Category: Political

  • महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें

    महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें

    महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हम महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें एससी-एसटी और ओबीसी समाज की महिलाओं को अलग से कोटा निर्धारित किया जाना चाहिए।

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश की नई संसद के उद्घाटन के साथ ही ऐसी चर्चा है कि केंद्र सरकार महिलाओं को लोकसभा व राज्य विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण देने के लिए संसद में बिल लाने जा रही है।

    उन्होंने कहा कि हम पहले से ही इस बिल के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की संख्या देखते हुए आरक्षण का प्रतिशत अगर 33 की जगह 50 होता तो भी हम इसका समर्थन करते। उम्मीद है कि संसद में इस पर चर्चा होगी।

    उन्होंने कहा कि इसके तहत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए अलग से कोटा लागू करने की मांग बसपा करती है। संसद से इस बिल के पास होने के बाद लोकसभा व राज्य की विधानसभाओं में महिला सदस्यों के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो जाएंगी।

  • गोरखपुर मौसम का हाल: पूरे दिन धूप-छांव का खेल, उमस में कमी आने से मिली राहत

    गोरखपुर मौसम का हाल: पूरे दिन धूप-छांव का खेल, उमस में कमी आने से मिली राहत

    गोरखपुर मौसम का हाल: पूरे दिन धूप-छांव का खेल, उमस में कमी आने से मिली राहत

    गोरखपुर में कई दिनों से तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार को आर्द्रता में कमी आने से थोड़ी राहत मिली। ऐसा पूरे दिन चले धूप-छांव के खेल के चलते हुआ। अनुमान है कि अभी दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 19 व 20 सितंबर को बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है।

    एक सप्ताह से बारिश नहीं हो रही है। लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान हो रहे थे। शनिवार की सुबह से मौसम में बदलाव दिखा। बादल छाने से बारिश की आस जगी, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। पूरे दिन सूरज और बादल के बीच आंख-मिचौली का यह खेल चलता रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 78 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 69 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले तीन-चार दिनों से आर्द्रता 75 से 85 के आसपास बनी हुई थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 व 20 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।

     

  • गोरखपुर: सीएम योगी आज देंगे 343 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, जानिए क्या रहेगा खास

    गोरखपुर: सीएम योगी आज देंगे 343 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, जानिए क्या रहेगा खास

    गोरखपुर: सीएम योगी आज देंगे 343 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, जानिए क्या रहेगा खास

    मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में जल निगम नगरीय की 193 करोड़ 69 लाख 70 हजार रुपये की दो, यूपीआरएनएस प्रथम की चार करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपये की तीन और नगर निगम की 19 करोड़ आठ लाख 19 हजार रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

    भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ 343 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार देंगे। इसमें 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में 27.53 करोड़ रुपये की लागत से घंटाघर में बनने वाले बंधू सिंह कॉमर्शियल कांप्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग व 20.43 करोड़ रुपये की लागत से गौरव संग्रहालय का शिलान्यास कार्य भी शामिल है।

     

    मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में जल निगम नगरीय की 193 करोड़ 69 लाख 70 हजार रुपये की दो, यूपीआरएनएस प्रथम की चार करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपये की तीन और नगर निगम की 19 करोड़ आठ लाख 19 हजार रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

     

    ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 24 करोड़ 40 हजार रुपये की पांच, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन की 20 करोड़ 43 लाख की एक, यूपीआरएनएस प्रथम की 22 करोड़ 58 लाख की चार, नगर निकाय की चार करोड़ 23 लाख 45 हजार की आठ, लोक निर्माण विभाग खंड तीन की 19 करोड़ 77 लाख 53 हजार की एक, डूडा की दो करोड़ 43 लाख 44 हजार रुपये की 19, और सीएंडडीएस यूनिट 19 की 31 करोड़ 94 लाख 95 हजार रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, नाली, सीवरेज सीवरेज योजना जोन ए-1 दक्षिणी भाग (लोवर पार्ट), लागत 192 करोड़ दो लाख 21 हजार रुपये

    अमृत कार्यक्रम के तहत गोरखपुर सेप्टेज मैनेजमेंट सॉल्यूशन (को-ट्रीटमेंट), लागत एक करोड़ 67 लाख 49 हजार रुपये

