Category: Bollywood

  • हर दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट, लंबे समय तक आएंगे काम

    हर दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट, लंबे समय तक आएंगे काम

    हर दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट, लंबे समय तक आएंगे काम
    नई दिल्ली

    Makeup Products: हर लड़की के लिए उनकी शादी का दिन काफी अहम होता है। शादी की तारीख पक्की होने के बाद से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। नए घर में जाने से पहले हर लड़की अपने बैग्स तैयार करती है। इसमें उनके कपड़ों से लेकर मेकअप प्रोडक्ट्स तक शामिल होते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जो हर किसी होने वाली दुल्हन के बैग में होना बेहद जरूरी है। दरअसल, हर लड़की के लिए उसका मेकअप काफी जरूरी होता है।

    खासकर जब किसी लड़की की शादी होती है तो उसकी जिंदगी में काफी बदलाव होते हैं और मेकअप करने से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ जाता है। चाहे बात हो लिपस्टिक की या फिर फाउंडेशन की, हर होने वाली दुल्हन को अपनी शादी से पहले इस तरह के प्रोडक्ट को खरीद कर अपने पास रख लेना चाहिए। अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है तो अपनी मेकअप किट में इन प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करें।

    प्राइमर

    हर होने वाली दुल्हन को अपने मेकअप किट में प्राइमर शामिल कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के वक्त कई बार मेकअप होता है। ऐसे में प्राइमर आपकी त्वचा को सुरक्षित रखता है।

    लंबे समय तक चलने वाला फाउंडेशन

    अपनी स्किन के हिसाब से फाउंडेशन खरीद लें। फाउंडेशन खरीदते वक्त ये ध्यान रखें कि ये अच्छे क्वालिटी का हो। अगर इसकी क्वालिटी खराब होगी तो इसका असर आपके चेहरे पर दिखाई दे सकता है।

    कंसीलर

    शादी की भागदौड़ में चेहरे पर परेशानियां सामने आने लगती हैं। इन परेशानियों को कंसीलर इस्तेमाल करके छिपाया जा सकता है। ऐसे में अपने बैग में कंसीलर जरूर शामिल करें।

    ब्लश

    हर दुल्हन शादी की भागदौड़ में काफी थक जाती है। इसी के चलते अपने चेहरे की लालिमा बरकरार रखने के लिए ब्लश जरूर शामिल करें।

    हाइलाइटर

    चेहरे की चमक बरकरार रखने में हाइलाइटर काफी मदद करता है। इससे लुक में चार चांद लग जाते हैं।

    काजल और मस्कारा

    कई लड़कियों की आंखों में थकान दिखने लगती है। ऐसे में काजल और मस्कारा इस्तेमाल करके आप अपनी आंखें खूबसूरत बना सकती हैं।

  • क्या आप जानते हैं बालों के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए कंघा, जानें आपके लिए क्या सही?

    क्या आप जानते हैं बालों के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए कंघा, जानें आपके लिए क्या सही?

    क्या आप जानते हैं बालों के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए कंघा, जानें आपके लिए क्या सही?
    नई दिल्ली
    Hair Care: ये कौन नहीं चाहता कि उनके बाल लंबे, घने और मजबूत बनें। इसके लिए लोग की तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं। हेयर ट्रीटमेंट का असर कुछ समय तक तो रहता है लेकिन आप हमेशा के लिए इससे मनमाफिक बाल नहीं पा सकते। बालों के लिए ट्रीटमेंट लेना तो आसान है लेकिन इसके बाद बालों का ध्यान रखना बेहद मुश्किल है। क्या आप जानते हैं कि बाजार में हर तरह के बालों के लिए अलग प्रकार की कंघी आती है। जी हां, ये सुनने में अजीब है लेकिन यही हकीकत है।

    सभी हेयर स्पेशलिस्ट का कहना है कि, लोगों को अपने बालों के हिसाब से ही कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके बाल और ज्यादा कमजोर हो जाएंगे। बहुत से लोगों तो इस बात की जानकारी ही नहीं है कि बालों के प्रकार से कंघी भी बाजार में आती हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको सभी प्रकार के बालों के लिए कंघी के बारे में बताएंगे।

