मोबाइल तो मोबाइल है भैया। किसी किसी के लिए इस काम की तो किसी किसी के लिए उस काम की चीज है। मुश्किल तो रामधारी के बेटे टिंकू के नन्हें हाथों से हैं, जिसे महाप्रभु कोरोना जी की कृपा से मोबाइल को न केवल स्पर्श करने का मौका मिला, बल्कि ऑनलाइन क्लासेस के बहाने चिट-चैटर, यूट्यूबर, व्हाट्सपर, फेसबुकर, गेमर और कुछ संदर्भों में अडल्टर बनने का भरपूर अवसर मिला। इतनी खुशी तो उसे अपने जन्म के समय भी नहीं हुई।रामधारी ठहरे एकदम कोरे निरक्षर। स्मार्ट बनना तो दूर स्मार्ट की स्पेलिंग से भी उनका दूर-दूर तक पाला नहीं पड़ा था। पड़े भी कैसे? घर में टीवी चैनल सारे हिंदू-मुस्लिम, जादू-टोना, निंबू-मिर्ची करने में अपना सिर खपा रहे थे। यदि कोई चैनल गलती से स्मार्ट बनने की कोशिश करता तो दो हजार और पाँच सौ की नोटों में से चिप निकालने बैठ जाता। एक तरह से कह दें तो रामधारी की स्मार्टियत जन्म लेने से पहले ही भ्रूणहत्या का शिकार हो गयी। इसका मतलब यह नहीं कि उनके पास मोबाइल नहीं है। है लेकिन उतना ही जितना कि हरा बटन दबाने पर जवाब दे सके और खतरा लगने पर लाल बटन दबाकर सामने वाले या फिर खुद का गला दबाने में काम आ सके। इधर ऑनलाइन क्लासों ने मानो रामधारी जैसों के लिए सीरियाई फरमान जारी कर दिया कि यदि बच्चे को स्मार्ट फोन नहीं दिलाओगे तो समझो तुम्हारी खैर नहीं। वह तो भला हो चीनी कंपनियों का, जो जिंदगी से सस्ते दामों पर स्मार्टियत वाला फोन बेचते हैं। सो, भेड़चाल की भीड़ में रामधारी भी हो चले। उन्होंने भी अपने लाड़ले टिंकू का स्मार्ट फोन से आलिंगन करवा दिया।रामधारी के लिए वह एक घड़ी थी और आ एक घड़ी है, जब स्मार्ट फोन दिलवाने का पछतावा उन्हें हर समय होता रहा है। स्मार्टफोन से पहले बनावटी पितृभक्त टिंकू अब तो खुलेआम घर के सदस्यों पर मोर्चा खोल बैठा है। कुछ भी काम कहो तो कहता कि क्लास लगी है। पता चला कि महाराज ऑनलाइन क्लास के बहाने रिसेंट एप्स में अपनी सृजनात्मकता का लोहा मनवा रहे हैं। रिसेंट में सब कुछ ताजा-ताजा चीज़ें होतीं। जैसे- व्याहट्स पर चिट-चैट, फेसबुक पर लाइक-शेयर, इंस्टा पर हसीनाओं के दीदार, ऑनलाइन गेम्स में पड़ोस के मिन्नू से वर्ल्ड नंबर बनने की होड़ और यूट्यूब पर अपनी फूहड़ कलाकारी की अपलोडियत का कारनामा। रामधारी के लिए साल टिंकु का 1.0 वर्जन खूब फबा, किंतु उसी टिंकु का 2.0 वर्जन उन्हें और उनके घरवालों के लिए खाना-पीना हराम कर दिया था। ऑनलाइन क्लास में टिंकु ने कुछ सीखा या नहीं सीखा यह ठीक से तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन टेढ़ी गर्दन, उभरा हुआ पेट, बदन पर चर्बी की भरमार, आँखों पर मोटा चश्मा, छोटी सी उमर में बूढ़ापे की झलक, बड़ो से बदसलूकी की झलकियाँ और घरभर के माथों पर परेशानियों के बल आसानी से देखे जा सकते थे।
Category: Entertainment
-

सीएमओ के तीन बार आदेश के बाद भी अब तक डाक्टर की तैनाती नही हुई आखिर कौन करेगा ईलाज
अजीत विक्रमगाजीपुर । धामपुर क्षेत्र शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम बना अस्पताल धामूपुर में स्थित वीर अब्दुल हमीद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 6 माह से रिक्त चल रहे चिकित्सक के पद पर तैनाती के लिए 4 माह पूर्व आए आदेश के बाद भी अब तक चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई । ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया कि विभाग जान बूझकर इस अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती नहीं कर रहा है। पूर्व में नियुक्त चिकित्सक डॉक्टर राकेश रोशन का शानन के द्वारा स्थानांतरण मऊ जनपद में हो जाने के बाद 6 माह से चिकित्सा का पद रिक्त पड़ा था। जिसको लेकर धामूपुर के गांव के समाजसेवी अनिकेत चौहान ने पीएमओ को पत्र लिखकर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के तैनाती की मांग की गई थी । जिसका संज्ञान लेते हुए पीएमओ ने शीघ्र चिकित्सा तैनाती का निर्देश दिया था । इसके