Tag: AAJ KI TAJA NEWS

  • प्रदेश के सभी 24 हजार मदरसे एसआईटी के रडार पर, विदेश से गैर कानूनी तरीके से पैसा आने का शक

    प्रदेश के सभी 24 हजार मदरसे एसआईटी के रडार पर, विदेश से गैर कानूनी तरीके से पैसा आने का शक

    प्रदेश के सभी 24 हजार मदरसे एसआईटी के रडार पर, विदेश से गैर कानूनी तरीके से पैसा आने का शक

    लखनऊ
    प्रदेश के मदरसों में विदेशी फंडिंग की जांच को गठित एसआईटी सबसे पहले नेपाल सीमा पर बीते दो दशकों के दौरान बनाए गये नये मदरसों की जांच करेगी। शुक्रवार को एसआईटी की पहली बैठक में इस पर सहमति बनी है।

    विदेशी फंडिंग की जांच को गठित एसआईटी के रडार पर प्रदेश के सभी 24 हजार मदरसे हैं। इनमें से 16 हजार पंजीकृत हैं, जबकि बाकी आठ हजार अवैध हैं। एसआईटी सबसे पहले नेपाल सीमा पर बीते दो दशकों के दौरान बने नये मदरसों की जांच करेगी। एसआईटी की पहली बैठक में इस पर सहमति बनी है। यह भी तय किया गया है कि जिन मदरसों में विदेश से पैसा भेजा जा रहा है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

    बता दें कि शासन के निर्देश पर प्रदेश के मदरसों में विदेशी फंडिंग की जांच के लिए एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है, जिसमें एसपी साइबर क्राइम प्रो. त्रिवेणी सिंह और निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण जे. रीभा को सदस्य बनाया गया है। एसआईटी के रडार पर इनमें से अधिकतर भारत-नेपाल सीमा पर बीते दो दशकों के दौरान विदेशी फंडिंग की बदौलत खोले गये। इन मदरसों के जरिए टेरर फंडिंग होने की आशंका भी जताई जाती रही है। अब एसआईटी विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल के हर पहलू को गहराई से खंगालने जा रही है।

    बैठक में मदरसों में विदेशी फंडिंग को लेकर पूर्व में दर्ज हुए मुकदमों के बारे में भी जानकारी ली गयी, जिसमें सामने आया कि फिलहाल इस तरह का कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। अब जिन मदरसों में नियम विरुद्ध तरीके से विदेशी फंडिंग का सुराग हाथ लगेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विवेचना भी कराई जाएगी।

    आईबी ने भी दी थी रिपोर्ट
    सूत्रों के मुताबिक नेपाल सीमा पर बने मदरसों के बारे में राजधानी स्थित केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के जोनल कार्यालय ने भी जानकारी एकत्र की थी, जिसकी सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गयी थी। इस रिपोर्ट में नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों का जमावड़ा होने के साथ मदरसों, मजारों व मस्जिदों का बड़े पैमाने पर निर्माण होने की जानकारी भी दी गयी थी।

  • यूपी रोडवेज: निजी हाथों में सौंपी गई बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी, कूलिंग, ब्रेक फेल की घटनाएं सबसे ज्यादा

    यूपी रोडवेज: निजी हाथों में सौंपी गई बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी, कूलिंग, ब्रेक फेल की घटनाएं सबसे ज्यादा

    यूपी रोडवेज: निजी हाथों में सौंपी गई बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी, कूलिंग, ब्रेक फेल की घटनाएं सबसे ज्यादा

    लखनऊ
    रोडवेज के कर्मचारियों की जगह प्राइवेट फर्म के मैकेनिक यह काम देखेंगे। अभी तक एसी कूलिंग ठप होने से लेकर स्टीयरिंग, ब्रेक आदि फेल होने की शिकायतें आती रही हैं, जिससे यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना
    रोडवेज निजीकरण की तरफ बढ़ रही है। 19 डिपो में बसों की मरम्मत का काम निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया गया है। इसमें लखनऊ का अवध डिपो भी शामिल है।

