Category: news

  • गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोशण एवं गौशाला प्रबन्धन विषयों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोशण एवं गौशाला प्रबन्धन विषयों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोशण एवं गौशाला प्रबन्धन विषयों की समीक्षा बैठक सम्पन्ननोडल अधिकारी ने कॉजी हाउस व वृहद गौ संरक्षण केन्द्र  का किया स्थलीय निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

    रायबरेली,

    शासन द्वारा गौशाला के नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन उदय भानु त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के साथ बचत भवन सभागार में गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोषण एवं गौशाला प्रबन्धन आदि विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में विशेष सचिव ने तहसीलों एवं विकास खण्डों के अन्तर्गत संचालित अस्थायी/स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण, प्रबन्धन व्यवस्थायें यथा चारा भूसा भण्डारण, हरें चारे एवं दाना मिश्रण की उपलब्धता, संरक्षित गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा एवं मृत गोवंशों के श्वों का नियमानुसार निस्तारण, नामित अधिकारियों द्वारा भ्रमण के सम्बन्ध मे सूचना, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर गोवंश आश्रय स्थल अनुश्रवण समीक्षा समिति की बैठक एवं कार्यवृत्ति पर जानकारी प्राप्त की गयी।विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने ठंड से बचाव एवं अलाव जलाने एवं अस्थायी छप्पर की व्यवस्था कराने, ग्रामीणों से दान के रूप में पुवाल प्राप्त करने, रात्रि निवासित करने वाले रात्रि चौकीदार की उपस्थिति, सिद्धौरतारा विकास खण्ड सरेनी में कब्जा युक्त भूमि को मुक्त कराने हेतु उपजिलाधिकारी लालगंज एवं खण्ड विकास अधिकारी सरेनी को निर्देशित किया गया। गौशाला संचालन हेतु निर्गत शासनादेश में विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने एस0एफ0सी0 पूलिंग धनराशि का विवरण एवं उसके व्यय हेतु निर्देशित किया गया।कान्हा उपवन की स्थापना के साथ वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु  प्रशासन को दिए निर्देश विशेष सचिव द्वारा नगर पालिका रायबरेली, नगर पंचायत लालगंज एवं शिवगढ में कान्हा उपवन की स्थापना के साथ तहसील डलमऊ अन्तर्गत वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अनिल कुमार द्वारा गोवंश संरक्षण अभियान अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य 6500 के सापेक्ष 6600 से अधिक गोवंशों का संरक्षण किया गया तथा निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत संरक्षण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी।विशेष सचिव ने कॉजी हाउस गोविन्दपुर बलौली लालगंज तथा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सिद्धौरतारा का भी स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को गौशाला की बेहतर प्रबन्धन व्यवस्थाओं एवं गोवंश सुपुर्दगी योजना अन्तर्गत सुपुर्द किये गये गोवंशों का सत्यापन कर जल्द से जल्द उनको भरण पोषण का मानदेय दिलाने हेतु भी कड़े निर्देश दिये गये।

  • राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

    राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

    राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

    महराजगंज रायबरेली।

    महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महराजगंज में स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया ।प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी 12 जनवरी 1863 को पिता विश्वनाथ दत्त माता भुवनेश्वरी देवी की कोख से कलकत्ता में कायस्थ परिवार में आपका अवतरण हुआ आपने रामकृष्ण परमहंस जी को गुरु के रूप में स्वीकार किया 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया आपके विचारों में खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है ।शिक्षा का लक्ष्य मनुष्य निर्माण करना है शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बालकों के व्यक्तित्व का संतुलित विकास करते हुए उन्हें संघर्षमय जीवन की बधाओ का सफलतापूर्वक समाधान करना सिखा सके ।

    राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

     

