Author: News Editor

  • महिला आरक्षण बिल: अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

    महिला आरक्षण बिल: अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

    महिला आरक्षण बिल: अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

    लखनऊ
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में मोदी सरकार द्वारा पास किया गया आधा-अधूरा बिल ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास है। जनता इसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे आधा-अधूरा बिल करार दिया है।

     

    उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि नयी संसद के पहले दिन ही भाजपा सरकार ने ‘महाझूठ’ से अपनी पारी शुरू करी है। जब जनगणना और परिसीमन के बिना महिला आरक्षण बिल लागू हो ही नहीं सकता, जिसमें कई साल लग जाएंगे तो भाजपा सरकार को इस आपाधापी में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या जरूरत थी। भाजपा सरकार न जनगणना के पक्ष में है न जातिगत गणना के इनके बिना तो महिला आरक्षण संभव ही नहीं है।

     

    ये आधा-अधूरा बिल ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास है, इसका जवाब महिलाएं आगामी चुनावों में भाजपा के विरूद्ध वोट डालकर देंगी।

     

    लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सपा-बसपा ने बिल में ओबीसी और एससी-एसटी समाज की महिलाओं के लिए कोटा की मांग की है। यह बिल राज्यसभा में पास हो चुका था लोकसभा में बिल को मंगलवार को मंजूरी दी गई। हालांकि, इसमें कई पेंच हैं जिससे इसका कार्यान्वित होना चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है।

  • इस रंग का लहंगा बन रहा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद, शादी से पहले आप भी डालें एक नजर

    इस रंग का लहंगा बन रहा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद, शादी से पहले आप भी डालें एक नजर

    इस रंग का लहंगा बन रहा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद, शादी से पहले आप भी डालें एक नजर
    नई दिल्ली

    शादी का दिन बेहद अहम होता है क्योंकि इसी दिन लड़कियों की नई जिंदगी का आगाज होता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। शादी के दिन लड़की अपने जीवनसाथी के साथ नये सपनों और उम्मीदों का सफर शुरू करती है। इस दिन को और खास बनाने के लिए लड़की के घरवाले हर वो काम करते हैं, जो होने वाली दुल्हन को पसंद होता है।

    शादी के लिए होने वाली दुल्हनें अपनी पसंद के मेकअप से लेकर लहंगे तक का खास ध्यान रखती हैं। हर दुल्हन को ट्रेंड के हिसाब से ही हर चीज चाहिए होती है। एक समय था, जब शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा ही पसंद किया जाता था, पर अब समय बदल गया है। आज के समय में गोल्डन रंग का लहंगा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे गोल्डन लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल चलन में हैं।

    अंकिता लोखंडे

    अंकिता ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल लाल लहंगे को छोड़ कर गोल्डन रंग कै हैवी वर्क वाले लहंगे को चुना। इस लहंगे में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ अंकिता ने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की थी और अपने लहंगे से मिलते-जुलते कलर की चूड़ियां और कलीरें को एक्ट्रेस ने ट्राई किया था। उनका पूरा लुक बेहद कमाल का था।

    मौनी रॉय

    अपने संगीत समारोह में मौनी ने गोल्डन रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। मौनी के इस लहंगे पर हैवी गोल्डन जरी के धागों का वर्क था। इसके साथ ही फुल स्लीव ब्लाउज और प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक को और खास बना रही है।

    ईशा अंबानी

    अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ने अपने रिसेप्शन में दुनिया के मशहूर डिजाइनर ‘वैलेंटिनो’ का एक खूबसूरत सुनहरा लहंगा पहना था। ईशा के लहंगे में बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। ईशा ने अपने खूबसूरत लहंगे को डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था।

    तारा सुतारिया

    फिल्मी नगरी में तारा सुतारिया को आए बेहद कम ही वक्त हुआ है, लेकिन कम समय में उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इनके पास लहंगों का काफी शानदार कलेक्शन है। ये गोल्डन और व्हाइट लहंगा तारा पर कमाल का लग रहा है।

    राधिका मर्चेंट

    अनंत अंबानी के साथ अपनी सगाई में राधिका मर्चेंट ने बहुत ही खूबसूरत गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे पर हैंड एम्ब्रॉयडर्ड वर्क किया गया है। इसमें गोल्ड जरी, रेशम और क्रिस्टल का काम किया गया है।

    परिणीती चोपड़ा

    अभिनेत्री असल जिंदगी में भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में आप उनके कलेक्शन पर भी नजर डाल सकती हैं। उनका ये गोल्डन लहंगा भी काफी कमाल का लग रहा है।

  • चलन में है बार्बी मेकअप, इन टिप्स को अपनाकर ले सकते हैं लुक

    चलन में है बार्बी मेकअप, इन टिप्स को अपनाकर ले सकते हैं लुक

    चलन में है बार्बी मेकअप, इन टिप्स को अपनाकर ले सकते हैं लुक

    दीप्ति अंगरीश

    इन दिनों बार्बी मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है। इसका पिंक-पिंक मेकअप आपको बार्बी डॉल बना देगा और आपका जलवा हर जगह बिखरने लगेगा। आपको मेकअप में पिंक कलर या मेकअप इंडस्ट्री का अपडेट अपनाना पसंद है तो बार्बी मेकअप आपके लिए है। इन दिनों यह काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें पिंक कलर का उपयोग कर बार्बी डॉल का लुक क्रिएट किया जाता है। इसमें गुलाबी आंखों के लिए हॉट पिंक आई शैडो, गुलाबी गाल के लिए पिंक ब्लश, नाखूनों के लिए गुलाबी नेल पेंट और गुलाबी होंठ के लिए पिंक लिप शेड का इस्तेमाल किया जाता है। बार्बी मेकअप के इतने ही स्टाइल नहीं हैं, इसकी सूची लंबी है। इसमें शामिल हैं, लिलैक बार्बी, लवर बार्बी, मालिबू बार्बी, पंक रॉक बार्बी, ग्लिटजी बार्बी, ड्रीमी बार्बी, ब्लशिंग बार्बी और स्बटल बार्बी। ऐसे में बार्बी मेकअप के लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में जानना जरूरी है।

    मरमेड

    यह आपको क्लासी बार्बी लुक देगा। इस लुक में पिंक और पर्पल शेड का ही उपयोग होता है। सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार, मरमेड बार्बी लुक के लिए मेकअप में पिंक और पर्पल शेड का ज्यादा उपयोग होता है। आंखों के लिए पिंक या पर्पल शेड का आईशैडो और फ्रॉस्टेड पिंक लिप कलर का उपयोग होता है, बाकी मेकअप बेस अन्य मेकअप स्टाइल जैसा होता है।

    बोल्ड

    यह मेकअप लुक आप खुद भी क्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में पिंक कॉस्मेटिक शेड ही प्राथमिकता में रहता है। आप युवा हैं, अधेड़ या बड़ी उम्र की महिला, बोल्ड बार्बी लुक आप पर जंचेगा। बस जरूरत है, इस मेकअप को आत्मविश्वास से कैरी करने की।

    नियॉन

    नियॉन बार्बी मेकअप करना काफी आसान है। इसे आप खुद भी कर सकती हैं। बस, जरूरत है अभ्यास की। नियॉन बार्बी मेकअप करने का हर तरीका आपको सर्च इंजन में मिल जाएगा। इसे करने का मन है तो कर डालिए। यह आप पर फबेगा, बस इसे कैरी करते हुए आत्मविश्वास बनाए रखना बहुत जरूरी है।

    इथेरल

    इथरेल बार्बी मेकअप सिर्फ आंखों या होंठों पर नहीं, चीक बोन और जॉ लाइन पर भी किया जाता है। इसके लिए मेकअप का बेस लगा लें। आई मेकअप कर लें। आंखों में पिंक आई शैडो लगाएं। जॉ लाइन और चीक बोन को चीक पॉपर ब्लशिंग हाइलाइटर से एनहैंस्ड करें।

    स्लट्री

    सुना है कभी स्मोकी पिंक आइज के बारे में? स्लट्री बार्बी मेकअप में स्मोकी पिंक आई मेकअप किया जाता है और बाकी हर मेकअप में पिंक शेड की प्राथमिकता रहती है। इस मेकअप में ब्लशर बफी पिंक और हाइलाइटर शिमरी पिंक होना चाहिए, तभी ग्लो दिखेगा।

    कभी-कभी करें

    सुप्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन कहती हैं, अलग हटकर दिखना है, तो पिंक मेकअप करें। यह है बार्बी मेकअप। यह मेकअप हर आउटफिट पर जंचता है। चाहे आप पारंपरिक या वेस्टर्न या इंडो वेस्टर्न पहनें। बस, ध्यान रहे कि पिंक शेड का ओवर प्रयोग न हो और मेकअप के हर स्ट्रोक में सफाई होनी चाहिए। बार्बी मेकअप में कई स्टाइल होते हैं। आप अपनी पसंद से कोई भी मेकअप करें, लेकिन रोजाना नहीं, कभी-कभार ही करें। आखिर कभी-कभी वाली चीज ही आपको हट कर दिखाती है।

  • CCSU के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुख्य गेट पर शव रखकर छात्रों का हंगामा, तालाबंदी

    CCSU के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुख्य गेट पर शव रखकर छात्रों का हंगामा, तालाबंदी

    CCSU के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुख्य गेट पर शव रखकर छात्रों का हंगामा, तालाबंदी

    मेरठ
    मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्र बीटेक र्थड ईयर का छात्र था और बनारस का रहने वाला था।

    मृतक छात्र का शव लेकर जाते साथी
    मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्रा की आत्महत्या की सूचना पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।

     

    जानकारी के अनुसार सीसीएस यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास रूम नंबर 99 में मंगलवार सुबह प्रशांत पुत्र नागेश पांडे निवासी बनारस बीटेक थर्ड ईयर द्वारा पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली गई। छात्रों में चर्चा है कि प्रशांत की चार विषयों में बैक आ गई थी।

    प्रशांत के साथ रूम में रहने वाले दो अन्य छात्र सुबह 8:00 बजे क्लास लेने के लिए कॉलेज चले गए थे। प्रशांत ने क्लास में जाने से मना कर दिया था। उसके बाद प्रशांत ने आत्महत्या कर ली। अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

     

     

  • सुसाइड या हादसा: नोएडा में 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर तो मां एडवोकेट

    सुसाइड या हादसा: नोएडा में 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर तो मां एडवोकेट

    सुसाइड या हादसा: नोएडा में 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर तो मां एडवोकेट

    ग्रेटर नोएडा में एक छात्र की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सौंदर्यम सोसाइटी में एक नाबालिग लड़के (17) की बिल्डिंग की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। प्रणव गाजियबाद के जयपुरिया स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। सोसाइटी के सुपरवाइजर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, छात्र प्रणव अपनी मां और बहन के साथ रहता था। उसके पिता डॉ. अमर श्रीवास्तव आईएमटी दुबई में प्रोफेसर हैं और उसकी मां एडवोकेट हैं। वहीं, बहन बीटेक की छात्रा है। ये लोग मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। यहां एक सोसाइटी में रहते हैं। सोसाइटी के सुपरवाइजर ने मंगलवार की सुबह 6:30 बजे प्रणव की मौत की सूचना पुलिस को पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि प्रणव अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए देर रात चोरी छुपे बालकनी के बंद रास्ते होते हुए बाहर चला जाता था। अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि रात को लौटते समय उसका पैर फिसलने से यह हादसा हो गया। 

  • महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें

    महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें

    महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हम महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें एससी-एसटी और ओबीसी समाज की महिलाओं को अलग से कोटा निर्धारित किया जाना चाहिए।

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश की नई संसद के उद्घाटन के साथ ही ऐसी चर्चा है कि केंद्र सरकार महिलाओं को लोकसभा व राज्य विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण देने के लिए संसद में बिल लाने जा रही है।

    उन्होंने कहा कि हम पहले से ही इस बिल के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की संख्या देखते हुए आरक्षण का प्रतिशत अगर 33 की जगह 50 होता तो भी हम इसका समर्थन करते। उम्मीद है कि संसद में इस पर चर्चा होगी।

    उन्होंने कहा कि इसके तहत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए अलग से कोटा लागू करने की मांग बसपा करती है। संसद से इस बिल के पास होने के बाद लोकसभा व राज्य की विधानसभाओं में महिला सदस्यों के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो जाएंगी।

  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी बोले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका मां यशोदा की तरह

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी बोले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका मां यशोदा की तरह

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी बोले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका मां यशोदा की तरह

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुपोषण किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। जैसे इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों को रोका गया ठीक वैसे ही कुपोषण को भी खत्म करने के लिए काम करना होगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका मां यशोदा की तरह है क्योंकि उन्हें मां यशोदा की तरह बच्चों का पालन-पोषण करना होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के अंतर्गत 1,359 आंगनवाड़ी केंद्रों और 171 बाल विकास परियोजना कार्यालयों के लोकार्पण व शिलान्यास और आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को यूनिफॉर्म हेतु धनराशि अंतरण के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कुपोषित से सुपोषित श्रेणी में आने वाले बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया और डीबीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में 29 करोड़ की राशि हस्तांतरित की।

    उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यह पोषण माह की छठवीं वर्षगांठ है। कुपोषण का परिणाम ठीक नहीं होता है। 1977 से लेकर 2017 तक प्रदेश में 50 हजार से अधिक बच्चों की मौत इंसेफलाइटिस से हुई थी। इसमें 2018 से कमी हुई। इसी तरह आपसी समन्वय से कुपोषण को भी समाप्त करना होगा।

    उन्होंने कहा मिशन मोड पर आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। सांसद और विधायक निधि और सीएसआर फंड से भी आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों को सुपोषित के साथ शिक्षित भी बनाने की जिम्मेदारी है। कुपोषण किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि समाज की लड़ाई है। सभी को मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी। 

  • डेढ़ साल बाद बच्ची को मिली नई जिंदगी: चोट लगने से फट गई थीं दिमाग की नसें, डॉक्टरों ने नहीं लिए पैसे

    डेढ़ साल बाद बच्ची को मिली नई जिंदगी: चोट लगने से फट गई थीं दिमाग की नसें, डॉक्टरों ने नहीं लिए पैसे

    डेढ़ साल बाद बच्ची को मिली नई जिंदगी: चोट लगने से फट गई थीं दिमाग की नसें, डॉक्टरों ने नहीं लिए पैसे

    मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के सेमारी गांव निवासी प्रिया के पिता मुन्ना कुमार गुप्ता चाय बेचकर जीवनयापन करते हैं। मां साधना गृहिणी हैं। प्रिया जब 10 साल की थी तो अक्तूबर 2021 में प्रिया के सिर पर स्कूल में गमला गिर गया था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

    Follow Us

    ये डॉक्टरों का अटूट विश्वास ही था जो डेढ़ साल से वेंटीलेटर पर पड़ी मासूम प्रिया आज हंस बोल रही है। मां पिता ने तो उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के अथक प्रयास ने उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। बिहार रोहतास के मुन्ना कुमार गुप्ता की 10 साल की प्रिया ने आज जिंदगी से जंग जीतकर वेंटीलेटर से व्हीलचेयर पर आ गई है। मां-पिता से अब बातें कर रही हैं। उनके पास तो डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करने के लिए लफ्ज भी नहीं हैं।

    मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के सेमारी गांव निवासी प्रिया के पिता मुन्ना कुमार गुप्ता चाय बेचकर जीवनयापन करते हैं। मां साधना गृहिणी हैं। प्रिया जब 10 साल की थी तो अक्तूबर 2021 में प्रिया के सिर पर स्कूल में गमला गिर गया था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। पांच महीने तक तो परिजन स्थानीय स्तर पर इलाज में लगे रहे लेकिन जब हर जगह से प्रिया के ठीक होने की उम्मीद नहीं मिली तो 28 फरवरी 2022 को मां-पिता से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के अनुसार 11 अप्रैल 2022 को उसका ऑपरेशन किया गया। उसके बाद से ही बच्ची को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आठ महीने तक उसे 24 घंटे वेंटीलेटर पर रखा गया। इसके बाद अगस्त 2023 तक 12-12 घंटे वेंटीलेटर सपोर्ट दिया गया। हालत में सुधार होने पर सितंबर 2023 से वेंटीलेटर से हटा दिया गया। 

    चोट लगने से फट गई थीं दिमाग की नसें

    ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के मुताबिक प्रिया को सर्वाइकल स्पाइन में गंभीर चोट आई थी। चोट लगने से उसके दिमाग की नसें फट गई थीं। सर्जरी के बाद भी बच्ची कोई गतिविधि नहीं कर पा रही थी। पिता की माली हालत ठीक नहीं थी, इसलिए हमने बिना किसी खर्च के इलाज करने का फैसला लिया। उसके लिए अतिरिक्त बेड मंगाकर आईसीयू में लगाया गया। करीब डेढ़ साल से बच्ची इसी बेड पर रही।

    इलाज में ये टीमें रहीं शामिल

    प्रिया के इलाज में न्यूरो सर्जरी के प्रो. कुलवंत सिंह और डॉ. अनुराग साहू के साथ एनीस्थीसिया विभाग की प्रो. कविता मीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    पिता बोले धरती के भगवान, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद मिल गया

    प्रिया को डेढ़ साल बाद व्हीलचेयर के सहारे चलते और बोलते देख पिता मुन्ना कुमार और माता साधना की खुशी का ठिकाना नहीं है। पिता मुन्ना ने बताया कि डॉक्टरों के साथ बाबा विश्वनाथ की कृपा बेटी को मिल गई। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से कैसे इलाज करा पाएंगे, इसकी चिंता थी लेकिन यहां के डॉक्टरों ने ये चिंता भी दूर कर दें।

  •  दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा

     दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा

     दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि राही नेपाल भाग गया था और भारत लौटने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राही को भारत-नेपाल सीमा के पास उत्तर प्रदेश में सोनौली से गिरफ्तार किया गया है।

    दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि राही नेपाल भाग गया था और भारत लौटने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राही को भारत-नेपाल सीमा के पास उत्तर प्रदेश में सोनौली से गिरफ्तार किया गया है।

    उधर, रजा पर छेड़छाड़, मारपीट और पिता को जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाने वाली युवती को महराजगंज नगर पालिका में संविदा पर कंट्रोल रूम में नौकरी मिल गई है। दूसरी ओर रजा पर शासन ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को उसके मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। कार्रवाई के भय से किराएदारों ने कमरा खाली कर दिया है। मकान पर आज बुलडोजर चल सकता है। 

    जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची और कामकाज को समझा। उधर, नोटिस चस्पा होने के बाद राही मासूम रजा के घर को किराएदारों ने खाली कर दिया। रविवार को मकान पर बुलडोजर चल सकता है। साथ ही पुलिस ने उसकी अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आरोपी को जानने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उसका लोकेशन नेपाल में मिला था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जमीन कब्जा कर आरोपी ने बनाया है मकान
    पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने जिस घर को किराए पर दे रखा है, वह हसनैन अब्बासी के नाम पर है। वह बिजली विभाग में काम करते थे। जमीन के बैनामा के बाद हसनैन अब्बासी की मौत हो गई। जमीन के बारे में उनके परिवार के लोगों को जानकारी नहीं मिली। इसका लाभ उठाकर राही मासूम रजा ने जमीन पर कब्जा कर लिया था।

    जुगाड़ से बना था सरकारी वकील
    पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा जुगाड़ से सरकारी वकील बना था, लेकिन उसकी कलई खुल गई। प्रशासन ने उसका पारिश्रमिक रोक दिया। सूत्र बताते हैं कि प्रशासन ने उससे प्रमाणपत्र मांगा था, जिसे वह नहीं दे सका। इसके बाद उसने रकम के लिए सत्ताधारी दल के नेताओं का सहारा लिया। नेताओं ने पैरवी की, लेकिन अधिकारियों ने नियम के विपरित काम करने से मना कर दिया।

    राही मासूम रजा का नाम सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की सूची में नहीं है। वह सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। उसके पास सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस नहीं है। -धर्मेद्र त्रिपाठी, महामंत्री, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन

    पीड़िता को आउट सोर्सिंग के माध्यम से नगर पालिका महराजगंज में नौकरी दी गई है। कंट्रोल रूम में उसकी तैनाती हुई है। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। – डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
  • गोरखपुर मौसम का हाल: पूरे दिन धूप-छांव का खेल, उमस में कमी आने से मिली राहत

    गोरखपुर मौसम का हाल: पूरे दिन धूप-छांव का खेल, उमस में कमी आने से मिली राहत

    गोरखपुर मौसम का हाल: पूरे दिन धूप-छांव का खेल, उमस में कमी आने से मिली राहत

    गोरखपुर में कई दिनों से तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार को आर्द्रता में कमी आने से थोड़ी राहत मिली। ऐसा पूरे दिन चले धूप-छांव के खेल के चलते हुआ। अनुमान है कि अभी दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 19 व 20 सितंबर को बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है।

    एक सप्ताह से बारिश नहीं हो रही है। लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान हो रहे थे। शनिवार की सुबह से मौसम में बदलाव दिखा। बादल छाने से बारिश की आस जगी, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। पूरे दिन सूरज और बादल के बीच आंख-मिचौली का यह खेल चलता रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 78 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 69 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले तीन-चार दिनों से आर्द्रता 75 से 85 के आसपास बनी हुई थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 व 20 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।