Category: Economy
-

नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारे
नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारेसोनभद्र। रविवार को सोनभद्र नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर विजयगढ़ टॉकीज के सामने अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई और यात्रा राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से आरंभ हो शीतला मंदिर के में चौक होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से वापस राम जानकी मंदिर पर समाप्त किया गया। यात्रा में सोनभद्र के माटी के लाल सूरज गुप्ता जी का भजन पूरे रास्ते पर बजा। मुख्य रूप से धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, बृजेश जी, महेश जी, अजीत रावत, प्रवीण जी, नरेंद्र कुशवाहा, पंकज कनोडिया, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, मनोज जालान, मनोज सोनकर, पुष्पा सिंह, रुबी गुप्ता, नीतू, गुड़िया वर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, रविंद्र केसरी, लव कुश, श्याम, उमर, सूरज गुप्ता, संतोष सोनी, सुरेंद्र शर्मा, नवल बाजपेई, पंकज, बृजेश पाठक, मनीष वर्मा, महेश केसरी, मनीष अग्रहरि, योगेश सिंह, अनिल कुमार ,सुरेश कुमार, रवि केसरी, आशु, अभिषेक, अमन वर्मा, अमित पांडेय, आशीष शुक्ला, महेश सोनी, रोहित पांडेय, आलोक चौरसिया, चंदन सोनी, सत्यम सोनी, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र, विनोद कुमार, महेश वर्मा, लवकुश प्रजापति, अनूप पांडेय, सुरेंद्र एवं भारी संख्या में राम भक्त भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। -

जिला में 25 जनवरी को मनाया जाएगा 14वां ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ : डीसी
सतबीर शर्मा। पहल टुडे। गुरूग्राम, 21 जनवरी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 जनवरी 2024 को ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर जिला में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला के मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी शपथ ली जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर विभिन्न गतिविधियां जैसे-निबंध, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अपने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता घोषित किया गया है। यह दिन हर साल 25 जनवरी को मतदान केंद्र के स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाना है। साथ ही, इसका उद्देश्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्कूली और कॉलेज छात्रों द्वारा खंड, जिला और राज्य स्तर पर रंगोली बनाने, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं, रैलियां, परेड टुकडिय़ां, नुक्कड़ नाटक आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ का ‘लोगो’ मतदान के महत्व को दर्शाता है, इसलिए इसका उपयोग आधिकारिक स्टेशनरी, वेबसाइट आदि पर भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गतिविधियों की तस्वीरें हैशटैग NVD2024का उपयोग करके अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल या वेबसाइट, जहां भी संभव हो, पर अपलोड की जा सकती हैं।
-

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित
देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन देहरादून के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईटी विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर प्रियदर्शन पत्र एवं कैंट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा किया गया उद्घाटन सत्र के दौरान नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक आर्यन त्यागी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी एके सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक बताया गया। 7 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देहरादून ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जाएगा।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदीप कुमार यातायात इंस्पेक्टर द्वारा 500 स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया जो 3 दिन देहरादून के सबसे ज्यादा व्यस्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस के साथ सहयोग करेंगे और लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। स्वयंसेवक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देहरादून के व्यस्त चौराहा पर लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देंगे। उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया , जिसमें युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के के डॉक्टर डॉ नवीन सिंगला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा एक रैली भी निकल गई। रैली के द्वारा छात्रों के बीच यातायात की समस्याओं को कुशल रूप से चित्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नासिक में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा दिवस के उद्धघाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए सजीव सम्बोधन को भी सुना। -

भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।
भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त कियारामघाट (बुलंदशहर) वार्ड नंबर 44 के भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेशचंद यादव ने पांच सड़कों को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया को प्रस्ताव सौंप कर स्वीकृत कराई है जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा जनता ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त किया है। आपको बता दें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव के छोटे भाई भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र यादव जरगवां निवासी ने बताया अलीगढ़ रामघाट मार्ग से बरात घर से होते हुए माना जाटव के घर तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड ग्राम रामपुर में कुंवर पाल सिंह के कलेसर से लेकर बंबी तक लगभग 280 मीटर अवशेष मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य ग्राम महाराजपुर में रोशन सिंह पूर्व प्रधान के मकान से लेकर महाराजपुर पोखर तक लगभग 250 मीटर पक्का नाला निर्माण कार्य जरगवां बाईपास रोड से धारकपुर रजवाह मोहम्मदपुर वाली रास्ता तक 400 मीटर सीसी रोड निर्माण रामपुर में नथों देवी के खेत से लेकर बंबी तक तथा ऊंचा गांव में वीरपाल सिंह के खेत से लेकर उदयराम के खेत तक मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुके हैं जल्द इन पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद यादव ने बताया अपने वार्ड क्षेत्र की सात सड़कों के प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए थे जिनमें से पांच स्वीकृत हो चुकी है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इधर समाज सेवी एवं एक्स क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह गौतम ने जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव से बारात घर वाली रास्ता तथा बाईपास से मोहम्मदपुर वाली रास्ता को बनवाने की मांग रखी थी जिन्होंने लगन मेहनत के साथ स्वीकृत करा दिया है भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सहित यादव जी का हम सब ग्रामवासी आभार व्यक्त करते हैं। -

गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोशण एवं गौशाला प्रबन्धन विषयों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोशण एवं गौशाला प्रबन्धन विषयों की समीक्षा बैठक सम्पन्ननोडल अधिकारी ने कॉजी हाउस व वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का किया स्थलीय निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
रायबरेली,
शासन द्वारा गौशाला के नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन उदय भानु त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के साथ बचत भवन सभागार में गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोषण एवं गौशाला प्रबन्धन आदि विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में विशेष सचिव ने तहसीलों एवं विकास खण्डों के अन्तर्गत संचालित अस्थायी/स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण, प्रबन्धन व्यवस्थायें यथा चारा भूसा भण्डारण, हरें चारे एवं दाना मिश्रण की उपलब्धता, संरक्षित गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा एवं मृत गोवंशों के श्वों का नियमानुसार निस्तारण, नामित अधिकारियों द्वारा भ्रमण के सम्बन्ध मे सूचना, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर गोवंश आश्रय स्थल अनुश्रवण समीक्षा समिति की बैठक एवं कार्यवृत्ति पर जानकारी प्राप्त की गयी।विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने ठंड से बचाव एवं अलाव जलाने एवं अस्थायी छप्पर की व्यवस्था कराने, ग्रामीणों से दान के रूप में पुवाल प्राप्त करने, रात्रि निवासित करने वाले रात्रि चौकीदार की उपस्थिति, सिद्धौरतारा विकास खण्ड सरेनी में कब्जा युक्त भूमि को मुक्त कराने हेतु उपजिलाधिकारी लालगंज एवं खण्ड विकास अधिकारी सरेनी को निर्देशित किया गया। गौशाला संचालन हेतु निर्गत शासनादेश में विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने एस0एफ0सी0 पूलिंग धनराशि का विवरण एवं उसके व्यय हेतु निर्देशित किया गया।कान्हा उपवन की स्थापना के साथ वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु प्रशासन को दिए निर्देश विशेष सचिव द्वारा नगर पालिका रायबरेली, नगर पंचायत लालगंज एवं शिवगढ में कान्हा उपवन की स्थापना के साथ तहसील डलमऊ अन्तर्गत वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अनिल कुमार द्वारा गोवंश संरक्षण अभियान अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य 6500 के सापेक्ष 6600 से अधिक गोवंशों का संरक्षण किया गया तथा निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत संरक्षण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी।विशेष सचिव ने कॉजी हाउस गोविन्दपुर बलौली लालगंज तथा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सिद्धौरतारा का भी स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को गौशाला की बेहतर प्रबन्धन व्यवस्थाओं एवं गोवंश सुपुर्दगी योजना अन्तर्गत सुपुर्द किये गये गोवंशों का सत्यापन कर जल्द से जल्द उनको भरण पोषण का मानदेय दिलाने हेतु भी कड़े निर्देश दिये गये।
-

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
महराजगंज रायबरेली।
महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महराजगंज में स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया ।प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी 12 जनवरी 1863 को पिता विश्वनाथ दत्त माता भुवनेश्वरी देवी की कोख से कलकत्ता में कायस्थ परिवार में आपका अवतरण हुआ आपने रामकृष्ण परमहंस जी को गुरु के रूप में स्वीकार किया 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया आपके विचारों में खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है ।शिक्षा का लक्ष्य मनुष्य निर्माण करना है शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बालकों के व्यक्तित्व का संतुलित विकास करते हुए उन्हें संघर्षमय जीवन की बधाओ का सफलतापूर्वक समाधान करना सिखा सके ।
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
ध्यान ध्यान से हम इंद्रियों पर संयम रख करके एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं। उठो जागो और तब तक संघर्ष करो जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए आपने 1897 में रामकृष्ण मिशन तथा 1898 में रामकृष्ण मठ की स्थापना की आपने अल्प आयु में ही अपने उत्कृष्ट विचारों से शिक्षा एवं समस्त मानव कल्याण हेतु बहुउपयोगी विचार दिए जो कि आज भी सार्थक है। हिंदी विभागाध्यक्ष नीरू बाजपेई तथा साइंस अध्यापक जय सिंह तथा आराध्या ने भी अपने सारगर्भित विचार रखें ।
-