    राजकीय आईटीआई रेलवे कॉलोनी में स्मार्ट क्लास व भवन की मरम्मत, लागत एक करोड़ 69 लाख छह हजार रुपये

    जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर, लागत एक करोड़ 19 लाख 42 हजार रुपये

     

    इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

    घंटाघर में बंधू सिंह कामर्शियल कांप्लेक्स, मल्टीलेवल पार्किंग कार्य 27 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपये

    गौरव संग्रहालय का निर्माण, लागत 20 करोड़ 43 लाख रुपये

    अंधियारी बाग रामलीला मैदान के समीप हरियाली अतिथि भवन से निरंकारी भवन मोड़ होते हुए सूरजकुंड कॉलोनी तक मार्ग का दो/चार लेन चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य लागत 19 करोड़ 77 लाख 53 हजार रुपये

     

    राजकीय महिला शरणालय, लागत आठ करोड़ पांच लाख 42 हजार रुपये

     

    कटनिया रेगुलेटर पर पंप हाउस और कटनिया रेगुलेटर से महेवा फलमंडी तक आरसीसी नाला, लागत सात करोड़ 89 लाख 22 हजार रुपये

     

    आजाद चौक से चिलमापुर होते हुए भरवलिया जीडीए नाला तक आरसीसी नाला, लागत छह करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये

     

    वार्ड नंबर 48 कान्हा धर्मशाला बाजार में आश्रय गृह, लागत दो करोड़ 24 लाख 80 हजार रुपये

     

    वार्ड नंबर 38 कान्हा उपवन नगर में आश्रय गृह, लागत दो करोड़ 17 लाख दो हजार रुपये

     

    आठ नगर पंचायतों (पीपीगंज, कैंपियरगंज, घघसरा बाजार, उनवल, बांसगांव, बड़हलगंज, मुंडेरा बाजार, उरुवा बाजार) में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण, लागत चार करोड़ 23 लाख 45 हजार रुपये

  • लोकसभा चुनाव: दलितों को साधने के लिए बीजेपी का नया प्लान, घोसी उप चुनाव में नहीं मिले थे इन जातियों के वोट

    लोकसभा चुनाव: दलितों को साधने के लिए बीजेपी का नया प्लान, घोसी उप चुनाव में नहीं मिले थे इन जातियों के वोट

    लोकसभा चुनाव: दलितों को साधने के लिए बीजेपी का नया प्लान, घोसी उप चुनाव में नहीं मिले थे इन जातियों के वोट

    लखनऊ
    भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी वोट प्राप्त करने और 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त
    लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा पूरब से पश्चिम तक अभियान शुरू करेगी। अनुसूचित जाति की विभिन्न जातियों के बीच पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। पार्टी ने इसके लिए वृहद स्तर पर योजना तैयार की है।

    भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी वोट प्राप्त करने और 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी को बसपा के दलित वोट बैंक में सेंध लगानी होगी। सूत्रों के मुताबिक घोसी विधानसभा उप चुनाव के परिणाम बता रहे हैं कि घोसी में दलित वोट बड़ी संख्या में सपा को मिला है। बसपा के चुनाव नहीं लड़ने और दलित वोट सपा को मिलने से भाजपा की चिंता बढ़ गई है।

    इसे देखते हुए पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दलित वोट बैंक को साधने में जुट गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 नमो मित्र बनाए जाएंगे। नमो मित्र 20 सितंबर से दलित बस्तियों में संपर्क अभियान शुरू कर लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करेंगे। दलित युवाओं को साधने के लिए दलित प्रतिभा सम्मेलन का आयोजन कर प्रतिभावान विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

    एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया बताते हैं कि पार्टी की ओर से नवंबर में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भीम सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। खासतौर पर जाटव बस्तियों में सम्मेलन का आयोजन कर समाज के युवाओं से संवाद किया जाएगा। युवाओं से बातचीत कर पता लगाएंगे कि वह पार्टी से क्या चाहते हैं, सरकार को उनके लिए क्या करना चाहिए।

    दलित वर्ग के नेताओं को सक्रिय करेगी पार्टी

    अनुसूचित जाति वर्ग के मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों को उनकी जाति से जुड़े इलाकों में सक्रिय किया जाएगा। मोदी-योगी सरकार की ओर से एससी वर्ग के लिए लागू योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

