Category: news

  • लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है एक सेवा: जावेद अख्तर मुन्ना खां

    लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है एक सेवा: जावेद अख्तर मुन्ना खां

    लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है एक सेवा: जावेद अख्तर मुन्ना खां
    हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ बनाना है: अताउल अंसारी
    भदोही। साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक सप्ताह के रविवार की तरह इस रविवार को भी अलसुबह गोपीगंज बड़ी चौराहा से साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा पड़ाव होते हुए जोगिनाका, कठौता चकमान्धाता, धारा विशम्भरपट्टी भगवानपुर, शिखापुर होते हुए चकसहाब पहुंची। वहीं चकसहाब के ग्राम प्रधान जावेद अख्तर उर्फ़ मुन्ना खां ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सभी साइकिल चालकों का ज़ोरदार स्वागत किया तथा स्वयं श्री खां साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हो गए। ग्राम प्रधान श्री खां के सानिध्य में साइकिल यात्रा चकसहाब से पुनः आरम्भ होकर संसारापुर ग्राम का भ्रमण किया। साइकिल यात्रा में हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को सुबह उठने, योग, व्यायाम करने, साइकिल चलाने के फ़ायदे के बारे में जागरूक करते हुए चकसहाब के खेल मैदान में पहुंचे। जहां साइकिल यात्रा का समापन हुआ। ज्ञात हो की गोपीगंज निवासी अताऊल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को पिछले दो वर्ष से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा कई प्रदेश में पहुचकर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताऊल अंसारी के इस पहल की लोगो मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में अताउल अंसारी, विनोद सिंह फ़ौजी, विपिन राय, अजय बिन्द, कृष्णकान्त शुक्ला, इमरोज़ खान, मंजूर आलम, महमूद आलम, फरहान अंसारी, पवन पाल, शिवम् उपाध्याय, मैनू अली, लारैब अख्तर, अदनान फारुकी, मो० नाज़िम, मो० शाम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
  • नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारे

    नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारे

    नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारे
    सोनभद्र। रविवार को सोनभद्र नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर विजयगढ़ टॉकीज के सामने अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई और यात्रा  राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से आरंभ हो शीतला मंदिर के में चौक होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से वापस राम जानकी मंदिर पर समाप्त किया गया। यात्रा में सोनभद्र के माटी के लाल सूरज गुप्ता जी का भजन पूरे रास्ते पर बजा। मुख्य रूप से धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, बृजेश जी, महेश जी, अजीत रावत, प्रवीण जी, नरेंद्र कुशवाहा, पंकज कनोडिया, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, मनोज जालान, मनोज सोनकर, पुष्पा सिंह, रुबी गुप्ता, नीतू, गुड़िया वर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, रविंद्र केसरी, लव कुश, श्याम, उमर, सूरज गुप्ता, संतोष सोनी, सुरेंद्र शर्मा, नवल बाजपेई, पंकज, बृजेश पाठक, मनीष वर्मा, महेश केसरी,  मनीष अग्रहरि, योगेश सिंह, अनिल कुमार ,सुरेश कुमार, रवि केसरी, आशु, अभिषेक, अमन वर्मा, अमित पांडेय, आशीष शुक्ला, महेश सोनी, रोहित पांडेय, आलोक चौरसिया, चंदन सोनी, सत्यम सोनी, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र, विनोद कुमार, महेश वर्मा, लवकुश प्रजापति, अनूप पांडेय, सुरेंद्र एवं भारी संख्या में राम भक्त भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए।
  • गुरुग्राम सैक्टर 5 में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी भीड़। लगते रहे जय श्री राम के नारे।

    गुरुग्राम सैक्टर 5 में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी भीड़। लगते रहे जय श्री राम के नारे।

