Tag: AAJ KI TAJA NEWS

  • अब भोजपुरी-अवधी और ब्रज भाषाओं में भी पढ़ेंगे बच्चे, स्थानीय भाषाओं में तैयार की जा रही हैं पुस्तकें

    अब भोजपुरी-अवधी और ब्रज भाषाओं में भी पढ़ेंगे बच्चे, स्थानीय भाषाओं में तैयार की जा रही हैं पुस्तकें

    अब भोजपुरी-अवधी और ब्रज भाषाओं में भी पढ़ेंगे बच्चे, स्थानीय भाषाओं में तैयार की जा रही हैं पुस्तकें

    वाराणसी
    राज्य हिंदी संस्थान इस तकनीक को विकसित करने में लगा है। तैयार होने के बाद इसे प्रदेशभर के परिषदीय स्कूलों में लागू किया जाएगा। संस्थान की निदेशक डॉ. ऋचा जोशी ने बताया कि पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण सामग्री तैयारी की जा रही है। स्थानीय भाषा में पुस्तकें तैयार की जा रही हैं।

    बच्चे कैसे सरलता से किसी विषय को समझ और पढ़ लें, इसके लिए अब स्थानीय भाषा में ही शिक्षण सामग्री तैयार की जा रही है। इसमें पुस्तक के अलावा ऑडियो होगा, इसमें भोजपुरी, अवधी, ब्रज, बुंदेली भाषाओं में कहानियां, कविताएं आदि शामिल रहेंगी। राज्य हिंदी संस्थान इस तकनीक को विकसित करने में लगा है। तैयार होने के बाद इसे प्रदेशभर के परिषदीय स्कूलों में लागू किया जाएगा। संस्थान की निदेशक डॉ. ऋचा जोशी ने बताया कि पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण सामग्री तैयारी की जा रही है। स्थानीय भाषा में पुस्तकें तैयार की जा रही हैं। इसके बाद स्थानीय भाषाओं में ऑडियो तैयार होंगे। पांच-पांच विषय विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे।

     

     

    स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के साथ ही लुप्त हो रही भाषाओं का भी संरक्षण होगा। शिक्षकों को भी पढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जहां भी जाएंगे, उन्हें ये सामग्री मिल जाएगी। – डॉ. ऋचा जोशी, निदेशक, राज्य हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश

  • ईडी की कार्रवाई के बाद केजरीवाल से मिले MLA अमानतुल्लाह, मुख्यमंत्री बोले- AAP को खत्म करने की साजिश

    ईडी की कार्रवाई के बाद केजरीवाल से मिले MLA अमानतुल्लाह, मुख्यमंत्री बोले- AAP को खत्म करने की साजिश

    ईडी की कार्रवाई के बाद केजरीवाल से मिले MLA अमानतुल्लाह, मुख्यमंत्री बोले- AAP को खत्म करने की साजिश

    दिल्ली-एनसीआर
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बाचतीच करते हुए कहा कि हमारे विधायक पर झूठे आरोप हैं, झूठी एफआईआर हुई है। झूठे मामलों में फंसाकर हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
    अमानतुल्लाह खान आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। ईडी की छापेमारी के बाद आप विधायक अमानतुल्लाह खान मुख्यमंत्री से मिले। मंगलवार को ईडी ने अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था।

     

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बाचतीच करते हुए कहा कि हमारे विधायक पर झूठे आरोप हैं, झूठी एफआईआर हुई है। झूठे मामलों में फंसाकर हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। सिसोदिया के खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत नहीं है। ये आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। हमारे नताओं को खिलाफ फर्जी जांच चल रही है। भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

    गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले केस दर्ज कराया था। इसी मामले में ईडी ने अमानतुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की।

    अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था।

     

  • सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 24,473 और सहायिका के 26007 खाली पदों को जल्द भरें

    सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 24,473 और सहायिका के 26007 खाली पदों को जल्द भरें

    सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 24,473 और सहायिका के 26007 खाली पदों को जल्द भरें

    लखनऊ
    सीएम योगी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री प्राइमरी की तर्ज पर संचालित करने और किराये पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद के भवन में संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 24,473 और सहायिका के 26007 पद रिक्त हैं, जिनपर भर्ती किया जाना है। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री प्राइमरी की तर्ज पर संचालित करने और किराये पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद के भवन में संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं। ऐसे करीब 12,800 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जो किराये पर चल रहे हैं।

