Author: cwsadmin

  • दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग जो ना कर सके वह कर दिखाया बैंगलोर परिवहन विभाग ने

    दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग जो ना कर सके वह कर दिखाया बैंगलोर परिवहन विभाग ने

    गोवा और बैंगलोर में ओला उबर बैन फिर दिल्ली में क्यों नहीं?

    आप सभी की जानकारी के लिए बता दे आज के युग में एप बेस्ड वाहन उपलब्ध होना अति आवश्यक है क्योंकि सभी आज इस सेवा को लेने का प्रयास करते हैं, पर ऐसी एप बेस्ड कम्पनी जिस पर राज्य सरकार की लगाम या कोई कानून लागु नहीं ऐसी एप बेस्ड कम्पनी से राज्य की जनता को सुरक्षित और प्रभावी सेवा उपलब्ध हो सकती है यह सोच कर भी दिल घबरा जाता हैं।

    दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग क्या जान बूझ कर जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर ओला उबर जैसी कंपनियों से दोस्ती निभाने में लगी है और दिखावे के लिए उनके खिलाफ़ कार्यवाही की बात करके दिखाना पर कार्यवाही नही करना।

    अभी कुछ समय पहले ओला कम्पनी के साथ मिलकर बुराड़ी में एक बड़ा प्रोग्राम रखकर ऑटो ड्राइवरों से संबंध स्थापित करने का प्रयास भी किया था ऐसे है दिल्ली का परिवहन विभाग और सरकार।

    आपकी जानकारी हेतु बता दें गोवा में ऑटो वालो के साथ मिलकर गोवा परिवहन विभाग ने एप बेस्ड प्रोग्राम बना और चला रखा है जिस कारण गोवा में ओला, उबर जैसी कंपनियों को इजाजत नहीं अब इसी तर्ज पर बैंगलोर परिवहन विभाग भी ऑटो एवम् अन्य वाहन मालिकों के साथ मिलकर अपना एप बेस्ड प्रोग्राम बना कर और शुरु करने जा रहा है और साथ ही बैंगलोर परिवहन विभाग ने ओला उबर कंपनियों की सेवा बैन कर दी जाएगी।

    जब गोवा और बैंगलोर परिवहन विभाग अपने राज्य में ओला और उबर जैसी कंपनियों की सेवा बैन कर सकते हैं तो दिल्ली परिवहन विभाग और दिल्ली सरकार उनसे दोस्ती क्यों निभा रहे हैं क्यों दिल्ली की जनता की सुरक्षा को दरकिनार और लुटवाने में लगे हैं।

    दिल्ली परिवहन विभाग और सरकार दिल्ली की जनता की सुरक्षा के प्रति तत्काल प्रभाव से ओला उबर की सेवा दिल्ली में बैन के आदेश पारित करे

    जनहित में जारी
    संजय बाटला

  • दिल्ली में त्यौहारो के समय में, वाहनों की हड़ताल क्या रंग दिखाएगी

    दिल्ली में त्यौहारो के समय में, वाहनों की हड़ताल क्या रंग दिखाएगी

    दिल्ली में सभी व्यवसायिक वाहन चालक और मालिक सीएनजी पर सब्सिडी ना मिलने के विरोध में कर सकते हैं हड़ताल, कौन कहलाएगा जिम्मेदार ?

    दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली में चल रही कलस्टर कम्पनियों से किए गए एग्रीमेंट के अनुसार प्रति किलो मीटर की देय राशी से 100 प्रतिशत से भी अधिक राशी पर पेमेंट कर रहे हैं, आख़िर क्यों ?

