Author: News Editor

  • जिलाधिकारी ने दो दिवसीय दीपावली मेले का किया शुभारम्भ   

    जिलाधिकारी ने दो दिवसीय दीपावली मेले का किया शुभारम्भ   

    जिलाधिकारी ने दो दिवसीय दीपावली मेले का किया शुभारम्भ
    अजीत विक्रम
    गाजीपुर  । रायफल क्लब परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे उत्कृष्ट उत्पादों की बिक्री हेतु दो दिवसीय दीपावली मेले का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले में समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे विभिन्न उत्पाद यथा वाल हैंगिंग, धूपबत्ती, अगरबत्ती, डिटर्जेंट, मशाला, गोबर का दिया, सेनेटरी पैड, आवला वर्फी, वर्मी कम्पोस्ट, चायपत्ती, मैट, रुई बत्ती, मोमबत्ती, श्रृंगार सामग्री, तोरण, मूर्ति, दिया, टेडी वियर एवं स्लीपर आदि ब्रिक्री के लिए उपलब्ध है। मेले में जनपद के सभी विकास खण्डों के कुल 37 स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाया गया है। जिसका  जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भम्रण कर लगाये गये उत्पादो का अवलोकन तथा साथ ही स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
            इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्तस्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार, समस्त सहायक विकास अधिकारी (आई एस बी), जिला मिशन प्रबंधक एवं ब्लाक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।
  • उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना,सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट

    उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना,सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट

     

    उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना,सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट
    ओपेंद्र कुमार
       गाजीपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सम्मानित उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना प्रारम्भ किया गया है ।   जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रट के एन आई सी कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियो से प्रेसवार्ता कर इस योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया  कि इस योजना के माध्यम से ं 08 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक जनपद के उपभोक्ताओ को लाभ मिलेगा। इसमे छोटे उपभोक्ताओ को सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट के लाभ प्राप्त होगे। इसके साथ ही विगत मे जारी आर0 सी0 वाले उपभोक्ताओ को भी छूट का लाभ मिलेगा।
    उन्होने बताया कि यह योजना 08 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक कुल 54 दिनों तक तीन चरणों में लागू की गयी है। इस योजना का पहला चरण 08 से 30 नवम्बर, दूसरा चरण 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तथा तीसरा चरण 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा। इस योजना के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं तथा किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है, इसके तहत समस्त विद्युत भार के एल0एम0वी0-1 (घरेलू), एल०एम०वी०-2 (वाणिज्यिक), एल0एम0वी0-4बी (निजी संस्थान), एल०एम०वी०-5 (निजी नलकूप) एवं एल0एम0वी0-6 (औद्योगिक) उपभोक्ताओं को  सरचार्ज राशि पर अधिकतम 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है। साथ ही साथ उपभोक्ताओं को उनके बकाये पर किस्तों में भुगतान की सुविधा का विकल्प भी दिया गया है। योजना के अन्तर्गत विद्युत चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित व्यक्तियों को एक मुश्त भुगतान या किस्तों के माध्यम से अपने जुर्माने की राशि के निस्तारण पर छूट का अवसर प्रदान किया गया है। योजनान्तर्गत 01 कि0वा0 तक भार वाले उपभोक्ताओं द्वारा प्रथम व द्वितीय चरण में पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज में राशि में 100 प्रतिशत की छूट तथा तीसरे चरण में 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय चरण में 12 किस्तों में भुगतान पर 90 प्रतिशत तथा तृतीय चरण में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 01 कि0वा० से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम अवधि में पूर्ण भुगातन पर 90 प्रतिशत, द्वितीय अवधि में 80 प्रतिशत तथा तृतीय अवधि में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उपभोक्ताओं को अपने विद्युत बिलों को किस्तों में भी भुगतान का विकल्प दिया गया है। किस्तों को नियत अवधि में जमा न करने पर 12 किस्तों के मामले में अधिकतम कुल 03 डिफाल्ट की अनुमति होगी। किसी भी उपभोक्ता को लगातार दो डिफाल्ट की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार छः किस्तों के प्रकरण में केवल एक डिफाल्ट की अनुमति होगी तथा छः किस्तों से कम के मामलों में कोई डिफाल्ट की अनुमति नहीं होगी। योजनान्तर्गत निजी नलकूप के उपभोक्ताओं को उनके 31 मार्च 2023 तक के देय सरचार्ज एवं अन्य सभी अर्ह उपभोक्ताओं को उनके 31 अक्टूबर 2023 तक के देय सरचार्ज में छूट प्राप्त होगी। उपभोक्ता योजना अवधि में छूट के बाद देय धनराशि का सीधा भुगतान यू०पी०आई० जनसेवा केन्द्र, विद्युत सखी, मीटर रीडर, राशन की दुकान, किसी भी विभागीय कैश काउण्टर तथा वेबसाईट पर ऑनलाइन भुगतान से इस छूट का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ता कारपोरेशन की वेबसाइट पर जाकर योजना के अन्तर्गत छूट के बाद देय राशि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। विद्युत बिल पर लिखा खाता संख्या फीड करते ही उपभोक्ता को समस्त विवरण जिसमें देय धनराशि, मूल धनराशि, सरचार्ज में छूट भुगतान हेतु राशि आदि परिलक्षित होगी।