स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए एक दृष्टांत है- डॉ एमडी पासी
स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए एक दृष्टांत है- डॉ एमडी पासी
महराजगंज रायबरेली।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रांतीय परिषद सदस्य एवं पूर्व बछरावां विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रहे डॉक्टर मातादीन पासी के नेतृत्व में उनके प्रतिष्ठान पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर एमडी पासी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था खुद को कमजोर समझने से बड़ा पाप कोई नहीं स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा पर भी काफी जोर दिया युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद जी का जीवन एक दृष्टांत है ।आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से सीखना चाहिए ।इस मौके पर भाजपा नेता द्वारिका सिंह कविराज शिव कुमार सिंह शिव सभासद जमुना पासवान चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-

विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले में मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियो को वितरित किया आफर लेटर
विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले में मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियो को वितरित किया आफर लेटरमीरजापुर 12 जनवरी 2024- दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन हलिया ब्लाक में स्थित पंचशील डिग्री कालेज मवई कलां हलिया मीरजापुर के प्रागंण में किया गया। मुख्य अतिथि मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य छानबे आलोक कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिग्री कालेज के प्राचार्य को कार्यदेशक उमाशंकर सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ एवम स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। राजकीय आईटीआई छानवे के प्रधानाचार्य आलोक कुमार द्वारा अपने स्वागत भाषण देते रोजगार मेले के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया एवं इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों एवं अधिष्ठानों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि माननीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा की इस विकास खंड स्तरीय मेले के चलते कम्पनी आपके ब्लाक में आकर रोजगार मुहैया करा रहीं है, बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार पाने की बहुत हीं अच्छा मौका है। मा0 विधायक छानबे ने अभ्यर्थियों को आफर लेटर भी वितरित किया। मा0 विधायक द्वारा मेले में लगाए गए सभी अधिष्ठानों के स्टाल पर जाकर निरीक्षण भी किया गया। आज के इस मेले में कुल 459 अभ्यर्थियों ने उपस्थित हुए जिसमे 156 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने शिरकत किया जिसमे एसआईएस सिक्योरिटी, सोलेरा इंडस्ट्रीज, संकर इंटरप्राइजेज, अमास स्किल पीवीटी लिमिटेड, नेटाप्स, डीएसईटीएस, अभिराम एक्सिलेंस फूड प्राइवेट, रोगमैन, पीपल ट्री आनलाइन इत्यादि अधिष्ठान ने प्रतिभाग किया। जिला कौशल प्रबंधक अचल सिंह ने इस रोजगार मेला में आए हुए सभी अतिथियों, अधिष्ठान एवं अभ्यर्थियों का धन्यवाद दिया एवं सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया। मंच का संचालन अनिल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रगति पटेल, अनुदेशक विपिन बिहारी सिंह धनंजय कुमार,मनोज सिंह, रामजी, दयाशंकर मोहर्नियां,अजीत मौर्या, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। -

