Category: Crime
-

एक दर्जन मोटरसाइकिल के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार
रुड़की । भगवानपुर थाना पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह को पकड़ने के साथ ही उनकी निशांत दही पर चोरी की गई एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस में पकड़े गए वाहन चोरों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।बृहस्पतिवार भगवानपुर थाने में वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर ने बताया कि थाना भगवानपुर पर विभिन्न तिथियों में ईएफआईआर के माध्यम से पीडित पंकज कुमार, अभिषेक शर्मा, तनवीर व श्रीनिवास द्वारा स्वंय की मोटरसाईकिलो के अलग-अलग स्थानों से चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज करा रखा था। घटनास्थलों को चिन्हित कर बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने एवं इन घटनाओं से सम्बन्धित गिरोहों को जेल की राह दिखाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों पर देहात एवं सिटी क्षेत्र में विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। इसी के चलते थाना भगवानपुर क्षेत्र में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार एक्टिव रहकर घटनास्थलों का विश्लेषण करते हुए बुधवार को चैंकिग के दौरान दौड़बसी चौक भगवानपुर के पास से 2 संदिग्ध को दो चोरी की मोटर साईकिलों सहित दबोच लिया। पकड़े गए युवकों से जब सखती के साथ पूछताछ की गई तो पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इन वाहनों को बेचने के लिए सहारनपुर उ0प्र0 की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने इनकी निशादेही पर ग्राम चानचक में एक आम के बाग़ में छिपाकर रखी गई चोरी की अन्य 10 मोटरसाईकिल भी बरामद की। दोनों साथ मिलकर अलग–अलग स्थानों से मोटर साईकिले चोरी करते थे और उन्हे सुनसान जगह छिपाकर सौदा होने पर राह चलते लोगो को औने–पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अंकुर त्यागी पुत्र विकास त्यागी निवासी ग्राम माठकी झरौली थाना बेहट जिला सहारनपुर हाल निवासी चाँद कालौनी थाना भगवानपुर, अनित उर्फ़ अनिकेत पुत्र सौरण सिंह निवासी ग्राम डेहरा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर हाल चाँद कालौनी थाना भगवानपुर बताया है। उनके पास बरामद मोटरसाइकिलो में थाना भगवानपुर क्षेत्र से चोरी मो0सा0- 05, मोटर साईकिल स्प्लेंडर प्रो- 01, मोटर साईकिल CT100- 01, मोटर साईकिल हीरो हौंडा स्प्लेंडर- 03, मोटर साईकिल प्लेटिना- 01, मोटर साईकिल XCD- 01सहित कुल 12 मोटर साईकिल बरामद हुई है। वाहन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएचओ भगवानपुर रमेश तनवार, SSI विकास रावत, SIसंजय पुनीया , चन्द्रमोहन सिंह, HC गीतम सिंह, HCसुन्दर सिंह, C राजेन्द्र सिंह, C सर्वेजीत सिंह, C उवेदुल्ला शामिल रहे। -

पुलिस अधिकारियों व अभियोजन अधिकारियों के साथ एएसपी ने की बैठक
पुलिस अधिकारियों व अभियोजन अधिकारियों के साथ एएसपी ने की बैठकउन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशभदोही। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने मंगलवार को ज्ञानपुर में स्थित पुलिस कार्यालय में ऑपरेशन कन्वेंशन के तहत न्यायालय में चल रहे मुकदमों को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान एडिशनल एसपी ने मौजूद संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पूर्व के दोषमुक्त मामलों का उदाहरण लेकर दोष मुक्ति के कारणों को चिन्हित कर पुलिस अधिकारियों एवं अभियोजन अधिकारियों द्वारा हुई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में ज्यादा से ज्यादा मामलों में सजायाबी के लिए रणनीति बनाई। एडिशनल एसपी ने ऑपरेशन कन्वेंशन के तहत न्यायालय में चल रहे मुकदमों में माफिया अपराधी, टॉप 10 अपराधी एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों को सजा कराए जाने के उद्देश्य से सभी प्रचलित मुकदमा की समीक्षा की। जहां पर उनके द्वारा संबंधित को न्यायालय में गवाहों की उपस्थिति कर गवाही कराकर सजा सुनिश्चित कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए -

सांडी चेयर मैन राम जी गुप्ता ने सांडी महोत्सव का फीता काटकर किया उद्घाटन।
सांडी चेयर मैन राम जी गुप्ता ने सांडी महोत्सव का फीता काटकर किया उद्घाटन।हरदोई सांडी के मुख्य मार्ग पर स्थिति इंद्रा पार्क में 2012 में पूर्व चेयर मैन रीतू गुप्ता द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया था।मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सांडी नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता द्वारा बताया गया कि नव वर्ष पर सांडी नगर वासियों को तौफा दिया जायेगा।नगर नगर की जनता व बच्चो को लेकर उपभार रहेंगे। सांडी मेले में बच्चों के झूले, खाने पीने ,खिलौने तथा मनोजन से भरपूर रहेगा।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता व नगर के सभासदऔर नगर के सम्मानित जनता मौजूद रही। -

यूपी में बनेंगे कार्गो टर्मिनल और ट्रकर्स पार्क, निवेशकों को मिलेगी बड़ी रियायत, ये है पूरा प्लान
यूपी में बनेंगे कार्गो टर्मिनल और ट्रकर्स पार्क, निवेशकों को मिलेगी बड़ी रियायत, ये है पूरा प्लान
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कार्गो टर्मिनल और ट्रकर्स पार्क बनेंगे। निवेशक करने वालों को बड़ी रियायत मिलेगी। परिवहन विभाग ने नीति जारी कर दी है। क्रियान्वयन इकाई बनाई गई है। मूल्यांकन समिति भी गठित कर दी गई है।प्रदेश में सस्ते और प्रदूषण मुक्त अंतर्देशीय परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्गो टर्मिनल, ट्रकर्स पार्क, बर्थिंग टर्मिनल और इन्लैंड बैसल बनाए जाएंगे। परिवहन विभाग ने उप्र. वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी के तहत इन क्षेत्रों में निवेश आमंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश में राष्ट्रीय जलमार्ग के क्षेत्र में अंतर्देशीय पोत संचालन को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार नीति लेकर आई है। इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी से पोत संचालन के साथ बर्थिंग और कार्गो टर्मिनल भी स्थापित किए जाएंगे। एक्सप्रेसवे और हाइवे पर ट्रक चालकों की सुविधा के लिए ट्रकर्स पार्क भी बनाए जाएंगे।
नीति के संचालन के लिए परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में छह सदस्यीय नीति क्रियान्वयन इकाई बनाई गई है। आवेदनों के मूल्यांकन के लिए परिवहन आयुक्त की ही अध्यक्षता में दस सदस्यीय समिति बनाई गई है।
बर्थिंग टर्मिनल
राष्ट्रीय जलमार्ग के किनारे सामान्य उपयोग की सुविधा के लिए 5000 टन क्षमता के टर्मिनल स्थापित किए जाएंगे। यहां भूमि की लागत को छोड़कर 20 करोड़ का पूंजी निवेश करना होगा। यहां पर कार्गो और अंतर्देशीय पोतों में माल भरने और खाली करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस क्षेत्र में पहली छह परियोजनाओं में निवेश करने वालों को 30 वर्ष के लिए भूमि बिल्ड ऑन ऑपरेट ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर दी जाएगी। पूंजी निवेश पर 20 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जाएगी।कार्गो टर्मिनल
भूमि की लागत को छोड़कर 20 करोड़ के निवेश से 10 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड कार्गो टर्मिनल बनाया जाएगा। इस क्षेत्र में पहली 25 परियोजनाओं में निवेश करने वालों को 30 वर्ष के लिए भूमि बीओओटी के आधार पर मिलेगी। 15 करोड़ तक निवेश पर 20 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। इन क्षेत्रों में खनिजों और उप खनिजों के भंडारण की सुविधा भी मिलेगी।ट्रकर्स पार्क
राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेसवे, स्टेट हाइवे और प्रमुख फ्रेट मार्गों पर सड़क के दोनों ओर न्यूनतम दो किमी की दूरी में ट्रकों के लिए दस एकड़ में पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। यहां 85 फीसदी भूमि ट्रकों की पार्किंग के लिए होगी, शेष 15 प्रतिशत भूमि पर आवास, विश्राम और वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित होंगी। इस क्षेत्र में निवेश करने वालों को भूमि की खरीद पर स्टांप ड्यूटी में शत प्रतिशत छूट मिलेगी। भू उपयोग परिवर्तन में 75 प्रतिशत छूट दी जाएगी। विकास शुल्क में 75 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
