Category: news

  • आकाशीय बिजली को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग क्यों हो रही है?

    आकाशीय बिजली को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग क्यों हो रही है?

    • वर्तमान मानदंडों के अनुसार, चक्रवात, सूखा, भूकंप, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना, कीटों का हमला, पाला और शीत लहर को आपदा माना जाता है जो राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (State Disaster Response Fund- SDRF) के तहत कवर किये जाते हैं, जिसके लिये केंद्र द्वारा 75% वित्तपोषण किया जाता है।

    आकाशीय बिजली/तड़ित:  

    • परिचय:
      • यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो “बादल और ज़मीन के बीच या बादलों के बीच बहुत कम अवधि एवं उच्च वोल्टेज विद्युत निर्वहन” की प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसे तीव्र चमक, तेज़ गरज व दुर्लभ अवसरों पर तड़ितझंझा (Thunderstorms) के रूप में देखा जाता है।
      • बादल और ज़मीन (Cloud-to-Ground- CG)) के बीच आकाशीय बिजली की घटना खतरनाक मानी जाती  है क्योंकि इसके उच्च विद्युत वोल्टेज और करंट के कारण लोगों की जान जा सकती है। जबकि बादल में या बादलों के बीच उत्पन्न आकाशीय बिजली दृश्यमान और सुरक्षित है।
    • आकाशीय बिजली की प्रक्रिया:
      • आकाशीय बिजली ऊपर और नीचे के बादलों के मध्य विद्युत आवेश में अंतर के कारण उत्पन्न होती है, जो आकाशीय बिजली का एक विशाल प्रवाह प्रदर्शित करती है।
      • जल वाष्प के संघनित होने पर बादल का निर्माण होता है, जिससे ऊष्मा उत्पन्न होती है और यह ऊष्मा पानी के अणुओं को तब तक ऊपर धकेलती रहती है जब तक कि वे बर्फ के क्रिस्टल नहीं बन जाते। बर्फ के क्रिस्टल के मध्य टकराव इलेक्ट्रॉनों के मुक्त होने के कारण है, जिसके परिणामस्वरूप एक शृंखला प्रतिक्रिया निर्मित होती है जो बादल के शीर्ष परत में धनात्मक आवेश और मध्य परत में ऋणात्मक आवेश का निर्माण करती है।
      • जब आवेश में अंतर काफी अधिक हो जाता है, तो परतों के मध्य बिजली का एक विशाल प्रवाह देखा जाता है, जिससे ऊष्मा उत्पन्न होती है एवं वायु स्तंभ का विस्तार होता है तथा गड़गड़ाहट पैदा करने वाली तरंगें निर्मित होती हैं।

    1678707231 image2

    • आकाशीय बिजली और जलवायु परिवर्तन:
      • कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वर्ष 2015 के एक अध्ययन में विश्वविद्यालय ने आगाह किया था कि एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि से बिजली गिरने की आवृत्ति में 12% की वृद्धि होगी।
      • मार्च 2021 में जियोफिज़िकल रिसर्च लेटर्स में जारी एक अन्य अध्ययन में जलवायु परिवर्तन और आर्कटिक में बिजली गिरने में वृद्धि के मध्य संबंध पाया गया।
    • भारत में आकाशीय बिजली: 
      • बिजली गिरने पर प्रकाशित लाइटनिंग रेज़िलिएंट इंडिया कैंपेन (LRIC) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अप्रैल 2020 और मार्च 2021 के मध्य बिजली गिरने की 1 करोड़ 85 लाख घटनाएँ देखी गईं।
      • प्रत्येक वर्ष बिजली गिरने से 2,500 से ज़्यादा भारतीयों की मौत हो जाती है।
      • दिल्ली स्थित RMSI जो भू-स्थानिक और अभियांत्रिकी समाधानों में विश्व में अग्रणी है, की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल के वर्षों में आकाशीय बिजली गिरने के कारण सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड हैं।
      • सरकारी आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 1967 और 2019 के मध्य देश में 100,000 से अधिक लोग  आकाशीय बिजली गिरने के कारण मारे गए। जो इस अवधि के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाली सभी मौतों के एक-तिहाई से अधिक है।