    मुख्यमंत्री मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने तीन से छह वर्ष की उम्र वाले बच्चों के पोषण स्तर और आंगनबाड़ी केंद्र में उनके नामांकन व उपस्थिति में सुधार लाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्री प्राइमरी की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के साथ करने को कहा है।

    मुख्यमंत्री ने नवरात्र से शुरू हो रहे गरम भोजन योजना के तहत बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार में मौसमी फल, बिस्कुट और श्री अन्न (मोटे अनाज) को भी शामिल करने को कहा है। उन्होंने मोहल्लावार पार्क के एक कोने में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसका निर्माण निजी कंपनियों के सीएसआर फंड, नगर विकास विभाग के फंड से कराया जाए ।

    मुख्यमंत्री ने टेक होम राशन का शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए पुष्टाहार उत्पादन इकाइयों को बढ़ाने के साथ ही पैकेट पर क्यूआर कोड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टेक होम राशन में भी श्रीअन्न के तौर पर बाजरा, रागी समेत अन्य मोटे अनाज का वितरण किया जाए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 163 पुष्टाहार उत्पादन इकाइयां कार्यरत हैं और 204 इकाईयां स्थापति करने के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं।

    अगले महीने फिर करेंगे समीक्षा
    मुख्यमंत्री ने डीएम, नोडल अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को हर महीने राजकीय संप्रेक्षण गृहों का निरीक्षण करने विभाग के मंत्री और अधिकारियों को हर हफ्ते एक कमिश्नरी का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राजकीय संप्रेक्षण गृह में सुविधाएं बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि विभाग सभी लंबित कार्यों को एक माह में पूरा करें। इन कार्यों की वह अगले माह दुबारा समीक्षा करेंगे।

  • जातीय जनगणना: मछुआरा समुदाय को जगाएंगे यूपी के मंत्री संजय निषाद, 15 अक्तूबर को शुरू करेंगे अभियान

    जातीय जनगणना: मछुआरा समुदाय को जगाएंगे यूपी के मंत्री संजय निषाद, 15 अक्तूबर को शुरू करेंगे अभियान

    जातीय जनगणना: मछुआरा समुदाय को जगाएंगे यूपी के मंत्री संजय निषाद, 15 अक्तूबर को शुरू करेंगे अभियान

    लखनऊ यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए मछुआरा समुदाय को जगाएंगे और कार्यक्रम में आरक्षण के मुद्दे को धार देकर भाजपा पर दबाव बनाएंगे।

    जातीय जनगणना का मुद्दा गरमाने के बीच जातीय जनगणना की मांग करने वाले निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अब मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के मुद्दे को धार देंगे। इसके लिए वह 15 अक्तूबर से समुदाय को जगाने के अभियान पर निकलेंगे। 01 दिसंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण अभियान के दौरान संजय मछुआ समुदाय को अनूसूचित जाति की सूची से बाहर करने के लिए जिम्मेदार सियासी दलों के बारे में भी जानकारी देकर एनडीए के पक्ष में बिरादरी को लामबंद करेंगे।

     

    इस कवायद के लेकर सियासी जानकारों का कहना है कि वह इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए भाजपा हाईकमान पर टिकट के लिए दबाव बनाने की कोशिश है। दरअसल इस बार वह लगातार अपने ही सिंबल पर चुनाव लड़ने की बात को पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। इससे साफ है कि वह चाहते हैं कि उन्हें जितना टिकट दिया जाए, वह उनके ही सिंबल पर दिया जाए। अपनी इस मंशा को पूरा करने के लिए ही लगातार वह मछुवारा समाज को लामबंद करने के लिए जहां लगातार बिरादरी को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा उठा रहे हैं। वहीं, भाजपा को यह संदेश भी देना चाहते हैं कि अपनी बिरादरी के वही एक सर्वमान्य नेता है। इसलिए पूर्वांचल में उनको उचित प्रतिनिधित्व देने से लोकसभा चुनाव में फायदा हो सकता है।

     