    ध्यान ध्यान से हम इंद्रियों पर संयम रख करके एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं। उठो जागो और तब तक संघर्ष करो जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए आपने 1897 में रामकृष्ण मिशन तथा 1898 में रामकृष्ण मठ की स्थापना की आपने अल्प आयु में ही अपने उत्कृष्ट विचारों से शिक्षा एवं समस्त मानव कल्याण हेतु बहुउपयोगी विचार दिए जो कि आज भी सार्थक है। हिंदी विभागाध्यक्ष  नीरू बाजपेई तथा साइंस अध्यापक जय सिंह तथा आराध्या ने भी अपने सारगर्भित विचार रखें ।

  • स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए एक दृष्टांत है- डॉ एमडी पासी

    स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए एक दृष्टांत है- डॉ एमडी पासी

    स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए एक दृष्टांत है- डॉ एमडी पासी

    महराजगंज रायबरेली।

    स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रांतीय परिषद सदस्य एवं पूर्व बछरावां विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रहे डॉक्टर मातादीन पासी के नेतृत्व में उनके प्रतिष्ठान पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर एमडी पासी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था खुद को कमजोर समझने से बड़ा पाप कोई नहीं स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा पर भी काफी जोर दिया युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद जी का जीवन एक दृष्टांत है ।आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से सीखना चाहिए ।इस मौके पर भाजपा नेता द्वारिका सिंह कविराज शिव कुमार सिंह शिव सभासद जमुना पासवान चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले में मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियो को वितरित किया आफर लेटर

    विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले में मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियो को वितरित किया आफर लेटर

    विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले में मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियो को वितरित किया आफर लेटर
    मीरजापुर 12 जनवरी 2024- दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन हलिया ब्लाक में स्थित पंचशील डिग्री कालेज मवई कलां हलिया मीरजापुर के प्रागंण में किया गया। मुख्य अतिथि मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य छानबे आलोक कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिग्री कालेज के प्राचार्य को कार्यदेशक उमाशंकर सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ एवम स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। राजकीय आईटीआई छानवे के प्रधानाचार्य आलोक कुमार द्वारा अपने स्वागत भाषण देते रोजगार मेले के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया एवं इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों एवं अधिष्ठानों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि माननीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा की इस विकास खंड स्तरीय मेले के चलते कम्पनी आपके ब्लाक में आकर रोजगार मुहैया करा रहीं है, बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार पाने की बहुत हीं अच्छा मौका है। मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियों को आफर लेटर भी वितरित किया। मा0 विधायक द्वारा मेले में लगाए गए सभी अधिष्ठानों के स्टाल पर जाकर निरीक्षण भी किया गया। आज के इस मेले में कुल 459 अभ्यर्थियों ने उपस्थित हुए जिसमे 156 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने शिरकत किया जिसमे एसआईएस सिक्योरिटी, सोलेरा इंडस्ट्रीज, संकर इंटरप्राइजेज, अमास स्किल पीवीटी लिमिटेड, नेटाप्स, डीएसईटीएस, अभिराम एक्सिलेंस फूड प्राइवेट, रोगमैन, पीपल ट्री आनलाइन इत्यादि अधिष्ठान ने  प्रतिभाग किया। जिला कौशल प्रबंधक अचल सिंह ने इस रोजगार मेला में आए हुए सभी अतिथियों, अधिष्ठान एवं अभ्यर्थियों का धन्यवाद दिया एवं सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया। मंच का संचालन अनिल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रगति पटेल, अनुदेशक विपिन बिहारी सिंह धनंजय कुमार,मनोज सिंह, रामजी, दयाशंकर मोहर्नियां,अजीत मौर्या, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 बना देश का विजन

    विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 बना देश का विजन

    विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 बना देश का विजन – प्रमोद वर्मा
    गाजीपुर जखनिया, विकासखंड जखनियां के ग्राम सभा पदुमपुर और गौरा खास में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा 2014 से जब से भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बनी देश व प्रदेश के बेसहारा वह गरीब लोगों के जीवन के उत्थान के लिए मोदी योगी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं का आरंभ किया गया जिसे उनके जीवन शैली में और रहन-सहन में बहुत परिवर्तन आया और उनका कल्याण हुआ। सरकार की विभिन्न योजनाएं जनधन से लेकर प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्यवती योजना, बीपीएल महिलाओं को फ्री रसोई गैस, वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन, कोरोना कल से ही फ्री अनाज गरीबों को समर्पित रही। प्रमोद वर्मा ने कहा घर-घर खुशहाली, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से भारत के कोने-कोने में गांवों-कस्बों तथा शहरों में रोज लाखों लोग जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन को विश्वास और संकल्प कराएगी कि 2047 में विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान होगा। देश में अगर मोदी जैसा नेतृत्व रहा तो अपना भारत सबसे सुंदर और मजबूत भारत होगा हर गांव शहर का तेजी से विकास होगा और लोगों के जीवन में सरकार की योजनाओं से खुशहाली आएगी यह मोदी की गारंटी है। विकसित संकल्प यात्रा के विधानसभा संयोजक मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने स्थानीय जनता से संवाद कर मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा 135 जनकल्याणी योजनाए सबके उत्थान के लिये भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिससे लोगो के जीवन मे खुशहाली आये। मोदी का सपना है जब गांव के नौजवान महिला शक्ति गरीब किसान खुशहाल होंगे तभी यह देश विकसित भारत बनेगा। उन्होंने उपस्थित जनता को विश्वास दिलाया की आने वाले समय में मोदी सरकार रहेगी तो सारी की सारी योजनाएं जन-जन तक जरूर पहुंचेगी यह मोदी की गारंटी है। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश यती, पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, मंदरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुंना, युवा नेता दीपक सिंह सहित प्रमुख लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, दया शंकर सिंह, पदुमपपुर ग्राम प्रधान रामाधार गुप्ता, गौरा ग्राम प्रधान ऋषिकेश गोड़, अजित सिंह, अशोक यादव, रिंकू सिंह, सहायक विकास अधिकारी रामकमल गौरव, ग्राम सचिव फैज अहमद,  तारा सिंह, अमित यादव, हेमलता भारती, अजीत सिंह यादव, सेन यादव जखनियां ब्लॉक खंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सचिव सहित भारी संख्या में सम्मानित जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्बन का संचालन वेद प्रकाश पांडेय ने किया।
  • दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का स्थापना दिवस मनाया गया

    दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का स्थापना दिवस मनाया गया

    दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का स्थापना दिवस मनाया गया
    ललितपुर -दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का अट्ठाईसवां स्थापना दिवस आज अन्नपूर्णा में असहायों को निशुल्क भोजन करा कर मनाया गया । इस अवसर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के ललितपुर के जिला संयोजक बब्बू राजा बुन्देला ने बताया कि अट्ठाईस बर्ष  पहले आज ही के दिन  स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर आशीष गौतम उर्फ आशीष भैया ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की थी जिसमें सभी असहायों की सेवा करने की प्रेरणा ली गयी थी। बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे ने कहा कि इस मिशन के तहत कुष्ठ रोगियों की सेवा की जा रही है। मिशन में समाज से वहिष्कृत कुष्ठ रोगियों को परिवार की तरह रख कर सेवा श्रुसेवा की जाती है।व्यापार प्रकोष्ठ के अजय साईकिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े आशीष गौतम उर्फ आशीष भैया ने अब नर सेवा नारायण सेवा को ही अपना आधार वना कर दीन हीन की सेवा को ही अपना मिशन वना लिया है। जिला कार्यालय प्रभारी शशि शेखर पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवा शक्ति के प्रतीक हैं और इसी नाते युवा आशीष गोतम जी ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की थी जिसका मुख्यालय हरिद्वार वनाया गया था। अन्त में भाजपा जिला मंत्री निखिल रामकुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिव्य सेवा मिशन के जिला संयोजक बब्बू राजा बुन्देला, बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे , निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीराम निरंजन,जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री निखिल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु,नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, पार्थ चोवे,विलास पटैरिया,अनुराग शैलू, उदित नारायण रावत, राहुल चौवे, ध्रुव सिंह  सिसोदिया,रुपेश साहू, गब्बर अहिरवार, यशपाल राजा, भगतसिंह राठोर, दीपक पाराशर ,जगभान सिंह लोधी  आदि उपस्थित रहे।
  • नवागत डीआईजी ओमप्रकाश सिंह ने किया जनपद का दौरा 