    आगे की राह 

    • प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली: भारत को नागरिकों को आँधी के आने और बिजली गिरने के प्रति सचेत करने के लिये प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली में निवेश करना चाहिये, जैसे मौसमी रडार, लाइटनिंग डिटेक्शन नेटवर्क और स्मार्टफोन एप्लीकेशन इत्यादि।
    • आकाशीय बिजली से सुरक्षा हेतु उपाय: भारत की ग्रामीण आबादी को तीव्र तथा आसान तड़ित सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करना महत्त्वपूर्ण है। इसमें घरों पर तड़ित चालक स्थापित करना, तड़ितझंझा के दौरान घर के अंदर रहना एवं सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना आदि शामिल है।
    • अनुसंधान और विकास: भारत सरकार को आकाशीय बिजली (लाइटनिंग) को बेहतर ढंग से समझने और जोखिम को कम करने के लिये प्रौद्योगिकी तरीके खोजने हेतु अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करना चाहिये।
  • रेल ट्रैक पर सिक्का रख कर रोक देते थे ट्रेन, बिहार में फिल्मों की तरह शराब की स्मगलिंग

    रेल ट्रैक पर सिक्का रख कर रोक देते थे ट्रेन, बिहार में फिल्मों की तरह शराब की स्मगलिंग

    बिहार के समस्तीपुर रेलमंडल में आरपीएफ टीम ने ऐसे शातिर तस्करों के गिरोह का खुलासा किया है जो रेलवे ट्रैक के ज्वाइंट पर सिक्का रखकर ट्रेन को रोक देते थे और फिर शराब की खेप उतारते थे.

    तस्करी करने वाला यह गिरोह जिस जगह शराब की खेप उतारनी होती थी वहां रेल ट्रैक के ज्वाइंट पर सिक्का रख देते जिससे शॉर्ट सर्किट की वजह से आगे का सिग्नल लाल हो जाता था और ट्रेन रूक जाती थी.

    इसके बाद तस्कर शराब को ट्रेन से उतार कर बाइक से आसानी से फरार हो जाते थे. इस तरकीब से शराब की तस्करी करने वाले तीन लोगों को आरपीएफ की टीम ने शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

    समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर शराब के कारोबार से जुड़ा यह गिरोह काफी शातिराना तरीके से शराब की तस्करी करता था. इस गिरोह में मुख्य रूप से तीन लोग शामिल थे जो ट्रेन के माध्यम से शराब की बड़ी खेप मंगवाते थे. पुलिस को चकमा दे कर शराब को बीच रास्ते में ही उतार लेते थे.
    इस गिरोह में शामिल शराब तस्कर समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों से शराब लेकर आते थे. ट्रेन जब किसनपुर स्टेशन के आगे बढ़ने वाली रहती थी तो गिरोह का एक सदस्य रेल पटरी पर सिक्का रखकर सिग्नल को लाल कर देता था जिससे ट्रेन रुक जाती थी. फिर शराब तस्कर बाइक से शराब लेकर फरार हो जाते थे रेलवे सिग्नल कंट्रोल रूप को जब लगातार किसनपुर स्टेशन से आगे सिग्नल के लाल हो जाने की शिकायत मिलने लगी तो इसकी जांच की गई. जांच में रेलवे ने सिग्नल सिस्टम में कोई खराबी नहीं पायी.

    इसके बाद आरपीएफ की टीम को सिविल ड्रेस में ट्रेन और किसनपुर स्टेशन के आसपास तैनात किया गया. जैसे ही बीती रात रेल पटरी पर सिक्का लगाकर सिग्नल लाल कर शराब तस्कर ट्रेन से शराब उतारने लगे आरपीएफ की टीम ने तीन तस्करों को शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया.

