Tag: AAJ KI TAJA NEWS

  • मन के पवित्र संकल्पों मे बंधने से मिलती है सकरात्मक ऊर्जा – बी०के० सुमन

    मन के पवित्र संकल्पों मे बंधने से मिलती है सकरात्मक ऊर्जा – बी०के० सुमन

    मन के पवित्र संकल्पों मे बंधने से मिलती है सकरात्मक ऊर्जा – बी०के० सुमन
    सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर रक्षाबंधन का पर्व आध्यात्मिक परम्परा के अनुसार मनाया गया। सेवाकेंद्र  संचालिका बी ०के० सुमन बहन ने बताया कि, शरीरिक दृष्टिकोण से दोनों एक ही परमपिता परमात्मा की एक समान संतान है। अत: स्त्री और पुरुष दोनों को रक्षा के पावन संकल्पों के बंधने से ही सनातन संस्कृति का उत्थान हो सकता है। क्योंकि समाज को श्रेष्ठ बनाने मे स्त्री और पुरुष दोनों की भूमिका अनिवार्य और महत्वपूर्ण होने से भारत विश्व गुरु के सर्वोच्च शिखर पर पुन: प्रतिष्ठित हो सकता है। सेवाकेंद्र पर जनपद के विभिन्न भागों से आये हुए स्त्री और पुरुष  श्रद्धालुओ को राखी का पवित्र बंधन बांधते हुए , बदले में सिर्फ एक बुराई छोड़ने का वचन मांगा। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका बीके सुमन ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर विशेष प्रोग्राम 22 अगस्त से 31अगस्त तक चलाया गया। इसकी शुरुआत 22 अगस्त से ओबरा उप सेवा केंद्र से हुई। 23 अगस्त को भी ओबरा में ही राखी बांधी गई। 24 अगस्त को रेणुकूट उप सेवा केंद्र पर रक्षा बंधन कार्यक्रम चलाया गया। 25 अगस्त को दुद्धी राजयोग केंद्र पर,26 अगस्त को जिला अस्पताल, नर्सिंग कालेज, 27 अगस्त को गुर्मा जेल, 28 अगस्त को राबर्ट्सगंज सेवा केंद्र पर , 29 अगस्त को सभी प्रशासनिक अधिकारियों को जिसमें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ० यशवीर सिंह, अपर पुलिस् अधीक्षक  ( आपरेशन)  ज्ञानेंद्र नाथ  त्रिपाठ , अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित दर्जनों पुलिस जवानो को राखी बांधकर ब्रह्माकुमारी बहनो ने मानवीय कमजोरियों को छोड़ने का संकल्प पत्र लिया। इसके अलावा 30 और 31 अगस्त को सेवा केंद्र पर ही राखी बांधी गई। ज्ञातव्य है की ब्रह्माकुमारी बहने राखी बांधने के बाद किसी भी प्रकार के धन या उपहार को स्वीकार नही करके मानवीय कमजोरियों को छोड़ने का संकल्प पत्र लेती है। इसी क्रम मे चर्च एवं गुर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, अधिवक्ता व पत्रकार राजेश कुमार पाठक के साथ ही गणमान्य नागरिको को राखी बाधी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे बी के प्रतिभा बहन, सीता बहन, सरोज बहन, कविता बहन, अवधेश धर दुबे, डॉ हरिंद्र भाई, गोपाल भाई इत्यादि ने सक्रिय योगदान दिया।
  • 4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने कमर कसी 

    4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने कमर कसी 

    4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने कमर कसी
    सुलतानपुर, कंपोजिट विद्यालय लंभुआ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लंभुआ इकाई की बैठक संपन्न हुई ! जिसमें ब्लाक अध्यक्ष केदारनाथ दूबे ने सभी शिक्षकों से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर 4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर होने वाले धरने में सम्मिलित होने और अपनी मांग को शासन तक पहुंचाने के लिए अपने शिक्षक साथियों को जोड़ने का आह्वाहन किया। इस विस्तृत चर्चा में वरिष्ठ मार्गदर्शक राकेश मणि पाण्डेय संरक्षक वृजेन्द्र मणि, मंत्री कृष्ण कुमार चौरसिया  कोषाध्यक्ष विनय कुमार, उप जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कविराज, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दूबे, संतोषकुमार पांडेय, तहसील प्रभारी चंद्रशेखर पांडेय, राणाप्रताप सिंह, अनुपम द्विवेदी, शिवम मिश्र, लालता प्रसाद , आशीष कुमार, अनीस कुमार, योगेश पांडेय, शशि प्रकाश शुक्ल, अरविंद मिश्र , लोकेश यादव,सुरेश यादव, आदि  उपस्थित रहे।
  • अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी –  शंकर गिरि

    अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी –  शंकर गिरि

    अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी –  शंकर गिरि
    मेरी माटी-मेरा देश अभियान को को धार देने में जुटी भाजपा
    सुलतानपुर,भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा मेरी माटी – मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश के माध्यम से हर घर व पंचायत से मिट्टी तथा हर नगरीय वार्ड से एक चुटकी चावल एकत्रित किया जाएगा।प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई जायेगी।इसके बाद अमृत कलश को ब्लॉक मुख्यालय फिर वहां से लखनऊ तत्पश्चात दिल्ली पहुंचाया जाएगा।इस मिट्टी से दिल्ली के नेशनल वार मेमोरियल के समीप ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण किया जाएगा.ये ‘अमृत वाटिका’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का’ भव्य प्रतीक बनेगी।भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा जनपद स्तर पर भारतीय जनता पार्टी मेरा माटी – मेरा देश अभियान को धूमधाम से मनाएगी।सितम्बर व अक्टूबर में पंचायत,ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे।जिसमें जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष डा०आरए वर्मा ने मेरी माटी – मेरा देश कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा दो तीन  सितंबर को मण्डलों की बैठक ब्लाक मुख्यालय पर होगी।ग्राम सभाओं व नगरीय वार्डों की योजना बैठक 5-6 सितम्बर को होगी।ग्राम/वार्ड स्तर पर संयोजक एवं दो सहसंयोजक बनाए जाएंगे।8 से 13 सितंबर के बीच ग्रामों/वार्डों के सभी कार्यक्रम संपन्न होंगे। 3 से 13 अक्टूबर के बीच ब्लॉक स्तर पर अमृत कलश को एकत्रित किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक में सामूहिक रूप से सांस्कृतिक,सामाजिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 27-28 अक्टूबर को ब्लाक मुख्यालय से ब्लॉक प्रमुखों के नेतृत्व में अमृत कलश यात्रा धूमधाम से लखनऊ पहुंचेगी।वहां पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वागत किया जाएगा।लखनऊ में कार्यक्रम के बाद अमृत कलश यात्रा राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।जिला बैठक में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, सुमन सिंह,विजय सिंह रघुवंशी,आनन्द द्विवेदी,संजय त्रिलोकचन्दी,
    घनश्याम चौहान, सुनील वर्मा,प्रीति प्रकाश,ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, डिंपल सिंह, राजेन्द्र वर्मा,अरूण जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह, आकाश जायसवाल एवं डावर खान आदि मौजूद रहे।
  • गौमय निर्माण रंखिया बहनों ने बांधा रक्षासूत्र भाइयों ने लिया गाय व बहनों कि सुरक्षा करने का संकल्प अंकित शुक्ला

    गौमय निर्माण रंखिया बहनों ने बांधा रक्षासूत्र भाइयों ने लिया गाय व बहनों कि सुरक्षा करने का संकल्प अंकित शुक्ला