    नवागत डीआईजी ओमप्रकाश सिंह ने किया जनपद का दौरा 

    नवागत डीआईजी ओमप्रकाश सिंह ने किया जनपद का दौरा

    लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव
     गाजीपुर । वाराणसी रेंज के नवागत डीआईजी ओमप्रकाश सिंह ने आज गाजीपुर का दौरा किया और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।समीक्षा बैठक के बाद डीआईजी ने विशेश्वरगंज से कोतवाली तक फुट मार्च भी किया।ओमप्रकाश सिंह ने कल ही वाराणसी में डीआईजी के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण किया था और आज जनपद का दौरा किया।ओमप्रकाश सिंह गाजीपुर में एसपी के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।उन्होंने बताया कि आज आगामी चुनाव को देखते हुए बैठक की गयी और तैयारियों का जायजा लिया और फुट मार्च किया गया।उन्होंने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक है और आगामी लोकसभा चुनाव अच्छे तरीके से सम्पन्न कराया जायेगा।
  • एक दर्जन मोटरसाइकिल के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

    एक दर्जन मोटरसाइकिल के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

    रुड़की । भगवानपुर थाना पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह को पकड़ने के साथ ही उनकी निशांत दही पर चोरी की गई एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस में पकड़े गए वाहन चोरों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
    बृहस्पतिवार भगवानपुर थाने में वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर ने बताया कि थाना भगवानपुर पर विभिन्न तिथियों में ईएफआईआर के माध्यम से पीडित पंकज कुमार, अभिषेक शर्मा, तनवीर व श्रीनिवास द्वारा स्वंय की मोटरसाईकिलो के अलग-अलग स्थानों से चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज करा रखा था। घटनास्थलों को चिन्हित कर बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने एवं इन घटनाओं से सम्बन्धित गिरोहों को जेल की राह दिखाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों पर देहात एवं सिटी क्षेत्र में विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। इसी के चलते थाना भगवानपुर क्षेत्र में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार एक्टिव रहकर घटनास्थलों का विश्लेषण करते हुए बुधवार को चैंकिग के दौरान दौड़बसी चौक भगवानपुर के पास से 2 संदिग्ध को दो चोरी की मोटर साईकिलों सहित दबोच लिया। पकड़े गए युवकों से जब सखती के साथ पूछताछ की गई तो पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इन वाहनों को बेचने के लिए सहारनपुर उ0प्र0 की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने इनकी निशादेही पर ग्राम चानचक में एक आम के बाग़ में छिपाकर रखी गई चोरी की अन्य 10 मोटरसाईकिल भी बरामद की। दोनों साथ मिलकर अलग–अलग स्थानों से मोटर साईकिले चोरी करते थे और उन्हे सुनसान जगह छिपाकर सौदा होने पर राह चलते लोगो को औने–पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अंकुर त्यागी पुत्र विकास त्यागी निवासी ग्राम माठकी झरौली थाना बेहट जिला सहारनपुर हाल निवासी चाँद कालौनी थाना भगवानपुर, अनित उर्फ़ अनिकेत पुत्र सौरण सिंह निवासी ग्राम डेहरा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर हाल चाँद कालौनी थाना भगवानपुर बताया है। उनके पास बरामद मोटरसाइकिलो में थाना भगवानपुर क्षेत्र से चोरी मो0सा0- 05, मोटर साईकिल स्प्लेंडर प्रो- 01, मोटर साईकिल CT100- 01, मोटर साईकिल हीरो हौंडा स्प्लेंडर- 03, मोटर साईकिल प्लेटिना- 01, मोटर साईकिल XCD- 01
    सहित कुल 12 मोटर साईकिल बरामद हुई है। वाहन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएचओ भगवानपुर रमेश तनवार, SSI विकास रावत, SIसंजय पुनीया , चन्द्रमोहन सिंह, HC गीतम सिंह, HCसुन्दर सिंह, C राजेन्द्र सिंह, C सर्वेजीत सिंह, C उवेदुल्ला शामिल रहे।
  • प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है