    गुरुग्राम सैक्टर 5 में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी भीड़। लगते रहे जय श्री राम के नारे।
    सतबीर शर्मा। पहल टुडे। आज  पूरा गुरुग्राम आज हुआ राममय । गुरुग्राम में जहा भी देखो चारो तरफ जय  श्री  राम के नारे लग रहे  है। क्या महिला क्या बच्चे क्या जवान हर कोई हाथ में श्री राम का झंडा लेकर  राम के नारे लगा रहे है आप देख सकते है  छोटे छोटे बच्चे आज अन्न पूर्णा  रसोई प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर पांच के मंदिर में पहुचें है महिलाओं ने भावभीन हो गई । युवाओं  में जोश और जनून है उनका कहना है की हिंदुओ के लिए यह गर्व की बात है  हर हिंदी आज खुश है सीए अनिल बंसल का कहना है की यहां पर आज रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है काफी भीड़ उमड़ी है उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं है बंसल ने  बताया  की  श्रीराम की नई मूर्ति 5 साल के बालक स्वरूप में कमल पर विराजित होगी, जिसकी लंबाई 8 फीट है. ये मूर्ति श्यामवर्ण होगी.। नई मूर्ति के साथ पुरानी श्रीराम की मूर्तियों को भी स्थापित किया जाएगा.।राम मंदिर को  भारतीय परंपरागत नागर शैली में बनाया गया है. मंदिर में पूर्व दिशा से प्रवेश करने पर 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से आएगा.।राम मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी. तीन मंजिला बने राम मंदिर में प्रथम तल पर गर्भगृह होगा.।मंदिर में 5 मंडप होंगे नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन। मनीष आचार्य का कहना है हम श्री राम सेना की तरफ से कहना  चाहते हैं की सभी धर्मो को साथ आकर खुशी के मौके पर आनंदमय होना  चाहिए। यह उत्सव पूरे भारत में  नही बल्कि पूरे विश्व मनाना चाहिए।
  • मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुमार ने गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण दिया निर्देश 

    मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुमार ने गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण दिया निर्देश 

    मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुमार ने गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण दिया निर्देश
    कृपाशंकर यादव
    गाजीपुर  । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुामर ने बताया कि जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंश को शत प्रतिशत संरक्षित किये जाने तथा इनके भरण-पोषण के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु नामित नोडल अधिकारी नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा दिनांक 11.01.2024 को जनपद के बृहद गोसंरक्षण केन्द्र पिपनार, विकास खण्ड सादात, अस्थायी गोआश्रय स्थल गौधा, विकास खण्ड सैदपुर एवं आर0टी0आई0 सदर, गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर डा० शिव कुमार, सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे। नोडल अधिकारी द्वारा गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश को हरा चारा एवं संतुलित आहार देने के निर्देश दिये गये गोबर के निस्तारण हेतु पिट बनाकर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के निर्देश दिये गये। आर०टी०आई० परिसर में गन्दगी व क्षमता से अधिक गोवंश होने के कारण अधिशासी अधिकारी को तत्काल शेड बनवाने तथा साफ सफाई रखने के निर्देश दिये गये। नोडल अधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में सायं को खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी और दिये गये लक्ष्य के अनुसार नये अस्थायी गोआश्रय स्थलों एवं शेड विस्तारीकरण का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुये द्य निराश्रित गोसंरक्षण का लक्ष्य 16.01.2024 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर घोसिया नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

    राष्ट्रीय युवा दिवस पर घोसिया नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

    राष्ट्रीय युवा दिवस पर घोसिया नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली
    नगर पंचायत की चेयरमैन बेबी अबरार ने हरी झंडी दिखाकर किया स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना
    भदोही। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली निकाले गए। जिसमें राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाओं सहित कर्मिक शामिल थे। रैली को चेयरमैन बेबी अबरार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से निकली गई। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचा तो उसका समापन किया गया। रैली निकालकर बालिकाओं ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं रखने के लिए सभी नगरवासियों को संदेश दिया। इस दौरान चेयरमैन बेबी अबरार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता के प्रति नगर पंचायत कार्यालय कृत संकल्पित है। प्रतिदिन नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए नगर की संपूर्ण साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए सभी नगरवासियों से अपेक्षा की जा रही है कि वह घरों से निकलने वाले गंदगी को इधर-उधर नहीं फेंकेंगे। वह घरों से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मियों को दें। ताकि वह उसका डिस्पोजल कर सकें।इस मौके पर डीपीएम भदोही नेहा कपूर, पूर्व चेयरमैन अबरार अली, संतोष कुमार, सुनील कुमार, हैदर अली, वंशनारायण, जितेंद्र कुमार पाल, बबलू व सुभान अली सहित नगर के सभी सभासद मौजूद रहें।
  • राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित
    देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन देहरादून के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईटी विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर प्रियदर्शन पत्र एवं कैंट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा किया गया उद्घाटन सत्र के दौरान नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक आर्यन त्यागी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी  एके सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक बताया गया। 7 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देहरादून ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जाएगा।
    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदीप कुमार यातायात इंस्पेक्टर द्वारा 500 स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया जो 3 दिन देहरादून के सबसे ज्यादा व्यस्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस के साथ सहयोग करेंगे और लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। स्वयंसेवक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देहरादून के व्यस्त चौराहा पर लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देंगे। उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया , जिसमें युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के के डॉक्टर डॉ नवीन सिंगला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा एक रैली भी निकल गई। रैली के द्वारा छात्रों के बीच यातायात की समस्याओं को कुशल रूप से चित्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नासिक में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा दिवस के उद्धघाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए सजीव सम्बोधन को भी सुना।

