Author: cwsadmin

  • वांछित अपराधी चढ़ा तितावी पुलिस के हत्थे।

    वांछित अपराधी चढ़ा तितावी पुलिस के हत्थे।

    मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग।

    वांछित अपराधी चढ़ा तितावी पुलिस के हत्थे।

    मुज़फ्फरनगर एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में।

    तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने अपराधियो पर कसी लगाम।

    मुखबिर की सूचना पर तितावी पुलिस ने एक वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार।

    तितावी पुलिस ने वांछित अपराधी विनय पुत्र शीशपाल मांडी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

    ✍️अमजद अली।

  • महाराष्ट्र के पालघर में बस की टक्कर से गिरी डिपो की दीवार…चपेट में आए 11 साल के बच्चे की मौत, दूसरा घायल

    महाराष्ट्र के पालघर में बस की टक्कर से गिरी डिपो की दीवार…चपेट में आए 11 साल के बच्चे की मौत, दूसरा घायल

    पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले के जव्हार में बस की टक्कर से डिपो की दीवार गिरने से 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

    महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को रात 8.30 बजे हुई। बस डिपो में ड्राइवर एक बस को रिवर्स ले रहा था, तभी तेजी से पीछे आई बस चारदीवार से टकरा गई।

    इससे दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर वहां खड़े बच्चे पर जा गिरा।
    जव्हार पुलिस थाने के निरीक्षक सुधीर सांखे ने बताया कि हादसे में एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है।

    उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बच्चे अपने परिजनों से मिलने के लिए गुजरात के राजकोट से यहां पहुंचे थे। मृत बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल का इलाज चल रहा है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पुलिस डिपार्टमेंट में शिंदे सरकार का फेरबदल…28 DCP का हुआ ट्रांसफर

    पुलिस डिपार्टमेंट में शिंदे सरकार का फेरबदल…28 DCP का हुआ ट्रांसफर

    मुंबई में एक बड़े फेरबदल में, 28 पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन इस बार इन डिप्टी कमिश्नरों का ट्रांसफर करके अब उन अधिकारियों को वापस लाया गया है जिन्हें महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान एक तरह से साइड पोस्टिंग में भेज दिया गया था।

    मुंबई : मुंबई में एक बड़े फेरबदल में, 28 पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन इस बार इन डिप्टी कमिश्नरों का ट्रांसफर करके अब उन अधिकारियों को वापस लाया गया है जिन्हें महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान एक तरह से साइड पोस्टिंग में भेज दिया गया था।

    इनमें से कुछ तो मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के साथ भी काम कर चुके हैं। हालाँकि इन DCP के ट्रांसफर के अलावा जो अधिकारी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, उन्हें नियुक्ति के लिए पहले तय की गई जगहों से फिलहाल अलग जगहों पर भेजा गया है।

    गौरतलब है कि इसके पहले भी, बीते 7 नवंबर को, महाराष्ट्र पुलिस दल में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल हुआ था। DCP एवं SP रैंक के 115 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसमें पुलिस अधिकारी ऐसे थे , जो पिछले काफी समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

    तब IPS अधिकारी अशोक दुधे, शीला डी साइल, सुनिता वी. सालुंके ठाकरे, पुरुषोत्तम कराड, मोहित कुमार गर्ग, अजय कुमार बंसल, मंगेश शिंदे, दीक्षित कुमार अशोक गेडाम, प्रवीण मुंढे, तेजस्वी बाला साहेब सातपुते, गौरव सिंह, अमोघ जीवन गांवकर, पुरुषोत्तम कराड, वसंत जाधव, नम्रता जी. पाटिल, राहुल उत्तम श्रीरामे, विजय एम. खरात और गजानन एस.राजमाने की मुंबई में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गयी थी।

  • फिल्मी स्टाइल में लाखों की लूट कर यूपी भागे बदमाश… पुलिस ने यूं जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

    फिल्मी स्टाइल में लाखों की लूट कर यूपी भागे बदमाश… पुलिस ने यूं जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने पिछ्ले महीने भिवंडी के भीड़-भाड़ वाली सड़क पर दिन-दहाड़े 12 लाख की लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. भिवंडी पुलिस ने 2 बैंक कर्मचारियों से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन आरोपियों को ट्रैक करके उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है.

    मुंबई: मुंबई पुलिस ने पिछ्ले महीने भिवंडी के भीड़-भाड़ वाली सड़क पर दिन-दहाड़े 12 लाख की लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. भिवंडी पुलिस ने 2 बैंक कर्मचारियों से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन आरोपियों को ट्रैक करके उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है.