    घने बालों के लिए

    अगर आपके बाल काफी ज्यादा घने हैं तो आप उन्हें स्टाइल करने के लिए आप चौड़े और बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी का ही प्रयोग करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो ये बालों में उलझने लगेगी। चौड़े ब्रिसल्स बालों की जड़ों तक जाकर बालों को सुलझा देती है।

    पतले बालों के लिए

    अगर आपके बाल काफी पतले हैं तो आपको हमेशा पतले, छोटे और घने बिसल्स वाली स्पेशल कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह की कंघी के इस्तेमाल से आपके बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है।

    घुंघराले बालों के लिए

    बहुत से लोगों के बाल पहले से ही घुंघराले होते हैं तो कई लोग इसे कर्ल कराते हैं। ऐसे लोगों को नायलॉन के चौड़े बिसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। ये बालों में फंसती नहीं है और इसके इस्तेमाल से बाल सुलझाना आसान होता है।

    स्ट्रेट बालों के लिए

    अगर आपके बाल पहले ही स्ट्रेट और सिल्की हैं तो आपको नेचुरल ब्रिसल्स वाले कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। स्ट्रेट बालों में कंघी करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। ऐसे में आप फ्लैट पैडल ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • केले से चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

    केले से चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

    केले से चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

    Skin Care: लगातार बदल रहे मौसम का सीधा असर लोगों की त्वचा पर पड़ रहा है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का खास ध्यान रख रहे हैं। इसके लिए बहुत से लोग स्किन ट्रीटमेंट के लिए पार्लर भी जाते हैं। पार्लर में मिलने वाले स्किन ट्रीटमेंट से ग्लो तो आ जाता है लेकिन इसका असर कुछ लिमिटेड समय के लिए ही होता है।

    ऐसे में आज के लेख में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। दरअसल, आज के लेख में हम आपको केले से स्किन केयर करना सिखाएंगे, ताकि आपके ज्यादा पैसे भी खर्च ना हों और आपको दमकता चेहरा भी मिल जाए।

    आपको बता दें कि केले को पोटैशियम से भरपूर और विटामिन-जिंक का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसी वजह से ये त्वचा संबंधी कई परेशानियों का खात्मा करने में मददगार होता है। केले की मदद से इन फेसपैक को बनाना बेहद आसान है।

    केला और नीम

    इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले से पहले ½ केले को मैश कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच नीम का पाउडर या पेस्ट डालें। साथ ही 1 छोटा चम्मच हल्दी भी मिक्स कर लें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

    बीस मिनट तक इस पैक को त्वचा पर लगाएं और फिर धो दें। इससे आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा।
    केला, खीरा और पपीता

    इस पैक को बनाने के लिए ½ केले को मैश कर लें, फिर इसमें ¼ खीरा और ¼ पपीता भी मैश करके डालें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

    इस पैक को 15 मिनट लगाने के बाद गुनगुने पानी से ही चेहरा धोएं। जहां केला त्वचा को पोषण देने का काम करेगा, वहीं पपीता लगाने से त्वचा पर पिगमेंटेशन की परेशानी नहीं होती है। चेहरे के रूखेपन को दूर करने के लिए खीरा मदद करता है।
  • टैनिंग दूर करने से लेकर स्किन को ब्राइटन करने में मदद करेगा चुकंदर

    टैनिंग दूर करने से लेकर स्किन को ब्राइटन करने में मदद करेगा चुकंदर

    टैनिंग दूर करने से लेकर स्किन को ब्राइटन करने में मदद करेगा चुकंदर

    चुकंदर की मदद से स्किन को बेहद आसानी से ब्राइटन बनाया जा सकता है। आप इसे संतरे के छिलके के पाउडर के मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपको इन दिनों टैनिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में चुकंदर का इस्तेमाल करना यकीनन काफी अच्छा माना जाता है।

    अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने की चाहत तो हम सभी की होती है और इसके लिए हम कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन वास्तव में आपकी किचन में ही ऐसी कई चीजें होती हैं जो आपकी स्किन के लिए किसी जादू की तरह काम करती हैं। इन्हीं में से एक है चुकंदर। इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन यह आपकी स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी है। इसे स्किन पर लगाने से ना केवल आपको ग्लोइंग स्किन मिलती है, बल्कि एजिंग के साइन्स यहां तक कि टैनिंग से भी छुटकारा मिलता है। आप चुकंदर को अपनी स्किन पर कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं-

     

    ब्राइटन स्किन के लिए चुकंदर

    चुकंदर की मदद से स्किन को बेहद आसानी से ब्राइटन बनाया जा सकता है। आप इसे संतरे के छिलके के पाउडर के मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं।

     

    आवश्यक सामग्री-

    – दो चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर

    – एक चम्मच चुकंदर का रस

    इस्तेमाल का तरीका-

    – सबसे पहले आप एक बाउल में संतरे के छिलके के पाउडर और चुकंदर का रस डालें।

    – इसे अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें।

    – अब आप अपने फेस को क्लीन करके चेहरे पर लगाएं।

    – करीबन 15 मिनट बाद आप चेहरे को क्लीन कर लें।

     

    टैनिंग दूर करने के लिए चुकंदर

    अगर आपको इन दिनों टैनिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में चुकंदर का इस्तेमाल करना यकीनन काफी अच्छा माना जाता है।

     

    आवश्यक सामग्री-

    – एक चम्मच चुकंदर का रस

    – एक चम्मच खट्टी क्रीम

     

    इस्तेमाल का तरीका-

    – फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर का रस और खट्टी क्रीम डालकर मिक्स करें।

    – जब स्मूद पेस्ट बन जाए तो आप अपने फेस को क्लीन करके इसे लगाएं।

    – इसे आप लगभग 20-25 मिनट तक लगा रहने दें।

    – अंत में, फेस को अच्छी तरह क्लीन करके मॉइश्चराइजर लगाएं।

     

    स्मूथ स्किन के लिए चुकंदर

    अगर आप एक स्मूथ और ब्यूटीफुल स्किन पाना चाहती हैं तो इसमें भी चुकंदर आपकी काफी मदद कर सकता है।

     

    आवश्यक सामग्री-

    – तीन चम्मच दही

    – दो चम्मच चुकंदर का रस

     

     

  • यात्रा के दौरान भी चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना स्किन भी करेगी ‘सफर’

    यात्रा के दौरान भी चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना स्किन भी करेगी ‘सफर’

    यात्रा के दौरान भी चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना स्किन भी करेगी ‘सफर’

     नई दिल्ली
    Skin Care: शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे घूमना-फिरना पसंद नहीं होगा। आज के समय में तो जैसे ही लोगों को अपने व्यस्त जीवन से थोड़ी सी राहत मिलती है तो वो अपने परिवार संग घूमने निकल जाते हैं। ठीक इसी तरह बैचलर्स भी अपने दोस्तों के साथ घूमने का मौका तलाशते रहते हैं। घूमने का प्लान बनाना तो बेहद आसान है लेकिन ट्रिप के दौरान अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।

    दरअसल, सफर के दौरान मिलने वाली  धूप, धूल, मिट्टी और बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में एक्ने, ब्रेक आउट, सन बर्न, डार्क स्पॉट का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद ट्रैवलिंग के दौरान आपकी स्किन सफर नहीं करेगी। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी और कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।

    अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो भी उन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को हमेशा अपने साथ ही रखें। अगर आपके स्किन केयर प्रोडक्ट के ट्रैवल साइज पैकेट नहीं आते तो आपको इसके लिए बाजार में पैकेट्स मिल जाएंगे, जिनमें आप अपने प्रोडक्ट कैरी कर सकते हैं।