  • मुख्यमंत्री योगी ने देखा ने किया गांडीव-5 का अवलोकन, देखा एनएसजी व यूपी पुलिस का शौर्य

    मुख्यमंत्री योगी ने देखा ने किया गांडीव-5 का अवलोकन, देखा एनएसजी व यूपी पुलिस का शौर्य

    मुख्यमंत्री योगी ने देखा ने किया गांडीव-5 का अवलोकन, देखा एनएसजी व यूपी पुलिस का शौर्य

    लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यूपी पुलिस व एनएसजी का संयुक्त ऑपरेशन गांडीव-5 देखा और विभिन्न सर्जिकल ऑपरेशंस की तैयारियों को परखा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और यूपी पुलिस के संयुक्त अभ्यास गांडीव-5 कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एनएसजी द्वारा वार्षिक अभ्यास के पांचवें संस्करण में विभिन्न सर्जिकल ऑपरेशन की तैयारियों को भी परखा। गांडीव-5 अभ्यास कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवादी हमले, किसी विमान के अपहरण या बंधक स्थिति में कमांडो बल के योजना मापदंडों को वैलिडेट करना है।

    गौरतलब है कि लॉ एंड ऑर्डर की दिशा में उल्लेखनीय काम करने वाली योगी सरकार प्रदेश में आतंकी घटनाओं को लेकर भी सजग है। इस तरह की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए समय-समय पर सीएम योगी के निर्देश पर सुरक्षाबल मॉक ड्रिल करते रहे हैं।

     

    इसी क्रम में गुरुवार को भी यूपी पुलिस और एनएसजी की टीम ने इस तरह की घटनाओं पर अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’ को अंजाम दिया। अभ्यास के दौरान जहां पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने तैयारियों को परखा वहीं लोकभवन में राज्य प्रशासन, यूपी पुलिस की विभिन्न इकाइयों और एनएसजी द्वारा संयुक्त रूप से काउंटर टेरर की मॉक ड्रिल्स की गई।

    बता दें कि 1984 में आतंकवादी और अपहरण के खतरों को बेअसर करने के लिए सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन करने के लिए एनएसजी को एक संघीय आतंकवाद-रोधी बल के रूप में खड़ा किया गया था। इसके पास एक विशेष दस्ता भी है जो वर्तमान में उच्च जोखिम वाले वीवीआईपी को सशस्त्र सुरक्षा कवर प्रदान करता है।

  • G20 की सफलता पर पहली बार बोले PM Modi, इसका श्रेय 140 करोड़ भारतवासियों को जाता है

    G20 की सफलता पर पहली बार बोले PM Modi, इसका श्रेय 140 करोड़ भारतवासियों को जाता है

    G20 की सफलता पर पहली बार बोले PM Modi, इसका श्रेय 140 करोड़ भारतवासियों को जाता है

    प्रधानमंत्री आज मध्य प्रदेश में थे जहां उन्होंने बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
    जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने G20 की सफलता का श्रेय 140 करोड़ भारतवासियों को दिया। मोदी ने कहा कि जो आपकी भावना है, वो आज पूरे देश की भावना है। इस G20 की सफलता का श्रेय मोदी को नहीं बल्कि आप सबको जाता है। उन्होंने कहा कि ये आप सबका सामर्थ्य है, ये 140 करोड़ भारतवासियों की सफलता है। ये भारत की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कगा कि भारत ने गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर अब स्वतंत्र होने के स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना शुरू किया है। कोई भी देश, जब ऐसा ठान लेता है, तो उसका कायाकल्प होना शुरू हो जाता है। इसकी एक तस्वीर अभी आपने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी देखी है।

    दरअसल, प्रधानमंत्री आज मध्य प्रदेश में थे जहां उन्होंने बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की प्रथामिकता बताई और विपक्ष पर निशाना भी साथा। मोदी ने कहा कि बीना में बनने वाला ये आधुनिक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स इस पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं। इससे यहां नए नए उद्योग लगेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों और छोटे उद्यमियों को तो मदद मिलेगी ही, सबसे बड़ी बात है कि मेरे नौजवानों को रोजगार के भी हजारों मौके मिलने वाले हैं।