    पुलिस के अधिकारियों ने शानिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

    आरोपियों ने फूड डिलीवरी ऐप कर्मी की वर्दी पहनकर पुलिस को धोखा देने की योजना बनाई थी. लेकिन आरोपियों के ड्रेस कोड ने ही इनकी गिरफ्तारी में मदद की. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया.

    पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना पिछले महीने यानी अक्टूबर के अंत की है. जब एक स्थानीय सहकारी बैंक शाखा का कैशियर और सुरक्षा गार्ड पैसे जमा करने के लिए आसपास के दूसरे बैंक जा रहे थे. तभी आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बताया गया कि घटना का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो मुंबई में एक श्रमिक के रूप में काम करता है. उसी ने अपने 2 साथियों के साथ लूट की योजना बनाई.

    बताया गया कि बैंककर्मी रोजाना आसपास के दूसरे बैंकों में पैसा जमा करने जाते थे. जिसकी भनक आरोपी मास्टरमाइंड को लगी. इसके बाद उसने अपने दो साथियों के साथ लूट की योजना बनाई. तीनों आरोपियों ने उस मार्ग की रेकी की जिस रास्ते बैंककर्मी पैसा जमा करने जाते थे.

    घटना वाले दिन अन्य दो आरोपियों ने बाइक पर बैंककर्मियों का पीछा किया, जबकि मास्टरमाइंड बैंक के पास से उनके संपर्क में था. बैंककर्मियों का पीछा कर रहे दो आरोपियों ने मौका देखकर बैंककर्मी के हाथों से पैसों से भरा बैग छीना और फरार हो गए. पहचान छिपाने के लिए दोनों ने हेलमेट और फूड डिलीवरी ब्वॉय के कपड़े पहने हुए थे.

    पूरे मामले को लेकर सहायक आयुक्त ‘किशोर खैरनार’ ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी आपस में डेटा कॉल के माध्यम से जुड़े थे. लेकिन सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की आवाजाही को ट्रैक करने में मदद मिली.

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को ट्रैक किया तो उसके माध्यम से कल्याण के दर्जी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद एक विशेष टीम यूपी के लिए रवाना हुई. जहां पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की मदद से मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 8 लाख रुपए बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया है.

     

  • आजम के रामपुर में विधानसभा उप चुनाव जीतने के लिए बीजेपी की नई रणनीति… इस दांव से क्या साथ आएंगे मुस्लिम?

    आजम के रामपुर में विधानसभा उप चुनाव जीतने के लिए बीजेपी की नई रणनीति… इस दांव से क्या साथ आएंगे मुस्लिम?

    केंद्र और प्रदेश में दो बार हिन्दुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़कर सरकार बनाने वाली भाजपा ने रामपुर में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में अपनी रणनीति बदल दी है। यहां पथरीली जमीं पर कमल खिलाने को छटपटा रही भाजपा अब मुस्लिम समाज को गले लगाने की बातें कर रही है।

    केंद्र और प्रदेश में दो बार हिन्दुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़कर सरकार बनाने वाली भाजपा ने रामपुर में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में अपनी रणनीति बदल दी है। यहां पथरीली जमीं पर कमल खिलाने को छटपटा रही भाजपा अब मुस्लिम समाज को गले लगाने की बातें कर रही है।

    शनिवार को आयोजित अल्पसंख्यक पसमांदा सम्मेलन में ऐसा ही दिखाई दिया। दरअसल रामपुर विधानसभा सीट पर 40 फीसदी हिन्दू मतदाता हैं जबकि 60 प्रतिशत मुस्लिम वोटर। यहां सालों से सपा नेता मोहम्मद आजम खां का जलवा कायम है।

    ऐसे में बिना सेंधमारी के आजम का किला फतह करना भाजपा के लिए न सिर्फ चुनौती बल्कि मुश्किल सा है। यही वजह है कि भाजपा अपने अल्पसंख्यक मोर्चे के जरिए मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने में लग गई है। शनिवार को इसी क्रम में महात्मा गांधी स्टेडियम में अल्पसंख्यक पसमांदा सम्मेलन आयोजित किया गया।

    जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद, राज्यमंत्री बलदेव औलख, केंद्र सरकार में मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी पहुंचे, जो पूरे कार्यक्रम में ही मुस्लिमों को साधते और उन्हें रिझाते नजर आए।

