Category: Entertainment
-

लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है एक सेवा: जावेद अख्तर मुन्ना खां
लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है एक सेवा: जावेद अख्तर मुन्ना खांहम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ बनाना है: अताउल अंसारीभदोही। साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक सप्ताह के रविवार की तरह इस रविवार को भी अलसुबह गोपीगंज बड़ी चौराहा से साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा पड़ाव होते हुए जोगिनाका, कठौता चकमान्धाता, धारा विशम्भरपट्टी भगवानपुर, शिखापुर होते हुए चकसहाब पहुंची। वहीं चकसहाब के ग्राम प्रधान जावेद अख्तर उर्फ़ मुन्ना खां ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सभी साइकिल चालकों का ज़ोरदार स्वागत किया तथा स्वयं श्री खां साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हो गए। ग्राम प्रधान श्री खां के सानिध्य में साइकिल यात्रा चकसहाब से पुनः आरम्भ होकर संसारापुर ग्राम का भ्रमण किया। साइकिल यात्रा में हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को सुबह उठने, योग, व्यायाम करने, साइकिल चलाने के फ़ायदे के बारे में जागरूक करते हुए चकसहाब के खेल मैदान में पहुंचे। जहां साइकिल यात्रा का समापन हुआ। ज्ञात हो की गोपीगंज निवासी अताऊल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को पिछले दो वर्ष से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा कई प्रदेश में पहुचकर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताऊल अंसारी के इस पहल की लोगो मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में अताउल अंसारी, विनोद सिंह फ़ौजी, विपिन राय, अजय बिन्द, कृष्णकान्त शुक्ला, इमरोज़ खान, मंजूर आलम, महमूद आलम, फरहान अंसारी, पवन पाल, शिवम् उपाध्याय, मैनू अली, लारैब अख्तर, अदनान फारुकी, मो० नाज़िम, मो० शाम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। -

नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारे
नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारेसोनभद्र। रविवार को सोनभद्र नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर विजयगढ़ टॉकीज के सामने अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई और यात्रा राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से आरंभ हो शीतला मंदिर के में चौक होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से वापस राम जानकी मंदिर पर समाप्त किया गया। यात्रा में सोनभद्र के माटी के लाल सूरज गुप्ता जी का भजन पूरे रास्ते पर बजा। मुख्य रूप से धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, बृजेश जी, महेश जी, अजीत रावत, प्रवीण जी, नरेंद्र कुशवाहा, पंकज कनोडिया, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, मनोज जालान, मनोज सोनकर, पुष्पा सिंह, रुबी गुप्ता, नीतू, गुड़िया वर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, रविंद्र केसरी, लव कुश, श्याम, उमर, सूरज गुप्ता, संतोष सोनी, सुरेंद्र शर्मा, नवल बाजपेई, पंकज, बृजेश पाठक, मनीष वर्मा, महेश केसरी, मनीष अग्रहरि, योगेश सिंह, अनिल कुमार ,सुरेश कुमार, रवि केसरी, आशु, अभिषेक, अमन वर्मा, अमित पांडेय, आशीष शुक्ला, महेश सोनी, रोहित पांडेय, आलोक चौरसिया, चंदन सोनी, सत्यम सोनी, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र, विनोद कुमार, महेश वर्मा, लवकुश प्रजापति, अनूप पांडेय, सुरेंद्र एवं भारी संख्या में राम भक्त भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। -

जिला में 25 जनवरी को मनाया जाएगा 14वां ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ : डीसी