    दरअसल, हाल ही में निदेशक मंडल की बैठक हुई थी, जिसमें इस निर्णय पर मुहर लगाई गई है। ऐसे में अब 19 क्षेत्र के एक-एक डिपो में बसों की मेंटीनेंस का काम आउटसोर्सिंग द्वारा कराया जाएगा। इससे बसों की बेहतर मेंटीनेंस की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यात्रियों की शिकायतों पर विराम लग सकता है। लखनऊ परिक्षेत्र के तहत एसी जनरथ बसों की मेंटीनेंस अवध बस डिपो में होती है, जिसकी जिम्मेदारी प्राइवेट फर्म संभालेगी।

    रोडवेज के कर्मचारियों की जगह प्राइवेट फर्म के मैकेनिक यह काम देखेंगे। अभी तक एसी कूलिंग ठप होने से लेकर स्टीयरिंग, ब्रेक आदि फेल होने की शिकायतें आती रही हैं, जिससे यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता था। यह हाल तब था, जब डिपो को दो-दो करोड़ रुपये बसों की मरम्मत के लिए दिए गए थे। पर, शिकायतों को नहीं रोका जा सका। एसी जनरथ बसों की मरम्मत का काम निजी हाथों में सौंपने से यात्रियों की शिकायतें काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।

    यहां प्राइवेट फर्म संभालेंगी मेंटीनेंस
    रोडवेज अफसरों ने बताया कि लखनऊ के अवध डिपो के अतिरिक्त अयोध्या का सुल्तानपुर डिपो, प्रयागराज का जीरो रोड, आजमगढ़ का बलिया डिपो, गोरखपुर का देवरिया डिपो, वाराणसी का कैंट डिपो, चित्रकूट का बांदा डिपो, देवीपाटन का बलरामपुर डिपो, आगरा का ताज डिपो, गाजियाबाद का साहिबाबाद डिपो, मेरठ का सोहराब गेट डिपो, सहारनपुर का छुटमलपुर डिपो, अलीगढ़ का एटा डिपो, मुरादाबाद का नजीबाबाद डिपो, बरेली का बदायूं डिपो, हरदोई का हरदोई डिपो, इटावा का इटावा डिपो, कानपुर का विकास नगर डिपो और झांसी डिपो निजी हाथों में जाएगी।

  • श्रमिकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए दिसंबर तक समय, प्रदेश में अभी तक 86 % खाते ही जुड़े

    श्रमिकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए दिसंबर तक समय, प्रदेश में अभी तक 86 % खाते ही जुड़े

    श्रमिकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए दिसंबर तक समय, प्रदेश में अभी तक 86 % खाते ही जुड़े

    देहरादून
    सचिवालय में मंत्रालय के सचिव ने ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के तहत अमृत सरोवर मिशन में लक्ष्य के सापेक्ष 129 प्रतिशत प्रगति की प्रशंसा की। इस दौरान श्रमिकों के बैंक खातों को आधार जोड़ने पर जोर दिया गया।

    ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कहा, श्रमिकों के बैंक खातों को आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए अंतिम तिथि इस साल दिसंबर निर्धारित की गई है। प्रदेश में अभी तक 86 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ है।

    उन्होंने ग्राम्य विकास अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में मंत्रालय के सचिव ने ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के तहत अमृत सरोवर मिशन में लक्ष्य के सापेक्ष 129 प्रतिशत प्रगति की प्रशंसा की। आश्वासन दिया कि सरोवर जोड़ने का विकल्प खुलने पर चंपावत जिले के चार सरोवर को भी शामिल किया जाएगा।

    योजनाओं में सोशल ऑडिट का विस्तार करने के निर्देश
    इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं में सोशल ऑडिट का विस्तार करने के निर्देश दिए। सोशल ऑडिट की राशि समय पर जारी करने के लिए केंद्र सरकार स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होने वाले कार्यों को मार्च 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

    सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने बताया, राज्य ग्रामीण मिशन के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को संगठित कर 65,355 समूह बनाए गए। इसमें 48,211 समूहों को 54.99 करोड़ का रिवाल्विंग फंड दिया गया।

    बताया, स्टार्टअप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम के तहत 2,193 उद्योग स्थापित किए गए। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्रालय के उप महानिदेशक गया प्रसाद, सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, सचिव समाज कल्याण बृजेश कुमार संत, अपर सचिव एवं आयुक्त आनंद स्वरूप, नितिका खंडेलवाल, निदेशक नरेंद्र कुमार जोशी मौजूद थे।

     

  • अवैध संबंधों का खौफनाक अंत: बुजुर्ग और युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, सेवानिवृत शिक्षक की हालत गंभीर

    अवैध संबंधों का खौफनाक अंत: बुजुर्ग और युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, सेवानिवृत शिक्षक की हालत गंभीर

    अवैध संबंधों का खौफनाक अंत: बुजुर्ग और युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, सेवानिवृत शिक्षक की हालत गंभीर

    कानपुर  पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पास ही दशहरा रामलीला का मंचन चल रहा था, जिसके कारण रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। घटना में करीबियों का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।कानपुर देहात के अमरौधा कस्बे में सेवानिवृत शिक्षक और साथ रह रही युवती पर बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। चीख सुन उठे बुजुर्ग पिता भी वार कर दिया। हमले में युवती व बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि शिक्षक की हालत गंभीर है।

    धिकारी मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी, उनके पिता रामप्रकाश (83) और घर में रह रही युवती खुशबू (30) पर रात में चाकुओं से हमला किया गया। इसमें रामप्रकाश और खूशबू की मौत हो गई।

    विमल द्विवेदी को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया है। बेटा ललित द्विवेदी पत्नी के साथ नागपुर में रहकर सर्विस करता है। विमल की पत्नी मुन्नी द्विवेदी मायके रुरा गई हुई हैं। विमल तारनपुर निवासी खुशबू को पढ़ाते थे। उसी के साथ रहते थे। युवती से शादी किए जाने की चर्चा होने पर घर में विवाद भी चल रहा था।
    विमल और खुशबू में थे संबंध
    डबल मर्डर की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। लोगों ने पुलिस को बताया कि विमल और खुशबू में संबंध थे। इसका परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। कई बार समझाया भी गया।
    पुलिस बोली- घटना में करीबियों का हाथ
    पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पास ही दशहरा रामलीला का मंचन चल रहा था, जिसके कारण रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। घटना में करीबियों का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
    सेवानिवृत्त शिक्षक ने की थी तीसरी शादी
    जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी और युवती खुशबू में अवैध संबंध थे। उन्होंने हाल ही में तीसरी शादी की है। पुलिस ने दोनों बेटों अक्षत द्विवेदी और ललित द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने मौखिक रूप से वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
    पिता की चरित्रहीनता से थे परेशान
    आरोपियों को कहना है कि पिता की चरित्रहीनता को देखते हुए घटना की गई है। सेवानिवृत्त होने के बाद पिता को मोटी रकम मिली थी, जिसे वो युवती पर उड़ा रहे थे। इसको लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

  • 206 हेक्टेयर जमीन से होगा हवाई पट्टी का विस्तार, तैयारी में जुटा प्रशासन

    206 हेक्टेयर जमीन से होगा हवाई पट्टी का विस्तार, तैयारी में जुटा प्रशासन

    206 हेक्टेयर जमीन से होगा हवाई पट्टी का विस्तार, तैयारी में जुटा प्रशासन

    मेरठ से हवाई उड़ान का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। 206 हेक्टेयर जमीन से हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण, वन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को लगाया गया है। डीएम ने एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

