Category: Crime

  • देखिए कैसे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया बाईक सवार , सीसी टीवी में कैद हुए Live तस्वीर ,पढ़िए पूरी खबर

    देखिए कैसे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया बाईक सवार , सीसी टीवी में कैद हुए Live तस्वीर ,पढ़िए पूरी खबर

    बिलासपुर  मुनादी।। सड़क दुर्घटना का पर्याय बन चुके सेंदरी ब्लैक स्पॉट के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत  दर्दनाक  हो गई। वहीं  अन्य को घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।  यह दुर्घटना रतनपुर मार्ग में घटित हुई।

     

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के ग्राम हुटेली निवासी राम किशन साहू सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले रिश्तेदार के घर दशगात्र में शामिल होने आए थे जहां से कार्यक्रम के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे इस बीच सेंदरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र और रिश्तेदार को गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं इस घटना में सिर पर चोट लगने से रामकिशन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य घायलों का उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

    गौरतलब है कि सेंदरी मुख्य मार्ग पर एनएचएआई के लापरवाही के चलते सड़क निर्माण में तकनीकी खामी है जिसके कारण अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जिस पर बुधवार को राज्य की बदहाल सड़कों के केस में न्यायमित्रों ने  हाईकोर्ट के समक्ष बिलासपुर के सेंदरी चौक में हुए हादसों के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।

    घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया जिससे एनएच पर काफी लंबा जाम की स्तिथि निर्मित हो गयी। सूचना पाते ही पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर सड़क खाली कराया।हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामले की पुष्टि हो गई है कि दुर्घटना  गलत ड्राइविंग के कारण है जिसमें ट्रेलर चालक की कोई गलती नहीं है।

  • बड़ी खबर : BDS की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश , फ़िल्मी सीन देखकर सहमे लोग। आखिर कहा और क्यों ? Tap कर जाने

    बड़ी खबर : BDS की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश , फ़िल्मी सीन देखकर सहमे लोग। आखिर कहा और क्यों ? Tap कर जाने

    ( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
    मेरठ।
     उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीते बुधवार को बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एनएच-58 स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली 20 वर्षीय वानिया मेडिकल लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से नीचे कूदी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। इसके लिए पुलिस छात्रा के मोबाइल की सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
    कॉलेज के अस्पताल में करवाया गया भर्ती
    थाना जानी एसओ राजेश कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि वानिया लिसाड़ी गेट रसीद नगर के रहने वाले असद शमी की बेटी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि इस घटना से कुछ देर पहले वह मेडिकल लाइब्रेरी में बैठी थी। इसके बाद वह लाइब्रेरी की चौथी मंजिल पर चली गई और अचानक से नीचे कूद गई। इस दौरान परिसर में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने वानिया को लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसे कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    विश्वविद्यालय प्रशासन जांच में पुलिस की कर रहा मदद
    घटना की जानकारी मिलने के बाद वानिया के परिजन भी फौरन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे का कारण उन्हें भी नहीं पता है। पुलिस ने वानिया के दोस्तों से भी इस मामले पर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन स्पष्ट तौर पर कोई कुछ नहीं बता पाया। जानी एसओ राजेश कांबोज ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा कि दिमाग में काफी क्लोटिंग है। रीढ़ में दो फ्रैक्चर के अलावा हाथ-पैर में भी फ्रैक्चर की संभावना है। सुभारती विश्वविद्यालय की मीडिया कोर्डिनेटर अनम शेरवानी ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन छात्रा ने ऐसा कदम क्यौं उठाया सुभारती प्रबंधन भी इसकी जांच कर रहा है। साथ ही पुलिस को भी जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

  • बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का #डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा, एक #अभियुक्त को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

    बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का #डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा, एक #अभियुक्त को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

    #दिनांक 16/10/2022 को वादी सन्दीप सैनी पुत्र श्री ज्ञान सिह राजीव नगर डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित तहरीर दी गई कि राजीवनगर डोईवाला स्थित मीट की दुकान से दिनांक 15/10/22 को अज्ञात चोरों द्वारा गल्ले सहित उसमें रखे 80,000 हजार रुपये नगद, ए.टी.एम कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागज चोरी कर लिये हैं। वादी के प्रार्थना पत्र पर थाना डोईवाला पर तुरन्त मु0अ0स0 372/22 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
    चोरी की उक्त घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून महोदय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण व मार्ग दर्शन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर उ0नि0 मुकेश कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र सक्रिय कर थाना क्षेत्र मे मुखबिर तंत्र को अभियुक्त की तलाश हेतु मामूर किया गया तथा सुरागरसी- पतारसी करते हुए घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। दिनाँक: 17-10-22 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र गोपाल निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला उम्र 23 वर्ष को राजीवनगर कूडेदान के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किये नगद रूपये 71,300/- के साथ अभियुक्त के घर की छत पर रखे टायर से बरामद किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये माल की बरामदगी व गिरफ्तारी अभि0गण होने पर विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा-411 की वृद्धि की गई है। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

    अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

    पूछताछ का विवरण –

    अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए रात्रि में छिप छिपाकर छोटी मोटी चोरियां करता है । उक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ में बताया कि मेरे द्वारा दिनांक 15.10.2022 की रात्रि को समय 02:00 से 03:00 बजे के मध्य वादी सन्दीप सैनी पुत्र ज्ञान सिह राजीव नगर डोईवाला देहरादून की मुर्गे की दुकान, जो कि राजीवनगर केशवपुरी बस्ती में स्थित है, में काफी दिनों से चोरी करने की योजना बना रहा था तथा उक्त दिनांक को दुकान व आस-पास कोई नहीं था, जिस कारण मैने मौके का फायदा उठाकर शटर खोलकर गल्ले सहित 80,000 हजार रुपये नगद व ए.टी.एम, राशन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागज चोरी कर लिए तथा चोरी किये रूपये को मैने अपने घर की छत पर रखे टायर में छिपा दिया तथा गल्ले व उसमें रखे अन्य सामान/कागजात को चलती सौंग नदी में फेंक दिया।

    *गिऱफ्तार अभियुक्त का विवरण :-

    अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र गोपाल निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, उम्र 23 वर्ष।

    *बरामदगी विवरण :-

    नगद रूपये 71,300/-

    *पुलिस टीम :-

    01- उ0नि0 मुकेश कुमार
    02- कानि0 अभिषेक
    03- कानि0 पंकज सलार
    04- कानि0 मौ0 अरशद

    #आयोजन #देहरादून #amdmiparty #aamaadmiparty #उत्तरप्रदेश #उत्तराखंड #विधानसभाओं #पछवादून #कार्यकारिणी #dgputtarakhand #Update #uttarakhandofficial

  • ईडी की कार्रवाई से खुली प्रदेश में भ्रष्टाचार की पोल- भाजपा

    ईडी की कार्रवाई से खुली प्रदेश में भ्रष्टाचार की पोल- भाजपा

    छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों एवं ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के उपरांतभाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी के प्रेस नोट ने छत्तीसगढ़ में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के रकेट की पोल खोल दी है। हम सब ने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के आदिवासियों, का किसानों का आम जनता का मेहनत का पैसा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जाएगा। एक तरफ सरकारी योजनाओं को देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार ने अपनी सारी से सीमाएं लांघ दी है। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास के लिए एक काला अध्याय है।

    बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार के लिए पूरा रैकेट बनाया गया है जिसमें वरिष्ट नौकरशाह, व्यापारी राजनेता और बिचौलिए जुड़े है और छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रतिदिन 2 से 3 करोड रुपये जबरन वसूले जा रहे है। इस प्रकार हजारों करोड़ रुपये वसूली कर गलत कृत्यों में इस्तेमाल किए जा रहे है।

    ईडी के प्रेस नोट का हवाला देते हुए कहा ईडी ने करीब 45 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी,

    सोने के आभूषण, सराफा और करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के अन्य कीमती सामान जब्त किए गए हैं।

    कहा कि भ्रष्टाचार करने के लिए बाकायदा नियम बदले गए कोयले को खदानों से उपयोगकर्ताओं तक मैनुअल जारी करने के लिए ई-परमिट की पूर्व ऑनलाइन प्रक्रिया को संशोधित किया गया था। अनापत्ति प्रमाण पत्र इस संबंध में कोई एसओपी या प्रक्रिया परिचालित नहीं की गई थी। भ्रष्टाचार किस प्रकार से, किस प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है इसकी भी विस्तार जानकारी ईडी ने अपने प्रेस नोट में दी है।