    आरपीएफ टीम के हत्थे चढ़े शराब कारोबारी की पहचान रवि कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, और निखिल कुमार सिंह के रूप में हुई है. शराब को ढोने में इस्तेमाल किए जाने वाले बाइक को भी जप्त कर लिया गया है.

  • जिले के 01 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को खिलायी जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली

    जिले के 01 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को खिलायी जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली

    जिले के 01 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को खिलायी जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली

    मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय पूर्णिया पूर्व में बच्चों को दवा खिलाकर की गई राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम की शुरुआत:
    20 मार्च को भी मॉपअप द्वारा छूटे बच्चों को खिलाई जाएगी गोली:
    जिले में 19 लाख से अधिक बच्चों को खिलायी जाएगी अल्बेंडाजोलकी गोली:

    राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय से सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी द्वारा विद्यालय में उपस्थित बच्चों को दवा खिलाकर की गई। गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 01 से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि मुक्त रखने के लिए अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान किसी कारणवश दवा सेवन से वंचित बच्चों के लिए 20 मार्च को मॉपअप राउंड चलाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी के साथ आईसीडीएस डीपीओ रजनी गुप्ता, पूर्णिया पूर्व प्रखंड बीडीओ अमित आनंद, डीपीएम सुरेंद्र कुमार दास, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, डीसीक्यूए डॉ. अनिल कुमार, एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला, पूर्णिया पूर्व एमओआईसी डॉ. शरद कुमार, बीसीएम विभव कुमार सहित विद्यालय शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

    कृमि संक्रमण से होने वाली विभिन्न परेशानियों से सुरक्षित रखेगा अल्बेंडाजोल:
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने कहा कि बच्चों में कृमि के संक्रमण से विभिन्न तरह की परेशानियाँ हो सकती हैं। जैसे शारीरिक वृद्धि में रुकावट, कमजोरी, भूख एवं एकाग्रता में कमी, खून की कमी (एनीया), थकान आदि। इन सभी परेशानियों को कृमि नियंत्रण की दवाई अल्बेण्डाजोल खिलाकर ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार यह एक सुरक्षित दवा है। बिहार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष में दो बार किया जाता है। वर्ष 2023 में इसका संचालन 16 मार्च को किया जा रहा है। इस दौरान सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित 01 से 19 वर्ष के बच्चों को दवाई खिलाई जाएगी। छूटे हुए बच्चों को मॉपअप राउंड द्वारा 20 मार्च को विद्यालय में ही कृमि नियंत्रण की दवाई खिलायी जाएगी। सिविल सर्जन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि उक्त तिथि को अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें ताकि उनके स्वस्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु कृमि नियंत्रण की दवाई खिलायी जाए।

    सुरक्षित एवं उपयोगी दवा है अल्बेंडाजोल:
    डीपीएम सुरेंद्र कुमार दास ने कहा कि कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल बेहद सुरक्षित व उपयोगी दवा है जो 1 से 19 साल के सभी बच्चों को खिलायी जानी है। 1-5 साल के बच्चों को यह दवाई आंगनबाड़ी केंद्र एवं 6-19 साल के बच्चों को यह दवा स्कूलों में खिलाई जायेगी। स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को संबंधित क्षेत्र की आशा व आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से उनके घरों में ही दवा सेवन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व संबंधित एएनएम अपने सामने ही बच्चों को दवा का सेवन कराएंगे जिससे कि कोई भी बच्चा दवा सेवन से वंचित न रह सके।

    जिले में 19 लाख से अधिक बच्चों को खिलायी जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली:
    डीसीएम संजय कुमार दिनकर ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले के 19 लाख 68 हजार 399 बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भ्रमण किया जाएगा। इसके साथ ही निजी कोचिंग संस्थानों में भी भ्रमण कर दवा से वंचित बच्चों को सेवन कराया जाएगा। 20 मार्च को मॉपअप राउंड के दौरान भी सभी संस्थाओं का पुनः भ्रमण कर वंचित बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।

