Tag: AAJ KI TAJA NEWS

  • जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक हुई संपन्न

    जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक हुई संपन्न

    जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक हुई संपन्न
    अजीत विक्रम

    गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक मंगलवार को सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अपर मुख्य अधिकारी ने विधायक ओम प्रकाश सिंह, विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक जय किशन साहू, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक शुरू किया। बैठक में कुछ बिंदुओं पर सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसमें 26 मार्च 2023 के अनुमोदन पर विचार, पुनरीक्षित बजट अनुमान, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के अनुमोदन पर विचार, मूल बजट अनुमान, वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अनुमोदन पर विचार, विभव व संपत्ति कर, वर्ष 2023-2024 के कर सूची के अनुमोदन विचार और अनुपूरक वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन पर विचार शामिल रहा। बैठक के अंत में अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बैठक समाप्त करने की घोषणा की गई।

  • ग्रामीणों को दिया जाए प्रधानमंत्री आवास: फारवर्ड ब्लॉक

    ग्रामीणों को दिया जाए प्रधानमंत्री आवास: फारवर्ड ब्लॉक

    ग्रामीणों को दिया जाए प्रधानमंत्री आवास: फारवर्ड ब्लॉक
    मांगों को लेकर फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने विकास खंड कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
    भदोही। आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के बाद गांवों में विकास कार्य की कमी, कमीशनखोरी बढ़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। उनके द्वारा प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया।
    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद गांवों में नया प्रधानमंत्री आवास ग्रामीणों को नहीं मिल रहा। ग्रामीणों को नया आवास दिया जाए। गांवों में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाए। पैमाइश कराकर चकरोडों पर मिट्टी व खड़ंजा बिछवाकर मरम्मत कराया जाए। नरेगा के मजदूरों को साल में 250 दिन काम दिया जाए और 500 रुपया प्रति दिन के हिसाब से मजदूरी दिया जाए। उन्होंने कहा कि भदोही जिले के गांवों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति किया जाए। उत्तर प्रदेश के विकास खंडों से विकास निधि का रुपया 40 प्रतिशत जो गुजरात भेजा जा रहा है। उसको वहां पर न भेजा जाए। क्षेत्र पंचायत समिति में रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक यूनिट काटकर राशन दिया जा रहा है। उस पर रोक लगाई जाए।
    इस मौके पर लक्ष्मणधारी गौड़, शांति, रेशमा, मालती, ज्योति, केवला देवी, अदालत, केशव प्रसाद, डिप्टी, भरत यादव, अखिलेश गौड़, हुबलाल यादव, नंदलाल व उमाशंकर यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव व संचालन जिला महामंत्री रामजीत यादव ने किया।
  • रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत चेयरमैन ने सोन नदी में छोड़ी मछलियां

    रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत चेयरमैन ने सोन नदी में छोड़ी मछलियां

    रोहू, कतला, मृगल मछलियों के समृद्धि के लिए किया गया यह कार्यक्रम
    चोपन,सोनभद्र। स्थानीय सोन नदी के तट पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक विशेष गतिविधि शुरू की गई थी। जिससे सोन नदी में मछली उत्पादन को विस्तार, गहराई, विविधता व पानी का उपयोग करके बढ़ाया जा सके। जिसे देखते हुये बुधवार को सोन नदी में रिवर रैंचिग कार्यक्रम का मत्स्य विभाग की ओर से आयोजन किया गया। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कार्यकर्ताओं के साथ एक लाख दस हजार मछलियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, सरकार द्वारा रिवर रैंचिंग का कार्य किया जा रहा है। सोन नदी में जो उनकी अपनी प्रजातियां हैं- रोहू, कतला, मृगल की जातियां कम हो रही हैं। उनकी समृद्धि के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इससे नदी की सफाई भी होती है और मछुवारों की आय भी होता है। प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद व जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने कार्यक्रम में मौजूद मछुआरों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोन नदी की जैव विविधता को बनाए रखने एवं मछुआरों के बेहतर जीविकोपार्जन को उचित दिशा देना हैं। कार्यक्रम में नगर के रहने वाले लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव संतोष साहनी, डॉ विजय साहनी, मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक पारस सिंह, फूलचंद चौधरी, राकेश ओझा, सुनील सिंह, नीतीश निषाद, जयप्रकाश साहनी, प्रदीप साहनी, मुनेश निषाद, छोटेलाल साहनी, अशोक निषाद, रामभजन निषाद, जितेंद्र बैसवार इत्यादि लोग मौजूद रहे।
  • डायट सैदपुर में सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण

    डायट सैदपुर में सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण

     ओपेन्दर कुमार-पहल टुडे
    गाजीपुर : उप शिक्षा निदेशक उदयभान सर के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट सैदपुर-ग़ाज़ीपुर में जिला स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषद के सौ अध्यापकों का पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का सकुशल समापन हुआ।इस प्रशिक्षण में राज्य शैक्षिक और अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा प्रदत्त माड्यूल पर आधारित विषयों सुरक्षा एवं संरक्षाः लर्निंग आउटकम्स से जुड़ाव,सुरक्षा एवं संरक्षाः अभिप्राय एवं आयाम,विद्यालय स्तर पर स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता,आपदा एवं आपदा प्रबन्धन,सड़क सुरक्षा एवं यातायात,साइबर सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा सम्बन्धी मुद्दे,कानूनी प्रावधान एवं नीतियाँ,
    शिकायत निवारण तंत्र,विभिन्न स्तरों पर हितधारक:उनकी जिम्मेदारियाँ एवं अपेक्षाएँ,सुरक्षा संरक्षा किट एवं आकस्मिक चिकित्सा,बाल सुरक्षा एवं संरक्षा समिति और सुरक्षा योजना निर्माण के चरण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर पी पी टी,विडियो और गतिविधियों आदि के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
    आज लंच के बाद डायट प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल ने इस पूरे प्रशिक्षण का सार बेहतरीन अंदाज़ में पेश किया। उन्होंने ने सुरक्षा एवं संरक्षा के सभी पहलूओं पर रोशनी डाली और शिक्षकों से इसे अपने अपने विद्यालयों और सामाजिक परिवेश में अमल में लाने की बात कही। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभुराम चौहान ने अपने सम्बोधन में इस प्रशिक्षण के उद्देश्य,महत्व और उपयोगिता आदि पर शानदार प्रकाश डाला। इसी तरह वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव पाठक ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व आदि पर बेहतरीन रोशनी डाली।साथ ही उन्होंने ने इस प्रशिक्षण को मौजूदा माहौल में एक अदभुत,आवश्यक और दैनिक जीवन में विशेष कर बच्चों के लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों का फीडबैक सेशन सम्पन्न हुआ। फीडबैक सेशन के बाद प्रतिभागी शिक्षकों को वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभुराम चौहान,राजीव पाठक,प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल और प्रवक्ता राजवंत सिंह के हाथों ट्रेनिंग नोडल,तीनों संदर्भदातागण और प्रतिभागी शिक्षकगण को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों ने बहुत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन के दायित्व का निर्वहन प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डा0 मन्ज़र कमाल ने किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों हेतु चाय,भोजन पानी और स्टेशनरी आदि की अच्छी व्यवस्था थी।इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अभय चंद्रा,आलोक तिवारी,आलोक कुमार,बृजेश कुमार,राकेश यादव,कनिष्ठ सहायक गौरव जायसवाल और ज़िले भर के प्रतिभागी शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
  • मोदी के नेतृत्व में देश बनेगा विकसित भारत – भानुप्रताप सिंह