    एग्रीमेंट के अनुसार इसे वायबल्टी फंडिंग गैप कहते हैं और बड़े हुए खर्चों के अनुसार प्रति किलो मीटर देय राशि को बड़ा कर देना जरूरी है। इसका अर्थ साफ है की परिवहन विभाग और दिल्ली सरकार भली भांति परिचित हैं की कब दिल्ली के व्यवसायिक वाहन मालिको को कितने प्रतिशत के अनुसार किराया बढ़ाना जरूरी था पर दिल्ली में सभी वाहन मालिकों को बर्बाद करने की अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के कारण ना तो किराया बढ़ाया और ना ही किसी प्रकार की सब्सिडी दी और ऊपर से जबरदस्ती वाहन मालिकों से सभी सरकारी देय राशि ब्याज समेत वसूलने और अन्य अपने साथ जुड़ी कंपनियों जिन्होंने अपना दायित्व भी नही निभाया के लिए भी देय राशि ब्याज समेत मांग रहे हैं।

    दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग की मिली जुली कार्यशेली और नीतियां सिर्फ क्लस्टर कंपनियों और एप बेस्ड कंपनियों जिन पर इनका रूतबा या ताकत काम नहीं कर रहीं को पूर्ण फायदा देने और बाकी सभी को बर्बाद करने के लिए लागू है।

    दिल्ली में सार्वजनिक वाहन सेवा प्रदान करने वाली अधिकतर श्रेणियां (आरटीवी, ग्रामीण सेवा, ईको फ्रेंडली सेवा, फटफट सेवा) अब दिल्ली की जनता को सड़कों पर बहुत कम नज़र आ रहे होगें और अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने वाले ऑटो, टैक्सी आदि वाहन भी जल्द कम दिखने लगेंगे क्योंकि लगातर सब दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग से सीएनजी पर सब्सिडी या सभी वाहनों को क्लस्टर कंपनियों की तरह प्रति किलो मीटर की देय राशी पर चलवाने की मांग कर रहे थे पर दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग ने अपना क्लस्टर कंपनियों के लगाव में किसी की भी मांग पर ध्यान नहीं दिया और सभी मांगों को रद्दी की टोकरी दिखा दी।

    अब दिल्ली के सभी व्यवसायिक वाहन मालिको ने आपस में बातें कर दिल्ली में चक्का जाम करने का फैसला लेने का विचार व्यक्त किया है।

    यह बिलकुल सच है की अगर दिल्ली के व्यवसायिक वाहन मालिको ने दिल्ली में चक्का जाम और हड़ताल का फैसला कर लिया तो दिल्ली में जनता को परेशानी उत्पन्न होगी और उसके लिए ज़िम्मेदार होंगे दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग।

    जनहित में जारी
    संजय बाटला

  • दिल्ली में सभी व्यवसायिक वाहन चालक और मालिक सीएनजी पर सब्सिडी ना मिलने के विरोध में कर सकते हैं हड़ताल, कौन कहलाएगा जिम्मेदार ?

    दिल्ली में सभी व्यवसायिक वाहन चालक और मालिक सीएनजी पर सब्सिडी ना मिलने के विरोध में कर सकते हैं हड़ताल, कौन कहलाएगा जिम्मेदार ?

    दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली में चल रही कलस्टर कम्पनियों से किए गए एग्रीमेंट के अनुसार प्रति किलो मीटर की देय राशी से 100 प्रतिशत से भी अधिक राशी पर पेमेंट कर रहे हैं, आख़िर क्यों ?

    एग्रीमेंट के अनुसार इसे वायबल्टी फंडिंग गैप कहते हैं और बड़े हुए खर्चों के अनुसार प्रति किलो मीटर देय राशि को बड़ा कर देना जरूरी है। इसका अर्थ साफ है की परिवहन विभाग और दिल्ली सरकार भली भांति परिचित हैं की कब दिल्ली के व्यवसायिक वाहन मालिको को कितने प्रतिशत के अनुसार किराया बढ़ाना जरूरी था पर दिल्ली में सभी वाहन मालिकों को बर्बाद करने की अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के कारण ना तो किराया बढ़ाया और ना ही किसी प्रकार की सब्सिडी दी और ऊपर से जबरदस्ती वाहन मालिकों से सभी सरकारी देय राशि ब्याज समेत वसूलने और अन्य अपने साथ जुड़ी कंपनियों जिन्होंने अपना दायित्व भी नही निभाया के लिए भी देय राशि ब्याज समेत मांग रहे हैं।

    दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग की मिली जुली कार्यशेली और नीतियां सिर्फ क्लस्टर कंपनियों और एप बेस्ड कंपनियों जिन पर इनका रूतबा या ताकत काम नहीं कर रहीं को पूर्ण फायदा देने और बाकी सभी को बर्बाद करने के लिए लागू है।