    मेरठ के परतापुर स्थित हवाई पट्टी पर 72 सीटर विमान की उड़ान की तैयारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन विस्तारीकरण योजना की भी तैयारी में है। बुधवार को डीएम ने चार विभाग के अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी के विस्तार के लिए 206 हेक्टेयर जमीन की व्यवस्था के लिए बैठक की। साथ ही वर्तमान में उपलब्ध जमीन को नागरिक उड्डयन के अभिलेख में दर्ज कराने को कहा। ताकि 72 सीटर विमान की उड़ान का रास्ता साफ हो सके।
    डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, वन विभाग, विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों के बैठक की। जिसमें हवाई पट्टी के विस्तारीकरण में 206 हेक्टेयर जमीन को लेकर चर्चा हुई। बताया गया कि विस्तारीकरण में नागरिक उड्डयन विभाग को 206 हेक्टेयर जमीन देनी होगी, जिसमें से 130 हेक्टेयर जमीन किसानों की है।
    किसानों को उचित मुआवजा देकर उनकी जमीन ली जाए, इसको लेकर अधिकारियों को उक्त किसानों के साथ बैठक करने के डीएम ने निर्देश भी दिए। डीएम ने बताया कि हवाई पट्टी पर नागरिक उड्डयन को जमीन देनी है। जिसको लेकर पहले ही जिला प्रशासन तैयारी करने में लग जाए। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि हवाई पट्टी की स्थापना के समय 18.85 हेक्टेयर जमीन थी।

    2010 में विस्तारीकरण होकर यह जमीन 53.55 हेक्टेयर हो गई है, जिसमें से सिर्फ 35.37 हेक्टेयर जमीन नागरिक उड्डयन के अभिलेखों में दर्ज है, बाकी की दर्ज कराने में प्रशासन जुटा हुआ है।

    जिला प्रशासन को अब नये विस्तारीकरण करने में 54 हेक्टेयर जमीन वन विभाग की, 11 हेक्टेयर सरकार की, 9 हेक्टेयर विकास प्राधिकरण, दो हेक्टेयर पराग डेयरी और 130 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहण करानी है।

    चार हेक्टेयर जमीन की जानकारी जुटाई
    72 सीटर विमान की उड़ान के लिए 53.55 हेक्टेयर जमीन उड्डयन विभाग के अभिलेखों में दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। इसमें चार हेक्टेयर किसानों की जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। डीएम ने इसके लिए किसानों से बातचीत कर हल निकालने की बात कही।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी, गर्भवती महिला और पति पर हमला

    प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी, गर्भवती महिला और पति पर हमला

    प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी, गर्भवती महिला और पति पर हमला

    मेरठ में अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। गंगानगर में जहां एक मोबाइल शोरूम में 70 लाख की चोरी कर ली गई। पढ़ें अपराध की पिछले 24 घंटे की मुख्य खबरें।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कुछ लोगों से ठगी की गई है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। किठौर क्षेत्र के गांव भटीपुरा निवासी सुनील कुमार, मोतीराम और रजनी ने आरोप लगाया कि जनसेवा केंद्र संचालक संजय कुमार ने उसे पीएम आवास योजना के तहत आवास दिलाने का झांसा दिया। उसे गांव पचपेड़ा निवासी निवासी युवक से मिलवाया।