    गौमय निर्माण रंखिया बहनों ने बांधा रक्षासूत्र भाइयों ने लिया गाय व बहनों कि सुरक्षा करने का संकल्प अंकित शुक्ला
    उन्नाव राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद के अध्यक्ष अंकित शुक्ला के आवाह्न पर  भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन पर गाय के गोबर से बनी बीज राॅखियां आकर्षण का केंद्र रही ये राखियां बाजार में मौजूद अन्य राखियों से न केवल सस्ती हैं बल्कि अलग-अलग रंगों और डिजाइन में उपलब्ध थी इनका मूल्य 5 से 7 रुपये था अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने  युवाओ व महिलाएं को रोजगार देने के लिए प्रदेश भर में आजीविका बढ़ाने के लिए अलग-अलग कार्य कर रहे हैं पिछले वर्ष रक्षाबंधन पर गोबर की राखियां बना रही हैं जो इस बार लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हैं बिहार के गया में इन राखियों के स्टॉल भी कई जगह-जगह लगाए थे अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया की इन राखियों की खास बात यह है कि इन्हें फेंकने बाद पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा इन्हें बनाते समय इसमें गुलाब, गैंदा तुलसी सहित अन्य फूलों के बीज डाले जाते हैं राखी को फेंकने के बाद गोबर की खाद बन जाती है और इसमें मौजूद बीज से पौधे उगा जाते हैं अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के 15 हज़ार युवाओ व महिलाएं ने गाय के गोबर से राखियां बना रही हैं अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया इसके अलावा वे गोबर से धूप, गमले, नेम प्लेट, दीवार घड़ियां और दीये सहित अन्य चीजें बनाकर तैयार करेगे इसके अलावा कीटनाशक गोमूत्र से भी बनाए गे उपयोगी चीजें उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गाय को हर रूप में उपयोगी साबित करना है और आवारा की तरह घूमने वाले गोवंशों को पुनः बांधने का संकल्प ले गाय की सेवा करें अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया कि मैंने उन सभी असहाय गरीब बच्चों के साथ हर्षोल्लास से त्यौहार मनाया है जिनके पास कुछ भी नहीं था जिनके भाई नहीं थे उनसे राखियां बांधवाई एवं उनकी हर तरह से रक्षा करने का संकल्प लिया गौमय से निर्माणाधीन राखियां दिया और सक्षम लोगों से निवेदन किया ऐसे त्योहारों पर सक्षम लोग ऐसे परिवारों की मदद करें उनके साथ त्यौहार मनाए यही मेरा उद्देश्य है मैं प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने हम सभी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया है
  • समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है, अभी वेंटिलेटर पर है :-  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

    समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है, अभी वेंटिलेटर पर है :-  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

    समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है, अभी वेंटिलेटर पर है :-  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
     मऊ में घोसी विधानसभा उप चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हुआ। जहां उप मुख्यमंत्री ने घोसी तथा कोपागंज में आयोजित सामाजिक सम्मेलन को संबोधित किया। घोसी स्थित एक मैरिज हाल में भाजपा की तरफ से सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा में पिछड़ों के साथ सबका हित सुरक्षित है का नारा दिया।
    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में पिछड़ों, अतिपिछड़ों का हित सुरक्षित है। सपा पिछड़े, अल्पसंख्यक का वोट तो लेती है परंतु विकास सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवारिक कुनबे का हुआ है। भाजपा ने पिछड़े समाज के नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के साथ आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। बाकी दलों ने पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, किसानों को मात्र वोट बैंक के रूप में प्रयोग कर चुनाव जीतने के बाद अपना विकास किया।कोपागंज स्थित एक कॉलेज में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी आईसीयू में पड़ी हुई है। इसका सफाया करके समाप्तवादी पार्टी बना देना है। आज की स्थित में 100 में 60 हमारा है। 40 प्रतिशत में बटवारा है और उस बटवारे में भी हमारा है। समाजवादी पार्टी अपने परिवार का विकास करती है, हमारी डबल इंजन की सरकार जनता का विकास करती है। बिना भेदभाव किए मोदी और योगी देश और प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।
    उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार में दिल्ली से चला एक रुपया जिले तक आते आते 15 पैसे में बदल जाता था, विपक्ष की सरकार ने गरीबों को लूटा अब आपकी जिम्मेदारी है कि इन लुटेरे लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचाएं। विपक्ष का गठबंधन ठगबंधन है। घोसी का चुनाव विपक्ष की नींव को खोखला कर देगा। भाजपा पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दबे-कुचलों की हितैषी है। हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास।
    उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी, माफिया गिरी पर कठोर कार्रवाई से महिलाएं, व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा मिल रही है। गैस के दाम कम होने से करोड़ों गृहणियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप सब कर्ज के रूप में वोट देकर दारा चौहान को विजयी बनाएं। हम उस कर्ज के बदले आपके जिले में विकास कर ब्याज के साथ वापस करेंगे।
    उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पिछड़े की बात करते हैं लेकिन लाभ अपने परिवार को देते हैं। अखिलेश पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितैषी नहीं हैं। इनकी नीति भ्रष्टाचार, जातिवाद और दंगावाद को बढ़ावा देती है। सपा को वोट देने का मतलब अपने मत को कुएं में डालना है। इसलिए आप कमल को चुनें क्योंकि कमल से वैभव और लक्ष्मी आती हैं।
  • जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

    जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

    जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
    लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव
    गाज़ीपुर । हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए शुरू हुई अमृत योजना बिरनो के सरदरपुर गांव में जल निगम की लापरवाही के चलते अपने उद्देश्यों से भटक रही गई है। ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें उखाड़ दी गई, लेकिन सड़कों को समतल नहीं किया गया। न ही ग्रामीणों की समस्या दूर हो सकी है। जिससे ग्रामीण उखड़ी सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
    बिरनो ब्लाॅक क्षेत्र में जल निगम द्वारा अमृत योजना के तहत शुरू हुई पेयजल परियोजना के लिए गांवों के मुख्य मार्ग सहित गलियों की सडकों को उखाड़ कर पाइप लाइन बिछा दी गई। सड़क समतल नही किया गया। वही ग्रामीणों ने मंगल सिंह कुशवाहा पुर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के अगुवाई में सैकड़ो ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन वही ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल जिला अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत के बावजूद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है अगर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर जाकर जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे जिनकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। वही गांव के ही राजेश यादव , गुड्डू यादव, नन्दलाल राजभर , हरेंद्र, शिवकुमार, आनन्द, मुन्ना, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी कलावती जीरा देवी अच्छेलाल यादव मक्खन यादव संतोष कुशवाहा आदि का कहना है कि उखड़ी सडक से जहां आने-जाने वाले राहगीरों का रास्ता चलना दुश्वार है वही गांव की गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने ले आने में काफी परेशानियां झालनी पड़ती है जिससे गर्भवती महिलाओं को चारपाई पर लादकर कइ  सौ मीटर ले जाना पड़ता है। जिससे लोग परेशान है। गांव के लोगों ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों को समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक को ध्यान नही दिया गया। इस संबंध में जल निगम के सहायक अभियंता हर्ष पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी है बहुत जल्दी ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जायेगा
  • जेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानित 

    जेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानित 

    जेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानित
    कमलेश यादव
    गाजीपुर/जखनिया: रामाश्रय यादव बिरहा भोजपुरी के सुपरस्टार गायक गाजीपुर उत्तर प्रदेश के निवासी को एसी एसटी के केस में जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम भभुआ संतोष कुमार तिवारी के द्वारा जमानत  दे दिया गया।
     जिसमें अधिवक्ता के रूप में बलिराम सिंह के द्वारा पक्ष प्रस्तुत किया गया।
    गायक के जमानत के बाद बिरहा कलाकार रामाश्रय यादव ने मां मुंडेश्वरी के दरबार में अपने साथियों के साथ बिहार के सुप्रसिद्ध बिरहा गायक श्री  बृजमोहन यादव, राहुल यादव ,उपेंद्र लाल यादव ,कमलेश गाजीपुर, बृजेश यादव ,अजीत गुलशन ,मुकेश ,चंदन विजय कुमार राम, अरुण परवाना ,विक्की , मनीष  मनचला ,मनीराम बागी ,अवधेश भारती ,रवि गायक ,भगवान, रामचंद्र पहलवान, करंट रमेश यादव आदि लोगों ने जेल से निकलने के बाद फूल माला से गायक को सम्मानित किया इस संबंध में अधिवक्ता बलिराम यादव ने कहा कि केश के सूचक के द्वारा यूट्यूब पर रामाश्रय यादव को गाली दिया गया और सूचक के द्वारा उल्टे रामाश्रय यादव पर झूठा मुकदमा भी कर दिया गया।
    जो सरासर गलत है।
  • सिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्या

    सिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्या

    सिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्या
    गाजीपुर। दुल्‍लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव में सिर कूंचकर वृद्ध की अज्ञात बदमाशों ने हत्‍या कर दी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रामनाथ चौहान पुत्र बेचू चौहान उम्र 70 वर्ष निवासी तिरछी थाना दुल्‍लहपुर जो अपने घर में दरवाजा खोलकर सो रहे थे। उनकी बच्‍ची व पत्‍नी दूसरे मकान पर गये हुए थे। रात में अज्ञात बदमाशों ने उनका सिर कूचकर हत्‍या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह, एसपी सिटी, सीओ, एसओ सहित भारी संख्‍या में पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के घर वालों का कहना है कि जमीनी विवाद में यह हत्‍या की गयी है। एसओ दुल्‍लहपुर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिल गयी है। एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
  • 15 तक सड़कों पर कार्य नहीं शुरू हुआ तो मातृभूमि संगठन करेगा प्रदर्शन

