Category: goverment
-

नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारे
नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारेसोनभद्र। रविवार को सोनभद्र नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर विजयगढ़ टॉकीज के सामने अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई और यात्रा राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से आरंभ हो शीतला मंदिर के में चौक होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से वापस राम जानकी मंदिर पर समाप्त किया गया। यात्रा में सोनभद्र के माटी के लाल सूरज गुप्ता जी का भजन पूरे रास्ते पर बजा। मुख्य रूप से धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, बृजेश जी, महेश जी, अजीत रावत, प्रवीण जी, नरेंद्र कुशवाहा, पंकज कनोडिया, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, मनोज जालान, मनोज सोनकर, पुष्पा सिंह, रुबी गुप्ता, नीतू, गुड़िया वर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, रविंद्र केसरी, लव कुश, श्याम, उमर, सूरज गुप्ता, संतोष सोनी, सुरेंद्र शर्मा, नवल बाजपेई, पंकज, बृजेश पाठक, मनीष वर्मा, महेश केसरी, मनीष अग्रहरि, योगेश सिंह, अनिल कुमार ,सुरेश कुमार, रवि केसरी, आशु, अभिषेक, अमन वर्मा, अमित पांडेय, आशीष शुक्ला, महेश सोनी, रोहित पांडेय, आलोक चौरसिया, चंदन सोनी, सत्यम सोनी, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र, विनोद कुमार, महेश वर्मा, लवकुश प्रजापति, अनूप पांडेय, सुरेंद्र एवं भारी संख्या में राम भक्त भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। -

जिला में 25 जनवरी को मनाया जाएगा 14वां ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ : डीसी
सतबीर शर्मा। पहल टुडे। गुरूग्राम, 21 जनवरी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 जनवरी 2024 को ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर जिला में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला के मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी शपथ ली जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर विभिन्न गतिविधियां जैसे-निबंध, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अपने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता घोषित किया गया है। यह दिन हर साल 25 जनवरी को मतदान केंद्र के स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाना है। साथ ही, इसका उद्देश्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्कूली और कॉलेज छात्रों द्वारा खंड, जिला और राज्य स्तर पर रंगोली बनाने, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं, रैलियां, परेड टुकडिय़ां, नुक्कड़ नाटक आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ का ‘लोगो’ मतदान के महत्व को दर्शाता है, इसलिए इसका उपयोग आधिकारिक स्टेशनरी, वेबसाइट आदि पर भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गतिविधियों की तस्वीरें हैशटैग NVD2024का उपयोग करके अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल या वेबसाइट, जहां भी संभव हो, पर अपलोड की जा सकती हैं।
-

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुमार ने गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण दिया निर्देश
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुमार ने गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण दिया निर्देशकृपाशंकर यादवगाजीपुर । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुामर ने बताया कि जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंश को शत प्रतिशत संरक्षित किये जाने तथा इनके भरण-पोषण के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु नामित नोडल अधिकारी नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा दिनांक 11.01.2024 को जनपद के बृहद गोसंरक्षण केन्द्र पिपनार, विकास खण्ड सादात, अस्थायी गोआश्रय स्थल गौधा, विकास खण्ड सैदपुर एवं आर0टी0आई0 सदर, गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर डा० शिव कुमार, सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे। नोडल अधिकारी द्वारा गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश को हरा चारा एवं संतुलित आहार देने के निर्देश दिये गये गोबर के निस्तारण हेतु पिट बनाकर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के निर्देश दिये गये। आर०टी०आई० परिसर में गन्दगी व क्षमता से अधिक गोवंश होने के कारण अधिशासी अधिकारी को तत्काल शेड बनवाने तथा साफ सफाई रखने के निर्देश दिये गये। नोडल अधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में सायं को खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी और दिये गये लक्ष्य के अनुसार नये अस्थायी गोआश्रय स्थलों एवं शेड विस्तारीकरण का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुये द्य निराश्रित गोसंरक्षण का लक्ष्य 16.01.2024 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। -

राष्ट्रीय युवा दिवस पर घोसिया नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर घोसिया नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैलीनगर पंचायत की चेयरमैन बेबी अबरार ने हरी झंडी दिखाकर किया स्वच्छता जागरूकता रैली को रवानाभदोही। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली निकाले गए। जिसमें राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाओं सहित कर्मिक शामिल थे। रैली को चेयरमैन बेबी अबरार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से निकली गई। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचा तो उसका समापन किया गया। रैली निकालकर बालिकाओं ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं रखने के लिए सभी नगरवासियों को संदेश दिया। इस दौरान चेयरमैन बेबी अबरार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता के प्रति नगर पंचायत कार्यालय कृत संकल्पित है। प्रतिदिन नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए नगर की संपूर्ण साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए सभी नगरवासियों से अपेक्षा की जा रही है कि वह घरों से निकलने वाले गंदगी को इधर-उधर नहीं फेंकेंगे। वह घरों से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मियों को दें। ताकि वह उसका डिस्पोजल कर सकें।इस मौके पर डीपीएम भदोही नेहा कपूर, पूर्व चेयरमैन अबरार अली, संतोष कुमार, सुनील कुमार, हैदर अली, वंशनारायण, जितेंद्र कुमार पाल, बबलू व सुभान अली सहित नगर के सभी सभासद मौजूद रहें। -