    दिनांक 15.7.22 से बिना किसी एसओपी के 30,000 से अधिक एनओसी जारी किए गए हैं। आवक और जावक रजिस्टरों का रखरखाव नहीं किया गया था। अधिकारियों की भूमिका पर कोई स्पष्टता नहीं है। ट्रांसपोर्टर का नाम, कंपनी का नाम आदि जैसे कई विवरण खाली छोड़ दिए गए हैं।

    तलाशी एवं जांच के दौरान श्री लक्ष्मीकांत तिवारी के पास से 1.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया। उसने स्वीकार किया है कि वह रोजाना 1-2 करोड़ की जबरन वसूली करता था।

    जिन अधिकारियों की शिकायत को आधार बनाकर मुख्यमंत्री जी ईडी पर कार्रवाई की कर रहे हैं उनके घर 47 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 4 किलो के सोने के आभूष मुख्यमंत्री जी और सरकार बताएं अधिकारियों के पास इतने पैसे और सोना मिलने पर उन्हें आश्चर्य क्यों नहीं हुआ।

    भाजपा प्रेसवार्ता के माध्यम से कांग्रेस सरकार से सवाल पूछना चाहती है…

    1) ईडी के प्रेस नोट में विस्तार से भ्रष्टाचार की प्रक्रिया जब्त की गई बेहिसाब राशि, आभूषण, नकदी की जानकारी आने के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी इस्तीफा देगे ?

    2) भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई में बाधा बनने के लिए क्या मुख्यमंत्री जी जनता से माफी मांगेंगे ?

    3) क्या कांग्रेस सरकार अब यह बताएगी कि अधिकारियों राजनेताओं, व्यापारियों का यह भ्रष्टाचार रैकेट 10 जनपथ दिल्ली में कितने रुपए पहुंचा रहा है?

    4) अधिकारियों के घर से नकदी ,आभूषण और अनेक बेहिसाब चीजें मिलने के बाद भी अब तक उन पर निलंबन की कार्यवाही क्यों नहीं हुई है?

    5) जो लोग सरकारी पदों पर या सरकार द्वारा मनोनीत है और जिन पर हुई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया क्यों नहीं गया?

    टीपी  नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस प्रेसवार्ता में पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक ननकी राम कंवर, पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह व जिला महामंत्री संतोष देवांगन समेत बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।।

  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर रिजल्‍ट से असंतुष्‍ट छात्र धरने पर बैठे

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर रिजल्‍ट से असंतुष्‍ट छात्र धरने पर बैठे

    वाराणसी,,,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बहुत से छात्र स्नातक द्वितीय वर्ष के रिजल्ट से असंतुष्ट हैं। दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर छात्र सोमवार को पंत प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर धरने पर बैठ गए हैं।इस दौरान छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। जानकारी होने के बाद पहुंचीं चीफ प्राक्टर प्रो. अमिता सिंह ने छात्रों को समझाने का भी प्रयास किया।

    छात्रों के आंदोलन से प्रशासनिक भवन में 100 से अधिक कर्मचारी फंसे हुए हैं। वहीं बाहर से आने वाले छात्र भी प्रशासनिक भवन के गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में तमाम त्रुटियां हैं। सभी पेपर की परीक्षा देने के बावजूद परीक्षार्थी काे एक पेपर में अनुपस्थित दर्शा दिया गया है। बीए प्रथम खंड में राष्ट्रगौरव के जिस परीक्षार्थी को 100 में से 76 अंक मिले हैं। उसी परीक्षार्थी को द्वितीय खंड में राष्ट्रगौरव में अनुपस्थित (एबीएस) दर्शाया दिया गया है।

     

    इसी प्रकार प्रथम के विभिन्न पेपरों में 50 से 60 अंक मिले हैं। वहीं द्वितीय खंड में उसी छात्र को 10 से 30 अंक तक दिया गया है। यही नहीं कुछ परीक्षार्थी को शून्य भी मिला है। रिजल्ट में व्याप्त त्रुटियों को दूर कराने के लिए विश्वविद्यालय ने छात्रों से आवेदन मांगा था। इसके साथ ही 15 अक्टूबर तक समाधान कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई समाधान नही हुआ।

    ऐसे में छात्र आंदोलन के लिए बाध्य है। छात्रों ने तीन दिनों के भीतर समाधान न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि आवेदन करने वाले छात्रों की कापियों का परीक्षण कराया जा रहा है। 5000 से अधिक आवेदन होने के कारण समय लगाना स्वभाविक है। धरना- प्रदर्शन में मुख्य रुप से रविंद्र सिंह पटेल, अखिलेश यादव, बादल सिंह, गौरव सिंह, प्रियांशु वर्मा, राजन सिंह, अंकित जायसवाल सहित अन्य छात्र शामिल रहे।

  • तीन हज़ार की रिश्वत ले रहा था राजस्व अधिकारी,ACB को देखते बाइक ले हुआ रफ़ू चक्कर। आखिर कहा और क्या है मामला ?