सतबीर शर्मा। पहल टुडे। गुरूग्राम, 21 जनवरी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 जनवरी 2024 को ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर जिला में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला के मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी शपथ ली जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर विभिन्न गतिविधियां जैसे-निबंध, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अपने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता घोषित किया गया है। यह दिन हर साल 25 जनवरी को मतदान केंद्र के स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाना है। साथ ही, इसका उद्देश्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्कूली और कॉलेज छात्रों द्वारा खंड, जिला और राज्य स्तर पर रंगोली बनाने, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं, रैलियां, परेड टुकडिय़ां, नुक्कड़ नाटक आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ का ‘लोगो’ मतदान के महत्व को दर्शाता है, इसलिए इसका उपयोग आधिकारिक स्टेशनरी, वेबसाइट आदि पर भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गतिविधियों की तस्वीरें हैशटैग NVD2024का उपयोग करके अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल या वेबसाइट, जहां भी संभव हो, पर अपलोड की जा सकती हैं।
-

विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले में मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियो को वितरित किया आफर लेटर
विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले में मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियो को वितरित किया आफर लेटरमीरजापुर 12 जनवरी 2024- दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन हलिया ब्लाक में स्थित पंचशील डिग्री कालेज मवई कलां हलिया मीरजापुर के प्रागंण में किया गया। मुख्य अतिथि मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य छानबे आलोक कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिग्री कालेज के प्राचार्य को कार्यदेशक उमाशंकर सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ एवम स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। राजकीय आईटीआई छानवे के प्रधानाचार्य आलोक कुमार द्वारा अपने स्वागत भाषण देते रोजगार मेले के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया एवं इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों एवं अधिष्ठानों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि माननीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा की इस विकास खंड स्तरीय मेले के चलते कम्पनी आपके ब्लाक में आकर रोजगार मुहैया करा रहीं है, बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार पाने की बहुत हीं अच्छा मौका है। मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियों को आफर लेटर भी वितरित किया। मा0 विधायक द्वारा मेले में लगाए गए सभी अधिष्ठानों के स्टाल पर जाकर निरीक्षण भी किया गया। आज के इस मेले में कुल 459 अभ्यर्थियों ने उपस्थित हुए जिसमे 156 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने शिरकत किया जिसमे एसआईएस सिक्योरिटी, सोलेरा इंडस्ट्रीज, संकर इंटरप्राइजेज, अमास स्किल पीवीटी लिमिटेड, नेटाप्स, डीएसईटीएस, अभिराम एक्सिलेंस फूड प्राइवेट, रोगमैन, पीपल ट्री आनलाइन इत्यादि अधिष्ठान ने प्रतिभाग किया। जिला कौशल प्रबंधक अचल सिंह ने इस रोजगार मेला में आए हुए सभी अतिथियों, अधिष्ठान एवं अभ्यर्थियों का धन्यवाद दिया एवं सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया। मंच का संचालन अनिल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रगति पटेल, अनुदेशक विपिन बिहारी सिंह धनंजय कुमार,मनोज सिंह, रामजी, दयाशंकर मोहर्नियां,अजीत मौर्या, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। -