बाद जनपद के स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया । नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर से स्थानांतरित कर पीएचसी शहीद वीर अब्दुल हमीद नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामूपुर डॉ अजय कुमार की तैनाती का आदेश तो जारी कर दिया गया है। लेकिन 27 दिन आदेश के बाद भी तैनाती नहीं हुई ऐसा लग रहा कि स्वास्थ्य विभाग के आदेश का पालन नही हो रहा है। लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र 6 माह बीत जाने के बाद भी अब तक अस्पताल पर चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने कहा कि इस समय डेंगू, मलेरिया ,टाइफाइड बीमारी का प्रकोप काफी तेजी से चल रहा है। लेकिन क्षेत्र में क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न होने से ग्रामीण इलाज के लिए परेशान। वही मजबूरी में प्राइवेट चिकित्सा के पास भी जाने को मजबूर हैं। जनपद मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। समाजसेवी अनिकेत चौहान ने बताया कि तैनाती के लिए कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अनसुना कर दिया जा रहा था । लेकिन 6 में यह तीसरी बार नए डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। अब किसी डॉक्टर नवीन स्थान पर चार्ज नहीं लिए है। समाजसेवी अनिकेत चौहान लगातार पीएमओ से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कान में जूं रेगी तब जाकर नए डॉक्टर की तैनाती तो सिर्फ़ कागज में कर दिया जा रहा है। लेकिन अब किसी डॉक्टर का ग्रामीणों को दर्शन नही हुआ। देखिए आगे होता क्या है…. स्थिति जस की तस बनी हुई है। -

चेयरमैन नरगिस द्वारा नगर के चट्टी चौराहों पर जलवाए जा रहे अलाव
चेयरमैन नरगिस द्वारा नगर के चट्टी चौराहों पर जलवाए जा रहे अलावराहगीरो व मजदूरों को नही होगी ठंड महसूस: नरगिस अतहरभदोही। नगर पालिका परिषद भदोही चेयरमैन नरगिस अतहर द्वारा प्रतिदिन नगर में अलाव की व्यवस्था की जा रही है। खासतौर से हर चट्टी चौराहों पर शाम के समय नगर पालिका के वाहन द्वारा लकड़ी गिराई जा रही है जिससे लोगो को काफी सहूलियत मिल रही है। वहीं चेयरमैन नरगिस अतहर ने नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि ठंड का मौसम देखते हुए खासतौर से नगर के हर चौराहों व रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से किया जाय ताकि राहगीरों, मुसाफिरों व मजदूरों को ठंड से बचाया जा सके। कहा इसमे कोताही बरदाश्त नही की जाएगी। ज्ञात हो कि ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा भदोही रेलवे स्टेशन परिषर में रैन बसेरा लगाया गया है जहां पर दूरदराज से आने वाले मुसाफिरों को ठहरने की मुक्कमल व्यवस्था की गई है। श्रीमती नरगिस अतहर ने कहा कि ठंड का मौसम जब तक रहेगा तब तक अलाव की व्यवस्था पूरी तरह से नगर में किया जाता रहेगा। वहीं अलाव की व्यवस्था होने से रोजमर्रा के खाने कमाने वाले मजदूरों को काफी सहूलियत मिली है। कहा राहगीरों, मजदूरों व मुसाफिरों को ठंड महसूस नही होगी। वहीं नगर पालिका के ठेकेदार हारून खां ने चेयरमैन नरगिस अतहर के निर्देश के अनुसार रैन बसेरा को बेहतरीन ढंग से बनाया गया है। श्रीमती नरगिस अतहर द्वारा नगर में किये जा रहे कार्यों की चहुंओर सराहना हो रही है। -

गंगोत्री-यमुनोत्री व बदरीनाथ हाईवे बंद, बारिश का रेड अलर्ट, उत्तरकाशी में कल स्कूल रहेंगे बंद
देहरादून
उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेशभर में बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी से आगे झर्झरगाड़ के पास 100 से अधिक भू-धंसाव हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में भी बंद है। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधर, केदारनाथ हाइवे पर भी जगह जगह पत्थर गिर रहे हैं।
