Category: Political

  • क्राइस्ट  यूनिवर्सिटी मे साहित्य फेस्टिवल का शुभारंभ

    क्राइस्ट यूनिवर्सिटी मे साहित्य फेस्टिवल का शुभारंभ

    गाजियाबाद, जनवरी 18. आधुनिकता ने भारत की पारंपरिक ज्ञान व्यवस्था को काफी क्षति पहुंचाई है और लिटरेचर फेस्टिवल्स के द्वारा हम इन चीजों को फिर से अपने जीवन में वापस ला सकते हैं। प्रख्यात शिक्षाविद् और दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के भूतपूर्व प्रोफेसर श्री टी एस सत्यनाथ ने आज क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर के साहित्य उत्सव के दौरान चर्चा करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कई सारे जीवंत मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक उर्वर जमीन की भूमिका निभाते हैं। कार्निवलस्क इन इंडियन लिटरेचरः ट्रांसलेटिंग एंड रीक्रिएटिंग वॉयसेस के नाम से इस लिट फेस्ट में चर्चा करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के प्रोफेसर श्री हैरिस कादिर ने कहा कि अनुवादक को अनुवादित भाषा से जुड़ी संस्कृति को भी जानना चाहिए। डिपार्टमेंट आफ इंग्लिश एंड कल्चरल स्टडीज के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पॉम्पी बासुमातारे ने किया। लिट फेस्ट का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके कैंपस डायरेक्टर डॉ फादर जोसी पी जॉर्ज, फादर सनी जोसेफ और डॉ. फादर पीटर एमवी. के द्वारा किया गया। डॉ अनुजा सिंह (हेड), डॉ प्रभा ज़करियास (कोऑर्डिनेटर), डॉ ज्योति प्रकाश पुजारी और डॉ अदिति दीर्घांगी तथा डॉ तनुप्रिया पवाँर ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

  • भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।

    भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।

    भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।
    ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त किया
    रामघाट (बुलंदशहर) वार्ड नंबर 44 के भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेशचंद यादव ने पांच सड़कों को  भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया को प्रस्ताव सौंप कर स्वीकृत कराई है जल्द निर्माण कार्य शुरू  किया जाएगा जनता ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त किया है। आपको बता दें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव के छोटे भाई भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र यादव जरगवां निवासी ने बताया अलीगढ़ रामघाट मार्ग से बरात घर से होते हुए  माना जाटव के घर तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड ग्राम रामपुर में कुंवर पाल सिंह के कलेसर से लेकर बंबी तक लगभग 280 मीटर अवशेष मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य ग्राम महाराजपुर में रोशन सिंह पूर्व प्रधान के मकान से लेकर महाराजपुर पोखर तक लगभग 250 मीटर पक्का नाला निर्माण कार्य  जरगवां बाईपास रोड से धारकपुर रजवाह मोहम्मदपुर वाली रास्ता तक 400 मीटर सीसी रोड निर्माण रामपुर में नथों देवी के खेत से लेकर बंबी तक तथा ऊंचा गांव में वीरपाल सिंह के खेत से लेकर उदयराम के खेत तक मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुके हैं जल्द इन पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद यादव ने बताया अपने वार्ड क्षेत्र की सात सड़कों के प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए थे जिनमें से पांच स्वीकृत हो चुकी है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इधर समाज सेवी एवं एक्स क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह गौतम ने जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव से  बारात घर वाली रास्ता तथा बाईपास से मोहम्मदपुर वाली रास्ता को बनवाने की मांग रखी थी जिन्होंने लगन मेहनत के साथ स्वीकृत करा दिया है भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सहित यादव जी का हम सब ग्रामवासी आभार व्यक्त करते हैं।
  • अनाधिकृत निर्माणों पर चला नगर निगम का पीला पंजा

    अनाधिकृत निर्माणों पर चला नगर निगम का पीला पंजा

    सतबीर शर्मा। पहल टूडे। गुरूग्राम, 8 जनवरी। नगर निगम गुरूग्राम क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों पर निगम का पीला पंजा लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में निगम टीम ने दो अनाधिकृत निर्माणाधीन भवनों को जमींदोज करने की कार्रवाई की।

    सोमवार को सहायक अभियंता (अतिक्रमण) हितेष दहिया के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता राहुल यादव, विनीत व राहुल शर्मा की टीम जेसीबी व पुलिस बल लेकर आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में स्थित शुक्र एनक्लेव में पहुंची। यहां पर प्रतिबंध के बावजूद दो नए भवनों का का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी की मदद से दोनों निर्माणाधीन भवनों को जमींदोज करने की कार्रवाई की। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार के दिशा-निर्देश पर पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।