     

  • आपदाओं से बचाव हेतु ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण

    आपदाओं से बचाव हेतु ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण

    आपदाओं से बचाव हेतु ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण
    अजीत विक्रम
       गाजीपुर । जिलाधिकारी के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में  भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु प्रशिक्षण के दूसरे दिन जनपद की सभी ग्राम पंचायतो, विद्यालयों/स्कूलो, डिग्री कालेजो में जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम प्रधानों ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण कराया गया।  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 24 नवम्बर, 2023 तक अवकाश तिथि को छोड़कर संचालित रहेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक सदर, करंडा, बिरनो , मरदह मोहम्मदाबाद, बाराचवार , जमानिया के ग्राम प्रधानों/प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक राय,  जिला आपदा विशेषज्ञ  ने किया।
  • बीएचयू आई आई टी की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म,दुष्कर्मी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर

    बीएचयू आई आई टी की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म,दुष्कर्मी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर

    बीएचयू आई आई टी की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म,दुष्कर्मी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर
    पहल टुडे:एस के श्रीवास्तव विकास
    वाराणसी/-बीएचयू आईआई टी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने लंका थाने में दर्ज मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और इलेक्ट्रानिक साधनों के जरिये यौन उत्पीड़न करने से संबंधित धारा बढ़ाई है।दोनों धाराएं पीड़िता के बयान के आधार पर बढ़ाई गई हैं।आईआईटी बीएचयू की बीटेक की छात्रा के साथ एक नवम्बर की रात डेढ़ बजे कर्मन बीर बाबा मंदिर से कुछ दूर बाइक सवार तीन युवकों ने अभद्रता की थी। छात्रा को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया था।छात्रा ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी छुआ था।इसके साथ ही उसे जबरन निर्वस्त्र कर बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की धमकी दी थी।छात्रा के बयान के आधार पर लंका थाने की पुलिस ने दर्ज मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) और 509 को भी शामिल किया।मुकदमे की विवेचना जारी है।आईआईटी बीएचयू की छात्रा से छेड़खानी और अभद्रता के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना लंका थाने के इंस्पेक्टर (अपराध) सहजानंद श्रीवास्तव कर रहे थे। दर्ज मुकदमे में आईपीसी की धारा 376 (डी) और 509 की बढ़ोतरी होने के बाद अब मुकदमे की विवेचना लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र को सौंप दी गई है। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बताया कि छात्रा का कलमबंद बयान पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज हो चुका है।बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई गई हैं।आरोपी बच नहीं पाएंगे, वह हर हाल में पुलिस की गिरफ्त में आकर जेल जाएंगे।हालांकि, वारदात के सात दिन पहले बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर उनकी पहचान भी नहीं कर सकी है। इसे लेकर आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं में गुस्सा है। बुधवार को दुष्कर्मियों को पकड़ने की मांग करते हुए आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से वो आईआईटी के डायरेक्टर ऑफिस के बाहर चुपचाप बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे।लेकिन जब 4 बजे के बाद कोई मिलने नहीं आया तो कैम्पस में रैली निकाली।स्टूडेंट्स पार्लियामेंट की ये मांग है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते तब तक वो सड़क पर ही पढ़ाई करेंगे।उन्होंने पुलिस से अपराधियों को पकड़ने की डेडलाइन भी मांगी है।
  • काका ओवरसीज कालीन कम्पनी में पहली बार पहुंचे युराज यजुर राय का जोरदार हुआ स्वागत

