Category: Political

  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से थे बीमार

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से थे बीमार

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से थे बीमार
    बरेली शहर विधानसभा सीट से डॉक्टर दिनेश जौहरी लगातार तीन बार विधायक रहे। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।

    उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी का निधन हो गया है। 80 साल के डॉक्टर जौहरी लंबे समय से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
    डॉक्टर जौहरी शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे। वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। शहर के प्रेम नगर में उनका आवास है। उनके निधन की खबर मिलते ही लोग शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

  • निष्ठा त्रिपाठी हत्याकांड: पांच दिन पहले ही हुई थी इंस्टाग्राम पर दोस्ती, दो बार मुलाकात, चैट खोलेगी कई राज

    निष्ठा त्रिपाठी हत्याकांड: पांच दिन पहले ही हुई थी इंस्टाग्राम पर दोस्ती, दो बार मुलाकात, चैट खोलेगी कई राज

    निष्ठा त्रिपाठी हत्याकांड: पांच दिन पहले ही हुई थी इंस्टाग्राम पर दोस्ती, दो बार मुलाकात, चैट खोलेगी कई राज

    लखनऊ
    पुलिस के मुताबिक आदित्य कुछ दोस्तों के जरिये पहले एक-दो बार निष्ठा से मिला था, पर दोनों में कोई बात नहीं हुई थी। सिर्फ बीते पांच दिनों से ही इंस्टाग्राम पर दोनों में बातचीत हो रही थी।

    बीबीडी यूनिर्वसिटी में बीकॉम थर्ड ईयर की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की पांच दिन पहले ही आदित्य पाठक से इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी। दोस्ती हुई और फिर वह दो बार उसके घर गई। तीसरी बार बुधवार रात वह उसके घर गई तो कुछ ही घंटे में उसकी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये तथ्य पुलिस की जांच में सामने आए हैं। साजिश के तहत वारदात की गई, इस पहलू पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, सोशल मीडिया की चैट आदि से तहकीकात चल रही है।

     

    पुलिस के मुताबिक आदित्य कुछ दोस्तों के जरिये पहले एक-दो बार निष्ठा से मिला था, पर दोनों में कोई बात नहीं हुई थी। सिर्फ बीते पांच दिनों से ही इंस्टाग्राम पर दोनों में बातचीत हो रही थी। आशंका है कि शायद आदित्य ने उसे पहले से टारगेट कर रखा था, इसीलिए सोशल मीडिया के जरिये संपर्क किया। इसके बाद दोस्ती की और फिर कत्ल कर दिया। हालांकि, ये तथ्य जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेंगे।

    रात 9:52 बजे मां से हुई थी आखिरी बार बात
    परिजन ने बताया कि बुधवार रात 9:52 बजे निष्ठा की मां से आखिरी बार बात हुई थी। तब उसने बताया था कि वह कॉलेज में गणेशा पूजा पंडाल में आई है। उसने एक फोटो भी व्हॉट्सएप स्टेटस पर लगाई थी। इसके बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने संतोष को फोन कर निष्ठा की हत्या की जानकारी दी। परिजन ने बताया कि जब रात में बात हुई थी तो सबकुछ सामान्य था। निष्ठा भी खुश थी। चंद घंटे बाद ही आदित्य ने उसे मार दिया।

    दो महीने पहले छोड़ा था हॉस्टल
    पुलिस के मुताबिक निष्ठा पहले कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। बीते दो महीने से वह पार्श्वनाथ सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट में किराये पर रह रही थी। साथ में उसके गांव की कीर्ति व अमीशा रहती थी। अमीशा पासआउट है, वहीं कीर्ति डेंगू होने से गांव में है। अभी निष्ठा अकेले फ्लैट में रह रही थी।

  • वृद्ध महिलाओं के साथ ठगी करने वाली बिहारी गैंग पकड़ाई, आभूषण चमकाने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार

    वृद्ध महिलाओं के साथ ठगी करने वाली बिहारी गैंग पकड़ाई, आभूषण चमकाने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार

    वृद्ध महिलाओं के साथ ठगी करने वाली बिहारी गैंग पकड़ाई, आभूषण चमकाने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार

    उज्जैन

    Follow Us
    21 दिन में वृद्ध महिलाओं के साथ ठगी की तीन वारदात कर चुकी बिहारी गैंग गिरफ्त में आ चुकी है। गैंग के चार सदस्यों से तीन लाख के आभूषण और दो बाइक जब्त की गई है। गैंग दिन में ठगी की वारदात करती थी और रात में सूने मकानों में चोरी डकैती को अंजाम देती थी। गैंग के सदस्य अंतर्राज्यीय स्तर पर ठगी, चोरी, धोखाधड़ी को अंजाम दे चुके हैं। गैंग एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिये फ्लाइट में भी सवार होती थी। इन्होंने देवास रोड पर ज्ञाननगर में 23 अगस्त को अर्चना गुप्ता (64 वर्ष) को उस समय झांसे में लिया था, जब वह अपने मकान के बाहर तुलसी के पौधे का पूजन कर रही थी। तभी सूटबूट में दो युवक पहुंचे और बर्तन चमकाने का प्रोडक्ट बेचने की बात कहकर अर्चना को झांसे में लिया और पूजन की थाली, लोटा और श्रीयंत्र चमका दिया। पावडर से आभूषण साफ होने की बात पर विश्वास कर अर्चना गुप्ता ने अपनी सोने की चेन उन्हें थमा दी थी। दोनों ने चेन को पावडर से भरी पुड़िया में डाला और फ्रिज में रखने का बोलकर चंपत हो गये। अर्चना ने शंका होने पर पुड़िया खोली तो चेन गायब थी। अर्चना गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी।

    वहीं, कोयला फाटक पर दो बदमाशों ने 72 साल की रामकन्या बाई तोमर को समोसा खिलाया और झांसे में लेकर कान के टॉप्स और पर्स उड़ा दिया, जिसमें नाक की नथ भी रखी थी। 40 से 45 मिनिट में हुई दो वारदात के बाद सामने आया कि ठगी करने वाले दोनों ही एक गिरोह के हो सकते हैं। 13 सितंबर को बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर एक बार फिर माधवनगर थाना क्षेत्र के उदयन मार्ग पर 70 साल की शकुंतला अग्रवाल को अपना शिकार बनाया और चाकूबाजी होने का झांसा देकर साढ़े चार तोला वजनी कड़े-अंगूठी ठगकर भाग निकले। 21 दिन में तीन ठगी के मामले होने पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया और सात दिनों बाद बिहार के पूर्णिया, खगडिया, करिहार, कुटसेला जिले के चार बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिनसे तीनों ठगी के मामलों का खुलासा हुआ है। बदमाश विक्की उर्फ विकास पिता विशुन, रोहित पिता अनिल शाह, शंकर पिता मोतीलाल शाह और सदन पिता शंकरलाल गुप्ता हैं। बिहारी गैंग का बदमाश रंजन पिता जागेश्वर शाह जिला कटिहार बिहार फरार है। पुलिस ने सोने के कंगन, अंगूठी, चेन, कान के टाप्स और नाक की नथ तीन लाख कीमत के बरामद कर दो बाइक जब्त की हैं।

    अलकापुरी में डकैती डालने की थी योजना
    एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि बदमाशों की गैंग रात में अलकापुरी क्षेत्र में डकैती को अंजाम देने आई थी। हथियारों से लैस बदमाश दिखाई देने पर लोगों ने सूचना दी। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में अलकापुरी और विक्रमनगर स्टेशन की ओर से घेराबंदी के लिये पहुंची। चार बदमाशों को देशी रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस, तलवार, चाकू के साथ पकड़ा गया। जिनके पास से एक थैली में गहने-बर्तन चमकाने का पावडर भी बरामद हो गया। बदमाशों से पूछताछ में सामने आया कि वह दिन में सुबह 9 से 11 बजे के बीच ठगी को अंजाम देते थे, रात में सूने मकानों में चोरी-डकैती करते हैं। एसपी ने बताया कि बदमाशों का अपराधिक रिकार्ड खंगालने पर विक्की उर्फ विकास पर उत्तरप्रदेश में तीन, सदन गुप्ता पर महाराष्ट्र-गुजरात में चार, रोहित शाह पर दिल्ली, बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में 6 और शंकर शाह पर बिहार में एक अपराधिक मामला दर्ज होना सामने आया है। बदमाशों ने कबूल किया कि वह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिये फ्लाइट का उपयोग भी करते थे। पहले चोरी धोखाधड़ी करते थे, दो सालों से ठगी कर रहे है। मध्यप्रदेश के सागर, भोपाल, कटनी, पेटलावद में भी ठगी की हैं।