  • पेंशनर्स ने ‘रास्ता रोको आंदोलन’ कर लगाया घंटाघर पर जाम, गिरफ्तार

    पेंशनर्स ने ‘रास्ता रोको आंदोलन’ कर लगाया घंटाघर पर जाम, गिरफ्तार

    देहरादून। मिनिमम पेंशन 7500 व महंगाई भत्ता सहित अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर ईपीएस 95 पेंशनर्स ने रास्ता रोको आन्दोलन कर घंटाघर में जाम लगाया। जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया।
    आज यहां ईपीएस 95 पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी के पास एकत्रित हुए। आज उन्होंने अपनी मांगों को लेकर रास्ता रोको आन्दोलन करने की रणनीति बनायी थी। परेड ग्राउंड से वह तिब्बती मार्केट, दर्शन लाल चैक होते हुए घंटाघर पर पहुंचे जहां पर उन्होंने सडक पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लम्बीकृलम्बी कतारें लग गये। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उनको गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने तहसीलदार सोहन सिंह रांगड ने मौके पर पहुंच उनसे ज्ञापन लिया। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
    ज्ञापन में उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत सरकार लोक कल्याण हेतु अनेकों पेंशन योजना सुचारू रूप से चला रही है लेकिन ईपीएस कर्मचारियों ने उनकी पूरी सेवा के दौरान सरकारी नियमानुसार प्रति माह पेंशन फंड में पैसे जमा करवाए व इन वृद्ध पेंशनर्स को औसत पेंशन दी जाती है वह मात्र 1170 रूपये यह राशि इतनी कम है कि इससे पति पत्नी का जीवन यापन तो दूर इस वृद्धावस्था में इस राशि से औषधि उपचार का खर्च भी पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस ईपीएस 95 योजना अंतर्गत फॉर्मूला अनुसार जो यह अल्प पेन्शन राशि तय की जाती है वहीं पेंशन आजीवन कायम रहती है इतनी कम पेंशन राशि में हम वृद्ध पेंशनर्स गुजारा करें तो कैसे? उन्होंने मांग की है कि मिनिमम पेंशन 7500 के साथ ही महंगाई भत्ता मंजूर करवाये, यदि आवश्यक है तो बजट में प्रावधान किया जाए या इसके लिए बिल पास किया जाए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के 4 अक्टूबर 2016 व 4 नवम्बर 2022 के निर्णय की सही व्यवस्था करते हुए ईपीएफओ द्वारा लगाई गयी तथ्यहीन शर्तो को उपलब्ध ऑनलाईन सिस्टम से हटाकर वास्तविक वेतन पर उच्च पेंशन के विकल्प की सुविधा बिना किसी भेदभाव के ईपीएस 95 पेंशनर्स को प्रदान की जाए जिससे उन्हें सही अर्थो में न्याय मिल सके। इसके साथ ही सभी ईपीएस 95 पेंशनर्स को तथा उनके पत्नीकृपति को मुफ्त मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए।

    उन्होंने कहा कि जिन सेवा निवृत्ति कर्मचारियों को ईपीएस 95 योजना में शामिल नहीं किया है उन्हें उसका सदस्य बनाकर योजना में लाया जाये। गिरफ्तारी देने वालों में जिलाध्यक्ष टीएस बिष्ट, संजीव डोभाल, दिवाकर शाही, इंदूप्रकाश गौड, सूरज सिंह बंगारी, सुभाष शाह, अशोक अग्रवाल, टीएस रावत, दिनेश गुसांई, प्रेमसिंह पंवार, रमेश चंद डंगवाल, रजत कुमार, दिनेश ढौडियाल व टीवी चैधरी सहित अन्य लोग शामिल थे।

