Category: Desh Videsh
-

जेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानित
जेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानितकमलेश यादवगाजीपुर/जखनिया: रामाश्रय यादव बिरहा भोजपुरी के सुपरस्टार गायक गाजीपुर उत्तर प्रदेश के निवासी को एसी एसटी के केस में जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम भभुआ संतोष कुमार तिवारी के द्वारा जमानत दे दिया गया।जिसमें अधिवक्ता के रूप में बलिराम सिंह के द्वारा पक्ष प्रस्तुत किया गया।गायक के जमानत के बाद बिरहा कलाकार रामाश्रय यादव ने मां मुंडेश्वरी के दरबार में अपने साथियों के साथ बिहार के सुप्रसिद्ध बिरहा गायक श्री बृजमोहन यादव, राहुल यादव ,उपेंद्र लाल यादव ,कमलेश गाजीपुर, बृजेश यादव ,अजीत गुलशन ,मुकेश ,चंदन विजय कुमार राम, अरुण परवाना ,विक्की , मनीष मनचला ,मनीराम बागी ,अवधेश भारती ,रवि गायक ,भगवान, रामचंद्र पहलवान, करंट रमेश यादव आदि लोगों ने जेल से निकलने के बाद फूल माला से गायक को सम्मानित किया इस संबंध में अधिवक्ता बलिराम यादव ने कहा कि केश के सूचक के द्वारा यूट्यूब पर रामाश्रय यादव को गाली दिया गया और सूचक के द्वारा उल्टे रामाश्रय यादव पर झूठा मुकदमा भी कर दिया गया।जो सरासर गलत है। -

सिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्या
सिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्यागाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव में सिर कूंचकर वृद्ध की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनाथ चौहान पुत्र बेचू चौहान उम्र 70 वर्ष निवासी तिरछी थाना दुल्लहपुर जो अपने घर में दरवाजा खोलकर सो रहे थे। उनकी बच्ची व पत्नी दूसरे मकान पर गये हुए थे। रात में अज्ञात बदमाशों ने उनका सिर कूचकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह, एसपी सिटी, सीओ, एसओ सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के घर वालों का कहना है कि जमीनी विवाद में यह हत्या की गयी है। एसओ दुल्लहपुर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिल गयी है। एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। -

शारीरिक प्रशिक्षण के नाम पर एनसीसी कैडेट की पिटाई, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक कॉलेज के एक छात्र द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कुछ कैडेट को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद विभिन्न छात्र संगठनों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना (शिंदे गुट) तथा शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से संबद्ध छात्र संगठनों ने जोशी बेडेकर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया, जहां यह घटना हुई थी।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान ने दोषी छात्र को निलंबित कर दिया है। जोशी बेडेकर कॉलेज में बारिश के बीच एक शारीरिक प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक छात्र को एनसीसी के कुछ कैडेट की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि प्रशिक्षण सत्र का यह वीडियो साथी छात्र द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। शिंदे समूह की छात्र शाखा के नितिन लांडगे ने बताया कि पीड़ित और उनके अभिभावक पर कॉलेज प्रबंधन का दोषी के खिलाफ शिकायत न करने को लेकर ‘बहुत’ दबाव हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन को इस घटना को गंभीरत से लेना चाहिए और दोषी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की छात्र शाखा के सदस्यों ने कॉलेज प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ छात्र पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े छात्र समूह का नेतृत्व किरण जाधव ने किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को कॉलेज में घुसने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। विश्वविद्यालय के एक सीनेट सदस्य ने कहा, इस यूनिट के एनसीसी प्रशिक्षक का हाल ही में तबादला हुआ था। शिक्षकों की अनुपस्थिति में वरिष्ठ कैडेट के कार्यभार संभालने के कारण यह घटना हुई। ठाणे का जोशी बेडेकर कॉलेज दो अन्य सहयोगी संस्थानों-बंदोडकर कॉलेज और वीपीएम पॉलिटेक्निक के साथ मिलकर एनसीसी इकाई का संचालन करता है। बंदोडकर कॉलेज के आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है।
-