    तीन हज़ार की रिश्वत ले रहा था राजस्व अधिकारी,ACB को देखते बाइक ले हुआ रफ़ू चक्कर। आखिर कहा और क्या है मामला ?

    ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में रिश्वतखोर राजस्व अधिकारी, एसीबी अधिकारी को देखते ही बाइक से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि राजस्व अधिकारी ने जमीन मामले को सुलझाने के लिए रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत एसीबी के पास पहुंची थी। जिसके बाद से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दबिश डालनी शुरू कर दी थी।

     जमीन ट्रांसफर के लिए 13 हजार रुपये की मांग की थी

    अधिकारियों के अनुसार घटना बुधवार को जिले के शाहपुर तालुका के खुटघर शाहपुर गांव की है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक हाउसिंग सोसाइटी के नाम पर भूमि के हस्तांतरण के लिए 13,000 रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद, राशि को 5,000 रुपये पर अंतिम रूप दिया गया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये स्वीकार भी किए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस मुद्दे को उठाने के लिए एसीबी की ठाणे इकाई से संपर्क किया। इसके बाद राजस्व अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

    ऐसे फरार हुआ आरोपी

    फिर शिकायतकर्ता और पांच गवाह के साथ एसीबी की टीम आरोपी राजस्व अधिकारी के दफ्तर पहुंची। वहां शिकायतकर्ता को राजस्व अधिकारी को तीन हजार रुपये देने के लिए कहा गया लेकिन इसकी भनक राजस्व अधिकारी को लग गई थी और वह सभी को धक्का देकर फरार हो गया। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और बाद में शाहपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

    बहु को प्रताड़ित करने के आरोप में  परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज  

    वहीं एक अन्य मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने एक लड़की को जन्म देने के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में नवी मुंबई के तलोजा में एक व्यक्ति और उसके परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी इस बात से भी नाखुश थे कि बच्ची का रंग सांवला है। फरवरी 2019 में मुख्य आरोपी से शादी करने वाली 29 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर तलोजा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

    जानें क्या है पूरा मामला

    दंपति अपने ससुराल वालों के साथ कामोठे इलाके में रहता था। नवंबर 2019 में, पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे ताना मारना और परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वे एक लड़का चाहते हैं, लेकिन उसने एक लड़की को जन्म दिया, जो कि काले रंग की है। वे उसे मानसिक रूप और शारीरिक रूप से से परेशान करते रहे।  उन्होंने कार खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की भी मांग की और जब उसने असमर्थता जताई तो उसे नवजात के साथ घर से निकाल दिया गया। उसके बाद, वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी।
    शिकायत में कहा गया है कि उसके ससुराल वाले भी चाहते थे कि उसका पति दूसरी महिला से शादी करे और उसने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। दहेज प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप में उस व्यक्ति के भाई और बहन सहित आठ आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • नैनीताल नगर पालिका के ईओ से हाथापाई, अभद्रता, मोबाइल फेंका, कोट उतारने का भी प्रयास

    नैनीताल नगर पालिका के ईओ से हाथापाई, अभद्रता, मोबाइल फेंका, कोट उतारने का भी प्रयास

    नैनीताल नगर पालिका में गुरुवार को जबर्दस्त विवाद हो गया। आरोप है कि यहां रंगकर्मियों के एक वर्ग ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा पर बीएम शाह ओपन एयर थियेटर में होने जा रही नाटकों की प्रस्तुति के पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए हाथापाई, धक्कामुक्की व अभद्रता की। उनका मोबाइल फेंक दिया, कोट उतारने का प्रयास भी किया और उनके कक्ष में रखी नगर पालिका की फाइलें फेंक दीं।

     

    अधिशासी अधिकारी से इस तरह की अभद्रता होने पर कार्य बहिष्कार पर चल रहे नगर पालिका कर्मी अधिशासी अधिकारी के पक्ष में आए और उन्हें सुरक्षित किया। इस बीच नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी व मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। अधिशासी अधिकारी वर्मा का कहना था कि संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत नियमानुसार ही पोस्टर हटाए गए। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि पालिका की फाइलें भी फेंकी गईं।