  • नाटू-नाटू” की पॉपुलेरिटी ग्लोबल हुई,ऑस्कर मिलने पर PM मोदी ने यूं दी बधाई

    नाटू-नाटू” की पॉपुलेरिटी ग्लोबल हुई,ऑस्कर मिलने पर PM मोदी ने यूं दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्‍कर्स अवार्ड 2023 में भारत की फिल्‍मों को मिले सम्‍मान पर बधाई दी है. RRR के ‘नाटू नाटू’ ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है. वहीं, भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि इस सम्मान के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को बधाई. उनका काम आश्चर्यजनक रूप से सतत विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है.

    वहीं, ‘नाटू नाटू’ सॉन्‍ग के लिए उन्‍होंने कहा, नाटु नाटु की लोकप्रियता वैश्विक हो गई है. यह एक ऐसा गाना साबित होगा, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा. बधाई हो!

    ऑस्‍कर्स में भी नाटू नाटू…
    भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटू नाटू’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है. इस श्रेणी में गीत ‘नाटू नाटू’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी. तेलुगु गीत ‘नाटू नाटू’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटू नाटू’ का मतलब होता है ‘नाचना’. गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है. इससे पहले ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस तेलुगु गीत पर जोरदार प्रस्तुति दी, जिससे समारोह स्थल पर मौजूद सभी दर्शक झूम उठे थे.

    प्राकृति और इंसानों के बीच अटूट संबंध की दास्‍तां ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ 
    ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है. फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड की जीत पर निर्माता गुनीत मोंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कार के साथ तस्वीर साझा की है. कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ की इस शॉर्ट फिल्म ने इस श्रेणी में ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को मात दी. ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ दो हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच के अटूट बंधन पर आधारित है. निर्माण कंपनी ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ की मोंगा और अचिन जैन भी इसके निर्माता हैं. ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया.

  • मोबाइल के लिए विवाहिता ने पति को छोड़ा, थाने में खूब हुआ ड्रामा, पढ़े पूरी ख़बर

    मोबाइल के लिए विवाहिता ने पति को छोड़ा, थाने में खूब हुआ ड्रामा, पढ़े पूरी ख़बर

    दुनिया को मुट्ठी में समेट लेने वाला मोबाइल पति-पत्नी के रिश्ते के बीच दरार पैदा कर रहा है। कई मामलों को तो सुलह-समझौते से सुलझा लिया जाता है। कई इतने ज्यादा बिगड़ चुके होते हैं कि कई प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा पाता और वो टूट जाते हैं। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सामने आया जहां मोबाइल के लिए एक विवाहिता ने पति को छोड़ दिया।  इससे पहले भुड़कुड़ा  थाने में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

    पति-पत्नी के बीच चल रहे घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा को समाप्त करने के लिए पुलिस और सम्मानित जनों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराना चाहा। लेकिन, पत्नी ने मोबाइल न होने की दशा में पति से अलग रहने का फैसला कर 10 माह पूर्व हुई शादी को तोड़ अपने घर वापस चली गई।

    होली के बाद ससुराल आई थी दुल्हन

    भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गौराखास निवासी युवक की शादी 31 मई 2022 को शादियाबाद थाना के बरहट गांव निवासी युवती से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। पत्नी ससुराल में 15 दिन रहने के बाद मायके चली गई थी। होली के बाद विदाई का दिन रखा गया था।

    दुल्हन ससुराल आई और फिर मोबाइल फोन से बात करने को लेकर पति- पत्नी में कहासुनी होने लगी। इसके बाद दुल्हन ने मायके वालों को बुलाकर घंटों पंचायत किया। लोगों ने काफी समझाया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला कोतवाली पहुंचा। मोबाइल फोन को लेकर हो रहे टकराव के बाद फैसला लिया गया कि मोबाइल पति के पास रहेगा।

