Category: Bollywood

  • रूखे हाथों से हैं परेशान तो घर पर तैयार करें ये हैंड क्रीम, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

    रूखे हाथों से हैं परेशान तो घर पर तैयार करें ये हैंड क्रीम, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

    रूखे हाथों से हैं परेशान तो घर पर तैयार करें ये हैंड क्रीम, कुछ ही दिन में दिखेगा असर
    नई दिल्ली जब भी मौसम बदलता है तो लोग अपनी त्वचा का काफी ध्यान रखते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो बदलते मौसम की वजह से हर महिला अपनी त्वचा पर ध्यान देने लगती है। चेहरे पर फोकस करते-करते कई बार वो हाथ और पैरों पर ध्यान देना तो भूल ही जाती हैं। ऐसे में सही देखभाल ना होने की वजह से हाथों की त्वचा काफी डल होने लगती है।

    हाथों को मुलायम बनाने के लिए कई तरह की क्रीम बाजार में मिलती हैं, जिनसे आपको राहत मिल सकती है लेकिन ये कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देती हैं। बाजार में मिलने वाली हैंड क्रीम्स में ढेरों केमिकल्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को खराब कर सकते हैं। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। आज के लेख में हम आपको घर पर ही दो तरह की हैंड क्रीम बनाना सिखाएंगे, ताकि आपके हाथ मुलायम हो सकें।

    पहली हैंड क्रीम बनाने का सामान

    ग्लिसरीन
    शिया बटर
    नारियल तेल
    लैवेंडर ऑयल
    लेमन ऑयल

    विधि

    इस हैंड क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पानी उबालें। इस पानी में शिया बटर दो चम्मच, ग्लिसरीन और नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें लैवेंडर ऑयल और लेमन ऑयल को मिलाएं। जब ये अच्छे से मिल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आप इसे प्लास्टिक के कंटेनर में मिलाकर रख सकते हैं। अब रोज रात को इस क्रीम को हाथों पर लगाएं। इसे हमेशा फ्रिज में ही रखें।

    दूसरी क्रीम बनाने के लिए सामान
    एलोवेरा जेल
    शिया बटर
    कोको बटर
    अलसी का तेल
    एसेंशियल ऑयल

    इस दूसरी क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉयलर में शिया और कोको बटर को अच्छे से पिघला लें। इसके बाद इसे हल्का ठंडा करें। अब इसमें जरूरत के हिसाब से ही दोनों तरह के तेल और एलोवेरा जेल मिलाएं।

    आप इसे मिक्सी की मदद से सही से मिला सकती हैं। इसे कांच में डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रख लें। आप 6 महीने तक इसे स्टोर करके रख सकती हैं।

  • गणेश उत्सव पर पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां, जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद

    गणेश उत्सव पर पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां, जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद

    गणेश उत्सव पर पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां, जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद
    देशभर में 19 सितंबर से गणेश उत्सव 2023 की धूम दिखाई देने लगेगी। इस दौरान जगह-जगह बप्पा की स्थापना की जाएगी और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आम आदमी से लेकर कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अपने घर में बप्पा की स्थापना करते हैं। चारों ओर गणपति बप्पा के जयकारे सुनाई देंगे। लोग बप्पा के आगमन से पहले ही अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और गणपति का भोग लगाते हैं।

    पकवानों की तैयारी तो शुरू हो गई है, लेकिन क्या आपने अपना आउटफिट डिसाइड किया है कि गणपति पूजा के वक्त आपको क्या पहनना है। अगर आप इस गणेश उत्सव पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप कुछ अलग तरीके की स्टाइलिश साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ साड़ियों के लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं ताकि आप भी पूजा के दौरान कमाल की दिख सकें।

    बनारसी साड़ी

    पूजा के लिए इस तरह की साड़ी महिलाओं की प्राथमिकता में आती है। ऐसे में आप गणपति की पूजा के लिए बनारसी साड़ी का चयन कर सकती हैं। ये देखने में काफी रॉयल लगती है। इसके साथ साड़ी के रंग के हिसाब से ही मेकअप करना सही रहता है।

     

     