    दिल्ली में सार्वजनिक वाहन सेवा प्रदान करने वाली अधिकतर श्रेणियां (आरटीवी, ग्रामीण सेवा, ईको फ्रेंडली सेवा, फटफट सेवा) अब दिल्ली की जनता को सड़कों पर बहुत कम नज़र आ रहे होगें और अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने वाले ऑटो, टैक्सी आदि वाहन भी जल्द कम दिखने लगेंगे क्योंकि लगातर सब दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग से सीएनजी पर सब्सिडी या सभी वाहनों को क्लस्टर कंपनियों की तरह प्रति किलो मीटर की देय राशी पर चलवाने की मांग कर रहे थे पर दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग ने अपना क्लस्टर कंपनियों के लगाव में किसी की भी मांग पर ध्यान नहीं दिया और सभी मांगों को रद्दी की टोकरी दिखा दी।

    अब दिल्ली के सभी व्यवसायिक वाहन मालिको ने आपस में बातें कर दिल्ली में चक्का जाम करने का फैसला लेने का विचार व्यक्त किया है।

    यह बिलकुल सच है की अगर दिल्ली के व्यवसायिक वाहन मालिको ने दिल्ली में चक्का जाम और हड़ताल का फैसला कर लिया तो दिल्ली में जनता को परेशानी उत्पन्न होगी और उसके लिए ज़िम्मेदार होंगे दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग।

    जनहित में जारी
    संजय बाटला

  • बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का #डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा, एक #अभियुक्त को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

    बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का #डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा, एक #अभियुक्त को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

    #दिनांक 16/10/2022 को वादी सन्दीप सैनी पुत्र श्री ज्ञान सिह राजीव नगर डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित तहरीर दी गई कि राजीवनगर डोईवाला स्थित मीट की दुकान से दिनांक 15/10/22 को अज्ञात चोरों द्वारा गल्ले सहित उसमें रखे 80,000 हजार रुपये नगद, ए.टी.एम कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागज चोरी कर लिये हैं। वादी के प्रार्थना पत्र पर थाना डोईवाला पर तुरन्त मु0अ0स0 372/22 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
    चोरी की उक्त घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून महोदय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण व मार्ग दर्शन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर उ0नि0 मुकेश कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र सक्रिय कर थाना क्षेत्र मे मुखबिर तंत्र को अभियुक्त की तलाश हेतु मामूर किया गया तथा सुरागरसी- पतारसी करते हुए घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। दिनाँक: 17-10-22 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र गोपाल निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला उम्र 23 वर्ष को राजीवनगर कूडेदान के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किये नगद रूपये 71,300/- के साथ अभियुक्त के घर की छत पर रखे टायर से बरामद किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये माल की बरामदगी व गिरफ्तारी अभि0गण होने पर विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा-411 की वृद्धि की गई है। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

    अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

    पूछताछ का विवरण –

    अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए रात्रि में छिप छिपाकर छोटी मोटी चोरियां करता है । उक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ में बताया कि मेरे द्वारा दिनांक 15.10.2022 की रात्रि को समय 02:00 से 03:00 बजे के मध्य वादी सन्दीप सैनी पुत्र ज्ञान सिह राजीव नगर डोईवाला देहरादून की मुर्गे की दुकान, जो कि राजीवनगर केशवपुरी बस्ती में स्थित है, में काफी दिनों से चोरी करने की योजना बना रहा था तथा उक्त दिनांक को दुकान व आस-पास कोई नहीं था, जिस कारण मैने मौके का फायदा उठाकर शटर खोलकर गल्ले सहित 80,000 हजार रुपये नगद व ए.टी.एम, राशन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागज चोरी कर लिए तथा चोरी किये रूपये को मैने अपने घर की छत पर रखे टायर में छिपा दिया तथा गल्ले व उसमें रखे अन्य सामान/कागजात को चलती सौंग नदी में फेंक दिया।

    *गिऱफ्तार अभियुक्त का विवरण :-

    अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र गोपाल निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, उम्र 23 वर्ष।

    *बरामदगी विवरण :-

    नगद रूपये 71,300/-

    *पुलिस टीम :-

    01- उ0नि0 मुकेश कुमार
    02- कानि0 अभिषेक
    03- कानि0 पंकज सलार
    04- कानि0 मौ0 अरशद

    #आयोजन #देहरादून #amdmiparty #aamaadmiparty #उत्तरप्रदेश #उत्तराखंड #विधानसभाओं #पछवादून #कार्यकारिणी #dgputtarakhand #Update #uttarakhandofficial

  • अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आय के छूटे हुए लोगों के लिए 17 अक्टूबर 2022 तक का मौका अपना एवं परिवार के सदस्यों का कर सकते हैं पंजीयन

    अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आय के छूटे हुए लोगों के लिए 17 अक्टूबर 2022 तक का मौका अपना एवं परिवार के सदस्यों का कर सकते हैं पंजीयन

    भिलाई नगर/ अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए फिर से वेब पोर्टल खोला गया है। ऐसे छूटे हुए लोग जो इस दायरे में आते हैं वह अपना पंजीयन करा सकते हैं, इसके साथ ही अपने परिवार के सदस्यों का भी पंजीयन करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन को लेकर आदेश प्रसारित किया है। अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन नहीं कराने के कारण छूटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग से समस्त व्यक्तियों को नवीन पंजीयन किए जाने के लिए mop up round के तहत दिनांक 16 सितंबर 2022 से 17 अक्टूबर 2022 तक के लिए पोर्टल खोला गया है, जिसका सोमवार को अंतिम दिन होगा। जिससे समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी/कर्मचारी भी इस अवधि में स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते है। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास ने छूटे हुए लोगों से अनिवार्य रूप से पंजीयन करने हेतु अपील की है। पोर्टल में नवीन पंजीयन के लिए वेब पोर्टल cgqdc.in login एवं मोबाइल ऐप cgqdc पर भी उपलब्ध है जिस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकते हैं। भिलाई निगम कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को एवं अपने परिवारों के सदस्यों का आवश्यक रूप से पंजीयन दर्ज कराना होगा। क्वांटीफायबल डाटा आयोग द्वारा नवीन पंजीयन करने हेतु छूटे हुए लोगों के लिए एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है। भिलाई निगम अपील करता है की अंतिम दिन में अपना और परिवार का पंजीयन अवश्य करा ले।

  • ड़क पर उतरी भाजपा , भाजपा के सारे दिग्गज सड़क पर , हजारों लोगो के साथ हुआ जनांदोलन का आगाज ,पढ़िए पूरी ख़बर

    ड़क पर उतरी भाजपा , भाजपा के सारे दिग्गज सड़क पर , हजारों लोगो के साथ हुआ जनांदोलन का आगाज ,पढ़िए पूरी ख़बर

    सड़क सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा द्वारा प्रायोजित पद पद यात्रा की शुरुआत हो गई है।बंदर चुआ से फरसा बहार तक चलने वाले 2 दिवसीय पद यात्रा में भाजपा सांसद गोमती साय पूर्व सांसद विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद नंदकुमार साय ,भाजपा के पूर्व विधायक भरत साय, पूर्व विधायक रोहित साय, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव ,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित जिले के कई दिग्गज भाजपा नेता शामिल रहम हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं का दल फरसाबहार के लिए रवाना हो चुका हैं ।आज छाताबर गांव में सारे पदयात्री रात को   विश्राम करेंगे और सुबह फिर से फरसाबहार के लिए पदयात्रा रवाना हो जाएंगी ।

    बंदरचुआ स्थित अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर पद यात्रा की शुरुआत की गई।

    पदयात्रा से पहले भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय,पूर्व भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ,सांसद गोमती साय और प्रबल प्रताप ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की सरकार को लबरा सरकार बताया और कहा कि कांग्रेस ने 36 गढ़ के चुनाव में 36 वादे किए थे लेकिन एक भी वादा इन्होंने पूरा नहीं किया ।यही वजह है कि आज इतने सारे लोग सरकार की वादा खिलाफी के साथ एक साथ खड़े हो गए है

  • CM धामी ने भारत के साथ राजदूतों से की भेंट ,हुई चर्चा। आखिर किस विषय पर और क्यों ?

    CM धामी ने भारत के साथ राजदूतों से की भेंट ,हुई चर्चा। आखिर किस विषय पर और क्यों ?

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राजदूतों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट को विभिन्न देशों में बढ़ावा देने के लिए राजदूतों से सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की लोगों को  विभिन्न देशों में जानकारी हो इसके लिए और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में पर्यटन, उद्योग,हार्टिकल्चर के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इनको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने सभी राजदूतों से कहा कि जिन देशों में वे कार्य कर रहे हैं, उन देशों की बेस्ट प्रैक्टिस की जानकारी उत्तराखण्ड शासन के अधिकारियों को दी जाय। मुख्यमंत्री ने शासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज और कल राजदूतों के साथ विभिन्न विषयों पर होने वाली बैठकों में जो भी सुझाव प्राप्त होते हैं, उनका पूरा डॉक्यूमेंटेशन किया जाय। उत्तराखंड को उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाने के लिए इन सुझावों को अमल में लाकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी का तेजी से प्रसार हो रहा है। उन्होंने राजदूतों को सुझाव दिया कि राज्य में विभिन्न उत्पादों की जानकारी, टूरिज्म, स्थानीय कल्चर एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित जानकारी के लिए विभिन्न देशों से लोग उत्तराखण्ड आना चाहते हैं तो इसकी भी जानकारी दी जाय। देवभूमि उत्तराखण्ड में सबका स्वागत किया जायेगा और हर संभव सहयोग दिया जायेगा इस अवसर पर विभिन्न देशों में कार्य कर रहे राजदूतों ने सुझाव दिया कि राज्य के पर्वतीय अंचल के उत्पादों एवं भोजन को राज्य की ओर से बढ़ावा दिया जाना चाहिए। राज्य के उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी मेनुफेक्चरिंग,ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग की अच्छी व्यवस्था हो।

     

    बैठक में सुझाव दिया गया कि उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म के रूप में वैश्विक स्तर पर तेजी से उभारा जा सकता है। उत्तराखंड योग की भूमि रही है। यहां से प्रशिक्षण लेकर विभिन्न देशों में लोग योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अधिक से अधिक लोग राज्य में योग का प्रशिक्षण ले सकें, इसकी राज्य में अच्छी व्यवस्था की जा सकती है।इस अवसर पर स्वीडन में भारत के राजदूत तन्मय लाल,तजाकिस्तान में भारत के राजदूत विराज सिंह, पनामा में भारत के राजदूत उपेन्द्र सिंह रावत, ब्रूनेई में भारत के राजदूत आलोक अमिताभ, केन्या में भारत की राजदूत सुश्री नामग्या खम्पा, स्लोबानिया में भारत की राजदूत श्रीमती नम्रता एस कुमार, अल्जीरिया में भारत के राजदूत गौरव अहलूवालिया, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय एवं अपर सचिव नितिन भदौरिया उपस्थित थे।

     

     

  • बिजली का काम करने ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया ,अचानक आ गया करेंट की चपेट में ,वही पर मौत ,पढ़िए पूरी खबर

    बिजली का काम करने ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया ,अचानक आ गया करेंट की चपेट में ,वही पर मौत ,पढ़िए पूरी खबर

    रायगढ़ मुनादी ।। बिजली का काम करने ट्रांफार्मर पर चढ़े एक युवक की जान चली गई।घटना जिले के लैलूंगा थाना के चोरंगा गांव की है।

    जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम विद्यासागर बताया जा रहा है। वह बिजली का काम करने ट्रांफार्मर पर चढ़ा ही था कि अचानक ट्रांसफार्मर में करेंट आ गया और करेंट के चपेट में आने से वही पर उसकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से पहले मृतक के दारा बिजली विभाग को सूचना नहीं दी गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ है ।

     