  • देवभूमि से अभिभूत हो लौटे कर्नाटक के पत्रकार

    देवभूमि से अभिभूत हो लौटे कर्नाटक के पत्रकार

    देवभूमि से अभिभूत हो लौटे कर्नाटक के पत्रकार
    देहरादून । विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 7 पत्रकारों का एक दल पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून के सौजन्य से पांच दिन के उत्तराखंड दौरे पर था जिसका आज यानि शुक्रवार को समापन हो गया। ये दल राज्य में चल रही केंद्र सरकार की विभिन्न विकास की योजनाओं और विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन कैंपेन का जायज़ा लेने पहुंचा था। इस दौरान राज्य में चल रही केंद्र सरकार की विकास से जुड़ी मुख्य योजनाओं के बारे में दल को जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।
    इस पांच दिवसीय दौरे में पत्रकारों के दल को दिल्ली देहरादून एलिवेटेड ग्रीन कॉरिडोर , देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट , कालसी के एकलव्य मॉडल स्कूल , जनजातीय अटल आदर्श गांव नेवी , टिहरी के चम्बा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन कैंपेन और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का दौरा करवाया गया।इससे पहले यात्रा के प्रथम दिन पत्रकारों के दल ने माननीय राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह (से0नि0) से भेंट कर विकसित भारत संकल्प यात्रा पर अपने विचार सांझा किये।दल ने दौरे के दौरान उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों को सराहा और कहा कि उत्तराखण्ड विकास की नई कहानी लिख रहा है। कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार श्री विनायक भट ने कहा कि पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों से विकसित भारत के संकल्प को बल मिलेगा। दूसरे पत्रकार  नरसिम्हा राव ने कहा कि उत्तराखंड दौरे के दौरान उनको यहाँ की कला और संस्कृति ने ख़ासा प्रभावित किया।दौर के अंतिम दिन प्रसार भारती उत्तराखण्ड के क्लस्टर हेड अशोक कुमार ने पत्रकारों को पहाड़ी टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  अशोक ने इस दौरान उम्मीद जताई कि पत्रकारों का ये दल कर्नाटक के मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड के विकास कार्यों से लोगों को अवगत करवाएंगे। इस दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख एसएस रावत , आकाशवाणी-दूरदर्शन के क्षेत्रीय समाचार इकाई के प्रमुख संजीव सुन्दरियल और केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की सहायक निदेशक डॉ आशीष संतोष भी मौजूद रहीं।उन्होंने पत्रकारों के दल से उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के बारे में चर्चा की।