    आरोप है कि आवास दिलाने के नाम पर सुनील से 70 हजार, प्रेमचंद से 22 हजार, मोतरीम से 30 हजार, रजनी से 28 हजार और विमलेश से 30 हजार रुपये लिए गए, मगर अब तक उनके मकान नहीं बनवाए गए हैं। रुपये मांगने पर भी उन्हें टरकाया जा रहा है।
    कर्मचारी की हत्या का आरोपी
    उद्योगपुरम स्थित फैक्टरी में एक सप्ताह पहले कर्मचारी इम्तियाज की हत्या के मामले में फरार गुलशन निवासी चिंधोड़ी को पुलिस ने बुधवार को घोपला रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पूर्व गुलशन और इम्तियाज निवासी अछरोंडा के बीच विवाद हो गया था। बाद में गुलशन ने इम्तियाज पर चाकुओं से हमला कर दिया था। बाद में इम्तियाज की मौत हो गई थी।
    खंभे में करंट से बैल की मौत पर हंगामा
    लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाकनगर में बुधवार दोपहर खंभे में करंट उतरने से एक बैल की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा किया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाया। घोसीपुरा निवासी अनवार बैल बुग्गी से इत्तेफाक नगर में किसी काम से गया था। इसी दौरान गली में लोहे के खंभे से बैल टकरा गया। उस समय खंभे में करंट था। बैल की मौत हो गई।
    मवाना रोड सीओ सदर देहात ऑफिस के पास लक्ष्मी मोबाइल शोरूम की दीवार तोड़कर चोर 15 आईफोन सहित 70 लाख रुपये के 120 मोबाइल चोरी कर ले गया। चोर दुकान के पीछे स्थित रेस्टोरेंट के रास्ते शोरूम में घुसा।

    प्लाॅट की तरफ से रेस्टोरेंट के टॉयलेट की नौ इंच की दीवार काटकर रेस्टोरेंट में दाखिल हुआ। फिर शोरूम के पीछे की दीवार को तोड़कर रात ढाई बजे शोरूम में घुसा। यहां एक घंटे आराम से एक-एक फोन छांटकर बैग में भरे और रात साढ़े तीन बजे फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद है।

    पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में लगी है। गंगानगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सदर देहात ऑफिस से 50 मीटर की दूरी पर कसेरूखेड़ा निवासी सम्मी राजपूत का लक्ष्मी मोबाइल शोरूम है।

    वह मंगलवार रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो सारा सामान फैला पड़ा मिला। पीछे की दीवार टूटी हुई थी। दुकान में रखे 15 आईफोन समेत अन्य कंपनियों के 120 मोबाइल गायब थे।
    अलग-अलग मामलों में दो चोर दबोचे
    रेलवे रोड पुलिस ने चोरी के अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मछेरान निवासी वसीम के पास से चोरी की सात बाल्टियां और तमंचा मिला है। दूसरा आरोपी पश्चिम बंगाल जिला ईस्ट मैदनीपुर निवासी देव कुमार है।
    गर्भवती महिला और पति पर हमला
    रोहटा रोड स्थित सिंधावलीसिंधावली गांव निवासी गुफरान ने बुधवार को एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात वह अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी के साथ घर के बाहर टहल रहा था। रास्ते में एक महिला ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता कर दी। विरोध किया तो महिला ने परिजनों को बुला लिया। हमलावरों ने गर्भवती महिला व उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया।
    लूट के मामले में फरार दो आरोपी दबोचे
    टीपीनगर पुलिस ने लूट के मामले में फरार श्यामनगर लक्खीपुरा निवासी बिलाल, नेता उर्फ साजिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर के पास आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने लूटी गई बाइक, पर्स, नकदी, आधार कार्ड बरामद किया है।

  • हनुमानगढ़ी में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, एक महीने में दूसरी वारदात से सनसनी, बंद मिला सीसीटीवी

    हनुमानगढ़ी में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, एक महीने में दूसरी वारदात से सनसनी, बंद मिला सीसीटीवी

    हनुमानगढ़ी में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, एक महीने में दूसरी वारदात से सनसनी, बंद मिला सीसीटीवी
    लखनऊ
    अयोध्या के हनुमानगढ़ी में एक नागा साधु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान परिसर में लगा सीसीटीवी भी बंद मिला है।

    अयोध्या जिले के थाना रामजन्मभूमि अंतर्गत सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में स्थित एक आश्रम में एक नागा साधु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके गले, सीने व पीठ पर धारदार हथियार के गहरे निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि पहले किसी पतले तार से उसका गला घोंटा गया फिर चाकू से वार किया गया।

