Tag: AAJ KI TAJA NEWS

  • उड़ान भरते समय गिरा पैराग्लाइडर, इजरायल की महिला पर्यटक समेत दो घायल

    उड़ान भरते समय गिरा पैराग्लाइडर, इजरायल की महिला पर्यटक समेत दो घायल

     कुल्लू

    लाहौल के गोंधला के टिलिंग टॉप पर एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया। उड़ान भरते समय गिरे पैराग्लाइडर में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। इसमें पायलट कुलदीप तथा इजरायल की महिला पर्यटक शिरल (28) घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए केलांग अस्पताल लाया जा रहा है।

    वहीं, इन दिनों बरसात के चलते 15 जुलाई से 15 सितंबर तक तक पैराग्लाइडिंग के साथ सभी तरह की साहसिक गतिविधियां बंद है। बावजूद लाहौल में नियमों को ताक पर रखते हुए पैराग्लाइडिंग की जा रही है।

  • बारिश ने मचाई तबाही, मकान गिरे; बाल-बाल बचा दंपती, कई सड़कें बंद

    बारिश ने मचाई तबाही, मकान गिरे; बाल-बाल बचा दंपती, कई सड़कें बंद

    बिलासपुर

    बिलासपुर में वीरवार देर रात से हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मंगरोट के पास पहाड़ से बड़ी चट्टान गिरने से शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद हो गया है। यातायात को बिलासपुर शहर से डायवर्ट किया गया है। वहीं, पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भी बिलासपुर से लेकर घागस तक करीब आधा दर्जन जगहों पर भूस्खलन हुआ है। हालांकि हाईवे पर यातायात चल रहा है। उधर, कुहमझवाड़ सड़क नाले में तबदील हो गई। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए पानी के बीच से गुजरना पड़ा।

    भूस्खलन से करीब दर्जन भर संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। घुमारवीं-बिलासपुर मार्ग कंदरौर के पास एक तरफ से धंस गया है, जिससे इसके पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। बारिश ने निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। कुहमझवाड़ पंचायत के रोपा गुलाजर में एक कच्चा मकान गिर गया।

    दधोल कलां में भी मकान गिर गया। घटना के समय मकान में पति-पत्नी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। भदरोग में भी एक कच्चा मकान गिर गया। इसके अलावा उपरली सलोह, लेहड़ी सरेल, पडयालग सहित कई स्थानों पर गोशाला गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। घटटू धारस में मकान के नीचे से जमीन खिसक गई, जिससे मकान को खतरा बना हुआ है।

  • दो नेशनल हाईवे समेत 242 सड़कें अवरुद्ध, दलदल में फंसी छात्रा

    दो नेशनल हाईवे समेत 242 सड़कें अवरुद्ध, दलदल में फंसी छात्रा

    शिमला

    हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को भारी बारिश हुई है।  प्रदेशभर में दो नेशनल हाईवे समेत 242 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं 989 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। कालका शिमला नेशनल हाईवे-5 चक्कीमोड़ के पास भूस्खलन होने से बाधित हो गया है।

    चक्कीमोड़ के समीप दत्यार में भी भूस्खलन हुआ है। मंडी कुल्लू नेशनल हाईवे 6 मील और 9 मील के पास अवरुद्ध है। मंडी पठानकोठ रोड 32 मील के पास बाधित है। वहीं पांवटा शिलाई हाईवे भी बंद है।  प्रदेश में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

    घागस-ब्रह्मपुखर रोड मगरोट के पास भूस्खलन होने से बाधित है। वाहनों को वाया बिलासपुर बाजार रूट से भेजा जा रहा है। सोलन-बिलासपुर रोड सबाठू के पास भूस्खलन होने से बाधित है। सुबाथू कुनिहार मार्ग सुबाथू के समीप बंद है। लोग पैदल अवाजाही कर रहे हैं।