    इसे भी पढ़ें: विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को अपने हस्तनिर्मित उत्पाद उपहार स्वरूप दिये जाने से प्रसन्न हैं देशभर के कारीगर
    प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में हर देशवासी ने अपने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए ये जरुरी है कि भारत आत्मनिर्भर हो, हमें विदेशों से कम से कम चीजें मांगनी पड़ें। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक मध्य प्रदेश में राज किया उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध के सिवाय राज्य को कुछ भी नहीं दिया। वो जमाना था कि यहां अपराधियों का ही बोलबाला था, कानून-व्यवस्था पर लोगों को भरोसा ही नहीं था। लेकिन जब आपने हमें और हमारे साथियों को सेवा का मौका दिया तो हमने पूरी ईमानदारी से मध्य प्रदेश का भाग्य बदलने का भरसक प्रयास किया है। हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, यहां कानून-व्यवस्था स्थापित की।

  • VK सिंह बोले, पाकिस्तान को करना होगा अलग-थलग, फारूक अब्दुल्ला का सरकार से सवाल

    VK सिंह बोले, पाकिस्तान को करना होगा अलग-थलग, फारूक अब्दुल्ला का सरकार से सवाल

    VK सिंह बोले, पाकिस्तान को करना होगा अलग-थलग, फारूक अब्दुल्ला का सरकार से सवाल

    जनरल वीके सिंह ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि इस त्रासदी का मतलब घाटी में आतंकवाद में वृद्धि नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने तीन अधिकारियों को खो दिया। यह दुखद है। लेकिन इसे इस तरह से नहीं देखा जाना चाहिए कि आतंकवाद फिर से बढ़ रहा है।”
    अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की मौत पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें सोचना होगा। क्योंकि जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे, वे यही सोचेंगे कि यह सामान्य बात है। अगर हमें उन्हें दबाव में लाना है तो हमें उन्हें अलग-थलग करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानने की जरूरत है कि कोई भी सामान्य रिश्ता तब तक कायम नहीं रह सकता जब तक आप खुद सामान्य नहीं हो जाते।

    क्या आपकी उम्र 25-45 साल के बीच है? ₹1 करोड़ का टर्म इन्शुरन्स ₹700 प्रति माह*. अभी संपर्क करे
    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में चल रहे सेना के ऑपरेशन में लश्कर के दो आतंकी ‘घेरे’ गए
    जनरल वीके सिंह ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि इस त्रासदी का मतलब घाटी में आतंकवाद में वृद्धि नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने तीन अधिकारियों को खो दिया। यह दुखद है। लेकिन इसे इस तरह से नहीं देखा जाना चाहिए कि आतंकवाद फिर से बढ़ रहा है।” भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी यही बात दोहराई और कहा कि उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ”हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।करारा जवाब दिया जाएगा। इसमें शामिल आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जाएगी। पूरा देश कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोणक और डीएसपी हुमायूं भट के परिवारों के साथ है। हम इसमें शामिल आतंकवादियों को माफ नहीं करेंगे।”

    नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हमले के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन हमलों को रोकने का एकमात्र तरीका शांति वार्ता जारी रखने का रास्ता खोजना है। उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे इसका अंत नहीं दिख रहा है। आज, हमने राजौरी में एक मुठभेड़ की; रोज मुठभेड़ हो रही है। सरकार रोज चिल्लाती है कि उग्रवाद खत्म हो गया है। अब मुझे बताओ, क्या उग्रवाद खत्म हो गया है? यह यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कोई ऐसा रास्ता नहीं मिल जाता जिससे शांति हासिल की जा सके। शांति लड़ाई से हासिल नहीं की जा सकती, यह बातचीत से आ सकती है।”

     

  • यूपी के मंत्री को नहीं दिखी लखनऊ की बारिश: नगर विकास मंत्री बोले- ‘कहां है जलभराव, हमें तो कहीं नहीं दिखा’

    यूपी के मंत्री को नहीं दिखी लखनऊ की बारिश: नगर विकास मंत्री बोले- ‘कहां है जलभराव, हमें तो कहीं नहीं दिखा’