    बृहस्पतिवार सुबह में इसकी जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसएसपी राजकरण नायर, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ बीकापुर डॉ राजेश तिवारी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची व घटनास्थल की जांच की। मृतक साधु की पहचान राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास (44) के रूप में हुई। वह बसंतिया पट्टी से जुड़ा हुआ था।

     

    बताया जा रहा है कि मृतक साधु आश्रम के सबसे अंदरूनी हिस्से के तीसरे कमरे में रहता था। उसके साथ दो शिष्य भी रहते थे। घटना के बाद से ऋषभ शुक्ला नामक शिष्य मौके से फरार मिला जबकि दूसरे शिष्य गोविंद दास को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, फरार ऋषभ शुक्ला को मृतक साधु ने 15 दिन पहले ही अपने साथ रखा था, वह खाना बनाता था।

    घटना के पीछे लूट का भी अंदेशा जताया जा रहा है। मंदिर व अगल-बगल रहने वाले नागा साधुओं का कहना है कि मृतक रामसहारे दास हनुमान जी का श्रृंगार आदि करता था। वहीं, उक्त आश्रम में सभी कमरों में सीसीटीवी लगा हुआ था लेकिन उसे किसी ने बंद कर दिया था। पुलिस को कुछ ऐसे फुटेज मिले हैं जिसमें सीसीटीवी बंद करने वाला कैद हो गया है। पुलिस ने फुटेज व हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में ले लिया है।

    एसपी राजकरण नायर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। हत्या का कारण क्या है और किसने की इसकी जांच की जा रही है। ध्यान रहे की एक माह के अंदर हनुमानगढ़ी परिसर में यह दूसरी वारदात है। इससे पूर्व इसी आश्रम के सामने स्थित एक दूसरे आश्रम में संस्कृत के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

  • डिप्टी रजिस्ट्रार की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव

    डिप्टी रजिस्ट्रार की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव

    डिप्टी रजिस्ट्रार की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव

    वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 8 सितंबर को आयोजित डिप्टी रजिस्ट्रार की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव पाया गया है। इस संदर्भ में कई अभ्यर्थियों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के बाद से जितने भी प्रतियोगी परीक्षाएं होती रही है उनमें प्रत्येक अभ्यर्थी को वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्रों के बाद प्रश्न पत्र वह ओएमआर शीट के उत्तर की कार्बन कॉपी प्रदान की जाती रही है। परंतु विश्वविद्यालय के इस एग्जाम में नहीं कार्बन कॉपी उपलब्ध कराई गई और साथ ही साथ प्रश्न पत्र भी दिया नहीं गया।
    इसके अलावा जो ओएमआर शीट दी गई वह सामान्य और आला दर्जे की थी और उसे पर बुकलेट का नंबर दर्ज नहीं था साथ ही साथ यह बताना भी आवश्यक है कि यह चयन प्रक्रिया तीन चरणों में हुई जिसमें प्रथम चरण लिखित प्रश्न पत्र दिया गया जिसमें 100 प्रश्न थे परंतु काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इतिहास में ऐसा काम ही देखा गया है जब प्रतिभागियों को उनका नंबर किसी भी तरह से नहीं बताया गया वही चयनित अभ्यर्थियों का भी का भी नंबर दर्ज नहीं है यह उनकी वेबसाइट पर भी नहीं दिया गया जिस किसी भी अभ्यर्थी को यह नहीं पता चल सका की कट ऑफ लिस्ट क्या थी और की जिस व्यक्ति की जो रैंक थी उसका नंबर क्या था। अखिल भारतीय स्तर के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार चयन प्रक्रिया में दिए गए 100 प्रश्नों के उत्तर भी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराए गए। अभ्यर्थियों के सूत्रों के अनुसार काशी हिंदू विश्वविद्यालय जिसकी रैंकिंग एनआईआरएफ में काफी ऊपर है वह भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक उच्च स्तर के रैंकिंग वाले विश्वविद्यालय में इस तरह की गड़बड़ी वह पारदर्शिता से हटकर इस चयन प्रक्रिया को अपने से कई अभ्यर्थियों में नाराजगी रही है। इसके पूर्व विश्वविद्यालय के जितने भी छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती रही हैं उसमें जब से प्रवेश परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं छात्र-छात्राओं के लिए उनका नंबर बताने के लिए एक अलग से काउंटर की व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की जाती रही थी। डिप्टी रजिस्ट्रार की चयन प्रक्रिया पूर्व में इंटरव्यू माध्यम से की जाती रही थी परंतु वर्तमान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के जिद के चलते इस चयन प्रक्रिया पर कई तरह के प्रश्न लगे हुए हैं।

