललितपुर -दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का अट्ठाईसवां स्थापना दिवस आज अन्नपूर्णा में असहायों को निशुल्क भोजन करा कर मनाया गया । इस अवसर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के ललितपुर के जिला संयोजक बब्बू राजा बुन्देला ने बताया कि अट्ठाईस बर्ष पहले आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर आशीष गौतम उर्फ आशीष भैया ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की थी जिसमें सभी असहायों की सेवा करने की प्रेरणा ली गयी थी। बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे ने कहा कि इस मिशन के तहत कुष्ठ रोगियों की सेवा की जा रही है। मिशन में समाज से वहिष्कृत कुष्ठ रोगियों को परिवार की तरह रख कर सेवा श्रुसेवा की जाती है।व्यापार प्रकोष्ठ के अजय साईकिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े आशीष गौतम उर्फ आशीष भैया ने अब नर सेवा नारायण सेवा को ही अपना आधार वना कर दीन हीन की सेवा को ही अपना मिशन वना लिया है। जिला कार्यालय प्रभारी शशि शेखर पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवा शक्ति के प्रतीक हैं और इसी नाते युवा आशीष गोतम जी ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की थी जिसका मुख्यालय हरिद्वार वनाया गया था। अन्त में भाजपा जिला मंत्री निखिल रामकुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिव्य सेवा मिशन के जिला संयोजक बब्बू राजा बुन्देला, बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे , निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीराम निरंजन,जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री निखिल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु,नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, पार्थ चोवे,विलास पटैरिया,अनुराग शैलू, उदित नारायण रावत, राहुल चौवे, ध्रुव सिंह सिसोदिया,रुपेश साहू, गब्बर अहिरवार, यशपाल राजा, भगतसिंह राठोर, दीपक पाराशर ,जगभान सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे। -

नवागत डीआईजी ओमप्रकाश सिंह ने किया जनपद का दौरा
नवागत डीआईजी ओमप्रकाश सिंह ने किया जनपद का दौरा
लक्ष्मीकांत श्रीवास्तवगाजीपुर । वाराणसी रेंज के नवागत डीआईजी ओमप्रकाश सिंह ने आज गाजीपुर का दौरा किया और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।समीक्षा बैठक के बाद डीआईजी ने विशेश्वरगंज से कोतवाली तक फुट मार्च भी किया।ओमप्रकाश सिंह ने कल ही वाराणसी में डीआईजी के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण किया था और आज जनपद का दौरा किया।ओमप्रकाश सिंह गाजीपुर में एसपी के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।उन्होंने बताया कि आज आगामी चुनाव को देखते हुए बैठक की गयी और तैयारियों का जायजा लिया और फुट मार्च किया गया।उन्होंने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक है और आगामी लोकसभा चुनाव अच्छे तरीके से सम्पन्न कराया जायेगा। -

पूरी दुनियां में बजेगा भारत का डंका
भारत 2030 तक दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा
दुनियां में भारत इस समय सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यस्थाओं में से एक है – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया
वैश्विक स्तरपर भारत तेजी से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसकी पुष्टि अमेरिकी रेटिंग एजेंसीज सहित विश्व बैंक भी कर चुका है, जबकि वैश्विक मंदी के दौर में भारत की वित्तीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल के अंत या वर्ष 2024 के शुरुआती महीनों में अमेरिका यूरोप में मंदी आने की संभावनाएं जताई जा रही है। परंतु भारत ही एक ऐसा देश है जहां स्थिरता ही नहीं एक्सपोर्ट भी बढ़ता जा रहा ह जीएसटी कलेक्शन हर माह तेजी से बढ़ रहा है, विकास कार्यों में तेजी आ रही है। चूंकि आज दिनांक 5 दिसंबर 2023 को एक अमेरिकी रेटिंग कंपनी ने आकलन किया है कि वित्त वर्ष 2025-2026 में भारत की जीडीपी का ग्रोथ रेट 6.9 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, भारत 2030 तक दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साथियों बात अगर हम दिनांक 5 दिसंबर 2023 को एक अमेरिकी रेटिंग कंपनी के आकलन की करें तो, एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स का कहना है कि 2030 तक भारत दुनियां की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश की ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत पहुंच जाएगी। ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024 में एस एंड पी ने लिखा कि हमें लगता है वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.4प्रतिशत रहेगी। जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.9प्रतिशत पहुंच जाएगी, एजेंसी ने आगे लिखा, भारत 2030 तक दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और हमारी उम्मीद है कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत अगले तीन साल तक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा। फिलहाल भारत दुनियां की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत से पहले अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान हैं। एजेंसी ने कहा, बड़ा टेस्ट इस बात का होगा कि क्या भारत अगला बड़ा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकेगा या नहीं, जो एक बड़ा मौका है। एक मजबूत लॉजिस्टिक्स फ्रेमवर्क, भारत को एक सर्विस बेस्ड इकोनॉमी से मैन्युफैक्चरिंग डोमिनेटेड इकोनॉमी बनाने में अहम फैक्टर रहेगा। जबकि लेबर मार्केट का भारत कितना लाभ उठा पाता है, ये इस पर निर्भर करेगा कि लोगों को कितना कुशल बनाया जाता है और वर्कफोर्स में महिला भागीदारी कितनी बढ़ती है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मंगलवार को चीन की अर्थव्यवस्था के आउटलुक को स्टेबल से घटाकर नेगेटिव कर दिया है। इसकी वजह लगातार मीडियम टर्म इकोनॉमिक ग्रोथ का कमजोर रहना और प्रॉपर्टी सेक्टर का कमजोर होना रही है। हालांकि एजेंसी ने चीन की ओवरऑल रेटिंग ए 1′ पर बरकरार है।भारत इस समय दुनियां में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. हालांकि अभी देश की जीडीपी फिलहाल 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को नहीं छू पाई है, लेकिन इस नई ऊंचाई तक पहुंचने से बहुत दूर भी नहीं है। दरअसल रविवार को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट बहुत वायरल हुआ, जिसमें भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर हो जाने का दावा किया जा रहा था। एक नई उपलब्धि के तौर पर कई सोशल मीडिया चैनलों ने इसे हाथो-हाथ लिया। हालांकि बाद में पता चला कि ये स्क्रीनशॉट सही नहीं है, परंतु 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत।बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत अगले तीन साल तक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा।साथियों बात अगर हम पीएम के 5 इंडियन डॉलर अर्थव्यवस्था के सपने की करें तो हमारे माननीय पीएम ने इंडियन इकोनॉमी को लेकर जो सपना देखा है, उसका जिक्र उन्होंने और उनकी सरकार के मंत्रियों ने कई मौकों पर किया है। इनमें एक है कि आने वाले पांच-छह साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी के तौर पर पेश करना,भारत अभी करीब 3.7 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनियां में सबसे तेजी से आगे बढ़ती इकोनॉमी बना हुआ है. वर्ल्ड बैंक से लेकर आईएमएफ जैसे वैश्विक निकायों से लेकर तमाम रेटिंग एजेंसियां भी भारत को लेकर सकारात्मक बनी हुई हैं। इसके साथ पीएम के भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को लेकर भरोसा जताया है और कहा है कि भारत 2030 तक ये कमाल कर सकता है। मंगलवार को जारी ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024 में रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने कहा है कि भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ ही इसमें कहा गया कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश की जीडीपी वृद्धि 7 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। एसएंडपी ने मार्च 2024 (2023-24) तक वित्त वर्ष में 6.4 फीसदी जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 7.2 फीसदी रही थी। रेटिंग एजेंसी के अनुसार, ग्रोथ रेट अगले वित्त वर्ष (2024-25) में 6.9 फीसदी पर पहुंचने से पहले 6.4 फीसदी बनी रहेगी और 2026-27 में ये 7 फीसदी पर पहुंच जाएगी।