  • बड़ी खबर : यूपी आगरा : लधानी ग्रुप के 40 ठिकानों पर आयकर के छापे, नकदी व हलावा कारोबार का भी पता चला, जारी है सर्च

    बड़ी खबर : यूपी आगरा : लधानी ग्रुप के 40 ठिकानों पर आयकर के छापे, नकदी व हलावा कारोबार का भी पता चला, जारी है सर्च

    एजेंसी डेस्क

    आगरा ,,कोका कोला के डिस्ट्रीब्यूटर, फ्रेंचाइजी, बॉटलिंग प्लांट कारोबारी गुलाब चंद लधानी के चार राज्यों में 40 ठिकानों पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने छापे मारे।दिल्ली आयकर कार्यालय ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में लधानी ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई में 100 से ज्यादा आयकर अधिकारियों का सहयोग लिया गया। आगरा में लाजपत कुंज स्थित गुलाब चंद लधानी के घर पर सुबह से ही आयकर की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी, जो देर रात तक जारी रही। आयकर अधिकारियों के मुताबिक दो से तीन दिन तक इन ठिकानों पर सर्च चल सकती है।

    वृंदावन बॉटलिंग प्लांट, अमृत बॉटलर्स समेत कोका कोला के बॉटलिंग प्लांट संचालित करने वाले लधानी ग्रुप के आगरा में सात ठिकानों समेत चार राज्यों में 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे। सुबह 9 बजे पूरे देश में एक साथ इन ठिकानों पर दिल्ली आयकर विभाग ने स्थानीय सहयोग के साथ कार्रवाई शुरू की। आगरा में लाजपत कुंज स्थित घर, संजय प्लेस स्थित ऑफिस, फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन, कोसी, हाथरस, अयोध्या, बरेली, नोएडा, उन्नाव केनबावगंज स्थित वृंदावन बॉटलिंग प्लांट समेत जगहों पर छापेमारी की गई। कंपनी के आगरा कार्यालय से मिले कागजातों के आधार पर दोपहर बाद अन्य शहरों में लिंक सर्वे किए गए, जहां कंपनी के प्रतिष्ठान थे।

    1982 में शुरू किया था सॉफ्ट ड्रिंक कारोबार

    लधानी ग्रुप पहले सिविल इंजीनियरिंग कारोबार में था। सरयू पर राम की पैड़ी के निर्माण करने वाली कंपनी ने बाद में सॉफ्ट ड्रिंक बनाना शुरू कर दिया और उसके बाद कोका कोला के साथ बाटलिंग प्लांट और ड्रिंकिंग वाटर का कारोबार किया। कंपनी का लखनऊ में रिवरसाइड मॉल, मल्टीप्लेक्स और आयनक्स आदि शामिल हैं।

    भारी पैमाने पर की गई जमीन की खरीद

    लधानी ग्रुप पर छापे केदौरान विभाग को जमीन की भारी खरीद-फरोख्त के कागजात मिले हैं। कंपनी ने हाल में ही कई शहरों में जमीन की खरीद की है। अयोध्या, नोएडा और आगरा के अलावा देश के कई शहरों में रियल एस्टेट में भारी निवेश की जानकारी विभाग को मिली है। छापे के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया, वहीं देर रात तक प्रतिष्ठानों में सर्च के कारण सभी कर्मचारी अंदर ही रहे। आयकर अधिकारियों के मुताबिक कंपनी की अघोषित आय करोड़ों में पहुंच सकती है। विभाग के लिए यह बड़ी कार्रवाई साबित हो सकती है

    लैपटॉप, कंप्यूटर को किया जब्त

    कार्रवाई में आयकर अधिकारियों की टीमों ने संजय प्लेस ऑफिस से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर लिए, जबकि कई कागजात ऐसे मिले हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर बिक्री की जानकारी मिली है। आयकर कार्रवाई के साथ सेंट्रल जीएसटी की टीम भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रही है। अयोध्या के अमृत बॉटलर्स, रामनगर, बरेली, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ और आगरा स्थित घर पर कई गाड़ियां भरकर दस्तावेज मिले हैं।

