Category: Entertainment

  • स्वाद की दुनिया में सीवान के लाल का धमाल

    स्वाद की दुनिया में सीवान के लाल का धमाल

    स्वाद में वह ताकत होती है, जो हर किसी को अपना मुरीद बना सकती है। …और जुनून में वह शक्ति होती है, जो कभी देश में रोजगार खोजने वाले एक युवक को अमेरिका में उद्यमी बनाकर रोजगार बांटने वाला बना देती है। अपने अथक परिश्रम, समर्पित प्रयास और सशक्त संकल्प के बूते सीवान के लाल श्री आनंद कुमार आज अमेरिका में शेफ आनंद के नाम से जाने जाते हैं। स्वाद से दुनिया फतह करने की सोच रखनेवाले सीवान के लाल ने अमेरिका में रेस्त्रां चेन की शुरुआत सेंट पॉवेल से किया, अभी तक वे दो रेस्तरां खोल चुके हैं और लक्ष्य दुनिया के हर बड़े शहर में स्वाद का जादू बिखेरने की है। शेफ आनंद के रेस्तरां का स्वाद इस समय अमेरिका में धूम मचा रहा है। शेफ आनंद के रेस्तरां के मुरीद बन गए हैं संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो प्रांत के माननीय गवर्नर माइक डिवाइन भी।

    सीवान शहर के श्रीनगर के मूल निवासी और स्वतंत्रता सेनानी बृजकिशोर बाबू के वंशज, बीएसएनएल इंजीनियर स्वर्गीय अनिल कुमार सिन्हा ( मणि बाबू) के द्वितीय सुपुत्र का अमेरिका के सेंट पॉवेल में स्थापित दूसरा रेस्टोरेंट ‘ अवध बाई शेफ आनंद’ स्वाद के आनंद से अमेरिकन लोगों को अभिभूत करता जा रहा है। इस रेस्तरां की लोकप्रियता का आलम यह है कि अमेरिका के ओहियो राज्य के गवर्नर भी अपने डिनर पार्टी के लिए इस रेस्तरां को ही पसंद करते हैं।

    मशहूर शेफ आनंद की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि कोरोना महामारी के दौरान, जहां अन्य सभी रेस्तरां बंद हो गए वहीं ‘ अवध बाय शेफ आनंद’ रेस्तरां ने सभी प्रतिकूल स्थितियों का सामना करते हुए ओहिओ स्टेट के ऑफिसियल और आम जनता को अपनी सेवा प्रदान करता रहा, जो निश्चित तौर पर श्री आनंद कुमार के स्तरीय प्रबंधकीय और उद्यमी कौशल का परिचायक तथ्य ही रहा है। सीवान के शिक्षाविद् गणेश दत्त पाठक ने आनंद कुमार की उपलब्धि पर हर्ष जताया है।

    स्वाद की दुनिया में छा जाने की हसरत

    सीवान के लाल शेफ आनंद स्वाद की दुनिया में अपना अनोखा मुकाम कायम करने के लिए प्रयासरत हैं। उनका सपना दुनिया के बड़े शहरों में रेस्तरां की श्रृंखला स्थापित करने का है। शेफ आनंद स्वाद की दुनिया में शोहरत कायम करते जा रहे हैं। भारतीय व्यंजनों के साथ अन्य व्यंजनों के स्वाद के माध्यम से अमेरिकन को अपना मुरीद बनाते जा रहे हैं। शेफ आनंद के कौशल और उद्यमिता के सम्मान स्वरूप अमेरिकी सरकार ने अपनी नागरिकता प्रदान कर दी है लेकिन आज भी उनके दिल में हिंदुस्तान तो बसता ही है।

  • बड़ी खबर : BDS की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश , फ़िल्मी सीन देखकर सहमे लोग। आखिर कहा और क्यों ? Tap कर जाने

    बड़ी खबर : BDS की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश , फ़िल्मी सीन देखकर सहमे लोग। आखिर कहा और क्यों ? Tap कर जाने

    ( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
    मेरठ।
     उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीते बुधवार को बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एनएच-58 स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली 20 वर्षीय वानिया मेडिकल लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से नीचे कूदी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। इसके लिए पुलिस छात्रा के मोबाइल की सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
    कॉलेज के अस्पताल में करवाया गया भर्ती
    थाना जानी एसओ राजेश कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि वानिया लिसाड़ी गेट रसीद नगर के रहने वाले असद शमी की बेटी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि इस घटना से कुछ देर पहले वह मेडिकल लाइब्रेरी में बैठी थी। इसके बाद वह लाइब्रेरी की चौथी मंजिल पर चली गई और अचानक से नीचे कूद गई। इस दौरान परिसर में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने वानिया को लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसे कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    विश्वविद्यालय प्रशासन जांच में पुलिस की कर रहा मदद
    घटना की जानकारी मिलने के बाद वानिया के परिजन भी फौरन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे का कारण उन्हें भी नहीं पता है। पुलिस ने वानिया के दोस्तों से भी इस मामले पर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन स्पष्ट तौर पर कोई कुछ नहीं बता पाया। जानी एसओ राजेश कांबोज ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा कि दिमाग में काफी क्लोटिंग है। रीढ़ में दो फ्रैक्चर के अलावा हाथ-पैर में भी फ्रैक्चर की संभावना है। सुभारती विश्वविद्यालय की मीडिया कोर्डिनेटर अनम शेरवानी ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन छात्रा ने ऐसा कदम क्यौं उठाया सुभारती प्रबंधन भी इसकी जांच कर रहा है। साथ ही पुलिस को भी जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

  • अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आय के छूटे हुए लोगों के लिए 17 अक्टूबर 2022 तक का मौका अपना एवं परिवार के सदस्यों का कर सकते हैं पंजीयन

    अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आय के छूटे हुए लोगों के लिए 17 अक्टूबर 2022 तक का मौका अपना एवं परिवार के सदस्यों का कर सकते हैं पंजीयन

    भिलाई नगर/ अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए फिर से वेब पोर्टल खोला गया है। ऐसे छूटे हुए लोग जो इस दायरे में आते हैं वह अपना पंजीयन करा सकते हैं, इसके साथ ही अपने परिवार के सदस्यों का भी पंजीयन करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन को लेकर आदेश प्रसारित किया है। अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन नहीं कराने के कारण छूटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग से समस्त व्यक्तियों को नवीन पंजीयन किए जाने के लिए mop up round के तहत दिनांक 16 सितंबर 2022 से 17 अक्टूबर 2022 तक के लिए पोर्टल खोला गया है, जिसका सोमवार को अंतिम दिन होगा। जिससे समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी/कर्मचारी भी इस अवधि में स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते है। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास ने छूटे हुए लोगों से अनिवार्य रूप से पंजीयन करने हेतु अपील की है। पोर्टल में नवीन पंजीयन के लिए वेब पोर्टल cgqdc.in login एवं मोबाइल ऐप cgqdc पर भी उपलब्ध है जिस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकते हैं। भिलाई निगम कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को एवं अपने परिवारों के सदस्यों का आवश्यक रूप से पंजीयन दर्ज कराना होगा। क्वांटीफायबल डाटा आयोग द्वारा नवीन पंजीयन करने हेतु छूटे हुए लोगों के लिए एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है। भिलाई निगम अपील करता है की अंतिम दिन में अपना और परिवार का पंजीयन अवश्य करा ले।

  • टी20 वर्ल्ड कप: हर्षल पटेल-शमी की 19वें और 20वें ओवर में दमदार गेंदबाजी, भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया

    टी20 वर्ल्ड कप: हर्षल पटेल-शमी की 19वें और 20वें ओवर में दमदार गेंदबाजी, भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया

    एजेंसी खेल न्यूज़ : भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया, 19वें और 20वें ओवर में पलटा मैच।मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके, भुवनेश्व कुमार को दो सफलताएं मिली।बल्लेबाजी में भारत की ओर से केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की दमदार बैटिंग रही।

    ब्रिस्बेन: आईसीसी टी20 विश्व कप में अपने अभियान के आगाज से पहले टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में एक अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हरा दिया। बेहद रोमांचक इस मैच में आखिरी दो ओवरों में टीम इंडिया के हर्षल पटेल और फिर मोहम्मद शमी ने दमदार गेंदबाजी कर भारत की जीत सुनिश्चित की। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम 20 ओवरों में 180 रन बनाकर ऑल आऑउट हो गई।

    शमी की ओर से फेंके गए आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरे। इसमें दो बोल़्ड और एक कैच आउट रहा। वहीं, एक विकेट रन ऑउट से आया। वहीं, बल्लेबाजी में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 186 रन बना सका।

    एरॉन फिंच के आउट होते ही पलट गया मैच

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच की दमदार पारी की बदौलत भारत की ओर से रखा गया लक्ष्य छोटा नजर आने लगा था। ऑस्ट्रेलिया एक समय जीत की ओर तेजी से बढ़ता दिख रहा था लेकिन 19वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षल पटेल ने फिंच को बोल्ड कप मैच का पासा पलट दिया। फिंच जब आउट हुए, उस समय ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदों पर 16 रनों की दरकार थी। फिंच 54 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और सात चौके लगाए। इसके बाद दूसरी ही गेंद पर टिम डेविड (5) भी रन आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट गंवा चुका था।

     

    फिंच के अलावा मिशेल मार्श ने भी 35 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल 23 रन बनाकर ऑउट हुए। भारत की ओर से शमी ने तीन विकेट झटके। दो विकेट भुवनेश्व कुमार के खाते में आए। एक-एक सफलता अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को मिली।

     

    इससे पहले भारत को अभ्यास मैच में पिछले हफ्ते गुरुवार को पश्चिम आस्ट्रेलिया से दूसरे अभ्यास मैच में 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना पाई थी। भारत ने पहला अभ्यास मैच 13 रन से जीता था।

    केएल राहुल-रोहित शर्मा ने दिलाई दमदार शुरुआत

    अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा (15) और केएल राहुल (57) ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 78 रनों की साझेदारी कर ली थी। यहां एश्टन एगर ने राहुल को ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में कैच किया पवेलियन की राह दिखाई। राहुल ने 33 गेंदों की पारी में तीन छक्के और 6 चौके लगाए।