    अपने साथ हर हालत में मॉइस्चराइजर जरूर रखें। दरअसल, बदलते मौसम की वजह से त्वचा की नमी खो जाती है। ऐसे में मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को सही रखने में मदद करेगा।
    इस्तेमाल करते रहें सनस्क्रीन

    भले ही आप रोड ट्रिप पर हों लेकिन तब भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगी।

    शीट मास्क को रखें पास

    अपने साथ हमेशा शीट मास्क रखें। ये स्किन को हाइड्रेट तो करता ही है और साथ में चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देता है।

     

  • अगर बप्पा को करना है खुश तो पहनें इन रंगों के कपड़े, स्टाइल भी दिखेगा सबसे अलग

    अगर बप्पा को करना है खुश तो पहनें इन रंगों के कपड़े, स्टाइल भी दिखेगा सबसे अलग

    अगर बप्पा को करना है खुश तो पहनें इन रंगों के कपड़े, स्टाइल भी दिखेगा सबसे अलग
    नई दिल्ली
    हिंदू धर्म में जब भी कोई शुभ काम होता है तो उससे पहले गणपति की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि बप्पा की पूजा से हर काम सफल होता है और सुख समृद्धि मिलती है। हर साल देशभर में गणपति का जन्मदिन भाद्रमाह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। गणेश उत्सव पूरे दस दिन चलता है। इस बार इसकी शुरूआत 19 सितंबर से होगी, जिसकी तैयारियों की धूम बाजार में दिखने लगी है।

    गणेश उत्सव में जगह-जगह बप्पा की स्थापना की जाती है। कई लोग तो अपने घरों में भी गणेश भगवान को लेकर आते हैं। इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही लोग पांरपरिक रूप से तैयार भी होते हैं।

    अगर आप बप्पा को खुश करना चाहते हैं तो खास रंगों के कपड़े पहन कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इन रंगों को पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखेंगे। ऐसे में आपको ये पता होना बेहद जरूरी है कि बप्पा की पूजा में किन रंगों के कपड़े आप पहन सकते हैं।

    हरा रंग

    ऐसी मान्यता है कि हरा रंग भगवान गणेश को काफी प्रिय है। ऐसे में अगर आप हरे रंग के कपड़े पहन कर बप्पा का स्वागत करेंगे तो इससे गणपति जरूर खुश होंगे और आपको मनचाहा वरदान देंगे। इसके साथ ही हरा एक ऐसा रंग है, जिसे पहनकर आप स्टाइलिश दिखेंगे।

    पुरुष हरे रंग के कुर्ते के साथ जींस पहन सकते हैं, वहीं महिलाएं हरे रंग की साड़ी या सूट पहनकर जलवा दिखा सकती हैं।

    लाल रंग

    हमारे धर्म में लाल रंग का काफी महत्व है। किसी भी शुभ काम में लाल रंग पहनना अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप लाल रंग के कपड़े पहन कर बप्पा को खुश कर सकते हैं। महिलाएं अगर लाल रंग की साड़ी या सूट पहन रही हैं तो बालों में गजरा जरूर लगाएं।

    पीला रंग

    पीले रंग का पूजा-पाठ में काफी महत्व होता है। अगर आप गणपति की पूजा में बप्पा को खुश करना चाहती हैं और ये भी चाहती हैं कि आप सबसे अलग दिखें तो पीला रंग एक बेहतर विकल्प है।

    पीले रंग के कपड़ों में तैयार होने के लिए आप चाहें तो अपने लुक को इंडोवेस्टर्न लुक देने के लिए अनारकली कुर्ते को ड्रेस के रूप में भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा बाजार में पुरुषों के लिए पीले रंग का कुर्ता आसानी से मिल जाएगा।

  • महिलाओं की सेहत के लिए वरदान है चिया सीड्स, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे इतने सारे फायदे

    महिलाओं की सेहत के लिए वरदान है चिया सीड्स, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे इतने सारे फायदे

    महिलाओं की सेहत के लिए वरदान है चिया सीड्स, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे इतने सारे फायदे

