Author: cwsadmin
-

सिंगरौली हरिजन बस्ती मोहल्ला के सड़क में भरा पानी पैदल चलने लायक भी नहीं,रहवासी परेशान,अभी तक नहीं बनीं नालियां।- इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़
सिंगरौली 22 मार्च नगर निगम वार्डों का समुचित विकास करने का दावा करता है और इनके दावे में कितना दम है इसका जीता जागता उदाहरण वार्ड के हरिजन बस्ती मोहल्ले का है। जहां बारिश के साथ-साथ घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क में पानी के जमाव होने से पैदल चलने लायक भी नहीं है।
दरअसल जिला मुख्यालय के चंद कदम दूर वार्ड के हरिजन बस्ती मोहल्ला समस्याओं से जकड़ा हुआ है। आलम यह है कि इस मोहल्ले में पक्की सड़क के साथ-साथ नाली का भी टोटा है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि एक दशक पूर्व आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। जहां आरसीसी सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। रहवासियों की मांग पर सड़क के गड्ढों में भस्सी डाली गयी। लेकिन अब इन दिनों यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं है। बारिश के साथ-साथ घरों का पानी इसी सड़क पर जमा हो रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। लिहाजा मोहल्लेवासी इसी गंदे पानी से चलकर अपने गन्तव्य की ओर पहुंच रहे हैं। दिनमान किसी तरह चल भी जा रहा है रात के समय घर पहुंचने के लिए काफी सोचना पड़ता है। यह समस्या काफी दिनों से है। रहवासियों ने यह भी बताया कि नाली निर्माण के लिए कई बार ननि के अधिकारियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया। कोरा आश्वासन के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा है। रहवासियों ने मेयर, ननि अध्यक्ष, पार्षद एवं निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क का कार्य एवं नाली निर्माण की मंजूरी दिलाये जाने की मांग की है। -

‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगाने पर 100 FIR दर्ज, आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली वैन में भी मिले पोस्टर, 6 गिरफ्तार
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने 100 FIR दर्ज की हैं। सभी केस प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के ऑफिस से निकलते हुए एक वैन से भी पोस्टर जब्त किए गए। इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगे थे। इन पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। IP स्टेट थाने के एक कॉन्स्टेबल ने पप्पू मेहता नाम के एक शख्स को पोस्टर लगाते हुए पकड़ा था। पप्पू के पास 38 बंडल पोस्टर मिले थे।
आम आदमी पार्टी ने पूछा- पोस्टर में आपत्तिजनक क्या है
इधर, आम आदमी पार्टी ने पुलिस कार्रवाई को तानाशाही बताया है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा- मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है, जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दीं? PM मोदी आपको शायद पता नहीं, पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है, एक पोस्टर से इतना डर क्यों?आम आदमी पार्टी पोस्टर मामले को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब CM भगवंत मान भी शामिल होंगे।
पकड़े गए लोगों ने बताया- 50 हजार पोस्टर का ऑर्डर था
स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक ने बताया, ‘दो प्रिंटिंग प्रेस फर्म को ऐसे 50-50 हजार पोस्टर बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक इनमें से कई पोस्टर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए। पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस का नाम प्रकाशित न करने के आरोप में मालिकों को गिरफ्तार किया है।’17 मार्च को पोस्टर छापने का ऑर्डर मिला था
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 17 मार्च को पोस्टर छापने का ऑर्डर मिला था। उसके बाद ये पोस्टर 19 मार्च की रात अलग-अलग लोगों को चिपकाने के लिए दिए गए थे। पोस्टर चिपकाने का काम 20 मार्च की सुबह तक चला।







