Category: Govt Scheme
-

गांव और वार्ड से 10-10 व्यक्ति लेकर जाने का लें संकल्प
अमन गोयल ने इमानदारी से काम करने का किया आह्वानजींद रैली को लेकर निगम के वार्ड नंबर 27 में हुआ बैठक का आयोजनफरीदाबाद। प्रदेश के जींद जिले में 28 जनवरी को होने वाली रैली को लेकर बुधवार को पंजाब के चैयरमैन राजीव शर्मा ने तिगांव विधानसभा के निगम वार्ड नंबर 27 में कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तिगांव विधानसभा केे पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया।बैठक में पहुंचे कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब से आएं चैयरमैन एवं तिगांव प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जिस प्रकार आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और एक आम आदमी का झुकाव आप की तरफ है, उससे लगने लगा है कि इस बार हरियाणा प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तर्ज आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रहीं है। श्री शर्मा को कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी 28 जनवरी को प्रदेश के जिला जींद में होने वाली रैली प्रदेश की राजनीति पर विशेष छाप छोडऩे का कार्य करेगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकत्र्ता का कर्तव्य बनता है कि वह प्रत्येक वार्ड और गांव से 10-10 कार्यकत्र्ता इस रैली मेंं अवश्य शामिल हो। इस क्रम में चैयरमैन राजीव शर्मा ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को रैली में भाग लेने और अपने साथ 10-10 नए लोगों को शामिल करने की बात पर जोर दिया। इस कड़ी में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन गोयल ने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए ईमानदारी से कार्य करने की प्ररेणा देते हुए अतिथि के रुप में पहुंचे चैयरमैन राजीव शर्मा को तिगांव विधानसभा एवं व्यापारियों को रैली में ले जाने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी राजेंद्र शर्मा, माइनोॅरिटी सेल के जिलाध्यक्ष मुस्तिकीन प्रधान, अफरोज आलम, जुल्फिकार, मुन्निकांत मिश्रा, संजय फौजी, ज्ञानचंद गोयल, सोनू सिसोदिया, विजय बहादुर पाल, शमा खातून के अलावा अन्य कार्यकत्र्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहें। -

चमनलाल पीजी कॉलेज की 7 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान, दो टॉपर
चमनलाल पीजी कॉलेज की 7 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान, दो टॉपररुड़की, लंढौरा (देशराज पाल)। चमनलाल पीजी कॉलेज की 7 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान हासिल किया है। इनमें से दो छात्राओं ने यूनिवर्सिटी टॉप किया है।श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने विगत सत्रों की टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में स्नातक तथा स्नातकोत्तर की विभिन्न उपाधियां में टॉप 3 स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम जारी किए गए हैं। इस बार चमनलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट में 7 स्थान प्राप्त किए हैं। एमए होम साइंस में अंजलि प्रदीप चौधरी ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टॉप की है। इस विषय में दूसरे स्थान पर भी चमनलाल महाविद्यालय की छात्रा पूर्णिमा शर्मा रही हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय में निशा कंचन ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है। एमलिब उपाधि में नेहा ने 72 फीसद अंकों के साथ दूसरा और वैशाली पुंडीर ने 70 फीसद अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।बीएससी होम साइंस में भी महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी योग्यता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस उपाधि में पहला और तीसरा स्थान चमनलाल महाविद्यालय की छात्राओं को प्राप्त हुआ। शिवानी सेठपाल ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टॉप की, जबकि सना परवीन ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि हरिद्वार जनपद के समस्त महाविद्यालयों में चमनलाल महाविद्यालय की सर्वाधिक छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की मेरिट में स्थान प्राप्त किए हैं। पूर्व में भी महाविद्यालय की एक छात्रा यूनिवर्सिटी टॉप कर चुकी है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कहा कि सभी टॉपर्स को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। -

