गाजियाबाद, जनवरी 18. आधुनिकता ने भारत की पारंपरिक ज्ञान व्यवस्था को काफी क्षति पहुंचाई है और लिटरेचर फेस्टिवल्स के द्वारा हम इन चीजों को फिर से अपने जीवन में वापस ला सकते हैं। प्रख्यात शिक्षाविद् और दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के भूतपूर्व प्रोफेसर श्री टी एस सत्यनाथ ने आज क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर के साहित्य उत्सव के दौरान चर्चा करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कई सारे जीवंत मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक उर्वर जमीन की भूमिका निभाते हैं। कार्निवलस्क इन इंडियन लिटरेचरः ट्रांसलेटिंग एंड रीक्रिएटिंग वॉयसेस के नाम से इस लिट फेस्ट में चर्चा करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के प्रोफेसर श्री हैरिस कादिर ने कहा कि अनुवादक को अनुवादित भाषा से जुड़ी संस्कृति को भी जानना चाहिए। डिपार्टमेंट आफ इंग्लिश एंड कल्चरल स्टडीज के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पॉम्पी बासुमातारे ने किया। लिट फेस्ट का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके कैंपस डायरेक्टर डॉ फादर जोसी पी जॉर्ज, फादर सनी जोसेफ और डॉ. फादर पीटर एमवी. के द्वारा किया गया। डॉ अनुजा सिंह (हेड), डॉ प्रभा ज़करियास (कोऑर्डिनेटर), डॉ ज्योति प्रकाश पुजारी और डॉ अदिति दीर्घांगी तथा डॉ तनुप्रिया पवाँर ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
Tag: AAJ KI TAJA NEWS
-

भदोही पुलिस द्वारा लगातार बिछड़े दंपति के बीच कराया जा रहा सुलह
भदोही पुलिस द्वारा लगातार बिछड़े दंपति के बीच कराया जा रहा सुलहभदोही। महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र द्वारा टूटते हुए रिश्ते को पुनः जोड़ने में खाकी अव्वल साबित हुई है। सोमवार को अथक प्रयास से एक बार फिर 5 बिछड़े दंपति को राजी कर लिया। घरेलू समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।किसी मासूम की जिंदगी में खुशियों से भरा नया सवेरा देने का महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र द्वारालगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। 5 प्रकरणों में संबंधित आवेदिका द्वारा विपक्षी अपने पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए गए थे। उक्त प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिए नोटिस व मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र ज्ञानपुर पर तलब किया गया। जहां पर दोनों पक्षों को काफी जद्दोजहद व अथक प्रयास करके समझाया बुझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों व गलतियों को स्वीकार किए। वह नए सिरे से पुनः पति-पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुए रहने को तैयार हो गए। महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र से दंपति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त किया गया। टूटते हुए रिश्ते को बचाकर पति-पत्नी की विदाई कराई गई। -

अनाधिकृत निर्माणों पर चला नगर निगम का पीला पंजा
सतबीर शर्मा। पहल टूडे। गुरूग्राम, 8 जनवरी। नगर निगम गुरूग्राम क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों पर निगम का पीला पंजा लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में निगम टीम ने दो अनाधिकृत निर्माणाधीन भवनों को जमींदोज करने की कार्रवाई की।
सोमवार को सहायक अभियंता (अतिक्रमण) हितेष दहिया के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता राहुल यादव, विनीत व राहुल शर्मा की टीम जेसीबी व पुलिस बल लेकर आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में स्थित शुक्र एनक्लेव में पहुंची। यहां पर प्रतिबंध के बावजूद दो नए भवनों का का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी की मदद से दोनों निर्माणाधीन भवनों को जमींदोज करने की कार्रवाई की। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार के दिशा-निर्देश पर पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
उल्लेखनीय है कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। माननीय न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरूग्राम की टीमें इस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं तथा अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का नया निर्माण करता है, तो उस पर कार्रवाई कर रही हैं।
-