     

  • CCSU में 35वां दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल छात्र छात्राओं को देंगी मेडल

    CCSU में 35वां दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल छात्र छात्राओं को देंगी मेडल

    CCSU में 35वां दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल छात्र छात्राओं को देंगी मेडल

    मेरठ
    चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में आज 35वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज प्रतिभाशाली छात्रछात्राओं को मेडल देंगी।

    चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के 35वें दीक्षांत समारोह के लिए विवि परिसर सज गया है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह को पौधों, फूलों और रंगीन रोशनी सजाया गया है। भव्य समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 259 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देंगी। समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए प्रेक्षागृह के चारों ओर बैरीकेट्स लगाए गए हैं।

    सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा सचिव आयुष मंत्रालय हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय होंगे।

    इसमें राज्यपाल कुलाधिपति, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा, चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, मुरारी लाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक समेत 259 प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल वितरित करेंगी। इनमें 190 छात्राओं और 69 छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेंगे। मंगलवार देर शाम समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
    परिसर में जगह-जगह फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थियों ने बेहतरीन कलाकृतियां उकेरी हैं। प्रेक्षागृह के बाहर और अंदर कोने-कोने में सजावट की गई हैं। प्रवेश के लिए पास जारी किए हैं। बिना पास किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों ने प्रेक्षागृह और आसपास के क्षेत्र की मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्ता दल के साथ चेकिंग की गई।

    यह रहेगा कार्यक्रम…
    – नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में आगमन 10.30 बजे
    – प्रेक्षागृह परिसर में विभिन्न भवनों का शिलान्यास व सामुदायिक रेडियाे का उद्घाटन- 10.32 बजे
    – एनसीसी कैड्टेस एवं सेना बैंड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर-10.35 बजे
    – शोभायात्रा के विशिष्ट सदस्यों को दीक्षांत परिधान धारण कराना-10.40 बजे
    – कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व कार्यपरिषद सदस्यों का सामूहिक छायाचित्र-10.43 बजे
    – प्रेक्षागृह में दीक्षांत शोभायात्रा का प्रवेश व स्थान ग्रहण-10.47 बजे
    – राष्ट्रगान-10.48 बजे
    – जल भरो कार्यक्रम-10.51 बजे
    – कुलपति द्वारा अतिथिगण का स्वागत-10.53 बजे
    – कुलाधिपति द्वारा दीक्षांत समारोह शुभारंभ करने की घोषणा-10.55 बजे
    – कुलपति द्वारा विवि की प्रगति आख्या की प्रस्तुति – 10.56 बजे
    – उपाधि प्राप्तकर्ताओं का संकायाध्यक्षों द्वारा प्रस्तुतिकरण- 11.02 बजे
    – कुलपति द्वारा उपाधि प्राप्तकर्ताओं को दीक्षोपदेश-11.10 बजे
    – कुलाधिपति द्वारा पदकों का वितरण 11.12 बजे से
    – मुख्य अतिथि का दीक्षांत संबोधन-11.42 बजे
    – विशिष्ट अतिथि का संबोधन-11.50 बजे
    – कुलाधिपति द्वारा प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को पुस्तक आदि का वितरण- 11.56 बजे
    – कुलाधिपति द्वारा 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण -12.03 बजे
    – कुलाधिपति का अध्यक्षीय भाषण-12.08 बजे

     