    अपने इसी सियासी एजेंडे को धार देने के लिए निषाद पार्टी के अध्यक्ष लगातार संगठन के मजबूत करने के नाम पर बिरादरी को यह समझाने में जुटे हैं कि उनके हितों की लड़ाई वही लड़ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने 15 अक्तूबर से बिरादरी को समझाने के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की ऐलान किया है। इस अभियान के तहत हर मंडल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संजय निषाद खुद मौजूद रहेंगे। हर मंडल पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय प्रशिक्षण में ऑनलाइन सदस्य बनाने के साथ उनसे निषाद पार्टी को ही वोट देने का संकल्प पत्र भरवाया जाएगा। साथ ही उन्हें यह समझाया जाएगा कि मछुआ समाज को एससी श्रेणी में अब तक आरक्षण क्यों नहीं दिया गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। अब उन्हें अपना हक लेने के लिए आगे किस दल के साथ रहना है, यह भी बताया जाएगा।

    मंडलवार कब कहां होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
    1- गोरखपुर, बस्ती 15 अक्टूबर
    2- बनारस, आजमगढ़ 21 अक्टूबर
    3- प्रयागराज, मिर्जापुर 27 अक्टूबर
    4- अयोध्या, देवीपाटन 2 नवंबर
    5- चित्रकूट, झांसी 8 नवंबर
    6- आगरा, अलीगढ़ 14 नवंबर
    7- बरेली, मुरादाबाद 20 नवंबर
    8- मेरठ, सहारनपुर 26 नवंबर
    9- लखनऊ कानपुर मंडल 1 दिसम्बर

  • मुलायम को श्रद्धांजलि देगी पार्टी: पहली पुण्यतिथि पर सैफई पहुंचे अखिलेश, प्रदेश में होंगे विविध आयोजन

    मुलायम को श्रद्धांजलि देगी पार्टी: पहली पुण्यतिथि पर सैफई पहुंचे अखिलेश, प्रदेश में होंगे विविध आयोजन

    मुलायम को श्रद्धांजलि देगी पार्टी: पहली पुण्यतिथि पर सैफई पहुंचे अखिलेश, प्रदेश में होंगे विविध आयोजन

    लखनऊ अखिलेश यादव सोमवार को सैफई पहुंच गए। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्य कार्यक्रम वहीं होगा। श्रद्धांजलि सभा में भविष्य के लिए राजनीतिक संकल्प भी सपा लेगी।
    Party will pay tribute to Mulayam: Akhilesh reached Saifai on his first death anniversary
    मुलायम सिंह के पैतृक गांव में बरसी के मौके पर विविध आयोजन होंगे। – फोटो : अमर उजाला

    समाजवाद के प्रतीक मुलायम सिंह यादव को प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सैफई में श्रद्धांजलि दी जाएगी। यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत दिग्गज पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लोग अपनी नेता को याद करेंगे। रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा। अस्पतालों में उपकरण दिए जाएंगे। गरीबों के बीच फल और खाने-पीने सामग्री बांटी जाएगी।

     

    अखिलेश यादव सोमवार को सैफई पहुंच गए। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्य कार्यक्रम वहीं होगा। श्रद्धांजलि सभा में भविष्य के लिए राजनीतिक संकल्प भी सपा लेगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें याद किया जाएगा। समर्थक गरीबों की मदद करके समाजवादी नेता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

    विधानभवन में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा होगी। राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी मंगलवार की दोपहर में केजीएमयू जाकर स्ट्रेचर दान करेंगे। राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी जिला व महानगर कमेटियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश भेज दिए गए हैं। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा। इसलिए उनके बीच में ही रहकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

  • वाराणसी में मनोज तिवारी ने बांधा समा: ‘फिर आईल सिंगार के बारी नेवता पठवले केडी से पुजारी..’ भजन पर झूमे भक्त

    वाराणसी में मनोज तिवारी ने बांधा समा: ‘फिर आईल सिंगार के बारी नेवता पठवले केडी से पुजारी..’ भजन पर झूमे भक्त

    वाराणसी में मनोज तिवारी ने बांधा समा: ‘फिर आईल सिंगार के बारी नेवता पठवले केडी से पुजारी..’ भजन पर झूमे भक्त

    वाराणसी
    मनोज तिवारी ने देवी गीतों की शुरुआत दोनों हाथ जोड़कर फिर आईल सिंगार के बारी नेवता पठवले केडी से पुजारी कइसे न आई मनोज तिवारी…, काशी काली मठ बा स्थित जहवा लक्ष्मीकुंड बा माई के दुवारी…, आईल भगतन के भारी झुंड बा…, बाड़ी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा…, यह सिद्ध पीठ रहस्यमय मां काली का शृंगार है
    Manoj Tiwari sang the 5108th song to Maa Kali. Three-day music festival at Lakshmikund ancient
    भोजपुरी गायक व दिल्ली के सांसद ने कहा कि मनोज तिवारी ने भक्तों से निवेदन करते हुए कहा कि अब आप लोग बइठ जाइल जा माई के गुणगान सब लोग मिलके कइल जाव। आज हमार काशी के साथ 30 बरिस क सफर पूरा हो गईल हव। अऊर आज हम काली माई के 5108वां गीत सुनावे चढ़ावे सुनावे मनावे खातिर आईल बानी…।

