परिवन विभाग के कर्मचारियों को भी मिलेगा डीए व दीपावली बोनस
देहरादून। परिवहन निगम ने वर्ष 2016 से लगी मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोक को हटा दिया है। जिससे मृतक आश्रितों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही प्रदेश में लगभग 200 मृतिक आश्रितों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गत दिवस हुई परिवहन निगम बोर्ड बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए है। जिसमें मुख्यमंत्री की पहल पर अब परिवहन निगम में भी दीपावली बोनस के साथ-साथ डीए भी दिया जाएगा।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाज कल्याण व परिवहन मंत्री चन्दन राम दास ने कहा कि लम्बे समय से परिवहन निगम घाटे में चल रहा था। इस बार निगम 20 करोड़ के फायदे में है। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर निगम के कर्मचारियों को दीपावली बोनस के साथ-साथ 4 प्रतिशत डीए देने का प्रस्ताव बोर्ड में पास किया गया है। जिसका शासनादेश आज जारी करा दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि परिवहन निगम में वर्ष 2016 से मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। जिसके कारण मृतक आश्रितों को नियुक्ति नहीं मिल पा रही थी। मृतक आश्रित लगातार नियुक्ति की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर गत दिवस हुई बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही मृतक आश्रितों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें प्रदेश में लगभग 200 मृतक आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। जिसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग को जल्द ही भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले टैक्सी संचालकों पर परिवहन 700 रूपये कर लगाता था जिसमें शत-प्रतिशत छूट देने को निर्णय बोर्ड बैठक में लिया गया है।
मंत्री चन्दन राम दास ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग में भी एक महत्तवपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि वृद्ध व वृद्धा पेंशन में पहले 20 साल का पुत्र होने पर पेंशन नहीं दी जाती थी। अभी सरकार ने निर्णय लिया है कि अगर किसी के 20 साल का पुत्र है उसे वृद्ध व वृद्धा पेंशन मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनके पुत्र की आय 4 हजार से कम हो, बीपीएल हो या अन्तोदय हो तो पेंशन मिल सकेंगी। अब इसके अन्तर्गत प्रदेश में 67 हजार लोगों को पेंशन मिल सकेंगी।
Author: cwsadmin
-

परिवहन विभाग में मृतक आश्रितों को मिलेगी नियुक्ति
-

बदरीनाथ में रात्रि विश्राम के बाद दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी
चमोली। उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा संपन्न कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लौट गए हैं। पीएम मोदी के विमान ने आज सुबह 7.30 बजे बदरीनाथ से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। पीएम मोदी ने रात्रि विश्राम बदरीनाथ में ही किया। पीएम के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बदरीनाथ धाम में ही रुके थे। शुक्रवार को बदरीनाथ दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा अर्चना की।
इस बार के दौरे में पीएम मोदी केदारनाथ धाम के बाद बदरीनाथ पहुंचे। बदरीनाथ में बदरी विशाल की पूजा अर्चना करने के बाद वह देश के अंतिम गांव माणा पहुंचे। माणा से उत्तराखंड के साथ पूरे देश को संबोधित किया। अब तक जो लोग उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम आते थे, उनमें से बेहद कम लोग इस गांव का रुख करते थे। जबकि बदरीनाथ धाम से चंद मिनटों की दूरी पर यह गांव उत्तराखंड का या यह कहें देश का ऐसा अंतिम गांव है जो चीन की सीमा से लगा हुआ है। माणा गांव की खूबसूरत वादियां, पर्वतों से निकलने वाली नदियां किसी का भी मन मोह सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि पांडव इसी गांव से होते हुए स्वर्ग की तरफ गए थे। इसलिए इस गांव इस जगह का महत्व और भी बढ़ जाता हैमाणा गांव से प्रधानमंत्री जब देश को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने इस गांव का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा माणा गांव से उनका नाता लगभग 25 साल पुराना है। जब वह भारतीय जनता पार्टी के एक साधारण से कार्यकर्ता हुआ करते थे। तब बीजेपी नेताओं की एक बैठक इसी गांव में बुलाई गई थी। उस वक्त बीजेपी के तमाम नेता इस बात का विरोध और नाराजगी जाहिर कर रहे थे कि आखिरकार इतने ऊंचे गांव में बैठक बुलाने का क्या औचित्य है। तब उन नेताओं को मैंने यह जवाब दिया था कि जब आप इस गांव में आकर यहां समय बिताएंगे, तभी उत्तराखंड के लोगों के दिलों में आपको स्थान मिलेगा। लिहाजा आज मुझे इस गांव में आकर बेहद अच्छा लग रहा है। मोदी ने यहां पर रहने वाले भोटिया जनजाति के लोगों से मुलाकात भी की और यहां पर बनने वाले गर्म कपड़े और अन्य पदार्थों के बारे में भी बारीकी से जानकारी ली।