    आभूषण चमकाने में माहिर है गैंग
    बिहारी गैंग से पूछताछ में सामने आया कि ठगी करने वाले आरोपी पूर्व में सोने-चांदी की दुकानों पर काम करते थे। उन्हें सोना चमकाने और गलाने का अनुभव है। ठगी के लिये अन्य राज्यों की रजिस्ट्रेशन वाली बाइक का उपयोग कर लम्बी दूरी के शहरों में पहुंचते थे और कालोनियों में अकेली बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। गिरफ्त में आने पर पुलिस ने बदमाशों से ठगी का डेमो कराया। जिसमें दो बदमाशों ने बताया कि बर्तन चमकाने का पावडर दो थैलियों में रखते हैं। जिसे कपड़े को चार घड़ी कर एक पुड़िया को छुपा लेते हैं। आभूषण लेने के बाद पावडर में रखने के बाद कपड़ा पलटाकर दूसरी थैली थमाकर निकल जाते थे।

  • दिल्ली: एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- बम से उड़ा दूंगा, मौके पर बम निरोधक दस्ता

    दिल्ली: एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- बम से उड़ा दूंगा, मौके पर बम निरोधक दस्ता

    दिल्ली: एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- बम से उड़ा दूंगा, मौके पर बम निरोधक दस्ता

    दिल्ली-एनसीआर
    दिल्ली के आर के पुरम सेक्टर 3 लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में बम रखने की सूचना से हड़कंप मच गया। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई। स्कूल को खाली कराया और जांच की गई। हालांकि सूचना फर्जी निकली।

    देश की राजधानी दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

     

     

    जानकारी के अनुसार, आरके पुरम स्थित एक स्कूल में धमकी भरा ई-मेला आया है। मेल में स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

    आर के पुरम सेक्टर 3 लाल बहादुर शास्त्री स्कूल की प्रिंसपल के पास बम रखने की मेल आई। इसके बाद पुलिस को 8:25 की कॉल की गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तुरंत स्कूल को खाली कराया गया है। स्कूल की जांच की गई। जांच के बाद सूचना फर्जी मिली।

    अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखने की मिली थी सूचना
    इससे पहले 16 मई को दिल्ली के साकेत के पुष्प विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना मिली थी। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंची थी। स्कूल में चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। सभी जगह चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
    26 अप्रैल को दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली थी धमकी
    26 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। स्कूल प्रशासन की ओर से 8:10 पर पीसीआर कॉल के जरिए स्कूल में बम होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

    12 अप्रैल को मिली थी इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
    12 अप्रैल को साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके के सादिक नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी। धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। स्कूल प्रशासन द्वारा परिजनों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज जारी कर यह बताया गया कि वह तुरंत स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर ले जाएं। यह मैसेज मिलते ही स्कूल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि जांच के बाद कुछ नहीं मिला था

  • ज्ञानवापी केस: मां श्रृंगार गौरी मूल वाद समेत चार मामलों की सुनवाई आज, राखी सिंह के आवेदन पर आएगा आदेश

    ज्ञानवापी केस: मां श्रृंगार गौरी मूल वाद समेत चार मामलों की सुनवाई आज, राखी सिंह के आवेदन पर आएगा आदेश

    ज्ञानवापी केस: मां श्रृंगार गौरी मूल वाद समेत चार मामलों की सुनवाई आज, राखी सिंह के आवेदन पर आएगा आदेश

