Author: News Editor
-

अध्यापक व छात्र-छात्राओं को अग्निशमन टीम ने दिया प्रशिक्षण
अध्यापक व छात्र-छात्राओं को अग्निशमन टीम ने दिया प्रशिक्षणउनको अग्निशमन उपकरणों की जानकारी देकर किया गया जागरूकभदोही। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-2” के अन्तर्गत जनपदीय स्कूलों में शुक्रवार को अग्निशमन टीम द्वारा अध्यापकों व छात्रों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण भी दिया गया।इस अवसर पर अग्निशमन विभाग की टीम द्वाराप्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर, दानूपुर, अभोली व खेमईपुर औराई में फायर आडिट व माक ड्रिल किया गया। जहां पर उनके द्वारा वहां पर मौजूद विद्यालय के अध्यापकों सहित छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में उस पर काबू पाने के लिए किस तरह से अग्निशमन उपकरणों को चलाया जाएं। ताकि आग पर काबू पाया जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। सभी को उनके द्वारा जागरूक किया गया। -

हज-2024 के आवेदन फार्म भरने के लिए तिथि बढ़ी: सरवर सिद्दीकी
15 जनवरी तक भरे जाएंगे हज के लिए आवेदन फार्मभदोही। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य सरवर सिद्दीकी ने कहा कि मुकद्दस सफर-ए-हज के आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 तक कर दिया गया है। पहले अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक निर्धारित किया गया था।इस दौरान श्री सिद्दिकी ने कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति मुकद्दस सफर-ए-हज 2024 के लिए जाने को इच्छुक हैं। वें अब 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक जिलों में जिला अल्पसंख्यक अधिकारियों द्वारा हज सेवा केंद्र, हज ई फैसिलिटी सेंटर बनाए गए हैं। इन हज सेवा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भदोही जिले में दो हज सेवा केंद्र व हज ई फैसिलिटी सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें दाऊद उलूम हबीबिया रिजविया गोपीगंज व मदरसा प्राइमरी इस्लाह पचभैया भदोही शामिल हैं। आजमीन-ए-हज इस केंद्र व फैसिलिटी सेंटर में जाकर नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। श्री सिद्दिकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुकद्दस सफर-ए-हज को लेकर अपनी नज़र रखें हुए हैं। -

एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 31 नमूनें किये गये जॉच
एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 31 नमूनें किये गये जॉचओपेंद्र कुमारगाजीपुर । आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी आर्यका अखैरी के निर्देश पर जनपद गाजीपुर के आम जनमानस को क्रिसमस पर्व के अवसर पर शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छापामार कर निरीक्षण करते हुए 03 केक का नमूना संग्रह किया गया, रायल आइसक्रीम एवं केक सेन्टर लठ्ठूडीह मुहम्मदाबाद गाजीपुर प्रो0-रिषिकेश राय की विनिर्माण इकाई से केक का 01 नमूना संग्रह किया गया। महक केक कार्नर अलावलपुर अफगा मुहम्मदाबाद गाजीपुर प्रो0-धनन्जय जायसवाल के प्रतिष्ठान से केक का 01 नमूना संग्रह किया गया। मॉ0 गायत्री केक कार्नर कासिमाबाद गाजीपुर प्रो0-शुभम तिवारी के प्रतिष्ठान से केक का 01 नमूना संग्रह किया गया। संग्रहित नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक उ0प्र0, लखनऊ प्रेषित किये जा रहे है जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, विरेन्द्र यादव, समला प्रसाद यादव, एवं राजीव कुमार सिंह द्वारा नमूना संग्रह किया गया।जिलाधिकारी महोदया, गाजीपुर के निर्देशन में दिनांक 22.12.2023 को सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा प्रदत्त एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से (सैदपुर तहसील क्षेत्र) जनपद गाजीपुर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 31 नमूनें जॉच किये गये। तहसील सैदपुर स्थित सादात रोड, गाजीपुर में एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से मिल्क के 06 नमूनें, मिल्क स्वीट्स के 05 नमूनें, अन्य स्वीट्स के 8 नमूनें, मसाले के 05 नमूनें खाद्य तेल का 01 नमूना, दाल के 03 नमूनें एवं अन्य खाद्य पदार्थ के 03 नमूनें कुल 31 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से मिल्क स्वीट के 01 नमूनें में (स्टार्च) बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया एवं काली मिर्च का नमूना अधोमानक पाया गया। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया तथा मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन, गोपाल चन्द खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर एवं मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन द्वारा किया गया। -

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति तक पहुंचा – संघमित्रा मौर्य
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति तक पहुंचा – संघमित्रा मौर्यपहल टुडेबदायूं – केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का पड़ाव लोकसभा क्षेत्र बदायूं के विकासखंड सालारपुर की ग्राम पंचायत रसूलपुर पहुंची। मौके पर उपस्थित बदायूं सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने मोदी की गारंटी गाड़ी का ग्राम वासियों के साथ स्वागत किया साथ ही उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रोत्साहन हेतु समाज कल्याण विभाग, विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन), दिव्यांग पेंशन योजना, मस्त्य विभाग के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड मेला, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, महिलाओं के लिए धुंआ मुक्त रसोई उज्जवला गैस कनेक्शन आदि स्टालों का अवलोकन किया साथ ही अन्नप्राशन एवं गोद भराई रस्म किया गया। कार्यक्रम में सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा मोदी जी द्वारा अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओ का लाभ पहुंचा है जिसके फल स्वरूप नल से जल योजना के तहत अब तक 13.5 करोड़ से अधिक नल कनेक्शन दिए गए, किसान सम्मान निधि के द्वारा 11 करोड़ से अधिक किसानो को 2.6 लाख करोड़ की सहयता दी गई प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा 4 करोड पक्के घरों का निर्माण कराया गया महिलाओं के लिए धुआं मुक्त रसोई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के द्वारा 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस यात्रा का प्रारम्भ किया गया है, मोदी की गारंटी की यह गाड़ी जिले के सभी पंचायत जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएगी लाभार्थियों से संवाद कर योजना से उनके जीवन में हुए परिवर्तन के बारे में जानेगी साथ ही सांसद ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील किया कि वो इस मोदी की गारंटी गाड़ी तक पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। -

एसबीएम फेज-2 के आवेदनों पर शीघ्रता से की जाए कार्यवाही
एसबीएम फेज-2 के आवेदनों पर शीघ्रता से की जाए कार्यवाहीपहल टुडेबदायूँ। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि व्यक्तिगत शौचालय की अवशेष किश्त शीघ्र ही लाभार्थियों के खातों में अवमुक्त की जाए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों को शीघ्र ही पात्रता के आधार पर अप्रूव व अपात्रता की कार्यवाही की जाए।उन्होने निर्देश दिए कि रेट्रोफिटिंग सर्वे को शीघ्र ही पूर्ण किया जाए। वर्ष 2023-24 में ओडीएफ प्लस हेतु चयनित 539 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 196 ग्राम पंचायतों का व्यय शून्य है जिसमें सम्बन्धित कन्सल्टिंग इंजीनियरों को समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि आवंटित ग्राम पंचायतों में शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराएँ एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की एमबी ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराये जिससे ग्राम पंचायत द्वारा ससमय भुगतान किया जा सके। उक्त के अतिरिक्त विकास खण्ड-समरेर में ओडीएफ प्लस ग्रामों में कार्यों की अपेक्षित प्रगति न होने के कारण सम्बन्धित कन्सल्टिंग इंजीनियर सत्यभान को निर्देशित किया गया कि 15 दिवस में ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण कराते हुए सम्बन्धित कार्यों की एमबी ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराएँ। साथ ही सचिव, जिला स्वच्छता समिति को निर्देशित किया गया कि सत्यभान द्वारा यदि 15 दिवस में अपेक्षित प्रगति नहीं की जाती है तो इस सम्बन्ध में सत्यभान के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाए।विकास खंड दातागंज की ग्राम पंचायत गनगोला में नवीन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के सम्बन्ध में समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रस्तावित भूमि के सभी प्रपत्र को जाँच लिया जाय कि चयनित भूमि सुरक्षित श्रेणी की न हो तदोपरान्त कार्यवाही की जाए। विकास खण्ड-उझानी की ग्राम पंचायत-मलिकपुर में निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट के सम्बन्ध में समिति द्वारा सचिव, जिला स्वच्छता समिति को निर्देशित किया गया कि फर्म से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय कार्य पूर्ण कराते हुए प्लांट को क्रियाशील कराए। गोर्बधन योजना की पूर्ण समीक्षा हेतु प्रथक से बैठक का आयोजन किया जाए।गंगा एक्शन प्लान योजनान्तार्गत चयनित 67 ग्रामों के सापेक्ष 66 ग्रामों को एवं जनपद के कुल मॉडल किये जाने वाले ग्रामों के लक्ष्य 884 मॉडल के सापेक्ष 258 ग्रामों को मॉडल घोषित किया जा चुका है। सीडीओ निर्देश दिए कि घोषित किये जा चुके मॉडल ग्रामों के सत्यापन हेतु कमेटी गठित करते हुए सत्यापन करा लिया जाए।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा एवं समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। -

वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट का करें अनिवार्य रुप से प्रयोग
वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट का करें अनिवार्य रुप से प्रयोगयातायात पुलिस ने प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए कुल-328 वाहनों का किया गया चालानभदोही। प्रदेश व्यापी “द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के तहत शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यातायात प्रभारी व जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर भ्रमण कर ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा व बस चालकों आदि को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है।इस अवसर पर गलत दिशा में खड़े वाहनों, स्पीड, पार्किंग के विरुद्ध संपूर्ण जनपद में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नियमों के शत-प्रतिशत पालन के लिए जागरूक किया गया। वाहनों पर रेट्रोरिफ्लेक्टर लगाया गया। यातायात नियमों की जानकारी हेतु पम्पलेट वितरित किया गया।साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रर्वतन की कार्रवाई करते हुए वाहनों के नंबर प्लेटों पर अनाधिकृत रूप से जाति सूचक, धर्म सूचक व अन्य आपत्तिजनक टिप्पणी लिखें 162 वाहनों का चालान, मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग करने वाले 13 वाहन चालकों, खतरनाक तरीके, तेज रफ्तार से वाहन चलाना वाले 10 वाहन चालकों, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों ,रेसिंग एवं स्टंट बाईकर, कार चालकों-11 का चालान, अनाधिकृत रुप से संचालित 35 बसोंका चालान,शहर के प्रमुख स्थलों पर अवैध रुप से खड़े 85 वाहनों का चालान सहित कुल-328 वाहनों का नियमानुसार चालान किया गया। सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े 264 वाहनों को हटवाया गया।सभी से वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने के लिए अपील की गई।सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों के माध्यम से भी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर, नियमों के पालन के लिए अपील की जा रही है। -

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक हुई संपन्न
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक हुई संपन्नअजीत विक्रमगाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक मंगलवार को सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अपर मुख्य अधिकारी ने विधायक ओम प्रकाश सिंह, विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक जय किशन साहू, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक शुरू किया। बैठक में कुछ बिंदुओं पर सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसमें 26 मार्च 2023 के अनुमोदन पर विचार, पुनरीक्षित बजट अनुमान, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के अनुमोदन पर विचार, मूल बजट अनुमान, वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अनुमोदन पर विचार, विभव व संपत्ति कर, वर्ष 2023-2024 के कर सूची के अनुमोदन विचार और अनुपूरक वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन पर विचार शामिल रहा। बैठक के अंत में अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बैठक समाप्त करने की घोषणा की गई।
-

ग्रामीणों को दिया जाए प्रधानमंत्री आवास: फारवर्ड ब्लॉक
ग्रामीणों को दिया जाए प्रधानमंत्री आवास: फारवर्ड ब्लॉकमांगों को लेकर फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने विकास खंड कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शनभदोही। आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के बाद गांवों में विकास कार्य की कमी, कमीशनखोरी बढ़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। उनके द्वारा प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद गांवों में नया प्रधानमंत्री आवास ग्रामीणों को नहीं मिल रहा। ग्रामीणों को नया आवास दिया जाए। गांवों में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाए। पैमाइश कराकर चकरोडों पर मिट्टी व खड़ंजा बिछवाकर मरम्मत कराया जाए। नरेगा के मजदूरों को साल में 250 दिन काम दिया जाए और 500 रुपया प्रति दिन के हिसाब से मजदूरी दिया जाए। उन्होंने कहा कि भदोही जिले के गांवों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति किया जाए। उत्तर प्रदेश के विकास खंडों से विकास निधि का रुपया 40 प्रतिशत जो गुजरात भेजा जा रहा है। उसको वहां पर न भेजा जाए। क्षेत्र पंचायत समिति में रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक यूनिट काटकर राशन दिया जा रहा है। उस पर रोक लगाई जाए।इस मौके पर लक्ष्मणधारी गौड़, शांति, रेशमा, मालती, ज्योति, केवला देवी, अदालत, केशव प्रसाद, डिप्टी, भरत यादव, अखिलेश गौड़, हुबलाल यादव, नंदलाल व उमाशंकर यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव व संचालन जिला महामंत्री रामजीत यादव ने किया। -

रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत चेयरमैन ने सोन नदी में छोड़ी मछलियां
रोहू, कतला, मृगल मछलियों के समृद्धि के लिए किया गया यह कार्यक्रमचोपन,सोनभद्र। स्थानीय सोन नदी के तट पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक विशेष गतिविधि शुरू की गई थी। जिससे सोन नदी में मछली उत्पादन को विस्तार, गहराई, विविधता व पानी का उपयोग करके बढ़ाया जा सके। जिसे देखते हुये बुधवार को सोन नदी में रिवर रैंचिग कार्यक्रम का मत्स्य विभाग की ओर से आयोजन किया गया। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कार्यकर्ताओं के साथ एक लाख दस हजार मछलियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, सरकार द्वारा रिवर रैंचिंग का कार्य किया जा रहा है। सोन नदी में जो उनकी अपनी प्रजातियां हैं- रोहू, कतला, मृगल की जातियां कम हो रही हैं। उनकी समृद्धि के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इससे नदी की सफाई भी होती है और मछुवारों की आय भी होता है। प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद व जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने कार्यक्रम में मौजूद मछुआरों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोन नदी की जैव विविधता को बनाए रखने एवं मछुआरों के बेहतर जीविकोपार्जन को उचित दिशा देना हैं। कार्यक्रम में नगर के रहने वाले लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव संतोष साहनी, डॉ विजय साहनी, मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक पारस सिंह, फूलचंद चौधरी, राकेश ओझा, सुनील सिंह, नीतीश निषाद, जयप्रकाश साहनी, प्रदीप साहनी, मुनेश निषाद, छोटेलाल साहनी, अशोक निषाद, रामभजन निषाद, जितेंद्र बैसवार इत्यादि लोग मौजूद रहे। -

डायट सैदपुर में सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण
ओपेन्दर कुमार-पहल टुडेगाजीपुर : उप शिक्षा निदेशक उदयभान सर के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट सैदपुर-ग़ाज़ीपुर में जिला स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषद के सौ अध्यापकों का पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का सकुशल समापन हुआ।इस प्रशिक्षण में राज्य शैक्षिक और अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा प्रदत्त माड्यूल पर आधारित विषयों सुरक्षा एवं संरक्षाः लर्निंग आउटकम्स से जुड़ाव,सुरक्षा एवं संरक्षाः अभिप्राय एवं आयाम,विद्यालय स्तर पर स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता,आपदा एवं आपदा प्रबन्धन,सड़क सुरक्षा एवं यातायात,साइबर सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा सम्बन्धी मुद्दे,कानूनी प्रावधान एवं नीतियाँ,शिकायत निवारण तंत्र,विभिन्न स्तरों पर हितधारक:उनकी जिम्मेदारियाँ एवं अपेक्षाएँ,सुरक्षा संरक्षा किट एवं आकस्मिक चिकित्सा,बाल सुरक्षा एवं संरक्षा समिति और सुरक्षा योजना निर्माण के चरण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर पी पी टी,विडियो और गतिविधियों आदि के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।आज लंच के बाद डायट प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल ने इस पूरे प्रशिक्षण का सार बेहतरीन अंदाज़ में पेश किया। उन्होंने ने सुरक्षा एवं संरक्षा के सभी पहलूओं पर रोशनी डाली और शिक्षकों से इसे अपने अपने विद्यालयों और सामाजिक परिवेश में अमल में लाने की बात कही। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभुराम चौहान ने अपने सम्बोधन में इस प्रशिक्षण के उद्देश्य,महत्व और उपयोगिता आदि पर शानदार प्रकाश डाला। इसी तरह वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव पाठक ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व आदि पर बेहतरीन रोशनी डाली।साथ ही उन्होंने ने इस प्रशिक्षण को मौजूदा माहौल में एक अदभुत,आवश्यक और दैनिक जीवन में विशेष कर बच्चों के लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों का फीडबैक सेशन सम्पन्न हुआ। फीडबैक सेशन के बाद प्रतिभागी शिक्षकों को वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभुराम चौहान,राजीव पाठक,प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल और प्रवक्ता राजवंत सिंह के हाथों ट्रेनिंग नोडल,तीनों संदर्भदातागण और प्रतिभागी शिक्षकगण को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों ने बहुत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन के दायित्व का निर्वहन प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डा0 मन्ज़र कमाल ने किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों हेतु चाय,भोजन पानी और स्टेशनरी आदि की अच्छी व्यवस्था थी।इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अभय चंद्रा,आलोक तिवारी,आलोक कुमार,बृजेश कुमार,राकेश यादव,कनिष्ठ सहायक गौरव जायसवाल और ज़िले भर के प्रतिभागी शिक्षक आदि उपस्थित रहे।