    यह तया हुआ कि जब किसी मायके पक्ष का फोन आएगा तो पति बात करा देगा। मगर, यह बात दुल्हन को नागवार गुजरी। दुल्हन ने कहा कि अगर मोबाइल हमारे पास नहीं रहेगा तो मैं पति के साथ नहीं रहूंगी। इसके बाद सम्मानित जनों और पुलिस ने यह निर्णय लिया कि इनकी जो इच्छा करें।

    इस पर पति- पत्नी ने स्टांप पेपर पर लिखित रूप से बयान दिया कि हम लोग अपनी रजामंदी से अलग रहना चाहते हैं। दहेज के सामान का लेनदेन करने के बाद दोनों हमेशा के लिए जुदा होकर अपने- अपने घर चले गए। इसकी चर्चा पूरे दिन होती रही।

  • 25 लाख तक मुफ्त उपचार, 100 यूनिट तक बिजली फ्री – शेखावाटी उत्सव में मुख्यमंत्री गहलोत ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

    25 लाख तक मुफ्त उपचार, 100 यूनिट तक बिजली फ्री – शेखावाटी उत्सव में मुख्यमंत्री गहलोत ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

    राजस्थान. सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी उत्सव में पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए की बात कही। गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है, राजस्थान सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम छोर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस साल बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, श्रमिकों, आम उपभोक्ताओं तथा वृद्धजनों सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए गहलोत ने कहा कि चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का उपचार निःशुल्क है। साथ ही 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। इसमें किडनी, लीवर, हार्ट और अन्य अंग प्रत्यारोपण जैसे जटिल उपचार भी शामिल हैं। कार्यक्रम में शेखावाटी उत्सव की तारीफ करने के साथ सीएम गहलोत ने यहां के लोगों की भी तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी वीरों की धरती रही है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी से संबंध रखने वाले उद्योगपति पूरे देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं। देश की रक्षा करने में भी शेखावाटी के लोग अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं।

    राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ लोगों को दी जा रही पेंशन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का बजट में प्रावधान किया गया है। साथ ही 100 यूनिट तक की छूट देने से लगभग एक करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो जाएंगे। इससे आमजन को महंगाई की मार से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। साथ ही, इस बार के बजट में न्यूनतम 1 हजार रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाने के लिए भी प्रावधान किया गया है।

  • अमेरिका के बैंकिंग संकट से सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में भी भारी तेजी

    अमेरिका के बैंकिंग संकट से सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में भी भारी तेजी

    नई दिल्ली : सिलिकॉन वैली बैंक और उसके बाद सिग्नेचर बैंक के बंद होने का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोमवार को सेफ हैवन अपील बनी हुई है। जब भी दुनिया में अनिश्चितता आती है, शेयर मार्केट गिरने लगते हैं, आर्थिक संकट की स्थिति होती है या भू-राजनीतिक तनाव होता है, तो सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में उभरता है। सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के डूबने के बाद अमेरिका में बैंकिंग संकट के काले बादल मंडरा रहे हैं। यही कारण हैं कि निवेशकों का रुख सोने की तरफ हो गया है। घरेलू स्तर पर भी सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

    घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अप्रैल 2023 की डिलीवरी वाला सोना सोमवार शाम 1.19 फीसदी या 668 रुपये के उछाल के साथ 56,818 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में उछाल दिखा है।

    चांदी में भी आई तेजी

    सोने के साथ ही चांदी की भी घरेलू वायदा कीमतों में उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स पर 5 मई 2023 की डिलीवरी वाली चांदी सोमवार शाम 1.56 फीसदी या 979 रुपये की बढ़त के सात 63869 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

  • महिला जज को धमकाने के मामले में इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

    महिला जज को धमकाने के मामले में इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

    पाकिस्तान. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सोमवार को गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया है. द डॉन ने यह जानकारी दी है. एक महिला जज को धमकाने के आरोप में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुए थे. सिविल जज राना मुजाहिद रहीम ने तीन पन्ने का फैसला जारी किया. इमरान खान ने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेशी से छूट की याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया. कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह 29 मार्च से पहले इमरान खान को पेश करे. जियो न्यूज की जानकारी के मुताबिक, इमरान खान को अरेस्ट करने के लिए इस्लामाबाद पुलिस हेलिकॉप्टर से लाहौर पहुंची है.