  • फिल्म ‘ऊंचाई’ से आगे निकली सामंथा की ‘यशोदा’, जानें ब्लैक पैंथर का कैसा रहा हाल…

    फिल्म ‘ऊंचाई’ से आगे निकली सामंथा की ‘यशोदा’, जानें ब्लैक पैंथर का कैसा रहा हाल…

    अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक की थी। इसमें हॉलीवुड की ‘ब्लैक पैंथर’, बॉलीवुड की ‘ऊंचाई’ और साउथ की ‘यशोदा’ शामिल है। पहले दिन जहां इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, तो अब वीकएंड पर इनके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, दूसरे दिन भी ‘ब्लैक पैंथर’ बाकी फिल्मों से अपनी बढ़त बनाए हुए।

    शुक्रवार को अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक की थी। इसमें हॉलीवुड की ‘ब्लैक पैंथर’, बॉलीवुड की ‘ऊंचाई’ और साउथ की ‘यशोदा’ शामिल है। पहले दिन जहां इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, तो अब वीकएंड पर इनके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, दूसरे दिन भी ‘ब्लैक पैंथर’ बाकी फिल्मों से अपनी बढ़त बनाए हुए।

    ऊंचाई – परिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या इस बार दोस्ती के रिश्तों को दर्शती ‘ऊंचाई’ लेकर आए हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म को 40 करोड़ की लागत से बनाया गया है। वहीं, पहले दिन फिल्म ने जहां 1.81 करोड़ रुपये कमाए थे, तो अब शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। दूसरी दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 5.31 करोड़ रुपये हो गया है।

    यशोदा –  एक्शन और इमोशन से भरपुर सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘यशोदा’ को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। करीब 30 से 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 3.06 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं, अब दूसरे दिन इसके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है और इसने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 7.06 करोड़ रुपये हो गया है।

    ब्लैक पैंथर –  हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’ ने दूसरे दिन भी सभी भारतीय फिल्मों को पटखनी दे दी है। पहले दिन जहां फिल्म ने 12.5 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी, तो अब दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 26 करोड़ रुपये हो गया है। 1250 करोड़ के बजट में बनी ‘ब्लैक पैंथर’ के हिसाब से फिल्म की कमाई कम है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई अन्य फिल्मों से ज्यादा है।

     

    कांतारा –  ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कातांरा’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, रिलीज के सातवें हफ्ते में भी फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई और अच्छी कमाई कर रही हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 2.11 करोड़ रुपये कमाए, तो अब शनिवार को इसकी कमाई भी बढ़ी है और इसने 3.75 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 284.41 करोड़ रुपये हो गया है।

  • पुलिस कमिश्नर इंदौर ने अपराध समीक्षा हेतु पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर, दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    पुलिस कमिश्नर इंदौर ने अपराध समीक्षा हेतु पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर, दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    उक्त बैठक में अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री मनीष कपूरिया, पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर, सहित नगरीय क्षेत्र के सभी पुलिस उपायुक्त, सभी अति. पुलिस उपायुक्त, सभी सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित रहें।

    इस दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा लंबित अपराधों, लंबित मर्ग एवं लंबित गुम इंसानों के तत्परतापूर्वक निराकरण करने के साथ ही सी.एम. हेल्पलाईन, जनसुनवाई एवं नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही की भी समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।

    उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण इस वर्ष पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने एवं अवैध शराब, अवैध शस्त्र, सट्टा, जुआ एवं अन्य लघु अधिनियम में प्रभावी कार्यवाही किये जाने के फलस्वरूप आदतन एवं गंभीर किस्म के अपराधियों द्वारा घटित किये जाने वाले अपराधों में कमी परिलक्षित हुई है। इसी प्रकार निरंतर प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग एवं ड्रग्स के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही किये जाने के कारण संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम में भी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

    इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अपराधों की समीक्षा करते हुए, शहर में अपराध नियंत्रण के साथ ही बेहतर कानून व्यवस्था हेतु सभी अधिकारियों को इसके लिये निम्नांकित दिशा-निर्देश दिये गये.

     

    • अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की सभी जानकारी का डेटा अघतन रखते हुए, उनकी हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। 
    • ड्रग्स एवं नशे की गतिविधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए, इनमें शामिल बदमाशों एवं माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए, इनके विरूद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जावे।
    • इंदौर शहर जो रात्रि सहित 24 घंटे कुछ क्षेत्रों में बाजारों को खोला जा रहा है उक्त क्षेत्र में भी रात्रि के समय भी पुलिस की उपस्थिति रहें एवं पुलिस प्रभावशीलता के साथ असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करें।
    • बाहर से आने वाले आगंतुकों एवं घरेलू नौकर, किरायेदार आदि की समय-समय पर चौकिंग करने के साथ ही किरायेदार एवं हॉस्टल में रह रहे छात्रों के वेरीफिकेशन हेतु भी निर्देशित किया। 
    • स्कूलों/कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर नशे की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा विषय पर प्रभावी कार्यवाही के साथ ही इस संबंध में जागरूकता लाने हेतु शिविर, परिचर्चा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किए जाने हेतु निर्देश दिये।
    • क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार पेट्रोलिंग, नाईट गश्त, सघन चौकिंग करें एवं अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध समय-समय पर उचित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
    • शहर में किसी भी प्रकार के माफिया पनपने न पाएं, इस हेतु भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, मिलावट माफिया, राशन माफिया एवं चिटफंड/ एडवाइजरी कंपनी के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश। 
    • शहर में वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु बेहतर यातायात व्यवस्था के लिये प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबधी आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ही शाम के समय सघन चैकिंग के लिये निर्देशित किया गया। 
  • इस तरह खुला सेल्फी के दौरान मौत के मामले का रहस्य, पत्नी के चरित्र पर था संदेह, पति पहले मंदिर ले गया फिर पहाड़ के ऊपर ………..

    इस तरह खुला सेल्फी के दौरान मौत के मामले का रहस्य, पत्नी के चरित्र पर था संदेह, पति पहले मंदिर ले गया फिर पहाड़ के ऊपर ………..

    पहाड़ के खाई में मिली लाश के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पहले इसे सेल्फी लेने के दौरान पहाड़ से फिसलकर मौत होने की घटना बताया गया था लेकिन जब पुलिस ने छानबीन की तब पता चला कि महिला के पति ने ही उसे पहाड़ से धक्का दे दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    07 नवंबर को प्रार्थी विरेन्द्र चक्रधारी पिता विष्णु चक्रधारी उम्र 30 वर्ष जाति कुम्हार साकिन कुम्हार पारा महासमुन्द ने थाना खल्लारी में रिर्पोट दर्ज कराया कि 07 नवंबर के करीब 11 बजे इसकी बहन चित्ररेखा अपने पति सोनूराम चक्रधारी एवं भांजी के साथ मोटर सायकल से खल्लारी दर्शन एवं घूमने के लिए खल्लारी मंदिर गये थे । करीबन दोपहर 3 बजे सोनूराम चक्रधारी ने मोबाइल फोन से बताया कि चित्ररेखा चक्रधारी खल्लारी मंदिर के पहाडी से गिर गई हैं एवं नही मिल रही है। इसके बाद विरेन्द्र अपने साथी रतन चक्रधारी के साथ खल्लारी मंदिर पहाडी जाकर देखा कि पहाडी के चटटान के पास खाई में इसकी बहन चित्ररेेेेेखा मृत अवस्था में पडी हुई थी। प्रार्थी के रिपोर्ट  पर थाना खल्लारी जिला महासमुन्द मे मर्ग कं्र 49/22 पंजीबद्ध कर मर्ग जांच की गई थी।

    पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये मर्ग संदेहास्पाद प्रतीत होने से अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0 अधिकारी पुलिस श्रीमति मंजूलता बाज तथा थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम को घटनास्थल पहंुचकर बारिकी से जॉच करने हेतु निर्देशित किया।

    जिसमें उक्त टीम के द्वारा घटना स्थल की बारिकी से निरीक्षण किया गया घटना स्थल एवं शव निरीक्षण करने पर घटना संदेहास्पद प्रतीत होने लगा। जिससे उपरोक्त पुलिस टीम के द्वारा मृतिका के मौत के संबंध में प्रार्थी मृतिका के पति व मृतिका के परिजनों से छोटी छोटी जानकारी एकत्र कर जॉच करना प्रारंभ की गई साथ ही साथ जिला अस्पताल से मृतिका के मृत्यु का संक्षिप्त पोस्ट मार्टम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डाक्टर के द्वारा मृतिका के मौत गिरने से एवं पसलियोें व हड्डी टुटने से मौत होना लेख किया गया जिस पर से दिनांक 10.11.2022 को थाना खल्लारी में अज्ञात आरोपियों के विरूध्द अपराध क्रमांक 184/22 धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

    सायबर सेल की टीम व थाना खल्लारी पुलिस की टीम घटना स्थल मौका पहुच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी, प्रेम प्रसंग एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। जॉच के दौरान पता चला कि 07 नवंबर को मृतिका चित्ररेखा, पति सोनूराम चक्रधारी तथा भांजी के साथ भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर में दर्शन करने गया था।

    उक्त घटना के संबंध में मृतिका के पति एवं उसकी भांजी व एक अन्य व्यक्ति से पृथक पृथक पूछताछ करने पर दोनो के पूछताछ में विभिन्नता पाई गई जिस पर मृतिका के पति द्वारा मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे उतरना तथा भीम पाव पहाडी तरफ जाना मृतिका सेल्फी फोटो खिचते समय पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर मृतिका के मृत्यु हो जाना बताया गया तथा मृतिका के भांजी के कथन में खल्लारी मंदिर पहाड के उपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आना बताई तथा मृतिका के पति द्वारा पुनः मंदिर पहाड़ के उपर भीम पाव पहाडी तरफ घुमने जाना बताया। मृतिका द्वारा पैर में दर्द होना तथा दुबारा सीढ़ी उपर जाना से इंकार करने पर मृतिका को उसके पति द्वारा जबरस्ती हाथ खिचकर उपर ले जाना बताई। पूछताछ पर दोनो के कथनों में विरोधाभाष होने से पुलिस द्वारा मृतिका के पति पर संदेह होने लगा। टीम के द्वारा मृतिका के पति सोनूराम चक्रधारी से बारिकी से पूछताछ किया गया जो संदेही सोनूराम द्वारा पुलिस टीम को गोलमोल जवाब दिया गया। बाद में सख्ती पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका चित्ररेखा के चरित्र पर संदेह करता था इसलिए  06 नवंबर 2022 को मृतिका के मायका कुम्हारपारा महासमुन्द में छठ्ठी कार्यक्रम होने से पति/पत्नि दोनो सम्मिलित हुये तथा दुसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने पूर्व नियोजित अनुसार 07 नवंबर 2022 को भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन करने घुमाने ले जाना मंदिर दर्शन करने पश्चात् सेल्फी फोटो खिचवाने के बहाने भीम पाव पहाडी खाई तरफ ले जाना। सेल्फी फोटो खिचते समय मौका पाकर अपनी पत्नि चित्ररेखा को पहाड उपर से जोर से धक्का देकर खाई में ढकेल देना बताया। जिससे चित्ररेखा की खाई में गिरने से मृत्यु हो जाना अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी सोनूराम चक्रधारी पिता हेमलाल चक्रधारी उम्र 23 वर्ष सा. परसदाखुर्द थाना छुरा जिला गरियाबंद के विरूध्द थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 184/22 धारा 302 भादवि के तहत् गिरफ्तार किया गया।

     

    यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द श्रीमति मंजूलता बाज के निर्देशन मे थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. प्रकाश नंद, प्रआर. हरीप सोना आर. कामता आवडे, सौरभ तोमर, छत्रपाल सिन्हा, महेन्द्र यादव, विजय साहू, गणेशु बंजारे तथा थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम द्वारा की गई।

  • इस BANK को पूरी तरह बेच देगी केंद्र सरकार, बची हुई हिस्सेदारी भी बेचने की प्लानिंग सब कुछ जाने डिटेल में

    इस BANK को पूरी तरह बेच देगी केंद्र सरकार, बची हुई हिस्सेदारी भी बेचने की प्लानिंग सब कुछ जाने डिटेल में

     बताते चलें कि एक्सिस बैंक ने सितंबर 2022 की तिमाही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। यही कारण है कि बैंक का प्रॉफिट 70 प्रतिशत बढ़कर 5,330 करोड़ रुपये हो गया। अभी फिलहाल सरकार ने अपने शेयर को बेचने का फैसला लिया है। अभी फिलहाल अगर सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचती है तो उसे फिलहाल के बाजार भाव से करीब 4,000 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।
    मई में अपनी 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी थी सरकार ने
    इससे पहले भी सरकार ने मई में अपनी 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी थी जिसकी कीमत करीब 4,000 करोड़ रुपये हुए थे। अभी फिलहाल स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ द यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (ASUUTI) की एक्सिस बैंक में 1.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार की ASUUTI 4.65 करोड़ शेयर बेचना चाहती है जो कि एक्सिस बैंक में उसकी हिस्सेदारी है।