    उल्लेखनीय है कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। माननीय न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरूग्राम की टीमें इस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं तथा अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का नया निर्माण करता है, तो उस पर कार्रवाई कर रही हैं।

  • पांच दिवसीय विशेष अभियान में हापुड़ पुलिस ने 62 वारन्टीयो को किया गिरफ्तार

    पांच दिवसीय विशेष अभियान में हापुड़ पुलिस ने 62 वारन्टीयो को किया गिरफ्तार

    पांच दिवसीय विशेष अभियान में हापुड़ पुलिस ने 62 वारन्टीयो को किया गिरफ्तार
    हापुड़
    पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने ने बताया हापुड़ पुलिस द्वारा वारन्टी /वांछित अभियुक्तों की धड़पकड़ हेतु चलाए गए 05 दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने 62 वारन्टी/वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने जसवंतपुर निवासी किरयावली सिंभावली पुलिस ने राजपाल सिखैड़ा नितिन हिम्मतपुर गढ़ पुलिस ने राशिद निवासी दौताई को गिरफ्तार किया
  • Untitled post 6413
    अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने बाल गृह शिशु का किया औचक निरीक्षण
    बाल गृह शिशु में शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की जाये सुनिश्चित- अपर जिलाधिकारी न्यायिक
    सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री सुभाष चन्द्र यादव ने बीते बुधवार को बाल गृह शिशु का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने शिशु बाल गृह में आवासित बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में संस्था के केयर टेकर से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिये जाने वाली भोजन की गुणवत्ता को देखा और उसमें प्रयोग की जाने वाली सामग्री के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि, बाल शिशु गृह में आवासित बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी जाये, इसके साथ ही उन्हें बेहतर शिक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जाये। संस्था में आवासित बच्चों का स्वास्थ्य का परीक्षण भी समयानुसार कराया जाये, बच्चों को किसी प्रकार की बीमारी होने पर तत्काल ईलाज की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुधाशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित गण उपस्थित रहें।
  • थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मकान में हुई विस्फोट की घटना के आरोपी गैंगस्टर द्वारा अपराध कारित करके सृजित बैंक में जमा 15,66,354/- रुपये की नकदी कुर्क की गयी

    थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मकान में हुई विस्फोट की घटना के आरोपी गैंगस्टर द्वारा अपराध कारित करके सृजित बैंक में जमा 15,66,354/- रुपये की नकदी कुर्क की गयी

    थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मकान में हुई विस्फोट की घटना के आरोपी गैंगस्टर द्वारा अपराध कारित करके सृजित बैंक में जमा 15,66,354/- रुपये की नकदी कुर्क की गयी।
    बुलंदशहर/जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सोमवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर राजकुमार पुत्र बालमुकुन्द निवासी नुमाइश मैदान के पास गिरधारी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर द्वारा समाज विरोधी क्रिया-कलाप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित कर बैंक में जमा 15,66,354/- रुपये की नकदी को गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये जब्त किया गया है।
    कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण अनिल कुमार शाही प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर
    व0उ0नि0 बीरेंद्र यादव मय पुलिस टीम उपस्थित रहे।
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया आयुष्मान भव मेले का निरीक्षण

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया आयुष्मान भव मेले का निरीक्षण

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया आयुष्मान भव मेले का निरीक्षण
    टी 0 बी 0 लाल
    बलरामपुर। रविवार को जनपद बलरामपुर के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया।उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सको व अन्य कर्मियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान भव मेले का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय जिससे इन मेलों का लाभ जनसमुदाय को प्राप्त हो।निरीक्षण में  चार चिकित्सकों समेत कुल 11 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अनुपस्थित पाए गए  स्वास्थ्य कर्मी का वेतन रोकने का आदेश दिया है। आज जनपद में आयोजित आयुष्मान भव मेले में कुल 4853  लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले आयुष्मान भव मेले जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में 17 सितंबर से लगातार सप्ताह में एक दिन हेल्थ मेला का आयोजन किया जा रहा है। ये 31 मार्च तक चलता रहेगा।  निरीक्षण के समय डॉ चंद्र प्रकाश , अरविंद मिश्रा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के चिकित्सक तथा कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
  • ब्लूमिंगडेल स्कूल में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    ब्लूमिंगडेल स्कूल में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    पहल टुडे
    बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूँ की ब्लूम्स शाखा में क्रिसमस का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डी॰पॉल स्कूल फ़ादर सीबी कुरीयन व प्रबंधक सर अजिन पॉल ने अतिथि के रूप में पधार कर बच्चों के साथ विशेष प्रार्थना की।बच्चे सेंटा क्लॉस व परियों की वेशभूषा में सजधज कर आये थे।स्कूल निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता,अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता,मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता,श्वेता मेहँदीरत्ता व प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस का विशेष सहयोग रहा।
  •  बच्चों ने चित्रों में उकेरी वीरांगना लक्ष्मीबाई की तस्वीर