-

खाते में आया कि नहीं आया E Sharm Card वाले चेक करें1-1 हजार रूपए डिटेल स्टेटस – इंडिया टीवी एमपी तक
खाते में आया कि नहीं आया E Sharm Card वाले चेक करें1-1 हजार रूपए डिटेल स्टेटस – इंडिया टीवी एमपी तक
E Shram Card Payment Status Check : देश भर में लगभग 28 करोड़ श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इस लेबर कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।
E Shram Card Payment Status Check
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी भारतीय श्रमिक ( Labour ) , जिसकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है, इस लेबर कार्ड ( Labour Card ) योजना में अपना पंजीकरण करा सकता है। आपको बता दें कि सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए 2020 में ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) की शुरुआत की थी।
ये लोग कर सकते हैं रLabour Card जिस्ट्रेशन
ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ( Labour ) में शॉप वर्कर/सेल्समैन/हेल्पर, ऑटो ड्राइवर, ड्राइवर, पंचर मेकर, चरवाहा, डेयरी मैन, सभी पशुपालक, पेपर हॉकर, जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेज़न फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय, ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को शामिल किया गया है। ये सभी लोग लेबर कार्ड ( Labour Card ) बनवा सकते हैं।यह भी जानें :- Online Business Ideas : बिना पैसे लगाए करें अच्छी कमाई, शुरू करें ये ऑनलाइन बिजनेस
E Shram Card भुगतान की स्थितियदि आपने ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, तो यह खबर आपके काम आई है। सरकार ई-श्रम कार्ड रखने वाले श्रमिकों ( Labour ) के खाते में रखरखाव के लिए भत्ता जारी करती है। जो लोग इसके लिए पात्र हैं, उनके खाते में सरकार द्वारा समय-समय पर पैसा जमा किया जाता है। आपको बता दें कि अब लेबर कार्ड ( Labour Card ) की अगली किस्त जल्द ही मजदूरों के खाते में आने वाली है. अगर आपको भी पैसे नहीं मिले हैं तो आप इस तरह से अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
ये सुविधाएं मिलेंगी
ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) योजना में लोगों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। इस योजना से श्रमिक ( Labour ) लाभार्थियों को पेंशन का लाभ सरकार बाद में दे सकती है। गर्भवती महिलाओं के भरण-पोषण पर खर्चा मिल सकता है। साथ ही लेबर कार्ड ( Labour Card ) धारकों को घर बनाने के लिए सरकार की ओर से पैसा मिलेगा। बच्चे की पढ़ाई के लिए सरकार आर्थिक मदद देगी।ऐसे जानें स्टेटस : E Shram Card Payment Status Check
अगर श्रमिक ( Labour ) के खाते में ई-श्रम पोर्टल के जरिए पैसा आया है। तो आप स्थिति की जांच कर सकते हैं । ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का मैसेज चेक करें। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा पासबुक डालकर पता कर सकते हैं। की लेबर कार्ड ( Labour Card ) का पैसा आपके खातें में आया की नही !Labour Card की किश्त जल्द आएगी : E Shram Card Payment Status Check
केंद्र सरकार ने श्रमिकों ( Labour ) के खातों में पैसा जमा करने के लिए देशभर से श्रमिकों का डेटा एकत्र किया है ! उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च 2022 तक ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) धारक श्रमिकों के खाते में पैसा जमा किया है। इसमें 2 करोड़ से अधिक श्रमिकों को शामिल किया गया है और उनके खाते में 1000 रुपये भी जमा किए गए हैं। अब लेबर कार्ड ( Labour Card ) पेमेंट की अगली किश्त 500 रुपये देनी है। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत जमा किया जा रहा है।
E Shram Card में इन योजनाओं का लाभ उठाएं
ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) के श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, स्वरोजगार के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ, अटल पेंशन योजना , लेबर कार्ड ( Labour Card ), प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनाएँ भी उपलब्ध हैं। सभी श्रमिक ( Labour ) अपना कार्ड बनवा सकतें है -

उत्तराखण्ड में नामी कंपनी का नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचते दो गिरफ़्तार ,वाहन सीज। आखिर कहा ?
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
ऋषिकेश। Tied कंपनी के नाम पर नकली डिटर्जेंट पाउडर बेच कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई पुलिस ने दोनों के कब्जे से 306 पैकेट नकली डिटर्जेंट पाउडर एवं एक छोटा हाथी वाहन भी बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रवि कुमार सैनी ने बताया कि विजय सिंह बिष्ट पुत्र अर्जुन सिंह बिष्ट निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश को सूचना दी कि दो व्यक्ति एक छोटा हाथी में नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। जिस पर श्यामपुर पुलिस चौकी से पहुंची टीम ने दो व्यक्ति को एक छोटा हाथी रजिस्ट्रेशन नंबर UP15ET9638 मे नामी कंपनी टाइड के नाम से नकली डिटर्जेंट पाउडर घूम घूम कर गुमानीवाला क्षेत्र में बेचते पकड़ा वे दोनो स्थानीय लोगों को बेवकूफ बनाते हुए कह रहे थे कि यह नामी कंपनी का माल है। जिससे ऑफर के लिए सस्ता बेचा जा रहा है। कई लोगों को यह नामी कंपनी का टाइड डिटर्जेंट पाउडर बता रहे थे।जब उन्होंने एक पैकेट डिटर्जेंट लिया व उसका अवलोकन किया तो उस पर Tied two plus अंकित होना पाया गया, वजन 4 किलो कीमत ₹360 लिखा है। लेकिन ये लोग पाउडर को केवल ₹100 में बेच रहे थे, तो उन्हें संदेह होने पर एक बाल्टी में पानी लेकर उसका मौके पर ही परीक्षण किया गया। तो उसमें कोई झाग नहीं बना केवल नीले रंग का पानी बन रहा था व कोई दानेदार बारीक चीज बाल्टी की तलहटी पर बैठ रही थी। जब उन्होंने इस बारिक दानेदार चीज को चेक किया तो नमक होना पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थानी लोगो की तहरीर के आधार पर दोनों व्यक्तियों को धारा- 420,34 आईपीसी के अंतर्गत मौके से गिरफ्तार कर कुल 306 पैकेट नकली डिटर्जेंट पाउडर व एक छोटा हाथी रजिस्ट्रेशन नंबर UP15ET9638 बरामद किया गया।
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शोएब पुत्र अब्दुल कादिर निवासी ग्राम सापला रोड देवबंद थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष उस्मान पुत्र रईस निवासी ग्राम सापला रोड देवबंद थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष बताया। उन्होंने कहा कि हम दोनों देवबंद में फ्रूट बेचने का काम करते थे। लेकिन काम नहीं चल पाने के कारण उनका किसी लड़के ने जस्सी नाम के व्यक्ति से संपर्क कराया व बताया कि नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचने पर उन्हें काफी मुनाफा होगा। तो वह मान गए तथा 18 अक्टूबर को जस्सी से यह डिटर्जेंट पाउडर खरीद कर लाए व दूर स्थान को बेचने के मद्देनजर ऋषिकेश आए व गुमानीवाला क्षेत्र में बेचते रहे तथा उन्होंने 20 लोगों को बेचकर 2000 कमाए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद.कांस्टेबल नंदकिशोर
कॉन्स्टेबल शशीकांत लखेडा आदि थे । -

पहली बार रुपया, एक डॉलर के मुकाबले लुढ़ककर ८३ रुपए के पार…
मुंबई : डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट का सिलसिला जारी है। करेंसी बाजार में बुधवार को एक बार फिर रुपए की सेहत खराब हो गई। रुपया पहली बार एक डॉलर के मुकाबले लुढ़ककर ८३ रुपए के पार चला गया है। करेंसी बाजार के बंद होने पर रुपया ६६ पैसे यानी ०.८ फीसदी की गिरावट के साथ ८३.०२ रुपए पर बंद हुआ है।
अमेरिका के बॉन्ड रेट में बढ़ोतरी के बाद रुपए में ये गिरावट देखने को मिली है। डॉलर में आई मजबूती ने रुपए को गिराने का काम किया है। केंद्र सरकार के १० साल के बॉन्ड पर यील्ड बढ़कर ७.४५१० फीसदी पर जा पहुंचा है। जानकारों के मुताबिक ८२.४० रुपए पर आरबीआई ने दखल देकर रुपए को गिरने से संभालने की कोशिश की थी लेकिन माना जा रहा है कि आरबीआई ने दखल नहीं दिया तो रुपए में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। जानकारों की राय में मार्च २०२३ तक रुपया ८५ के लेवल तक आ सकता है।
वैसे आरबीआई के दखल देने के चलते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली है। एक साल पहले ६४२ अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था जो घटकर ५३८ अरब डॉलर के करीब रह गया है। यानी विदेशी मुद्रा कोष में १०० अरब डॉलर की कमी आई है। कई जानकारों का मानना है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर ५०० अरब डॉलर तक आ सकता है। बहरहाल, डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी जारी रही तो आयात महंगा हो सकता है, जिसके चलते चालू खाते का घाटा बढ़ सकता है।
-

दिल्ली परिवहन विभाग का आदेश क्या पॉल्यूशन कंट्रोल कर पायेगा, बड़ा सवाल ?
दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश दिल्ली में पेट्रोल डीजल 25 तारीख से वाहनों को तभी मिलेगा जब उस वाहन में मान्य पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट उपल्ब्ध होगा।
वाहन में अगर किसी भुल में मान्य पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट होते हुए भी उपल्ब्ध नही हुआ तो क्या वह वाहन बिना पॉल्यूशन कंट्रोल के माना जायेगा और उसे 25 तारीख से पैट्रोल और डीजल नही मिलेगा।
दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रक्रिया में है ऐसे में दिल्ली परिवहन विभाग क्यों नहीं दिल्ली के पैट्रोल पम्प से सीधा डिस्पोजल के साथ ही जोड़ दिया जाए तो पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट की सत्यता की जरुरत नहीं रहेंगी और बिना पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ना तो डीजल, पैट्रोल और सीएनजी मिलेंगी और ना ही एनफोर्समेंट की जरूरत रहेंगी।
दिल्ली परिवहन विभाग अगर सही में अपने आदेश को लागू कराना चाहते हैं और साथ में इसके लिए करप्शन और जनता को परेशान नही करना चाहते तो दिल्ली के सभी पंपों को सीधा पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ दे।
जनहित में जारी
संजय बाटला -

देखिए कैसे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया बाईक सवार , सीसी टीवी में कैद हुए Live तस्वीर ,पढ़िए पूरी खबर
बिलासपुर मुनादी।। सड़क दुर्घटना का पर्याय बन चुके सेंदरी ब्लैक स्पॉट के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत दर्दनाक हो गई। वहीं अन्य को घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। यह दुर्घटना रतनपुर मार्ग में घटित हुई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के ग्राम हुटेली निवासी राम किशन साहू सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले रिश्तेदार के घर दशगात्र में शामिल होने आए थे जहां से कार्यक्रम के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे इस बीच सेंदरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र और रिश्तेदार को गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं इस घटना में सिर पर चोट लगने से रामकिशन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य घायलों का उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
गौरतलब है कि सेंदरी मुख्य मार्ग पर एनएचएआई के लापरवाही के चलते सड़क निर्माण में तकनीकी खामी है जिसके कारण अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जिस पर बुधवार को राज्य की बदहाल सड़कों के केस में न्यायमित्रों ने हाईकोर्ट के समक्ष बिलासपुर के सेंदरी चौक में हुए हादसों के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया जिससे एनएच पर काफी लंबा जाम की स्तिथि निर्मित हो गयी। सूचना पाते ही पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर सड़क खाली कराया।हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामले की पुष्टि हो गई है कि दुर्घटना गलत ड्राइविंग के कारण है जिसमें ट्रेलर चालक की कोई गलती नहीं है।
-

Big Breaking : यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट ,पूरी इमारत हुई जमींदोज ,3 की मौके पर ही मौत। आखिर कहा और कैसे ? Tap कर जाने
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पटाखा गोदाम में धमाका हो गया। जिसके चलते 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में यह हादसा हुआ है वह अवैध रुप से चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।धमाका होते ही लोग मलबे में दब गए
दरअसल, यह भयानक एक्सीडेंट मुरैना जिले के बानमोर कस्बे के बास जैतपुर गांव में गुरूवार दोपहर हुआ है। जिस वक्त यह हदासा हुआ उस दौरान मजदूर इस अवैध फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक पटाखे से ब्लास्ट हो गया और वहीं गोदाम वाली ये बिल्डिंग पूरी तरह जमींदोज हो गई। जिसके चलते उसके मलबे में कई लोग में दब गए।पुलिस-प्रशासन मौके पर..जांच जारी
हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीओपी और इलाके के थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हं। जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में यह धमाका हुआ है, उसका निमार्ण कार्य चल रहा था। जिसके चलते कई मजदूर वहां पर काम कर रहे थे। बिल्डिंग के नीचे फ्लोर पर पटाखे बन रहे थे। इसी दौरान अचानक धमाका हुआ और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उसको हिरासत में नहीं लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच जारी है। आसपास के लोगों से इस गोदाम के बारे में पूछताछ की जा रही है। -

बड़ी खबर : BDS की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश , फ़िल्मी सीन देखकर सहमे लोग। आखिर कहा और क्यों ? Tap कर जाने
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीते बुधवार को बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एनएच-58 स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली 20 वर्षीय वानिया मेडिकल लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से नीचे कूदी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। इसके लिए पुलिस छात्रा के मोबाइल की सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
कॉलेज के अस्पताल में करवाया गया भर्ती
थाना जानी एसओ राजेश कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि वानिया लिसाड़ी गेट रसीद नगर के रहने वाले असद शमी की बेटी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि इस घटना से कुछ देर पहले वह मेडिकल लाइब्रेरी में बैठी थी। इसके बाद वह लाइब्रेरी की चौथी मंजिल पर चली गई और अचानक से नीचे कूद गई। इस दौरान परिसर में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने वानिया को लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसे कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।विश्वविद्यालय प्रशासन जांच में पुलिस की कर रहा मदद
घटना की जानकारी मिलने के बाद वानिया के परिजन भी फौरन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे का कारण उन्हें भी नहीं पता है। पुलिस ने वानिया के दोस्तों से भी इस मामले पर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन स्पष्ट तौर पर कोई कुछ नहीं बता पाया। जानी एसओ राजेश कांबोज ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा कि दिमाग में काफी क्लोटिंग है। रीढ़ में दो फ्रैक्चर के अलावा हाथ-पैर में भी फ्रैक्चर की संभावना है। सुभारती विश्वविद्यालय की मीडिया कोर्डिनेटर अनम शेरवानी ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन छात्रा ने ऐसा कदम क्यौं उठाया सुभारती प्रबंधन भी इसकी जांच कर रहा है। साथ ही पुलिस को भी जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। -