पांच दिवसीय विशेष अभियान में हापुड़ पुलिस ने 62 वारन्टीयो को किया गिरफ्तार
पांच दिवसीय विशेष अभियान में हापुड़ पुलिस ने 62 वारन्टीयो को किया गिरफ्तारहापुड़पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने ने बताया हापुड़ पुलिस द्वारा वारन्टी /वांछित अभियुक्तों की धड़पकड़ हेतु चलाए गए 05 दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने 62 वारन्टी/वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने जसवंतपुर निवासी किरयावली सिंभावली पुलिस ने राजपाल सिखैड़ा नितिन हिम्मतपुर गढ़ पुलिस ने राशिद निवासी दौताई को गिरफ्तार किया -

गोवंश हत्या निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्तगण की हुई सफल गिरफ्तारी
गोवंश हत्या निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्तगण की हुई सफल गिरफ्तारीअजीत विक्रमगाजीपुर ।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे आभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्वेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल निर्देशन मे थाना सादात पुलिस टीम द्वारा दिनांक *04.01.2024* को थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 02/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गौवंश हत्या निवारण अधि0* में वांछित अभियुक्तगण 1. *मारकण्डेय यादव* पुत्र स्व0 सतीराम यादव ग्राम भैसही थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर 2. *आनन्द उर्फ मोनू यादव* पुत्र राजेश यादव ग्राम सलेमपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को आज दिनांक *07.01.2024* को गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । -

सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता अकाल मृत्यु का शिकार
सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता अकाल मृत्यु का शिकारबुलंदशहर/औरंगाबादगांव महमूदपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र खेमचंद लोधी उम्र लगभग 55वर्ष जुगाड ठेले पर गांवों में सब्जी बेचने का काम करता था। रविवार सुबह वह रोजाना की भांति औरंगाबाद से सब्जी लेकर ईलना गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में उसका ठेला सड़क किनारे खाई में जा गिरा। दुर्घटना के फलस्वरूप प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक का अंतिम संस्कार गांव में गमगीन माहौल में कर दिया गया। -

भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची घोरावल नगर
भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची घोरावल नगरघोरावल, सोनभद्र। भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को घोरावल नगर मे पहुँची। नगर के वॉर्ड न. 5 में भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में यात्रा का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने श्री गणेश भगवान की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना आदि कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डूडा राजेश उपाध्याय, यूको बैंक घोरावल से अनूप कौशल, बाल विकास परियोजना से दीप्ति सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग से दीपक कुमार मोदनवाल ने अपने अपने विभागों से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। वहीं कई लाभार्थियों ने उन्हें मिले योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। मुख्य अतिथि व मंच पर रहे अन्य अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी तथा पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया। संचालन गणेश देव पांडेय ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, जिला मंत्री कैलाश बैसवार, प्रमोद अग्रहरि, दीपक उमर, संजय सिंह, विनोद गुप्ता, कन्हैया लाल सेठ, लेखपाल भगत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
-

कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेला आयोजित
कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेला आयोजित।डिबाई।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीन कौशल्य योजना अंतर्गत आयोजित विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन,विकास खंड दानपुर में किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी रहे lकार्यक्रम का शुभारंभ आनंद लोधी,नेहा आनंद वीडीओ अजय पाल सिंह,तथा आई टी आई के प्रधानाचार्य शुभम चौधरी ने मां सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व पुष्पमाला अर्पित कर किया lरोजगार मेले में टीडीएस प्लेसमेंट्स,सब्रोस,पंख परिधि प्राइवेट लिमिटेड हेसेनबर्ग, बीपी इन्फोटेक , रिको इंडस्ट्रीज, प्रिकोल प्राइवेट लिमिटेड कुल 7 कंपनियों ने प्रतिभाग कियाl रोजगार मेले के दौरान 290 अभ्यर्थियों ने प्रतिभा कर साक्षात्कार दिया जिसमें 146 अभ्यर्थियों का प्रतिभागी कंपनियां द्वारा चयन किया गया l इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी ने चयनित अभ्यर्थियों को उसी समय नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा सभी अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर कार्य क्रम के आयोजक मुकेश लोधी,शरद कुमार लोधी, एन पी सिंह बघेल,ललित, साहब सिंह,यतेन्द्र प्रधान,पंकज संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। -