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 बना देश का विजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 बना देश का विजन – प्रमोद वर्मागाजीपुर जखनिया, विकासखंड जखनियां के ग्राम सभा पदुमपुर और गौरा खास में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा 2014 से जब से भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बनी देश व प्रदेश के बेसहारा वह गरीब लोगों के जीवन के उत्थान के लिए मोदी योगी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं का आरंभ किया गया जिसे उनके जीवन शैली में और रहन-सहन में बहुत परिवर्तन आया और उनका कल्याण हुआ। सरकार की विभिन्न योजनाएं जनधन से लेकर प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्यवती योजना, बीपीएल महिलाओं को फ्री रसोई गैस, वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन, कोरोना कल से ही फ्री अनाज गरीबों को समर्पित रही। प्रमोद वर्मा ने कहा घर-घर खुशहाली, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से भारत के कोने-कोने में गांवों-कस्बों तथा शहरों में रोज लाखों लोग जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन को विश्वास और संकल्प कराएगी कि 2047 में विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान होगा। देश में अगर मोदी जैसा नेतृत्व रहा तो अपना भारत सबसे सुंदर और मजबूत भारत होगा हर गांव शहर का तेजी से विकास होगा और लोगों के जीवन में सरकार की योजनाओं से खुशहाली आएगी यह मोदी की गारंटी है। विकसित संकल्प यात्रा के विधानसभा संयोजक मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने स्थानीय जनता से संवाद कर मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा 135 जनकल्याणी योजनाए सबके उत्थान के लिये भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिससे लोगो के जीवन मे खुशहाली आये। मोदी का सपना है जब गांव के नौजवान महिला शक्ति गरीब किसान खुशहाल होंगे तभी यह देश विकसित भारत बनेगा। उन्होंने उपस्थित जनता को विश्वास दिलाया की आने वाले समय में मोदी सरकार रहेगी तो सारी की सारी योजनाएं जन-जन तक जरूर पहुंचेगी यह मोदी की गारंटी है। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश यती, पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, मंदरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुंना, युवा नेता दीपक सिंह सहित प्रमुख लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, दया शंकर सिंह, पदुमपपुर ग्राम प्रधान रामाधार गुप्ता, गौरा ग्राम प्रधान ऋषिकेश गोड़, अजित सिंह, अशोक यादव, रिंकू सिंह, सहायक विकास अधिकारी रामकमल गौरव, ग्राम सचिव फैज अहमद, तारा सिंह, अमित यादव, हेमलता भारती, अजीत सिंह यादव, सेन यादव जखनियां ब्लॉक खंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सचिव सहित भारी संख्या में सम्मानित जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्बन का संचालन वेद प्रकाश पांडेय ने किया। -

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 बना देश का विजन
*विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 बना देश का विजन – प्रमोद वर्मा*ओपेन्दर कुमार-पहल टुडेगाजीपुर जखनिया, विकासखंड जखनियां के ग्राम सभा पदुमपुर और गौरा खास में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा 2014 से जब से भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बनी देश व प्रदेश के बेसहारा वह गरीब लोगों के जीवन के उत्थान के लिए मोदी योगी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं का आरंभ किया गया जिसे उनके जीवन शैली में और रहन-सहन में बहुत परिवर्तन आया और उनका कल्याण हुआ। सरकार की विभिन्न योजनाएं जनधन से लेकर प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्यवती योजना, बीपीएल महिलाओं को फ्री रसोई गैस, वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन, कोरोना कल से ही फ्री अनाज गरीबों को समर्पित रही। प्रमोद वर्मा ने कहा घर-घर खुशहाली, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से भारत के कोने-कोने में गांवों-कस्बों तथा शहरों में रोज लाखों लोग जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन को विश्वास और संकल्प कराएगी कि 2047 में विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान होगा। देश में अगर मोदी जैसा नेतृत्व रहा तो अपना भारत सबसे सुंदर और मजबूत भारत होगा हर गांव शहर का तेजी से विकास होगा और लोगों के जीवन में सरकार की योजनाओं से खुशहाली आएगी यह मोदी की गारंटी है। विकसित संकल्प यात्रा के विधानसभा संयोजक मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने स्थानीय जनता से संवाद कर मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा 135 जनकल्याणी योजनाए सबके उत्थान के लिये भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिससे लोगो के जीवन मे खुशहाली आये। मोदी का सपना है जब गांव के नौजवान महिला शक्ति गरीब किसान खुशहाल होंगे तभी यह देश विकसित भारत बनेगा। उन्होंने उपस्थित जनता को विश्वास दिलाया की आने वाले समय में मोदी सरकार रहेगी तो सारी की सारी योजनाएं जन-जन तक जरूर पहुंचेगी यह मोदी की गारंटी है। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश यती, पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, मंदरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुंना, युवा नेता दीपक सिंह सहित प्रमुख लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, दया शंकर सिंह, पदुमपपुर ग्राम प्रधान रामाधार गुप्ता, गौरा ग्राम प्रधान ऋषिकेश गोड़, अजित सिंह, अशोक यादव, रिंकू सिंह, सहायक विकास अधिकारी रामकमल गौरव, ग्राम सचिव फैज अहमद, तारा सिंह, अमित यादव, हेमलता भारती, अजीत सिंह यादव, सेन यादव जखनियां ब्लॉक खंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सचिव सहित भारी संख्या में सम्मानित जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्बन का संचालन वेद प्रकाश पांडेय ने किया।