अंतर्देशीय पोत सुविधाएं
राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के क्षेत्र में 500 टन क्षमता के पोत संचालित किए जाएंगे। इसके लिए पोत खरीद पर 25 प्रतिशत (अधिकतम 5 करोड़ रुपये) सब्सिडी दी जाएगी। -

श्रावस्ती: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, मार्च में हुए एनकाउंटर के बाद से फरार था
श्रावस्ती: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, मार्च में हुए एनकाउंटर के बाद से फरार था
लखनऊ
मार्च में हुई पुलिस मुठभेड़ दौरान फरार हुआ 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर श्रावस्ती में मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उस पर गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।श्रावस्ती जिले की मल्हीपुर पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद पशु चोरी कर तस्करी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मार्च में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह फरार हो गया था। जिस पर एसपी प्राची सिंह ने 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम दीननाम गढ़ निवासी दादे पुत्र राम्मपत उर्फ रामपति पशु तस्कर था। जिस पर एसपी ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। उस पर गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। विगत मार्च में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के इंदवा टिकुईया के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दादे फरार हो गया था। जबकि इसका साथी गिरफ्तार हुआ था। तब से पुलिस को इसकी तलाश थी। जिसे सोमवार रात मल्हीपुर भिनगा मार्ग स्थित मधवापुर पुल से पहले ऐंठा जाने वाले मार्ग पर घेर लिया।
जहां से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दादे के बाएं पैर में गोली भी लगी है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक 315 बोर देसी तमंचा, एक फायर शुदा कारतूस व एक जिंदा कारतूस मौके पर बरामद किया है। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया है।
-

बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या में खुलासा: वीडियो कॉल में प्रेमी को फंदा लगाता देख लगाई दौड़, पर हो चुकी थी देर
बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या में खुलासा: वीडियो कॉल में प्रेमी को फंदा लगाता देख लगाई दौड़, पर हो चुकी थी देर
लखनऊ
बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला का हजरतगंज स्थित विधायक निवास में 804 नंबर सरकारी फ्लैट है। मूलरूप से बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी (वर्तमान में चिनहट) श्रेष्ठ शुक्ला उनके सोशल मीडिया का पूरा काम देखता था।भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में उनके सोशल मीडिया टीम लीडर श्रेष्ठ तिवारी (24) के खुदकुशी करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आत्महत्या से पहले उसने प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की थी। इस दौरान विवाद होने पर उसने वीडियो कॉल पर ही गले में फंदा डालकर कहा था कि खुदकुशी करने जा रहा है। यह देख प्रेमिका फ्लैट पर पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। श्रेष्ठ के भाई ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है।
बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला का हजरतगंज स्थित विधायक निवास में 804 नंबर सरकारी फ्लैट है। मूलरूप से बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी (वर्तमान में चिनहट) श्रेष्ठ शुक्ला उनके सोशल मीडिया का पूरा काम देखता था। वह ज्यादातर विधायक के सरकारी फ्लैट में ही रहता था। रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली थी। देर रात पुलिस, परिजन और विधायक समेत अन्य लोग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। श्रेष्ठ के भाई सौरभ तिवारी ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
कई घंटे दरवाजा खटखटाती रही युवती