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 बना देश का विजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 बना देश का विजन – प्रमोद वर्मागाजीपुर जखनिया, विकासखंड जखनियां के ग्राम सभा पदुमपुर और गौरा खास में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा 2014 से जब से भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बनी देश व प्रदेश के बेसहारा वह गरीब लोगों के जीवन के उत्थान के लिए मोदी योगी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं का आरंभ किया गया जिसे उनके जीवन शैली में और रहन-सहन में बहुत परिवर्तन आया और उनका कल्याण हुआ। सरकार की विभिन्न योजनाएं जनधन से लेकर प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्यवती योजना, बीपीएल महिलाओं को फ्री रसोई गैस, वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन, कोरोना कल से ही फ्री अनाज गरीबों को समर्पित रही। प्रमोद वर्मा ने कहा घर-घर खुशहाली, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से भारत के कोने-कोने में गांवों-कस्बों तथा शहरों में रोज लाखों लोग जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन को विश्वास और संकल्प कराएगी कि 2047 में विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान होगा। देश में अगर मोदी जैसा नेतृत्व रहा तो अपना भारत सबसे सुंदर और मजबूत भारत होगा हर गांव शहर का तेजी से विकास होगा और लोगों के जीवन में सरकार की योजनाओं से खुशहाली आएगी यह मोदी की गारंटी है। विकसित संकल्प यात्रा के विधानसभा संयोजक मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने स्थानीय जनता से संवाद कर मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा 135 जनकल्याणी योजनाए सबके उत्थान के लिये भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिससे लोगो के जीवन मे खुशहाली आये। मोदी का सपना है जब गांव के नौजवान महिला शक्ति गरीब किसान खुशहाल होंगे तभी यह देश विकसित भारत बनेगा। उन्होंने उपस्थित जनता को विश्वास दिलाया की आने वाले समय में मोदी सरकार रहेगी तो सारी की सारी योजनाएं जन-जन तक जरूर पहुंचेगी यह मोदी की गारंटी है। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश यती, पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, मंदरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुंना, युवा नेता दीपक सिंह सहित प्रमुख लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, दया शंकर सिंह, पदुमपपुर ग्राम प्रधान रामाधार गुप्ता, गौरा ग्राम प्रधान ऋषिकेश गोड़, अजित सिंह, अशोक यादव, रिंकू सिंह, सहायक विकास अधिकारी रामकमल गौरव, ग्राम सचिव फैज अहमद, तारा सिंह, अमित यादव, हेमलता भारती, अजीत सिंह यादव, सेन यादव जखनियां ब्लॉक खंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सचिव सहित भारी संख्या में सम्मानित जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्बन का संचालन वेद प्रकाश पांडेय ने किया। -

दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का स्थापना दिवस मनाया गया
दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का स्थापना दिवस मनाया गयाललितपुर -दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार का अट्ठाईसवां स्थापना दिवस आज अन्नपूर्णा में असहायों को निशुल्क भोजन करा कर मनाया गया । इस अवसर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के ललितपुर के जिला संयोजक बब्बू राजा बुन्देला ने बताया कि अट्ठाईस बर्ष पहले आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर आशीष गौतम उर्फ आशीष भैया ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की थी जिसमें सभी असहायों की सेवा करने की प्रेरणा ली गयी थी। बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे ने कहा कि इस मिशन के तहत कुष्ठ रोगियों की सेवा की जा रही है। मिशन में समाज से वहिष्कृत कुष्ठ रोगियों को परिवार की तरह रख कर सेवा श्रुसेवा की जाती है।