    मनोज तिवारी ने देवी गीतों की शुरुआत दोनों हाथ जोड़कर फिर आईल सिंगार के बारी नेवता पठवले केडी से पुजारी कइसे न आई मनोज तिवारी…, काशी काली मठ बा स्थित जहवा लक्ष्मीकुंड बा माई के दुवारी…, आईल भगतन के भारी झुंड बा…, बाड़ी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा…, यह सिद्ध पीठ रहस्यमय मां काली का शृंगार है…, 2024 के चुनाव का भी संकेत देते हुए मनोज तिवारी ने गाया कि जवन आशीषवा मैया मालिनी के दिहलू मोदी जी के दिह मैया उहे आशीषवा ना…, मंदिर अब बनने लगा है…, ममतामई दरबार बा…, हर साल बुलावत रहिया मनोजवा आई बनके सेवकवा…, मैया के मंदिर में तकदीर बदल जाला…, देश-विदेश कतहूं हम जाइ बाकी काली मठ में आईब हो… सहित लोगों की फरमाइश पर अनेक देवी गीत सुनाकर काशी की महिमा का बखान करते हुए और बागेश्वर धाम का जय जयकार लगाकर हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे… से अपने कार्यक्रम को विराम दिया

    इसके पूर्व भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास ने जब काली माई बाड़ी हमरा गांव…की धुन छेड़ी तो श्रोता भी ताल से ताल मिलाने लगे। इसके बाद उन्होंने जीभ लटकल होई मुंड के माला…, निमिया के डार मैया…सुनाकर पूरे माहौल में भक्ति के रंग घोल दिए। मध्य रात्रि तक मां काली के दरबार में सुर, संगीत की गंगा प्रवाहमान होती रही।

    सोमवार को लक्सा लक्ष्मीकुंड स्थित प्राचीन काली मठ में तीन दिवसीय संगीत समारोह की अंतिम निशा में माता काली का अड़भंगी शृंगार हुआ। माता काली को पंचामृत स्नान कराकर नूतन वस्त्र आभूषण से सुसज्जित किया। माता को बारा, जायफल के साथ नरमुंड की प्रतीकात्मक माला पहनाकर अड़भंगी शृंगार मंदिर के महंत पं ठाकुर प्रसाद दुबे ने शृंगार किया। आरती प्रधान पुजारी पंडित विकास दुबे काका गुरु ने उतारी। मंदिर परिसर डमरू के निनाद से गूंज रहा था। मध्य रात्रि में भोजपुरी गायक व सांसद डॉ. मनोज तिवारी मृदुल ने जैसे ही मंदिर प्रांगण में आने के लिए सड़क पर उतरे सैकड़ों की संख्या में भक्त उनकी तरफ माला चुनरी लेकर दौड़ पड़े।
    सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए मनोज तिवारी ने प्रशंसकों के साथ सेल्फी फोटो खिंचवाई। भक्तों के भारी जनसमूह के कारण मंच तक आने में मनोज तिवारी को काफी समय लग गया रास्ते में डमरू दल के लोगों ने कतार में लगकर डमरू निनाद करते हुए स्वागत में हर हर महादेव का जयघोष किया। प्रधान पुजारी पं विकास दुबे काका गुरु ने मेवे की माला और चुनरी पहनाकर आशीर्वाद दिया। इसके पूर्व प्रांजल ग्रुप के कलाकारों ने पंचनाद की प्रस्तुति से शुभारंभ किया। शांभवी सेठ मांडवी सिंह और अंकिता ने बनारस घराने के कथक के मनोहारी भाव को प्रस्तुत करते हुए शिव वंदना डमरू पाणि शूल पाणि… के साथ कथक की बारीकियां कायदा तिहाई टुकड़ा प्रस्तुत करते हुए देवी भजन मैं आज देखूं आनंद रूप भवानी… से सभी का मन मोह लिया। मानस मर्मज्ञ पं. रमेश पांडेय ने सुमधुर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जय सियाराम जय सियाराम जय माता दी जय माता दी हर हर महादेव का संकीर्तन करते हुए सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने कलाकारों का स्वागत किया। संयोजक व संचालक गीतकार कन्हैया दुबे केडी ने किया।