परहित सरिस धर्म नहिं भाई
परहित सरिस धर्म नहिं भाई – कमलेश चौधरी
ललितपुर- इस वर्ष सर्दी अपनी चरम सीमा पर रही, सूर्यनारायण के दर्शन लोगों को असहनीय होने लगे। सभ्रांत लोग अपने वैभव विलास का आनन्द ले रहे थे लेकिन बेसहारा और दीन -हीन लोगों ने ही इस सर्दी से चार हाथ करके सामना किया वे लोग अपने लिए शासन की अलाव से ही रात गुजर बसर कर रहे थे। इन्हीं लोगों के बीच sdps इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य अमीचन्द शर्मा और विद्यालय शिक्षक अविनाश सविता, राजेन्द सविता, अनुज जैन , आशीष मिश्रा, वैशाली सेंगर, आयुषी जैन आदि शिक्षक विद्यार्थियों सहित ललितपुर शहर के स्टेशन पर पहुँचकर जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये। सभी दीन दुखियों ने खुले दिल से उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इससे छात्रों में भी नेकी करने की भावना विकसित हुई। विद्यालय प्रबन्धक कमलेश चौधरी जी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता। और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है यह छात्रों को समझना चाहिए। प्राचार्य ने भी छात्रों को अपने जीवन में दान का महत्त्व समझाया । सभी छात्र परोपकार करके बहुत ही खुश होकर अपने – अपने घर लौटे। -

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित
देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन देहरादून के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईटी विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर प्रियदर्शन पत्र एवं कैंट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा किया गया उद्घाटन सत्र के दौरान नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक आर्यन त्यागी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी एके सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक बताया गया। 7 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देहरादून ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जाएगा।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदीप कुमार यातायात इंस्पेक्टर द्वारा 500 स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया जो 3 दिन देहरादून के सबसे ज्यादा व्यस्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस के साथ सहयोग करेंगे और लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। स्वयंसेवक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देहरादून के व्यस्त चौराहा पर लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देंगे। उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया , जिसमें युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के के डॉक्टर डॉ नवीन सिंगला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा एक रैली भी निकल गई। रैली के द्वारा छात्रों के बीच यातायात की समस्याओं को कुशल रूप से चित्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नासिक में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा दिवस के उद्धघाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए सजीव सम्बोधन को भी सुना। -

देवभूमि से अभिभूत हो लौटे कर्नाटक के पत्रकार
देवभूमि से अभिभूत हो लौटे कर्नाटक के पत्रकार
देहरादून । विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 7 पत्रकारों का एक दल पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून के सौजन्य से पांच दिन के उत्तराखंड दौरे पर था जिसका आज यानि शुक्रवार को समापन हो गया। ये दल राज्य में चल रही केंद्र सरकार की विभिन्न विकास की योजनाओं और विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन कैंपेन का जायज़ा लेने पहुंचा था। इस दौरान राज्य में चल रही केंद्र सरकार की विकास से जुड़ी मुख्य योजनाओं के बारे में दल को जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।
इस पांच दिवसीय दौरे में पत्रकारों के दल को दिल्ली देहरादून एलिवेटेड ग्रीन कॉरिडोर , देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट , कालसी के एकलव्य मॉडल स्कूल , जनजातीय अटल आदर्श गांव नेवी , टिहरी के चम्बा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन कैंपेन और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का दौरा करवाया गया।इससे पहले यात्रा के प्रथम दिन पत्रकारों के दल ने माननीय राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह (से0नि0) से भेंट कर विकसित भारत संकल्प यात्रा पर अपने विचार सांझा किये।दल ने दौरे के दौरान उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों को सराहा और कहा कि उत्तराखण्ड विकास की नई कहानी लिख रहा है। कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार श्री विनायक भट ने कहा कि पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों से विकसित भारत के संकल्प को बल मिलेगा। दूसरे पत्रकार नरसिम्हा राव ने कहा कि उत्तराखंड दौरे के दौरान उनको यहाँ की कला और संस्कृति ने ख़ासा प्रभावित किया।दौर के अंतिम दिन प्रसार भारती उत्तराखण्ड के क्लस्टर हेड अशोक कुमार ने पत्रकारों को पहाड़ी टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अशोक ने इस दौरान उम्मीद जताई कि पत्रकारों का ये दल कर्नाटक के मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड के विकास कार्यों से लोगों को अवगत करवाएंगे। इस दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख एसएस रावत , आकाशवाणी-दूरदर्शन के क्षेत्रीय समाचार इकाई के प्रमुख संजीव सुन्दरियल और केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की सहायक निदेशक डॉ आशीष संतोष भी मौजूद रहीं।उन्होंने पत्रकारों के दल से उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के बारे में चर्चा की। -