व्यापार प्रकोष्ठ के अजय साईकिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े आशीष गौतम उर्फ आशीष भैया ने अब नर सेवा नारायण सेवा को ही अपना आधार वना कर दीन हीन की सेवा को ही अपना मिशन वना लिया है। जिला कार्यालय प्रभारी शशि शेखर पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवा शक्ति के प्रतीक हैं और इसी नाते युवा आशीष गोतम जी ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की थी जिसका मुख्यालय हरिद्वार वनाया गया था। अन्त में भाजपा जिला मंत्री निखिल रामकुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिव्य सेवा मिशन के जिला संयोजक बब्बू राजा बुन्देला, बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे , निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीराम निरंजन,जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री निखिल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु,नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, पार्थ चोवे,विलास पटैरिया,अनुराग शैलू, उदित नारायण रावत, राहुल चौवे, ध्रुव सिंह सिसोदिया,रुपेश साहू, गब्बर अहिरवार, यशपाल राजा, भगतसिंह राठोर, दीपक पाराशर ,जगभान सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे। -

वीरेंद्र प्रताप सिंह सिंह इंटर कॉलेज पदमपुर रामराय मे भारत संकल्प यात्रा की पहुंची बैन
वीरेंद्र प्रताप सिंह सिंह इंटर कॉलेज पदमपुर रामराय मे भारत संकल्प यात्रा की पहुंची बैन।।कमलेश यादव पहल टुडेमुख्य अतिथि के रूप में अवधेश यति व प्रमोद वर्मा विशिष्ट स्थिति में दयाशंकर सिंह शरवानंद उर्फ झुन्ना सिंह मौजूद रहे।।गाजीपुर/जखनिया: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्र के सभी लाभार्थियों को सरकार की कल्याणकारी योजना आपको देने के लिए सरकार ने योजना के तहत गांव गांव जाकर सभी तक यह योजना पहुंचाई जा रही है।जैसे में कृषि विभाग भारत साक्षर भारत,सशक्त भारत,स्वच्छ भारत के तहत आने वाली योजना आयुष्मान यूनियन बैंक आफ इंडिया राजकीय पशु चिकित्सा वित्तीय साक्षरता सामुयिक प्रशिक्षण आदि योजनाओं से जोड़ेने लाभ को पहुंचाने का काम कर रही है।इस योजना के तहत सभी विभाग के कर्मचारी बारी-बारी से अपने विभाग से मिलने वाला लाभ के बारे में बताने का कार्य किया जा रहा हैं।किस तरह से कौन लाभ किस लाभार्थी को मिलेगा इसको बताने का कार्य किया जा रहा है। इस जगह पर उनका रजिस्ट्रेशन भी कर दिया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश पांडे ने किया महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोद भराई अन्न प्रासन का कार्य किया गया इसी बीच ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह उर्फ झुन्ना ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है शौचालय का रजिस्ट्रेशन पोर्टल से करवाए और पैसा आपके खाते में सीधा जाएगा।सर्वानंद सिंह उर्फ झुन्ना ने कहा की आवास के लिए बनारस में प्रधानमंत्री ने कहा पैसे की कमी नहीं है बस पात्र व्यक्ति अपने सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान से मिले उसे आवास जरूर दिया जाएगा। पैसे की कोई कमी नहीं है।वहीं मुख्य अतिथि अवधेश यति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले पर यह कहा गया कि सभी बेघर को घर दिया जाएगा तो विपक्ष के लोगों ने इसकी खिल्ल्या उड़ाई।व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा 14 के पहले जो भी सरकारे चल रही थी उसमें कब कहां और कैसे बम फूट जाए या कोई नहीं जानता था। आतंकवाद से भय में था लेकिन जब से योगी और मोदी सरकार आई तसे आज तक पब्लिक कोई भय में नहीं जी रही कोई बम फूट नहीं रहा माताएं बहने घर से बाहर निकलने में डरती थी लेकिन अब वही माताएं बहने आधी रात को निर्भीक होकर घूम रही है प्रमोद वर्मा ने यह भी कहा कि 2014 के पहले जो भी योजना चलाई जा रही थी उसका पैसा लाभार्थियों तक पहुंचने में तीन गुना बिचौलिया खा जाते थे लेकिन अब इसी देश में लाभार्थियों तक सीधे योजना का लाभ पहुंचाई जा रही है अब पैसा सीधे उनके खाते में चला जाता है।इसीलिए सरकार जनधन योजना के तहत बैंकों में सभी लोगों का खाता खुलवाया और इसका लाभ अब देश के लाभार्थियों को मिल रहा है।अब किसी को कमीशन देने की जरूरत नहीं है। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रामाधार गुप्ता सत्येंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह रिंकू सुरेंद्र प्रताप सिंह बाबू सिंह ग्राम प्रधान सेमउर अजीत सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता दया शंकर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। -