    काका ओवरसीज कालीन कम्पनी में पहली बार पहुंचे युराज यजुर राय का जोरदार हुआ स्वागत

    काका ओवरसीज कालीन कम्पनी में पहली बार पहुंचे युराज यजुर राय का जोरदार हुआ स्वागत
    युराज यजुर राय के प्रथम बार पहुंचने पर चारो तरफ रहा खुशियों का माहौल
    भदोही। काका ओवरसीज लिमिटेड कालीन कम्पनी के निदेशक वरिष्ठ कालीन निर्यातक एवं समाजसेवी यादवेंद्र राय काका के पौत्र यजुर राय का पहली बार काका ओवरसीज कालीन कम्पनी में आगमन ब्रहस्पतिवार को हुआ। उनके आगमन को लेकर पूरे कालीन कैम्पस को कुमकुमो व फूल मालाओं से सजाया गया था। उनके आगमन को लेकर कम्पनी के सभी वर्कर व स्थानीय लोग कम्पनी के गेट के पास फूलो का हार लेकर कतार दर कतार खड़े रहे। जैसे ही युराज यजुर राय अपने पापा नितेश राय व मम्मी प्राक्षी राय के साथ गाड़ी से बाहर निकले वैसे ही सभी लोग स्वागत करने के लिए पहुंच गए। युराज यजुर राय का बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। पूरे कालीन कम्पनी में खुशियों का वातावरण रहा। युराज के दादा यादवेंद्र राय काका व दादी रीता राय को लोगो ने उनके पौत्र के प्रथम बार काका ओवरसीज लिमिटेड कालीन कम्पनी में आगमन पर बधाई देते रहे वहीं दादा यादवेंद्र राय व दादी रीता राय खुशियों से झूम रहे थें। लोगो मे खूब मिठाइयां बांटी गई। एक तरफ दिवाली पर्व की खुशी तो दूसरी तरफ युराज यजुर राय के आने की खुशी चारचांद लगा रहा था। आए हुए सभी लोगो का यादवेंद्र राय काका ने आभार प्रकट किया।
  • जाणता राजा महानाट्य का  मंचन के निमित्त  जखनिया खंड की आवश्यक बैठक हुई संपन्न

    जाणता राजा महानाट्य का  मंचन के निमित्त  जखनिया खंड की आवश्यक बैठक हुई संपन्न

    जाणता राजा महानाट्य का  मंचन के निमित्त  जखनिया खंड की आवश्यक बैठक हुई संपन्न
    कमलेश यादव पहल टुडे
    जखनिया गाजीपुर । जाणता राजा महानाट्य का  मंचन के निमित्त  जखनिया खंड की आवश्यक बैठक क्षेत्र की माता तेतरा देवी महाबिद्यालय  के प्रांगण में की गई ।इस दौरान सह जिला संचालक पारस राय ने स्वयंसेवकों को संबोध करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी आज से साढे तीन सौ वर्ष पूर्व हिंदू समाज के लिए प्रासंगिकता को वर्तमान परिवेश के लिए  महान नाट्य प्रासंगिक है। बताया कि यह कार्यक्रम 21 नवंबर से 26 नवंबर तक वाराणसी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एम पी थिएटर के प्रांगण में संपन्न किया जाएगा ।इसकी जागरूकता के लिए लोगों को प्रेरित किया । कहा  चिंतन मनन करें, । इन्होंने महाराज छत्रपति शिवाजी के द्वारा किए गए कौशल , निपुणता, कलाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन्होंने हिंदू साम्राज्य की संभावनाओं के लिए एकांकी रूप से जाने जाते हैं ।इन्होंने बिहार से लेकर राजस्थान, महाराष्ट्र में अपने नेतृत्व में संगठित सेवा करते रहे। बताया कि इस कार्यक्रम के निमित्त सेवा भारती से संग्रहित धनराशि को काशी में कैंसर चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों के लिए आवासीय भवन का निर्माण कर उनके लिए अन्य सुविधाएं मुहैया करवाना भी एक लक्ष्य है। जिसकी पूर्ति के लिए कार्यक्रम को सफल बनाना होगा। मौके पर एडवोकेट योगेंद्र सिंह, अटल सिंह ,झून्ना सिंह, आदर्श जी ,सत्येंद्र जी ,संतोष मिश्रा सुधाकर कुशवाहा ,शारदानंद राय, प्रमोद वर्मा ,सहित काफी संख्या में लोग रहे ।
  • चौपाल लगा कर किसानों को पराली न जलाने हेतु किया गया जागरूक।