     

    काली मठ की मैया सुख लुटाने वाली…

    काली मठ में मध्य रात्रि में डॉ. अमलेश शुक्ला ने काली मठ की मैया सुख लुटाने वाली… कालीमठ की महिमा जग में महान है… विकराल रूप धर के आई मां काली…सुनाया। स्नेहा अवस्थी ने तेरे दर पर आने को जी चाहता है… जय काली जय काली जय काली मां…, कुमार विनीत सिंह ने गणपति राखो मेरी लाज…पेश किया। मध्य रात्रि में अरुण सिंह, बालेश्वर शर्मा के साथ अन्य कलाकारों ने देर रात्रि तक अपनी हाजिरी लगाई।

  • सीएम योगी कल आएंगे गोरखपुर, इस कार्यक्रम में लेंगे भाग

    सीएम योगी कल आएंगे गोरखपुर, इस कार्यक्रम में लेंगे भाग

     

    सीएम योगी कल आएंगे गोरखपुर, इस कार्यक्रम में लेंगे भाग

    गोरखपुर
    सीएम योगी 11 अक्तूबर को गीता वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर टाउनहाल स्थित रवींद्र भवन आवास पर पहुंचकर हॉकी के प्रदेश उपाध्य धीरज सिंह हरीश को श्रद्धांजलि देंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह 11 अक्तूबर को गीता वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर टाउनहाल स्थित रवींद्र भवन आवास पर पहुंचकर हॉकी के प्रदेश उपाध्य धीरज सिंह हरीश को श्रद्धांजलि देंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    सीएम योगी योदित्यनाथ 11 अक्तूबर को अपराह्न 3 बजे गीता वाटिका में हनुमान प्रसाद पोद्दार भाईजी की 131 वीं जयंती कार्यक्रम में शरीक होंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे हॉकी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शरीक होंगे। सात अक्तूबर को धीरज सिंह हरीश का आकस्मिक निधन हो गया था। यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से विज्ञप्ति जारी की दी गई है।

  • गोरखपुर: लाखों डकार कर बैठे थे…कार्रवाई शुरू की तो हर गली-गली पर मिलने लगे भू माफिया

    गोरखपुर: लाखों डकार कर बैठे थे…कार्रवाई शुरू की तो हर गली-गली पर मिलने लगे भू माफिया

    गोरखपुर: लाखों डकार कर बैठे थे…कार्रवाई शुरू की तो हर गली-गली पर मिलने लगे भू माफिया

    गोरखपुर
    एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजी के मामले सामने आने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सब पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर उनकी अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त भी किया जा रहा है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    जमीन के नाम पर जालसाजी करने के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो अब हर गली-चौराहे पर ही भू माफिया मिलने लगे हैं। सबने किसी न किसी को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की है और फिर धमकी देते हैं। दरअसल, उनके यहां तक पहुंचने के पीछे पुलिस भी कम जिम्मेदार नहीं है।

     

    पहले पुलिस ऐसे मामलों में सिर्फ अमानत में खयानत (धारा 406) का केस दर्ज कर लेती थी, जिसमें सात साल से कम की सजा होने की वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पाती थी और मामला न्यायालय में लंबित हो जाता है। अब पुलिस ऐसे मामले में कूटरचित दस्तावेज पर जालसाजी जैसी धाराओं में केस दर्ज कर रही है तो जेल भी जा रहे और लोग सामने भी आने लगे हैं।

    जानकारी के मुताबिक, रोजाना दर्ज किए जा रहे केसों की अलग से सूची भी तैयार की जा रही है। पिछले एक साल में 40 से अधिक जमीन के नाम पर जालसाजी करने वालों पर गैंगस्टर के केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है तो अब नए मामलों की सूची भी तैयार की जा रही है, ताकि इनके खिलाफ भी गैंगस्टर का केस दर्ज कराया जा सके।

    इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल में उतरा क्रूज, नवरात्र में शुरू होगा संचालन