    मोदी के नेतृत्व में देश बनेगा विकसित भारत – भानुप्रताप सिंह

    ओपेन्दर कुमार -पहल टुडे
    गाजीपुर । जखनियां। विकासखंड मनिहारी के ग्राम सभा कटघरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा 2014 से जब से भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बनी देश व प्रदेश के बेसहारा वह गरीब लोगों के जीवन के उत्थान के लिए मोदी योगी के नेतृत्व में कई कल्याणकारी योजनाओं का आरंभ किया गया जिसे उनके जीवन शैली में और रहन-सहन में बहुत परिवर्तन आया और उनका कल्याण हुआ। सरकार की विभिन्न योजनाएं जनधन से लेकर प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्यवती योजना, बीपीएल महिलाओं को फ्री रसोई गैस, वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन, कोरोना कल से ही फ्री अनाज गरीबों को समर्पित रही। भानु प्रताप सिंह ने कहा घर-घर खुशहाली, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से भारत के कोने-कोने में गांवों-कस्बों तथा शहरों में रोज लाखों लोग जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन को विश्वास और संकल्प कराएगी कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान होगा। देश में अगर मोदी जैसा नेतृत्व रहा तो अपना भारत सबसे सुंदर और मजबूत भारत होगा हरगांव शहर का तेजी से विकास होगा और लोगों के जीवन में सरकार की योजनाओं से खुशहाली आएगी यह मोदी की गारंटी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजभर ने भी स्थानीय जनता से संवाद कर मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर जखनिया विधानसभा भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रामराज बनवासी, मनिहारी ब्लॉक खंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सचिव, ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में सम्मानित जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
  • बोर्ड बैठक मे विकास कार्यों पर हुई चर्चा सभी प्रस्ताव हुए सर्वसम्मति से पास

    बोर्ड बैठक मे विकास कार्यों पर हुई चर्चा सभी प्रस्ताव हुए सर्वसम्मति से पास

    हरदोई सांडी – नगर पालिका परिषद  सभागार में बोर्ड बैठक हुई जिसमे सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए पारित प्रस्ताव मे सदर बाजार के खोखा बाजार मे स्थायी दुकाने बनाने नगर की सीमा मे संचालित ई-रिक्शा का पंजीकरण पालिका द्वारा किया जायेगा और 10 नये ई रिक्शा पालिका द्वारा खरीदे जाएंगे समिति गठित कर राशन कार्ड का सर्वे कराकर सभी पात्रों के राशन कार्ड बनाया जाना और अपात्रों का राशन कार्ड कैन्सिल किया जाना 2 करोड़ रु से नगर मे नई वाटर पाइप लाइन डाला जाना राज्य वित्त की आई किश्त 50 लाख से नलों को रिबोर कराना पंद्रहवा वित्त से आई किश्त 1करोड़ 18लाख को जल निकासी (नये नालो का निर्माण) पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 55 लाख रुपए से सड़क निर्माण सड़क सुधार योजना के अंतर्गत 2 करोड़ रु से सड़को का निर्माण नगर मे जाम की किल्लत को खत्म करने के लिए पालिका की शासकीय भूमि पर टैक्सी स्टैंडव दुकानों का निर्माण कराया जाना बंधन योजना के अंतर्गत मंदिरो का जीरणोधार नगर से उत्पाती बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाना स्वच्छता अभियान में प्राप्त 1 करोड़ 78 लाख रुपए व सबसे कम आबादी वाले नगर सांडी को आदर्श नगर पालिका मे शामिल किये जाने को लेकर सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर शाशन को भेजनें का कार्य किया गया बैठक में पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह सभासद अंजली वर्मा शहनाज़ बानो, गगन गुप्ता उर्फ जीतू,पियूष पाठक, नज़मुल हसन मुफीद खान, आरती रस्तोगी अजीमुशशान आफताब खान विजय यादव आदि मौजूद रहे।
  • अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित वैश्य संकल्प रैली

    अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित वैश्य संकल्प रैली

     उक्त रैली में विचार व्यक्त करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इस समाज का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है ।देश और दुनिया को इस समाज ने दृष्टि दिया है, दर्शन दिया है और दिशा दिया है ।
       उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हैदराबाद के प्रमुख उद्यमी वैश्य महा सम्मेलन के अखिल भारतीय अध्यक्ष पूर्व सांसद गिरीश  सांघी जी, प्रदेश अध्यक्ष सुधीर  यस हलवासिया जी ,कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय गुप्ता जी, रैली के संयोजक विदुपअग्रहरि जी ,बीबी डी की चेयरपर्सन पूर्व मुख्यमंत्री स्व बनारसी दास की पुत्रबधू श्रीमतीअलका दास जी,सांसद संगम लाल गुप्तजी उपस्थित हुए।
     कार्यक्रम का संचालन वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने किया।
  • विश्व का तीसरा देश बनेगा भारत तभी जब होंगे मोदी : अजीत रावत

