Author: News Editor

  • गाउन पर सेलिब्रिटी की तरह बनाएं हेयर स्टाइल, सबसे खूबसूरत दिखेंगी आप

    गाउन पर सेलिब्रिटी की तरह बनाएं हेयर स्टाइल, सबसे खूबसूरत दिखेंगी आप

    गाउन पर सेलिब्रिटी की तरह बनाएं हेयर स्टाइल, सबसे खूबसूरत दिखेंगी आप

    अप-टू-डेट और स्टाइलिश दिखने के लिए हम अपने आपको अलग-अलग लुक कैरी करते हैं। मेकअप और आउटफिट के बार परफेक्ट हेयर स्टाइल होना बहुत जरूरी है। आजकल गाउन का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। हम आपको गाउन के साथ स्टाइल किए जाने वाले कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।
    अप-टू-डेट और स्टाइलिश दिखने के लिए हम अपने आपको अलग-अलग लुक कैरी करते हैं। मेकअप और आउटफिट के बार परफेक्ट हेयर स्टाइल होना बहुत जरूरी है। आजकल गाउन का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। ऐसे में आज हम आपको गाउन के साथ स्टाइल किए जाने वाले कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हेयर स्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे। साथ ही आपका लुक भी स्टाइलिश लगेगा।

     

    अनहोनी बता कर नहीं आती । अपने परिवार को आज ही वक़्त रहते 1 करोड़ के टर्म इन्शुरन्स से सुरक्षित करे।

    हाफ-टाई बन हेयर स्टाइल

    बता दें कि आज के समय में हाफ-टाई बन हेयर स्टाइल काफी चलन में है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे छोटे साइज वाले डोनट का उपयोग करना चाहिए। वहीं बचे हुए बालों को हेयर स्टाइलिंग टोंग की मदद से कर्ल कर लें। इस तरह से आपका हेयर स्टाइल बन जाएगी।

     

    मेसी पोनीटेल

    मेसी लुक देखने में काफी मॉडर्न लगने के साथ बेहतरीन भी लगता है। इस हेयर स्टाइल को बनाना काफी ज्यादा आसान होता है। इस हेयर स्टाइल को सजाने के लिए बालों की सिर्फ एक लेयर को पोनीटेल के शुरुआत में गोल-गोल व्रैप कर लें। बता दें कि इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए हेयर स्टाइलर की मदद से पहले सारे बालों को कर्ल कर लें। बालों को कर्ल करने से एक बाउंस बनकर तैयार हो जाएगा। यह हेयर स्टाइल आपको खूबसूरत होने के साथ प्रोफेशनल टच देगा।

    ओपन ट्विस्टिंग हेयर स्टाइल

    कुछ लोग बालों को खुला रखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खुला रखना पसंद है। तो हम आपको मिनटों में बनने वाले हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि ओपन ट्विस्टिंग हेयर स्टाइल बनाना काफी ज्यादा आसान है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आप बालों की एक-एक लेयर की ट्विस्टिंग करनी होगी। इसके बाद उसे पिनअप करना होगा। बचे हुए बालों को भी लेंथ तक कर्ल कर दें। इसके बाद इसे सजाने के लिए आप बीड्स या फ्लोरल हेयर क्लिप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • G20 Summit से पहले PM Modi ने सोशल मीडिया प्रोफाइल ‘एक्स’ पर किया बड़ा बदलाव, लगाई नटराज की फोटो

    G20 Summit से पहले PM Modi ने सोशल मीडिया प्रोफाइल ‘एक्स’ पर किया बड़ा बदलाव, लगाई नटराज की फोटो

    G20 Summit से पहले PM Modi ने सोशल मीडिया प्रोफाइल ‘एक्स’ पर किया बड़ा बदलाव, लगाई नटराज की फोटो

    दिल्ली में आयोजित होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास बदलाव कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल में करवर फोटो में बदलाव किया है। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कवर फोटो को बदलकर इस पर को नटराज की मूर्ति की तस्वीर लगाई है।
    नई दिल्ली जो की जी20 शिखर सम्मेलन का सफल व ऐतिहासिक आयोजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस आयोजन को लेकर पूरी दिल्ली को खासतौर से सजाया गया है। सड़कों पर गमलों, फव्वारों के साथ सजावट की गई है। इस शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर पूरा देश बेहद उत्साहित है।

    वहीं दिल्ली में आयोजित होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास बदलाव कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल में करवर फोटो में बदलाव किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल के कवर फोटो को बदलकर इस पर को नटराज की मूर्ति की तस्वीर लगाई है। बता दें कि ये नटराज की वही मूर्ति है जो जी20 के वेन्यू स्थल भारत मंडपम में स्थापित की गई है। भारत इस साल दिल्ली में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है जो आधिकारिक तौर पर 9 सितंबर को शुरू होगा।

    इस सम्मेलन में आ रहे दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी के लिए भारत ने विस्तृत व्यवस्था की है। भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी। इसके बाद देश भर के 60 शहरों में जी20 से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित की गईं थीं।

    जानें नटराज की मूर्ति के बारे में
    पीएम मोदी के एक्स हैंडल की कवर फोटो जी20 नेताओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा की गई कई पहलों में से एक को दर्शाती है। वहीं जिस नटराज की मूर्ति को भारत मंडपम में लगाया गया है और जिसकी फोटो पीएम मोदी ने कवर पोटो के तौर पर लगाई है वो 18 टन वजन की है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के मुताबिक नटराज की ये मूर्ति अष्टधातु यानी आठ धातुओं से निर्मित नटराज ीक सबसे ऊंची मूर्ति है। जानकारी के मुताबिक इस विशाल मूर्ति के निर्माण में आठ धातुओं का उपयोग हुआ है जिसमें तांबा, जस्ता, सीसा, टिन, चांदी, सोना, पारा और लोहा शामिल है।

    गौरतलब है कि नटराज भगवान शिव को ‘नृत्य के देवता’ के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित करने वाली तस्वीर है। भारत मंडपम के सामने ही इसे लगाया गया है। बता दें कि रात के समय में भारत मंडपम में लगी नटराज की मूर्ति बैंगनी रोशनी की पृष्ठभूमि में चमकती हुई दिखती है। इस मूर्ति को तमिलनाडु के स्वामी मलाई के मूर्तिकार राधाकृष्णन स्टापति और उनकी टीम ने बनाया है। खास बात है कि ये मूर्ति रिकॉर्ड सात महीने में तैयार हुई है। जानकारी के मुताबिक नटराज की इस प्रतिमा को खास ग्रीन कॉरिडोर से तमिलनाडु से दिल्ली लाया गया है।

    इसका निर्माण खोई-मोम कास्टिंग प्रक्रिया से हुआ है। इसमें बारीक विस्तृत एकल टुकड़ा मूर्तियां बनाने के लिए किया गया है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि नटराज प्रतिमा में कोई वेल्डेड भाग नहीं हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी ने कहा, जी20 शिखर सम्मेलन से पहले यह प्रतिमा लगभग 10-12 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई थी।

  • तीन महीने में निराश्रित गोवंश का संरक्षण करने के निर्देश, प्रदेश में लगभग तीन लाख ऐसे गोवंश

    तीन महीने में निराश्रित गोवंश का संरक्षण करने के निर्देश, प्रदेश में लगभग तीन लाख ऐसे गोवंश

    तीन महीने में निराश्रित गोवंश का संरक्षण करने के निर्देश, प्रदेश में लगभग तीन लाख ऐसे गोवंश
    लखनऊ
    योगी सरकार ने प्रदेश में अगले 3 माह के अंदर निराश्रित गोवंश के संरक्षण के आदेश दिए हैं। बीते दिनों आगरा, सुल्तानपुर एवं पीलीभीत जैसे जनपदों में हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सरकार ने कड़े शब्दों में कहा है कि ऐसी घटनाओं की आगे पुनरावृति न हो। उल्लेखनीय है कि सरकारी आंकड़ों में अभी भी लगभग 2.5 से 3 लाख निराश्रित गोवंश होने की जानकारी है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने सभी के संरक्षण के निर्देश जारी किए हैं।

    घटनाओं की न हो पुनरावृत्ति
    मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बैठक में कहा कि अगले तीन महीने में निराश्रित गोवंश का संरक्षण किया जाए। साथ ही घटनाओं की पुनरावृति न हो। पंचायतों द्वारा नगरीय क्षेत्रों में संरक्षित गोवंशों में पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जाए। बुंदेलखंड क्षेत्र में 15 सितम्बर तक खुले पशुओं को संरंक्षित कर लिया जाए। जनपद हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बदायूं आदि की सड़कों एवं नदियों के किनारों पर बहुत अधिक संख्या में गोवंश का विचरण होता है। शहरों में भी मंडियों के समीप एवं कालोनियों में गोवंश विचरण करते हैं। नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। नए अस्थायी गो- आश्रय स्थलों की स्थापना की सूचना तत्काल प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी से लेकर एसडीएम तक सतत अनुश्रवण एवं पोर्टल का प्रयोग सुनिश्चित हो।

    ग्रामीण क्षेत्रों में कैटल कैचर आपरेशन चलाएं
    मुख्य सचिव ने कहा कि नदियों के किनारे हजारों की संख्या में गोवंश विचरण करते हैं। ट्रैक्टर माउंटेड कैटल कैचर की व्यवस्था एवं ट्रैक्टर का क्रय सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी विशेष दस्ते बनाकर आपरेशन चलाएं। हाइवे पर अन्तर्विभागीय कार्मिकों की विशेष टीमें बनाई जाएं। दस्तों के लिए टीम लीडर, कार्मिक, उपकरण एवं वित्तीय व्यवस्था हो, जबकि आकड़े न छुपाएं और कार्यवाही करें।
    गोवंश के लिए घरों में पहली रोटी बनाएंगे शहरवासी, चलेगा अभियान, गाय को गोद लेकर करना होगा 600-7200 रुपये दान
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के अनुरूप गोवंशों के भरण पोषण के लिए अभिनव कदम उठाया गया है। शहर के हर नागरिकों को उनके भरण पोषण करने की जिम्मेदारी होगी। गौ-ग्रास सेवा योजना के तहत शासन ने नई गाइड लाइन तय कर अभियान चलाया जाएगा। हर घर में बनने वाली पहली रोटी, पहला आटे का चोकर गाय के नाम से निकाला जाएगा। गोवंश को गोद लिया जाएगा। इसके लिए गो प्रेमियों को मासिक और सालाना शुल्क देना होगा। इस पैसे से गुड़, सेंधा, नमक, चोकर, हरा चारा खरीदा जाएगा।

    शहरी इलाकों से लेकर देहात क्षेत्र में अब गोवंशों के भरण पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और गौशाला की आय सृजन के लिए गोमय उत्पादों, बायो गैस कम्पोस्ट खाद, गोमूत्र आदि उत्पादन, बिक्री करने की कार्ययोजना बनी है। नगर निगम अधिकारी इस कार्ययोजना के तहत अभियान चलाने और लोगों को जागरूक करने की तयारी शुरू हो गई है। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. आदित्य तिवारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में सड़कों, सार्वजनिक स्थलों निराश्रित, बेसहारा गोवंश के विचरण से निकाय की अवस्थापना सुविधाओं को होने वाले नुकसान और जनसामान्य को होने वाली असुविधा, गोवंशों के प्रति क्रूरता को रोकने के लिए कान्हा गौशाला का संचालन किया जा रहा है। इन गौशालाओं का संचालन नगर निगम खुद संसाधनों से करता है कुछ शासन से अनुदान धनराशि से जरिए किया जाता है। इसलिए अब शासन ने गोवंश के भरण पोषण में शहर के हर नागरिक के योगदान को शामिल किया है।

    जनता लेगी गोवंश को गोद, चलेगा जागरूक अभियान
    गौशालाओं के संचालन का बोझ नगर निकायों पर न पड़े और गोवंश का भरण पोषण में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए शहर से लेकर देहात तक गोवंश को गोद लिए जाने के लिए नगर निगम अभियान चलाएगा। इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में अभियान शुरू किया जा रहा है। शासनादेश पर पहली रोटी गाय को और आटे का चोकर गाय को अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के 80 वार्डों में अभियान की रूपरेखा तय होगी। पार्षदों से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों को इसकी जिम्मेदारी सौपी जाएगी। अभियान के तहत शहरवासियों से रोटी, चोकर को इक्ठ्ठा किया जाएगा।

    गोवंश को गोद लेंगे शहरवासी
    गौ ग्रास सेवा योजना के तहत गो प्रेमियों को गोवंश को गोद देने का अभियान चलेगा। जो भी गोद लेगा उन्हें मासिक या वार्षिक शुल्क देना होगा। 600 रूपये मासिक और 7200 प्रतिवर्ष का शुल्क निर्धारित किया है। जो भी पैसा इक्ट्ठा होगा इससे गोवंश के लिए गुड़, सेंधा नमक, चोकर, हरा चारा आदि के इंतजाम किए जाएंगे। नगर निगम नदौसी में गौशाला का संचालन कर रहा है। जिसमें 1130 गोवंश हैं। इन गोवंशों को रोजाना 318 कुंतल चारा, 687 कुंतल भूसा और 10 दिन में 2300 कुंतल चोकर खिलाया जाता है। इस पर नगर निगम रोजाना 48 हजार रुपये खर्च करता है। नगर आयुक्त निधि गुप्ता ने बताया कि गोवंश के भरण पोषण के लिए गौशालाओं में इंतजाम किए गए हैं। जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। गोवंश को गोद लेने के लिए हर नागरिक को जागरूक किया जाएगा।

  • मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    लखनऊ में सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार को कंपनी में काम करते समय मशीन में फंसकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     

     

    सरोजनीनगर के तपोवन नगर निवासी सुरेश कुमार (35) इलाके में ही नादरगंज के अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित शशि केबल्स लिमिटेड कंपनी में काम करता था। परिजनों का कहना है कि सुरेश शुक्रवार सुबह कंपनी में काम कर रहा था। तभी वह अचानक मशीन के चपेट में आ गया। मशीन में फंसकर वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन साथी मजदूरों की मदद से उसे बीमा अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहीं पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालाकि सूचना पाकर पहुंची पुलिस उन्हें काफी देर तक समझाती रही, लेकिन फिलहाल वह कंपनी के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • दरोगा ने की महिला से छेड़छाड़, होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बनाई थी अश्लील वीडियो

    दरोगा ने की महिला से छेड़छाड़, होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बनाई थी अश्लील वीडियो

    दरोगा ने की महिला से छेड़छाड़, होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बनाई थी अश्लील वीडियो

    लखनऊ
    लखनऊ में आलमबाग थाने में तैनात दरोगा अमरेश सिंह ने महिला से छेड़छाड़ की। उसे होटल में ले जाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाया। बेसुध हालत में अश्लील वीडियो बनाई। जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

    लखनऊ में आलमबाग थाने में तैनात दरोगा अमरेश सिंह ने महिला से छेड़छाड़ की। उसे होटल में ले जाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाया। बेसुध हालत में अश्लील वीडियो बनाई। जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं उसके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

     

     

     

     

    पुलिस के मुताबिक एक साल पहले दरोगा सरोजनीनगर के हाइडिल चौकी पर तैनात था। वहीं पर पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई थी। सरोजनीनगर निवासी पीड़िता के मुताबिक पारिवारिक विवाद का मामला था। चौकी प्रभारी अमरेश सिंह ने उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद मदद के नाम पर लगातार गुमराह करते रहे। उसे सरोजनीनगर इलाके के वाई किंग होटल में बुलाया। जहां नशीला पेय पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। इस दौरान दरोगा ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। होश में आने पर दरोगा ने उसे अश्लील वीडियो दिखाया और धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस पर विरोध किया तो उसकी होटल में जमकर पिटाई की थी।

    बदनाम करने की दे रहा था धमकी
    पीड़िता का आरोप है कि किसी तरह वहां से निकली। इसके कुछ दिन बाद से ही दरोगा उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने शादी होने की दुहाई देने लगी तो भी धमकाने लगा। दरोग अमरेश ने कहा कि उसे बदनाम कर देगा। जब विरोध करने लगी तो दरोगा ने उसे जान से मारने व सोशल मीडिया में वीडियो व फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।

    प्रभारी निरीक्षक आलमबाग शिवशंकर महादेवन के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दरोगा अमरेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामला एक साल पुरानी है। सरोजनीनगर इलाके में पूरी वारदात हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे, इंडिया-एनडीए की ताकत का पैमाना बनेंगे नतीजे

    सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे, इंडिया-एनडीए की ताकत का पैमाना बनेंगे नतीजे

    सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे, इंडिया-एनडीए की ताकत का पैमाना बनेंगे नतीजे

    लखनऊ
    यह सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी। दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। बीजेपी ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बना दिया था।

    घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 15वें राउंड में सुधाकर सिंह ने बड़ी लीड बना ली है। सुधाकर सिंह को 58 हजार 771 वोट मिले। वो भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 20 हजार 715 वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह को 38056 वोट मिले हैं।

    काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।

    यूपी के लोगों की निगाहें घोसी के चुनाव परिणामों पर लगी हुई हैं। एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। दूसरी तरफ सपा के साथ पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओम प्रकाश राजभर बीजेपी के खेमे में लौट आए हैं। तो इस तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा भी होगी। ओम प्रकाश राजभर उस इलाके में कितने मजबूत हैं यह चुनाव इस बात की भी परीक्षा देगा।

    दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई सीट

    यह सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी। दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। बीजेपी ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बना दिया था। दूसरी ओर सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था।

    रालोद और कांग्रेस का समर्थन

    इन चुनावों में सीधी टक्कर सपा और बीजेपी के बीच में है। कांग्रेस और रालोद ने सपा को समर्थन देने की घोषणा की है। इन्होंने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता इन चुनावों में प्रचार करने के लिए नहीं गया है।

    बसपा ने कहा नोटा दबाएं

    सबसे चौंकाने वाला रुख बसपा का रहा है। बसपा ने अपने वोटरों को संबोधित करते हुए कहा है कि वह वोट देने ना जाएं। यदि जाते भी हैं तो नोटा का बटन दबाएकर आएं।

    सीओ की ड्यूटी ना लगाने की मांग

    सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पुलिस सीओ की ड्यूटी घोसी में मतगणना स्थल पर नहीं लगाये जाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन देकर कहा कि अल्पसंख्यकों को मतदान से रोकने, समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं पर बल प्रयोग करने और उनकी पिटाई करने के आरोपी विनीत सिंह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीओ की मतगणना स्थल पर मौजूदगी रहने पर मतगणना निष्पक्ष नहीं हो सकेगी।

    इन सात सीटों पर होगी गणना

    सात सीटों में दो त्रिपुरा की धनपुर, बॉक्सानगर और एक-एक सीट घोसी, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, केरल की पुतुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी में 5 सितंबर को मतदान हुआ था। मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 से होगी।

  • सनातन धर्म विवाद में सीएम योगी की एंट्री, बोले- जिसने भी चुनौती दी वो मिट गया

    सनातन धर्म विवाद में सीएम योगी की एंट्री, बोले- जिसने भी चुनौती दी वो मिट गया

    सनातन धर्म विवाद में सीएम योगी की एंट्री, बोले- जिसने भी चुनौती दी वो मिट गया
    लखनऊ कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज का समय जब पूरा देश सकारात्मक दिशा में बढ़ने का काम कर रहा तब कुछ लोगों को ये अच्छा नहीं लगता।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म पर ओछी टिप्पणी कर चर्चा में आए तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन और I.N.D.I.A. गठबंधन को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिना नाम लिए आड़े हाथ लिया। सीएम योगी ने गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म सत्ता परजीवियों से नहीं मिटने वाला है। उन्होंने कहा कि जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं डिगा था कंस की हुंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से, उस सनातन धर्म को कोई क्या मिटा पाएगा।

    सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म पर उंगली उठाने का मतलब है मानवता को संकट में डालने का कुत्सित प्रयास करना। सीएम योगी यही नहीं रुके उन्होंने सनातन धर्म को सूर्य की तरह ऊर्जा देने वाला बताते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति मूर्खतावश सूर्य की तरफ थूकने का प्रयास कर रहा है तो उसे समझना चाहिए कि सूर्य तक उसका थूक नहीं पहुंचेगा, बल्कि पलटकर थूक उसके सिर पर ही गिरेगा। साथ ही उसकी आने वाली पीढ़ियों को लज्जित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें भारत की परंपरा पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।

    सीएम योगी ने कहा कि ईश्वर को मिटाने वाला मिट गया। 500 साल पहले सनातन का अपमान हुआ। आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। विपक्ष तुच्छ राजनीति करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भारत की प्रगति में व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रहा है। सीएम योगी ने कहा कि हर काल में सत्य को झुठलाने का प्रयास हुआ है। क्या रावण ने झुठलाने का प्रयास नहीं किया था? उससे पहले हिरण्यकश्यप ईश्वर की और सनातन धर्म की अवमानना करने का प्रयास नहीं किया था? क्या कंस ने ईश्वरीय सत्ता को चुनौती नहीं दी थी? ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देने वाले आज क्या कर रहे हैं, उनकी स्थिति क्या है? सब कुछ मिट गया। कुछ नहीं बचा। जैसे सत्य है, शाश्वत है। वैसे ही सनातन धर्म भी सत्य और शाश्वत है।
    सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार के रूप में श्रीकृष्ण का जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुए था। पांच हजार वर्षों से लगातार भगवान श्रीकृष्ण की आदर्श प्रेरणा भारत समेत पूरी दुनिया के मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है। भारत के अंदर जब भी अत्याचार और अन्याय हुआ तो हमारे ईश्वरीय अवतारों ने एक विशिष्ट प्रकाश पुंज के रूप में समाज का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने शांति काल में सामान्य नागरिकों को कर्म की प्रेरणा प्रदान करने वाला ‘कर्मण्ये वाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ का मंत्र दिया। वहीं संकट काल में समाज को परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् के मंत्र को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। इस दौरान सीएम योगी ने संस्कृतिक कार्यक्रम का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उनके साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

     

  • अगस्त 2023 में किस कॉम्पैक्ट एसयूवी की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, जानें टॉप-5 का हाल

    अगस्त 2023 में किस कॉम्पैक्ट एसयूवी की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, जानें टॉप-5 का हाल

    अगस्त 2023 में किस कॉम्पैक्ट एसयूवी की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, जानें टॉप-5 का हाल
    नई दिल्ली

    भारत में ग्राहकों को एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। इनमें से कॉम्पैक्ट एसयूवी को सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। इस खबर में हम बता रहे हैं कि कौन सी कॉम्पैक्ट एसयूवी को अगस्त महीने में सबसे ज्यादा खरीदा गया। साथ ही टॉप-5 एसयूवी में कौन-कौन सी गाड़ियां शामिल हुईं। इसकी जानकारी भी दे रहे हैं।

    मारुति ब्रेजा
    मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा इस एसयूवी की बिक्री हुई। जानकारी के मुताबिक कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अगस्त महीने में मारुति ब्रेजा की कुल 14572 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर एसयूवी की बिक्री साल 2022 के मुकाबले चार फीसदी कम हुई है।

    सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान

    टाटा पंच
    टाटा की ओर से इस सेगमेंट में पंच एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली इस एसयूवी को भारतीय बाजार में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल बिक्री 14523 यूनिट्स रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

    मारुति फ्रॉन्क्स
    मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्क्स को ऑफर किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान इस एसयूवी को तीसरी पोजिशन हासिल हुई। इसे साल 2023 के दौरान ही लॉन्च किया गया है। बीते महीने इसकी कुल 12164 यूनिट्स की बिक्री भारतीय बाजार में हुई है।

    क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

    ह्यूंदै वेन्यू
    ह्यूंदै की ओर से वेन्यू को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बीते महीने में इस एसयूवी की कुल बिक्री 10948 यूनिट्स की रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में भी तीन फीसदी की कमी दर्ज की गई।

    कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

    टाटा नेक्सन
    टाटा की ओर से नेक्सन एसयूवी को भी इसी सेगमेंट में लाया जाता है। नेक्सन एसयूवी की अगस्त महीने में कुल बिक्री 8049 यूनिट्स की रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में 47 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    ह भी पढ़ें – Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

    अन्य एसयूवी का रहा यह हाल
    टॉप-5 के बाद भारतीय ग्राहकों को जिन एसयूवी पसंद किया गया। उनमें ह्यूंदै एक्सटर, महिंद्रा एक्सयूवी 300, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर रहीं।

     

  • प्रीमियम हैचबैक का नया वर्जन हुआ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार है इंजन

    प्रीमियम हैचबैक का नया वर्जन हुआ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार है इंजन

    प्रीमियम हैचबैक का नया वर्जन हुआ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार है इंजन
    नई दिल्ली

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली कार को नए वर्जन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

    भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली कार को नए वर्जन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस हैचबैक कार को नए वर्जन में किन खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है।

    लॉन्च हुई कार
    ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर आई-20 को ऑफर करती है। जिसे ग्राहकों की ओर से काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन अब कंपनी ने इस कार को और बेहतर करते हुए इसे नए वर्जन में लॉन्च कर दिया है।

    क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

    कैसे हैं फीचर्स
    कंपनी की ओर से नई आई-20 कार में कई नए फीचर्स दिए हैं। इनमें 40 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स, 23 नए कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इनके साथ ही इस कार में छह एयरबैग, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, तीन पाइंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, नए एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, 16 इंच अलॉय व्हील्स, ग्रे और ब्लैक रंग का ड्यूल टोन इंटीरियर, सेमी लैदरेट सीट्स, डी-कट स्टेयरिंग व्हील, एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम, बोस के सात स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

    छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

    कितना दमदार इंजन
    कंपनी की ओर से नई आई-20 में 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिसके साथ आईएसजी तकनीक को दिया गया है। जिससे एवरेज बेहतर होता है। इस इंजन के साथ ही मैनुअल और आईवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं। 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन से कार को 61 किलोवाट और 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
    कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

    कितनी मिलेगी वारंटी
    कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि कार को तीन साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ ऑफर किया गया है। साथ ही इसमें अमेजॉन ग्रे रंग को जोड़ा गया है। इसके साथ ही कार को एटलस वाइट, टाइटन ग्रे, सिल्वर, स्टारी नाइट के सिंगल टोन के अलावा ड्यूल टोन में भी खरीदा जा सकता है।
    इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

  • आजकल चलन में है ‘लैटे मेकअप’, जानें इसे अप्लाई करने का तरीका

    आजकल चलन में है ‘लैटे मेकअप’, जानें इसे अप्लाई करने का तरीका

    आजकल चलन में है ‘लैटे मेकअप’, जानें इसे अप्लाई करने का तरीका
    नई दिल्ली

    प्रियंका द्विवेदी

    Trending Makeup: प्राकृतिक और मासूम लुक के लिए महिलाओं को लैटे मेकअप खूब भा रहा है। इसमें कॉफी के कई शेड्स का इस्तेमाल कर अलग-अलग लुक दिया जाता है। लैटे मेकअप आजकल काफी चलन में है। यह मेकअप त्वचा को प्राकृतिक, मुलायम और चमकदार लुक देता है। इसमें कॉफी यानी हल्के ब्राउन कलर के विभिन्न शेड्स को शामिल किया जाता है लेकिन इसको करते समय कुछ न कुछ कमी रह जाती है। ऐसे में बेहतर लुक पाने के लिए कुछ बातों को जानना जरूरी है।