आईजी गढ़वाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश
आईजी गढ़वाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कार्यालय देहरादून के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी के दौरान द्वारा लूट, वाहन चोरी, नकबजनी व अन्य चोरी के मामलों के शतः प्रतिशत अनावरण एंव बरामदगी किये जाने एंव लम्बी अवधि से लम्बित अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण, वारण्टो की शतः प्रतिशत तामीली, वांछित अपराधियों एंव ईनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त लम्बित विभागीय कार्यवाहियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये। द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन-2024 की सभी तैयारियां समय से पूर्ण किये जाने एंव आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी जनपदीय अधिकारियों को दिये गए। समीक्षा गोष्ठी में अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/ अपराध, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा जनपद के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। -

आरक्षी राजेन्द्र नाथ को माउंट अकोंकागुआ फतह करने रवाना किया
आरक्षी राजेन्द्र नाथ को माउंट अकोंकागुआ फतह करने रवाना किया
देहरादून। पुलिस मुख्यालय से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ (6961 मीटर) को फतह करने के लिए पुलिस महानिदेशक, उतराखंड अभिनव कुमार द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन के माध्यम से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर माउंट अकोंकागुआ को फतह करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया गया कि पर्वतारोहण एक साहसिक खेल है और एसडीआरएफ के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है। एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा क्याकिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण इत्यादि साहसिक खेलों में प्रतिभाग कर अपनी व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।फ्लैग ऑफ सेरेमनी के दौरान मौजूद पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ द्वारा भी राजेन्द्र को शुभकानाएं प्रेषित की गई। इस दौरान महानिरीक्षक एसडीआरएफ ने विचार साझा करते हुए बताया गया कि एसडीआरएफ में पर्वतारोहण का विशेष महत्व है। एसडीआरएफ द्वारा सतोपंथ, भागीरथी,त्रिशूल व एवेरेस्ट का सफल आरोहण किया है। इन पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से मिले कौशल से एसडीआरएफ द्वारा ग्लेशियरों एवम ट्रेक रूटों में फंसे देश-विदेश के अनेक पर्वतारोहियों,ट्रैकरों एवम पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है। एसडीआरएफ द्वारा विदेशी नागरिकों व पर्वतारोहियों के सफल रेस्क्यू कार्यों की कोरिया, अमेरिका इत्यादि देशों के दूतावासों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है। इनके द्वारा विगत वर्षों में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133 मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है। यह उतराखंड पुलिस के प्रथम कर्मी है जिन्होंने माउंट एलब्रुस को छः दिवस के अंतराल में डबल समिट और माउंट किलिमंजारो को तीन दिवस के अंतराल में डबल समिट करने का अद्वितीय कीर्तिमान अपने नाम किया है। -

भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।
भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त कियारामघाट (बुलंदशहर) वार्ड नंबर 44 के भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेशचंद यादव ने पांच सड़कों को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया को प्रस्ताव सौंप कर स्वीकृत कराई है जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा जनता ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त किया है। आपको बता दें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव के छोटे भाई भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र यादव जरगवां निवासी ने बताया अलीगढ़ रामघाट मार्ग से बरात घर से होते हुए माना जाटव के घर तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड ग्राम रामपुर में कुंवर पाल सिंह के कलेसर से लेकर बंबी तक लगभग 280 मीटर अवशेष मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य ग्राम महाराजपुर में रोशन सिंह पूर्व प्रधान के मकान से लेकर महाराजपुर पोखर तक लगभग 250 मीटर पक्का नाला निर्माण कार्य जरगवां बाईपास रोड से धारकपुर रजवाह मोहम्मदपुर वाली रास्ता तक 400 मीटर सीसी रोड निर्माण रामपुर में नथों देवी के खेत से लेकर बंबी तक तथा ऊंचा गांव में वीरपाल सिंह के खेत से लेकर उदयराम के खेत तक मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुके हैं जल्द इन पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद यादव ने बताया अपने वार्ड क्षेत्र की सात सड़कों के प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए थे जिनमें से पांच स्वीकृत हो चुकी है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इधर समाज सेवी एवं एक्स क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह गौतम ने जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव से बारात घर वाली रास्ता तथा बाईपास से मोहम्मदपुर वाली रास्ता को बनवाने की मांग रखी थी जिन्होंने लगन मेहनत के साथ स्वीकृत करा दिया है भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सहित यादव जी का हम सब ग्रामवासी आभार व्यक्त करते हैं।