    राहुल के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में रोहित शर्मा भी एश्टन एगर की गेंद पर मैक्सवेल को कैच थमा बैठे। भारत80 रनों पर दो विकेट गंवा चुका था।

    इसके बाद विराट कोहली (19) और सूर्यकुमार यादव के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। कोहली तीसरे बल्लेबाज के तौर पर पवेलियन लौटे। दूसरे छोर पर यादव जमे रहे। कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या भी कुछ खास नहीं कर सके और केवल दो रन बनाकर आउट हुए।

    सूर्यकुमार यादव ने खेली बेहतरीन पारी

    इसके बाद यादव ने दिनेश कार्तिक के साथ 28 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को 150 रनों के पार पहुंचाया। कार्तिक 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। यादव आखिरी ओवर में छठे विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे और इस समय तक भारत 180 रन बना चुका था। यादव ने 33 गेंदों की पारी में एक छक्का और छह चौके लगाए।

    अब भारतीय पारी में दो गेंद पारी शेष थे। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने छक्का जड़ा और भारत का स्कोर 186 पहुंच गया। आखिरी गेंद पर भी अश्विन ने हवा में शॉट खेला पर मैक्सवेल के हाथों कैच हो गए। इस तरह भारत 20 ओवरों में 7 विकेट पर 186 रन बना सका।

  • Suniel Shetty Speaks About Boycott Bollywood Trend; ‘People Might Not Be Happy With…’

    Suniel Shetty Speaks About Boycott Bollywood Trend; ‘People Might Not Be Happy With…’

    The Bollywood business has been overtaken by the boycott movement. Indians have taken this boycotting very seriously, giving many justifications, and it has long been a common practice. The current list of films that have been trending under the hashtag “boycott” on the micro-blogging site includes Laal Singh Chaddha starring Aamir Khan, Liger starring Vijay Deverakonda, Dobaraa starring Taapsee Pannu, Raksha Bandhan starring Akshay Kumar, and now upcoming film Brahmastra starring Ranbir Kapoor and Alia Bhatt.

    Several celebrities including Amitabh Bachchan, Akshay Kumar, Arjun Kapoor, Vijay Deverakonda, Alia Bhatt, comedian-actor Kapil Sharma and more shared their views on the Boycott trend. Recently, at an event, actor Suneil Shetty also expressed his views on the ongoing Boycott trend.

    Suniel Shetty says people might not be happy with ‘film’s subject’

    As per news agency ANI, the 61-year-old actor in a statement said, “We have done a lot of good work too. However, people might not be happy with the type of subjects the films are having these days, and that is why we are going through such a tough time.”

    “Hopefully, this will be considered. Initially, it felt like a one-off thing but now we have been continuously seeing that people are not coming to theatres and I can’t put my finger on a reason why and what this is happening,” he further noted.

    On the professional front, Suniel Shetty will be next seen in Hera Pheri 3. The forthcoming Hindi comedy flick is being bankrolled by Feroz Nadiadwala and directed by Neeraj Vora. It is the instalment entry in the Hera Pheri film series and a sequel to the 2006 film Phir Hera Pheri.

    Paresh Rawal and Sunil Shetty will return to their roles from the previous two movies. Actors Abhishek Bachchan and John Abraham are new additions to the lead cast.

  • New Parents Sonam Kapoor & Anand Ahuja Bring Their Baby Boy Home; Watch

    New Parents Sonam Kapoor & Anand Ahuja Bring Their Baby Boy Home; Watch

    Celebrity couple Sonam Kapoor and Anand Ahuja are currently on cloud nine as they recently welcomed their firstborn. Sonam Kapoor was admitted to the Breach Candy Hospital in Mumbai where she gave birth to a baby boy on 20 August 2022. Six days later, the couple brought their baby boy to Anil Kapoor’s residence.

    Sonam Kapoor and Anand Ahuja were recently spotted at Anil Kapoor’s residence in Mumbai as they brought their baby boy home. Sonam Kapoor was seen wearing a white kurta, while Anand Ahuja donned a white t-shirt and black pants. As the couple entered the house, they were welcomed with a pooja ceremony. A video of Sonam Kapoor and Anand Ahuja taking their baby boy inside their home was recently shared by paparazzi Varinder Chawla. During the pooja, Sonam Kapoor smiled and waved at the media outside the house. Watch the clip here.

  • Akshay Kumar And Nora Fatehi Step Out In Style, Tara Sutaria Stuns In Traditional Avatar

    Akshay Kumar And Nora Fatehi Step Out In Style, Tara Sutaria Stuns In Traditional Avatar

    Ek Villain Returns actor Tara Sutaria looked charming in a red lehenga, with sequin detailing on her blouse. She added statement earrings to complete the look.

    Akshay Kumar was spotted out and about in a casual avatar. He paired a black hoodie with complementing lowers, finishing off his look with sneakers.

    Lastly, Varun Dhawan appeared in a quirky avatar, with his coloured lowers surely making heads turn.