    सिल्क साड़ी

    नई दुल्हनों के लिए सिल्क की साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये हर किसी के पास होती है। आप बालों में गजरा लगाकर इसे कैरी कर सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।

    रफल साड़ी

    अगर आप कुछ अलग और हटकर पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह की रफल साड़ी आपके लिए सही विकल्प है। इसे हर उम्र महिला कैरी कर सकती है।

    बांधनी साड़ी

    पूजा-पाठ के दौरान चुनरी या फिर बांधनी साड़ी पहनने का कई जगह रिवाज है। ऐसे में आप गणेश उत्सव के लिए इस साड़ी का चयन कर सकती हैं।

    लहंगा साड़ी

    अगर आपको पूजा के दौरान लहंगा पहनने का मन है तो आप साड़ी से ही लहंगा बनाकर पहन सकती हैं। ये देखने में भी खूबसूरत लगता है।

    शिफॉन साड़ी

    इस तरह की सिंपल की शिफॉन की साड़ी स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहनने पर आपको काफी अलग और खूबसूरत लुक देगी।

  • बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान हुए घायल : फिल्म की शूटिंग रद्द

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान हुए घायल : फिल्म की शूटिंग रद्द

    नई दिल्ली :

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं और उनकी पसलियों में चोट लगी है. इसकी जानकारी बिग बी ने खुद अपने ब्लॉग के जरिए दी. अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘प्रोजेक्ट के (Project K)’ के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्हें चोट लगी, जिसमें उनकी पसलियों को नुकसान पहुंचा है.

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. हैदराबाद में शूटिंग के दौरान बिग बी घायल हो गए हैं. एक्शन सीन करते हुए अमिताभ बच्चन को चोट लग गई है. चोट लगने की वजह से शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा है. बिग बी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनका ट्रीटमेंट चल रहा है.

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने खुद अपने ब्लॉग के जरिए अपने चाहने वालों को अपने हेल्थ की जानकारी दी है और बताया है कि वो फिलहाल ठीक हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी गई है और वो अभी मुंबई में आराम कर रहे हैं, लेकिन चोट के कारण किसी से मिल नहीं सकेंगे.

  • गोविंदा ने पत्नी संग किया बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन, फैंस में सेल्फी के लिए होड़,,,।तस्बीरो में देखे,

    गोविंदा ने पत्नी संग किया बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन, फैंस में सेल्फी के लिए होड़,,,।तस्बीरो में देखे,

    बालीवुड में हीरो नंबर वन से प्रसिद्ध गोविंदा सोमवार सुबह वाराणसी पहुंचे।

    बाबा विश्वनाथ धाम और माता अन्नपूर्णा के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी मौजूद रहीं।मंदिर में गोविंदा को देख प्रशंसकों में एक झलक पाने और सेल्फी लेने की होड़मच गई

    गोविंदा ने पत्नी संग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर बाबा से सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने बाबा के भव्य धाम का भ्रमण किया। इस दौरान वो मंत्रमुग्ध नजर आए।

    इसके साथ ही गोविंदा ने माता अन्नपूर्णा मंदिर में मत्था टेका और आरती उतारी। मंदिर के महंत की ओर से उन्हें चुनरी और माता का चित्र भेंट मे मिला। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद बॉलीवुड सितारों को काशी नगरी काफी भा रही है।

    बीते कुछ माह में शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती अभिषेक बच्चन से लेकर हंसराज रघुवंशी तक कई बड़े-बड़े स्टार महादेव के दर्शन को आ चुके हैं।

  • दुनियाभर के 50 महानतम कलाकारों की सूची में शामिल हुये शाहरूख खान

    दुनियाभर के 50 महानतम कलाकारों की सूची में शामिल हुये शाहरूख खान

    बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान एम्पायर मैगजीन की लिस्ट में दुनिया भर के 50 महानतम कलाकारों की लिस्ट में शामिल किये गये हैं।

