Tag: AAJ KI TAJA NEWS

  • अल्मोड़ा में तीन सड़कें बंद, 12 गांवों के लोगों की दुश्वारी बढ़ी

    अल्मोड़ा में तीन सड़कें बंद, 12 गांवों के लोगों की दुश्वारी बढ़ी

    अल्मोड़ा। जिले में बंद सड़कों की वजह से 12 गांवों के लोग काफी परेशान हैं। तीन सड़कें बंद होने से यहां की चार हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और ग्रामीणों का गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

    जिले में बारिश के बाद से तीन सड़कें बंद हैं। उडालीखाल-भेल्टागांव, हिनोला-कानेखल पाटी, पैसिया-पीपना-टनल सड़कों पर आवाजाही ठप रहने से 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है और यहां की चार हजार से अधिक की आबादी परेशान है। हालात यह हैं कि दैनिक जरूरत के सामान का प्रबंध करने के लिए भी उन्हें बदहाल रास्तों और मलबा, बोल्डरों के बीच किसी तरह जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही इन्हें खोलकर आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।

  • मानसून में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा

    मानसून में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा

    नई दिल्ली: मानसून आते ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है। यह मौसम लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। लोग इस मौसम में तरह-तरह की डिशेज का आनंद लेते हैं, जिससे मानसून का मजा दोगुना हो जाता है।

    इस मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मानसून में सर्दी, खांसी और कई मौसमी बीमारियों का खतरा रहता है। हालांकि, बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए विशेष रूप से डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। आप इस मौसम में काढ़ा जरूर पिएं, जिससे आप कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

    काढ़ा एक आयुर्वेदिक घरेलू उपाय है, जो कई जड़ी-बूटियों और मसालों से बनाया जाता है। यह मिश्रण इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और संक्रमण से लड़ने का सबसे सस्ता घरेलू उपाय है। तो आइए जानते हैं काढ़ा बनाने की विधि और इसके फायदे।

    घर पर इस तरह बनाएं काढ़ा

    सामग्री

    • पानी: 2 कप
    • अदरक: एक टुकड़ा
    • लौंग: 4
    • काली मिर्च: 5-6
    • तुलसी : 5-6 पत्तियां
    • शहद: 1 छोटा चम्मच
    • दालचीनी: 2

    बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक पैन में पानी डालें और इसे गर्म करें।
    • अब अदरक, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को कुचल दें।
    • पैन में तुलसी के पत्तों के साथ इन सामग्री को डालें।
    • लगभग 20 मिनट तक मध्यम आंच पर उबालें।
    • पीने से पहले मिश्रण को गिलास में छान लें और कम मात्रा में शहद मिलाएं।

    काढ़ा पीन के क्या हैं फायदे

    • यह घरेलू पेय एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। यह सर्दी और उसके लक्षणों को कम करता है।
    • काढ़ा में मौजूद आयुर्वेदिक चीजें एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती हैं, जो सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में मददगार है।
    • इसमें मौजूद जड़ी-बूटियां शरीर में बलगम को कम करने में मदद करती हैं।
    • काढ़ा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और संक्रमण से लड़ने में सहायक है। यह सर्दी, खांसी और गले की खराश को ठीक करता है।
  • बच्चों की मेंटल हेल्थ को कैसे प्रभावित करती है पेरेंट्स की सख्ती

    बच्चों की मेंटल हेल्थ को कैसे प्रभावित करती है पेरेंट्स की सख्ती

    नई दिल्लीहम सभी ने बचपन में कभी न कभी अपने माता या पिता से डांट जरूर खाई होगी। बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए अक्सर कई पेरेंट्स उनके साथ सख्ती से पेश आते हैं। दरअसल, कई माता-पिता का ऐसा मानना होता है कि बच्चों की सही परवरिश और उन्हें जिम्मेदार बनाने के लिए सख्त अनुशासन बेहद जरूरी है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा सख्त अनुशासन और हर बात पर डांटने से बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। हाल ही में इसे लेकर एक स्टडी भी सामने आई है।

  • खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल

    खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल

    कालाढूंगी(नैनीताल) कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्रिया बैंड पर यूपी के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
    जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे गोरखरपुर के परिवार के सात लोग कार संख्या up51z1829 से नैनीताल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक प्रिया बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

    दोनों भाईयों की गई जान

    हादसे में राहुल श्रीवास्तव(35) व राजीव श्रीवास्तव(30) पुत्र प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को सुबह मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकाला। साथ ही मृतकों का पंचनामा भरकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • मोतीचूर क्षेत्र में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की मौत