मोबाइल तो मोबाइल है
मोबाइल तो मोबाइल है भैया। किसी किसी के लिए इस काम की तो किसी किसी के लिए उस काम की चीज है। मुश्किल तो रामधारी के बेटे टिंकू के नन्हें हाथों से हैं, जिसे महाप्रभु कोरोना जी की कृपा से मोबाइल को न केवल स्पर्श करने का मौका मिला, बल्कि ऑनलाइन क्लासेस के बहाने चिट-चैटर, यूट्यूबर, व्हाट्सपर, फेसबुकर, गेमर और कुछ संदर्भों में अडल्टर बनने का भरपूर अवसर मिला। इतनी खुशी तो उसे अपने जन्म के समय भी नहीं हुई।रामधारी ठहरे एकदम कोरे निरक्षर। स्मार्ट बनना तो दूर स्मार्ट की स्पेलिंग से भी उनका दूर-दूर तक पाला नहीं पड़ा था। पड़े भी कैसे? घर में टीवी चैनल सारे हिंदू-मुस्लिम, जादू-टोना, निंबू-मिर्ची करने में अपना सिर खपा रहे थे। यदि कोई चैनल गलती से स्मार्ट बनने की कोशिश करता तो दो हजार और पाँच सौ की नोटों में से चिप निकालने बैठ जाता। एक तरह से कह दें तो रामधारी की स्मार्टियत जन्म लेने से पहले ही भ्रूणहत्या का शिकार हो गयी। इसका मतलब यह नहीं कि उनके पास मोबाइल नहीं है। है लेकिन उतना ही जितना कि हरा बटन दबाने पर जवाब दे सके और खतरा लगने पर लाल बटन दबाकर सामने वाले या फिर खुद का गला दबाने में काम आ सके। इधर ऑनलाइन क्लासों ने मानो रामधारी जैसों के लिए सीरियाई फरमान जारी कर दिया कि यदि बच्चे को स्मार्ट फोन नहीं दिलाओगे तो समझो तुम्हारी खैर नहीं। वह तो भला हो चीनी कंपनियों का, जो जिंदगी से सस्ते दामों पर स्मार्टियत वाला फोन बेचते हैं। सो, भेड़चाल की भीड़ में रामधारी भी हो चले। उन्होंने भी अपने लाड़ले टिंकू का स्मार्ट फोन से आलिंगन करवा दिया।रामधारी के लिए वह एक घड़ी थी और आ एक घड़ी है, जब स्मार्ट फोन दिलवाने का पछतावा उन्हें हर समय होता रहा है। स्मार्टफोन से पहले बनावटी पितृभक्त टिंकू अब तो खुलेआम घर के सदस्यों पर मोर्चा खोल बैठा है। कुछ भी काम कहो तो कहता कि क्लास लगी है। पता चला कि महाराज ऑनलाइन क्लास के बहाने रिसेंट एप्स में अपनी सृजनात्मकता का लोहा मनवा रहे हैं। रिसेंट में सब कुछ ताजा-ताजा चीज़ें होतीं। जैसे- व्याहट्स पर चिट-चैट, फेसबुक पर लाइक-शेयर, इंस्टा पर हसीनाओं के दीदार, ऑनलाइन गेम्स में पड़ोस के मिन्नू से वर्ल्ड नंबर बनने की होड़ और यूट्यूब पर अपनी फूहड़ कलाकारी की अपलोडियत का कारनामा। रामधारी के लिए साल टिंकु का 1.0 वर्जन खूब फबा, किंतु उसी टिंकु का 2.0 वर्जन उन्हें और उनके घरवालों के लिए खाना-पीना हराम कर दिया था। ऑनलाइन क्लास में टिंकु ने कुछ सीखा या नहीं सीखा यह ठीक से तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन टेढ़ी गर्दन, उभरा हुआ पेट, बदन पर चर्बी की भरमार, आँखों पर मोटा चश्मा, छोटी सी उमर में बूढ़ापे की झलक, बड़ो से बदसलूकी की झलकियाँ और घरभर के माथों पर परेशानियों के बल आसानी से देखे जा सकते थे।
-

भारत मंडपम में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ की रौनक, बना बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा
भारत मंडपम में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ की रौनक, बना बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा प्रदर्शित लोकोमोटिव मॉडलसंतोष कुमार नागवंशीदिल्ली, प्रगति मैदान में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ 3 जनवरी से शुरू हुई ये ‘मेगा प्रदर्शनी’ भारत मंडपम में आगामी 10 जनवरी तक लगाई गई है।माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘आत्म निर्भर भारत’ की मुहिम में अन्य मंत्रालयों के साथ ही रेल मंत्रालय की भागीदारी को सुनिश्चित करते इस उत्सव मेंभारतीय रेल के विकास यात्रा को बहुत ही अच्छे ढंग से दिखाया गया है मंडप अयोध्या रेलवे स्टेशन के थीम पर बनाया गया है जो देखने में बेहद ही आकर्षक है। देश के कोने-कोने से आए उद्यमियों से यहां न केवल आप मिल सकते हैं बल्कि उनके उत्पादों को खरीद भी सकते हैं।रेल मंडप में बरेका द्वारा निर्यातित रेल इंजन मॉडल आकषर्ण का केंद्र बना हुआ है।’बदलते भारत की अवसंरचना’ की विषयवस्तु के साथ रेल मंडप में रेल अपनी प्रगतिशील यात्रा को प्रदर्शित कर रहा है रेलवेआगंतुक “नारी शक्ति” को समर्पित विशेष सेल्फी बूथ पर फोटो खींचकर अपनी यात्रा को स्मरणीय बना सकते हैंबदलते भारत की अवसंरचना’ की विषयवस्तु के साथ हॉल नंबर-6 में रेल मंडप स्थापित किया गया है। इस मंडप में बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा निर्मित किए गए रेल इंजनों जिन्हें विभिन्न देशों तंजानिया, वियतनाम, बांग्लादेश,श्रीलंका, मलेशिया, सूडान, म्यांमार, अंगोला, सेनेगल, माली, मोजांबिक में निर्यात किया गया है उन सभी रेल इंजन मॉडलों को एक विशेष बूथ पर आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।जो आगंतुकों विशेष कर बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आगंतुकों को लोकोमोटिव से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया।इस मंडप में भारतीय रेलवे के कई पहलुओं को रेखांकित किया गया है, जहां विभिन्न विषयवस्तुओं को चित्रों, ट्रांसलाइट और मॉडल आदि के माध्यम से उनकी तकनीकी व संरचनात्मक प्रगति के साथ प्रदर्शित किया गया है।रेल मंडप में विभिन्न प्रकार के लोकोमोटिव के मॉडल व अयोध्या रेलवे स्टेशन के मॉडल को दिखाया गया है।साथ ही आगंतुक कियोस्क के माध्यम से रेल संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है -