  • ईडी की कार्रवाई से खुली प्रदेश में भ्रष्टाचार की पोल- भाजपा

    ईडी की कार्रवाई से खुली प्रदेश में भ्रष्टाचार की पोल- भाजपा

    छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों एवं ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के उपरांतभाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी के प्रेस नोट ने छत्तीसगढ़ में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के रकेट की पोल खोल दी है। हम सब ने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के आदिवासियों, का किसानों का आम जनता का मेहनत का पैसा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जाएगा। एक तरफ सरकारी योजनाओं को देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार ने अपनी सारी से सीमाएं लांघ दी है। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास के लिए एक काला अध्याय है।

    बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार के लिए पूरा रैकेट बनाया गया है जिसमें वरिष्ट नौकरशाह, व्यापारी राजनेता और बिचौलिए जुड़े है और छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रतिदिन 2 से 3 करोड रुपये जबरन वसूले जा रहे है। इस प्रकार हजारों करोड़ रुपये वसूली कर गलत कृत्यों में इस्तेमाल किए जा रहे है।

    ईडी के प्रेस नोट का हवाला देते हुए कहा ईडी ने करीब 45 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी,

    सोने के आभूषण, सराफा और करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के अन्य कीमती सामान जब्त किए गए हैं।

    कहा कि भ्रष्टाचार करने के लिए बाकायदा नियम बदले गए कोयले को खदानों से उपयोगकर्ताओं तक मैनुअल जारी करने के लिए ई-परमिट की पूर्व ऑनलाइन प्रक्रिया को संशोधित किया गया था। अनापत्ति प्रमाण पत्र इस संबंध में कोई एसओपी या प्रक्रिया परिचालित नहीं की गई थी। भ्रष्टाचार किस प्रकार से, किस प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है इसकी भी विस्तार जानकारी ईडी ने अपने प्रेस नोट में दी है।

    दिनांक 15.7.22 से बिना किसी एसओपी के 30,000 से अधिक एनओसी जारी किए गए हैं। आवक और जावक रजिस्टरों का रखरखाव नहीं किया गया था। अधिकारियों की भूमिका पर कोई स्पष्टता नहीं है। ट्रांसपोर्टर का नाम, कंपनी का नाम आदि जैसे कई विवरण खाली छोड़ दिए गए हैं।

    तलाशी एवं जांच के दौरान श्री लक्ष्मीकांत तिवारी के पास से 1.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया। उसने स्वीकार किया है कि वह रोजाना 1-2 करोड़ की जबरन वसूली करता था।

    जिन अधिकारियों की शिकायत को आधार बनाकर मुख्यमंत्री जी ईडी पर कार्रवाई की कर रहे हैं उनके घर 47 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 4 किलो के सोने के आभूष मुख्यमंत्री जी और सरकार बताएं अधिकारियों के पास इतने पैसे और सोना मिलने पर उन्हें आश्चर्य क्यों नहीं हुआ।

    भाजपा प्रेसवार्ता के माध्यम से कांग्रेस सरकार से सवाल पूछना चाहती है…

    1) ईडी के प्रेस नोट में विस्तार से भ्रष्टाचार की प्रक्रिया जब्त की गई बेहिसाब राशि, आभूषण, नकदी की जानकारी आने के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी इस्तीफा देगे ?

    2) भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई में बाधा बनने के लिए क्या मुख्यमंत्री जी जनता से माफी मांगेंगे ?

    3) क्या कांग्रेस सरकार अब यह बताएगी कि अधिकारियों राजनेताओं, व्यापारियों का यह भ्रष्टाचार रैकेट 10 जनपथ दिल्ली में कितने रुपए पहुंचा रहा है?

    4) अधिकारियों के घर से नकदी ,आभूषण और अनेक बेहिसाब चीजें मिलने के बाद भी अब तक उन पर निलंबन की कार्यवाही क्यों नहीं हुई है?

    5) जो लोग सरकारी पदों पर या सरकार द्वारा मनोनीत है और जिन पर हुई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया क्यों नहीं गया?