हाईवे को खोलने का काम जारी है लेकिन बार-बार बारिश होने से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से धरासू बैंड में पुलिस ने रोक दिया है। गंगोत्री हाईवे बंदरकोट में बंद होने के चलते पुलिस ने वाहनों को ओपन टनल से पहले रोक दिया है।
उत्तरकाशी में बंद रहेंगे स्कूल
आगामी दो दिन भारी बारिश के अलर्ट को को देखते हुए उत्तरकाशी में कल 12 जुलाई को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल ओर आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
उफान पर खीरगंगा
हर्षिल घाटी के धराली में खीरगंगा उफान पर है। खीरगंगा के उफान पर आने से धराली बाजार को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, हर्षिल और गंगोत्री घाटी मे दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है।
फाटा में बाइक सवार की मौत
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर फाटा में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई।
गुर्जर डेरे में घुसा पानी
लैंसडोन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत गुर्जर डेरे में तेली श्रोत का पानी घुस गया। वन कर्मियों में रेस्क्यू कर गुर्जरों की सुरक्षित निकाला। रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।
-

छह माह में रिकॉर्ड 1.06 करोड़ सैलानियों ने निहारीं हिमाचल की वादियां
शिमला
साल 2023 के पहले छह माह में रिकॉर्ड 1.06 करोड़ सैलानियों ने हिमाचल की वादियां निहारी हैं। प्रदेश में पहली बार जून तक ही सैलानियों की संख्या एक करोड़ पार हो गई है। अभी फेस्टिवल और विंटर सीजन आना है। ऐसे में प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या इस साल और अधिक बढ़ने की संभावना है। इससे पहले साल 2019 में जनवरी से जून तक सबसे अधिक 90.61 लाख सैलानी देवभूमि हिमाचल पहुंचे थे।
अप्रैल से जून तक प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने वाले सैलानियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल में करीब 15 लाख, मई में 21 लाख और जून में 25 लाख सैलानी हिमाचल प्रदेश पहुंचे। जनवरी से मार्च तक प्रतिमाह 12 से 13 लाख सैलानियों का आना हुआ। सुक्खू सरकार ने प्रदेश का राजस्व बढ़ाने के लिए पर्यटन क्षेत्रों को अपनी प्राथमिकता में रखा है। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी का दर्जा तक दिया है।
कोरोना संकट के दौरान सैलानियों की संख्या में दो साल तक आवाजाही में कुछ कमी रही। इसे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष प्रयास किए। ऐसे राज्य जहां से हिमाचल में लोग कम आते हैं, वहां विशेष फोकस किया गया। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जाकर ट्रेड फेयर आयोजित किए गए। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को अन्य राज्यों में भेज कर हिमाचल के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार किया गया।
जिसके चलते इस साल जून तक ही प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़कर एक करोड़ पहुंच गई है। जुलाई के पहले सप्ताह में जब प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई, उस समय कुल्लू-मनाली में ही करीब 70 हजार सैलानी मौजूद थे। सरकार ने सभी सैलानियों को सुरक्षित निकाल कर घरों तक पहुंचाया है। अब व्यवस्थाओं को पटरी पर लौटाने की कवायद शुरू हो गई है। सितंबर से प्रदेश में फेस्टिवल सीजन शुरू होगा। इसके बाद नवंबर से विंटर सीजन का आगाज होगा।
-

नाटू-नाटू” की पॉपुलेरिटी ग्लोबल हुई,ऑस्कर मिलने पर PM मोदी ने यूं दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्कर्स अवार्ड 2023 में भारत की फिल्मों को मिले सम्मान पर बधाई दी है. RRR के ‘नाटू नाटू’ ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है. वहीं, भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि इस सम्मान के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को बधाई. उनका काम आश्चर्यजनक रूप से सतत विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है.