रामभक्तों की टोली के साथ अक्षत लेकर घर घर पहुंचें प्रमुख राजन सिंह
रामभक्तों की टोली के साथ अक्षत लेकर घर घर पहुंचें प्रमुख राजन सिंह
लक्ष्मीकांत श्रीवास्तवगाजीपुर, बिरनो – श्रीराम मन्दिर अयोध्या धाम से आये हुए पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाने के अभियान में श्री राम भक्तों की टोली ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में बिरनो क्षेत्र के बद्धुपुर में घर घर जय श्री राम उदघोष के साथ पूजित अक्षत तथा भगवान श्री राम की नवनिर्मित मंदिर की फोटो वितरित किया। उन्होने इस मौके पर लोगों से कहा कि इस शुभ अवसर पर मंदिर और घर पर दीप जलाकर भगवान राम की पूजा करें और खुशियां मनाएं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर राजन सिंह ने कहा कि सैकड़ों वर्षों बाद 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने नये घर में विराजमान हो रहे है।यह शुभ अवसर जन आंदोलन,संघर्ष और बलिदान के बाद संभव हुआ है। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि भरत सिंह, गुड्डू गुप्ता, धन्नजय प्रजापति, अमित सिंह मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा , किशन सिंह , राहुल सिंह, ऋषि कुशवाहा, नंदलाल मौर्या, घुरा खरवार, किशन खरवार, अनिल सिंह, सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजुद रहे। -

पूरी दुनियां में बजेगा भारत का डंका
भारत 2030 तक दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा
दुनियां में भारत इस समय सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यस्थाओं में से एक है – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया
वैश्विक स्तरपर भारत तेजी से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसकी पुष्टि अमेरिकी रेटिंग एजेंसीज सहित विश्व बैंक भी कर चुका है, जबकि वैश्विक मंदी के दौर में भारत की वित्तीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल के अंत या वर्ष 2024 के शुरुआती महीनों में अमेरिका यूरोप में मंदी आने की संभावनाएं जताई जा रही है। परंतु भारत ही एक ऐसा देश है जहां स्थिरता ही नहीं एक्सपोर्ट भी बढ़ता जा रहा ह जीएसटी कलेक्शन हर माह तेजी से बढ़ रहा है, विकास कार्यों में तेजी आ रही है। चूंकि आज दिनांक 5 दिसंबर 2023 को एक अमेरिकी रेटिंग कंपनी ने आकलन किया है कि वित्त वर्ष 2025-2026 में भारत की जीडीपी का ग्रोथ रेट 6.9 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, भारत 2030 तक दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साथियों बात अगर हम दिनांक 5 दिसंबर 2023 को एक अमेरिकी रेटिंग कंपनी के आकलन की करें तो, एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स का कहना है कि 2030 तक भारत दुनियां की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश की ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत पहुंच जाएगी। ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024 में एस एंड पी ने लिखा कि हमें लगता है वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.4प्रतिशत रहेगी। जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.9प्रतिशत पहुंच जाएगी, एजेंसी ने आगे लिखा, भारत 2030 तक दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और हमारी उम्मीद है कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत अगले तीन साल तक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा। फिलहाल भारत दुनियां की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत से पहले अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान हैं। एजेंसी ने कहा, बड़ा टेस्ट इस बात का होगा कि क्या भारत अगला बड़ा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकेगा या नहीं, जो एक बड़ा मौका है। एक मजबूत लॉजिस्टिक्स फ्रेमवर्क, भारत को एक सर्विस बेस्ड इकोनॉमी से मैन्युफैक्चरिंग डोमिनेटेड इकोनॉमी बनाने में अहम फैक्टर रहेगा। जबकि लेबर मार्केट का भारत कितना लाभ उठा पाता है, ये इस पर निर्भर करेगा कि लोगों को कितना कुशल बनाया जाता है और वर्कफोर्स में महिला भागीदारी कितनी बढ़ती है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मंगलवार को चीन की अर्थव्यवस्था के आउटलुक को स्टेबल से घटाकर नेगेटिव कर दिया है। इसकी वजह लगातार मीडियम टर्म इकोनॉमिक ग्रोथ का कमजोर रहना और प्रॉपर्टी सेक्टर का कमजोर होना रही है। हालांकि एजेंसी ने चीन की ओवरऑल रेटिंग ए 1′ पर बरकरार है।भारत इस समय दुनियां में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. हालांकि अभी देश की जीडीपी फिलहाल 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को नहीं छू पाई है, लेकिन इस नई ऊंचाई तक पहुंचने से बहुत दूर भी नहीं है। दरअसल रविवार को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट बहुत वायरल हुआ, जिसमें भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर हो जाने का दावा किया जा रहा था। एक नई उपलब्धि के तौर पर कई सोशल मीडिया चैनलों ने इसे हाथो-हाथ लिया। हालांकि बाद में पता चला कि ये स्क्रीनशॉट सही नहीं है, परंतु 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत।बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत अगले तीन साल तक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा।साथियों बात अगर हम पीएम के 5 इंडियन डॉलर अर्थव्यवस्था के सपने की करें तो हमारे माननीय पीएम ने इंडियन इकोनॉमी को लेकर जो सपना देखा है, उसका जिक्र उन्होंने और उनकी सरकार के मंत्रियों ने कई मौकों पर किया है। इनमें एक है कि आने वाले पांच-छह साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी के तौर पर पेश करना,भारत अभी करीब 3.7 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनियां में सबसे तेजी से आगे बढ़ती इकोनॉमी बना हुआ है. वर्ल्ड बैंक से लेकर आईएमएफ जैसे वैश्विक निकायों से लेकर तमाम रेटिंग एजेंसियां भी भारत को लेकर सकारात्मक बनी हुई हैं। इसके साथ पीएम के भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को लेकर भरोसा जताया है और कहा है कि भारत 2030 तक ये कमाल कर सकता है। मंगलवार को जारी ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024 में रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने कहा है कि भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ ही इसमें कहा गया कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश की जीडीपी वृद्धि 7 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। एसएंडपी ने मार्च 2024 (2023-24) तक वित्त वर्ष में 6.4 फीसदी जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 7.2 फीसदी रही थी। रेटिंग एजेंसी के अनुसार, ग्रोथ रेट अगले वित्त वर्ष (2024-25) में 6.9 फीसदी पर पहुंचने से पहले 6.4 फीसदी बनी रहेगी और 2026-27 में ये 7 फीसदी पर पहुंच जाएगी।साथियों बात अगर हम जीडीपी को समझने करें तो जीडीपी इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है।जीडीपी देश के भीतर एक स्पेसिफिक टाइम पीरियड में प्रोड्यूस सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को रिप्रजेंट करती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं, उन्हें भी शामिल किया जाता है। जब इकोनॉमी हेल्दी होती है, तो आमतौर पर बेरोजगारी का लेवल कम होता है। जीडीपी दो तरह की होती है। रियल जीडीपी और नॉमिनल जीडीपी। रियल जीडीपी में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल जीडीपी को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है। यानी 2011-12 में गुड्स और सर्विस के जो रेट थे, उस हिसाब से कैलकुलेशन। वहीं नॉमिनल जीडीपी का कैलकुलेशन करेंट प्राइस पर किया जाता है। जीडीपी को कैलकुलेट करने के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है। जीडीपी=सी+जी+आई+एन एक्स, यहां सी का मतलब है प्राइवेट कंजम्प्शन, जी का मतलब गवर्नमेंट स्पेंडिंग, आई का मतलब इन्वेस्टमेंट और एनएक्स का मतलब नेट एक्सपोर्ट है। जीडीपी को घटाने या बढ़ाने के लिए चार इम्पॉर्टेंट इंजन होते हैं। पहला है, आप और हम। आप जितना खर्च करते हैं, वो हमारी इकोनॉमी में योगदान देता है। दूसरा है, प्राइवेट सेक्टर की बिजनेस ग्रोथ। ये जीडीपी में 32प्रतिशत योगदान देती है। तीसरा है, सरकारी खर्च।