अनुकृति शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति
अनुकृति शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति।डीके निगमबुलंदशहर शनिवार को कैम्प कार्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ राकेश कुमार मिश्र द्वारा जनपद बुलन्दशहर में नियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक नगर अनुकृति शर्मा के सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर उनके कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी । -

अंतिम और वंचित व्यक्ति को लाभ पहुँचना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य – सुनील सिंह जिलाध्यक्ष
अंतिम और वंचित व्यक्ति को लाभ पहुँचना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य – सुनील सिंहजिलाध्यक्ष*ओपेन्दर कुमार-पहल टुडेदुल्लहपुर-गाजीपुर, विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन के आज जखनियां विकास खण्ड के मेहदीपुर व ग्रामसभा के कोठियां गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत,जहाँ “हमारा संकल्प विकसित भारत उद्देश्य” के साथ देश भर में निकाली जा रही जहाँ सबसे पहले विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी की गाड़ी जखनियां ब्लाक के मेंहदीपुर में पहुंची, जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित व माँ सरस्वती के चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।जिसके बाद ग्रामप्रधान मेंहदीपुर ग्राम प्रधान हरिकेश यादव द्वारा मुख्य अतिथि महोदय सहित सभी को गुलदस्ता व माला पहनाकर सम्मान करते हुवे अंगवस्त्र भेंट किया गया उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनिल जी ने कहा कि पहले हम सुनते थे कि सरकार आपके द्वार आएगी और वह आज मोदी सरकार हकीकत में तब्दील कर रही है। उन्होंने कहा घर-घर जाकर असल लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से वंचित अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। संकल्प यात्रा वैन गांव गांव जाकर लोगों को लाभान्वित कर रही है। पूर्व जिलापंचायत सदस्य अनिल पांडेय ने कहा आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को धुआं भरी जिंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क दिए जा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परिवार पहचान पत्र के तहत सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। मण्डल अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जहां से लोगों की उम्मीद समाप्त होती हैं वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है हमें इस यात्रा से संकल्प लेते हुए भारत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है, देश के 100वे स्वतंत्रता दिवस 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है, नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करना है। राजेश सोनकर जी ने कहा जाति, पाति, धर्म का भेद मिटाना है, हमारे गरीब, शोषित, वंचित, नवजवान, मातृशक्ति, किसान भाइयों को मजबूत बनाना है। हमारा देश गांव में बसता है उस गांव को खुशहाल बनाना है। इसके लिए हर गांव के नौजवान शिक्षित भाइयों को आगे आना होगा और विकसित भारत संकल्प यात्रा का अम्बेसडर बनकर सरकार की जन योजनाओं को लोगों को बताना होगा। यही विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय है। यह मोदी की गारंटी है जिनको योजनाएं मिल चुकी है वह तो लाभ ले ही रहे हैं जिनको नहीं मिली हो उनको भी निश्चित रूप से योजनाओं का लाभ मिलेगा यह विश्वास दिलाता हूँ। इस मौके पर विडियो जखनीय संजय गुप्ता,मेंहदीपुर ग्राम प्रधान हरिकेश यादव, तारा देवी, कोठियां ग्राम प्रधान शम्भू राम, जखनियां मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ए डि ओ पंचायत राजकमल गौरव,अजय,सरवन सिंह,अशोक यादव,गुलाब कुशवाहा, अभिषेक मिश्रा,सरोज मिश्रा,तमाम ग्रामीण व क्षेत्रवासी, लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन से मनोज यादव जी ने किया।