    वर्तमान समय में चिया बीज स्वास्थ्यवर्धक आहार का अहम हिस्सा बन गए हैं। चिया सीड्स महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को सुधारने के साथ-साथ चिया सीड्स महिलाओं की सेहत को भी कई विशेष फायदे प्रदान करते हैं।
    वर्तमान समय में चिया बीज स्वास्थ्यवर्धक आहार का अहम हिस्सा बन गए हैं। चिया सीड्स महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को सुधारने के साथ-साथ चिया सीड्स महिलाओं की सेहत को भी कई विशेष फायदे प्रदान करते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महिलाओं के लिए चिया सीड्स के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं चिया सीड्स के सेवन से महिलाओं को क्या फायदे हो सकते हैं।

    अनहोनी बता कर नहीं आती । अपने परिवार को आज ही वक़्त रहते 1 करोड़ के टर्म इन्शुरन्स से सुरक्षित करे।

    हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

    बता दें कि चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। फैटी एसिड्स रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार होता है। साथ ही दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।
    आंखों की ये परेशानियां बताती हैं बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, आज से डाइट में करें ये बदलाव
    हॉर्मोनल बैलेंस को सुधार

    चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन बी और आयोडीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हॉर्मोन्स को सही मात्रा में सफलतापूर्वक कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। वहीं महिलाओं के पीरियड्स की नियमितता को बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा चिया सीड्स के सेवन से पीरियड के दर्द से भी राहत पाई जा सकती है।

    बोन हेल्थ

    चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में जो महिलाएं अपनी बोन हेल्थ का ख्याल रखना चाहती हैं। इन्हें अपनी डाइट में चिया सीड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

    वेट लॉस में सहायक

    अगर आप बार-बार कुछ न कुछ खाते रहते हैं और इस आदत को कंट्रोल करना चाहती हैं, तो इसमें चिया सीड्स आपकी मदद कर सकता है। बता दें कि चिया सीड्स के सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। ऐसे में आप बार-बार नहीं खाएंगे। ऊबले हुए पानी में फूलने से चिया सीड्स वजन में वृद्धि कर आपकी भूख को दबा सकती है। जिससे आप कम मात्रा में भोजन करेंगी। इससे आपका वेट लॉस भी होगा।

    स्किन केयर

    चिया सीड्स में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाया जाता है। जो आपकी स्किन में ग्लो लाता है। साथ ही उसकी नमी को बनाए रखने में सहायक होता है। चिया सीड्स में प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा पायी जाती है। जो आपकी स्किन को रिपेयर कर अंदर से ग्लो लाने में मदद करती है।

  • चाहिए नेचुरल लुक तो फाउंडेशन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

    चाहिए नेचुरल लुक तो फाउंडेशन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

    चाहिए नेचुरल लुक तो फाउंडेशन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका
    नई दिल्ली बदलते समय के साथ-साथ मेकअप महिलाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ये सिर्फ खूबसूरत दिखने का सामान नहीं, बल्कि ये एक आर्ट है। देखने वाले तो खूबसूरत मेकअप देखकर बस तारीफ करके चले जाते हैं पर, असल में इसे करने में काफी मेहनत लगती है।

    खासकर जब कोई महिला मेकअप करने बैठती है तो उसके लिए सही तरह का फाउंडेशन का इस्तेमाल करना और सही से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, अगर आपका फाउंडेशन सही नहीं लगा है तो आपका बाकी का पूरा मेकअप खराब हो सकता है। खासकर दिक्कत उन महिलाओं के सामने आती है जो हमेशा नेचुरल मेकअप पर भरोसा करती हैं।

    ऐसे में आज के लेख में हम आपको फाउंडेशन का सही इस्तेमाल का तरीका बताएंगे, जिसके बाद आप महज कुछ बातों का ध्यान रखकर एकदम नेचुरल लुक पा सकती हैं। इस लेख में हम आपको ये भी बताएंगे कि फाउंडेशन के इस्तेमाल से पहले और बाद में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    सबसे पहले जरूरी है सही फाउंडेशन का चुनाव