रविवार को दिन के वक्त श्रेष्ठ विधायक के साथ था। शाम साढ़े चार बजे वह बीकेटी से निकलकर फ्लैट पर पहुंचा। शाम को उसका प्रेमिका से विवाद हुआ। श्रेष्ठ ने उससे वीडियो कॉल पर बात की और विवाद होने पर खुदकुशी की बात कही। फिर उसका मोबाइल बंद हो गया। श्रेष्ठ के गले में फंदा देख युवती डर गई और रात 8 से 8:30 बजे के बीच विधायक निवास पहुंची। काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो दोस्तों को बुलाया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस व अन्य लोगों को जानकारी दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान युवती भी वहीं थी। श्रेष्ठ को फंदे पर लटका देख वह बेहोश हो गई। युवती के काफी देर तक वहां घूमते रहने की पुष्टि पड़ोस में रहने वाले विधायक ने भी की।
8:04 बजे बंद हो गया था श्रेष्ठ का मोबाइल
परिजन ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे श्रेष्ठ की कॉल आई थी। उसने कहा था कि तबीयत खराब है। इसके बाद भाई सौरभ ने उसे रात 8:04 बजे कॉल किया। घंटी गई, लेकिन कॉल कट कर दी गई। फिर तुरंत मोबाइल बंद हो गया। आशंका है कि श्रेष्ठ ने आठ से नौ बजे के बीच ही फांसी लगाई। उसकी मौत की खबर परिजन को रात करीब एक बजे मिली। सौरभ ने तहरीर में लिखा कि श्रेष्ठ का युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों का विवाद हो गया। प्रताड़ना के चलते उसके भाई ने खुदकुशी कर ली। पुलिस श्रेष्ठ के दोनों मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगाल रही है।पीड़ित परिवार के साथ हूं
श्रेष्ठ मेरे साथ चार साल से काम कर रहा था। बहुत होनहार लड़का था। रात करीब पौने बारह बजे घटना की सूचना पर मैं फ्लैट पर पहुंचा। उस दौरान पुलिस मौजूद थी। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो, जिससे खुदकुशी की वजह पता चलने के साथ जिम्मेदार पर कार्रवाई हो सके। मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं।- योगेश शुक्ला, विधायक बीकेटी -

सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
लखनऊ
सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमले के मामले में पुलिस ने एक अपराधी अनीस को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एसटीएफ और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में अपराधी नसीम ढेर हुआ है। उसके दो अन्य साथी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा व दो अन्य सिपाही के भी घायल होने की सूचना है। क्षेत्र के थाना पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल मार्ग पर मुठभेड़ हुई है। इसी मामले में थाना इनायत नगर से दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
सावन मेले के दौरान सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमला हुआ था। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ व जीआरपी को लगाया गया था। घटना 31 अगस्त को हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था और आधी रात को कोर्ट खोलकर सुनवाई की गई थी।
जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया अनीस महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने लगा था। महिला ने बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला को घायल कर दिया था। अयोध्या से पहले ट्रेन धीमी हुई थी तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे। यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया है। मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल है।
स्पेशल डीजी ने कही ये बात
स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके दो अन्य साथियों को मुठभेड़ के बाद इनायत नगर से गिरफ्तार किया गया है। -

सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
लखनऊ
सावन मेले के दौरान सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमला हुआ था। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमले के मामले में पुलिस ने एक अपराधी अनीस को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एसटीएफ और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में अपराधी नसीम ढेर हुआ है। उसके दो अन्य साथी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा व दो अन्य सिपाही के भी घायल होने की सूचना है। क्षेत्र के थाना पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल मार्ग पर मुठभेड़ हुई है। इसी मामले में थाना इनायत नगर से दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