वहीं, ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग के लिए उन्होंने कहा, नाटु नाटु की लोकप्रियता वैश्विक हो गई है. यह एक ऐसा गाना साबित होगा, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा. बधाई हो!
ऑस्कर्स में भी नाटू नाटू…
भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटू नाटू’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है. इस श्रेणी में गीत ‘नाटू नाटू’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी. तेलुगु गीत ‘नाटू नाटू’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटू नाटू’ का मतलब होता है ‘नाचना’. गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है. इससे पहले ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस तेलुगु गीत पर जोरदार प्रस्तुति दी, जिससे समारोह स्थल पर मौजूद सभी दर्शक झूम उठे थे.प्राकृति और इंसानों के बीच अटूट संबंध की दास्तां ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’
‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है. फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड की जीत पर निर्माता गुनीत मोंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कार के साथ तस्वीर साझा की है. कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ की इस शॉर्ट फिल्म ने इस श्रेणी में ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को मात दी. ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ दो हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच के अटूट बंधन पर आधारित है. निर्माण कंपनी ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ की मोंगा और अचिन जैन भी इसके निर्माता हैं. ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया. -

एमसी स्टेन बिग बॉस 16 के विजेता , प्रियंका ने जीता प्रशंसकों का दिल
लोकप्रिय टेलीविजन रियल्टी शो ‘बिग बॉस 16’ के ग्रेंड फिनाले के आश्चर्यमिश्रित और चौंकाने वाले नतीजे में एमसी स्टेन विजेता घोषित किये गये वहीं खिताब की प्रबल दावेदार एवं दर्शकों की मुरीद बनी प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
बिग बॉस के होस्ट बॉलीवुड दबंग स्टार सलमान खान ने रविवार की राज ग्रेंड फिनाले में तमाम उत्सुकता और रोमांचकता के माहौल में एमसी स्टेन को विजेता की ट्रॉफी । इसके साथ ही उन्हें 31.80 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक हुंडई ग्रैंड कार प्रदान की गयी। फाइनलिस्ट में शिव ठाकरे एवं प्रियंका चाहर चौधरी भी थे, लेकिन स्टेन इन दो उम्मीदवार विजेताओं को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंचे और खिताब अपने नाम कर लिया।
शो का 16वें सीजन के प्रतिभागियों ने पिछले चार महीनों में अपने प्रशंसकों का ध्यान खींचने और उनका समर्थन पाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।
एमसी स्टेन को एकमात्र प्रतियोगी के रूप में सराहा जाता है जो पूरे सीज़न में वास्तविक दिखाई देते हैं। अपनी जीत से काफी पहले, एमसी स्टेन को इस सीज़न में अपनी शानदार उपस्थिति के माध्यम से अंडरग्राउंड रैपर्स के समुदाय को भारतीय मानचित्र पर लाने का श्रेय दिया गया।इस मौके पर स्टेन ने कहा, “मैंने इस खेल में सही मुद्दे को चुना और लड़ाई में गलत होने पर माफी मांगी और जितना हो सके उतना अच्छा दिया। शिव एल के साथ उनकी मजबूत दोस्ती को दर्शकों ने सराहा और दोनों सीजन के अंत तक एक-दूसरे की जीत के लिए जोर दे रहे थे। अविश्वसनीय जीत के लिए धन्यवाद देने के लिए मेरे पास मेरे उत्साही प्रशंसक हैं। जब मैंने घर में प्रवेश किया, तो मुझे एक अनुपयुक्त की तरह महसूस हुआ क्योंकि मुझे नहीं पता था कि खेल कैसे काम करता है और हर कोई जानता था कि वे क्या कर रहे हैं। मैंने खेल को देर से समझा, लेकिन कोई पछतावा नहीं है क्योंकि इससे शो में मेरे आचरण पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे बिग बॉस घर दूसरा घर लगता था। जिसे मैंने घर जैसा ही ट्रीट किया।”