    पिछले साल इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव हार गए थे, जिस कारण उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ा था. इमरान खान एक बार फिर सुनवाई में शामिल नहीं हुए. इसके इतर, उन्होंने एक याचिका दाखिल की, जिसमें उन्होंने जज के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने की छूट मांगी थी. उन्होंने कोर्ट से वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई में शामिल होने की इजाजत मांगी थी. सुनवाई के दौरान, पीटीआई चीफ के वकील इंतजार हैदर ने कहा कि 71 साल के इमरान खान के लिए इस्लामाबाद सेफ नहीं है और उनकी सुरक्षा को खतरा है. वकील ने कहा कि इमरान खान ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट से वर्चुअली पेशी की इजाजत मांगी है.

    इससे पहले सेशन्स कोर्ट ने पीटीआई चीफ की अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि अगर इमरान खान आज कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद 12.30 बजे तक कोर्ट की सुनवाई स्थगित कर दी गई. जज ज़ेबा चौधरी पर धमकी देने के आरोप में इस्लामाबाद के मरगल्ला पुलिस स्टेशन में पीटीआई अध्यक्ष के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है.

    पिछले साल अगस्त में, इमरान खान ने अपने स्पेशल असिस्टेंट शाहबाज़ गिल के साथ एकजुटता दिखाते हुए एक रैली की थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्हें हिरासत में प्रताड़ित किया जा रहा है. उस भाषण के दौरान, इमरान खान ने जज ज़ेबा चौधरी को कथित रूप से धमकी देते हुए कहा था कि उन्हें खुद को अपने खिलाफ एक्शन के लिए तैयार कर लेना चाहिए

  • भाजपा का आरोप 100% सही है – हितानंद….बुरी फंसी कांग्रेस सरकार 13 मार्च 2023 को विधानसभा में…?

    भाजपा का आरोप 100% सही है – हितानंद….बुरी फंसी कांग्रेस सरकार 13 मार्च 2023 को विधानसभा में…?

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 13 मार्च को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने लिखित में यह जवाब दिया कि केंद्र सरकार के द्वारा कुल 16 लाख 60,000 आवास स्वीकृत किए गए थे छत्तीसगढ़ के लिए इसमें से 12 लाख 73000 आवास केंद्र सरकार को वापस कर दिए गए और कुल 3 लाख 8000 आवास स्वीकृत किए गए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…?
    इसमें से भी 82 हजार 973 आवास छत्तीसगढ़ सरकार बनवा पाई और.1. लाख 57000 आवास का कार्य प्रारंभ ही नहीं कर पाई छत्तीसगढ़ सरकार यह विपक्ष भाजपा का आरोप नहीं है कांग्रेस सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण आवास मंत्री रविंद्र चौबे का विधानसभा के पटल पर लिखित जवाब है 13 मार्च 2023 को…?

    रविंद्र चौबे मंत्री ने आगे बताया कि वर्ष2019..2020 से लेकर 31 जनवरी 2023 तक की सरकार की यह जानकारी है..?
    … मोर आवास मोर अधिकार…
    इसी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा 15 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा घेरने जा रही है और करीब प्रदेशभर से एक लाख आवास हीन प्रभावित लोग इस प्रदर्शन में भाग लेंगे…?
    13 मार्च को विधानसभा के पटल पर जो जानकारी प्रस्तुत की गई इससे तो यह प्रमाणित होता है कि छत्तीसगढ़ भाजपा का आरोप 100% सही है।