    मोतीचूर क्षेत्र में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की मौत

    श्यामपुर(ऋषिकेश)

    ऋषिकेश के मोतीचूर वन क्षेत्र में सौंग नदी की रेल पटरी पर एक गुलदार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन की स्पीड इतनी तेज थी कि गुलदार का शव टुकड़ों मे तब्दील हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच पड़ताल मे जुट गई है।

    बता दें कि ऋषिकेश से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के पास मोतीचूर वन रेंज के पास ही रेलवे ट्रैक है। सुबह एक पैसेंजर ट्रेन योग नगरी रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। वन विभाग के अनुसा, गुलदार के पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

    पहले भी हो चुकी जानवरों की मौत

    इन दिनों बरसात के दौरान पार्क मे मौजूद जंगली जानवर स्थान परिवर्तन करते हैं। जानवर के ट्रेन की चपेट में आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसा इस स्थान पर वहले भी कई बार हो चुका है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में करुणाश्रय अस्पताल में मिला युवक का शव

    संदिग्ध परिस्थितियों में करुणाश्रय अस्पताल में मिला युवक का शव

    सुलतानपुर, रविवार देर शाम जनपद के करुणाश्रय अस्पताल के प्रथम तल के शौचालय के पास युवक का शव मिला।सूचना पर पहुची पुलिस  शव की शिनाख्त करते हुए कार्यवाही में जुट गई। कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे बलभद्र मिश्र डोमनपुर निवासी संतोष मिश्रा(35)पुत्र अवधेश मिश्रा का शव करुणाश्रय अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।अस्पताल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई।मृतक युवक के पिता परिवार सहित अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना में मकान बना कर रहते है।कुछ देर बाद शव की शिनाख्त हो जाने पर युवक के पिता के साथ अन्य परिजन पहुंचे।पिता ने बताया कि मेरे परिवार का कोई भी व्यक्ति अस्पताल में भर्ती भी नहीं है तो मेरा बेटा यहाँ कैसे पहुँचा।इस बात का पता नहीं चल रहा है।नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक युवक का एक ही पुत्र महर्षि(9) है।मृतक की माँ मालती मिश्रा,भाई वेद मिश्रा व पत्नी इंदू मिश्रा(32)का रो- रोकर बुरा हाल है।नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया।घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
  • छह सड़कों पर थमे रहे वाहनों के पहिए, आठ हजार की आबादी परेशान

    छह सड़कों पर थमे रहे वाहनों के पहिए, आठ हजार की आबादी परेशान

    अल्मोड़ा। बारिश के बाद जिले में छह सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही ठप होने से 20 से अधिक गांवों का जिले से संपर्क कटा है और यहां की आठ हजार से अधिक की आबादी परेशान है।

    अल्मोड़ा में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से छह सड़कें बंद हैं। ऐसे में 20 से अधिक गांव अलग-थलग पड़े हैं और इनका सड़क संपर्क पूरी तरह कटा है। इन गांवों की आठ हजार से अधिक की आबादी का गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि ग्रामीण किसी तरह उपचार और अन्य जरूरी काम के लिए बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। हालांकि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश से फिर से मलबा और बोल्डर गिरने से कार्यदायी संस्थाओं के लिए सड़कों पर आवाजाही सुचारू कर पाना चुनौती बना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि जेसीबी लगातार सड़कों को खोलने का काम कर रही हैं। सड़कों पर जल्द आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। संवाद

    अल्मोड़ा में 12.4 और सोमेश्वर में हुई 15.2 एमएम बारिश
    अल्मोड़ा। जिले में बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। बीते शनिवार से रविवार सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। आपदा प्रबंधन के मुताबिक बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा में 12.4, रानीखेत में 04, सोमेश्वर में 15.2, जागेश्वर में 03 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैंण, ताकुला, सल्ट, जैंती, शीतलाखेत में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। यहां के लोगों ने बारिश थमने से राहत महसूस की।
    ऑफिसर्स कॉलोनी में आवासीय भवनों में घुसा पानी
    अल्मोड़ा। ऑफिसर्स कॉलोनी के आवासीय भवनों में बारिश का पानी घुसने से लोग परेशान रहे। लोगों ने जिलाधिकारी को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की। पीड़ित परिवारों ने कहा कि आवासीय भवन में रहने वाले राजस्व विभाग के कर्मी निकासी नाली के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में बारिश का पानी घरों में पहुंच रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में दीपा साह, ज्योति, दिया, प्रेमलता आदि शामिल रहे।