साथियों बात अगर हम जीडीपी को समझने करें तो जीडीपी इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है।जीडीपी देश के भीतर एक स्पेसिफिक टाइम पीरियड में प्रोड्यूस सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को रिप्रजेंट करती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं, उन्हें भी शामिल किया जाता है। जब इकोनॉमी हेल्दी होती है, तो आमतौर पर बेरोजगारी का लेवल कम होता है। जीडीपी दो तरह की होती है। रियल जीडीपी और नॉमिनल जीडीपी। रियल जीडीपी में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल जीडीपी को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है। यानी 2011-12 में गुड्स और सर्विस के जो रेट थे, उस हिसाब से कैलकुलेशन। वहीं नॉमिनल जीडीपी का कैलकुलेशन करेंट प्राइस पर किया जाता है। जीडीपी को कैलकुलेट करने के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है। जीडीपी=सी+जी+आई+एन एक्स, यहां सी का मतलब है प्राइवेट कंजम्प्शन, जी का मतलब गवर्नमेंट स्पेंडिंग, आई का मतलब इन्वेस्टमेंट और एनएक्स का मतलब नेट एक्सपोर्ट है। जीडीपी को घटाने या बढ़ाने के लिए चार इम्पॉर्टेंट इंजन होते हैं। पहला है, आप और हम। आप जितना खर्च करते हैं, वो हमारी इकोनॉमी में योगदान देता है। दूसरा है, प्राइवेट सेक्टर की बिजनेस ग्रोथ। ये जीडीपी में 32प्रतिशत योगदान देती है। तीसरा है, सरकारी खर्च।इसका मतलब है गुड्स और सर्विसेस प्रोड्यूस करने में सरकार कितना खर्च कर रही है। इसका जीडीपी में 11 प्रतिशत योगदान है। और चौथा है, नेट डिमांड। इसके लिए भारत के कुल एक्सपोर्ट को कुल इम्पोर्ट से घटाया जाता है, क्योंकि भारत में एक्सपोर्ट के मुकाबले इम्पोर्ट ज्यादा है, इसलिए इसका इम्पैक्ट जीडीपी पर निगेटिव ही पड़ता है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि पूरी दुनियां में बजेगा भारत का डंका ! भारत 2030 तक दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।दुनियां में भारत इस समय सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यस्थाओं में से एक है। -

चमनलाल पीजी कॉलेज की 7 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान, दो टॉपर
चमनलाल पीजी कॉलेज की 7 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान, दो टॉपररुड़की, लंढौरा (देशराज पाल)। चमनलाल पीजी कॉलेज की 7 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान हासिल किया है। इनमें से दो छात्राओं ने यूनिवर्सिटी टॉप किया है।श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने विगत सत्रों की टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में स्नातक तथा स्नातकोत्तर की विभिन्न उपाधियां में टॉप 3 स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम जारी किए गए हैं। इस बार चमनलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट में 7 स्थान प्राप्त किए हैं। एमए होम साइंस में अंजलि प्रदीप चौधरी ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टॉप की है। इस विषय में दूसरे स्थान पर भी चमनलाल महाविद्यालय की छात्रा पूर्णिमा शर्मा रही हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय में निशा कंचन ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है। एमलिब उपाधि में नेहा ने 72 फीसद अंकों के साथ दूसरा और वैशाली पुंडीर ने 70 फीसद अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।बीएससी होम साइंस में भी महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी योग्यता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस उपाधि में पहला और तीसरा स्थान चमनलाल महाविद्यालय की छात्राओं को प्राप्त हुआ। शिवानी सेठपाल ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टॉप की, जबकि सना परवीन ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि हरिद्वार जनपद के समस्त महाविद्यालयों में चमनलाल महाविद्यालय की सर्वाधिक छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की मेरिट में स्थान प्राप्त किए हैं। पूर्व में भी महाविद्यालय की एक छात्रा यूनिवर्सिटी टॉप कर चुकी है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कहा कि सभी टॉपर्स को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।