सावन मेले के दौरान सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमला हुआ था। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ व जीआरपी को लगाया गया था। घटना 31 अगस्त को हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था और आधी रात को कोर्ट खोलकर सुनवाई की गई थी।
जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया अनीस महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने लगा था। महिला ने बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला को घायल कर दिया था। अयोध्या से पहले ट्रेन धीमी हुई थी तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे। यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया है। मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल है।
स्पेशल डीजी ने कही ये बात
स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके दो अन्य साथियों को मुठभेड़ के बाद इनायत नगर से गिरफ्तार किया गया है। -

शारदा सिटी मामला: सपना दिखाकर करोड़ों ले उड़ा सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई और भी घेरे में
शारदा सिटी मामला: सपना दिखाकर करोड़ों ले उड़ा सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई और भी घेरे में
गोरखपुर
पुलिस अब शारदा सिटी के नाम पर बेचे गए जमीनों की हकीकत जानने के लिए गहनता से जांच कर रही है। खबर है कि जमीन के धंधे में जुड़े कई लोग इसमें शामिल हैं, जो अक्षय को आगे करके पर्दे के पीछे से खेल कर रहे हैं। फिलहाल अब पुलिस अक्षय की बातों का सच जानने में जुटी है।नौसड़-खजनी मार्ग पर शारदा सिटी के नाम से नई कॉलाेनी बसाने का सपना दिखाकर कई लोगों से जालसाजी करने के आरोपी अक्षय मिश्रा पुलिस के हाथ लग गया है। हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि पूछताछ में नया मामला सामने आया है। आरोपी अक्षय खुद को ही ठगी का शिकार बता रहा है।
पुलिस की अब तक की जांच में इसके कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। यही वजह है कि पुलिस अब शारदा सिटी के नाम पर बेचे गए जमीनों की हकीकत जानने के लिए गहनता से जांच कर रही है। खबर है कि जमीन के धंधे में जुड़े कई लोग इसमें शामिल हैं, जो अक्षय को आगे करके पर्दे के पीछे से खेल कर रहे हैं। फिलहाल अब पुलिस अक्षय की बातों का सच जानने में जुटी है।
18 अगस्त को कैंट पुलिस ने अक्षय और उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया था। केस दर्ज कराने वाली दमयंती श्रीवास्तव, अर्चना और अनुराधा ने बताया कि रुस्तमपुर में शारदा सिटी नाम से एक ऑफिस खुला था। वहां के मैनेजर ने बताया कि शहर से सात किमी दूर खजनी रोड पर शारदा सिटी नाम से काॅलोनी बन रही है। यहां बहुत सस्ता प्लॉट मिल जाएगा, फ्लैट भी बनेंगे। लोगों को कैटलॉग दिखाकर बताया गया था कि कॉलोनी में स्विमिंग पुल होगा, भव्य गेट से इंट्री होगी और पार्क भी होगा। सभी आधुनिक सुविधाएं सस्ते में मिल रही हैं।
इसे भी पढ़ें: संसार में सिर्फ यहां भगवान बुद्ध के साथ पूजे जाते हैं त्रिदेव, जानिए कहां है ये मंदिर
पीड़ितों ने बताया था कि एक खाली जमीन दिखाकर प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री भी करा दी। रजिस्ट्री के नाम पर पांच से दस लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए। अर्चना ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में शारदा सिटी में एक प्लॉट रजिस्ट्री कराई थी। चार साल बीत गए, लेकिन जमीन का पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि उनके साथ ही कुछ और लोगों ने भी वहां प्लॉट लिया था। उनके भी प्लॉट का पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर अब अक्षय को हिरासत में ले लिया है।पुलिस की पूछताछ में आरोपी अक्षय ने बताया है कि उसने जमीन को एक ओमप्रकाश नाम के शख्स से खरीदा था। ओमप्रकाश ने एक श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति से जमीन खरीदी था, जिनकी जमीन पुश्तैनी थी। लेकिन यह जमीन सिलिंग की थी। अक्षय की मानें तो उसके कुछ पार्टनरों ने पहले ही यह जमीन बेच दी थी और बाद में अलग हो गए। फिर 18 सौदे उसने किए, तब उसे सीलिंग की जमीन की जानकारी हो पाई थी।