    पुलिस की कोशिश है कि जमीन के मामलों में कार्रवाई है। शुक्रवार को तीन मामले नए सामने आए हैं, जिसमें जमीन के नाम पर जालसाजी कर ली गई है। पुलिस की अब तक की जांच से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि सीलिंग की जमीन और सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का लालच देकर करोड़ों की ठगी भू माफिया ने गोरखपुर में की है। पुलिस सबकी कुंडली तैयार कर रही है।

    केस एक
    जमीन के नाम पर वसूले 16.80 लाख, बैनामा न रुपये वापस
    कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी राजीव अग्रवाल ने कैंट थाने में मोहद्दीपुर निवासी अंकित पांडेय पर जमीन के नाम पर 16.80 लाख रुपये लेकर जालसाजी करने व रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया। आरोप है कि अब आरोपी धमकी भी दे रहा है। राजीव के मुताबिक, वह विदेश में रहते हैं। जमीन की जरूरत होने पर अगस्त 2022 में मोहद्दीपुर स्थित पांडेय एसोसिएट कार्यालय में गए थे। उन्हें जमीन दिखाई गई। एक करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ और 16.80 लाख रुपया एडवांस दे दिया गया। बाद में वह विदेश चले गए और जमीन का बैनामा कराने आए तो पता चला कि जालसाजी हो गई है। रुपये वापस मांगने पर चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

    इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस संग पकड़े गए युवकों के तस्कर होने का शक, भेजे गए जेल

    केस दो
    26 लाख लेकर नहीं की रजिस्ट्री, चार के खिलाफ केस दर्ज
    चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अवधपुर में 26 लाख रुपये लेने के बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने वाले चार महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं। गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के पचपेड़वा निवासी रिंकू सिंह व मदन मोहन मालवीय कॉलेज निवासी सौरभ कुमार ने संयुक्त तहरीर देकर पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले मंजु मिश्रा से एक करोड़ रुपये में जमीन खरीदने का सौदा तय हुआ था। बीस लाख खाते से व छः लाख नकद दिया था। इस जमीन पर करीब पचास लाख रुपये का मिट्टी भी गिरवाया। अब 74 लाख देकर रजिस्ट्री की बात कहने पर यह लोग जमीन की रजिस्ट्री करने से कतरा रहे है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंजू मिश्रा, किरण उर्फ धीरन, रिंकी व वेवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    इसे भी पढ़ें: शोहदे करते हैं छात्राओं से छेड़खानी, स्कूल प्रबंधक परेशान
    केस तीन
    जमीन के नाम पर हड़प लिए रुपये, पत्नी को पीटा भी
    गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नथमपुर निवासी राजन सिंह ने अभय पांडेय, लक्ष्मीशंकर पांडेय, निर्मला पांडेय, अमित पांडेय व कुछ अज्ञात पर जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया। राजन का कहना है कि जमीन की जरूरत होने पर लक्ष्मीशंकर पांडेय से उनकी मुलाकात हुई। उसने बताया कि पत्नी को गंभीर बीमारी है, जमीन जल्दी बेचनी है। रुपयों का इंतजाम कर राजन ने 25 लाख खाते में और तीन लाख रुपये नकद दे दिया। बाद में जमीन देने पर आना कानी करने लगा और फिर बीमारी के नाम पर पांच लाख रुपया वसूल लिया गया। अब रुपये मांगने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोट भी लगी।

    इसे भी पढ़ें: 23 फीसदी लोगों को मनोरोगी बना गया कोरोना, शोध में हुआ खुलासा

    एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजी के मामले सामने आने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सब पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर उनकी अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त भी किया जा रहा है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • सीएम योगी ने गांगेय डॉल्फिन को दिया प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा, कहा- तालाब और नदियों को शुद्ध रखा जाए

    सीएम योगी ने गांगेय डॉल्फिन को दिया प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा, कहा- तालाब और नदियों को शुद्ध रखा जाए

    सीएम योगी ने गांगेय डॉल्फिन को दिया प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा, कहा- तालाब और नदियों को शुद्ध रखा जाए

    लखनऊ
    उन्होंने कहा कि तालाबों और नदियों को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए। गांगेय डाल्फिन प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी गयी है। एक अनुमान के अनुसार राज्य में गांगेय डाल्फिन की संख्या लगभग 2000 है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के मुस्तफाबाद से गांगेय डॉल्फिन को प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तालाबों और नदियों को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए। गांगेय डाल्फिन प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी गयी है। एक अनुमान के अनुसार राज्य में गांगेय डाल्फिन की संख्या लगभग 2000 है।