  • आईएमएस बीएचयू: ट्रॉमा सेंटर में जल्द शुरू होगा अंग प्रत्यारोपण, दुर्घटनाओं के गंभीर मरीजों को राहत

    आईएमएस बीएचयू: ट्रॉमा सेंटर में जल्द शुरू होगा अंग प्रत्यारोपण, दुर्घटनाओं के गंभीर मरीजों को राहत

    आईएमएस बीएचयू: ट्रॉमा सेंटर में जल्द शुरू होगा अंग प्रत्यारोपण, दुर्घटनाओं के गंभीर मरीजों को राहत

    वाराणसी
    ट्रॉमा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एम्स नई दिल्ली में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. दीपक गुप्ता ने अंग प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू कराने के साथ ही लोगों को डोनेशन के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया।

    आईएमएस बीएचयू: ट्रॉमा सेंटर में जल्द शुरू होगा अंग प्रत्यारोपण, दुर्घटनाओं के गंभीर मरीजों को राहत – फोटो :
    आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में जल्द ही अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी होगी। सड़क सहित अन्य दुर्घटनाओं के गंभीर मरीजों का अंग प्रत्यारोपण किया जा सकेगा। इसकी घोषणा आईएमएस निदेशक ने विश्व ट्रॉमा दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में की। इससे पहले बोन बैंक, स्पाइन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर खोलने की पहल की गई थी।

    ट्रॉमा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एम्स नई दिल्ली में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. दीपक गुप्ता ने अंग प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू कराने के साथ ही लोगों को डोनेशन के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार ने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह को जरूरी औपचारिकता पूरी करने की जिम्मेदारी दी। प्रो. शंखवार ने कहा कि एम्स नई दिल्ली के साथ मिलकर इस सुविधा शुरू की जाएगी। बता दें कि ट्रॉमा सेंटर में हर दिन इमरजेंसी में 200 से अधिक मरीज आते हैं। इसमें सड़क दुघर्टना के कई गंभीर मरीजों को इलाज के दौरान अंग प्रत्यारोपण की जरूरत होती है।

    सुरक्षित छज्जा-सुरक्षित बच्चा अभियान चलाने की जरूरत – फोटो : अमर उजाला
    सुरक्षित छज्जा-सुरक्षित बच्चा अभियान चलाने की जरूरत
    बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में एम्स नई दिल्ली के डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने वाले ज्यादा लोग आते हैं। अब सुरक्षित छज्जा-सुरक्षित बच्चा अभियान चलाने की जरूरत है।उन्होंने इन-फ्लाइट इमरजेंसी और ब्रेन स्टेम डेथ पर चर्चा भी की है।

    एरा मेडिकल कॉलेज लखनऊ के मनोचिकित्सा विभाग के प्रो एम. अलीम सिद्दीकी ने कहा कि ट्रॉमा मरीजों के इलाज में तकनीकी दक्षता बहुत जरूरी है। प्रो. सौरभ सिंह, प्रो. एसके सिंह, प्रो. अशोक चौधरी ने डॉ. दीपक गुप्ता की पुस्तक ब्रेन स्टेम डेथ, ऑर्गन डोनेशन एंड ट्रांसप्लाटेशन का लोकार्पण किया। इससे पहले 60 लोगों ने ट्रॉमा सेंटर के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। कार्यक्रम में प्रो. राजेश मीना, प्रो. कविता मीना, प्रो. एसके भारतीय मौजूद रहे।

    आउटसोर्स कर्मियों को दिया हेलमेट, मृत कर्मी के परिजन को दी आर्थिक सहायता

    ट्रॉमा सेंटर में आउटसोर्स पर तैनात कर्मियों को हेलमेट दिया गया। इस पहल की अतिथियों ने सराहना की और कहा कि दो पहिया चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट लगाना जरूरी है। इसी बीच दुर्घटना में मृत एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी के परिजनों को 1.66 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ने आपसी सहयोग धनराशि जुटाई है।