    रामशहर-नालागढ़ रोड बाधित है। रामशहर से स्वारघाट घाट क्वारनी के पास क्षतिग्रस्त होने से से आवाजाही के लिए अवरुद्ध है। रामशहर से गंभारखड़ रोड जगह जगह भूस्खलन होने से बाधित है।  रामशहर से शिमला रोड दिग्गल के पास चट्टानें गिरने से अवरुद्ध है।
    दलदल में फंसी छात्रा
    जिला शिमला के चौपाल में एक स्कूली छात्रा दलदल में फंस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से छात्रा को बाहर निकाला। चौपाल की लिंगजार पंचायत में यह घटना उस वक्त हुई जब छात्रा स्कूल जा रही थी।

  • किंक्रेग में तीन मंजिला भवन के नीचे हुआ भूस्खलन, एक झुग्गी तबाह

    किंक्रेग में तीन मंजिला भवन के नीचे हुआ भूस्खलन, एक झुग्गी तबाह

     मसूरी

    मसूरी शहर में भारी बारिश से तीन मंजिला भवन के नीचे भूस्खलन हो गया। इससे एक झुग्गी तबाह हो गई। वहीं, दूसरी झुग्गी में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। प्रशासन ने भवन में रह रहे पांच परिवारों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया है।

    किंक्रेग में भारी बारिश से तीन मंजिला भवन के नीचे पुश्ता ढह गया। मलबा नीचे बनी झुग्गियों पर गिरा, इससे एक झुग्गी तबाह हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त झुग्गी में कोई नहीं था। वहीं, दूसरी झुग्गी में सो रहा नेपाली परिवार आवाज सुनकर बाहर की ओर दौड़ा। झुग्गी में रहने वाले प्रमोद थापा ने बताया कि वह पत्नी और दो बच्चाें साथ सो रहे थे। अचानक मलबा आने की आवाज से नींद खुली और बाहर भागकर जान बचाई।

    भवन में रहने वाला दिनेश उनियाल की पत्नी रेनू उनियाल ने बताया कि जैसे ही पुश्ता गिरा उसी समय घर से बाहर आ गए। भवन को खतरा बना हुआ है। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति जानी।

    एसडीएम ने निरीक्षण कर सुनीं समस्याएं

    एसडीएम नंदन कुमार ने भूस्खलन प्रभावित किंक्रेग का निरीक्षण किया और परिवारों से समस्याएं जानीं। उन्होंने भवन में रहने वाले पांच परिवारों को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए।
    साथ ही पुश्ते की मरम्मत करने के लिए कहा। एसडीएम नंदन कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी। वहीं, देर शाम तक दो परिवारों को शिफ्ट कर दिया गया था। बाकी तीन को भी दूसरी जगह भेजा जा रहा है।

  • धाम में निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए सितंबर में उपलब्ध होगा चिनूक हेलिकॉप्टर

    धाम में निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए सितंबर में उपलब्ध होगा चिनूक हेलिकॉप्टर

    देहरादून

    केदारनाथ पुनर्निर्माण योजना के तहत चल रहे कार्यों के लिए निर्माण सामग्री पहुंचाने को सितंबर माह के सप्ताह तक सेना का चिनूक हेलिकॉप्टर उपलब्ध होगा। निर्माण कार्य की सामग्री इसी के जरिये पहुंचाई जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने केदारनाथ धाम में श्रमिकों के लिए अलाव और हीटर की व्यवस्था करने का ठेकेदारों को निर्देश दिए।

    बृहस्पतिवार को सचिवालय स्थित सभागार में मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों समेत बदरीनाथ व केदारनाथ में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ प्रत्येक कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

    उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों व मौसम के खराब होने के कारण कार्य किया जाना आसान नहीं है, लेकिन जो काम किए जा सकते हैं उन्हें जरूर किया जाए। तैयार भवनों के भीतर शेष कार्यों को समय से शुरू किया जाए। बैठक में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय समेत चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

  • लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव बनाए गए मनीष पासवान

    लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव बनाए गए मनीष पासवान

    गाज़ीपुर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के लेवर सेल पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन सचिव बनाए गए वरिष्ठ अध्यापक सनबीम गाज़ीपुर के मनीष पासवान।
    इस मौके पर मनीष पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत करना हमारी प्रथम प्राथमिकता होगी जिस तरह हमारे नेता आदर्श रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने देश के इतिहास में पिछड़े और दलित के साथ दबे कुचले की राजनीति करते हुए बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे भारत में नाम रोशन करने का काम किया ठीक उसी प्रकार हम अपने नेता चिराग पासवान का समर्थन करते हुए अपने पार्टी को मजबूत करेंगे और स्वर्गीय नेताजी रामविलास पासवान जी के सपनों को और अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे आज पासवान समाज के लोग शिक्षा के प्रति अग्रसर हो रहे हैं और हम चाहते हैं कि जो भी दलित पिछड़े समाज के लोग हैं शिक्षा को प्राप्त करें आने वाला कल विकास पर अग्रसर करने का काम करेगा।
    मुझ छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी प्रमुख द्वारा यह सम्मान प्राप्त हुआ है मैं हमेशा पार्टी के प्रति वफादारी से कार्य करने का काम करूंगा और पार्टी को मजबूत करने के लिए तन मन धन से चलने का भी प्रयास करूंगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव युवा मीडिया प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश के रवि पासवान ने पार्टी प्रमुख के प्रति धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतना बड़ा पद और सम्मान एक कार्यकर्ता को देना पार्टी के लिए भविष्य में लाभप्रद साबित होगा।
    इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक सनबीम गाज़ीपुर मनीष पासवान का सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया जिनमें राजभवन गहलोत नीतीश आर्य प्रदीप पासवान अनूप पासवान गौरी पासवान दीपक पासवान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
  • जीवित को मृत बता रोक दी किसान निधि

    जीवित को मृत बता रोक दी किसान निधि

     सलूणी (चंबा)

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी के तहत आते क्षेत्र में एक जीवित व्यक्ति को मृत करार देने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया है राजस्व विभाग पर। दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी को बीते तीन साल से किस्तें नहीं मिलने पर लोक मित्र के जरिये निकाली गई सूचना में यह खुलासा हुआ। अब लाभार्थी अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए तहसीलदार सलूणी के कार्यालय के चक्कर काटने को विवश है। 56 वर्षीय ब्यासदेव पुत्र गुलालू गांव छमरूंड पंचायत भड़ेला ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 अगस्त 2020 तक किस्तें मिलती रहीं।

    लेकिन, अचानक उसके बाद उन्हें दो हजार रुपये की किस्त मिलना बंद हो गई। राजस्व कार्यालय में जाने पर भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। आखिरकार उन्होंने लोक मित्र केंद्र के जरिये पता चला कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत करार दिया गया है।  इससे उसके पांव तले जमीन ही खिसक गई। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जीवित व्यक्ति को किस आधार पर मृत करार दे दिया गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की जांच कर उन्हें जीवित ही मृत करार देने वाले कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उपमंडलाधिकारी नागरिक नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि मामले की जांच कर ही कुछ कहा जा सकता है।

  • सैंज घाटी के 15 में से 11 ट्रांसफार्मर बहाल

    सैंज घाटी के 15 में से 11 ट्रांसफार्मर बहाल

    सैंज (कुल्लू)

    हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सैंज में बंद पड़े 15 में से 11 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं। इससे लोगों को अंधेरे से राहत मिली है। गाड़ापारली और शांघड़ पंचायत के चार ट्रांसफार्मर अभी बहाल नहीं हो सके हैं। भारी बारिश और पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ से सैंज घाटी में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे बिजली बोर्ड को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। लाइन दुरुस्त करने के लिए बोर्ड के सामने कड़ी चुनौती थी। 15 ट्रांसफार्मर और 45 खंभे बाढ़ की भेंट चढ़ने के साथ ही कई जगह तार भी बह गए थे। अधिकतर सड़कों का बाढ़ ने नामोनिशान मिटा दिया था। बावजूद बिजली बोर्ड के मजदूरों ने कड़ी मशक्कत कर बिजली आपूर्ति बहाल की।घाटी के न्यूली क्षेत्र में अभी भी सड़क बहाल नहीं हो पाई है।