    सीएम ने कहा कि वन्य जीवों को लेकर किस प्रकार का व्यवहार होना चाहिए, इसका प्रशिक्षण यहां के लोगों को दिया जाना चाहिए। टाइगर रिजर्व से जुड़े आरक्षित क्षेत्र के हर गांव के लोगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें गाइड के रूप में मान्यता देनी चाहिए, जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। पूरे गांव में जागरूकता भी पैदा होगी। उन्होंने कहा कि हमें यह भी देखना होगा जो पर्यटक या स्थानीय लोग आते हैं। वह प्लास्टिक का उपयोग करके कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे जल और प्रकृति प्रदूषित हो।

    मुख्यमंत्री ने चूका बीच की सुंदरता को निहारा, जंगल सफारी का लिया आनंद
    मुख्यमंत्री जंगल सफारी वाहन में सवार होकर चूका बीच पहुंचे। पीलीभीत में जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा सैलानियों के लिए गोवा जैसा एहसास कराता है। मुख्यमंत्री ने चूका बीच पर सैलानियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी की। करीब 20 मिनट तक चूका बीच की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारा। मुख्यमंत्री यहां बनाई गई वाटर हट पर भी पहुंचे। जंगल सफारी के दौरान मुख्यमंत्री के साथ वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार व जिले के विधायक मौजूद रहे।

  • मप्र में सीटों का बंटवारा: सपा के लिए दस सीटें छोड़ सकती है कांग्रेस, 2003 में जीते थे सपा के 7 विधायक

    मप्र में सीटों का बंटवारा: सपा के लिए दस सीटें छोड़ सकती है कांग्रेस, 2003 में जीते थे सपा के 7 विधायक

    मप्र में सीटों का बंटवारा: सपा के लिए दस सीटें छोड़ सकती है कांग्रेस, 2003 में जीते थे सपा के 7 विधायक

    लखनऊ दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रो. रामगोपाल और सुरजेवाला को यह सिलसिला आगे बढ़ाने के लिए कहा गया। दोनों के बीच इस संबंध में लंबी वार्ता हो चुकी है। सपा ने कांग्रेस से रीवा, सतना और टीकमगढ़ समेत पांच जिलों में 12 सीटें मांगी हैं।

    मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की गुत्थी शीघ्र सुलझने की संभावना है। सपा की ओर से प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला को यह जिम्मेदारी दी गई है। समाजवादियों ने 12 सीटें मांगी हैं और माना जा रहा है कि दोनों के बीच 10-12 सीटों पर बात बन जाएगी।

    सपा नेतृत्व देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराने की रणनीति पर काम कर रहा है ताकि आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सके। इसी के तहत मध्य प्रदेश में पूरी तैयारी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले वर्ष 2003 के चुनाव में सपा वहां सात सीटें जीत चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उसने एक सीट जीती थी जबकि पांच सीटों पर भाजपा के साथ मुख्य लड़ाई में रही थी।

    राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश के चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच इंडिया गठबंधन के प्लेटफॉर्म पर अनौपचारिक बातचीत शुरू हुई थी। बाद में दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रो. रामगोपाल और सुरजेवाला को यह सिलसिला आगे बढ़ाने के लिए कहा गया। दोनों के बीच इस संबंध में लंबी वार्ता हो चुकी है। सपा ने कांग्रेस से रीवा, सतना और टीकमगढ़ समेत पांच जिलों में 12 सीटें मांगी हैं।

    खास बात यह है कि सपा ने सीटों के नाम 12 से ज्यादा दिए हैं ताकि कांग्रेस के लिए भी अपने स्थानीय समीकरणों को देखते हुए सपा को सीट देने में कोई मुश्किल न खड़ी हो। वहीं, चयन में पर्याप्त विकल्प की गुंजाइश भी रहे। सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच मध्य प्रदेश राज्य चुनाव में गठबंधन पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। मामला सिर्फ सीटें फाइनल किए जाने पर ही अटका हुआ है।

     

    प्रो. रामगोपाल और सुरजेवाला की सोमवार को नई दिल्ली में मुलाकात भी होनी थी लेकिन प्रो. रामगोपाल के बड़े भाई के निधन के चलते नहीं हो पाया। शीघ्र ही सीट बंटवारे के मामले में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। उसके बाद यादव बहुल सीटों पर सपा-कांग्रेस की संयुक्त जनसभाएं भी होंगी।