    अगर आप फाउंडेशन का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो सबसे पहले सही फाउंडेशन का होना बेहद जरूरी है। अगर ये आपकी स्किन टोन और टाइप के हिसाब का नहीं होगा तो हो सकता है कि इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा एक शेड डार्क या फिर एकदम सफेद दिखने लगे।

    सही से करें ब्लेंड

    अगर आप फाउंडेशन का इस्तेमाल सही तरीके से करेंगी तो आपका लुक एकदम नेचुरल आएगा। क्या आप जानती हैं कि फाउंडेशन को लगाने से पहले सही से ब्लेंड करना चाहिए। ये जितना अच्छे से ब्लेंड होगा, उतना ही इसका लुक निखर कर आएगा।

    कंसीलर इस्तेमाल करते वक्त रखें ये ध्यान

    अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स या अन्य दाग-धब्बे हैं तो कंसीलर का इस्तेमाल स्वाभाविक है। ऐसे में इसका इस्तेमाल फाउंडेशन के बाद ही करें वरना कंसीलर की वजह से फाउंडेशन का शेड खराब हो सकता है।

    फाउंडेशन लगाने के लिए क्या इस्तेमाल करें ?

    अगर आप लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर रहीं हैं तो आपको इसे स्किन पर फैलाने के लिए ब्रश की मदद लेनी चाहिए, पर ध्यान रखें कि फाउंडेशन को ब्लेंड हमेशा ब्यूटी ब्लेंडर के साथ ही करना चाहिए।

    सेटिंग स्प्रे करेगा मदद

    फाउंडेशन लगाने के बाद अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप देर तक टिका रहे तो सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।

    रखें इन बातों का ध्यान

    फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को सही से मॉश्चराइज जरूर करें। इससे ये सही से स्किन पर सेट होगा। इसके साथ ही कभी भी बिना प्राइमर के फाउंडेशन का इस्तेमाल ना करें। ब्यूटी ब्लेंडर से फाउंडेशन सेट करते वक्त हाथों को ज्यादा टाइट ना रखें।

  • गाउन पर सेलिब्रिटी की तरह बनाएं हेयर स्टाइल, सबसे खूबसूरत दिखेंगी आप

    गाउन पर सेलिब्रिटी की तरह बनाएं हेयर स्टाइल, सबसे खूबसूरत दिखेंगी आप

    गाउन पर सेलिब्रिटी की तरह बनाएं हेयर स्टाइल, सबसे खूबसूरत दिखेंगी आप

    अप-टू-डेट और स्टाइलिश दिखने के लिए हम अपने आपको अलग-अलग लुक कैरी करते हैं। मेकअप और आउटफिट के बार परफेक्ट हेयर स्टाइल होना बहुत जरूरी है। आजकल गाउन का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। हम आपको गाउन के साथ स्टाइल किए जाने वाले कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।
    अप-टू-डेट और स्टाइलिश दिखने के लिए हम अपने आपको अलग-अलग लुक कैरी करते हैं। मेकअप और आउटफिट के बार परफेक्ट हेयर स्टाइल होना बहुत जरूरी है। आजकल गाउन का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। ऐसे में आज हम आपको गाउन के साथ स्टाइल किए जाने वाले कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हेयर स्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे। साथ ही आपका लुक भी स्टाइलिश लगेगा।

     

    अनहोनी बता कर नहीं आती । अपने परिवार को आज ही वक़्त रहते 1 करोड़ के टर्म इन्शुरन्स से सुरक्षित करे।

    हाफ-टाई बन हेयर स्टाइल

    बता दें कि आज के समय में हाफ-टाई बन हेयर स्टाइल काफी चलन में है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे छोटे साइज वाले डोनट का उपयोग करना चाहिए। वहीं बचे हुए बालों को हेयर स्टाइलिंग टोंग की मदद से कर्ल कर लें। इस तरह से आपका हेयर स्टाइल बन जाएगी।

     

