Category: Crime

  • दो गुट में जोरदार झड़प, हवलदार पर भी फेंके पत्थर; सभी आरोपी फरार

    दो गुट में जोरदार झड़प, हवलदार पर भी फेंके पत्थर; सभी आरोपी फरार

    नई दिल्ली

    पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंचे हवलदार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनपर भी पत्थर फेंके। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो सभी आरोपी फरार हो गए।

    मौके पर पुलिस को दो लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मयूर विहार थाना पुलिस दंगा फसाद और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर पथराव होने की जानकारी मिली।

    मौके पर पहुंची टीम को बीट हवलदार अजय यादव मिले। साथ ही पुलिस को नितिन चौहान और अमित घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया। हवलदार ने बताया कि नितिन चौहान और अमित अपने दोस्तों के साथ दूसरे गुट से मारपीट कर रहे थे। दोनों गुट एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंक रहे थे। पुलिस दोनों पक्षों में शामिल हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

  • गंगोत्री-यमुनोत्री व बदरीनाथ हाईवे बंद, बारिश का रेड अलर्ट, उत्तरकाशी में कल स्कूल रहेंगे बंद

    गंगोत्री-यमुनोत्री व बदरीनाथ हाईवे बंद, बारिश का रेड अलर्ट, उत्तरकाशी में कल स्कूल रहेंगे बंद

    देहरादून

    उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेशभर में बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी से आगे झर्झरगाड़ के पास 100 से अधिक भू-धंसाव हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में भी बंद है। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधर, केदारनाथ हाइवे पर भी जगह जगह पत्थर गिर रहे हैं।

    हाईवे को खोलने का काम जारी है लेकिन बार-बार बारिश होने से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से धरासू बैंड में पुलिस ने रोक दिया है। गंगोत्री हाईवे बंदरकोट में बंद होने के चलते पुलिस ने वाहनों को ओपन टनल से पहले रोक दिया है।

    उत्तरकाशी में बंद रहेंगे स्कूल

    आगामी दो दिन भारी बारिश के अलर्ट को को देखते हुए उत्तरकाशी में कल 12 जुलाई को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल ओर आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

    उफान पर खीरगंगा

    हर्षिल घाटी के धराली में खीरगंगा उफान पर है। खीरगंगा के उफान पर आने से धराली बाजार को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, हर्षिल और गंगोत्री घाटी मे दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है।

    फाटा में बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर फाटा में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई।

    गुर्जर डेरे में घुसा पानी

    लैंसडोन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत गुर्जर डेरे में तेली श्रोत का पानी घुस गया। वन कर्मियों में रेस्क्यू कर गुर्जरों की सुरक्षित निकाला। रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

  • पंचायत घर टूटने की झूठी सूचना पर मुकदमा

    पंचायत घर टूटने की झूठी सूचना पर मुकदमा

    चम्पावत

    लोहाघाट (चंपावत)। दैवी आपदा में पंचायत घर टूटने की झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    विकासखंड के ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह बिष्ट ने पंचेश्वर कोतवाली में सौंपी तहरीर में बताया कि जोगा सिंह ने बारिश के दौरान मजपीपल गांव में पंचायत घर टूटने की आपदा कंट्रोल रूम लोहाघाट में झूठी सूचना दी थी। लोगों की शिकायत पर जांच करने पर पंचायत घर सुरक्षित मिला। पंचेश्वर कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जोगा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 177 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • नौकरी से निकालने पर मैनेजर की हत्या में आजीवन कारावास