    यूपी के मंत्री को नहीं दिखी लखनऊ की बारिश: नगर विकास मंत्री बोले- ‘कहां है जलभराव, हमें तो कहीं नहीं दिखा’

    लखनऊ
    अरविंद शर्मा ने जवाब में कहा कि कहां है जलभराव, कहां पानी भरा है। लखनऊ में हम भी कल बारिश की स्थिति का जायजा लेने निकले थे लेकिन कहीं पानी भरा नहीं दिखा।

    ” लखनऊ में पानी कहां भरा है, कहां जल जमाव हुआ है हम भी शहर की स्थिति का जायजा लेने निकले थे लेकिन हमें तो कहीं पानी भरा नहीं दिखा”। मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद लोक भवन में पत्रकारों से मुखातिब नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने यह बात कही।

    हुआ यूं कि पत्रकारों ने अरविंद शर्मा से सवाल किया कि आपने पहले कहा था कि यदि कहीं भी बरसात के पानी के कारण जलभराव की समस्या हुई तो नगर आयुक्त की जिम्मेदारी तय होगी। सोमवार को लखनऊ के कई बाजार, मोहल्ले और मार्ग जलमग्न हो गए थे। जलभराव ऐसा था कि लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था।

    अरविंद शर्मा ने जवाब में कहा कि कहां है जलभराव, कहां पानी भरा है। लखनऊ में हम भी कल बारिश की स्थिति का जायजा लेने निकले थे लेकिन कहीं पानी भरा नहीं दिखा। जब पत्रकारों ने जलभराव वाले इलाके गिनाना शुरू किए तो शर्मा ने कहा कि कल बारिश बहुत तेज थी, यदि आप अपने घर के बाथरूम में भी नल को तेज चलाएंगे तो घर में पानी भर जाएगा। ऐसे में बारिश तेज होगी तो पानी तो भरेगा ही। इससे बाद मीडिया कर्मी कोई सवाल करते उससे पहले शर्मा गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

    पूरे शहर में रही जलभराव की स्थिति
    रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार को सुबह तक होती रही। बारिश इतनी तेज थी कि शहर का कोई ऐसा इलाका नहीं था जहां जलभराव की स्थितियां ना बनी हों। शहर के निचले हिस्से तो पूरी तरह से पानी में डूबे रहे। बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से लेकर 12 तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी।

  • यूपी में पिछड़ी जातियों की गोलबंदी में जुटी कांग्रेस, जिला सम्मेलन की तैयारी शुरू

    यूपी में पिछड़ी जातियों की गोलबंदी में जुटी कांग्रेस, जिला सम्मेलन की तैयारी शुरू

    यूपी में पिछड़ी जातियों की गोलबंदी में जुटी कांग्रेस, जिला सम्मेलन की तैयारी शुरू

    लखनऊ
    यूपी में कांग्रेस ने अब मंडल स्तर के बाद जिला सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी की कोशिश पिछड़ी जातियों की गोलबंदी की है। इसके लिए पार्टी कांग्रेस शासित राज्यों में पिछड़े समाज के लिए किए गए कार्यों का जनता के बीच प्रचार करेगी।

    कांग्रेस ने नए अध्यक्ष की तैनाती के बाद पिछड़ों पर फोकस बढ़ाना शुरू कर दिया है। मंडल से लेकर जिला स्तर पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन सम्मेलनों में कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग हितैषी साबित करने की रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां से पिछड़ों के लिए किए गए कार्यों की सूची मंगाई गई है। अभियान की जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग विभाग को सौंपी गई है।

     

    कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि 12 मंडलों में सम्मेलन हो चुका है। 28 सितंबर को मेरठ और एक अक्तूबर को बरेली में मंडलीय सम्मेलन होगा। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कार्यभार ग्रहण करने के बाद रणनीति बदली गई है। जहां मंडलीय सम्मेलन हो चुके हैं, वहां नए सिरे से जिला स्तरीय सम्मेलन शुरू होंगे।

     

    इनमें पाल, निषाद, यादव, नोनिया, मौर्या, नाई, कुम्हार, लोधी, कुर्मी, कहार, लोहार, बढ़ई और चौरसिया समाज के प्रतिनिधियों को बुलाने की तैयारी है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव कहते हैं कि चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। पार्टी हमेशा जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत पर कार्य करती है। पिछड़ों को निरंतर तवज्जो दी जा रही है।