    क्लींजिंग और मॉइश्चराइजर

    पहले चेहरे को क्लीन करें, फिर मॉइश्चराइज करें। इससे मेकअप लंबे समय तक तरोताजा बना रहेगा और त्वचा स्वस्थ एवं चमकदार दिखेगी। इसके बाद प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर मेकअप को लंबे समय तक टिके रहने में मदद करेगा और इसे आपके चेहरे पर एक समान लुक मिलेगा।

    फाउंडेशन का इस्तेमाल

    आप चेहरे पर लाइट फाउंडेशन लगा सकती हैं। इसका रंग चेहरे के रंग से मिलता-जुलता होना चाहिए। अगर आपको बहुत अधिक फाउंडेशन की आवश्यकता नहीं है तो आप लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं या बीबी क्रीम लगा सकती हैं, या फिर पाउडर फाउंडेशन का उपयोग भी कर सकती हैं।
    Trending Makeup how to do latex makeup at home in hindi

    कंसीलर और ब्लशर

    अगर चेहरे पर दाग-धब्बे या काले घेरे हैं तो आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका रंग फाउंडेशन के रंग से एक या दो शेड हल्का हो, फिर गालों पर ब्लशर लगाएं। ब्लशर ब्राउन रंग का और चेहरे के रंग से मिलता-जुलता डार्क या हल्का हो। अगर चेहरे का रंग हल्का है तो पीच ब्लशर और अगर गहरा है तो आप ब्राउन ब्लशर ट्राई कर सकती हैं।

    पेंसिल लाइनर

    अगर आप चाहें तो आंखों को पेंसिल आईलाइनर और मस्कारे से भी सजा सकती हैं। लैटे मेकअप में आईलाइनर का रंग ब्राउन रखें और आई शैडो में पूरी आंखों को ब्राउन रखें और बीच में हल्की-सी चमक देने के लिए डार्क के साथ गोल्डन रंग का उपयोग करें। मस्कारा का रंग भी डार्क ब्राउन रखा जाता है। आप अपनी आईब्रो को ब्राउन रंग से जैसा मन हो, सजा सकती हैं।

    लिपस्टिक और लिप लॉस

    होंठों पर ब्राउन म्यूट रंग की लिपस्टिक उपयोग करें। लैटे मेकअप में लिप ग्लॉस को सबसे बेहतर माना जाता है। यह नेचुरल लुक देता है और होंठों को चमकदार भी बनाता है। आप चाहें तो लिपस्टिक के ऊपर या ऐसे भी लिप ग्लॉस का उपयोग कर सकती हैं।

    मान्या शर्मा, सौंदर्य विशेषज्ञ –

    लैटे मेकअप ऐसा मेकअप लुक है, जो आपको नेचुरल और ग्लोइंग लुक देता है, साथ ही ऑफिस या पार्टी में भी आप इसे लगाकर जा सकती हैं। यह बहुत सिंपल और मासूम लुक देता है, साथ ही कम समय में कंप्लीट हो जाता है। लैटे मेकअप के लिए आप अपनी पसंद का कोई भी फाउंडेशन इस्तेमाल कर सकती हैं, फिर आंखों को हाइलाइट करने के लिए ब्राउन आई शैडो का इस्तेमाल करें और पलकों पर लाइट ब्राउन मस्कारा लगाएं।

    गालों पर ब्लश लगाएं और होंठों को म्यूट लिपस्टिक या लिप ग्लॉस से सजा सकती हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि लैटे मेकअप प्राकृतिक और ग्लोइंग मेकअप है, इसलिए भारी मेकअप का इस्तेमाल करने से बचें।