  • टैक्सी से भी सस्ता गगल से दिल्ली का हवाई सफर, चार हजार रुपये किराया

    टैक्सी से भी सस्ता गगल से दिल्ली का हवाई सफर, चार हजार रुपये किराया

    धर्मशाला

    पर्यटन के ऑफ सीजन में हवाई जहाज से दिल्ली के लिए सफर टैक्सी से भी सस्ता पड़ रहा है। टैक्सी के माध्यम से धर्मशाला से दिल्ली जाने के लिए 13 से 17 हजार रुपये में जहां टैक्सी हायर हो रही है, तो वहीं गगल से हवाई जहाज का किराया चार हजार रुपये से शुरू हो रहा है। दूसरी ओर हवाई जहाज के माध्यम से जहां डेढ़ घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकता है, वहीं टैक्सी के माध्यम से सात से आठ घंटे लगते हैं।जानकारी के अनुसार जुलाई में हिमाचल प्रदेश में आई भयंकर बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद कम संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते गगल एयरपोर्ट पर आने वाली हवाई उड़ानों में भी कटौती हुई है। हवाई उड़ानों में कटौती के साथ ही हवाई किराये में भी भारी कमी आई है। यह किराया अब इतना रह गया है कि किसी व्यक्ति को टैक्सी का किराया भी हवाई जहाज की अपेक्षा भारी पड़ेगा।दिल्ली जाने के लिए हवाई जहाज के डेढ़ घंटे के सफर के लिए किराया चार हजार रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं धर्मशाला से अगर दिल्ली जाने के लिए किसी टैक्सी को हायर करें तो उसके लिए 13 से 17 हजार रुपये अलग-अलग सीट वाली टैक्सियों के लिए चुकाने होंगे। बहरहाल पर्यटन के ऑफ सीजन में हवाई किराया टैक्सियों के किराये से भी कहीं सस्ता है।

  • चौहान बोले- फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ों की कटिंग और डंपिंग सही नहीं

    चौहान बोले- फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ों की कटिंग और डंपिंग सही नहीं

    शिमला उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा है कि प्रदेश में फोरलेन निर्माण के लिए गलत तरीके से की जा रही कटिंग और डंपिंग आपदा का कारण बन रही है। उद्योग मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण के लिए डंपिंग नदी-नालों में की जा रही। आपदा के बाद अब यह बड़ा सवाल है कि हिमाचल के लिए फोरलेन सही भी हैं या नहीं।

    हर्षवर्धन ने कहा कि चंडीगढ़-सोलन, सोलन-शिमला, मनाली-चंडीगढ़ और उनके विधानसभा क्षेत्र का पांवटा-हाटकोटी ग्रीन कॉरिडोर तहस-नहस हो गया है। नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य संतोषजनक नही है। एनएच पर ढाई तीन मीटर से ऊपर डंगे नहीं लगाए जाते। हैवी जेसीबी मशीनों से कटिंग कर 150 मीटर तक पहाड़ काट कर गिर रहे हैं। डंपिंग का कोई सिस्टम नहीं है। नदियों में रेत पत्थर बहुत ज्यादा आ रहा है।

    उद्याेगों को आपदा से 300 करोड़ का नुकसान
    उन्होंने कहा कि उद्योगों को आपदा से करीब 300 करोड़ का नुकसान हुआ बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, कालाअंब, पांवटा में सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं, पावर लाइनों और ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा, बीबीएन में एनएच के पुल बह गए हैं। लेकिन अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। उद्योगों के लिए कच्चा माल पहुंचना शुरू हो गया है। तैयार माल भी बाहर जा रहा है। आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। आपदा राहत के पिछले कुछ सालों के करीब 1500 करोड़ रुपये केंद्र के पास फंसे हैं। उम्मीद है कि केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री उदार मदद करेंगे।