    वाराणसी ज्ञानवापी मामले में चार महिला वादिनियों की तरफ से ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे में मिल रहे साक्ष्य को संकलित कर सुरक्षित करने के लिए डीएम को आदेशित किए जाने के आवेदन पर सुनवाई होनी है।

    वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी के चार मामलों की आज सुनवाई होगी। मां श्रृंगार गौरी मूल वाद में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में 13 सितंबर को सुनवाई टल गई थी। वकीलों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के कारण सुनवाई के लिए 21 सितंबर यानी आज की तिथि तय की गई है। कोर्ट में वादिनी राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी सुरक्षित व संरक्षित करने के आवेदन पर आदेश होना है। वहीं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के उस वाद पर आदेश होना है जिसमें ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग और दर्शन-पूजन का अधिकार मांगा गया है।

    इसके अलावा चार महिला वादिनियों की तरफ से ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे में मिल रहे साक्ष्य को संकलित कर सुरक्षित करने के लिए डीएम को आदेशित किए जाने के आवेदन पर सुनवाई होनी है। इसके अलावा अन्य लंबित आवेदनों पर भी सुनवाई होनी है।

    इसी अदालत में शैलेंद्र योगी राज की तरफ से दाखिल उस वाद के स्थानांतरण आवेदन पर सुनवाई होनी है। यह श्रावण अधिमास में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग संबंधी अर्जेंट वाद दाखिल किया गया है।

  • खिचड़ी घोटाला मामला: EOW के निशाने पर एक और शिवसेना-UBT नेता, पांच घंटे तक की गई पूछताछ

    खिचड़ी घोटाला मामला: EOW के निशाने पर एक और शिवसेना-UBT नेता, पांच घंटे तक की गई पूछताछ

    खिचड़ी घोटाला मामला: EOW के निशाने पर एक और शिवसेना-UBT नेता, पांच घंटे तक की गई पूछताछ
    मुंबई अमोल कीर्तिकर से खिचड़ी घोटाला मामला को लेकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं।

    मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को शिव सेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर से 6.39 करोड़ रुपये के खिचड़ी घोटाला मामले पर पूछताछ की। पूर्व लोकसभा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर बुधवार की दोपहर करीब 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट के पास स्थित ईओडब्ल्यू के दफ्तर में प्रस्तुत हुए।
    ईओडब्ल्यू ने उनसे खिचड़ी घोटाला मामला को लेकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को दाल और चावल से बनी खिचड़ी वितरण के दौरान किए गए घोटाले के संबंध में ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की थी। यह कॉन्ट्रैक्ट बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से दिया गया था।

    ईओडब्ल्यू को अमोल कीर्तिकर पर ठेकेदार को खिचड़ी वितरण का ऑर्डर दिलाने में मदद करने का संदेह है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इस मामले में 12,024 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का पता लगाया था, जिसके बाद ही ईओडब्ल्यू ने यह कदम उठाया। पिछले महीने एजेंसी ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सुरज चव्हाण को इस मामले में पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया था।

  • पूरी ट्रेन होगी सीसीटीवी कैमरे से कवर, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या बढ़ेगी

    पूरी ट्रेन होगी सीसीटीवी कैमरे से कवर, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या बढ़ेगी

    पूरी ट्रेन होगी सीसीटीवी कैमरे से कवर, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या बढ़ेगी

    लखनऊ
    अयोध्या की घटना के मद्देनजर यूपी डीजीपी ने पूरी ट्रेन को सीसीटीवी से कवर करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही लखनऊ व महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या बढ़ेगी।
    .
    यूपी डीजीपी विजय कुमार।

    अयोध्या में महिला सिपाही के साथ हुई घटना के मद्देनजर रेल इंजन व सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर एकीकृत सुरक्षा प्रणाली और निर्भया फंड के तहत सीसीटीवी लगेंगे।

     

     

    लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज व गोरखपुर समेत अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा उपकरणों की संख्या भी बढ़ाई जाएंगी। ये निर्देश डीजीपी विजय कुमार ने दिए। वह पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति (एसएलएससीआर) की नौवीं त्रैमासिक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

    ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: मोदी की हैट्रिक के लिए चुनावी पिच मजबूत करेंगे संघ और भाजपा, जोर दलित और पिछड़ों पर

    ये भी पढ़ें – आम चुनाव 2024: जाति जनगणना के मुद्दे पर निरंतर धार देगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव के लिए तय किए गए मुद्दे

    उन्होंने रेलवे में अपराध की रोकथाम के लिए ठेकेदारी के अधीन कार्य करने वाले अनुबंधित रेलकर्मियों के पुलिस वेरिफिकेशन कराने, अवैध वेंडरों को रोकने और वैध वेंडरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष रूप से सतर्कता बरतने पर भी गोष्ठी में मंथन हुआ। इसके अलावा आतंकवादी व रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने वाली घटनाओं, जाली मुद्रा, मादक व विस्फोटक पदार्थों को लाने-ले जाने, मानव तस्करी आदि रोकने के तरीकों पर चर्चा हुई।

    छोटे स्टेशनों व हॉल्ट पर सीसीटीवी लगाए जाएं। नोडल अधिकारी एडीजी जीआरपी जय नरायन सिंह ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी व रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ, सिविल पुलिस और जीआरपी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    रेलवे के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए बने सिक्योरिटी प्लान का समय-समय पर ऑडिट करने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में आईबी के संयुक्त निदेशक जर्नादन सिंह, एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल, आईजी रेलवे सत्येंद्र कुमार सिंह समेत रेलवे व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।

  • महिला आरक्षण बिल: मायावती बोलीं, इसमें कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे 15-16 साल तक महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा

    महिला आरक्षण बिल: मायावती बोलीं, इसमें कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे 15-16 साल तक महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा

    महिला आरक्षण बिल: मायावती बोलीं, इसमें कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे 15-16 साल तक महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा

    लखनऊ
    बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि विधेयक में कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे महिलाओं को लाभ मिलने में 15-16 साल लग जाएंगे।

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि विधेयक में कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे महिलाओं को लाभ मिलने में 15-16 साल लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधेयक को जनगगणना और परिसीमन को पूरा करने के बाद लागू करने की बात कही गई है। सरकार को ये उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आरक्षण नहीं देना चाहती हैं। यह बिल महिलाओं को प्रलोभन देने और आखों में धूल झोंकने वाला है।

     

    मायावती ने कहा कि अभी तक जनगणना नहीं हुई है और परिसीमन होने में भी कई साल लग जाएंगे। उन्होंने ओबीसी समाज की महिलाओं के लिए आरक्षण में अलग से कोटा तय करने की मांग की है।

    उम्मीद की जा रही थी कि महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा पर पहले जनगणना और फिर लोकसभा व राज्य सभा की विधानसभाओं के लिए परिसीमन कराए का प्रावधान होने से इसमें काफी समय लग सकता है।

  • लोकसभा चुनाव: मोदी की हैट्रिक के लिए चुनावी पिच मजबूत करेंगे संघ और भाजपा, जोर दलित और पिछड़ों पर

    लोकसभा चुनाव: मोदी की हैट्रिक के लिए चुनावी पिच मजबूत करेंगे संघ और भाजपा, जोर दलित और पिछड़ों पर

    लोकसभा चुनाव: मोदी की हैट्रिक के लिए चुनावी पिच मजबूत करेंगे संघ और भाजपा, जोर दलित और पिछड़ों पर

    लखनऊ
    बैठक में दत्तात्रेय होसबाले और अरुण कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा और सरकार संघ के अनुषांगिक संगठनों के साथ समन्वय और संपर्क बढ़ाएं।

    लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा प्रदेश में चुनावी पिच को मजबूत करेंगे। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया को भी चारों ओर से घेरेंगे। संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह सर कार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में भाजपा और योगी सरकार के साथ आयोजित समन्वय बैठक में सामाजिक सरोकार के साथ राष्ट्रवाद के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर भी मंथन हुआ।

     