    नौकरी से निकालने पर मैनेजर की हत्या में आजीवन कारावास

    फरीदाबाद। अदालत ने मंगलवार को हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषी ने नौकरी से निकाले जाने पर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
    बाटा हार्डवेयर रोड स्थित टाटा स्टील्स प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के फाइनेंस अधिकारी देवेंद्र नागपाल ने 9 नवंबर 2018 को मुजेसर थाने में दी शिकायत में बताया था कि इलाहाबाद निवासी विश्वास पांडेय, कंपनी में एग्जीक्यूटिव लाॅजिस्टिक के पद पर कार्यरत था। कंपनी में अर्दिम पाल सीनियर मैनेजर का पद संभाल रहे थे। विश्वास पांडेय काम के प्रति बेहद लापरवाह था और व्यवहार भी अच्छा नहीं था। प्रबंधन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीनियर मैनेजर अर्दिम पाल ने विश्वास के खिलाफ अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को भेजी थी। विभागीय जांच में विश्वास पांडेय का आचरण ठीक नहीं पाए जाने पर कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। नौ नवंबर 2018 को सीनियर मैनेजर अर्दिम पाल काॅफ्रेंस हाल के सामने गैलरी में फोन पर बात कर रहे थे, तभी विश्वास पांडेय ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि अर्दिम पाल के कारण ही उसकी नौकरी चली गई। इसी रंजिश में आरोपी ने उनकी जान ले ली। नागपाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर की अदालत ने आरोपी विश्वास पांडे को उम्र कैद की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

  • अंबाला देहरादून हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप

    अंबाला देहरादून हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप

    सहारनपुर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

    जिंदा जल गए चार लोग
    बताया गया कि रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनहेटी गांव के पास अंबालादेहरादून हाईवे स्थित बाईपास पर हुए सड़क हादसे में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसारकार सवार चारों लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    पुलिस के अनुसारकार सवार चार लोग हाईवे से गुजर रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। भीषण आग लगने से कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

  • खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल

    खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल

    कालाढूंगी(नैनीताल) कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्रिया बैंड पर यूपी के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
    जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे गोरखरपुर के परिवार के सात लोग कार संख्या up51z1829 से नैनीताल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक प्रिया बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

    दोनों भाईयों की गई जान

    हादसे में राहुल श्रीवास्तव(35) व राजीव श्रीवास्तव(30) पुत्र प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को सुबह मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकाला। साथ ही मृतकों का पंचनामा भरकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • मोतीचूर क्षेत्र में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की मौत

    मोतीचूर क्षेत्र में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की मौत

    श्यामपुर(ऋषिकेश)

    ऋषिकेश के मोतीचूर वन क्षेत्र में सौंग नदी की रेल पटरी पर एक गुलदार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन की स्पीड इतनी तेज थी कि गुलदार का शव टुकड़ों मे तब्दील हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच पड़ताल मे जुट गई है।

    बता दें कि ऋषिकेश से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के पास मोतीचूर वन रेंज के पास ही रेलवे ट्रैक है। सुबह एक पैसेंजर ट्रेन योग नगरी रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। वन विभाग के अनुसा, गुलदार के पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

    पहले भी हो चुकी जानवरों की मौत

    इन दिनों बरसात के दौरान पार्क मे मौजूद जंगली जानवर स्थान परिवर्तन करते हैं। जानवर के ट्रेन की चपेट में आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसा इस स्थान पर वहले भी कई बार हो चुका है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में करुणाश्रय अस्पताल में मिला युवक का शव

    संदिग्ध परिस्थितियों में करुणाश्रय अस्पताल में मिला युवक का शव

    सुलतानपुर, रविवार देर शाम जनपद के करुणाश्रय अस्पताल के प्रथम तल के शौचालय के पास युवक का शव मिला।सूचना पर पहुची पुलिस  शव की शिनाख्त करते हुए कार्यवाही में जुट गई। कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे बलभद्र मिश्र डोमनपुर निवासी संतोष मिश्रा(35)पुत्र अवधेश मिश्रा का शव करुणाश्रय अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।अस्पताल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई।मृतक युवक के पिता परिवार सहित अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना में मकान बना कर रहते है।कुछ देर बाद शव की शिनाख्त हो जाने पर युवक के पिता के साथ अन्य परिजन पहुंचे।पिता ने बताया कि मेरे परिवार का कोई भी व्यक्ति अस्पताल में भर्ती भी नहीं है तो मेरा बेटा यहाँ कैसे पहुँचा।इस बात का पता नहीं चल रहा है।नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक युवक का एक ही पुत्र महर्षि(9) है।मृतक की माँ मालती मिश्रा,भाई वेद मिश्रा व पत्नी इंदू मिश्रा(32)का रो- रोकर बुरा हाल है।नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया।घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
  • छह सड़कों पर थमे रहे वाहनों के पहिए, आठ हजार की आबादी परेशान