  • आरक्षी राजेन्द्र नाथ को माउंट अकोंकागुआ फतह करने रवाना किया

    आरक्षी राजेन्द्र नाथ को माउंट अकोंकागुआ फतह करने रवाना किया

    आरक्षी राजेन्द्र नाथ को माउंट अकोंकागुआ फतह करने रवाना किया
    देहरादून। पुलिस मुख्यालय से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ (6961 मीटर) को फतह करने के लिए पुलिस महानिदेशक, उतराखंड  अभिनव कुमार द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन के माध्यम से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर माउंट अकोंकागुआ को फतह करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया गया कि पर्वतारोहण एक साहसिक खेल है और एसडीआरएफ के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है। एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा क्याकिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण इत्यादि साहसिक खेलों में प्रतिभाग कर अपनी व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।फ्लैग ऑफ सेरेमनी के दौरान मौजूद पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ द्वारा भी राजेन्द्र को शुभकानाएं प्रेषित की गई। इस दौरान महानिरीक्षक एसडीआरएफ ने विचार साझा करते हुए बताया गया कि  एसडीआरएफ में पर्वतारोहण का विशेष महत्व है। एसडीआरएफ द्वारा सतोपंथ, भागीरथी,त्रिशूल व एवेरेस्ट का सफल आरोहण किया है। इन पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से मिले कौशल से एसडीआरएफ द्वारा ग्लेशियरों एवम ट्रेक रूटों में फंसे देश-विदेश के अनेक पर्वतारोहियों,ट्रैकरों एवम पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है। एसडीआरएफ द्वारा विदेशी नागरिकों व पर्वतारोहियों के सफल रेस्क्यू कार्यों की कोरिया, अमेरिका इत्यादि देशों के दूतावासों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है। इनके द्वारा विगत वर्षों में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133  मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है। यह उतराखंड पुलिस के प्रथम कर्मी है जिन्होंने माउंट एलब्रुस को छः दिवस के अंतराल में डबल समिट और माउंट किलिमंजारो को तीन दिवस के अंतराल में डबल समिट करने का अद्वितीय कीर्तिमान अपने नाम किया है।

  • भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।

    भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।

    भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।
    ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त किया
    रामघाट (बुलंदशहर) वार्ड नंबर 44 के भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेशचंद यादव ने पांच सड़कों को  भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया को प्रस्ताव सौंप कर स्वीकृत कराई है जल्द निर्माण कार्य शुरू  किया जाएगा जनता ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त किया है। आपको बता दें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव के छोटे भाई भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र यादव जरगवां निवासी ने बताया अलीगढ़ रामघाट मार्ग से बरात घर से होते हुए  माना जाटव के घर तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड ग्राम रामपुर में कुंवर पाल सिंह के कलेसर से लेकर बंबी तक लगभग 280 मीटर अवशेष मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य ग्राम महाराजपुर में रोशन सिंह पूर्व प्रधान के मकान से लेकर महाराजपुर पोखर तक लगभग 250 मीटर पक्का नाला निर्माण कार्य  जरगवां बाईपास रोड से धारकपुर रजवाह मोहम्मदपुर वाली रास्ता तक 400 मीटर सीसी रोड निर्माण रामपुर में नथों देवी के खेत से लेकर बंबी तक तथा ऊंचा गांव में वीरपाल सिंह के खेत से लेकर उदयराम के खेत तक मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुके हैं जल्द इन पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद यादव ने बताया अपने वार्ड क्षेत्र की सात सड़कों के प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए थे जिनमें से पांच स्वीकृत हो चुकी है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इधर समाज सेवी एवं एक्स क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह गौतम ने जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव से  बारात घर वाली रास्ता तथा बाईपास से मोहम्मदपुर वाली रास्ता को बनवाने की मांग रखी थी जिन्होंने लगन मेहनत के साथ स्वीकृत करा दिया है भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सहित यादव जी का हम सब ग्रामवासी आभार व्यक्त करते हैं।
  • 22 जनवरी को मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतया प्रतिबन्धित: डीएम

    22 जनवरी को मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतया प्रतिबन्धित: डीएम

    22 जनवरी को मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतया प्रतिबन्धित: डीएम

    रायबरेली

    शासनादेश के आलोक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आदेश दिये है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिवस जनपद में संचालित सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडलशाप, भांग, ताड़ी, सी0एल0-2, एफ0 एल0-2/एफ0एल0 2बी, एफ0एल0-49, एफ0एल0-16,17 एवं एफ0एल0-09/09ए अनुज्ञापनों से सम्पूर्ण दिवस को मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी। उन्होंने कहा है कि इस बंदी के लिए लाइसेंसधारी किसी प्रतिकर या दावे का हकदार नहीं होगा। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।