वायाकॉम18 हिंदी मास एंटरटेनमेंट की मुख्य सामग्री अधिकारी मनीषा शर्मा ने कहा, “हम कंटेंट को नया रूप देने और नया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बिग बॉस की सफलता उसी का दिया हुआ एक रूप है। इस सीजन ने न केवल एक असाधारण प्रतियोगी लाइन-अप के साथ बल्कि ब्रांड इनोवेशन और एंगेजमेंट के साथ बार को ऊपर उठाया। इस संस्करण में दर्शकों की संख्या और सोशल मीडिया के रुझान के आधार पर अलग-अलग मील के पत्थर देखे गए। इसका एक बड़ा श्रेय निष्ठावान प्रशंसकों को जाता है, जो शो ने वर्षों से कमाई की है और नॉन-स्टॉप मनोरंजन देने के हमारे अभियान को जाता है। इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर ले जाने और लाखों दिलों को जीतने के लिए विजेता स्टेन को बधाई।”
बिग बॉस 16 के समापन कार्यक्रम में सलमान के साथ ‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़’ के सितारे, अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल हुए। फिनाले की रात ग्लैमर और मनोरंजन से भरपूर थी क्योंकि इस सीजन के सभी पूर्व प्रतियोगियों ने पूरे दिल से प्रदर्शन किया और फाइनलिस्ट को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ फाइनलिस्ट और पूर्व प्रतियोगियों का मनोरंजन किया।
कलर्स के आगामी शो ‘तेरे इश्क में घायल’ के सितारे जिनमें करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और रीम समीर शेख शामिल हैं, ने दर्शकों को अपने रोमांस-फैंटेसी-ड्रामा की झलकियों से लुभाया। इसके तुरंत बाद, अंकित गुप्ता, गौतम सिंह विग और नेहा राणा सलमान के साथ उनके आगामी म्यूजिक-ड्रामा कलर्स ‘जुनूनियत’ के बारे में प्रचार करने के लिए शामिल हुए।
शो के सबसे प्यारे पूर्व-प्रतियोगियों में से एक, अब्दु रोज़िक ने ‘यू वेरी चालक ब्रो’ का अनावरण किया, जो उनके कैचफ्रेज़ से प्रेरित एक गीत है। सलमान ने फिनाले के दौरान अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘नैयो लगदा’ लॉन्च किया।
-

शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे : संत जगतगुरु परमहंस आचार्य
अयोध्या में संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ विवाद पर उन्होंने कहा कि ‘शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे हैं. अगर हमसे पहले किसी को मिल जाए और कोई सनातनी शेर उनको जिंदा जला दे तो उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा.’
जगतगुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि तीन खानों को मैंने चिन्हित कर लिया है. पहले शाहरुख खान फिर आमिर खान और उसके बाद सलमान खान इन सब के लिए सजा-ए-मौत मैंने तय कर ली है.
संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि फिल्म पठान में भगवा का अपमान किया गया है. यह एक सोची-समझी राजनीति के तहत लगातार हिंदुओं की भावना को आहत करने के लिए लोगों ने धंधा बना लिया है. यह फिल्म जिहाद है. यह रणनीति तैयार करके किया जाता है, इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है.