    प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है

    वर्तमान परिवेश में समाज में चारों तरफ अपराधों तथा भ्रष्टाचार का जो मकड़जाल फैल चुका है, वह घुन बनकर न सिर्फ देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है बल्कि युवा वर्ग भी भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के इस दूषित माहौल में हताश व निराश है। ऐसे में युवा वर्ग सही मार्ग से न भटके, इसके लिए युवा शक्ति को जागृत कर उसे देश के प्रति कर्त्तव्यों का बोध कराते हुए सही दिशा में प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना और उचित मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में राष्ट्रीय युवा दिवस की प्रासंगिकता बहुत बढ़ जाती है, जो प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को मनाया जाता है। हमें भूलना नहीं चाहिए कि देश की आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ बलिदान कर लोगों में क्रांति का बीजारोपण करने वाले अधिकांश युवा ही थे। स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरू इत्यादि देश के अनेक युवाओं ने देश की आन-बान और शान के लिए अपने निजी जीवन के समस्त सुखों का त्याग कर दिया था और अपना समस्त जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया था लेकिन आधुनिक युग में हम स्वार्थी बनकर ऐसे क्रांतिकारी युवाओं की जीवन गाथाओं को भूल रहे हैं और हम सब धीरे-धीरे भ्रष्ट तंत्र का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे ही क्रांतिकारी युवा महापुरूषों की जीवन गाथाओं के जरिये देश की युवा पीढ़ी को समाज में व्याप्त गंदगी से बचाकर देश के विकास में उसका सदुपयोग किया जा सके, इसी उद्देश्य से आधुनिक भारत के महान चिंतक, दार्शनिक, समाज सुधारक, युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को ही प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो बहुत कम आयु में अपने विचारों के चलते समस्त जगत में अपनी एक विशेष पहचान बनाने में सफल हुए थे।स्वामी विवेकानंद के वक्तव्यों का आम जनमानस और खासकर युवाओं के मनोमस्तिष्क पर कितना प्रभाव पड़ता था, इसका उनके शिकागो भाषण से बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता। 11 सितम्बर 1893 को जब शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में हिन्दू धर्म पर अपने प्रेरणात्मक भाषण की शुरूआत उन्होंने ‘मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों’ के साथ की थी तो बहुत देर तक तालियों की गड़गड़ाहट होती रही थी। अपने उस भाषण के जरिये उन्होंने दुनियाभर में भारतीय अध्यात्म का डंका बजाया था। विदेशी मीडिया और वक्ताओं द्वारा भी स्वामीजी को धर्म संसद में सबसे महान व्यक्तित्व और ईश्वरीय शक्ति प्राप्त सबसे लोकप्रिय वक्ता बताया जाता रहा। यह स्वामी विवेकानंद का अद्भुत व्यक्तित्व ही था कि वे यदि मंच से गुजरते भी थे तो तालियों की गड़गड़ाहट होने लगती थी। उन्होंने 1 मई 1897 को कलकत्ता में रामकृष्ण मिशन तथा 9 दिसंबर 1898 को कलकत्ता के निकट गंगा नदी के किनारे बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी। 4 जुलाई 1902 को इसी रामकृष्ण मठ में ध्यानमग्न अवस्था में महासमाधि धारण किए वे चिरनिद्रा में लीन हो गए।स्वामी विवेकानंद सही मायनों में युवाओं के प्रेरणास्रोत और आदर्श व्यक्त्वि के धनी थे, जिन्हें उनके ओजस्वी विचारों और आदर्शों के कारण ही जाना जाता है। विवेकानंद सदैव कहा करते थे कि उनकी आशाएं देश के युवा वर्ग पर ही टिकी हुई हैं। वे आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि थे और खासकर भारतीय युवाओं के लिए उनसे बढ़कर भारतीय नवजागरण का अग्रदूत अन्य कोई नेता नहीं हो सकता। अपने 39 वर्ष के छोटे से जीवनकाल में स्वामी जी अलौकिक विचारों की ऐसी बेशकीमती पूंजी सौंप गए, जो आने वाली अनेक शताब्दियों तक समस्त मानव जाति का मार्गदर्शन करती रहेगी। उनका कहना था कि मेरी भविष्य की आशाएं युवाओं के चरित्र, बुद्धिमत्ता, दूसरों की सेवा के लिए सभी का त्याग और आज्ञाकारिता, खुद को और बड़े पैमाने पर देश के लिए अच्छा करने वालों पर निर्भर है। उन्होंने देश को सुदृढ़ बनाने और विकास पथ पर अग्रसर करने के लिए हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया। उनका कहना था कि मेरी भविष्य की आशाएं युवाओं के चरित्र, बुद्धिमत्ता, दूसरों की सेवा के लिए सभी का त्याग और आज्ञाकारिता, खुद को और बड़े पैमाने पर देश के लिए अच्छा करने वालों पर निर्भर है। युवा शक्ति का आव्हान करते हुए उन्होंने अनेक मूलमंत्र दिए।
    (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 34 वर्षों से साहित्य एवं पत्रकारिता में निरन्तर सक्रिय हैं)