उसने पांच लोगों के रुपये वापस कर दिए, लेकिन जिससे जमीन खरीदी थी, उसने ही रुपये वापस नहीं किए। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है कि वह कितना सही बोल रहा है। खबर है कि पुलिस इसमें कई अन्य लोगों को भी जांच के दायरे में लेने जा रही है। उनकी सीडीआर की डिटेल भी मंगाई गई है।
केस एक
बिहार के लोगों से करोड़ों की ठगी की थी ओमप्रकाश ने
28 फरवरी 2022: कैंट पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों की जालसाजी करने वाले भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय को जेल भिजवाया था। बाद में पुलिस ने जनवरी 2023 में उसके मोहद्दीपुर स्थित आलीशान मकान को कुर्क कर दिया था। ओमप्रकाश ने बिहार, झारखंड के लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपयों की ठगी की थी। पुलिस की जांच में पता चला कि ओमप्रकाश तीन करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। अकेले कैंट थाने में उस पर 28 केस दर्ज किए गए थे।सीलिंग की जमीन बेचकर कमलेश बन गया कॉलेज, शोरूम का मालिक
एम्स पुलिस ने हाल के दिनों में सीलिंग की जमीन को बेचकर करोड़ों कमाने वाले कुसम्ही के कमलेश यादव और दीनानाथ पासवान को जेल भिजवाया। अब तक इन पर 16 केस कुछ दिनों में ही दर्ज किए जा चुके हैं। ये दोनाें अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सीलिंग की जमीन को बेचते थे। जमीन के खारिज दाखिल के समय मामला सामने आया था। कमलेश जमीन के इस अवैध धंधे से आईटीआई कॉलेज का मालिक बन गया तो दीनानाथ शोरूम का। दोनों ने कई लोगों को चूना लगाया है।केस तीन
एक करोड़ से अधिक की जालसाजी की थी सत्यवान ने
13 मार्च 2023 को पिपराइच पुलिस ने जमीन के नाम पर एक करोड़ रुपये की जालसाजी करने के आरोपी सत्यवान यादव को जेल भिजवाया था। आरोप है कि विवादित जमीन को दिखाकर वह फर्जी रजिस्ट्री कराकर रुपये ऐंठ लेता था। सत्यवान यादव शाहपुर के मोहनापुर का मूल निवासी है। तब चार अलग-अलग लोगों ने जमीन के नाम पर जालसाजी करने की जानकारी दी थी। जांच में पता चला था कि यह दूसरे की जमीन को दिखाता था या फिर विवादित जमीन का कागज दिखाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री भी करा देता था। रुपये अपने खाते में लेता था, इस वजह से लोगों को विश्वास हो जाता है। फिर रुपये हड़प लेता था।केस चार
शैलेंद्र ने दूसरे की जमीन दिखाकर 1.92 करोड़ की जालसाजी की थी
28 फरवरी 2023: खोराबार पुलिस ने जमीन खरीदने और बेचने के नाम पर 1.92 करोड़ रुपये की जालसाजी करने के आरोप में शैलेंद्र पासवान को जेल भेजा था। पुलिस की जांच में आया था कि वह दूसरे की जमीन को दिखाकर रुपये वसूल लेता था और फिर जमीन नहीं दिलाता था। कई लोगों को उसने रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। -

CCSU के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुख्य गेट पर शव रखकर छात्रों का हंगामा, तालाबंदी
CCSU के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुख्य गेट पर शव रखकर छात्रों का हंगामा, तालाबंदी
मेरठ
मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्र बीटेक र्थड ईयर का छात्र था और बनारस का रहने वाला था।मृतक छात्र का शव लेकर जाते साथी
मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्रा की आत्महत्या की सूचना पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।जानकारी के अनुसार सीसीएस यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास रूम नंबर 99 में मंगलवार सुबह प्रशांत पुत्र नागेश पांडे निवासी बनारस बीटेक थर्ड ईयर द्वारा पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली गई। छात्रों में चर्चा है कि प्रशांत की चार विषयों में बैक आ गई थी।
प्रशांत के साथ रूम में रहने वाले दो अन्य छात्र सुबह 8:00 बजे क्लास लेने के लिए कॉलेज चले गए थे। प्रशांत ने क्लास में जाने से मना कर दिया था। उसके बाद प्रशांत ने आत्महत्या कर ली। अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।