    चौपाल लगा कर किसानों को पराली न जलाने हेतु किया गया जागरूक।

    चौपाल लगा कर किसानों को पराली न जलाने हेतु किया गया जागरूक।

    *किसानों को चना राई, मटर, मसूर के मिनी किट का किया गया वितरण।
    पहल टुडे / मसरूर अहमद पत्रकार
    जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्ग दर्शन में राजस्व विभाग, विकास विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को पराली न जलाने हेतु जागरूक एवं पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिसके अनुक्रम में दिनांक 09.11.2023 को उप कृषि निदेशक, रामबचन राम एवम डा0 उमेश कुमार गुप्ता जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात द्वारा विकासखण्ड रसूलाबाद के ग्राम अमरोहिया में कृषक जागरूकता अभियान अन्तर्गत चौपाल लगा कर किसानों को पराली न जलाने हेतु जागरूक किया गया उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को अवगत कराया गया कि फसल अवशेष/पराली जलाने से जहॉ एक ओर पर्यावरणीय क्षति, मृदा स्वास्थ्य एवं मित्र कीटों पर कुप्रभाव पडता है वही दूसरी ओर फसलों एवं ग्रामों में अग्निकाण्ड होने की भी सम्भावना होती है। फसल अवशेष जलाने से मिट्टी के तापमान में वृद्धि होने से मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक दशा पर विपरीत प्रभाव पडता है, मिट्टी में उपस्थित सूक्ष्म जीव नष्ट होते है जिससे जीवांश के अच्छी प्रकार से सडने में भी कठिनाई होती है। पौधे जीवांश से ही पोषक तत्व लेते है तथा इससे फसलों का उत्पादन भी कम होता है। अतः पराली किसी भी दशा में न जलाये। उनके द्वारा किसानों को अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद में पराली दो खाद लो अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत किसान भाई गोशालाओं पर 2 ट्राली पराली देकर, 01 ट्राली की गोबर की खाद प्राप्त कर सकते है। मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फसल अवशेष जलाये जाने पर पूर्णतः रोक लगाते हुए इस दण्डनीय अपराध की श्रेणी में रखा है तथा यदि किसी व्यक्ति द्वारा फसल अवशेष/पराली जलाने की घटना घटित की जाती है तो मा0 राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम की धारा-24 एवं 26 के अन्तर्गत उसके विरूद्ध पर्यावरण क्षतिपूर्ति हेतु 02 एकड़ से कम क्षेत्र के लिए रु0 2500/- प्रति घटना, 02 से 05 एकड़ के लिए रु0 5000/- प्रति घटना और 05 एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए रु0 15000/- प्रति घटना की दर से अर्थदण्ड वसूले जाने का प्राविधान है।
    जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को पी एम प्रणाम योजना अन्तर्गत रासायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसानों एवं कृषि में पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ के संबंध में जागरूक करते हुए नैनो यूरिया, नैनो डी ए पी, एन पी के तथा एस एस पी उर्वरक के प्रयोग विधि एवं लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात द्वारा राजकीय कृषि बीज भण्डार झिंझक एवम विकास खण्ड रसूलाबाद के ग्राम अमरोहिया में किसानों को चना राई, मटर, मसूर मिनी कीट का वितरण किया गया।
  • आधुनिक संसाधनों के साथ संपन्न हुई फखरपुर शिक्षक संकुल बैठक

    आधुनिक संसाधनों के साथ संपन्न हुई फखरपुर शिक्षक संकुल बैठक

    आधुनिक संसाधनों के साथ संपन्न हुई फखरपुर शिक्षक संकुल बैठक

    फखरपुर/बहराइच l खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्र की अध्यक्षता में ब्लॉक फखरपुर के शिक्षक संकुलो की बैठक वीआरसी पर संपन्न हुई। बैठक में प्रेरणा पोर्टल पर संकुलो से प्रत्येक स्कूल की प्रगति की समीक्षा ऑन लाइन डैश बोर्ड पर करते हुए  शिक्षक संकुलो को निर्देशित किया की अधिकतम छात्र उपस्थिति तथा बच्चों को पुस्तक वितरण और ड्रेस वितरण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।अनुराग मिश्र ने शिक्षक संकुल बैठक में आधुनिक स्मार्ट कक्ष का शुभारंभ किया और समस्त बैठक अब बेसिक शिक्षा के सभी स्कूलों की समीक्षा ऑन लाइन ही की जायेगी जिससे किसी भी कार्य में कोताही ना हो।संकुल बैठक में शिक्षक संकुल मिथिलेश मिश्र,विवेक सिंह, साकेत तिवारी,तनवीर आलम,रजत सिंह,बिलाल अंसारी अमित आर्या,दीपशिखा,विनय पांडे,त्रियुगीनारायण आदि शिक्षक संकुल मौजूद रहे।

  • ग्रैप-2 में सख्ती- हॉटस्पॉट में एक हफ्ते तक AQI 400 के पार तो निर्माण कार्य होंगे बंद

    ग्रैप-2 में सख्ती- हॉटस्पॉट में एक हफ्ते तक AQI 400 के पार तो निर्माण कार्य होंगे बंद

    ग्रैप-2 में सख्ती- हॉटस्पॉट में एक हफ्ते तक AQI 400 के पार तो निर्माण कार्य होंगे बंद