    विश्व का तीसरा देश बनेगा भारत तभी जब होंगे मोदी : अजीत रावत

    ग्राम पंचायत जैत पहुंची विकास संकल्प यात्रा
    हर गरीब का घर होगा पक्का यह बीजेपी का है वादा
    सोनभद्र। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत जैत में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पात्र लाभार्थियों में प्रमाण पत्र सामग्री की गई वितरित। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर हर गरीब पात्र व्यक्ति तक उसका हक पहुंचने को संकल्पित भाजपा सरकार के पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर पात्र व्यक्ति को उसका हक दिलाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक गोष्ठी के माध्यम से गांव के पात्र व्यक्तियों को संबंधित पत्र वितरित कर उनकी खुशहाल जीवन में उन्नति के लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। इस दौरान श्री रावत ने बताया कि, भाजपा सरकार 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने को लेकर संकल्पित है जिसको लेकर फिर एक बार मोदी सरकार के नारा हम आपके साथ लगाना है और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाना है विश्व का तीसरे देश विकसित भारत को बनाना है जिसको लेकर हर तरफ विकास के साथ विश्वास लाना है। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला , कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनूप तिवारी, गुड़िया त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह , मोहम्मद इमरान खान, मनोज दुबे, शिवानी मिश्रा, कृष्ण कुमार  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
  • सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम 

    सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम 

    बच्चों को सतर्कता के साथ बताए गए सुरक्षा के टिप्स
    घोरावल,सोनभद्र। भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल में मंगलवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात नियमों से बच्चों को अवगत कराते हुए मिशन शक्ति की  संचालित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा टोल फ्री नंबर्स जैसे 1090, 1098, 1930, 108, 112 आदि के बारे में भी बच्चों को बताया गया। बच्चों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों, वित्तीय एवं आर्थिक अपराधों तथा इंटरनेट से संबंधित अपराध जैसे डीप फेक आदि के बारे में भी जानकारी दी गई व सतर्कता तथा बचाव हेतु तरीके बताए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण सहित निरीक्षक अपराध मनोज कुमार थाना घोरावल, उप निरीक्षक राम जन्म यादव तथा महिला आरक्षी आरायना सिद्दीकी उपस्थित रहे।
  • विकास कार्यों की समीक्षा कर डीपीआरओ ने प्रधानों को दिए निर्देश

    विकास कार्यों की समीक्षा कर डीपीआरओ ने प्रधानों को दिए निर्देश

     सदर ब्लाक सभागार में आयोजित की गयी विकास कार्यों बैठक
    सोनभद्र। विकास खंड राबर्टसगंज सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत विकास खंड के चयनित मॉडल ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव की समीक्षा बैठक की गई। ग्राम विकास राज्य अधिकारी विशाल सिंह ने ने बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधानों को बताया कि, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा संचालित तमाम योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाया जाए और अधूरे विकसित कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाए जिससे कि पात्र व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। शौचालय आवास व अन्य विकास कार्यों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी, संबंधित एडीओ पंचायत के नेतृत्व में विकास कार्यों की समीक्षा कर अवगत कराकर हर हाल में अधूरे पड़े कार्यो को तत्काल पूर्ण कराये जिसकी उच्च स्तरीय जवाब देही दिया जा सके। जिस भी ग्राम प्रधान व क्षेत्र विकास अधिकारी के क्षेत्र में विकसित कार्यों में लापरवाही पाई गई, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक विकास अधिकारी (पं०) अजय सिंह, जिला कंसलटेंट अनूप कुमार पाल, खण्ड प्रेरक सत्यवती, कम्प्यूटर ऑपरेटर विवेक चौबे, ग्राम पंचायत सचिव राकेश दूबे, सुरेश सिंह, दिनेश गिरी, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, संगीता राय, अरुण कुमार चौधरी व समस्त प्रधानगण उपस्थित रहे।