    एम्पायर मैगजीन के अब तक के 50 महानतम कलाकारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत से एकमात्र शाहरुख ऐसे शख्स है, जिसका नाम इसमें शामिल हैं। एम्पायर मैगजीन की लिस्ट में हॉलीवुड के टॉम हैंक्स, डेंजल वाशिंगटन, मर्लिन मुनरो, रॉबर्ट डिनीरो, नेटली पोर्टमैन, हीथ लेजर, टॉम क्रूज, लियोनार्दो डिकैपरियो, सैमुअल एल जैक्सन, निकोलस केज, वियोला डेविस, केट, ब्लेंचेट, मारलोन ब्रांडो, टॉम हार्डी, मेरिल स्ट्रीप, क्रिश्चियन बेल, एंथनी हॉपकिंस, जूलियन मूर, चार्लीज थेरोन, अल पचीनो, पेनेलोप क्रूज, योकिन फीनिक्स, मोरगन फ्रीमैन आदि शामिल हैं।

    मैगजीन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। यह लिस्ट मैगजीन के फरवरी अंक में छपेगी। हालांकि, ऑनलाइन इसे जारी कर दिया गया है। यह लिस्ट पाठकों की वोटिंग के आधार पर तैयार की गयी है। इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि पाठकों से ऐसे अभिनेताओं और सितारों को लेकर वोटिंग करने के लिए कहा गया था, जिन्होंने हमेशा परिणाम दिये हैं, जो गेम चेंजर साबित हुए हैं और जिनके खास टैलेंट को दोहराया नहीं जा सकता है।

  • शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे : संत जगतगुरु परमहंस आचार्य

    शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे : संत जगतगुरु परमहंस आचार्य

    अयोध्या में संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ विवाद पर उन्होंने कहा कि ‘शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे हैं. अगर हमसे पहले किसी को मिल जाए और कोई सनातनी शेर उनको जिंदा जला दे तो उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा.’

    जगतगुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि तीन खानों को मैंने चिन्हित कर लिया है. पहले शाहरुख खान फिर आमिर खान और उसके बाद सलमान खान इन सब के लिए सजा-ए-मौत मैंने तय कर ली है.

    संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि फिल्म पठान में भगवा का अपमान किया गया है. यह एक सोची-समझी राजनीति के तहत लगातार हिंदुओं की भावना को आहत करने के लिए लोगों ने धंधा बना लिया है. यह फिल्म जिहाद है. यह रणनीति तैयार करके किया जाता है, इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है.

    संत ने आगे कहा कि मैं शाहरुख खान को ढूंढ रहा हूं, जिस दिन मिल गया उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा और जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा. अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह. क्यों तुम्हारी धमनियों में बह रहा है. इसका रंग भी तो भगवा है. भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता.

    संत ने कहा कि भगवान सूर्य का रंग है. अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन-बान शान है, स्वाभिमान का प्रतीक है भगवा. भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    संत ने आगे कहा कि शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है. आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई. मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर फिल्म बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे, पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे. कोई गिन नहीं पाएगा. केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ, इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं.

    उन्होंने कहा कि जो सनातन की आस्था का मजाक बनाएगा, अपमान करेगा, उस पर पलटवार होगा. उसकी सजा-ए-मौत होगी. हमारे प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, भगवान शंकर श्री बजरंगबली हनुमान ने भी राक्षसों का वध किया है और इन जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी अब शुरू करेंगे.

    परमहंस आचार्य के अनुसार, शाहरुख खान को मैं ढूंढ रहा हूं. हमारे बंदे मुंबई में लगे हुए हैं, जिस दिन यह मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा. अगर हमसे पहले किसी हिंदू शेर ने जला दिया उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा. उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा और कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा.

    इसी के साथ संत ने आगे कहा- ‘शाहरुख खान को मैं तो ढूंढ रहा हूं हमारे बंदे मुंबई में लगे हुए हैं जिस दिन यह मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा। अगर हम से पहले किसी हिंदू शेर ने जला दिया उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा। उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा और कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा। शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई।’

    उन्होंने कहा ‘मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे। पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा। केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं।’

    फिल्म पठान के सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। दीपिका पादुकोण के केसरी रंग की बिकिनी पहने पर आपत्ति जताई जा रही है। भगवा रंग के आउटफिट को लेकर राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक विरोध कर रहे हैं।