उसलापुर से सकरी खस्ताहाल सड़क से आमजनता परेशान..देखकर भी अनजान बने तखतपुर विधायक व महापौर
बिलासपुर/स्वराज टुडे: जिस प्रकार पूरे प्रदेश की सड़कों का हाल बेहाल है उसी प्रकार बिलासपुर की उसलापुर से सकरी पहुचने वाली सड़क का हाल है डेढ़ किलोमीटर की सड़क को पार करने में लगते है लगभग पौंन घण्टा, इतनी खराब सड़क है कि आये दिन दुर्घटना होती रहती है सड़क जाम आये दिन का किस्सा बन गया है जाम में फंसे तो निकलने में एक घण्टे से ऊपर भी लग सकता है इस क्षेत्र के लोगो के अलावा तखतपुर,मुंगेली से आने वालों को बिलासपुर शहर आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बढ़ता ट्रैफिक को देखते हुए भाजपा के शासन में सड़क चौड़ीकरण की योजना बनी थी
इस सड़क को भाजपा शासन में चौड़ा करने का प्लान बना था उस समय तखतपुर के विधायक राजू क्षत्री थे बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल थे और उस समय ये क्षेत्र नगर निगम में शामिल नही हुआ था लेकिन उस समय भाजपा के दो नेता एक केबिनेट मंत्री दूसरा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त थे तभी इस उसलापुर से सकरी की रोड चौड़ी करने का अमर अग्रवाल पूर्वमंत्री का प्लान था कि शहर बढ़ रहा है उसके अनुसार टट्राफिक भी बढ़ रहा है सड़को का चौड़ीकरण करना आवश्यक है क्योकि उन्होंने ही नेहरू चोक से लेकर उसलापुर तक सड़क को चौड़ीकरण किया था हा उस समय पर्यावरण प्रेमियों ने सड़क किनारे वर्षो पुराने पेड़ो को काटने को लेकर विरोध किया था लेकिन सड़क का चौड़ीकरण आज लगता है कि ज्यादा जरूरी थी लेकिन पूर्व मंत्री ने पेड़ो के बदले सड़क किनारे पेड़ भी लगवाए थे जो आज सड़क किनारे दिखाई दे रहे है।यदि भाजपा की सरकार रहती तो शायद ये सड़क का भी चौड़ीकरण हो गया होता ।
सरकार क्या बदली सड़को की स्थिति भी बदल गई बद से बत्तर हो गई
सरकार बदली ओर सड़क सरकार के चार वर्ष पूरे हो गए मरम्मत तक नही हुई है सड़क का चौड़ीकरण तो दूर की बात है सड़क का हाल इतना बुरा हो गया है कि आयेदिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है पुल से लगे पांच सौ मीटर का रास्ता इतना खराब है कि सड़कों में गढ्ढे ही गढ्ढे नजर आते है जाम अलग से इतना लगता है कि डेढ़ किलोमीटर के रास्ते को पौन घण्टा लग जाता है ।
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को आखिर कब दिखाई देगी ये सड़क
तखतपुर की विधायक रश्मि सिंह राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त इसी सड़क को पार करके ही अपने क्षेत्र में संपर्क के लिए जाती होंगी लेकिन उन्हें ये सड़क क्यो नही दिखाई दे रही है सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर अच्छी से अच्छी लग्जरी गाड़ी में भी यदि विधायक जाती होंगी तब भी उन्हें सड़क के खस्ता हाल का पता चलता होगा ,उन्ही के विधानसभा के अधिकांश लोग इसी सड़क से होकर शहर में आते है सड़क का मरम्मत होना अत्यंत आवश्यक हो गया नही तो आये दुर्घटना ,जाम बना रहेगा।
पूर्व सरपंच अशोक ठाकुर उसलापुर का कहना है
अशोक ठाकुर उसलापुर के पूर्व सरपंच रहे है उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्म्त के साथ चौड़ीकरण के लिए एक प्रतिनिधि मण्डल पीडब्ल्यूडी ऑफिस गया था और उसे जल्द से जल्द बनाने की मांग की उन्होंने बताया कि 12 करोड़ रुपये इस रोड के सेन्शन हुआ है लेकिन पीडब्ल्यूडी का कहना है कि इतने में काम नही हो सकता तो उन्होंने विधायक रश्मि सिंह को 32 करोड़ रुपये का प्रपोजल दिया हुआ है राशि आने के बाद ही सड़क का निर्माण हो पायेगा ।