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रैप-2 के नियमों को और सख्ती से लागू करने के लिए बुधवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट पर सघन निगरानी का निर्देश दिया गया है। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार सख्त है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रैप-2 के नियमों को और सख्ती से लागू करने के लिए बुधवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट पर सघन निगरानी का निर्देश दिया गया है। अगर अगले एक हफ्ते तक हॉटस्पॉट में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर बना रहा, तो उस हॉटस्पाट के एक किलोमीटर के क्षेत्र के अंदर सभी निर्माण कार्य बंद करने के आदेश दिए जा सकते हैं। सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिया गया है कि रात की ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को हीटर उपलब्ध करवाएं। पाल राय ने कहा कि दिल्ली में ठंड बढ़ने और हवा की गति कम होने के कारण एक्यूआई 350 के आसपास बना हुआ है। आने वाले 15-20 दिन दिल्ली के लिए भारी रहने वाले हैं। ग्रैप-2 लागू होने के बावजूद दिल्ली में कई जगहों पर वायु सूचकांक काफी बढ़ रहा है। 996 आरडब्ल्यूए के साथ अब तक बैठकगोपाल राय ने कहा कि पिछली मीटिंग में सभी एसडीएम को आदेश दिया था कि वह अपने क्षेत्र के आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग करें। अभी तक 996 आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग की है। जगह-जगह सिक्योरिटी गार्ड द्वारा ठंड से बचने के लिए आग जलाने की जो घटनाएं होती हैं, उन्हें रोकने के लिए हीटर देने के आदेश जारी किए गए हैं। सभी सरकारी विभाग के विभाग अध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि वह अपने विभाग में रात की ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को हीटर उपलब्ध करवाए। डीटीसी ने शुरू कीं 128 शटल बसें गोपाल राय ने बताया कि ग्रैप-2 के कार्यान्वयन के तहत डीटीसी और मेट्रो की फ्रीक्वेंसी और फेरे बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम ने डीटीसी ने ज्यादा भीड़भाड़ वाले रूट पर 128 शटल बस सेवा शुरू की है। मेट्रो ने भी 40 फेरे बढ़ा दिए हैं। मेट्रो को आगे और ज्यादा फेरे बढ़ाने के लिए कहा गया है। साथ ही 10 नवंबर तक डीटीसी को 1000 सीएनजी निजी बसों को हायर करने के आदेश दिया गया है। दिल्ली में डीजल बसों की एंट्री पर रोक, जांच के लिए 18 टीमों का गठन गोपाल राय ने बताया कि बुधवार से दिल्ली में एनसीआर से आने वाली डीजल बसों की एंट्री बैन है। केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस 6 बसों की एंट्री होगी। इसकी मॉनिटरिंग के लिए परिवहन विभाग ने 18 टीमों का गठन किया है, जिसमें प्रत्येक टीम में 6 सदस्य हैं। इसमें से 4 परिवहन विभाग और 2 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सदस्य हैं। प्रदूषण से गले में खराश, खांसी और आंखों की जलन से लोग परेशान दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले 75 फीसदी परिवार में कोई न कोई गले में खराश, खांसी और आंखों में जलन से परेशान है। खराब होती आबोहवा के बीच लोकन सर्कल नाम की संस्था ने एक सर्वेक्षण किया। इसमें दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में रहने वाले 32 हजार से अधिक लोगों से प्रतिक्रियाएं ली गई। इस जवाब देने वालों में 69 फीसदी पुरुष और 31 फीसदी महिलाएं थी। इस सर्वेक्षण में पाया गया कि दिल्ली एनसीआर के 38 फीसदी घरों में किसी न किसी को सांस लेने में कठिनाई होती है। वायु प्रदूषण से परेशान 60 फीसदी लोगों ने कहा कि बचाव के लिए अधिक प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की योजना बना रहे हैं। 50 फीसदी लोगों ने प्रदूषित हवा में सांस लेने से रोकने के लिए प्रदूषण-रोधी मास्क पहनने की योजना बनाई है। वायु प्रदूषण के लिए मैनुअल सड़क सफाई, सड़क व निर्माण धूल, बिजली संयंत्र मिशन सहित अन्य को पाया गया। कहा गया कि वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने की समस्या होती है।  प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारी के संबंध में 10366 लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी। इनमें से 75 फीसदी लोगाें ने गले में खराश, खांसी, आंखों में जलन की बात कही। 38 फीसदी लोगों ने सांस लेने में कठिनाई या अस्थमा की बात मानी, 38 ने बहती नाक या बंद होने, चिंता या कठिनाई की बात की। 25 फीसदी ने सोने में कठिनाई, 13 फीसदी ने सिरदर्द की समस्या बताई। वहीं, 13 फीसदी लोगों ने प्रदूषण के कारण कोई समस्या न होने की बात कही।

  • गेमिंग क्षेत्र में नियामक अनुशासन की आवश्यकता: लोको

    गेमिंग क्षेत्र में नियामक अनुशासन की आवश्यकता: लोको

    गेमिंग क्षेत्र में नियामक अनुशासन की आवश्यकता: लोको

    गेमिंग क्षेत्र में नियामक अनुशासन की वकालत करते हुए घरेलू गेम स्ट्रीमिंग मंच लोको ने कहा कि मल्टीप्लेयर बैटल गेम पबजी के निलंबन का इस क्षेत्र पर सकारात्मक असर पड़ा है। लोको के संस्थापक अनिरुद्ध पंडिता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ भारत में गेम कैसे पेश किए जाने चाहिए इस पर एमईआईटीवाई का बहुत स्पष्ट आदेश है। मुझे लगता है कि (पबजी) निलंबन इसका सबसे सही उदाहरण है।’’ गेमिंग क्षेत्र में विकास, विशेष रूप से कराधान पर पंडिता ने कहा कि दुनिया में प्रत्येक नियामक शक्ति या सरकार एक निश्चित तरीके से गेम को समझने और कर लगाने के चरणों से गुजरी है। अपने निवेशक बीजीएमआई-पैरेंट क्राफ्टन के बारे में पंडिता ने ‘‘ भारत को उसका पसंदीदा गेम देने के लिए’’ कंपनी की नियमों का पालन करने के लिए सराहना की। पंडिता ने साथ ही बताया कि कंपनी की योजना पश्चिम एशिया और लैटिन अमेरिका में विस्तार करने की है।