     बच्चों ने चित्रों में उकेरी वीरांगना लक्ष्मीबाई की तस्वीर

     बच्चों ने चित्रों में उकेरी वीरांगना लक्ष्मीबाई की तस्वीर
    पहल टुडे
    ललितपुर-भारतीय बसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना थीं।उनका जन्म दिवस शौर्य दिवस के रुप में सम्पूर्ण बुंदेलखंड में मनाया जाता है।इस वर्ष भी दीपोत्सव के साथ 12 से 19 नवम्बर तक वीरांगना लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव मनाया जा रहा।विविध प्रतियोगिताएं एवं दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। करुणा इंटरनेशनल ललितपुर एवं मडावरा द्वारा करूणा क्लब प्रभारी मेघा जैन,आकांक्षा विश्वकर्मा के निर्देशन में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके वीरांगना लक्ष्मीबाई की तस्वीर को उकेरा।प्रतियोगिता में हर्षित कुशवाहा की चित्रकला सर्वश्रेष्ठ रही।प्रतियोगिता में आयुषी पटेल,वैष्णवी,पूनम, श्रद्धा श्रीवास,मयंक,सोनिका यादव,अंकुश यादव,अभय झां, कृष्णा कुशवाहा, सुमित विश्वकर्मा,कीर्ति कुशवाहा,रक्षा अहिरवार,अभिलाषा कुशवाहा,
    मुस्कान पाल,चंद्रवती कुशवाहा,
    निशा कुशवाहा,रूचि विश्वकर्मा
    ,दीक्षा कुशवाहा,रूद्रप्रताप सिंह,
    लोकेन्द्र झाँ,शिवम् अहिरवार,
    अभिषेक यादव,भारती कुशवाहा,
    निहाल कुशवाहा,अभिराज झाँ,
    मयंक यादव,रामनिवास यादव ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
  • अगला चक्का फटने से अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पार कर पलटी, दर्जनो यात्री जख्मी

    अगला चक्का फटने से अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पार कर पलटी, दर्जनो यात्री जख्मी

    अगला चक्का फटने से अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पार कर पलटी, दर्जनो यात्री जख्मी
    -वाराणसी से शक्तिनगर जा रही थी बस
    – सभी जख्मीयों को एम्बुलेंस से भेजा गया जिला चिकित्सालय
    सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से यात्रीयो से भरी प्राइवेट सिध्दार्थ बस चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बाजार में  शुक्रवार के तकरीबन दो बजे दोपहर अगला चक्का फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार जा पलटी। इस घटना से बस मे सवार यात्रीगण चिख- पुकार करने लगे। घटना के बाद सलखन बाजार मे हडकंप मच गया। मौके पर भीड एकत्रित हो गयी तथा सभी स्थानीय बाजार के निवासी तत्काल चोपन पुलिस को सूचना देते हुए सभी सवार को बस में बचाव राहत अभियान चलाकर एक एक यात्रिओं को बाहर निकालने लगे। तकरीबन दर्जनो यात्री घायल हालत में मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह हमराही जवानो के साथ एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय उपचार हेतू भेजे। जहाँ उपचार बाद सभी जख्मीयों की हालत सामान्य बताई गयी, शेष यात्रीयों को दुसरे बस से उनके गतन्य स्थान पर भेजा गया। इस घटना में राबर्ट्सगंज की तरफ जा रही एक स्विप डिजायर कार भी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गयी। उसमे भी संजोग रहा कि, सवार बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह भी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर बचाव राहत कार्यो के लिए प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। सभी बस पर यात्री को उनके गतयन्त स्थान पर भेजने के बाद क्रेन मंगाकर पलटी बस को खड़ी कराकर यातायात प्रारम्भ हुआ। घटना के बाद बस का चालक एवं कनटेक्टर फरार बताए गए हैं।