  • गांव और वार्ड से 10-10 व्यक्ति लेकर जाने का लें संकल्प

    गांव और वार्ड से 10-10 व्यक्ति लेकर जाने का लें संकल्प

     अमन गोयल ने इमानदारी से काम करने का किया आह्वान
    जींद रैली को लेकर निगम के वार्ड नंबर 27 में हुआ बैठक का आयोजन
    फरीदाबाद। प्रदेश के जींद जिले में 28 जनवरी को होने वाली रैली को लेकर बुधवार को पंजाब के चैयरमैन राजीव शर्मा ने तिगांव विधानसभा के निगम वार्ड नंबर 27 में कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तिगांव विधानसभा केे पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया।बैठक में पहुंचे कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब से आएं चैयरमैन एवं तिगांव प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जिस प्रकार आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और एक आम आदमी का झुकाव आप की तरफ है, उससे लगने लगा है कि इस बार हरियाणा प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तर्ज आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रहीं है। श्री शर्मा को कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी 28 जनवरी को  प्रदेश के जिला जींद में होने वाली रैली प्रदेश की राजनीति पर विशेष छाप छोडऩे का कार्य करेगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकत्र्ता का कर्तव्य बनता है कि वह प्रत्येक वार्ड और गांव से 10-10 कार्यकत्र्ता इस रैली मेंं अवश्य शामिल हो। इस क्रम में चैयरमैन राजीव शर्मा ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को रैली में भाग लेने और अपने साथ 10-10 नए लोगों को शामिल करने की बात पर जोर दिया। इस कड़ी में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन गोयल ने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए ईमानदारी से कार्य करने की प्ररेणा देते हुए अतिथि के रुप में पहुंचे चैयरमैन राजीव शर्मा को तिगांव विधानसभा एवं व्यापारियों को रैली में ले जाने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी राजेंद्र शर्मा, माइनोॅरिटी सेल के जिलाध्यक्ष मुस्तिकीन प्रधान, अफरोज आलम, जुल्फिकार, मुन्निकांत मिश्रा, संजय फौजी, ज्ञानचंद गोयल, सोनू सिसोदिया, विजय बहादुर पाल, शमा खातून के अलावा अन्य कार्यकत्र्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहें।