Author: News Editor
-

राजनैतिक दलों के उपस्थिति मे जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने ई0वी0एम0 गोदाम का किया स्थलीय निरीक्षण
कृपाशंकर यादवगाजीपुर । आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों/मंत्रियों/प्रतिनिधियों के उपस्थिति मे रायफल क्लब गाजीपुर एवं आर टी0आई0 गाजीपुर में ई0वी0एम0 गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्रा में सी0सी0टी0वी0 कैमरा हाई क्वालटी लगवाने का ई0वी0एम0 प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया। गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी निष्ठा से रखे एवं आस-पास किसी भी अन्य व्यक्त उपस्थित नही रहेगे। ई0वी0एम गोदान से निकलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी की उपस्थित में दरवाजे को बन्द कर शील किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। -

शहादत दिवस के अवसर पर वीर बाल दिवस के रूप में गोष्ठी आयोजित,सभी को श्रद्धांजलि अर्पित
ओपेंद्र कुमारगाजीपुर । सिक्खों के दसवें व अंतिम धर्म गुरु, गुरु गोविंद सिंह के दो अबोध पुत्रों जोरावर सिंह, फतेह सिंह तथा माता गुजरी देवी के शहादत दिवस के अवसर पर वीर बाल दिवस के रूप में गोष्ठी आयोजित कर तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई। नगर के महाजन टोली स्थित गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस मनाया गया। वीर बाल दिवस जांबाज वीर बालकों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था और सभ्यता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए यह उनकी कहानियों को याद करने और जानने का दिन है कि कैसे उनकों जिंदा दीवाल में चुनवा दिया गया और फतेह सिंह की सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों सहजादो को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था और लाख प्रयत्न के बावजूद उन वीर बालकों के इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर क्रमशः 9 एवं 7 साल की उम्र में जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर यह घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को सिख गुरु के बेटों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा 1699 में गोविंद सिंह जी के द्वारा धर्म की रक्षा हेतु खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटे अजीत सिंह जुझार सिंह जोरावर सिंह और फतेह सिंह सभी खालसा के हिस्सा थे उन चारों को 7 वर्ष से 19 वर्ष की ही अवस्था में मुगल शासकों द्वारा मार डाला गया था। उनकी शहादत का सम्मान करने के क्रम में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस में श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुद्वारा प्रमुख एवं प्रमुख समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह,चरणजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, विनोद अग्रवाल, रास बिहारी राय, सुनील गुप्ता, संजीव गुप्ता, अविनाश सिंह, नितीश दुबे, शशिकांत शर्मा, मयंक जायसवाल ,संतोष जायसवाल, विजय राय मुन्ना,अजय कुशवाहा सहित नंदू कुशवाहा एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू ने किया।इसी क्रम में मोहम्मदाबाद, दिलदारनगर एवं जामानिया में गुरूद्वारे में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल सदर पश्चिमी अध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत धरी कला मे गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी नेता रासबिहारी राय ने कहा कि बालकों और राष्ट्रीय प्रेरणास्रोत जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने प्राण गवांकर शहीद होना स्वीकार किया लेकिन मुगल आक्रांताओं की अधिनता स्वीकार न करते हुए साहस और शौर्य का परिचय दिया। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया यह निर्णय सिर्फ धर्म के प्रति अडिग साहस और शौर्य के प्रतिक फतेह सिंह एवं जोरावर सिंह का सम्मान नहीं बल्कि सनातन सभ्यता संस्कृति के प्रत्येक भारतीय का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस वीर उर्वरा भूमि के समस्त सनातनी राष्ट्रीय सम्मान व स्वाभिमान का यह पावन बलिदान दिवस है। संचालन पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष मनोज बिंद ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, मुरली कुशवाहा, रामजी बलवंत, उदय प्रताप सिंह मन्नू, प्रदीप बिंद गोरखनाथ विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। -

प्रधान संगठन ने कराया प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण
प्रधान संगठन ने कराया प्रधानों की समस्याओं का निस्तारणबुलंदशहर/औरंगाबादअखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक ब्लाक मुख्यालय जहांगीराबाद पर मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी जगमालसिंह मावई ने सभी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुना। बैठक के पश्चात उन्होंने सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह से मिलकर ग्राम प्रधानों की सभी समस्याओं का निस्तारण कराया।बैठक में संगठन की प्रगति और काम काज सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से सहयोग करने का आग्रह किया गया।बैठक की अध्यक्षता चौधरी जगमाल सिंह मावई ने की तथा संचालन जिला सचिव बिक्रम सिंह पाली परतापुर ने किया।इस अवसर पर मूलचंद गिरी मुल्तानी, योगेन्द्र सिंह कोड़ा शमशाबाद, सोनू कुमार भर्रा,कुशल कुरैना,पीतम माजरा, रविन्द्र स्याली झाया, नरेंद्र ईसनपुर,उदय सिंह डकरौली, नरेंद्र ककरई, रवि बादशाह पुर,पवन जसर, श्यौराज सिंह तहगौरा आदि अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे। -

गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के द्वारा सूरजकुंड मेला ग्राउंड में, तीन दिवसीय भव्य गुर्जर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के द्वारा सूरजकुंड मेला ग्राउंड में, तीन दिवसीय भव्य गुर्जर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
फरीदाबाद: गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के द्वारा सूरजकुंड मेला ग्राउंड में, तीन दिवसीय भव्य गुर्जर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गुर्जर समाज की परंपरागत साहित्य एवं संस्कृति देखने को मिली। इस मेले में लगभग 18 राज्यों से लगभग 10 लाख से अधिक लोगों ने इस मेला में आकर इस गुर्जर महोत्सव की शोभा बढ़ाई है । गुर्जर महोत्सव में शैक्षणिक,संस्कृत,राजनीतिक तथा सामाजिक लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
गुर्जर महोत्सव के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला । गुर्जर समाज की महिलाओं ने तरह-तरह के नृत्य एवं कला की प्रस्तुति की,एवं गुर्जर परंपरागत वेशभूषा में नजर आई। इस महोत्सव में गुर्जर समाज के धरोहर को दिखाने का अद्भुत प्रयास किया गया । जिसमें तरह-तरह के रंग-बिरंगे स्टॉल्स देखने को मिले और तरह-तरह की गुर्जर समाज की परंपरागत चीज स्टॉल पर नजर आई वहीं महिलाओं के लिए विशेष मंच बनाया गया जिसमें महिलाएं विशेष तौर पर अपने नृत्य एवं कल कई प्रस्तुति कर सकें, गुर्जर समाज की गुजरी बहाने माताएं जो घर में और अपने समाज में के बीच अपने कल की प्रस्तुति करती हैं उन सभी महिलाओं को एक मंच प्रदान किया गया जहां पर महिलाओं ने आकर अपने कल और संस्कृति को आगे बढ़ते हुए नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति की इस महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र विश्व विख्यात कलाकार वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजेश कुमार जी की कलाकृतियां रही राजेश कुमार जी ने 2000 से अधिक पेंटिंग्स बनाई है जिनको इस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. -

सर्दी से बचाव हेतु जिला कारागार में क्रिसमस डे पर जरूरतमंद बंदियों को बांटे गए गर्म कपड़े
सर्दी से बचाव हेतु जिला कारागार में क्रिसमस डे पर जरूरतमंद बंदियों को बांटे गए गर्म कपड़ेडीके निगमबुलंदशहर सोमवार को जिला कारागार में क्रिसमस के शुभ अवसर पर कारागार के बहुउद्देशीय हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्था डिनाइट विंग्स यंग फाउंडेशन दिल्ली के सह संस्थापक आनन्द सिंह तथा विवेक कुमार लाल राजीव गुप्ता एवं अन्य सदस्यों के द्वारा कारागार में निरूद्ध जरूरतमंद बंदियों को ठंड के मौसम में शीतलहर से बचाव हेतु 450 नग पुरूष जैकेट, 50 नग महिला जैकेट, 110 नग ऊनी कम्बल, 100 नग गर्म ट्राउजर एवं 10 नग महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को उम्र के अनुसार गर्म जैकेट वितरित की गई। उक्त संस्था के माध्यम से पूर्व में भी कारागार में निरूद्ध बंदियों के मानवीय सहयोग एवं कल्याण हेतु अनेकों धर्मार्थ कार्य किये गये हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग के लिए सहमति व्यक्त की गई हैं।
-

राष्ट्र चेतना मिशन ने पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
राष्ट्र चेतना मिशन ने पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत*बुलंदशहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में आयोजित शिशु एवं बाल स्वयंसेवकों के पथ संचलन का राष्ट्र चेतना मिशन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर स्वागत शिविर लगाकर पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ अभिनंदन किया।सोमवार को नगर के जेपी जनता इंटर कॉलेज परिसर में एकत्रीकरण एवं बौद्धिक मार्गदर्शन के पश्चात सैकड़ों शिशु एवं बाल स्वयंसेवकों का नगर के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन प्रारम्भ हुआ। जेपी जनता इंटर कॉलेज से आरंभ होकर अस्पताल रोड, पुरानी यादगार कोतवाली रोड, मोती बाग तिराहा, काला आम चौराहा होते हुए वापस कॉलेज में संपन्न हुआ।इस दौरान शोभा यात्रा के मार्ग पर शहीद चौक के निकट राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा भव्य स्वागत शिविर लगाकर दर्जनों पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार, स्वस्ति वाचन और भारत माता के जयघोष के साथ पुष्पवर्षा कर नन्हे मुन्ने संघ स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया। 4 वर्ष से 14 वर्ष तक के सैकड़ों बच्चे पूर्ण गणवेश में कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।स्वागत समारोह में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, प्रियंका सिंह, वन्दना अग्रवाल, सह सचिव मयूर अग्रवाल, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, नगर संयोजक विकास सिंह, नगर सह संयोजक रवि पाल, श्याम मकवाना, अजयवीर भाटी, धनंजय सिंह, देवेश शर्मा, विशाल सिंह, हर्ष प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संघ के विभाग संघचालक डॉक्टर वीरेन्द्र गर्ग, विभाग व्यवस्था प्रमुख सुनील शर्मा, जिला प्रचारक पंकज कुमार, जिला कार्यवाह अमित कुमार, नगर संघचालक विनोद कुमार, नगर कार्यवाह मनोज कुमार, नगर विद्यार्थी प्रमुख यश गोस्वामी आदि शामिल रहे। -

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया आयुष्मान भव मेले का निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया आयुष्मान भव मेले का निरीक्षणटी 0 बी 0 लालबलरामपुर। रविवार को जनपद बलरामपुर के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया।उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सको व अन्य कर्मियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान भव मेले का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय जिससे इन मेलों का लाभ जनसमुदाय को प्राप्त हो।निरीक्षण में चार चिकित्सकों समेत कुल 11 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मी का वेतन रोकने का आदेश दिया है। आज जनपद में आयोजित आयुष्मान भव मेले में कुल 4853 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले आयुष्मान भव मेले जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में 17 सितंबर से लगातार सप्ताह में एक दिन हेल्थ मेला का आयोजन किया जा रहा है। ये 31 मार्च तक चलता रहेगा। निरीक्षण के समय डॉ चंद्र प्रकाश , अरविंद मिश्रा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के चिकित्सक तथा कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। -

अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें:- जिलाधिकारी
अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें:- जिलाधिकारी
अपराधी, दबंग एवं भूमाफियों के संबंध में प्रत्येक दिन बीट सिपाही एवं चौकीदारों से उनकी गतिविधियों की जानकारी:- पुलिस अधीक्षकहरदोई थाना सम्पूर्ण दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सरकारी एवं अन्य लोगों की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांव में सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले दबंग, अपराधी एवं भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें और छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण गांव में दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह-समझौते के आधार पर करायें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांव के भूमाफियों को चिन्हित करें और सख्त कार्यवाही करते हुए सभी सरकारी एवं गरीबों की भूमि कब्जा मुक्त करायें और गांव के अपराधी तत्वों, दबंग एवं भूमाफियों के संबंध में प्रत्येक दिन बीट सिपाही एवं चौकीदारों से उनकी गतिविधियों की जानकारी लें। इस अवसर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सीओ सदर तथा थानाध्यक्ष सदर आदि उपस्थित रहें। -

स्वच्छ सुन्दर बलरामपुर को दृष्टिगत सेल्फी पॉइंट का उद्वघाटन
स्वच्छ सुन्दर बलरामपुर को दृष्टिगत सेल्फी पॉइंट का उद्वघाटनसदर विधायक पल्टूराम एंव चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने किया बलरामपुर को समर्पितटी, 0 बी 0 लालबलरामपुर/ बलरामपुर चीनी मिल परिवार ने चीनी मिल गेट पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया है जिसका उद्घाटन पलटू राम विधायक सदर के साथ चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने किया। इस अवसर पर निष्काम गुप्ता मुख्य महाप्रबंधक,राजीव अग्रवाल प्रबंधक,डी पी सिंह,शशि प्रताप सिंह,सुरेश गुप्ता,आकाश पांडे,शुभेंद्र गौरव मिश्र सहित चीनी मिल परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। -

ब्लूमिंगडेल स्कूल में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पहल टुडेबदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूँ की ब्लूम्स शाखा में क्रिसमस का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डी॰पॉल स्कूल फ़ादर सीबी कुरीयन व प्रबंधक सर अजिन पॉल ने अतिथि के रूप में पधार कर बच्चों के साथ विशेष प्रार्थना की।बच्चे सेंटा क्लॉस व परियों की वेशभूषा में सजधज कर आये थे।स्कूल निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता,अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता,मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता,श्वेता मेहँदीरत्ता व प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस का विशेष सहयोग रहा।