    टीपी  नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस प्रेसवार्ता में पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक ननकी राम कंवर, पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह व जिला महामंत्री संतोष देवांगन समेत बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।।

  • टी20 वर्ल्ड कप: हर्षल पटेल-शमी की 19वें और 20वें ओवर में दमदार गेंदबाजी, भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया

    टी20 वर्ल्ड कप: हर्षल पटेल-शमी की 19वें और 20वें ओवर में दमदार गेंदबाजी, भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया

    एजेंसी खेल न्यूज़ : भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया, 19वें और 20वें ओवर में पलटा मैच।मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके, भुवनेश्व कुमार को दो सफलताएं मिली।बल्लेबाजी में भारत की ओर से केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की दमदार बैटिंग रही।

    ब्रिस्बेन: आईसीसी टी20 विश्व कप में अपने अभियान के आगाज से पहले टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में एक अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हरा दिया। बेहद रोमांचक इस मैच में आखिरी दो ओवरों में टीम इंडिया के हर्षल पटेल और फिर मोहम्मद शमी ने दमदार गेंदबाजी कर भारत की जीत सुनिश्चित की। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम 20 ओवरों में 180 रन बनाकर ऑल आऑउट हो गई।

    शमी की ओर से फेंके गए आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरे। इसमें दो बोल़्ड और एक कैच आउट रहा। वहीं, एक विकेट रन ऑउट से आया। वहीं, बल्लेबाजी में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 186 रन बना सका।

    एरॉन फिंच के आउट होते ही पलट गया मैच

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच की दमदार पारी की बदौलत भारत की ओर से रखा गया लक्ष्य छोटा नजर आने लगा था। ऑस्ट्रेलिया एक समय जीत की ओर तेजी से बढ़ता दिख रहा था लेकिन 19वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षल पटेल ने फिंच को बोल्ड कप मैच का पासा पलट दिया। फिंच जब आउट हुए, उस समय ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदों पर 16 रनों की दरकार थी। फिंच 54 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और सात चौके लगाए। इसके बाद दूसरी ही गेंद पर टिम डेविड (5) भी रन आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट गंवा चुका था।

     

    फिंच के अलावा मिशेल मार्श ने भी 35 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल 23 रन बनाकर ऑउट हुए। भारत की ओर से शमी ने तीन विकेट झटके। दो विकेट भुवनेश्व कुमार के खाते में आए। एक-एक सफलता अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को मिली।

     

    इससे पहले भारत को अभ्यास मैच में पिछले हफ्ते गुरुवार को पश्चिम आस्ट्रेलिया से दूसरे अभ्यास मैच में 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना पाई थी। भारत ने पहला अभ्यास मैच 13 रन से जीता था।

    केएल राहुल-रोहित शर्मा ने दिलाई दमदार शुरुआत

    अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा (15) और केएल राहुल (57) ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 78 रनों की साझेदारी कर ली थी। यहां एश्टन एगर ने राहुल को ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में कैच किया पवेलियन की राह दिखाई। राहुल ने 33 गेंदों की पारी में तीन छक्के और 6 चौके लगाए।

    राहुल के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में रोहित शर्मा भी एश्टन एगर की गेंद पर मैक्सवेल को कैच थमा बैठे। भारत80 रनों पर दो विकेट गंवा चुका था।

    इसके बाद विराट कोहली (19) और सूर्यकुमार यादव के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। कोहली तीसरे बल्लेबाज के तौर पर पवेलियन लौटे। दूसरे छोर पर यादव जमे रहे। कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या भी कुछ खास नहीं कर सके और केवल दो रन बनाकर आउट हुए।

    सूर्यकुमार यादव ने खेली बेहतरीन पारी

    इसके बाद यादव ने दिनेश कार्तिक के साथ 28 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को 150 रनों के पार पहुंचाया। कार्तिक 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। यादव आखिरी ओवर में छठे विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे और इस समय तक भारत 180 रन बना चुका था। यादव ने 33 गेंदों की पारी में एक छक्का और छह चौके लगाए।

    अब भारतीय पारी में दो गेंद पारी शेष थे। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने छक्का जड़ा और भारत का स्कोर 186 पहुंच गया। आखिरी गेंद पर भी अश्विन ने हवा में शॉट खेला पर मैक्सवेल के हाथों कैच हो गए। इस तरह भारत 20 ओवरों में 7 विकेट पर 186 रन बना सका।