भूस्खलन से बंदला सड़क के पूरी तरह अवरुद्ध होने का खतरा
बिलासपुर।
साथ लगती बंदलाधार में बंदला और चनालग गांव के बीच भूस्खलन से सड़क के पूरी तरह बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। समय पर इसकी मरम्मत नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है। पंचायत और ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से इस स्थान पर शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।
बारिश के कारण जिले भर में नुकसान हो रहा है। बंदला सड़क पर चनालग के पास रात के समय भूस्खलन से सड़क ढहने का खतरा बन गया है। मलबा करीब 100 फीट नीचे जा पहुंचा है। यदि शीघ्र कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। जिस जगह मलबा गिर रहा है, वहां पर लोग घास काटते हैं और आते-जाते रहते हैं। इस कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।बता दें कि इस सड़क पर एचआरटीसी के कई रूट चलते हैं। साथ ही कुछ एक निजी बसें भी जाती हैं। जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, यदि वहां पर और भूस्खलन होता है तो पूरी सड़क ढह जाएगी। इससे यह सड़क पूरी तरह बंद हो जाएगी। लोगों को मुख्यालय के लिए वाया ब्रह्मपुखर से सफर करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इसे शीघ्र सही करने की मांग की है।
पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन वाले स्थान पर खतरा बहुत बढ़ गया है। यदि कोई मालवाहक वाहन यहां से गुजरता है तो भारी वजन के कारण तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए विभाग को शीघ्र इसका समाधान करना चाहिए। अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसके लिए सहायक अभियंता से बात की है, शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाता है। -

बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा, 500 फीट नीचे खाई में गिरी कार
बिलासपुर
नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर शनिवार सुबह स्वारघाट के समीप धारकांशी में सुबह साढ़े चार बजे एक दिल्ली नंबर की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार (DL 3 CCT 5269) सवार तीनों लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सचिन और उसका दोस्त पिंटू व खुशी के तौर पर हुई है। सभी नोएडा दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर करीब 500 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना के पुलिस प्रभारी राजेश वर्मा और उनकी टीम के एएसआई मनसू राम, हवलदार रिंपी, और एनडीआरएफ स्वारघाट की टीम को गहरी खाई से शव निकालने के लिए कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी।
-

बारिश के मौसम में किचन को रखना चाहती हैं फ्रेश, तो
बारिश का मौसम ऐसा होता है कि आप चाहे घर की कितनी भी सफाई कर लो, लेकिन गंदगी हो ही जाती है। बारिश का पानी और धूल मिट्टी के कारण हमारा किचन न सिर्फ गंदा होता है, बल्कि नमी होने के कारण इसकी साफ-सफाई करने पर भी यह जल्दी सूखता नहीं है। वहीं ज्यादा समय तक नमी और गीलापन होने से मक्खी, कॉकरोच और छोटे-छोटे भुनगे आने लगते हैं। ऐसे में किचन की साफ-सफाई सही तरीके से करना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के किचन हाइजीन से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप भी अपने किचन को चमका सकती हैं।
पोछा कपड़ा
किचन की फर्श से लेकर बर्तन तक को पोंछने के लिए हम कई सारे कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे साफ-सफाई करना काफी आसान होता है। लेकिन बारिश के मौसम में कपड़ों को सुखा पाना एक मुश्किल टास्क होता है। ऐसे में आप बारिश के मौसम में कपड़े की जगह वाइप्स का उपयोग करें। इससे सफाई भी हो जाएगी। साथ ही किचन के कपड़ों को सुखाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
वाइपर
बर्तन धोने के बाद सिंक के आस पास और स्लेब में पानी भर जाता है। वहीं बारिश में नमी होने के कारण यह जल्दी सूखता भी नहीं है। जिसकी वजह से जर्म्स और गंदगी फैलने का डर होता है। इसे साफ करने के लिए आप किचन के कपड़े की जगह वाइपर का इस्तेमाल करें। वाइपर की मदद से स्लैब जल्दी सूख जाएगा।
लिक्विड डिशवॉश का करें इस्तेमाल
बर्तन धोने के लिए लोग डिशवाश बार का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि यह बाकी महीनों के लिए तो अच्छा होता है, लेकिन मानसून में नमी के कारण गीला होने पर गलने लगता है और साबुन की खपत भी ज्यादा होती है। ऐसे में बर्तन धोने के लिए आप होममेड लिक्विड डिश वॉश का इस्तेमाल करें।
बर्तन रखने वाली टोकरी
बर्तनों को साफ सुथरा और जल्दी सुखाने के लिए आपको अपने किचन में सिंक के पास एक जाली वाली टोकरी को रखना चाहिए। जिसमें आप बर्तन धोकर रख सकें। ऐसे में बर्तन में मौजूद पानी सीधे सिंक में बह जाएगा और बर्तन भी जल्दी सूख जाएंगे।
-