इसका मतलब है गुड्स और सर्विसेस प्रोड्यूस करने में सरकार कितना खर्च कर रही है। इसका जीडीपी में 11 प्रतिशत योगदान है। और चौथा है, नेट डिमांड। इसके लिए भारत के कुल एक्सपोर्ट को कुल इम्पोर्ट से घटाया जाता है, क्योंकि भारत में एक्सपोर्ट के मुकाबले इम्पोर्ट ज्यादा है, इसलिए इसका इम्पैक्ट जीडीपी पर निगेटिव ही पड़ता है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि पूरी दुनियां में बजेगा भारत का डंका ! भारत 2030 तक दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।दुनियां में भारत इस समय सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यस्थाओं में से एक है। -

युद्ध केवल उन्माद और लोलुपता का परिणाम। व्यापक जन-धन की हानी और पश्चाताप
युद्ध केवल उन्माद और लोलुपता का परिणाम। व्यापक जन-धन की हानी और पश्चाताप।युद्ध और हिंसा क्रोध से शुरू होकर पश्चाताप और दुखों के चिंतन में खत्म होता है। मौजूदा रूप से इसराइल हमास युद्ध में हजारों लोगों की जानें चली गई और 30 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी लोग बेघर हो गए,और युद्ध अभी तक थमा नहीं है युद्ध की चिंगारी एक दूसरे आक्रमण करने से भड़कती जा रही है न जाने इसका अंजाम क्या होगा। इसी तरह रूस और यूक्रेन युद्ध कि इतने दिनो से ज्यादा के युद्ध की परिणति में शिवाय पश्चाताप के कुछ नहीं हैl रूस अपने सनकी राष्ट्रपति पुतिन की जिद की बलि चढ़ गया है। वह यूक्रेन से जीत कर भी मानसिक और वैचारिक रूप से हार गया हैl रूस अपने को जितना बलशाली, शक्तिशाली समझता था अब उसकी पोल खुल गई है, 1 वर्ष से ज्यादा समय से युद्ध में रूस यूक्रेन जैसे छोटे देश को जीत नहीं पाया हैl यूक्रेन भी अपनी राष्ट्रपति की हठधर्मिता के कारण पूर्ण रूप से बर्बाद हो चुका है. यूक्रेन के 1करोड़40लाख नागरिक देश छोड़कर शरणार्थी बन चुके हैं। 40 हजार इमारतें बर्बाद हुई 20 लाख बच्चे घरों से दूर होकर शिक्षा से वंचित हो गए। ईसी तरह यूक्रेन तथा रूस के लगभग 50 हजार सैनिक युद्ध में मारे गए है।यह युद्ध की विभीषिका कहां तक जाएगी इसका आकलन करना तो कठिन है पर इसके परिणाम अत्यंत अमानवीय,कारुणिक और आर्थिक नुकसान देने वाले साबित हुए हैं।रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन के तथाकथित दोस्तों अमेरिका तथा नैटो देशों ने सक्रियता से मैदान में साथ नहीं दिया, केवल दूर से यूक्रेन को शाबाशी देते रहे यूक्रेन अब संपूर्ण बर्बादी के कगार पर है। रूस का उसके अपने ही राष्ट्र में युद्ध के खिलाफ विरोध के स्वर उभर रहे हैं। नोबेल पुरस्कार प्राप्त पत्रकार ने अपने पूर्व में प्राप्त नोबेल पुरस्कार मेडल को बेचने का ऐलान किया है एवं यूक्रेन में मरने वाले हजारों बच्चों के हित में वह धनराशि रेड क्रॉस को प्रदान करेगा। पत्रकार ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का रूस की जनता अंदरूनी तौर पर विरोध करती है एवं भारी असंतोष भी हैl मैं आपको रूस यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि का इतिहास बताता हूं।