संत ने आगे कहा कि मैं शाहरुख खान को ढूंढ रहा हूं, जिस दिन मिल गया उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा और जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा. अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह. क्यों तुम्हारी धमनियों में बह रहा है. इसका रंग भी तो भगवा है. भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता.
संत ने कहा कि भगवान सूर्य का रंग है. अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन-बान शान है, स्वाभिमान का प्रतीक है भगवा. भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
संत ने आगे कहा कि शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है. आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई. मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर फिल्म बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे, पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे. कोई गिन नहीं पाएगा. केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ, इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं.
उन्होंने कहा कि जो सनातन की आस्था का मजाक बनाएगा, अपमान करेगा, उस पर पलटवार होगा. उसकी सजा-ए-मौत होगी. हमारे प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, भगवान शंकर श्री बजरंगबली हनुमान ने भी राक्षसों का वध किया है और इन जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी अब शुरू करेंगे.
परमहंस आचार्य के अनुसार, शाहरुख खान को मैं ढूंढ रहा हूं. हमारे बंदे मुंबई में लगे हुए हैं, जिस दिन यह मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा. अगर हमसे पहले किसी हिंदू शेर ने जला दिया उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा. उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा और कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा.
इसी के साथ संत ने आगे कहा- ‘शाहरुख खान को मैं तो ढूंढ रहा हूं हमारे बंदे मुंबई में लगे हुए हैं जिस दिन यह मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा। अगर हम से पहले किसी हिंदू शेर ने जला दिया उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा। उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा और कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा। शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई।’
उन्होंने कहा ‘मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे। पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा। केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं।’
फिल्म पठान के सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। दीपिका पादुकोण के केसरी रंग की बिकिनी पहने पर आपत्ति जताई जा रही है। भगवा रंग के आउटफिट को लेकर राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक विरोध कर रहे हैं।
-

फिल्म ‘ऊंचाई’ से आगे निकली सामंथा की ‘यशोदा’, जानें ब्लैक पैंथर का कैसा रहा हाल…
अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक की थी। इसमें हॉलीवुड की ‘ब्लैक पैंथर’, बॉलीवुड की ‘ऊंचाई’ और साउथ की ‘यशोदा’ शामिल है। पहले दिन जहां इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, तो अब वीकएंड पर इनके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, दूसरे दिन भी ‘ब्लैक पैंथर’ बाकी फिल्मों से अपनी बढ़त बनाए हुए।
शुक्रवार को अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक की थी। इसमें हॉलीवुड की ‘ब्लैक पैंथर’, बॉलीवुड की ‘ऊंचाई’ और साउथ की ‘यशोदा’ शामिल है। पहले दिन जहां इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, तो अब वीकएंड पर इनके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, दूसरे दिन भी ‘ब्लैक पैंथर’ बाकी फिल्मों से अपनी बढ़त बनाए हुए।
ऊंचाई – परिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या इस बार दोस्ती के रिश्तों को दर्शती ‘ऊंचाई’ लेकर आए हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म को 40 करोड़ की लागत से बनाया गया है। वहीं, पहले दिन फिल्म ने जहां 1.81 करोड़ रुपये कमाए थे, तो अब शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। दूसरी दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 5.31 करोड़ रुपये हो गया है।
यशोदा – एक्शन और इमोशन से भरपुर सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘यशोदा’ को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। करीब 30 से 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 3.06 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं, अब दूसरे दिन इसके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है और इसने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 7.06 करोड़ रुपये हो गया है।
ब्लैक पैंथर – हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’ ने दूसरे दिन भी सभी भारतीय फिल्मों को पटखनी दे दी है। पहले दिन जहां फिल्म ने 12.5 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी, तो अब दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 26 करोड़ रुपये हो गया है। 1250 करोड़ के बजट में बनी ‘ब्लैक पैंथर’ के हिसाब से फिल्म की कमाई कम है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई अन्य फिल्मों से ज्यादा है।