फोरलेन निर्माण के दौरान जंगलों और नदियों में मलबा फेंकने पर हाईकोर्ट सख्त, तलब की रिपोर्ट
शिमला
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण के दौरान जंगलों और नदियों में मलबा फेंकने पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने केंद्र सरकार के पर्यावरण विभाग और एनएचएआई को आदेश दिए हैं कि वे शपथपत्र के माध्यम से बताएं कि ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। अदालत ने राज्य सरकार को भी आदेश दिए हैं कि वह अदालत को बताएं कि लोनिवि के ठेकेदार को अवैध डंपिंग से रोकने के लिए क्या योजना बनाई जा रही है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 9 अगस्त को निर्धारित की है।
अदालत ने आदेशों में कहा कि एनएचएआई के ठेकेदारों के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार भी अवैध डंपिंग के लिए जिम्मेवार हैं। ठेकेदार नदियों के किनारे और पहाड़ियों पर अवैध डंपिंग कर रहे हैं। फोरलेन विस्थापित और प्रभावित समिति की याचिका पर अदालत ने यह आदेश पारित किए। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के बताया गया कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के दौरान एनएचएआई के ठेकेदार ने जंगल में मलबा फेंक दिया है। एनएचएआई ने शपथ पत्र के माध्यम से अदालत में माना कि 12 जून 2019 को डीएफओ बिलासपुर ने मलबे की अवैध डंपिंग की शिकायत की है।
इसके लिए एनएचएआई ने 8,45,700 रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर जमा करवा दी है। इसी फोरलेन निर्माण से जुड़े एक अन्य मामले में फोरलेन निर्माण के मलबे को गोबिंद सागर झील में ठिकाने लगाने का आरोप लगाया गया है। अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ निर्धारित की है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि गोबिंद सागर झील में -

नौकरी से निकालने पर मैनेजर की हत्या में आजीवन कारावास
फरीदाबाद। अदालत ने मंगलवार को हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषी ने नौकरी से निकाले जाने पर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बाटा हार्डवेयर रोड स्थित टाटा स्टील्स प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के फाइनेंस अधिकारी देवेंद्र नागपाल ने 9 नवंबर 2018 को मुजेसर थाने में दी शिकायत में बताया था कि इलाहाबाद निवासी विश्वास पांडेय, कंपनी में एग्जीक्यूटिव लाॅजिस्टिक के पद पर कार्यरत था। कंपनी में अर्दिम पाल सीनियर मैनेजर का पद संभाल रहे थे। विश्वास पांडेय काम के प्रति बेहद लापरवाह था और व्यवहार भी अच्छा नहीं था। प्रबंधन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीनियर मैनेजर अर्दिम पाल ने विश्वास के खिलाफ अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को भेजी थी। विभागीय जांच में विश्वास पांडेय का आचरण ठीक नहीं पाए जाने पर कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। नौ नवंबर 2018 को सीनियर मैनेजर अर्दिम पाल काॅफ्रेंस हाल के सामने गैलरी में फोन पर बात कर रहे थे, तभी विश्वास पांडेय ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि अर्दिम पाल के कारण ही उसकी नौकरी चली गई। इसी रंजिश में आरोपी ने उनकी जान ले ली। नागपाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर की अदालत ने आरोपी विश्वास पांडे को उम्र कैद की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। -

अंबाला देहरादून हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप
सहारनपुर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और शवों को बाहर निकाला जा रहा है।
जिंदा जल गए चार लोग
बताया गया कि रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनहेटी गांव के पास अंबाला–देहरादून हाईवे स्थित बाईपास पर हुए सड़क हादसे में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार, कार सवार चारों लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, कार सवार चार लोग हाईवे से गुजर रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। भीषण आग लगने से कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा रहा है।