यूक्रेन एक छोटा सा राज्य है, उसकी सैन्य शक्ति भी इतनी क्षमतावान नहीं है कि रूस या अन्य शक्तिशाली देश का सैन्य मुकाबला कर सके,पर अमेरिका, ब्रिटेन और नाटो के 30 देशों के बहकावे में आकर उसने रूस को नाराज करना शुरू कर दिया था। यूक्रेन को यकीन था कि रूस के आक्रमण के समय अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इजरायल और नाटो के कई देश उसकी रक्षा करेंगे, पर ताकतवर,शक्तिमान रूस के हमले के सामने ना तो अमेरिका ने अपना सैन्य आक्रमण किया ना ब्रिटेन ने अपनी सेना ही भेजी और ना ही अन्य नाटो देश में रूस के खिलाफ किसी तरह की जंग ही की है ,केवल दूर से बैठकर समझौते करने की बात करते रहे और रूस के आक्रमण की निंदा ही की है। यह आलेख लिखते तक रूस ने कीव पर कब्जा भी कर लिया होगा और उसके समस्त एयर बेस सैनिक अड्डों को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन का एयर डिफेंस पूरी तरह चरमरा गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बताया कि रूस ने सभी सैनिक हवाई अड्डों पर रॉकेट लॉन्चर दाग कर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया है, यूक्रेन के लगभग 40 सैनिकों को मार भी गिराया है, इसमें 10 निर्दोष नागरिक भी मारे गए हैं। रूस ने दावा किया था कि वह नागरिक ठिकानों पर बमबारी नहीं करेंगा पर मिसाइल तथा गोलियां सैनिकों तथा नागरिकों को अलग-अलग नहीं पहचानती है, और यही वजह है कि सैनिकों के साथ नागरिक भी मारे गए। वर्ष 1914 में यूक्रेन से रूस ने क्रीमिया को अलग कर अपने अधिपत्य में ले लिया था। रूस का कहना है कि अमेरिका ब्रिटेन और नाटो देश यूक्रेन को एक न्यू क्लियर सामरिक अड्डा रूस के खिलाफ बनाने की तैयारी कर चुके हैं, और इन सभी देशों के साथ यूक्रेन भी रूस की प्रतिरक्षा प्रणाली को बहुत बड़ा खतरा बन गया है। यूक्रेन पर अमेरिकी प्रशासन का पूरा पूरा नियंत्रण है, यूक्रेन प्रशासन केवल कठपुतली मात्र है। इसे संचालित करने वाला अमेरिका तथा ब्रिटेन ही है। यूक्रेन लगातार नाटो देश की सदस्यता के लिए प्रयास करता रहा है और अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन नाटो देश का सदस्य बन कर रूस के खिलाफ एक सामरिक अड्डे की तरह उनके काम आए। तत्कालिक कारणों में रूप द्वारा गैस तथा तेल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन जो जर्मन तक गैस तथा तेल पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ थी। जर्मन एक बहुत बड़ा तेल तथा गैस का बाजार है, यहां से सारे यूरोप में आर्थिक गतिविधि शुरू होकर गैस तथा तेल की सप्लाई की जाती है जो कि एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र हैयह गैस पाइपलाइन यूक्रेन के क्षेत्र से होकर जनवरी तक जाती है। इससे नाटो देश को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान की संभावना भी है। दूसरी तरफ यूक्रेन, क्रीमिया को अपने पास वापस अपने अधिपत्य में लेना चाहता है, जो वर्तमान में रूस के कब्जे में है, इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के दो बड़े क्षेत्र लुहानस्क और डोनट्स रिपब्लिक को राज्य के रूप में मान्यता दे दी है, यह बहुत बड़े क्षेत्र और इन्हीं के माध्यम से उसने अपनी सेना को यूक्रेन में दाखिल भी किया था। इन दो बड़े रिपब्लिक को देश की तरह मान्यता देने पर अमेरिका तथा ब्रिटेन और नाटो देशों ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन की बात कह कर भरपूर सार्वजनिक निंदा भी की है और किसी स्वतंत्र देश की प्रभुसत्ता पर हस्तक्षेप भी बताया है। रूस के इस यूक्रेन पर आक्रमण से भारत की चिंता अपने 20 हजार नौजवान छात्रों को जो युक्रेन में अध्ययन कर रहे थे। अब वहां फंसे हुए हैं, उन्हें बचाने की भी है। यूक्रेन तथा रूस के बीच शांति स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मध्य रात्रि के बीच लगभग 40 मिनट बात कर शांति स्थापना के अपील भी की है एवं नागरिकों को वहां से निकालने की चिंता से भी अवगत कराया है। निश्चित तौर पर भारत के यूक्रेन तथा रूस के साथ अच्छे संबंधों के कारण शांति बहाली की अपील कर रहा है, और इसका असर भी हो सकता है । यह तो तय है कि रूस और यूक्रेन के बीच यदि युद्ध में कोई भी विदेशी ताकत हस्तक्षेप करती है, तो विश्व युद्ध की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। रूस ने यूक्रेन की मदद के लिए किसी भी देश के आने पर भयानक परिणाम होने की चेतावनी भी दे डाली है। यूक्रेन को इस आफत में फंसाने एवं उसे रूस के विरुद्ध उकसाने के लिए अमेरिका ब्रिटेन और नाटो देशों की भूमिका सदैव संदिग्ध ही रही है।