    सुबह अचानक बुलाए आयकर अधिकारी

    दिल्ली आयकर कार्यालय की टीम रात में आ गई, पर आगरा आयकर विभाग के अधिकारियों को सुबह 7 बजे बुलाया गया और उन्हें तब तक ग्रुप पर छापे की भनक भी नहीं लगने दी गई। जब टीमें प्रतिष्ठानों पर पहुंची, तब लधानी ग्रुप पर छापे की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को हुई। आठ साल पहले वर्ष 2013 में भी लधानी ग्रुप पर छापा पड़ा था।

  • Delhi Crime: फर्जी टीटीई कर रहे थे ट्रेन में चेकिंग, पांच को पुलिस ने दबोचा, मास्टरमाइंड की तलाश

    Delhi Crime: फर्जी टीटीई कर रहे थे ट्रेन में चेकिंग, पांच को पुलिस ने दबोचा, मास्टरमाइंड की तलाश

    पुलिस ने रेलवे में जॉब का झांसा देकर ठगी के रैकेट चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा है जिसमें बदायूं के मोहम्मद रिजवान, महाराजगंज के भूपेंद्र चौरसिया, पंजाब के पठानकोट निवासी गगनदीप सिंह, गौरव कुमार और होशियारपुर के अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: रेलवे में जॉब का झांसा देकर ठगी के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। फर्जी आई-कार्ड और अपॉइंटमेंट लेटर लेकर पांच टिकट एग्जामिनर (TTE) बन 15 दिन से ट्रेन में टिकट चेक कर रहे थे। रेलवे पुलिस ने आरोपी यूपी के बदायूं के मोहम्मद रिजवान (22), महाराजगंज के भूपेंद्र चौरसिया (20), पंजाब के पठानकोट निवासी गगनदीप सिंह (21), गौरव कुमार (20) और होशियारपुर के अमनदीप सिंह (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने छह संदिग्ध और पकड़े थे, जिनकी संलिप्तता फिलहाल नहीं दिखी है। पुलिस को दो मास्टरमाइंड की तलाश है। रिजवान और अमनदीप को रिमांड में लेकर तफ्तीश की जा रही है।

    डीसीपी (रेलवे) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को रेलवे स्टाफ ने कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस में खुद को ट्रेनी टीटीई बता रहे युवक को पकड़ा। इससे फोन में आई-कार्ड मिला। संदिग्ध लगने पर चीफ टिकट इंस्पेक्टर को सूचना दी गई। आरपीएफ स्टाफ और रेलवे अधिकारी आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में वेरीफिकेशन के लिए लेकर आए। आरोपी ने अपनी पहचान भूपेंद्र चौरसिया के तौर पर बताई। इसका आई-कार्ड फर्जी पाया गया। प्रशांत शुक्ला को रेलवे में जॉब के लिए पैसे दिए थे, जिसने ये कार्ड दिया था।

  • चोरी के आरोप में पीट-पीटकर युवक की हत्या, अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं आरोपी

    चोरी के आरोप में पीट-पीटकर युवक की हत्या, अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं आरोपी

    नई दिल्ली: बेगमपुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर सरिया चोरी करने के आरोप में एक युवक की कर्मचारियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक करीब 30 साल है। उसके पास कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो पाती। इस दौरान उसका साथी मौके से भाग जाने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है

    पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मुरादाबाद निवासी नागेन्द्र उर्फ विक्की ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-37 रोहिणी स्थित निर्माणाधीन इमारत में ही वह रह रहा है। वह सुबह अपनी साइट पर मौजूद था। पास ही की एक अन्य साइट पर उसने चिल्लाने की आवाजें सुनी थी। जब वह मौके पर पहुंचा तो मनोज नाम का युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ एक युवक को बुरी तरह से पीट रहा था, जबकि एक अन्य को वहीं पर बैठा रखा था।

    उसके सिर में चोट लगी हुई थी और सिर पर पट्टी बंधी हुई थी। उसने अपने मोबाइल फोन से वारदात की तीन फोटो ली थी। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों साइट से सरिया चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, जिनको तीनों ने पकड़ लिया था। मनोज ने बाद में फोन से किसी को वारदात की जानकारी दी। बाद में जिसकी पिटाई की जा रही थी, उसको अधमरी हालत में घसीटते हुए गली के कोने पर ले गए। अगले ही दिन सुबह 11 बजे जब वह खाना लेने के लिए बाहर आया।

    गली के बाहर साइट की ऑफिस की साढियों पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। जब वह वापस आया तो साइट का कर्मचारी सूरज मोहन मंडल उसके बारे में पूछताछ कर रहे थे। नहीं पता लगने पर मंडल ने पीसीआर कॉल कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।