25 लाख तक मुफ्त उपचार, 100 यूनिट तक बिजली फ्री – शेखावाटी उत्सव में मुख्यमंत्री गहलोत ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
राजस्थान. सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी उत्सव में पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए की बात कही। गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है, राजस्थान सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम छोर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस साल बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, श्रमिकों, आम उपभोक्ताओं तथा वृद्धजनों सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए गहलोत ने कहा कि चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का उपचार निःशुल्क है। साथ ही 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। इसमें किडनी, लीवर, हार्ट और अन्य अंग प्रत्यारोपण जैसे जटिल उपचार भी शामिल हैं। कार्यक्रम में शेखावाटी उत्सव की तारीफ करने के साथ सीएम गहलोत ने यहां के लोगों की भी तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी वीरों की धरती रही है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी से संबंध रखने वाले उद्योगपति पूरे देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं। देश की रक्षा करने में भी शेखावाटी के लोग अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं।
राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ लोगों को दी जा रही पेंशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का बजट में प्रावधान किया गया है। साथ ही 100 यूनिट तक की छूट देने से लगभग एक करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो जाएंगे। इससे आमजन को महंगाई की मार से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। साथ ही, इस बार के बजट में न्यूनतम 1 हजार रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाने के लिए भी प्रावधान किया गया है।
-

डिप्टी कलेक्टरों के ट्रांसफर आदेश : किसे कहां मिली पोस्टिंग देखें
छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं. इन अधिकारियों ने राज्य शासन एतद्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के नित्मिलिखित अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक दर्शित तालिका में उनके नाम के सम्मुख कॉलम चार में दर्शाये गए स्थान पर पदस्थ किया गया. देखिए किस अफसर को किस जिले में पोस्टिंग मिली.

-

मछुआ समुदाय के लिए सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना हेतु 05 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मछुआ समुदाय के लिए सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 05 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में मत्स्य विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय/उपयोग चालू वित्तीय वर्ष में ही सुनिश्चित किया जायेगा तथा समयान्तर्गत उपयोगिता प्रमाण-पत्र भारत सरकार को उपलब्ध कराया जायेगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्य योजना एवं मदों में भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए उपलब्ध धनराशि की सीमान्तर्गत किया जायेगा। भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेगंे तथा अवमुक्त धनराशि की सीमान्तर्गत उन्हीं परियोजनाओं में व्यय करना सुनिश्चित करेंगे, जो भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है।
-

आपको मिलेंगे इतने रुपए अगर आप के घर में बेटी है तो यहां से सरकारी योजना का उठाएं लाभ कुछ जरूरी कागजात रखें अपने पास जाने डिटेल
भारत में बेटी के जन्म को सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है लेकिन समाज की असली तस्वीर जब सामने आते हैं तो वह कुछ और ही कहानी कहती है। अक्सर लोग पहली बेटी के जन्म को बर्दाश्त कर लेते हैं तो दूसरी बेटी के आते ही माथा पीटने लगते हैं। यही कारण है कि आज भी हमारे समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसे घृणित कार्य धडल्ले से होते हैं। समाज में फैली नकारात्मकता को कम करने के लिए सरकार ने नई योजना लॉन्च की है।
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने की शुरुआत यानी 8 मार्च को की थी। इस योजना के तहत यदि आर्थिक रूप से कमजोर किसी परिवार के घर में दूसरी बच्ची का जन्म होता है तो उन्हें 5 हजार रुपया दिया जाता है।
अगर आप भी अपनी दूसरी बेटी के लिए राशि आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास :-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- बच्ची के जन्म का प्रमाण पत्र ( दोनों बेटियों के जन्म का प्रमाण पत्र)
- वोटर आईडी
- मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी होने चाहिए। यह भी है जरूरी
इसके अलावा आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। पहली बेटी के बाद दूसरी बेटी के होने पर ही यह लाभ मिलता है। आवेदक के पास राशन कार्ड, स्थाई प्रमाण पत्र होने चाहिए। इसके लिए आवेदन जल्द ही शुरु हो सकता है।