    15 तक सड़कों पर कार्य नहीं शुरू हुआ तो मातृभूमि संगठन करेगा प्रदर्शन

    15 तक सड़कों पर कार्य नहीं शुरू हुआ तो मातृभूमि संगठन करेगा प्रदर्शन
    जखनिया।
    मातृभूमि संगठन जखनिया द्वारा उप जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए कहा है कि अगर 15 सितंबर तक क्षेत्र की सड़कों पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह 16 सितंबर से तहसील परिसर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
    बृहस्पतिवार की दोपहर में मातृभूमि संगठन की एक आवश्यक बैठक जखनिया शिव मंदिर पर हुई जिसमें जखनिया मनिहारी सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही निर्माण की धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कराया जाए साथ ही जखनिया से फद्दूपुर सड़क जिसकी मरम्मत धनराशि आवंटन एवं टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सड़क पर कार्य नहीं शुरू हो सका है वही जखनिया से जाहि रायपुर रोड के चौड़ीकरण हेतु धनराशि आवंटन टेंडर प्रक्रिया होने के साथ कार्य प्रारंभ होने के बावजूद अब तक पूर्ण नहीं किया गया जिससे आवागमन में क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं जखनिया क्षेत्र से चारों तरफ 10 किलोमीटर तक की सभी सडके गड्ढा युक्त हो चुकी है जिससे सड़कों पर चलना दुश्वार हो चुका है बैठक में प्रमुख रूप से नीरज सिंह अश्विनी सिंह मुकेश मौर्य वेद प्रकाश पांडे आरिफ अंसारी गंभीर यादव धर्मेंद्र तिवारी राम जी मिश्रा आशुतोष सिंह आलोक सिंह उपस्थित रहे
  • सीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर ये आरोप लगा एलजी को भेजी शिकायत, पढ़ें पूरा खबर

    सीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर ये आरोप लगा एलजी को भेजी शिकायत, पढ़ें पूरा खबर

    सीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर ये आरोप लगा एलजी को भेजी शिकायत, पढ़ें पूरा खबर

     नई दिल्ली

    दिल्ली की मंडोली जेल में ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बंद सुकेश चंद्रशेखकर ने अपने वकील के जरिए से यह पत्र राज्यपाल के कार्यालय को भेजा है। हालांकि, इस बार पत्र को मीडिया के साथ साझा नहीं किया है। वकील की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए संक्षिप्त जानकारी दी है।

    जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्र शेखर ने एक बार फिर से राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़े हैं। महाठग सुकेश ने सीएम केजरीवाल और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर मेडिकल कंपनी से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही जांच की मांग भी की है।

    सुकेश चंद्रशेखर ने तीन पेज का पत्र राज्यपाल को भेजा है। ठग सुकेश ने आरोप लगाया है कि मेडिकल कंपनी के मालिक आम आदमी पार्टी के साथ बहुत करीब से जुड़े हुए हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार ने इस कंपनी को कई कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। सुकेश ने पत्र में अपने आरोपों के समर्थन में कुछ डिटेल भी राज्यपाल को भेजी है।

    दिल्ली की मंडोली जेल में ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बंद सुकेश चंद्रशेखकर ने अपने वकील के जरिए से यह पत्र राज्यपाल के कार्यालय को भेजा है। हालांकि, इस बार पत्र को मीडिया के साथ साझा नहीं किया है। वकील की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए संक्षिप्त जानकारी दी है। वकील ने अनुरोध किया है कि न्याय, समानता और अच्छे विवेक के हित में इस संबंध में जल्द से जल्द न्यायसंगत कार्रवाई शुरू की जाए।

    इससे पहले भी सुकेश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर कई चौंकाने वाले दावे कर चुका है। सुकेश ने कहा था कि आप के राष्ट्रीय संजोयक ने उसे अपनी पार्टी के लिए फंड जुटाने का कार्य दिया था। उसने दावा किया था कि केजरीवाल और सत्येंद्र जैन ने पंजाब और गोवा चुनाव के दौरान फंडिंग जुटाने के लिए दबाव भी डाला था।

    महाठग ने यह भी दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल ने उससे 50 करोड़ रुपये लिए थे, 50 करोड़ के बदले राज्यसभा की सीट का भी प्रस्ताव दिया था। हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से सुकेश के आरोपों का खंडन किया जाता रहा है।