    मेसी पोनीटेल

    मेसी लुक देखने में काफी मॉडर्न लगने के साथ बेहतरीन भी लगता है। इस हेयर स्टाइल को बनाना काफी ज्यादा आसान होता है। इस हेयर स्टाइल को सजाने के लिए बालों की सिर्फ एक लेयर को पोनीटेल के शुरुआत में गोल-गोल व्रैप कर लें। बता दें कि इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए हेयर स्टाइलर की मदद से पहले सारे बालों को कर्ल कर लें। बालों को कर्ल करने से एक बाउंस बनकर तैयार हो जाएगा। यह हेयर स्टाइल आपको खूबसूरत होने के साथ प्रोफेशनल टच देगा।

    ओपन ट्विस्टिंग हेयर स्टाइल

    कुछ लोग बालों को खुला रखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खुला रखना पसंद है। तो हम आपको मिनटों में बनने वाले हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि ओपन ट्विस्टिंग हेयर स्टाइल बनाना काफी ज्यादा आसान है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आप बालों की एक-एक लेयर की ट्विस्टिंग करनी होगी। इसके बाद उसे पिनअप करना होगा। बचे हुए बालों को भी लेंथ तक कर्ल कर दें। इसके बाद इसे सजाने के लिए आप बीड्स या फ्लोरल हेयर क्लिप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • गणेश चतुर्थी पर पहनना है कुर्ता तो देखें इन अभिनेताओं के लुक

    गणेश चतुर्थी पर पहनना है कुर्ता तो देखें इन अभिनेताओं के लुक

    गणेश चतुर्थी पर पहनना है कुर्ता तो देखें इन अभिनेताओं के लुक
    गणेश चतुर्थी का इंतजार हर कोई सालभर करता है। इस बार गणेश चतुर्थी यानि बप्पा का जन्मदिन 19 सितंबर को मनाया जाएगा। गणपति चतुर्थी पर कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक अपने घर बप्पा को लेकर आते हैं, जिसके बाद दस दिन के लिए बप्पा की स्थापना की जाती है।

    अनंत चतुदर्शी के दिन बप्पा को लोग नम आंखों से विदा करते हैं। इन दस दिनों तक जहां भी बप्पा स्थापित किए जाते हैं, वहां कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में लोग दस दिनों तक पांरपरिक रूप से तैयार होकर कार्यक्रमों में जाते हैं।

    महिलाओं के लिए तो कपड़ों का चयन करना आसान होता है लेकिन पुरुषों को ये समझ नहीं आता कि वो किस तरह के कपड़े पहनें। अगर आप इस गणेश चतुर्थी कुछ एथनिक पहनने का सोच रहे हैं तो कुर्ता पायजामा आपके लिए सही विकल्प है। आज के लेख में हम आपको कुछ अभिनेताओं के कुर्ता लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

    वरुण धवन

    गणपति स्थापना के दिन आप वरुण धवन की तरह धोती कुर्ता पहन सकते हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगता है और पूजा के लिए ये आउटफिट काफी कमाल का लगता है।

    कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन के पास कुर्ते का काफी खूबसूरत कलेक्शन है। अगर आप कुछ एथनिक पहनने का सोच रहे हैं तो कार्तिक के कलेक्शन पर नजर डाल सकते हैं।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने सिद्धार्थ के जैसा कुर्ता आप गणपति स्थापना के दिन पहन सकते हैं। ऐसा कुर्ता जींस के साथ भी काफी स्टाइलिश लगता है।

     

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर का ऐसा एथनिक लुक काफी कमाल का होता है। ऐसे में आप अगर चाहें तो शाहिद की तरह ही इस पैंट के साथ कुर्ता पहन सकते हैं और उसके साथ दुपट्टा कैरी कर सकते हैं।

    सलमान खान

    इस तरह का फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता देखने में काफी प्यारा लगता है। आप गणपति स्थापना दिवस के दिन आप फ्लोरल कुर्ता भी ट्राई कर सकते हैं।

    शोएब इब्राहिम

    इस तरह का कॉलर वाला कुर्ता देखने में काफी परफेक्ट लगता है। अगर आप कुछ अलग कलर ट्राई करना चाह रहे हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है।