    2024 में सत्ता से बाहर होगी भाजपा : अजय राय
    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बातचीत की और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनके सुझाव लिए। ज्यादातर लोगों ने कहा कि पार्टी को जनहित के मुद्दों पर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना होगा। अजय ने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाएगा। वर्ष 2027 में भाजपा को हराकर प्रदेश में अमनपसंद सरकार बनाई जाएगी। उधर, प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पूर्व मंत्री श्याम लाल रावत समेत कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

  • बसपा की रणनीति: अब आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों पर फोकस करेगी पार्टी, दलितों का छिटकना बना चिंता का विषय

    बसपा की रणनीति: अब आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों पर फोकस करेगी पार्टी, दलितों का छिटकना बना चिंता का विषय

    बसपा की रणनीति: अब आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों पर फोकस करेगी पार्टी, दलितों का छिटकना बना चिंता का विषय

    लखनऊ
    2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा को एक करोड़ 93 लाख वोट मिले थे। उस समय पार्टी को 19 सीटें मिली थीं। अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा ने कैडर कैंप शुरू किए हैं तो साफ कहा है कि सर्व समाज पर फोकस करना है।

    बसपा सुप्रीमो मायावती।

    लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा एक बार फिर से सवर्णों पर फोकस करेगी। खास तौर पर आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को जोड़ने की कवायद तेज करने की तैयारी की जा रही है। गांव चलो अभियान में भी इस पर जोर रहेगा। हालांकि बसपा ने अपने दलित वोट बैंक को रोकने के लिए विशेष तौर दलित बाहुल्य क्षेत्रों में कॉडर कैंप करने की रूपरेखा तैयार की है।

    वर्ष 2007 के बाद चुनावों में लगातार मात खाती जा रही बसपा के सामने इस समय विकट स्थिति है। लगातार सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लेती आ रही बसपा का यह फार्मूला वर्ष 2022 के चुनाव में भी बुरी तरह से फ्लॉप हो गया। बावजूद इसके कि इस चुनाव में बसपा को एक करोड़ 18 लाख वोट मिले लेकिन सीट बस एक ही जीत पाई। रसड़ा विधानसभा सीट पर केवल बसपा विजयी हुई। प्रदेश में दलित वोटरों की संख्या लगभग तीन करोड़ है। इसमें काफी वोट बसपा को मिलते रहे हैं पर अब यह वोट बैंक भी खिसक रहा है। घोसी के उपचुनाव में यह वोटर बड़ी संख्या में शिफ्ट हुआ। हालांकि इस चुनाव में बसपा ने अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं उतारा था, पर साथ ही बसपाइयों को वोट न देने या नोटा दबाने की अपील की थी। बड़ी संख्या में दलित वोट बैंक शिफ्ट होने से बसपा के रणनीतिकारों की नींद उड़ गई है।

    गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा को एक करोड़ 93 लाख वोट मिले थे। उस समय पार्टी को 19 सीटें मिली थीं। अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा ने कैडर कैंप शुरू किए हैं तो साफ कहा है कि सर्व समाज पर फोकस करना है। इनमें खास तौर पर आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी जोड़ने को कहा गया है। इसके लिए इस वर्ग के पदाधिकारियों के लक्ष्य तय किए जा रहे हैं। गांव चलो अभियान में इस वर्ग के बाहुल्य गांवों में लगातार अभियान चलाने को कहा है।

    दलित वोट बैंक खिसकने का डर
    भले ही किसी भी अन्य वर्ग पर फोकस किया जा रहा हो पर बसपा की सबसे बड़ी चिंता यही है कि दलित वोटर स्थायी रूप से कहीं दूसरे दलों में शिफ्ट न हो जाएं। यही कारण है कि दलितों में लगातार कैंप करने को कहा है। शहर गांव दोनों में ही दलितों के बीच बसपाई लगातार कैंप कर रहे हैं। साथ ही इनके क्षेत्रों में काडर कैंपों का आयोजन लगातार करने को कहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में इस बाबत अलग से कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसमें युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ते हुए नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया जा रहा है। बूथ कमेटियों पर खास फोकस है।