    छह सड़कों पर थमे रहे वाहनों के पहिए, आठ हजार की आबादी परेशान

    अल्मोड़ा। बारिश के बाद जिले में छह सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही ठप होने से 20 से अधिक गांवों का जिले से संपर्क कटा है और यहां की आठ हजार से अधिक की आबादी परेशान है।

    अल्मोड़ा में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से छह सड़कें बंद हैं। ऐसे में 20 से अधिक गांव अलग-थलग पड़े हैं और इनका सड़क संपर्क पूरी तरह कटा है। इन गांवों की आठ हजार से अधिक की आबादी का गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि ग्रामीण किसी तरह उपचार और अन्य जरूरी काम के लिए बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। हालांकि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश से फिर से मलबा और बोल्डर गिरने से कार्यदायी संस्थाओं के लिए सड़कों पर आवाजाही सुचारू कर पाना चुनौती बना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि जेसीबी लगातार सड़कों को खोलने का काम कर रही हैं। सड़कों पर जल्द आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। संवाद

    अल्मोड़ा में 12.4 और सोमेश्वर में हुई 15.2 एमएम बारिश
    अल्मोड़ा। जिले में बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। बीते शनिवार से रविवार सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। आपदा प्रबंधन के मुताबिक बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा में 12.4, रानीखेत में 04, सोमेश्वर में 15.2, जागेश्वर में 03 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैंण, ताकुला, सल्ट, जैंती, शीतलाखेत में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। यहां के लोगों ने बारिश थमने से राहत महसूस की।
    ऑफिसर्स कॉलोनी में आवासीय भवनों में घुसा पानी
    अल्मोड़ा। ऑफिसर्स कॉलोनी के आवासीय भवनों में बारिश का पानी घुसने से लोग परेशान रहे। लोगों ने जिलाधिकारी को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की। पीड़ित परिवारों ने कहा कि आवासीय भवन में रहने वाले राजस्व विभाग के कर्मी निकासी नाली के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में बारिश का पानी घरों में पहुंच रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में दीपा साह, ज्योति, दिया, प्रेमलता आदि शामिल रहे।

  • फिरोजाबाद : टोल प्लाजा पर लघुशंका को उतरीं सवारियों को छोड़कर चली गई बस, चालक की दबंगई पर महिला ने दिखाई ‘पावर’।

    फिरोजाबाद : टोल प्लाजा पर लघुशंका को उतरीं सवारियों को छोड़कर चली गई बस, चालक की दबंगई पर महिला ने दिखाई ‘पावर’।

    नोएडा से औरैया जा रही प्राइवेट स्लीपर कोच बस का चालक रविवार सुबह मथुरा टोल पर लघुशंका करने उतरे यात्रियों को छोड़कर चला गया। इस दौरान बस में सवार यात्रियों से मारपीट भी हुई। इस दौरान एक महिला ने 1090 पर काल कर दी। इसके बाद पुलिस ने शिकोहाबाद मैनपुरी चौराहे पर बस को पकड़ लिया।

    स्लीपर कोच बस नोएडा से औरैया जा रही थी,,,,,,,

    रविवार सुबह छह बजे एक बस नोएडा से औरैया जा रही थी। बस में काफी सवारियां थीं। मथुरा टोल के पास महिलाओं को लघु शंका होने पर वह बस से उतरकर चली गई। लेकिन बस के स्टाफ महिलाओं को छोड़कर जाने लगा तो महिलाओं के स्वजन ने इसका विरोध कर दिया आरोप है कि विरोध करने पर बस के स्टाफ ने उनसे मारपीट कर दी।

    शिकायत 1090 वूमेन हेल्प पावर पर शिकायत,,,,,,,

    एक महिला ने इस मामले की शिकायत 1090 वूमेन हेल्प पावर पर कर दी। जिससे पुलिस सक्रिय हो गई। बस को मैनपुरी चौराहा पर पकड़ लिया गया।

    इधर मथुरा टोल से यात्री दूसरी बस से शिकोहाबाद पहुंचे। पीड़ितों ने तहरीर दी है। बस में सावरियां अधिक होने के चलते उसे जाने दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।