    देवा रोड स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित समन्वय बैठक में पहले चरण में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। हिन्दू जागरण मंच की ओर से अवैध घुसपैठ और सरकारी जमीनों पर मस्जिद और मजार बनाने की समस्या रखी। वहीं विद्या भारती की ओर से विद्यालयों की मान्यता, विद्यालयों के भूमि आवंटन कराने से जुड़े मुद्दे रखे गए। विहिप हिन्दू परिषद ने धर्मांतरण, लव जेहाद सहित अन्य मुद्दे रखे। लघु उद्योग भारती की ओर से भी उद्यमियों से जुड़े हुए मुद्दे बैठक में रखे गए। बैठक में विपक्षी गठबंधन एनडीए को घेरने की रणनीति पर भी बात हुई। दलित और पिछड़े वर्ग के बीच पकड़ मजबूत करने के लिए भी संघ व भाजपा के संगठन मिलकर काम करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय और प्रांत स्तर के प्रचारक भी मौजूद थे।

    पूरा परिवार एकजुट होकर जुट जाए
    दूसरे चरण में शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ आयोजित समन्वय बैठक में निर्णय लिया गया कि अब आरएसएस, सभी अनुषांगिक संगठन, भाजपा और सरकार पूरी तरह चुनावी तैयारी में जुट जाएं। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो उसका आपसी बातचीत से समाधान करें। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण, प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास सहित राष्ट्रवाद के अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने पर भी मंथन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां बताई।

    अनुशांगिक संगठनों के साथ समन्वय बढ़ाएं सरकार और भाजपा
    बैठक में दत्तात्रेय होसबाले और अरुण कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा और सरकार संघ के अनुषांगिक संगठनों के साथ समन्वय और संपर्क बढ़ाएं। उनसे जमीनी फीडबैक प्राप्त कर व्यवस्था में सुधार करें। साथ ही उन संगठनों से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का समाधान भी करें। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने संघ की ओर से रखी गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।

    विहिप की शौर्य यात्रा को सफल बनाएं
    अयोध्या के राममंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले विहिप की ओर से 30 सिंतबर से 10 अक्तूबर तक शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में तय हुआ कि संघ विहिप की ओर से शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, सभी अनुषांगिक संगठन सफल बनाएंगे।

    महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे
    केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का बिल लोकसभा में पेश कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं का अधिक से अधिक वोट प्राप्त करने में यह बिल गेंच चेंजर साबित हो सकता है। बैठक में सभी अनुषांगिक संगठनों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने पर भी मंथन किया गया। इसके जरिये महिलाओं के बीच संघ और भाजपा का जनाधार भी बढ़ेगा।

  • महिला आरक्षण बिल: अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

    महिला आरक्षण बिल: अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

    महिला आरक्षण बिल: अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

    लखनऊ
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में मोदी सरकार द्वारा पास किया गया आधा-अधूरा बिल ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास है। जनता इसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे आधा-अधूरा बिल करार दिया है।

     

    उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि नयी संसद के पहले दिन ही भाजपा सरकार ने ‘महाझूठ’ से अपनी पारी शुरू करी है। जब जनगणना और परिसीमन के बिना महिला आरक्षण बिल लागू हो ही नहीं सकता, जिसमें कई साल लग जाएंगे तो भाजपा सरकार को इस आपाधापी में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या जरूरत थी। भाजपा सरकार न जनगणना के पक्ष में है न जातिगत गणना के इनके बिना तो महिला आरक्षण संभव ही नहीं है।

     

    ये आधा-अधूरा बिल ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास है, इसका जवाब महिलाएं आगामी चुनावों में भाजपा के विरूद्ध वोट डालकर देंगी।

     

    लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सपा-बसपा ने बिल में ओबीसी और एससी-एसटी समाज की महिलाओं के लिए कोटा की मांग की है। यह बिल राज्यसभा में पास हो चुका था लोकसभा में बिल को मंगलवार को मंजूरी दी गई। हालांकि, इसमें कई पेंच हैं जिससे इसका कार्यान्वित होना चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है।